सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020

Modified: December 30, 2019

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। आपको इस साल कुछ नए अवसरों की प्राप्ति होगी और उन अवसरों को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए आपके पास पूरी ऊर्जा और सहनशक्ति भी होगी। आप जिस किसी भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी और सुचारु रुप से आपके सभी उद्यम चलते रहेंगे। इस वर्ष की शुरुआत में राहु मिथुन राशि में आपके ग्यारहवें भाव में होंगे और सितंबर के मध्य में वृषभ राशि में आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे। वर्ष की शुरुआत में सबसे पहले शनि 24 जनवरी को आप के छठे भाव में अपनी स्वराशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 30 मार्च को बृहस्पति देव भी मकर राशि में छठे भाव में प्रवेश कर जाएंगे और वक्री होकर 30 जून को पुनः आप के पाँचवें भाव में धनु राशि में आएंगे तथा इसके बाद 20 नवंबर को पुनः आप के छठे भाव में आ जाएंगे।

सिंह राशि 2020 (Singh Rashi 2020) के अनुसार इस वर्ष आप छोटी दूरी की यात्राएं अधिक करेंगे और इन यात्राओं में आपको लाभ होगा। वर्ष की शुरुआत में आप कोई तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त समाज सेवा से जुड़े कार्यों के कारण भी आप कुछ यात्राएं कर सकते हैं। शनि और बृहस्पति के संयुक्त प्रभाव के कारण अप्रैल से जुलाई के मध्य और फिर नवंबर मध्य के बाद आपके विदेश यात्राओं के अच्छे योग बनेंगे। इस वर्ष काफी लंबे समय से अटकी हुई आपकी अनेक मनोकामनाएं पूरी होंगी जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। जनवरी तथा मार्च से मई के मध्य आप अपना घर बनाने अथवा प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कोई लोन ले सकते हैं। इस वर्ष आप अनेक विषयों में रुचि लेंगे और उनके बारे में जानना चाहेंगे। कुछ कलात्मक अभिरुचियों में अधिक समय लगा सकते हैं। वर्ष 2020 आपके लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है क्योंकि इस वर्ष आप अपने क्षेत्र में स्थापित होने की उम्मीद कर सकते हैं। तो तैयार हो जाइए हर मौके को भुनाने के लिए और ऊँची सफलता पाने के लिए।

आपकी राशि के लिए साल की शुरुआत प्रेम जीवन में कठिनता के साथ शुरू होगी और यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान को भी समस्या हो सकती है क्योंकि पांच ग्रह आपके पंचम भाव में प्रभाव डाल रहे हैं। हालांकि जनवरी में जब शनिदेव का गोचर आपके छठे भाव में होगा, उस समय से आप की स्थितियां बेहतर होने लगेंगी और आप अपनी नौकरी में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और अपने विरोधियों पर भी हावी रहेंगे। वहीं बृहस्पति देव भी आपके छठे भाव में आ जाएंगे, जिससे विशेष रूप से इस साल आपका छठा और बारहवां भाव सक्रिय रहेगा। राहु का गोचर साल के अंतिम तीन महीनों में आपके दशम भाव को प्रभावित करेगा, जिससे कार्य क्षेत्र का माहौल बदलेगा।

Read in English - Leo Horoscope 2020

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार करियर

वर्ष 2020 सिंह राशि के लोगों के करियर के लिए बेहतर रहने की संभावना है। इस वर्ष आप अपने कार्य के प्रति अधिक केंद्रित रहेंगे और बेहतर प्रदर्शन कर पाने में सफल रहेंगे। यदि आप पूर्ण मन से प्रयास करेंगे तो आप अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच सामंजस्य बिठा पाने में सफल होंगे और यही आपके लिए आवश्यक भी है। वर्ष की शुरुआत में ही 24 जनवरी को शनि आपके छठे घर में प्रवेश करेंगे और वर्ष पर्यंत इसी भाव में बने रहेंगे। इस गोचर के परिणाम स्वरूप नौकरी में पदोन्नति मिलने की अच्छी संभावना बनेगी तथा आपके प्रदर्शन को सराहना मिलेगी और वह आपके वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी आएगा। इसके अतिरिक्त कुछ लोगों का स्थान परिवर्तन अर्थात ट्रांसफर होने की भी अच्छी संभावना बनेगी। खुशी की बात यह है कि यह ट्रांसफर मनमाफिक अर्थात अपनी इच्छा के अनुसार होने की संभावना है।

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के लोगों के करियर में मई से सितंबर के बीच में छोटी मोटी समस्याएं रह सकती हैं लेकिन उसके बाद स्थिति और बेहतर हो जाएगी। जो लोग नौकरी की तलाश में लगे हैं उनकी यह तलाश इस वर्ष अवश्य पूरी होने की संभावना है। आपके साहस पराक्रम और ऊर्जा में वृद्धि होगी और वर्ष पर्यंत आप सक्रिय रहकर हर कार्य करेंगे जिससे अनेक क्षेत्रों में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको जो वर्क लोड मिलेगा आप उसे अच्छे से मेंटेन रख पाएंगे और कड़ी मेहनत करेंगे। ध्यान रखें इस वर्ष आपके कार्यस्थल पर आपकी योग्यता को परखा भी जाएगा। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध सामान्य रखें और किसी भी बात पर उनसे बहस ना करें अन्यथा यह स्थिति आप के विपक्ष में जा सकती है। जुलाई से दिसंबर तक का समय अधिक फायदेमंद रह सकता है।

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार, जो लोग व्यापार क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए वर्ष के काफी शुभ रहने वाला है। यदि आप कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आप कार्य शुरू कर सकते हैं। इस वर्ष ना केवल आप अच्छा धन कमाएंगे बल्कि अपने करियर में भी एक मुकाम हासिल कर पाने में सफल होंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष सिंह राशि के जातकों के पेशेवर जीवन के लिए काफी बेहतर सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें: ग्रह शांति और अन्य समस्याओं के असरदार उपाय

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार आर्थिक जीवन

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के लिए वर्ष 2020 अनेकों उतार-चढ़ाव से भरा रहने के बावजूद भी काफी अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष के दौरान जहां एक ओर आप अधिक से अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास करेंगे वहीं ग्रहों की स्थिति अत्यधिक खर्च की ओर इशारा करती है। इसलिए इस वर्ष आपको अपना वित्तीय प्रबंधन बहुत सोच समझ कर करना होगा और पैसे के लेनदेन से पहले पूर्ण विचार भी कर लेना ही बेहतर होगा। कई बार आपको ऐसा महसूस होगा कि बिना किसी प्रयास के भी आपका धन व्यय हो गया है। इससे बचने के लिए आपको एक अच्छी बजट योजना तैयार करनी चाहिए और उस पर अमल भी अवश्य करें अन्यथा आप फाइनैंशल समस्याओं के बीच में खुद को घिरा पाएंगे। वर्ष की शुरुआत से मार्च के अंत तक और फिर विशेष रूप से जुलाई से नवंबर के दौरान आपके पास पैसे का अच्छा स्रोत होगा और आप अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे। इस दौरान आपको अपने भाग्य का भी सहारा मिलेगा तथा कुछ लोगों को वसीयत या किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना दिखाई देती है। इस वर्ष आपको धन कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन वर्ष के अंतिम दिनों में आप की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार आ जाएगा। राहु की 11 भाव में उपस्थिति सितंबर तक आपको धन प्राप्ति की अनेक मार्ग से जाएगी और यदि आप मार्गों को अपना पाने में सफल हुए तो अधिक लाभ कमा पाएंगे। इसलिए आपको निश्चिंत रहना होगा कि चाहे खर्चे कितने भी हों लेकिन आपकी आमदनी बेहतर होगी और आप आसानी से अपना धन प्रवाह नियंत्रित कर पाएंगे। वित्तीय निवेश में भी आपको सफलता मिल सकती है। इस साल अचानक से धन प्राप्ति के अवसर आपके जीवन में आएंगे जो भविष्य में आप के एक बेहतर आर्थिक जीवन का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए काफी सफलता दायक सिद्ध होने की अच्छी संभावना है। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और आपको मनोबल काफी बढ़ा हुआ रहेगा। वर्ष की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी और मार्च के अंत तक आप अपनी शिक्षा में काफी हद तक अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और सफल रहेंगे। इसके बाद जून के अंत तक के समय में आपकी शिक्षा में कुछ बदलाव आएंगे और जो लोग उच्च शिक्षा हेतु विदेश जाना चाहते हैं उनकी यह इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है। इसके बाद यानी कि जुलाई की शुरुआत से नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पुनः शिक्षा के लिए बेहतरीन समय रहेगा और आप अच्छी उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे।

सिंह राशि 2020 (Singh Rashi 2020) के अनुसार सिंह राशि के ऐसे लोग जो इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, विधि तथा कानून (लॉ), सोशल सर्विस, कंपनी सेक्रेट्री तथा सेवा प्रदाता क्षेत्र की पढ़ाई में लगे हुए हैं, उन्हें इस वर्ष बहुत सफलता मिलने की संभावना है। वास्तव में यह वर्ष सिंह राशि के लोगों के विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम वर्षों में से एक सिद्ध होगा।

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार पारिवारिक जीवन

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत अच्छी रह सकती है और परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है। आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और समाज में भी आपका और आपके परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। आपको परिवार की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर कार्य करना होगा जो कई बार आपके नियंत्रण से बाहर होंगी और इसके लिए आप परेशान होंगे। कुछ लोगों का अपने परिवार से अलगाव भी इस वर्ष हो सकता है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष आप अपने कार्य क्षेत्र में व्यस्त होने के कारण तथा जीवन के अन्य पहलुओं पर अधिक समय के देने के कारण अपने परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे जिसकी कमी आपके परिजनों को खलेगी। यदि आप परिवार को जोड़ कर रखना चाहते हैं तो आपको अपने लिए जीवन में कुछ समझौतों के लिए तैयार रहना होगा अन्यथा स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर रहेगी। आपको परिवार के लोगों के साथ धन संबंधी समस्याओं को भी सुलझाना होगा और अपनी ओर से अधिक से अधिक योगदान करने के लिए तैयार रहना होगा। अतः आप के लिए आवश्यक होगा कि आप किसी भी निर्णय से पूर्व पूरा समय लें और सोच समझ कर समस्याओं का हल निकालें और समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त संसाधनों को जुटायें। वर्ष के मध्य में पारिवारिक जीवन में चिंताओं की वृद्धि हो सकती है लेकिन यदि आप सबको साथ लेकर चलेंगे तो धीरे-धीरे समस्याएं क़ाबू में आ जाएंगी। वर्ष पर्यंत आपको पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे और धीरे-धीरे ही सही लेकिन विभिन्न समस्याओं के बावजूद भी परिवार में शांति का माहौल धीरे धीरे पनपेगा। अप्रैल से जुलाई के मध्य बृहस्पति और शनि की छठे घर में स्थिति के कारण आप अपने शत्रु पर भारी पड़ेंगे और उनसे लोहा लेंगे तथा साथ ही साथ नैतिक दायित्वों के रूप में समाज सेवा के कुछ कार्य भी करेंगे।

पारिवारिक जीवन से संबंधित ज्योतिषीय सहायता के लिए हमारे ज्योतिषी से संपर्क करें

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार वैवाहिक जीवन एवं संतान

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के लोगों का दांपत्य जीवन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। आपके सप्तम भाव के स्वामी शनि देव 24 जनवरी के बाद छठे भाव में प्रवेश करेंगे और वर्ष पर्यंत इसी भाव में रहेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपके दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है। यह एक ऐसा समय होगा जब आपको अपने दांपत्य जीवन के महत्व का एहसास होगा। हालांकि इसी दौरान अप्रैल से जुलाई के मध्य और फिर नवंबर के बाद बृहस्पति भी छठे भाव में होंगे जिससे इस स्थिति में सुधार आएगा। फिर भी थोड़ा तनाव बना रह सकता है। आप दोनों के मध्य कुछ बात को लेकर झगड़े भी हो सकते हैं या ग़लतफ़हमी भी। यदि आपका जीवनसाथी कार्यरत है तो इस दौरान उनका स्थान परिवर्तन होने से अथवा विदेश यात्रा के कारण भी उन्हें आपसे दूर रहना पड़ सकता है।

सिंह राशि 2020 के अनुसार मध्य मई से लेकर सितंबर के अंत तक का समय दांपत्य जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा और इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन ख़ुशहाल रहेगा। आपके जीवनसाथी को कोई अचीवमेंट मिल सकती है जिसके कारण आप भी प्रसन्न होंगे और आपको लाभ भी होगा। कुल मिलाकर आपको अपने जीवन साथी के साथ खड़ा होना चाहिए, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और यदि आप अपने दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो जीवन साथी के महत्व को स्वीकार करते हुए उनको अपने जीवन में अच्छा स्थान दें तथा समय-समय पर उनसे बातें करते रहें ताकि उनके मन पर किसी प्रकार का बोझ न रहे।

सिंह राशि 2020 (Singh Rashi 2020) के अनुसार वर्ष की शुरुआत आप के बच्चों के लिए काफी अच्छी रह सकती है। पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति देव वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव में ही विराजमान रहेंगे जिससे संतान के लिए प्रगति का समय होगा और वे प्रसन्न चित्त रह कर अपने कार्य करेंगे जिससे आप भी संतुष्ट रहेंगे। इसके बाद जब 30 मार्च को बृहस्पति छठे घर में प्रवेश करेंगे तब से संतान को यदा कदा कुछ समस्याएं आ सकती हैं। उसके बाद जुलाई से स्थिति पुनः सामान्य हो जाएगी और आपकी संतान संस्कारी बनेगी तथा आपके प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित भी करेगी। नई विवाहित जोड़ों को इस वर्ष संतान प्राप्ति की खुशखबरी मिल सकती है। यदि आपकी संतान विवाह योग्य है तो उनका विवाह भी इस वर्ष हो सकता है। वर्ष 2020 सामान्य तौर पर आपकी संतान के लिए काफी अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार प्रेम जीवन

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए अनेक बदलावों को लेकर आने वाला है। आप में से कुछ लोगों को उनका प्रिय साथी मिल सकता है वहीं कुछ लोगों को एक रिश्ता खत्म होने के कारण दूसरा रिश्ता शुरू होने की संभावना दिखाई देती है। कुछ स्थिति ऐसी भी हो सकती है कि आप एक से अधिक रिश्तों में स्वयं को उलझा हुआ पाएँ। इसलिए मुख्य रूप से इस वर्ष आपका प्रेम जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्यार कि आपके जीवन में कमी नहीं रहेगी फिर भी आपको किसी ना किसी कारण अपनी प्रेम जीवन से संतुष्टि का अहसास नहीं होगा। इस दौरान आप अपने साथी को अधिक से अधिक जानने का प्रयास करेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का भी प्रयास करेंगे। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि अत्यधिक उतावलापन सही नहीं होता इसलिए हर जगह स्वयं पहल करने की आदत से बचें और हद से ज्यादा उनके जीवन में अपना महत्व दर्शाने का प्रयास न करें। यदि आप अपने प्रेम जीवन में स्वयं को अधिक महत्व देंगे तो आपको प्यार के मोर्चे पर नाकामी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए अपने साथी को महत्व दें और उन्हें बताएं कि वह आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। इस वर्ष के अंत का समय प्रेम जीवन में अचानक से कुछ हलचल पैदा करेगा और आपके प्रेम जीवन में तेजी से परिवर्तन आएंगे तथा अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान हंसी के मौके भी आएंगे और कभी रोने के। लेकिन यह प्यार में डूबने का समय होगा। जनवरी से मार्च के अंत तथा जुलाई से मध्य नवंबर तक का समय प्रेम जीवन के लिए काफी बेहतरीन रहेगा और इस दौरान आप अपने साथी से पूर्ण रूप से जुड़ेंगे और अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को साझा करेंगे। इस समय के दौरान आप में से कुछ खुशकिस्मत लोगों को अपने प्रियतम से विवाह करने में सफलता भी हाथ लग सकती है।

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार स्वास्थ्य

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने की संभावना दिखाई देती है। वर्ष की शुरुआत आपके लिए काफी अनुकूल है। आप एक अच्छी दिनचर्या और भोजन शैली का पालन करेंगे तथा पूरे वर्ष एक्सरसाइज भी करेंगे जिससे आप काफी हद तक चुस्त दुरुस्त रह पाएंगे। अप्रैल से जुलाई के मध्य आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि इस दौरान अष्टम भाव के स्वामी बृहस्पति आप के छठे भाव में प्रवेश करेंगे जो कि और रोगों का भाव है और ऐसे में आपको कोई दीर्घकालीन रोग होने की संभावना बन सकती है। इस दौरान आपको अत्यधिक वसा युक्त भोजन से भी बचना चाहिए क्योंकि आपको मोटापे अथवा डायबिटीज़ की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। इस समय के बाद नवंबर मध्य तक आपका स्वास्थ्य सुधरेगा और पुरानी बीमारियों से आप उबर जाएंगे। हालांकि मध्य नवंबर के बाद से दिसंबर तक का समय पुनः कुछ परेशानियां दे सकता है।

सिंह राशि 2020 (Singh Rashi 2020) के अनुसार सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष मानसिक और शारीरिक दोनों ही मोर्चों पर स्वयं को पक्का रखना होगा क्योंकि बीच-बीच में आपके स्वास्थ्य की परीक्षा हो सकती है। ध्यान रखें कि अत्यधिक तनाव आप पर हावी ना होने पाए। इस वर्ष आप अधिक काम करेंगे जिसके कारण शारीरिक थकान भी आपको परेशान कर सकती है इसलिए काम के बीच में थोड़ा समय आराम के लिए भी निकालें। हालांकि यदि पूरे वर्ष की बात की जाए तो सामान्यतया आपके लिए अच्छा समय रहेगा और कोई बड़ी बीमारी होने की संभावना कम ही है।

वर्ष 2020 में किये जाने वाला विशेष ज्योतिषीय उपाय

इस वर्ष आपको यह उपाय पूरे वर्ष करना चाहिए जिसके फल-स्वरूप आपको अनेकों समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप उन्नति के मार्ग पर आगे कदम बढ़ाएंगे:

राशिफल और ज्योतिष 2020

Talk to Astrologer Chat with Astrologer