Vrishabha Saptahik Rashifal - वृष साप्ताहिक राशिफल

26 Oct 2026 - 1 Nov 2026
चंद्र राशि के अनुसार केतु के चौथे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपका मन कुछ उदास दिखाई देगा, जिसके कारण आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए, उसे सही दिशा में लगाने में असक्षम होंगे। इससे आपको जल्द ही सुधार करने की ज़रूरत होगी, अन्यथा इसका नकारात्मक असर आपकी सेहत में गिरावट का मुख्य कारण बन सकता है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि, अपने आस-पास किसी सज्जन पुरुष से बातचीत करें। क्योंकि उनकी दैवीय बातें, आपको संतोष देने के साथ-साथ आपका ढांढस बंधाएंगी। चंद्र राशि के अनुसार शनि के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह व्यापारी जातकों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। खासतौर से वो जातक जो जुड़ा व्यापार करते हैं, उन्हें किसी बड़ी डील के सफल होने से अच्छा धन लाभ हो सकेगा। हालाँकि जिस तेजी से आप धन कमाएंगे, उतनी ही तेजी से वो धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक भी जाएगा। लेकिन बावजूद इसके आपकी राशि में अच्छे सितारे, आपको इस हफ्ते किसी भी तरह की तंगी नहीं आने देंगे। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी घर आने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। इस दौरान परिवार की कोई पुरानी एल्बम या कोई पुरानी तस्वीर, आपके और परिवार की पुरानी यादों को ताज़ा करेगी, और आप उस सदर्भ में पुरानी स्मृतियों को याद करेंगे। इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह, करियर में काफी शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा। क्योंकि इस दौरान आपको सभी मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। साथ ही ये समय आपके करियर और पेशेवर जीवन में, अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक दिशात्मक शक्ति और क्षमता प्रदान करने में सफल रहेंगे। इस राशि के कुछ छात्रों को विदेशों में जाकर पढ़ने का मौका, इस सप्ताह मिल सकता है। हालांकि इसके लिए उन्हें शुरुआत से ही मेहनत और अपने प्रयास तेज़ करने के साथ ही, सही दिशा में करते रहने की आवश्यकता होने वाली है। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा मिला गया सही मार्गदर्शन भी, आपके लिए एक बेहतर विकल्प सीधा हो सकता है।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।


Talk to Astrologer Chat with Astrologer