मकर का मासिक राशिफल / Makara Masik Rashifal in Hindi

July, 2026
सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह क्रमशः आपके छठे एवं सातवें भाव में गोचर करने वाले हैं। यानी कि 16 जुलाई तक सूर्य ग्रह आपके पक्ष में परिणाम देंगे। वहीं बाद में परिणाम कमजोर रह सकते हैं। मंगल ग्रह का गोचर पूरे महीने आपके पांचवे भाव में रहेगा, इसे बहुत अच्छी स्थिति नहीं कहा जाएगा। फिर भी कुछ एक मामलों में मंगल अच्छे परिणाम भी दे सकता है। यानी कि मंगल से किसी विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं है लेकिन नुकसान होने की भी उम्मीद नहीं नज़र आ रही है।
बुध ग्रह का गोचर 7 जुलाई तक आपके सप्तम भाव में रहेगा, इसके बाद बुध ग्रह आपके छठे भाव में चले जाएंगे। यानी कि 7 जुलाई तक बुध ग्रह कमजोर तो बाद में अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। बृहस्पति ग्रह सप्तम भाव में उच्च अवस्था में शनि के नक्षत्र में रहेंगे। यानी कि बृहस्पति आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे।
शुक्र ग्रह का गोचर 4 जुलाई तक आपके सप्तम भाव में तो वहीं बाद में आपके आठवें भाव में रहेगा। यानी कि 4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह आपके पक्ष के परिणाम देना चाहेंगे। शनि ग्रह तीसरे भाव में होने के कारण सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देंगे। वहीं राहु केतु से विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए बल्कि कुछ मामलों में राहु केतु परेशानियां देने का काम भी कर सकते हैं।
तो इस तरह से हम पाते हैं कि यह महीना आपको औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम दे सकता है। इस महीने आपको किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह शुक्र 4 जुलाई तक कमजोर तो वहीं बाद में अच्छे परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि, 4 जुलाई के बाद शुक्र आठवें भाव में रहेंगे, राहु केतु के प्रभाव में रहेंगे। अतः कुछ अड़चने भी रह सकती हैं लेकिन अड़चनों के बाद आपकी मेहनत के परिणाम आपको मिल सकेंगे। यानी कि आप अपने कार्य क्षेत्र में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के बताता है कि सप्तम भाव में बृहस्पति की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि अनुभवी तथा बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन व्यापार व्यवसाय में भी आपको अच्छे परिणाम दिलाना चाहेगा। व्यापार व्यवसाय का कारक बुध भी व्यापार से संबंधित मामलों में आपको अपने स्‍तर पर सहयोग कर देगा। यद्यपि व्यापार के मामले में बुध ग्रह का पूरा सहयोग नज़र नहीं आ रहा है बल्कि नौकरी के मामले में बुध का सहयोग ज्यादा रह सकता है लेकिन फिर भी व्यापार व्यवसाय के मामले में बुध ग्रह विरोध नहीं करेगा बल्कि अपने स्‍तर पर सहयोग ही करेगा। अतः व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से महीने को सामान्य तौर पर अच्छा कह सकते हैं लेकिन 16 जुलाई के बाद सप्तम भाव में सूर्य की उपस्थिति व्यापार व्यवसाय में कुछ कठिनाईयां देने का काम कर सकती है।
अतः महत्वपूर्ण निर्णयों को महीने के पहले हिस्से में संपन्न कर लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। न केवल छठे भाव के स्वामी बुध का बल्कि सूर्य का सहयोग भी महीने के पहले हिस्से में मिल रहा है।
इस कारण से नौकरी में सामान्य तौर पर आप अच्छा कर सकेंगे। फिर भी सहकर्मियों से बातचीत करते समय इस बात का ख्याल रखें कि बातों बातों में कोई ऐसी बात न निकले जिससे आपके सीनियर या बॉस आपसे नाराज हों। यानी कि अपने काम से मतलब रखेंगे तो सब कुछ अच्छा चलता रहेगा। कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र के मामले में इस महीने को अच्छा कहा जाएगा। व्यापार व्यवसाय की तुलना में नौकरीपेशा लोग ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति औसत स्‍तर की है। हालांकि, मंगल लाभ भाव का स्वामी होकर लाभ भाव को देखेगा, यह एक सकारात्‍मक संकेत है। अतः आमदनी के दृष्टिकोण से महीने को अच्छा कहा जाएगा। धन भाव का स्वामी शनि ग्रह प्लेसमेंट के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी स्थिति में है लेकिन धन भाव पर राहु केतु का प्रभाव अच्छा नहीं माना जाएगा। यानी कि कमाई के दृष्टिकोण से महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देगा।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार मंगल के साथ-साथ बृहस्पति का सहयोग मिलने के कारण आप अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छी कमाई कर सकेंगे। आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों को महीने के पहले हिस्से में अप्रत्याशित रूप से भी कुछ फायदे मिल सकते हैं।
वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी इंक्रीमेंट इत्यादि होने की संभावना नज़र आ रही है। यदि कंपनी की पॉलिसी इस समय के लिए नहीं है, यानी कि कंपनी की पॉलिसी के अनुसार इस समय इंक्रीमेंट संभव नहीं है तो आने वाले समय में इस समय किए गए कामों के परिणाम आपको मिल सकेंगे।
बचत किए हुए पैसे को खर्च होने से बचाने के लिए कुछ युक्ति लगानी पड़ सकती है। नए सिरे से बचत करने के लिए भी कुछ युक्ति लगानी पड़ सकती है क्योंकि दूसरे भाव का राहु संचय के मामले में कुछ कठिनाई दे सकता है लेकिन दूसरे भाव के स्वामी की अनुकूल स्थिति और दूसरे भाव के स्वामी पर धन के कारक बृहस्पति की दृष्टि इस बात का संकेत कर रही है की युक्ति पूर्वक आप धन का बचाव कर सकेंगे और पहले से बचाए गए धन का रक्षण भी कर सकेंगे।
स्वास्थ्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति अच्छी है जो आपके स्वास्थ्य की रक्षा सुरक्षा में आपकी अच्छी मदद करेंगे। छठे भाव के स्वामी बुध की स्थिति भी सामान्य तौर पर अच्छी रहने वाली है।
बुध ग्रह 7 जुलाई तक कमजोर लेकिन बाद में सामान्य तौर पर स्वास्थ्य के मामले में अच्छा सहयोग कर सकते हैं। आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य महीने के पहले हिस्से में आपके स्वास्थ्य की रक्षा सुरक्षा करने का वादा कर रहा है। हालांकि, 16 जुलाई के बाद सूर्य का प्रभाव कमजोर रह सकता है। तो इस तरह से हम पाते हैं कि ज्यादातर ग्रह आपके स्वास्थ्य को अनुकूल रखने का संकेत कर रहे हैं। हालांकि, धन भाव पर राहु केतु का प्रभाव आपके खान-पान को बिगड़ने का काम कर सकता है लेकिन यह प्रभाव पिछले कई महीनो से चला रहा है और आगे भी कई महीनो तक रहने वाला है तो ऐसे में नए सिरे से कोई समस्या नहीं आएगी।
यदि आप उचित खान-पान अपनाएंगे तो यह महीना पिछले समस्याओं को दूर करने का भी काम करेगा। साथ ही साथ नए सिरे से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं आने देगा। कुल मिलाकर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस महीने को हम अनुकूल कहेंगे। तुलना करें तो 16 जुलाई से पहले वाला समय स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छा कहा जाएगा।
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह शुक्र इस महीने औसत से बेहतर स्थिति में रहेगा। हालांकि, महीने की शुरुआत के समय शुक्र सप्तम भाव में है और सप्तम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन पंचमेश का सप्तम भाव में जाना, बृहस्पति के साथ युति करना उन लोगों के लिए फायदेमंद रह सकता है जो प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं, महीने के शुरुआती दिन उनकी मदद कर सकते हैं।
वहीं 4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह राहु केतु के प्रभाव में रहेगा। साथ ही साथ मंगल से देखा जाएगा। ऐसे में वासनात्मक विचारों की अधिकता रह सकती है लेकिन यह विचार आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में मर्यादा का ख्याल रखना जरूरी रहेगा अन्यथा बदनामी का भय रह सकता है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 कहता है कि यदि आप मर्यादित तरीके से व्यवहार करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी बल्कि जैसा संबंध चल रहा था वैसा इस महीने भी चलता रहेगा। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना औसत से बेहतर स्‍तर का सहयोग दे सकता है। यदि आप महीने के शुरुआती दिनों में ही प्रयास करेंगे तो शायद परिणाम ज्यादा अच्छे रहें। बाद का समय औसत स्‍तर का सहयोग कर सकता है।
वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। किसी बड़ी समस्या के योग नहीं हैं। बृहस्पति पुरानी समस्याओं को दूर करने का भी काम करेगा। सूझबूझ के साथ निर्वाह करने वाले लोग वैवाहिक जीवन का बेहतर आनंद ले सकेंगे।
पारिवारिक
आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति अनुकूल है लेकिन दूसरे भाव में राहु की उपस्थिति को अच्छा नहीं माना जाएगा। अतः इस महीने आपको पारिवारिक मामले में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। कोई नया विवाद होने की संभावना नहीं है लेकिन पुराने विवाद और एक दूसरे पर शक करने की स्थितियां यदि पहले से रही हैं तो वो अभी यथावत रह सकती हैं।
तुलना करें तो महीने के पहले हिस्से में घर के बड़े बुजुर्गों की बात को अधिक सुना जाएगा। अतः महीने का पहला हिस्सा बेहतर परिणाम दे सकता है। महीने के दूसरे हिस्से में परिणाम थोड़े से कमजोर रह सकते हैं।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार बेहतर होगा एक दूसरे पर संदेह करने की बजाय स्पष्ट रूप से विनम्रता पूर्वक अपना-अपना पक्ष रखा जाए और बड़े बुजुर्गों की बातें सुनी जाएं तो समस्याएं दूर हो सकती हैं। वहीं गृहस्थ जीवन की बात की जाए तो इस मामले में महीना औसत परिणाम दे सकता है।
नए सिरे से किसी समस्या के योग नहीं हैं। घर की जरूरत की चीजों को कोशिशों के बाद प्राप्त किया जा सकेगा या घर लाया जा सकेगा। इस तरह से हम कह सकते हैं कि पारिवारिक मामले में महीना मिला-जुला रह सकता है। कभी-कभार कुछ कमजोर परिणाम भी मिल सकते हैं लेकिन गृहस्थ मामले में सामान्य तौर पर परिणाम अनुकूल रहेंगे। नए सिरे से कोई समस्या न आने के कारण आप गृहस्थ जीवन का आनंद ले सकेंगे।

उपाय
महीने के दूसरे हिस्से में नमक कम खाएं और रविवार के दिन नमक न खाएं।
कन्याओं का पूजन कर उन्हें मिठाई खिलाएं।
नीम के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।


Talk to Astrologer Chat with Astrologer