मेष का मासिक राशिफल / Mesh Masik Rashifal in Hindi

April, 2026
सामान्य
अप्रैल मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर क्रमशः आपके द्वादश और पहले भाव में रहेगा। यद्यपि ये दोनों ही भाव सूर्य के गोचर के दृष्टिकोण से अच्छे नहीं कह गए हैं लेकिन महीने के दूसरे हिस्से में विशेषकर 14 अप्रैल के बाद सूर्य उच्च अवस्था में रहेंगे। अतः उस अवधि में सूर्य से संबंधित कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह का गोचर 2 अप्रैल तक तो आपके लाभ भाव में रहेगा, जो अनुकूल स्थिति है लेकिन ये सिर्फ दो दिनों की बात रहेगी। उसके बाद तो मंगल ग्रह का गोचर आपके द्वादश भाव में हो जाएगा। यह अनुकूल स्थिति नहीं कही जाएगी।
हालांकि, मंगल ग्रह अस्त अवस्था में रहेंगे। अतः मंगल की नकारात्मकता कम मिलेगी। फिर भी मंगल से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहने वाली है। बुध ग्रह 11 अप्रैल तक आपके लाभ भाव में रहकर आपको विभिन्न प्रकार से लाभ देना चाहेंगे लेकिन 11 अप्रैल के बाद बुध ग्रह 27 अप्रैल तक आपके द्वादश भाव में नीच अवस्था में रहेंगे, जो अनुकूल स्थिति नहीं कही जाएगी। यानी कि बुध ग्रह 11 अप्रैल के बाद कमजोर परिणाम दे सकते हैं।
बृहस्पति देव के गोचर की बात की जाए तो बृहस्पति आपके तीसरे भाव में अपने ही नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं।
शुक्र का गोचर क्रमशः आपके पहले और दूसरे भाव में रहेगा। अतः इस महीने सामान्य तौर पर शुक्र आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। शनि का गोचर आपके द्वादश भाव में है और अपने ही नक्षत्र में है। अतः शनि के परिणामों में नकारात्मकता देखने को मिल सकती है लेकिन 22 अप्रैल तक शनि अस्त रहेंगे। अतः नकारात्मकता का ग्राफ कमजोर रह सकता है। यानी की शनि विरुद्ध परिणाम दे सकते हैं। हालांकि, परिणामों की नकारात्मकता छोटे स्‍तर की ही रहेगी जिन्हें आप कर्मठता दिखाकर नियंत्रित भी कर सकेंगे। राहु का गोचर आपके लाभ भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेगा।
सामान्य तौर पर ये काफी अच्छी स्थिति कही जाएगी। यानी कि राहु के गोचर से आप अनुकूलता की उम्मीद रख सकते हैं। केतु का गोचर पंचम भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेगा। ऐसे में केतु अनुकूल परिणाम देने में समर्थ रह सकता है। यानी कि सभी ग्रहों की स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो अप्रैल 2026 का महीना आपके लिए मिलेजुले परिणाम दे सकता है। इस महीने किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि अप्रैल 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
अप्रैल मासिक राशिफल 2026 के अनुसार कहता है कि आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह शनि, द्वादश भाव में हैं और अस्त भी हैं। विशेषकर शनि 22 अप्रैल तक अस्त रहेंगे। अत: कार्यक्षेत्र में कठिनाईयां देखने को मिल सकती हैं। भागदौड़ की अधिकता रह सकती है। जिस काम में जितना समय लगना चाहिए उससे अधिक समय लग सकता है। इसलिए आप अपनी उपलब्धियों को लेकर थोड़े से असंतुष्ट भी रह सकते हैं। व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों की बात की जाए तो 11 अप्रैल से पहले जरूरी कामों को संपन्न कर लेना उचित रहेगा। क्योंकि अन्य ग्रहों से व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ा सपोर्ट नहीं मिल रहा है लेकिन बुध ग्रह महीने की शुरुआत से लेकर 11 अप्रैल तक आपको सपोर्ट कर सकते हैं। अतः इस अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णयों को 11 अप्रैल से पहले संपन्न कर लेना समझदारी का काम होगा।
नौकरी से संबंधित मामलों में भी 11 अप्रैल से पहले वाला समय ज्यादा अच्छा कहा जाएगा। इस बीच में आप अपने टारगेट को आसानी से अचीव कर सकेंगे। वरिष्ठों की प्रशंसा प्राप्त करेंगे लेकिन इसके बाद का समय कठिन रह सकता है। बेहतर होगा 11 अप्रैल से पहले पहले अपनी सारी ऊर्जा और अनुभव का सदुपयोग कर आप अपने लक्ष्य को हासिल कर लें। जिससे बाद में यदि उपलब्धियां न भी मिलें या कठिनाई से मिलें तो उससे आपको कोई परेशानी न हो।
कहने का तात्पर्य है कि कार्य व्यापार आदि के लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। महीने का पहला हिस्सा विशेषकर 11 अप्रैल तक का समय अधिक अनुकूल रह सकता है।
आर्थिक
अप्रैल मासिक राशिफल 2026 के अनुसार लाभ भाव के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति अधिक अनुकूल नहीं है लेकिन लाभ भाव में बैठा हुआ राहु किसी न किसी तरह से आपके लिए लाभदायक स्थितियां निर्मित कर सकता है। बुध का गोचर भी 11 अप्रैल तक आपको अपने स्तर पर लाभ करवाने का प्रयास करेगा।
हालांकि, मंगल भी 2 अप्रैल तक आपके लिए लाभ करवाने का काम करेगा लेकिन यह अवधि बहुत छोटी है, इसलिए मंगल को इस मामले में ज्यादा अनुकूल परिणाम देने वाला नहीं कहा जाएगा लेकिन 11 दिनों तक बुध और पूरे समय राहु का प्रभाव आपके लाभ के ग्राफ को मेंटेन करने का काम करेगा।
वहीं बचत की बात की जाए तो धन स्थान पर शनि ग्रह की तीसरी दृष्टि लगातार बनी हुई है, जो काफी दिनों से बनी हुई है और अभी लंबे समय तक रहने वाली भी है, तो उसके अनुसार तो नकारात्मकता बरकरार है लेकिन दूसरे भाव के स्वामी की अनुकूल स्थिति और बृहस्पति का औसत ही सही लेकिन सपोर्ट तो मिल ही रहा है, ऐसे में यह स्थिति धन को बढ़ाने में मददगार बन सकती है।
तो ऐसे में हम कह सकते हैं कि लाभ के दृष्टिकोण से महीना सामान्य तौर पर अच्छा तो वहीं बचत के दृष्टिकोण से महीना औसत रह सकता है। अतः आर्थिक मामले में हम इस महीने को औसत से बेहतर परिणाम देने वाला कह सकते हैं।
स्वास्थ्य
आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति इस महीने अच्छी नहीं है। हालांकि, 2 अप्रैल तक मंगल ठीक स्थिति में हैं लेकिन 2 अप्रैल के बाद मंगल शनि के साथ रहेंगे और द्वादश भाव में रहेंगे, जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति नहीं मानी जाएगी। इसलिए लग्नेश का सपोर्ट सामान्य तौर पर आपको नहीं मिल रहा है। अतः स्वास्थ्य को लेकर पूरे महीने सचेत रहना समझदारी का काम होगा।
अप्रैल मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य भी 14 अप्रैल तक द्वादश भाव में शनि के साथ रहेगा। 2 अप्रैल से मंगल का भी साथ सूर्य-शनि की युति को मिल जाएगा। ये सभी स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। इसलिए वाहन इत्यादि भी सावधानी से चलाने की आवश्यकता रहेगी। 14 अप्रैल के बाद सूर्य का गोचर तुलनात्मक रूप से बेहतर होगा।
भले ही सूर्य के गोचर को पहले भाव में अनुकूल परिणाम देने वाला नहीं माना जाता लेकिन फिर भी पिछले गोचर की तुलना में बेहतर परिणाम तो मिलेंगे ही। छठे भाव के स्वामी ग्रह बुध की स्थिति 11 अप्रैल तक अनुकूल है लेकिन इसके बाद बुध ग्रह की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी।
इस तरह से सभी ग्रहों की स्थिति-परिस्थिति के अनुरूप इस महीने आपको स्वास्थ्य के मामले में विशेष जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप जागरूक बने रहेंगे तो स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। यदि आएगी भी तो बहुत छोटे स्‍तर पर ही समाप्त हो जाएगी, क्योंकि 11 अप्रैल तक आपको बुध ग्रह का सपोर्ट मिल रहा है।
वहीं 14 अप्रैल के बाद सूर्य तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देने लगेंगे। ऐसे में उचित खान-पान रखने वाले लोग और स्वास्थ्य को लेकर अनुशासन को मानने वाले लोग अपने स्वास्थ्य को मेंटेन कर सकेंगे।
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह सूर्य की स्थिति 14 अप्रैल तक अनुकूल नहीं है। अतः इस बीच में प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोगों को कोई बड़ी नकारात्मकता नहीं देखने को मिलेगी लेकिन अन्य लोगों की जरा सी लापरवाही प्रेम संबंधों में बदनामी देने का काम कर सकती है।
अप्रैल मासिक राशिफल 2026 कहता है कि एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखना भी जरूरी रहेगा अन्यथा बेइज्जती का डर भी उत्पन्न हो सकता है। हालांकि, शुक्र ग्रह की अनुकूलता लगातार बनी हुई है ऐसे में मर्यादित प्रेम करने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन लापरवाह या अमर्यादित लोगों को कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना महीना सामान्य तौर पर मददगार हो सकता है।
वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। फिर भी विवाद इत्यादि करने से बचने की सलाह दी जाती है। सप्तम भाव का स्वामी शुक्र सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति में रहने वाला है। सप्तम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि भी अनुकूल कही जाएगी लेकिन 2 अप्रैल के बाद से मंगल की आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर रहेगी जो कभी-कभार आपसी अनबन, बहस या लड़ाई करवाने का काम कर सकती है।
यदि आप उस विवाद से बचने का प्रयास करेंगे तो सामान्य तौर पर अन्य प्रकार की कोई परेशानी न आने से आप अपने दांपत्य जीवन का आनंद ले सकेंगे।
पारिवारिक
अप्रैल मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह शुक्र इस महीने सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं। अतः पारिवारिक मामलों में यह महीना तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देना चाह रहा है। हालांकि, शनि ग्रह की तीसरी दृष्टि लगातार दूसरे भाव पर बनी हुई है। ऐसे में बड़ी पारिवारिक परेशानियां तो अभी जारी रह सकती हैं लेकिन 2 अप्रैल के बाद मंगल का नकारात्मक प्रभाव दूर होगा और 19 अप्रैल के बाद शुक्र का प्रभाव और ज्यादा अनुकूल होगा; इन सभी कारणों से इस महीने पारिवारिक मामलों में तुलनात्मक रूप से काफी बेहतर सकारात्मक स्थिति देखने को मिल सकती है।
कोशिश करके बिगड़े हुए संबंधों को इस महीने बेहतर किया जा सकेगा। भले ही सारी समस्याएं दूर न हो पाएं लेकिन बेहतर अनुभव होने से सकारात्मक आनंद मिल सकेगा। चतुर्थ भाव की स्थिति सामान्य तौर पर अच्छी कही जाएगी क्योंकि किसी भी ग्रह का नकारात्मक प्रभाव या सकारात्मक प्रभाव लंबे समय तक नहीं है। अतः जो जैसा चल रहा था वैसा चलता रहेगा।
कोई प्रतिकूलता न होने के कारण आप अपने प्रयासों के अनुरूप अपने गृहस्थ जीवन को और बेहतर कर सकेंगे। यानी कि पारिवारिक मामलों के लिए यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है तो वहीं गृहस्थ मामले में यह महीना आपको सामान्य तौर पर अच्छे या संतोषप्रद परिणाम दे सकता है।
उपाय
नियमित रूप से मंदिर जाएं और वहां बजरंग बाण या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मंदिर में लाल रंग का प्रसाद चढ़ाएं और प्रसाद मित्रों में जरूर बांटें।
माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।


Talk to Astrologer Chat with Astrologer