वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: वास्तु शास्त्र के अनुसार वर्ष 2020 का भविष्यफल

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 के इस भविष्यफल के अनुसार हम आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र के बारे में। वास्तु शास्त्र एक प्राचीन ज्योतिषीय विज्ञान है, जिसमें असंख्य वास्तु शास्त्र आधारित पहलू शामिल हैं। यह अपने क्षेत्र, दिशा, स्थान, संरेखण और ले-आउट के आधार पर किसी भी वस्तु के महत्व को दर्शाता है। घर, रसोई और कार्यालय के लिए वास्तु टिप्स सकारात्मक परिणामों को बढ़ाने और शांत वातावरण बनाए रखने में मदद करते हैं। इस वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 में बताया गया है कि वास्तु शास्त्र के आधार पर 2020 के लिए विभिन्न राशियों में जन्मे लोगों के लिये आने वाला समय कैसा रहेगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार ही ये भविष्यवाणियां की गयी हैं। इसके अतिरिक्त अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए वास्तु टिप्स और वास्तु शास्त्र के अनुसार उपाय भी दिए गए हैं। इस राशिफल को पढ़ें और जानें कि वर्ष 2020 आपके लिए कितना फ़ायदेमंद होगा। साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के वास्तु को सुधार कर अपनी जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए सुझावों को भी जानें।

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: मेष राशि

मेष राशि वाले जातक साल 2020 में हर कार्य मौलिकता पूर्वक करेंगे। उनकी महत्वाकांक्षा सातवें आसमान पर होगी। बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें पूर्ण भी करेंगे। किंतु जैसे हर बड़े कार्य करने पर विवादों का सामना करना पड़ता ठीक उसी प्रकार आप को विवादों में लोग फँसाने का प्रयास करेंगे, किंतु वे निष्फल रहेंगे। आपको अपने हर कार्य में जीत मिलेगी। आपके लिए यही बेहतर होगा कि आप उग्र होने से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से 2020 आपके लिए शुभ रहेगा। आपका हेल्थ इंडेक्स 80% रहेगा। कार्यभार की वजह से मामूली सिरदर्द रहेगा। अपने खान-पान का ध्यान रखें। वजन ना बढ़ने दें। मेष राशि के जातकों को इस साल मामूली पाचन समस्या घेर सकती है। इस वर्ष आप स्व केंद्रित भी रहेंगे और बारे में विचारशील रहेंगे तथा अधिक ऊर्जा महसूस करेंगे। सर्वश्रेष्ठ होने के अहंकार के कारण लोगों की जलन व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है, इसको नियंत्रण में रखना ही अच्छा रहेगा। आपका हैप्पीनेस इंडेक्स 70% रहेगा। इस वर्ष आपका करियर इंडेक्स 90% रहेगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह वर्ष बेकरी के क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। जो लोग राजनीति में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए यह वर्ष शुभ है। फैशन डिजाइनर को आय में वृद्धि मिलेगी। स्पोर्टस प्लेयर के लिए भी यह वर्ष सफलता लाएगा। कुल मिलाकर यह वर्ष मेष राशि वाले जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है।

वास्तु टिप्स : स्वयं की प्रसन्नता और सफलता हेतु कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय:

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: वृषभ राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 के अनुसार वृषभ राशि के जातक इस वर्ष सोच समझ कर बुद्धिमानी से निर्णय लेंगे। अपनी परंपरागत सोच के कारण उनमें थोड़ी असंतुष्टता बनी रहेगी। सौंदर्य प्रेमी जातक कलात्मक रूप से जीवन में बदलाव लाएंगे। अपनी वाक क्षमता के कारण आप कुशल वक्ता के रूप में समाज में प्रतिष्ठा पाएंगे। वृषभ राशि के जातकों का हेल्थ इंडेक्स इस वर्ष उच्चतम बिंदु तक रहेगा। उन्हें मामूली समस्या जैसे कब्ज़ व वॉटर रिटेंशन से अपना बचाव रखना होगा। व्यायाम कर मोटापे की प्रवृत्ति से अपना बचाव रखना होगा। वृषभ राशि के जातकों का हैप्पीनेस इंडेक्स 70% रहेगा। आप अपने विश्वसनीय मित्रों का सहयोग पाएंगे। आपके अंदर त्याग का भाव होने के कारण वे लोगों के बीच में पूजे जाएंगे। सौंदर्य प्रेमी जातक को समय-समय पर लोगों की ईर्ष्या का सामना करना पड़ सकता है। आपका करियर इंडेक्स 60% रहेगा। 2020 वाहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहेगा। आभूषण व रत्नों के व्यापार से जुड़े लोगों के व्यापार में वृद्धि आएगी। फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का समय भी श्रेष्ठ रहेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो वृषभ राशि के जातकों के लिए 2020 मिश्रित फल लेकर आएगा।

वास्तु टिप्स : स्वयं की प्रसन्नता और सफलता हेतु कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय:

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: मिथुन राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष में मिथुन राशि वाले जातकों को अनेकों बौद्धिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी हर समस्या को अपनी बुद्धि के बल पर खोज कर उसका सही हल ढूंढेगे। समय-समय पर अति संवेदनशील होने से बचें। समस्या के हल हेतु अपनी वाकपटुता का प्रयोग करेंगे। मिथुन राशि वाले जातकों को 2020 में अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होगा। उनका हेल्थ इंडेक्स लगभग 25 % रहेगा। दमा के रोगी इस वर्ष सचेत रहें। इकहरे शरीर वाले जातक अपनी चुस्ती के कारण हाथ में चोट खा सकते हैं। ब्रोंकाइटिस और आईसि़नोफिलिया के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मिथुन राशि वाले जातकों का हैप्पीनेस इंडेक्स इस वर्ष काफी बेहतर रहेगा। आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक आप अपनी स्वतंत्र सोच के कारण अन्य जगहों पर आकर्षण होने की संभावना है। आपको अपनी लव लाइफ में किसी प्रकार बेवफ़ाई के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन को पढ़ने में कुशल मिथुन राशि के जातक अपने संबंधों को जोड़ने में सफल होंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्रति समर्पित रहेंगे। आपका करियर इंडेक्स इस वर्ष उच्चतम बिंदु तक रहेगा। 2020 में मिथुन राशि के ऐसे जातक, जो कि टूरिज़्म क्षेत्र से जुड़े हैं, नई नई योजनाएं बनाकर, उन में सफलता पाएंगे। शेयर मार्केट में भी आपको मुनाफ़ा होने के बढ़िया संकेत हैं। यदि आप कोई गाइड अथवा फोटोग्राफर हैं तो आप के लिए नई अपॉर्चुनिटीस आने की संभावना थोड़ी कम है।

राशि अनुसार अपना भविष्य जानने के लिए यहाँ क्लिक करें !

वास्तु टिप्स: स्वयं की प्रसन्नता और सफलता हेतु कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय:

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: कर्क राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 के अनुसार कर्क राशि के जातक इस वर्ष एकांत में रहना पसंद करेंगे। आप अपनी तीव्र एकाग्रता शक्ति के साथ हर कार्य करेंगे। अपनी सोच के अनुसार शानदार जीवन स्तर का आनंद उठाएंगे। कर्क राशि वाले जातकों का हेल्थ इंडेक्स इस वर्ष लगभग 70% रहेगा। दमा के रोगी स्वास्थ्य के प्रति सचेत थोड़े रहें। दुर्बल शरीर वाले जातकों को बाल झड़ने की समस्या सता सकती है। खांसी व फ्लू आपको परेशान कर सकते हैं। आपका हैप्पीनेस इंडेक्स लगभग 70% रहेगा। इस वर्ष आप में मूड स्विंग्स अधिक रहेंगे। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अति भावुक होने से बचें। अच्छे मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यर्थ ग़लतफ़हमी ना पालें। कर्क राशि वाले जातकों का करियर इंडेक्सेस 80% रहेगा। शेयर मार्केट में आपको मुनाफ़ा मिल सकता है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के विक्रेता के लिए यह वर्ष शुभ फलदायी है। कर्क राशि के ऐसे जातक, जो ज्योतिष व अन्य हीलिंग साइंस से जुड़े हुए हैं, उन जातकों के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा। जल परिवहन के क्षेत्र से जुड़े जातकों की आय में वृद्धि होगी।

वास्तु टिप्स: स्वयं की प्रसन्नता और सफलता हेतु कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय:

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: सिंह राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 में सिंह राशि वाले जातक आशावादी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। आप अपने उदात्त स्वभाव के कारण किसी अन्य का आदेश सुनना नापसंद करेंगे। आप अपने प्रेम का पूर्ण प्रदर्शन कर मन को प्रसन्न रखेंगे। सिंह राशि वाले जातकों का हेल्थ इंडेक्स इस वर्ष उच्चतम बिंदु तक रहेगा। इस वर्ष आपको मामूली एसिडिटी, हाई ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द की समस्या सता सकती है। सिंह राशि वाले जातको का हैप्पीनेस इंडेक्स 90% रहेगा। सिंह राशि वाले जातक 2020 में अधिकार भाव के साथ भरपूर प्रेम का आनंद लेंगे। आप अपने मित्रों को पूर्ण सहयोग देंगे और उनके साथ उदारता पूर्ण व्यवहार रखेंगे। सिंह राशि वाले जातकों का करियर इंडेक्स इस वर्ष 90% रहेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने का योग है। पूँजी निवेश में जबरदस्त लाभ मिलेगा। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष शुभ फलदायी कहा जा सकता है। मेडिसिन और केमिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह वर्ष शुभ रहेगा।

वास्तु टिप्स: स्वयं की प्रसन्नता और सफलता हेतु कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय:

अंक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2020 का राशिफल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: कन्या राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 के अनुसार कन्या राशि वाले जातक इस वर्ष निर्देशों का सावधानी से पालन करेंगे। एकांत प्रिय व्यक्तित्व के मालिक अपने व्यवहार में व्यवहारिकता का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष आप व्यवस्था के साथ अपने हर कार्य को कुशलता पूर्वक करेंगे। आपका हेल्थ इंडेक्स इस वर्ष 70% रहेगा। इस वर्ष आप में अत्यधिक थकान के कारण बाहों व कंधों में दर्द महसूस करेंगे। तनाव के कारण कफ व फेफड़े के रोग आपको सता सकते हैं। इस वर्ष कन्या राशि के कुछ लोगों को कोलाइटिस की समस्या भी घेर सकती है। इस वर्ष आपका हेल्थ इंडेक्स 50% रहेगा। इस वर्ष आपका स्वभाव थोड़ा नाज़ुक ही रहेगा। मायावी लोगों से बचें। वृद्ध जातकों का यह समय कष्टदायक हो सकता है। आपकी संतान आपको कष्ट दे सकती है। इस वर्ष आपका करियर इंडेक्स लगभग 65% रहेगा। यह वर्ष कंपनी प्लानर्स के लिए शुभ रहेगा। एग्रीकल्चर के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आय में वृद्धि होगी। सार्वजनिक क्षेत्र या पब्लिक से जुड़े लोगों के अच्छे जनसंपर्क सम्बन्ध स्थापित होंगे।

वास्तु टिप्स: स्वयं की प्रसन्नता और सफलता हेतु कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय:

कार्यों में सफलता के लिए वास्तु यन्त्र स्थापित करें!

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: तुला राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 के अनुसार तुला राशि वाले जातक इस वर्ष अपने कई फैसले आप आगे के लिए टाल कर सकते हैं। वर्तमान को महत्व देते हुए संतुलित वातावरण में रहने का प्रयास करेंगे। टीम रूप में अपने हर कार्य को बड़ी ही कुशलता के साथ करेंगे। हेल्थ इंडेक्स लगभग 70% रहेगा। इस वर्ष आपको हार्मोनल बीमारी सता सकती हैं। इस वर्ष आप में कफ़ की अधिकता रहेगी। वायु विकार व गैस्ट्रिक से संबंधित रोग आप को सता सकते हैं। इस वर्ष आपका हैप्पीनेस इंडेक्स 40% रहेगा। इस वर्ष आप अपनी स्वच्छंद सोच के साथ एकान्त में समय व्यतीत करेंगे। आपके मित्र आपको आनंदमय क्षण प्रदान करेंगे। आप सौदर्य प्रेमी होते हुए भी व्यवहारिकता पूर्ण निर्णय लेंगे। आपका करियर इंडेक्स 60% तक रहेगा। यह वर्ष तुला राशि के चित्रकार, कार्टूनिस्ट, डिजाइनर व फोटोग्राफी से जुड़े क्षेत्रों के जातकों के लिए शुभ फलदायी है। जन कल्याण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। मेडिसिन के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी यह वर्ष शुभ व आय में वृद्धि करायेगा।

वास्तु टिप्स: स्वयं की प्रसन्नता और सफलता हेतु कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय:

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: वृश्चिक राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप में मानसिक शक्ति का विकास होगा। विभिन्न क्षेत्रों में प्रवीणता प्राप्त होगी। कल्पना शक्ति व साहस बढ़ेगा। इस वर्ष आपका हेल्थ इंडेक्स 80% रहेगा। आप असीम उर्जा के कारण अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। हर्निया व अपेंडिक्स से आपको अपना बचाव करना होगा। कई बार हिस्टीरिया जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपका हैप्पीनेस इंडेक्स 60% रहेगा। आपकी प्रबल आकर्षण शक्ति से लोग आपकी ओर आकर्षित रहेंगे। भावनाओ के वशीभूत ना होएं। आपके मित्र सम्बन्ध शीघ्र बनते व बिगड़ते रहेंगे। वृश्चिक राशि के लोगों का परिवार से विच्छेद संभव है। सचेत रहें। इस वर्ष आपका करियर इंडेक्स लगभग 20% रहेगा। इस वर्ष आपको आय के दो साधन बनने के योग हैं। डॉक्टर, सर्जन, डेंटिस्ट के लिए यह वर्ष शुभ फलदायी है। चमड़ा इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की आय में गिरावट आ सकती है।

वास्तु टिप्स: स्वयं की प्रसन्नता और सफलता हेतु कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय:

लाल किताब राशिफल 2020 पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें!

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: धनु राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 के अनुसार धनु राशि वाले जातक इस वर्ष प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अनेकों जगहों की यात्रा करेंगे। आप अपनी तीव्र बुद्धि के साथ उचित निर्णय लेंगे। हंसमुख व्यक्तित्व के मालिक इस वर्ष आप दार्शनिक मोड में रहेंगे। इस वर्ष आपका हेल्थ इंडेक्स लगभग 70% रहेगा। इस वर्ष आप को रक्त सम्बंधित रोग जैसे उच्च रक्त चाप का सामना करना पड़ सकता है। मोटापे की प्रवृत्ति होने के कारण आपको नियमित व्यायाम करना होगा। धनु राशि में जन्मे लि़वर के रोगी इस वर्ष सचेत रहें। अपने खान-पान पर विशेष रूप से नियंत्रण रखें। इस वर्ष आपका हैप्पीनेस इंडेक्स 80% रहेगा। इस वर्ष आप अपनी स्वतंत्रता को महत्व देंगे। किसी तरह भी समझौता नहीं करेंगे। स्पष्ट रूप में अपने विचारों को प्रस्तुत करेंगे। आपको व आपके विचारों को नए पंख मिलेंगे। इस वर्ष आपका करियर इंडेक्स लगभग 60% रहेगा। यह वर्ष वकील, प्रोफेसर, धर्म प्रचारक व डॉक्टर्स के लिए शुभ फलदायी है। इस वर्ष आप निवेश व कोई नया व्यापार करने से बचें।

वास्तु टिप्स: स्वयं की प्रसन्नता और सफलता हेतु कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय:

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: मकर राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष आप अपनी परंपरावादी धार्मिक सोच व जीवन शैली को अपनाएंगे। हर कार्य पूर्ण दक्षता के साथ करेंगे। अपने सभी प्रकार के भय पर विजय पाएंगे। आत्मानुशासन युक्त जीवन व्यतीत करेंगे। इस वर्ष आपका हेल्थ इंडेक्स उच्चतम बिंदु तक रहेगा। इस वर्ष आप अपनी पाचन शक्ति का विशेष ध्यान रखें। आमाशय में घाव हो सकते हैं। नियमित डेंटल चेक अप करवाएं। त्वचा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। इस वर्ष आपका हैप्पीनेस इंडेक्स लगभग 70% रहेगा। इस वर्ष मकर राशि के अविवाहित जातकों का विवाह संभव होगा। इस वर्ष आप अपने सभी कर्तव्य दक्षता पूर्वक करेंगे। विवाह के साथ आपको धन का भी लाभ होगा। इस वर्ष आपको अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस वर्ष आपका करियर इंडेक्स लगभग 40% रहेगा। यह वर्ष डॉक्टर तथा इंजीनियर के लिए शुभ रहेगा। भवन निर्माण सामग्री से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा। खनन क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा।

जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें !

वास्तु टिप्स: स्वयं की प्रसन्नता और सफलता हेतु कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय:

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: कुम्भ राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष कुंभ राशि वाले जातकों की रहस्यमयी अतींद्रिय क्षमता का विकास होगा। आप एक बढ़िया काउंसलर के रूप में लोगों के मध्य उभरेंगे। व्यक्तिगत स्वतंत्रता व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपनी योजनाओं को नया मोड़ देंगे। इस वर्ष आपका हेल्थ इंडेक्स लगभग 70% रहेगा। इस वर्ष आपको लीवर पित्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको निरंतर प्यास लगेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वायरल फ्लू भी आपको सता सकते हैं। हड्डी का टूटना व कमज़ोरी आना संभव है। इस वर्ष आपका हैप्पीनेस इंडेक्स लगभग 70% रहेगा। इस वर्ष आप दूसरों की भलाई में खर्च करेंगे। मित्र आप का अनुचित लाभ लेंगे। पुराने मित्र छूटेगे व नये मित्र बनेंगे। दूसरों पर अंधविश्वास करने से बचें। इस साल आपका करियर इंडेक्स लगभग 70% रहेगा। इस वर्ष काउंसलर, राइटर के लिए शुभ फलदायी समय है। यह वर्ष प्लानर और रिसर्च के क्षेत्र से सम्बंधित जातकों के लिए भी श्रेष्ठ है। यह कुम्भ राशि के वॉइस आर्टिस्ट, मेडिकल, इंजीनियर्स, आदि क्षेत्रों के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

वास्तु टिप्स: स्वयं की प्रसन्नता और सफलता हेतु कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय:

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020: मीन राशि

वास्तु शास्त्र राशिफल 2020 के अनुसार मीन राशि वाले जातक इस वर्ष मूड स्विंग व नकारात्मक सोच से अपने आप को घिरा हुआ पाएंगे। आत्मलीन रह कर आप दार्शनिक मोड में रहेंगे। क्षमाशील रहकर भी दूसरों के प्रति उदारता बरतने का प्रयास करेंगे। ईश्वर के प्रति आस्था व विश्वास आपको आत्मविश्वास प्रदान करेगा। इस वर्ष आपका हेल्थ इंडेक्स 30% रहेगा। इस वर्ष आपको मानसिक रोग और पीड़ा होने के संकेत हैं। आपकी भूख दिन-प्रतिदिन कम हो सकती है। मीन राशि के जातक इस वर्ष तनाव के कारण नशीली दवाइयों का सेवन करने से बचें। पाँव में दर्द होने के संकेत हैं। इस वर्ष आपका हैप्पीनेस इंडेक्स लगभग 40% रहेगा। इस वर्ष आप में त्याग के भाव की जागृति होगी। आप घर में ही रहना पसंद करेंगे। दूसरों के प्रति समर्पण भाव विकसित होगा। आप इस वर्ष अंतर्मुखी रहना पसंद करेंगे। डिप्रेशन में आने से आपको बचना चाहिए। इस वर्ष आपका करियर इंडेक्स लगभग 60% रहेगा। ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों के लिए यह वर्ष अति श्रेष्ठ रहेगा। लेखक, चित्रकार व ज्योतिषी के लिए यह वर्ष क्रिएटिव और प्रॉमिसिंग रहेगा। संगीतकार नए व मधुर संगीत लाएंगे और उनकी आय के नए रास्ते खुलेंगे।

वास्तु टिप्स: स्वयं की प्रसन्नता और सफलता हेतु कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय:

राशिफल और ज्योतिष 2020

Talk to Astrologer Chat with Astrologer