राशिनुसार- वाहन-संपत्ति 2021 योग

कुंडली एक ज्योतिषी द्वारा बनाया गया एक ऐसा नक्शा होता है जो किसी व्यक्ति के जन्म के समय, स्थान, सितारों, ग्रहों और चंद्रमा के पर आधारित होता है। आपकी कुंडली में कुल 12 घर होते हैं जो आपके जीवन के प्रत्येक हिस्से को दर्शाते हैं। आपकी कुंडली ज्योतिषी या अंतर्दृष्टि प्रदान करती है और इसके माध्यम से आपके अतीत, वर्तमान और भविष्य को समझा जा सकता है। 12 घरों में से कुंडली का चौथा घर संपत्ति, घर और वाहन को दर्शाता है। वहीं बात करें अगर वाहन या संपत्ति की खरीद के लिए तो इसमें बृहस्पति, चंद्रमा, शुक्र, मंगल ग्रह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चौथा, छठा, ग्यारहवां और बारहवां घर आपकी अचल संपत्ति की खरीद और बिक्री के निर्णय के लिए युति के रूप में देखा जाता है।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

ऐसे में हमारे वाहन और संपत्ति की भविष्यवाणी 2021 के माध्यम से हम आपको आपके जीवन से संबंधित और इन महत्वपूर्ण पहलुओं से संबंधित समाधान प्रदान करते हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताने की कोशिश करते हैं कि, वर्ष 2021 में कौन सी 7 भाग्यशाली राशियाँ होने वाली है जिनके जातक अपनी वाहन या संपत्ति का सपना इस वर्ष साकार होता देख सकेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 धन, वाहन और संपत्ति के लिए शुभ और फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि यह वर्ष उनके लिए अचल संपत्ति में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। आपके लिए वाहन खरीदने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल और मई का महीना होगा क्योंकि, इस दौरान आप अच्छी संपत्ति और मजबूत आर्थिक संपन्नता बनाने में सक्षम होंगे। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि, अपने निवेश के लिए बजट सावधानी से बनाएं। इसके अलावा आपको सलाह दी जाती है कि, कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले कानूनी या संपत्ति विशेषज्ञ से सलाह मशवरा अवश्य लें। ऐसा करना आपके लिए उचित साबित होगा।

कर्क राशि

धन, वाहन और संपत्ति के लिए 2021 कर्क राशि के जातकों के लिए एक अच्छा साल साबित होगा। विशेषकर तब अगर आपके परिवार में कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है और आप बाहर कोई संपत्ति लेने का विचार कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में यह समय आपके लिए बेहद ही उपयुक्त साबित होगा। इसके अलावा यदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा समय वर्ष की दूसरी छमाही होगा। इस राशि के वह जातक जो अपनी संपत्ति बेचना चाहते हैं उन्हें वर्ष की पहली छमाही में सफलता प्राप्त हो सकती है। नई संपत्ति की खरीद या वाहन खरीदने के लिए आपका लोन बेहद ही आसानी से स्वीकार हो जाएगा। हालांकि आपको किसी भी तरह के निवेश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि, इस साल में आप के अनचाहे खर्चे हो सकते हैं।

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी धन, वाहन और संपत्ति के लिहाज से वर्ष 2021 के बेहद अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि इस साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको कुछ अड़चनों या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि, इस समय के दौरान संपत्ति से संबंधित मुद्दों में अत्यधिक सावधान रहें। अचल संपत्ति खरीदने या बेचने के संदर्भ में यह साल आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। 6 अप्रैल के बाद चीजें आपके लिए और बेहतर हो जाएंगी। यदि आप संपत्ति या वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए वर्ष के अंतिम 4 महीने आपके लिए बेहद ही लाभदायक साबित होंगे। इसके अलावा आपको यह जानकर बेहद ही सुकून मिलेगा कि, यह पूरा वर्ष बेहद ही स्थिर रहने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भी धन, वाहन और संपत्ति के लिहाज से वर्ष 2021 बेहद शुभ साबित होगा। संपत्ति गिरवी रखने के लिए यह वर्ष बेहद ही अनुकूल रहेगा। तुला राशि आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार अगर आप ऋण/लोन मांग कर कोई संपत्ति या वाहन खरीदना चाहते हैं या निवेश करना चाहते हैं तो इस वर्ष आपका लोन स्वीकृत हो जाएगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह समय आपके धन और संपत्ति को बनाए रखने और वाहन खरीदने के लिए उचित और मूल्यवान संपत्ति की तलाश करने के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। अगर आप खुद के लिए वाहन या संपत्ति खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो आप इतने सफल होंगे। हालांकि कोई भी प्रतिबद्धता बनाने से पहले आपको अपने परिवार की स्थिरता पर ध्यान से विचार करने की सलाह दी जाती है। हालांकि किसी भी जटिल संपत्ति सौदों से बचकर रहें क्योंकि अगर इसमें उचित जांच नहीं की गई तो यह आपके लिए नुकसान की डील साबित हो सकती है।

सभी बारह राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आएगा नया साल: पढ़ें राशिफल 2021

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 धन, संपत्ति और अचल संपत्ति के लिए अद्भुत होने वाला है। यह वर्ष आपको एक अच्छा नगदी संतुलन बनाए रखने में मददगार साबित होगा और आप धन संचय की संभावनाओं के साथ एक उचित नकदी प्रवाह का आनंद उठाएंगे। इस वर्ष बृहस्पति का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए बेहद ही शुभ साबित होगा और यह आपको संपत्ति, वाहन संचय करने में आपकी मदद कर सकता है। इस वर्ष आप अपनी पसंद की किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं जिसमें आप लंबे समय से निवेश करने का विचार बना रहे थे। इसके अलावा जो लोग किसी अच्छे सौदा की तलाश में हैं उन्हें भी 6 अप्रैल के बाद सफलता हासिल हो सकती है। इसके अलावा आप लंबे समय से जिस अचल संपत्ति में निवेश करने का विचार कर रहे थे उसमें भी आपको सफलता प्राप्त होगी। इस वर्ष आपके मकान या वाहन खरीदने की योजना अवश्य पूरी होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 वाहन और संपत्ति के मामले में अनुकूल रहने वाला है। आय और लाभ के घर में शनि के साथ बृहस्पति का गोचर वर्ष 2021 में आपकी संपत्ति और धन में वृद्धि करने में सहायक साबित होगा। आपको सलाह केवल इतनी दी जाती है कि, कोई भी निवेश करने से पहले किसी जानकार से सलाह मशवरा कर लें। आपका घर लेने का या वाहन खरीदने का सपना साकार होगा। इसके अलावा इस साल किए गए निवेश से भी आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। हालांकि जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। किसी भी कदम को उठाने से पहले अच्छी तरह से उसके बारे में जांच कर ले और कोई भी सौदा फाइनल करने से पहले उसकी पृष्ठभूमि की जांच करने की आपको सलाह अवश्य दी जाती है। इस साल 6 अप्रैल से लेकर 14 सितंबर तक का समय आपके लिए बेहद ही अनुकूल रहने वाला है।

स्वास्थ्य मोर्चे पर नया साल आपके लिए कैसा रहेगा? जानने के लिए पढ़ें अपना स्वास्थ्य राशिफल 2021

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए साल 2021 धन और संपत्ति के मामले में बेहद ही शुभ रहने वाला है। धन सृजन पर फिर ध्यान देने के साथ आप शनि का गोचर आपके लक्ष्यों को और स्पष्ट तरह से आपके समक्ष पेश करेगा और साथ ही दूसरे घर में बृहस्पति का गोचर आपकी आय में लगातार वृद्धि की वजह बनेगा। 6 अप्रैल के बाद का समय आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस वर्ष के दौरान आपको बेहद ही आसानी से लोन प्राप्त हो सकेंगे। पैतृक घरों से संबंधित कोई भी लंबित मामले इस साल के दौरान बेहद ही आसानी से हल हो जाएंगे। साथ ही आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Horoscope & Astrology 2021

Talk to Astrologer Chat with Astrologer