स्वास्थ्य राशिफल 2021 - Health Horoscope 2021 in Hindi

स्वास्थ्य राशिफल 2021 आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण राशिफल साबित होगा। बृहत् कुंडली आपकी जन्म पत्रिका में बनने वाले उन योगों और दोषों को भी बताती है, जिनकी वजह से आपकी सेहत बिगड़ती रहती है। ग्रहों के विचित्र संयोग के कारण बीता हुआ साल कोरोना महामारी के लिए सदैव याद किया जाएगा। यह एक ऐसा साल था, जब अनेक लोग बीमार पड़े और कुछ लोग शारीरिक रूप से बीमार ना होकर मानसिक रूप से काफी परेशान हुए और मानसिक तनाव का शिकार हुए। यह एक पेंडेमिक था और अब सारा संसार इससे किसी न किसी रूप में निकल कर बाहर आ चुका है लेकिन उस साल ने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम अपनी सेहत को लेकर कितने सावधान रहते हैं और अपने स्वास्थ्य को कितना महत्व देते हैं। आने वाले 12 महीने आपके जीवन के लिए कैसे रहेंगे, इसका सटीक फलादेश जानने के लिए वर्ष पत्रिका ले सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल 2021 आपकी हेल्थ को लेकर की गयी भविष्यवाणी है, जो आपको यह बताएगी कि आपकी राशि के अनुसार आने वाला साल आपके स्वास्थ्य पर कैसा प्रभाव डाल सकता है। इस राशिफल में हम आपको यह भी बताएँगे कि सभी बारह राशियों के लोगों पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और उस प्रभाव से आपके स्वास्थ्य को लेकर किस तरह के परिवर्तन आपको देखने पड़ सकते हैं। यदि आपकी कोई व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या है तो उसका ज्योतिषीय समाधान पाने के लिए आप हमारे ज्योतिषियों से स्वास्थ्य परामर्श ले सकते हैं। इस साल राहु वृषभ तथा केतु वृश्चिक राशियों में रहेंगे। देव गुरु बृहस्पति अपनी चाल बदलेंगे और अप्रैल से सितम्बर के बीच वो कुम्भ राशि में अपना प्रभाव दिखयेंगे लेकिन शनिदेव मकर राशि में ही विराजमान होकर सबके जीवन को प्रभावित करते रहेंगे। हम ज्योतिषीय गणना और ग्रह चाल के अनुसार यह भी बताने का प्रयास करेंगे कि इस वर्ष के दौरान आपके स्वास्थ्य को लेकर कौन से महीने अच्छे रहेंगे और कौन से महीने समस्या देने वाले हो सकते हैं। इस स्वास्थ्य राशिफल को पढ़ने के बाद आपको वर्ष 2021 के दौरान आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी पता चल जाएगा और समय रहते आप उनकी रोकथाम के उपाय कर पाएंगे।

Click here to read in English: Health Horoscope 2021

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है।

अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए यह वर्ष उनके स्वास्थ्य को लेकर ठीक-ठाक रहने की संभावना है। यानि कि ना तो आपको कोई बहुत बड़ी समस्या होगी और ना आप ज्यादा परेशान होंगे। हालाँकि समय-समय पर छोटी मोटी समस्याएं आपको परेशान करती रहेंगी। इस वर्ष आप अपने काम के प्रति ज्यादा लालायित रहेंगे। इसकी वजह होगी आपके दशम भाव में बैठे शनिदेव, जो आपको काम में इतना रमा देंगे कि आप अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे और अत्यधिक थकान का शिकार होने के कारण आपको मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं से परेशानी उठानी पड़ सकती है। शनि रिपोर्ट से आप अपने जीवन पर शनि की वजह से पड़ने वाले प्रभाव को अच्छे से जान सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार केतु आपकी राशि से अष्टम भाव में विद्यमान रहेगा और दूसरे भाव पर राहु का प्रभाव रहेगा, जिससे आप फूड पॉइजनिंग का शिकार हो सकते हैं या फिर असंतुलित भोजन की वजह से स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करती रहेंगी। अष्टम भाव में केतु की उपस्थिति से आपको गुदा रोग भी हो सकता है। ये सभी समस्याएं खान पान में असंतुलन के कारण हो सकती हैं और इनके साथ-साथ आपको रक्त संबंधी समस्याएं, कमर में दर्द या स्लिप डिस्क की समस्या तथा अपच या एसिडिटी की समस्या भी परेशान कर सकती है। आपके लिए यही आवश्यक होगा कि जीवन के अन्य कामों से बहार निकल कर अपने स्वास्थ्य पर भी थोड़ा ध्यान अवश्य दें।

वर्ष 2021 का मेष राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 मेष राशिफल

वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना आपकी एक अच्छी आदत है और यही आदत इस वर्ष आपके बहुत काम आने वाली है। स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत में मंगल आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर कर रहे होंगे तथा सूर्य देव का गोचर राशि से अष्टम भाव में चल रहा होगा। इस गोचर के परिणाम स्वरूप आपको स्वास्थ्य को लेकर काफी सावधान रहना होगा। तेज बुखार, सिरदर्द, चोट लगना या रक्त संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा, आपकी राशि में राहु का बैठना और सप्तम भाव में केतु का प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समय-समय पर परेशानी देते रहेंगे। आपको कुछ ऐसी शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिनका निदान और खोज आसान ना हो। यानि कि आप बार-बार टेस्ट कराएं और उस टेस्ट में सब कुछ ठीक हो ,फिर भी आप परेशान हों तो आप समझ लीजिए कि आपको राहु - केतु का प्रभाव मिल रहा है। इस वजह से यह साल आपकी सेहत के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इसी बिगड़ते हुए स्वास्थ्य का असर हमारी जेब पर पड़ता है और हमारी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। आपकी कुंडली में धन की क्या स्थिति रहेगी जिससे आप सभी समस्याओं का हल निकल पाएं, इसके लिए राज योग रिपोर्ट आपकी सहायता करती है।

2021 के लिए स्वास्थ्य की भविष्यवाणी के अनुसार साल के मध्य में अर्थात अप्रैल से मई के दौरान आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा और इस समय में आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ़ उठाएंगे। यदि आपको पुराने समय से कोई बीमारी चली आ रही है तो इस समय में आपको इस रोग से भी मुक्ति मिलने की संभावना रहेगी। वर्ष का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत अच्छा रहने की संभावना बनेगी, इसलिए आपको विशेष रूप से इस वर्ष की शुरुआत में और फरवरी से मार्च तक के दौरान अपने खाने-पीने का ध्यान रखना होगा। अधिक तले हुए भोजन से परहेज करें। इस समय अवधि के दौरान आपको नेत्र विकार, जांघ या कमर में दर्द और महिलाओं को मासिक समस्याओं से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। ग्रहों के संकेतों को समझें तो यदि आप अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो आप को तंदुरुस्त बनने के लिए खुद ही प्रयास करने होंगे।

वर्ष 2021 का वृषभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 वृषभ राशिफल

मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार यह साल स्वास्थ्य के नज़रिये से थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है। वैसे भी मिथुन राशि के लोग शारीरिक तौर पर बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं होते, इसलिए आपको रोगों की चपेट में आने में ज्यादा समय नहीं लगता। इस वर्ष भी शनि का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में हो रहा है, जहां देव गुरु बृहस्पति भी विराजमान होंगे। अष्टम भाव में प्रभाव देने वाला यह गोचर आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला होगा और इसके परिणाम स्वरूप आप किसी बड़ी बीमारी के शिकार बन सकते हैं। अष्टम भाव में शनि का स्थित होना किसी बड़ी बीमारी या लंबी चलने वाली बीमारी की शुरुआत की ओर इशारा करता है, इसलिए आपको पूरी तरह से अपने स्वास्थ्य के लिए सजग रहना होगा।

स्वास्थ्य भविष्यवाणी 2021 के अनुसार आपकी कुंडली के छठे भाव में केतु की उपस्थिति और बारहवें भाव में राहु का विराजमान होना बीच-बीच में आपको कुछ समस्याएं देता रहेगा। आपको ऐसे रोग, जो वायु से फैलते हैं अर्थात संक्रामक रोगों से विशेष तौर पर सावधान रहना होगा। संक्रामक रोग के फैलने का मुख्य कारण आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। आप इम्युनिटी कैलकुलेटर की मदद से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को जांच सकते हैं। इस वर्ष आपको नेत्र रोग, अनिद्रा, गैस, बाय, गठिया या अपच जैसी समस्याएं समय-समय पर परेशान कर सकती हैं, जिनसे बचने के लिए आप को आवश्यक उपाय करने चाहिएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टरी सलाह भी अवश्य लें। वर्ष का मध्य अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है।

वर्ष 2021 का मिथुन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 मिथुन राशिफल

कर्क राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल आपके लिए सामान्य रहने वाला है, इसलिए बहुत बड़ी चिंता की कोई बात नहीं है और आप हंसी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य भविष्यफल 2021 की मानें तो इस वर्ष आप ज्यादा बीमार नहीं पड़ेंगे। आपकी राशि से सप्तम भाव में शनि और बृहस्पति की जुगलबंदी हल्की फुल्की समस्याएं दे सकती है लेकिन यहां उपस्थित बृहस्पति आपको समय-समय पर बचाता भी रहेगा। पंचम भाव में केतु की उपस्थिति बताती है कि आपको अपने पेट के रोगों का ध्यान रखना पड़ेगा, इसलिए ज्यादा चिंता करने से बचें जो कि आपका स्वभाव भी है और कुछ भी ऐसा ना खाएं कि जिससे आपको कब्ज हो जाये। यदि आप ऐसा कर पाने में सफल रहे तो कोई बहुत बड़ी समस्या आपको इस साल परेशान नहीं करेगी।

स्वास्थ्य राशि फल 2021 के अनुसार जनवरी से अप्रैल के मध्य में आपको शारीरिक रोगों के प्रति सचेत रहना होगा। उसके बाद सितंबर तक का समय काफी अच्छा रहेगा। इस समय में आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और ख़ुशी ख़ुशी सभी काम करेंगे। मध्य सितंबर से मध्य नवंबर के बीच स्वास्थ्य कष्ट अधिक परेशान कर सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करें और अपनी डाइट संतुलित रखें।

वर्ष 2021 का कर्क राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 कर्क राशिफल

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार यह साल आपके स्वास्थ्य जीवन के लिये उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत में ही केतु की उपस्थिति आपके चतुर्थ भाव में होगी। उसकी वजह से छाती में जकड़न की समस्या आपको परेशान कर सकती हैं। केवल इतना ही नहीं, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल इस बात की ओर इशारा कर रही है कि आपका स्वास्थ्य किस दिशा में जाएगा, यह आपके हाथ में ही होगा क्योंकि आप खुद की बीमारियों को जड़ से दूर करने में कामयाब हो सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल 2021 का इशारा यही है कि आपकी राशि से छठे भाव में जो कि रोगोत्पत्ति का भाव है, बृहस्पति और शनि का गठजोड़ स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। यहां उपस्थित शनि आपको रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करेगा लेकिन आठवें भाव का स्वामी शनि और छठे भाव का स्वामी बृहस्पति आपस में संयोग करके किसी बड़े रोग को जन्म दे सकते हैं, इसलिए आपको काफी ध्यान से रहना होगा। ग्रहों की गोचरीय स्थिति के कारण इस वर्ष आपको गुर्दों, बड़ी आँत या फिर आमाशय से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए आपको इस ओर विशेष रुप से ध्यान देना होगा। वात रोगों और जोड़ों में दर्द की समस्या या फिर मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगों को और ज्यादा ध्यान देना होगा। वर्ष का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत अनुकूल फल देने वाला साबित होगा

वर्ष 2021 का सिंह राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 सिंह राशिफल

कन्या राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार इस साल आपका स्वास्थ्य काफी हद तक सुकून दायक रहेगा। आप के तीसरे भाव में उपस्थित केतु आपको साहस और पराक्रम देगा तथा आपका आत्मबल मजबूत करेगा, जिससे आप स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति मजबूती से सामना करने को तैयार रहेंगे। यही वजह होगी कि आप इस वर्ष काफी स्वस्थ रहेंगे और आपकी चुस्ती फुर्ती भी देखते ही नजर आएगी।

स्वास्थ्य राशि फल 2021 कहता है कि वर्ष की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी और आप तंदुरुस्ती से जीवन यापन करेंगे। उसके बाद अप्रैल से सितंबर तक का समय स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा सावधानी वाला रहेगा। ग्रहों की गोचरीय स्थिति के फलस्वरूप विशेष रूप से वे लोग, जिन्हें मूत्र या जनन तंत्र या मधुमेह का रोग है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा, इस समय में आपको आमाशय में दर्द, अपच, एसिडिटी की संभावना की हो सकती है। कुछ लोग जोड़ों में दर्द की शिकायत भी कर सकते हैं। हालांकि वैसे आपका स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा और इस समय के बाद आपको और भी अधिक अच्छे स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा। सितंबर के बाद आपका स्वास्थ्य पहले की तरह उत्तम हो जाएगा और आप अपनी हेल्थ को और भी बेहतर बनाने के लिए खूब प्रयास करेंगे।

वर्ष 2021 का कन्या राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 कन्या राशिफल

तुला राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार इस साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा रहेगा। आप एक तंदुरुस्त जीवन का आनंद लेंगे। हालांकि दूसरे भाव में उपस्थित केतु और अष्टम भाव का राहु आपको खान पान से संबंधित असंतुलन के कारण हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है, फिर भी किसी बड़े रोग की संभावना दिखाई नहीं देती, इसलिए आपको परेशान होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।

स्वास्थ्य राशिफल 2021 की आपके लिए भविष्यवाणी यही है की अत्यधिक भोजन करने की आदत या बासी भोजन खाना छोड़ना ही अच्छा होगा क्योंकि इसी से आपको कोई बड़ी समस्या हो सकती है। मार्च और अप्रैल के महीने में विशेष रूप से आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा क्योंकि उसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसके बाद का समय अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा और फिर अगस्त का महीना भी ध्यान देने योग्य होगा। यदि आप इन सभी बताए गए महीनों में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं तो वर्ष के शेष महीने आपको एक तंदुरुस्त जीवन प्रदान करेंगे।

वर्ष 2021 का तुला राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 तुला राशिफल

वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य राशि फल 2021 इस बात की ओर इशारा करता है कि आपकी राशि में उपस्थित केतु आपको अचानक से होने वाले रोगों से पीड़ित कर सकता है। आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा क्योंकि यह रोग आसानी से पकड़ में नहीं आएँगे लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां सुधर जाएंगी। तीसरे भाव में उपस्थित बृहस्पति और शनि की जोड़ी आपके लिए काफी अच्छी रहेगी और वर्ष की शुरुआत में मंगल आप के छठे भाव में रहकर आपको बीमारियों से मुक्त रखने में मुख्य योगदान देगा। आपकी अंदरूनी ताकत आपको रोगों से लड़ने में मदद करेगी।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य राशिफल 2021 यह संकेत देता है कि जनवरी से मई के महीने में यानि कि वर्ष के शुरुआती कुछ महीने आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं और इसी समय में आपको अपने खान-पान और अपनी जीवनचर्या पर ध्यान देना होगा। इसके उपरांत शेष समय काफी अनुकूल रहेगा और आप उत्तम स्वास्थ्य का अनुभव करेंगे।

वर्ष 2021 का वृश्चिक राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 वृश्चिक राशिफल

धनु राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार यह साल धनु राशि के जातकों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से काफी हद तक अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से बारहवें भाव में बैठा हुआ केतु आपको मानसिक तनाव से घेर कर रखेगा और इसी की वजह से नींद की कमी, पैरों में दर्द या आंखों में दर्द की शिकायत आपको हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति भी राशि से दूसरे भाव में शनि के साथ विराजमान रहेगा जो कि एक अच्छी स्थिति नहीं कही जा सकती है। इसका सीधा असर आपके रहन सहन और आपके खान-पान पर पड़ेगा। आप सही भोजन और संतुलित मात्रा में भोजन नहीं करेंगे, जिससे आपके शरीर में आवश्यक तत्वों की कमी हो सकती है और आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके परिणाम स्वरूप आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं और दाँतों में दर्द की शिकायत हो सकती है और आप को डेंटिस्ट के पास जाना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य राशि फल 2021 के अनुसार इस साल ग्रहों का गोचर अनुकूल न होने से आपको बुखार, फोड़े फुंसी, चोट लगने की संभावना हो सकती है या फिर समय-समय पर मौसमी परिवर्तन की वजह से जुकाम, खांसी या फेफड़ों से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस वर्ष शुद्ध हवा और शुद्ध जल के पीछे आपको दौड़ना होगा क्योंकि यही दो चीजें आपको सेहतमंद बनाए रख सकती हैं। मोटापे से बचने के लिए प्रति दिन दौड़ने या जाॅगिंग करने की आदत डालें।

वर्ष 2021 का धनु राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 धनु राशिफल

मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार यह साल स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको काफी अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करेगा। हल्की फुल्की समस्याएं तो आती-जाती रहेंगी लेकिन आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार नहीं बनेंगे और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहेंगे। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष आपकी सेहत ज्यादा अच्छी रहेगी और आपका स्वास्थ्य मजबूत बना रहेगा। आप काफी बेहतर भी महसूस करेंगे। यही वजह होगी कि आपको पुरानी बीमारियों से भी मुक्ति मिलने के योग इस साल में बनेंगे। आप जीवन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं लेकिन कोई बड़ी बीमारी इस वर्ष नजर नहीं आती, इसलिए आप काफी खुश नसीब रहेंगे। फिर भी आपको अपनी सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और समय-समय पर योगाभ्यास, ध्यान और एक्सरसाइज करते रहना चाहिए ताकि आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त और फिट बनाए रख सकें। समय-समय पर आने वाले मानसिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें क्योंकि यही किसी भी शारीरिक समस्या को जन्म दे सकता है। आप एक अनुशासित व्यक्ति हैं, इसलिए स्वास्थ्य के मामले में भी अनुशासन का पालन करें और स्वस्थ रहें।

वर्ष 2021 का मकर राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मकर राशिफल 2021

कुम्भ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार, यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके लिए सामान्य रहेगा। राशि का स्वामी राशि से बारहवें भाव में पूरे वर्ष स्थित रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक समस्याएं तो आएँगी, फिर भी पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष काफी सुधार होंगे और आपको अपनी सेहत में काफी बदलाव महसूस होगा। पैरों में दर्द की समस्या, मोच, जोड़ों का दर्द आपको समय-समय पर परेशान करता रहेगा।

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार आपको वर्ष की शुरुआत से ही एसिडिटी, अपच और गठिया जैसे रोग और समय-समय पर होने वाली सर्दी, जुकाम जैसी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वर्ष के मध्य में जब राशि स्वामी वक्री होगा, तब आपको पैर में कोई चोट या मोच लगने की शिकायत हो सकती है, इसलिए उस समय में विशेष तौर पर अपना ध्यान रखें और कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे आपको चोट लग सके। इस वर्ष आपको वाहन भी बेहद सावधानी से चलाना चाहिए। यह राशिफल इशारा करता है कि किसी भी छोटी से छोटी शारीरिक समस्या को अनदेखा ना करें और अप्रैल से अगस्त के मध्य विशेष तौर पर अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वर्ष 2021 का कुम्भ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 कुम्भ राशिफल

सभी समस्याओं के हल के लिए प्रश्न पूछें

मीन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 वर्ष 2021 मीन राशि के लोगों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम वर्ष रहेगा। इस वर्ष आपको किसी भी बड़ी समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इस साल आपको जोड़ों में दर्द की समस्या या कमर में दर्द परेशान कर सकता है। हालाँकि वर्ष पर्यन्त स्वास्थ्य आमतौर पर उत्तम ही रहेगा। वर्ष की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी और एकादश भाव में बैठा हुआ आपका राशि स्वामी बृहस्पति आपकी सेहत को मजबूती देगा और पुरानी चली आ रही बीमारियों से भी निजात दिलाएगा। अप्रैल की शुरुआत से सितंबर के मध्य आपकी राशि का स्वामी द्वादश भाव में जाएगा। यह वह समय होगा, जब आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार नवंबर से वर्ष के अंत तक का समय भी स्वास्थ्य के नज़रिये से थोड़ा सा कमजोर रहने वाला है ,इस दौरान आपको कुछ बातों पर खास विशेष रुप से ध्यान देना होगा। यह भविष्यफल संकेत देता है कि आपके अधिक वसायुक्त भोजन तथा असंतुलित दिनचर्या का असर आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा और आपके मोटापे में वृद्धि हो सकती है। इस वर्ष आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। ध्यान रखें, ऐसा करना आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है, इसलिए बेहतर यही होगा कि अपना रहन-सहन ठीक रखें और वर्ष भर अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ़ उठाएं।

मीन राशि का 2021 राशिफल विस्तार से पढ़ें –2021 मीन राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer