शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Wed, 15 Mar 2023 12:10 PM IST

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। इसमें आपको विभिन्न ग्रहों के गोचर एवं उनकी स्थितियों के कारण शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में विस्तार से बताया जाएगा क्योंकि वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक ग्रह बाजार के किसी न किसी विशेष खंड का प्रतिनिधित्व अवश्य करता है।


एस्ट्रोसेज के विद्वान ज्योतिषियों ने शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 तैयार की है। इसमें आप पहले से ही जान सकेंगे कि कब बाजार में उछाल आने वाला है और कब मंदी आने के योग बन सकते हैं। लिहाजा, इसकी मदद से आप सही समय पर सही पासा फेंकने में सक्षम होंगे और अच्छी तरह से निवेश करने में सफल होंगे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 जानने से पहले आइए जानते हैं कि वर्ष 2023 यानी कि विक्रम संवत 2079-2080 के दौरान कौन का ग्रह कब राशि एवं अवस्था परिवर्तन करेगा।

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें अपना भविष्य।

बृहस्पति (गुरु)

शनि

राहु

केतु

मंगल

शुक्र

बुध

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023

अब हम आपको जनवरी 2023 से लेकर दिसंबर 2023 तक के सभी महीनों के लिए सही व सटीक शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 से रूबरू कराएंगे, ताकि आप उचित समय पर निवेश करने के लिए तैयार रहें और विपरीत समय आने से पूर्व ही सचेत हो जाएं।

Read in English: Share Market Predictions 2023

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023: जनवरी

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, साल 2023 के शुरुआती दिनों में बाजार में हल्की तेज़ी रहेगी मगर मकर राशि में सूर्य-शनि की युति होने के कारण आईटीसी, वनस्पति ऑयल इंडस्ट्रीज़, बैंकिंग शेयर्स, रबर इंडस्ट्रीज़ तथा माइनिंग इंडस्ट्रीज़ आदि में मंदी आने के योग बन सकते हैं। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज़, परफ़्यूम एंड कॉस्मेटिक इंडस्ट्रीज़, कॉटन इंडस्ट्रीज़, ट्रांसपोर्ट कंपनीज़, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, पब्लिक सेक्टर तथा फ़ार्मा सेक्टर आदि में भी मंदी दिखाई दे सकती है। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, 9 जनवरी 2023 से मंदी का प्रभाव थोड़ा कम हो सकता है मगर फिर भी बैंक, फाइनेंस कंपनी, रबर कंपनी, वनस्पति तेल कंपनी तथा तम्बाकू उद्योग में दोतरफ़ा रुख के साथ मंदी दिखाई देगी। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज़, परफ़्यूम और कॉस्मेटिक इंडस्ट्रीज़, पब्लिक सेक्टर, फार्मा सेक्टर तथा ऊन उद्योग में दोतरफ़ा रुख के साथ हल्की तेज़ी दिखाई देने के आसार नज़र आ रहे हैं। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 कहती है कि ओएनजीसी, ओसीआई, लेदर इंडस्ट्रीज़, कोयला इंडस्ट्रीज़ और सीमेंट स्ट्रेक्चर इंडस्ट्रीज़ आदि में बाज़ार का रुख जनवरी महीने के अंत तक थोड़ा कमज़ोर होने के योग बन रहे हैं।

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023: फरवरी

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, फरवरी महीने की शुरुआत में बाजार का रुख तेज़ी की ओर होगा। 6 फरवरी 2023 के बाद विशेष रूप से पब्लिक सेक्टर, अंडर टेकिंग, फ़ार्मा इंडस्ट्रीज़, हाउसिंग इंडस्ट्रीज़, ऊन इंडस्ट्री, हैवी इंजीनियरिंग, सीमेंट इंडस्ट्रीज़, स्टील इंडस्ट्रीज़, केमिकल फर्टिलाइजर, चाय, कॉफ़ी, ट्रांसपोर्ट कंपनी, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, कॉटन मिल्स, कॉस्मेटिक्स, फ़िल्म इंडस्ट्रीज़, ओएनजीसी आदि में तेज़ी आने की संभावना प्रबल है। परंतु बैंक, फाइनेंस, तम्बाकू उद्योग, वनस्पति तेल उद्योग आदि में मंदी के बादल मंडराते हुए नज़र आ सकते हैं। ऐसे में बहुत ही सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जाती है।

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023: मार्च

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, इस महीने फाल्गुन पूर्णिमांत एवं चैत्र अमांत अशुभ फलदायी हैं, लेकिन 15 मार्च 2023 को जब सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे तो वह मीन संक्रांति शुभ फलदायी सिद्ध होगी। 6 मार्च 2023 को शनि देव कुंभ राशि में अपनी अस्त अवस्था त्याग कर उदित होंगे। 28 मार्च 2023 को देव गुरु बृहस्पति मीन राशि में अस्त होंगे तथा 31 मार्च 2023 को बुध महाराज मेष राशि में उदित हो जाएंगे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, हो सकता है कि बाजार में अभी तक तो तेज़ी चली आ रही है, वह मंदी में तब्दील हो जाए। 2 मार्च 2023 से बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज़्यादा मंदी आने की आशंका है। इसके अलावा तम्बाकू उद्योग और वनस्पति तेल इंडस्ट्रीज़ में भी मंदी दिखाई दे सकती है। हालांकि इस दौरान चाय, कॉफ़ी, स्टील और पेट्रोलियम उद्योग में तेज़ी के योग बनेंगे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 कहती है कि 14 मार्च 2023 के बाद बाजार का रुख फिर से तेज़ी की ओर होगा और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी कंस्ट्रक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और पब्लिक सेक्टर भी दोतरफ़ा रुख के साथ आगे बढ़ते नज़र आएंगे। 27 मार्च 2023 के बाद स्टील सेक्टर की तेजी में कमी आ सकती है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023: अप्रैल

इस महीने की 6 तारीख़ को शुक्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे। 14 तारीख़ को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 22 तारीख़ को देव गुरु बृहस्पति भी मेष राशि में अस्त अवस्था में जाकर विराजमान होंगे। 23 अप्रैल को मेष राशि में बुध महाराज अस्त हो जाएंगे तथा 27 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति का मेष राशि में उदय होगा। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, इस महीने चैत्र पूर्णिमांत, वैशाख अमांत तथा मेष संक्रांति (अर्थात जिस दिन सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे) तीनों ही शुभ हैं। अप्रैल 2023 की शुरुआत में बैंकिंग सेक्टर, तम्बाकू उद्योग, वनस्पति एवं फ़ूड इंडस्ट्रीज़ आदि में तेज़ी दिखाई देगी, लेकिन रिलायंस ग्रुप, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी एवं सूचना प्रौद्योगिकी आदि में मंदी आने के आसार नज़र आ रहे हैं। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार इस माह के दौरान मार्केट में दोतरफ़ा रुख देखने को मिल सकता है, जैसे कि पब्लिक सेक्टर में उछाल आ सकती है, लेकिन पावर सेक्टर में मंदी के दौर से गुज़रता हुआ दिखाई देगा। 20 अप्रैल 2023 रिलायंस ग्रुप, कॉस्मेटिक्स, फ़ार्मा सेक्टर और पब्लिक सेक्टर में कुछ तेज़ी आने के योग बनेंगे और यह तेज़ी 28 अप्रैल तक बनी रहने की संभावना है क्योंकि इस दौरान शेयर मार्केट का सूचकांक यानी कि इंडेक्स बढ़ता हुआ नजर आएगा।

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023: मई

इस महीने की 2 तारीख़ को शुक्र देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे फिर 10 तारीख़ को मंगल देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद दिनांक 15 मई 2023 को सूर्य देव का वृषभ राशि में प्रवेश होगा। ऐसे में वैशाख पूर्णिमांत, ज्येष्ठ अमांत एवं वृषभ संक्रांति तीनों ही अधिक अनुकूल नहीं हैं। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, जो क्षेत्र मंगल, शनि, बुध, राहु और सूर्य से संबंधित हैं, उनका रुख तेज़ी की ओर होगा। रिलायंस, कॉटन मिल्स, परफ़्यूम इंडस्ट्रीज़, फ़िल्म इंडस्ट्री, ऊनी मिल्स, कोल इंडस्ट्रीज़, लेदर इंडस्ट्रीज़ आदि में तेज़ी दिखाई देने की संभावना नज़र आ रही है। 5 मई 2023 से दूरसंचार, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, स्पीमिंग फ़िल्म, मोटर कार कंपनी, कोरियर सर्विस आदि में मंदी का दौर शुरू होने की आशंका है। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, 15 मई 2023 से फ़ार्मा सेक्टर, पब्लिक सेक्टर आदि में भी मंदी का दौर प्रारंभ हो सकता है। संकेत मिल रहे हैं कि 23 मई 2023 से पूरा का पूरा शेयर मार्केट एकतरफा मंदी की चपेट में होगा। ऐसे में जो लोग तेजड़िए हैं, उन्हें मई के पहले सप्ताह में ही सारे सौदे निपटा लेने में फ़ायदा हो सकता है।

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023: जून

इस महीने की 7 तारीख़ को बुध महाराज वृषभ राशि में जाकर स्थित होंगे। फिर 15 जून को सूर्य का मिथुन राशि में गोचर होगा। इसके बाद बुध महाराज 19 जून 2023 को पूर्व में वृषभ राशि में ही अस्त हो जाएंगे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस माह के दौरान ज्येष्ठ पूर्णिमांत तथा आषाढ़ अमांत अशुभ फलदायी हैं। हालांकि मिथुन संक्रांति शुभ है। मगर शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, आशंका है कि जून 2023 में शेयर बाजार का रुख मंदी की ओर रहेगा। फ़ार्मा सेक्टर, पब्लिक सेक्टर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, बैंकिंग सेक्टर, वनस्पति तेल इंडस्ट्रीज़ आदि को एकतरफा रुख के साथ मंदी के दौर से गुज़रना पड़ सकता है। हालांकि योग बन रहे हैं कि 20 जून 2023 से बैंकिंग सेक्टर, फाइनेंस कंपनी, तम्बाकू इंडस्ट्रीज़, आईटीसी, जीटीसी, रबर इंडस्ट्रीज़ और वनस्पति ऑयल इंडस्ट्रीज़ आदि में तेज़ी आ सकती है। ऐसे में मंदड़ियों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023: जुलाई

इस माह के दौरान होने वाले गोचरों की बात करें तो 8 जुलाई को बुध महाराज कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में जाकर विराजमान होंगे। इसके बाद 23 जुलाई 2023 को सिंह राशि में शुक्र देव वक्री हो जाएंगे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, इस महीने आषाढ़ पूर्णिमांत तथा श्रावण अमांत तो शुभ फलदायी हैं लेकिन सूर्य कर्क संक्रांति शुभ नहीं रहेगी। ऐसे में संभावना है कि शेयर मार्केट में तेज़ी और मंदी की दोतरफ़ा चाल होगी। योग बन रहे है कि शुरुआत में बैंकिंग सेक्टर, फाइनेंस इंडस्ट्रीज़, वनस्पति तेल इंडस्ट्रीज़, रबर इंडस्ट्रीज़, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, शिपिंग कॉर्पोरेशन तथा ऑयल इंडस्ट्रीज़ आदि में तेज़ी देखने को मिलेगी। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, दिनांक 13 जुलाई 2023 से केमिकल फर्टिलाइजर, चाय उद्योग, कॉफ़ी उद्योग, स्टील इंडस्ट्रीज़, हिंडाल्को, ऊनी मिल्स और एवीवी आदि में भी तेजी दिखाई देने की संभावना है, मगर रिलायंस इंडस्ट्रीज़, परफ़्यूम एवं कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्रीज़, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी तथा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आदि में माह के आख़िरी तक मंदी दौर बना रह सकता है।

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023: अगस्त

इस महीने की 17 तारीख़ को सूर्य देव स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे और इसके ठीक अगले दिन यानी कि 18 अगस्त 2023 को कन्या राशि में मंगल का गोचर होगा। 8 अगस्त 2023 को वक्री शुक्र पश्चिम में कर्क राशि में अस्त हो जाएंगे। ऐसे में श्रावण पूर्णिमांत अशुभ तथा सूर्य की सिंह संक्रांति शुभ साबित होगी। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, संभावना है कि अगस्त में तेज़ी और मंदी की दोतरफ़ा चाल रहेगी। शुरुआत में बैंकिंग सेक्टर, फाइनेंस इंडस्ट्रीज़, वनस्पति तेल इंडस्ट्रीज़, रबर इंडस्ट्रीज़, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, शिपिंग कॉर्पोरेशन और ऑयल इंडस्ट्रीज़ आदि में तेज़ी दिखाई दे सकती है। दिनांक 13 अगस्त 2023 से केमिकल फर्टिलाइजर, चाय उद्योग, कॉफ़ी उद्योग, स्टील इंडस्ट्रीज़, हैवी इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्रीज़, लेदर इंडस्ट्रीज़, ओएनजीसी, ऑयल इंडस्ट्रीज़, कोल इंडस्ट्रीज़, हिंडाल्को, ऊनी मिल्स तथा एवीवी आदि में धीरे-धीरे तेज़ी की शुरुआत होने के आसार हैं। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, दिनांक 17 अगस्त 2023 से पूरा शेयर मार्केट एकतरफा रुख के साथ तेज़ी की ओर बढ़ता दिखाई दे सकता है, मगर रिलायंस इंडस्ट्रीज़, परफ़्यूम एंड कॉस्मेटिक इंडस्ट्रीज़, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आदि में माह के अंत तक मंदी का दौर चलने की आशंका है।

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023: सितंबर

इस महीने कन्या संक्रांति 17 सितंबर 2023 को होगी क्योंकि इसी दिन सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश होगा। मंगल देव 24 सितंबर 2023 को कन्या राशि में अस्त हो जाएंगे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, भाद्रपद अमांत एवं भाद्रपद पूर्णिमांत दोनों ही शुभ रहेंगे, लेकिन कन्या संक्रांति अशुभ फलदायी साबित हो सकती है। परिणामस्वरूप, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, पब्लिक सेक्टर, अंडर टेकिंग, फ़ार्मा सेक्टर, ऊलेन मिल्स, हीरा उद्योग, डेयरी प्रोडक्ट, फ़ूड प्रोडक्ट, पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज़, शिपिंग कॉरपोरेशन, हैवी इंजीनियरिंग, सीमेंट उद्योग, लोहा उद्योग, स्टील उद्योग, हाउसिंग उद्योग, केमिकल एवं फर्टिलाइजर इंडस्ट्रीज़, चाय उद्योग, कॉफ़ी उद्योग, मोटर कार कंपनी, बैंकिंग सेक्टर, फाइनेंस कंपनी, रबर इंडस्ट्रीज़, ओएनजीसी, ऑयल इंडस्ट्रीज़ और कोल इंडस्ट्रीज़ आदि में तेज़ी का रुख हो सकता है। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, योग बन रहे हैं कि दिनांक 21 सितंबर 2023 से मार्केट की तेजी में कुछ कमी देखने को मिलेगी, विशेष रूप से ओएनजीसी, ओसीआई, लेदर इंडस्ट्री, कोल इंडस्ट्रीज़, ऑयल इंडस्ट्रीज़, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी और स्पीमिंग मिल्स आदि में।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023: अक्टूबर

इस महीने 3 तारीख़ को मंगल देव तुला राशि में गोचर करेंगे। 19 अक्टूबर को बुध महाराज भी तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला संक्रांति 18 अक्टूबर 2023 को पड़ेगी, जब सूर्य का तुला राशि में गोचर होगा। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, अश्विन अमांत, अश्विन पूर्णिमांत और तुला संक्रांति तीनों ही अशुभ फलदायी हैं। परिणामस्वरूप, योग बन रहे हैं कि अक्टूबर 2023 की शुरुआत से ही शेयर मार्केट में दोतरफ़ा रुख चलेगा। पब्लिक सेक्टर, फ़ार्मा सेक्टर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, न्यूज़ पेपर, शिपिंग कॉर्पोरेशन, लोहा उद्योग, स्टील उद्योग, हैवी इंजीनियरिंग, सीमेंट हाउसिंग, चाय उद्योग और कॉफ़ी उद्योग आदि का रुख तेज़ी की ओर रहने की संभावना बन रही है। मगर हो सकता है कि ओएनजीसी, ओसीआई, लेदर इंडस्ट्रीज़, कोल इंडस्ट्रीज़, ऊलेन मिल्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, टाटा पॉवर, परफ़्यूम एंड कॉस्मेटिक इंडस्ट्री आदि में मंदी का दौर रहे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, 18 अगस्त से चाय एवं कॉफ़ी उद्योग, सीमेंट हाउसिंग, हैवी इंजीनियरिंग, फर्टिलाइजर आदि में मंदी तथा फ़ार्मा सेक्टर, पब्लिक सेक्टर, बैंक फाइनेंस सेक्टर, वनस्पति तेल इंडस्ट्रीज़, डेयरी प्रोडक्ट, शिपिंग कॉर्पोरेशन, पेट्रोलियम इंडस्ट्री और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ आदि में तेज़ी आने के योग बन सकते हैं।

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023: नवंबर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 6 नवंबर 2023 को बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। 16 नवंबर 2023 को मंगल भी वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और फिर अगले दिन यानी कि 17 नवंबर 2023 को सूर्य देव भी वृश्चिक राशि में जाकर विराजमान होंगे। ऐसे में कार्तिक अमांत, कार्तिक पूर्णिमांत एवं वृश्चिक संक्रांति तीनों ही शुभ हैं। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, दिनांक 5 नवंबर 2023 से मार्केट में जबरदस्त तेज़ी देखने को मिल सकती है। पब्लिक सेक्टर, फ़ार्मा सेक्टर, ऊलेन इंडस्ट्रीज़, डायमंड इंडस्ट्रीज़, डेयरी प्रोडक्ट, पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज़, शिपिंग कॉर्पोरेशन, हैवी इंजीनियरिंग, सीमेंट इंडस्ट्रीज़, लोहा उद्योग, स्टील इंडस्ट्रीज़, हाउसिंग इंडस्ट्रीज़, केमिकल फर्टिलाइजर, चाय उद्योग, कॉफ़ी उद्योग, ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, टेली कम्युनिकेशन, कंप्यूटर इंडस्ट्रीज़, स्पीमिंग मिल्स, बैंक फाइनेंस सेक्टर, रबर इंडस्ट्रीज़, माइनिंग कॉर्पोरेशन, वनस्पति तेल इंडस्ट्रीज़, परफ़्यूम एंड कॉस्मेटिक इंडस्ट्रीज़, ओएनजीसी, ओसीआई, लेदर इंडस्ट्रीज़, कोल इंडस्ट्रीज़, इंश्योरेंस सेक्टर तथा हॉस्पिटल मैनेजमेंट में एकतरफा रुख के साथ शानदार तेज़ी दिखाई देने की संभावना है।

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023: दिसंबर

अब बात करते हैं साल के आख़िरी महीने की तो 16 तारीख़ को सूर्य का धनु राशि में गोचर होगा। 27 तारीख को मंगल भी धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव 25 दिसंबर 2023 को वृश्चिक में जाकर विराजमान होंगे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, मार्गशीर्ष अमांत, मार्गशीर्ष पूर्णिमांत तथा सूर्य की धनु संक्रांति तीनों ही अशुभ हैं। परिणामस्वरूप, प्रबल संभावना है कि बाजार में नवंबर माह से चली आ रही तेज़ी दिसंबर में भी बरकरार रहेगी, मगर हो सकता है कि 7 दिसंबर 2023 से ओएनजीसी, ओसीआई, रिलायंस, परफ़्यूम एंड कॉस्मेटिक इंडस्ट्री, कोल इंडस्ट्रीज, फ़िल्म इंडस्ट्री, फोटोग्राफी इंडस्ट्री आदि में थोड़ी मंदी देखने को मिले। हालांकि बैंकिंग सेक्टर, फाइनेंस कंपनीज़, पेट्रोलियम इंडस्ट्री, केमिकल फर्टिलाइजर, लेदर इंडस्ट्री, सीमेंट हाउसिंग इंडस्ट्रीज़ और रबर इंडस्ट्रीज़ आदि में जबरदस्त उछाल आने के योग बन सकते हैं। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, 17 दिसंबर 2023 के बाद कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, सूचना प्रौद्योगिकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, परफ़्यूम एंड कॉस्मेटिक इंडस्ट्रीज़, मोटर कार इंडस्ट्रीज़, इंफोरेन कंपनी, मछली उद्योग, आयुर्वेद एवं हर्बल प्रोडक्ट, प्लेसमेंट तथा लेबर आदि में भी अच्छी खासी तेज़ी दिखाई देने की संभावना बन रही है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Talk to Astrologer Chat with Astrologer