सूर्य का कुंभ राशि में गोचर (13 फरवरी 2026)

Author: Deepika Gola | Updated Fri, 16 Jan 2026 01:01 PM IST

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों के राजा कहा जाता है जो अब 13 फरवरी 2026 की दोपहर 03 बजकर 49 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इन्हें उग्र स्वभाव का पुरुष ग्रह माना जाता है। बता दें कि सूर्य महाराज का राशि परिवर्तन हर महीने होता है जिससे संसार में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलते हैं। एस्ट्रोसेज एआई का यह लेख आपको “सूर्य का कुंभ राशि में गोचर” से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा। सूर्य देव का यह गोचर कर्मफल दाता शनि देव की राशि में होगा इसलिए इसे अहम माना जाता है।


विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें सूर्य का कुंभ राशि में गोचर का अपने जीवन पर प्रभाव

सूर्य महाराज जब अपनी मूल त्रिकोण राशि सिंह में विराजमान होते हैं, तब यह आपको सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्रदान करते हैं। इसी प्रकार, जब यह मंगल देव के स्वामित्व वाली राशि मेष में स्थित होते हैं जो कि इनकी उच्च राशि है, तो यह जातक को आत्मविश्वास और शक्ति का आशीर्वाद देते हैं।

राशि चक्र की सभी राशियों में सूर्य महाराज को सिंह राशि पर आधिपत्य प्राप्त है। कुंडली में सूर्य देव पांचवें भाव को नियंत्रित करते हैं जिसका संबंध रचनात्मक, संतान, बुद्धि और आध्यात्मिक झुकाव से होता है। हमारे इस लेख में आपको “सूर्य का कुंभ राशि में गोचर” से जुड़ी समस्त जानकारी आपको प्राप्त होगी। साथ ही, इस गोचर के दौरान आपको किन समस्याओं का सामना करना करना पड़ेगा, इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो चलिए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और शुरुआत करते हैं इस आर्टिकल की।

To Read in English Click Here: Sun Transit in Aquarius

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों की कुंडली में सूर्य महाराज आपके पांचवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का कुंभ राशि में गोचर संतान के माध्यम से आपके लिए सौभाग्य लेकर आ सकता है। ऐसे में, आपकी संतान की प्रगति और उन्नति के योग बनेंगे।

करियर के क्षेत्र में सूर्य गोचर के दौरान आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। पदोन्नति मिलने के साथ-साथ प्रगति के भी योग बनेंगे।

आर्थिक जीवन में आप अपनी मज़बूत आर्थिक स्थिति का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे और ऐसे में, आप धन की पर्याप्त मात्रा में बचत करने में भी सक्षम होंगे।

व्यापार के क्षेत्र में विशेष रूप से सट्टेबाजी के माध्यम से इन जातकों को अच्छा ख़ासा लाभ होने की संभावना है। साथ ही, आप अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए एक चुनौती बनकर उभरेंगे।

प्रेम जीवन की बात करें, तो इस अवधि में आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने में सक्षम होंगे। आपसी समझ और तालमेल दोनों बेहतरीन रहेगा जिससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। ऐसे में, आप दोनों ख़ुश और संतुष्ट दिखाई देंगे।

स्वास्थ्य के लिहाज से, आपकी सेहत अच्छी रहने की संभावना है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहेगी।

उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव के लिए यज्ञ/हवन करें।

मेष राशिफल 2026

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रह आपके चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके रिश्ते में जिम्मेदारियों को बढ़ाने का काम करेगा। साथ ही, आपके संपत्ति खरीदने के भी योग बनेंगे।

करियर की बात करें, तो आप बेहतर संभावनाओं और प्रगति की उम्मीद में अपनी नौकरी में बदलाव का मन बना सकते हैं।

आर्थिक जीवन को देखें, तो सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही, धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। यदि आप नई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

व्यापार की बात करें, तो इस समय आप ज्यादा से ज्यादा धन लाभ कमाने में सक्षम होंगे और ऐसे में, आप अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए एक चुनौती बनकर उभरेंगे। आपकी व्यापार नीतियां प्रतिद्वंद्वियों से कई गुना बेहतर होंगी।

जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने विचारों को स्पष्ट रूप से शेयर करेंगे, जिससे रिश्ते में पारदर्शिता आएगी और रिश्ते में खुशियाँ बनी रहेंगी।

स्वास्थ्य की दृष्टि से, सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के लिए यज्ञ/हवन करें।

वृषभ राशिफल 2026

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके तीसरे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं।

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके जीवन में प्रगति और खुशियां लेकर आएगा जो कि आपके द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों का नतीजा होगा।

करियर की बात करें, तो इस समय आप उच्च सफलता हासिल करेंगे और साथ ही, आपको नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

व्यापार के क्षेत्र में आप आउटसोर्सिंग के बिज़नेस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और ऐसे में, आपको नए व्यापार के भी अवसर प्राप्त होंगे।

आर्थिक जीवन में आपको धन लाभ कमाने के अनेक मौके मिलेंगे। साथ ही, आपको नौकरी में अच्छे काम के लिए इंसेंटिव मिलने की संभावना है।

प्रेम जीवन को देखें, तो आप दोनों का रिश्ता सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान मधुर बना रहेगा। ऐसे में, आप दोनों का जीवन ख़ुशियों से गुलज़ार रहेगा।

सूर्य गोचार के दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मज़बूत रहेगी। ऐसे में, आप प्रसन्न दिखाई देंगे।

उपाय: बुधवार के दिन बुध ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

मिथुन राशिफल 2026

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके दूसरे भाव के अधिपति देव हैं और अब इनका गोचर आपके आठवें भाव में होने जा रहा है।

इसके परिणामस्वरूप, आपको कार्यों में किए जा रहे प्रयासों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते आपके सामने आर्थिक संकट खड़े हो सकते हैं।

करियर की बात करें, तो सूर्य गोचर की अवधि में आपको वरिष्ठों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आपको कार्यों के लिए सराहना न मिलने की आशंका है। इसके परिणामस्वरूप, आप कार्यों को अच्छे से करने में नाकाम रह सकते हैं जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।

आर्थिक जीवन में सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है।

व्यापार के क्षेत्र में आप अपना दबदबा बनाने में असफल रह सकते हैं और ऐसे में, आप ज्यादा लाभ कमाने में नाकाम रहेंगे।

प्रेम जीवन की बात करें, तो इस समय रिश्ते में आपकी जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है जिसका प्रभाव आपकी ख़ुशियों में पड़ सकता है।

सूर्य गोचर की अवधि में आपको पैरों और दांत में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में, आपको डॉक्टर से इलाज करवाने की सलाह दी जाती है।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गायै नमः” का 41 बार जाप करें।

कर्क राशिफल 2026

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य महाराज आपके लग्न भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं।

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के प्रभाव से आपका व्यवहार दोस्ताना बनेगा और ऐसे में, आप नए-नए दोस्त बनाने में सक्षम होंगे।

करियर के क्षेत्र में आपको कई ऐसे मौके मिल सकते हैं जो आपको ख़ुशी देने का काम करेंगे। साथ ही, आपको काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिसमें विदेश यात्रा भी शामिल होंगी।

व्यापार की बात करें, तो इस समय आप अच्छा खास लाभ कमाने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप बिज़नेस पार्टनरशिप में सफलता प्राप्त करेंगे और आपके उनके साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे।

आर्थिक जीवन में आपकी आय में वृद्धि होगी और ऐसे में, आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने में सफल रहेंगे। इसके अलावा, आप दीर्घकालिक निवेश कर सकते हैं।

प्रेम जीवन की बात करें, तो इस अवधि में आपका नज़रिया जीवनसाथी के प्रति सकारात्मक रहेगा जिससे आपका रिश्ता उनके साथ मज़बूत होगा।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से, सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही, आप पूरे समय ऊर्जावान बने रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदयम का पाठ करें।

सिंह राशिफल 2026

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य ग्रह आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं।

इसके परिणामस्वरूप, इन जातकों का सारा ध्यान जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जीत हासिल करने पर होगा। इस दौरान आपके भीतर सेवा भाव में बढ़ोतरी होगी और ऐसे में, आप उच्च सफलता पाने में सक्षम होंगे।

करियर के क्षेत्र में सूर्य का यह गोचर आपको अचानक लाभ और सफलता दिला सकता है। कार्यस्थल पर सराहना, सम्मान या उपलब्धियां मिलने के भी योग बनेंगे।

बात करें आर्थिक जीवन की, तो इन जातकों को जरूरत के समय लोन के माध्यम से लाभ मिल सकता है, क्योंकि इस अवधि में आपकी जरूरतें बढ़ सकती हैं। साथ ही, खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है।

प्रेम जीवन को देखें, तो इस अवधि में आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मधुर बनाए रखने में नाकाम रह सकते हैं। ऐसे में, आप दोनों के रिश्ते से खुशियाँ नदारद रह सकती हैं।

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आपको शुगर और मोटापे से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर रह सकती है।

उपाय: मंगलवार के दिन देवी दुर्गा के लिए यज्ञ/हवन करें।

कन्या राशिफल 2026

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके पांचवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, आप सट्टेबाजी जैसे जुएं आदि के माध्यम से लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही, संतान की प्रगति आपको खुशियाँ दे सकती हैं।

जब बात आती है करियर की, तो सूर्य गोचर के दौरान आपको अपने प्रयासों में औसत परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, पदोन्नति को लेकर आपकी उम्मीदें पूरी न होने की आशंका है।

व्यापार के संबंध में आपको सूर्य का कुंभ राशि में गोचर की अवधि में सामान्य परिणाम मिलने का अनुमान है। वहीं, अगर आपका संबंध सट्टेबाजी या ट्रेडिंग से हैं, तो आपको अच्छा मुनाफा होने के योग बनेंगे।

आर्थिक दृष्टि से आपको अच्छा धन लाभ होने की संभावना है और ऐसे में, धन संचय और बचत में वृद्धि संभव है।

बात करें प्रेम जीवन की, तो इस समय तुला राशि के जातकों का रिश्ता अपने साथी के साथ मिठास से भरा रहेगा। ऐसे में, आप जीवनसाथी के साथ प्रसन्न दिखाई देंगे।

स्वास्थ्य को देखें, तो आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी जिसकी वजह आपकी मज़बूत रोग प्रतिरोधक क्षमता होगी।

उपाय: प्रतिदिन ललिता सहस्रनाम का पाठ करें।

तुला राशिफल 2026

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं।

इसके फलस्वरूप, इन जातकों की काम के प्रति एकाग्रता बढ़ेगी और ऐसे में, आप पूरे समर्पण के साथ कार्यों को करेंगे। साथ ही, आपको ज्यादा यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

करियर की बात करें, तो आपको लगातार की जा रही मेहनत और दृढ़ता के कारण नौकरी में प्रगति की प्राप्त होगी। साथ ही, आपको नए अवसरों की भी प्राप्ति होगी जिसमें ऑनसाइट नौकरी के अवसर भी शामिल होंगे।

बात करें व्यापार की, तो जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें अच्छे लाभ और रिटर्न दोनों की प्राप्ति होगी। ऐसे में, आप प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकेंगे।

आर्थिक जीवन के लिए सूर्य का कुंभ राशि में गोचर अनुकूल रहेगा जो आपके लिए अच्छा ख़ासा लाभ लेकर आएगा। ऐसे में, आप बचत भी कर सकेंगे।

प्रेम जीवन को देखें, तो इन जातकों का व्यवहार जीवनसाथी के प्रति सकारात्मक रहेगा और ऐसे में, आप दोनों का रिश्ता ख़ुशियों से भरा रहेगा।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से, सूर्य गोचर की अवधि में आप ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस प्रकार, आप मज़बूत और दृढ़ रहेगा।

उपाय: मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

वृश्चिक राशिफल 2026

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही, आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा।

बात करें करियर की, तो आपकी मेहनत और समर्पण के बल पर आपको पदोन्नति मिलने के योग बन सकते हैं। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहना और पहचान मिलेगी।

व्यापार करने वाले जातक बिज़नेस में अहम भूमिका निभा सकते हैं और एक सफल व्यापारी के रूप में उभर सकते हैं। आप एक मज़बूत प्रतिद्वंद्वीबनेंगे।

आर्थिक जीवन में सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। साथ ही, आप ज्यादा से ज्यादा धन की बचत करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप व्यापार से जीत हासिल करना चाहेंगे।

प्रेम जीवन को देखें, तो जीवनसाथी के प्रति आपके प्रेम में वृद्धि होगी जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। ऐसे में, आप दोनों के बीच आपसी समझ मज़बूत होगी।

स्वास्थ्य के संबंध में आपका मनोबल इस समय उच्च रहेगा जिसके चलते आप एकदम फिट रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ गुरवे नमः” का 21 बार जाप करें।

धनु राशिफल 2026

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको अप्रत्याशित स्रोतों और पैतृक संपत्ति के माध्यम से लाभ की प्राप्ति होगी।

जब बात आती है करियर की, तो आपको सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान कार्यों या फिर किसी प्रोजेक्ट के लिए लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस समय आप अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ने का मन बना सकते हैं।

व्यापार की बात करें, तो इन जातकों को बिज़नेस में योजनाएं बनाने के बावजूद औसत परिणाम मिलने की संभावना है। लेकिन, कभी-कभी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आप सट्टेबाजी के माध्यम से लाभ कमाएंगे।

आर्थिक जीवन में सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपको औसत धन लाभ दे सकता है। बता दें कि इस दौरान आपको कभी लाभ होगा तो कभी परिणाम उम्मीद से कम रह सकते हैं।

प्रेम जीवन में आप साथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनाए रखने में कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं जिसकी वजह प्रेम और सौहार्द की कमी होगी। साथ ही, आपको संचार कौशल से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य की बात करें, तो सूर्य गोचर की अवधि में आपको दांतों में दर्द और आँखों में जलन की समस्या रह सकती है जिसके चलते आप परेशान नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा, आपको पाचन संबंधित समस्याएं भी घेर सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें।

उपाय: मंगलवार के दिन माता काली के लिए यज्ञ/हवन करें।

मकर राशिफल 2026

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य महाराज आपके सातवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके लग्न भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आप अपार सफलता हासिल करेंगे। आप इस समय कुछ नए दोस्त बनाते हुए भी नज़र आ सकते हैं।

करियर की बात करें, तो सूर्य गोचर की अवधि में आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं जिसके चलते आप संतुष्ट दिखाई देंगे। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

व्यापार करने वाले जातक अपने बिज़नेस का विस्तार कर सकते हैं और ऐसे में, आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापार के प्रति आपका रवैया पेशेवर होगा।

आर्थिक जीवन में आपकी आय में वृद्धि होगी जिससे आप धन की बचत भी कर सकेंगे।

प्रेम जीवन को देखें, तो सूर्य गोचर के दौरान आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा जिससे आपसी सौहार्द और समझ बढ़ेगी।

स्वास्थ्य के मामले में आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और इस दौरान आप ऊर्जावान रहेंगे। ऐसे में, आप एकदम फिट रहेंगे।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी के लिए यज्ञ/हवन करें।

कुंभ राशिफल 2026

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके छठे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, यह जातक अप्रत्याशित स्रोतों और पैतृक संपत्ति के माध्यम से लाभ प्राप्त करेंगे।

करियर के क्षेत्र में आपको काम के सिलसिले में काफ़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और यह यात्राएं आपके लिए लाभदायक साबित होंगीं। ऐसे में, आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

व्यापार की बात करें, तो इस समय आपको अच्छा ख़ासा लाभ मिलेगा। लेकिन, आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है।

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर रहेगी। हालांकि, कभी-कभी आपको नुकसान हो सकता है जिसकी वजह आपकी लापरवाही होगी।

स्वास्थ्य की बात करें, तो इन लोगों के पैर में दर्द की शिकायत रह सकती है। ऐसे में, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर रहेगी जिससे आपकी फिटनेस प्रभावित हो सकती है।

उपाय: गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

मीन राशिफल 2026

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सूर्य का कुंभ राशि में गोचर कब होगा?

सूर्य ग्रह 13 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

2. कुंभ राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ के स्वामी शनि देव हैं।

3. क्या सूर्य और शनि मित्र हैं?

ज्योतिष में सूर्य और शनि को एक-दूसरे के शत्रु माना जाता है।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer