Mithun Saptahik Rashifal - मिथुन साप्ताहिक राशिफल

16 Nov 2026 - 22 Nov 2026
चंद्र राशि से केतु के तृतीय भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य, पहले से काफी बेहतर दिखाई देगा। हालांकि कुछ मौसमी समस्या परेशान करती रहेंगी, इसलिए आप अगर इस दौरान ऐसी गतिविधियों में शामिल होते हैं, जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें तो, आप खुद को इन छोटी-मोटी समस्याओं से भी काफी हद तक दूर करने में सफल हो सकते हैं। चंद्र राशि से शनि के सातवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आर्थिक जीवन में, आपके ख़र्चों में कुछ इज़ाफा देखा जाएगा। परंतु अच्छी बात इस दौरान ये रहने वाली है कि, ये समय आपकी आमदनी में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी लेकर आएगा। जिससे आपको अपने आर्थिक जीवन में, सही संतुलन बैठने में मदद मिलेगी। इस सप्ताह घर पर किसी सदस्य का स्थान परिवर्तन संभव है, या ऐसी संभावना बनती दिखाई दे रही है कि आप अपने वर्तमान निवास स्थान से कहीं दूर रहने के लिए जाने का प्लान करें। इस सप्ताह आप अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय अपने परिवार के निकालते हुए, उनके साथ समय व्यतीत करते और परिवार से जुड़े किसी निर्णय पर साथ बैठकर विचार-विमर्श करते दिखाई देंगे। इस सप्ताह आप अपने द्वारा किये गए पिछले निवेशों को मजबूत करने, अपने आने वाले भविष्य के लिए उचित योजना और रणनीति बनाने में, अपने प्रयास करते दिखाई देंगे। ऐसे में किसी भी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले विशेषज्ञों, पिता या किसी भी पितातुल्य इंसान से सलाह अवश्य लें। इस बात को आपको समझना होगा कि मन में नकारात्मक विचार ज़हर से भी ज़्यादा ख़तरनाक होते हैं। ऐसे में छात्र इस सप्ताह योग व ध्यान का सहारा लेकर अपने मन में उत्पन्न हो रहे हर तरह की नकारात्मकता का नाश कर सकते हैं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।


Talk to Astrologer Chat with Astrologer