मकर राशिफल

दैनिक हिन्दी राशिफल (मकर राशि) / Makara Rashifal

गुरुवार, मई 2, 2024
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। आप लम्बे समय से दफ़्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना मुमकिन है। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।
अपना सटीक राशिफल प्रतिदिन अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें - एस्ट्रोसेज कुंडली ऍप
परेशान? आप पंडित जी से प्रश्न पूछ सकते हैं - प्रश्न पूछें या अपनी कुंडली बनवा सकते हैं - बृहत् कुंडली
शुभ अंक :- 8
शुभ रंग :- काला और नीला
उपाय :- विष्णु या शिव मंदिर में सूर्य की वस्तुएँ(गेहूं, साबुत मसूर, गुड, दलिया, लाल वस्त्र, सिंदूर) दान देने से लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा।

आज का दिन

स्वास्थ्य:
धन-सम्पत्ति:
परिवार:
प्रेम आदि:
व्यवसाय:
वैवाहिक जीवन:

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।

मकर राशि के जातकों के लिए यह मकर राशिफल बहुत उपयोगी है। इस फलादेश में न केवल आपको आज का राशिफल मिलता है। बल्कि उसके साथ आपको चुनौतियों का सामना करने के लिए एक आसान उपाय भी दिया जाता है। इस फलादेश के जरिए आप अपने आर्थिक, पारिवारिक, व्यावसायिक, वैवाहिक और प्रेम जीवन में आने वाले अवसरों एवं चुनौतियों का पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहरहाल, आपने अपना मकर राशिफल तो पढ़ ही लिया होगा। मकर राशि वाले जातकों के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर डालते हैं एक नज़र :-

मकर राशि का चिन्ह

मकर राशिफल के मुताबिक राशि चक्र में मकर राशि का स्थान दसवाँ है। यदि इसके प्रतीकात्मक रूप की बात करें तो हिन्दू संस्कृति के अनुसार मकर एक जलीय जीव है। हालाँकि इसके शरीर के आधे भाग में स्थलीय एवं आधे भाग में जलीय जीवों (हिरण, मगरमच्छ, हाथी, मछली की पूँछ आदि) का चित्रण देखने को मिलता है। वैदिक साहित्यों में मकर को माँ गंगा का वाहन बताया गया है। वैदिक ज्योतिष में मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है। यह पृथ्वी तत्व की राशि है। इसके स्वभाव के कारण इसे चर राशि की श्रेणी में रखा गया है।

मकर राशि वालों की शारीरिक संरचना

  • मकर राशि के जातक शरीर से दुबले होते हैं
  • मकर राशि के जातकों की लंबाई औसत होती है
  • माथा सामान्य रूप से बड़ा होता है
  • किसी-किसी के दाँत लंबे होते हैं।
  • भोहें और छाती में लंबे बाल होते हैं।
  • व्यक्तित्व में परिपक्वता नज़र आती है।
  • देखने में वैज्ञानिक या दार्शनिक की तरह लग सकते हैं

मकर राशि के जातकों का व्यक्तित्व

मकर राशिफल के अनुसार मकर राशि के जातक आत्म-केंद्रित होते हैं। इस राशि के व्यक्ति स्वभाव से थोड़े जिद्दी भी हो सकते हैं। ये जातक दूसरों की अपेक्षा अपनी बातों को प्रमुख रूप से रखते हैं। इसके साथ ही इन जातकों में अच्छी संगठनात्मक क्षमता होती है। ये काम के प्रति जूनूनी, भौतिकवादी, रूढ़िवादी और अधिकार को सम्मान देने वाले होते हैं। मकर राशि वाले अधिक महत्वाकांक्षी, गंभीर और काम के प्रति समर्पित रहते हैं।

साथ ही आप आत्म अनुशासित और व्यवहारिक प्रकृति के भी होते है। हालाँकि समय-समय पर ख़ुद को असहाय समझते हैं। मकर राशि के जातक तर्कवादी होते हैं, इसलिए वाद-विवाद प्रतियोगिता में ये अग्रणी रहते हैं। इनकी सबसे विचित्र बात यह है कि ये लोग ख़ुद को धार्मिक दिखाने का प्रयास करते हैं। परंतु वास्तव में ऐसा होता नहीं है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मकर राशि के जातकों के लिए आत्मसम्मान का विषय सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है।

मकर राशि वालों की विशेषताएँ

मकर राशिफल के अनुसार, इर राशि के जातकों की स्मृति शक्ति मजबूत होती है। इसके साथ ही इनके विचारों में गहराई भी देखने को मिलती है। आर्थिक मामलों में मकर राशि के जातक अधिक सावधानी से कार्य लेते हैं। सबसे ख़ास बात यह है मकर राशि के जातक एक साथ कई कार्यों को करने में सक्षम होते हैं। अर्थात एक समय में कई कार्य करने में दक्ष होते हैं। हालाँकि इनके मन में संदेह कि स्थिति बनी रहती है और यह इनका नकारात्मक पक्ष है।

वहीं मकर राशि वाले अपनी ड्यूटी को भली प्रकार से समझते हैं। इसलिए ये अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करते हैं। हालाँकि कभी-कभार इनका आत्मविश्वास कमज़ोर दिखाई देता है। मनोरंजन में इनकी ख़ास रुचि दिखाई देती है।

मकर राशि के जातकों की शिक्षा

मकर राशिफल के अनुसार इस राशि के जातक ज्ञान को ग्रहण करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसलिए ये जातक अध्ययन में ख़ास रुचि रखते हैं। मकर राशि वाले छात्र लॉ, साइंस, एग्रीकल्चर, म्यूजिक और एमबीए की पढ़ाई में अधिक सफल होते हैं। इस क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा आप अपनी रुचि के विषयों में भी सकारात्मक परिणाम पाते हैं।

मकर राशि वालों के लिए सफल कार्यक्षेत्र

जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया है कि शनि ग्रह मकर राशि का स्वामी है। ज्योतिष में शनि ग्रह शस्त्र, यात्रा, चाकरी, भैंस, ऊँट, घोड़ा, हाथी, शिल्प, नीलम आदि का कारक होता है। अतः मकर राशि वाले जातकों को प्रबंधन, बीमा विभाग, बिजली, कमीशन, मशीनरी, ठेकेदारी, सट्टा, आयात-निर्यात, रेडीमेड कपड़ा, राजनीतिक, खिलौना, खनन, वन उत्पाद, बागवानी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए। क्योंकि उपरोक्त क्षेत्र में आप बहुत अच्छा कर सकते हैं।

मकर राशि वाले जातकों का आर्थिक जीवन

मकर राशिफल के अनुसार मकर राशि वाले जातक अपने कर्मों एवं प्रयासों से ही अपना भाग्य लिखते हैं। इस राशि के जातकों में इच्छा शक्ति प्रबल होती है अतः ये अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं। हालाँकि मकर राशि के जातक धनी नहीं होते हैं। परंतु समाज में इनका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बनी रहती है। किसी सामाजिक कार्य के लिए इन्हें धन खर्च करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं होता है। इस राशि वाले व्यक्तियों के पास चाहे पैसा रहे या नहीं रहे, किन्तु इनका खर्च का काम कभी नहीं रुकता है। हालाँकि कई बार आर्थिक नियोजन की लापरवाही के कारण आर्थिक संघर्ष की स्थिति बन जाती है।

मकर राशि वाले जातकों का प्रेम जीवन

मकर राशि के जातक प्रेम संबंधों के लिए अच्छे पार्टनर होते हैं। ये प्रेम के प्रति समर्पित दिखाई देते हैं। हालाँकि यदि इन्हें अपने साथी पर विश्वास नहीं होता है, ये उस रिश्ते से दूर चले जाते हैं। ये जातक प्रेम जैसे विषय को बहुत गंभीरता से लेते हैं और इन मामलों में विवेकपूर्ण क़दम उठाते हैं। हालाँकि इनमें कुछ जातक उदासीन प्रवृति के होते हैं। परंतु काम-वासना इन्हें गतिशीलता प्रदान करती है। इस राशि के पुरुष स्त्रियों से नम्रता, कोमलता, सौन्दर्य एवं उनकी विशेषताओं से परिचित होने की आशा रखते हैं। मकर राशि के जातक प्रेम और अपने प्रेमी के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होते हैं। परंतु यदि इन जातकों को प्रेम न मिले तो ये मानसिक रूप से असंतुष्ट दिखाई देते हैं।

मकर राशि वालों का पारिवारिक एवं वैवाहिक जीवन

मकर राशि वाले जातकों का पारिवारिक जीवन संघर्षमय रहता है। लेकिन ये जातक अपने सभी पारिवारिक दायित्वों का पालन करते हैं। यदि हम मकर राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन की बात करें तो इनका दांपत्य जीवन सुखी रहता है। इन राशि के जातकों का जीवनसाथी कार्य-कुशल और चतुर होता है। इनकी नज़र में विवाह, सुरक्षा तथा एकता का प्रतीक है और वह जीवन में आनंद, उमंग लाने वाला सजीव रिश्ता होता है। विवाह और प्रेम ही इनके लिए जीवन की तरह होता है। इनके साथी तथा इनके मित्रों का इनके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रहता है।

मकर राशि वाले जातकों की मित्रता

वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला एवं कुंभ राशि के जातकों से मकर राशि वालों की अच्छी मित्रता देखने को मिलती है। वहीं कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि मकर राशि के लिए प्रतिकूल मानी जाती है। अतः इन राशियों के जातकों से मकर राशि वाले अधिक मेल नहीं खाते हैं। हालाँकि

मकर राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य

मकर राशि के जातकों को हवा से होने वाली बीमारियाँ, श्‍वास और आँखो की बीमारी प्रभावित कर सकती है। इसके अतिरिक्त आपको कभी न कभी उच्‍च रक्‍त चाप की परेशानी भी कष्ट दे सकती है। वहीं सावधानी न बरतने पर आपको जोड़ो, बाल, दांत, चर्म रोग, और तंत्रिका तंत्र संबंधित जैसे रोग भी पीड़ित कर सकते हैं। मकर राशि के व्यक्ति को दुर्घटना होने पर हड्डियों का टूटना और घुटने में चोट की समस्या विशेष रूप से परेशान कर सकती है।

मकर का शुभ अंक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए 8 अंक भाग्यशाली हैं। अतः 8 अंक की श्रृंखला जैसे 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71, 80..शुभ होती है। इनके अलावा 5, 6 अंक शुभ, 3, 7 अंक सम एवं 1, 2, 9 का अंक अशुभ फलकारी हैं।

मकर राशि के लिए शुभ रंग

पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण मकर राशि वाले जातकों के लिए काला रंग शुभ होता है। शुभ परिणाम पाने के लिए शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनें। हिन्दू संस्कृति के अनुसार, काले रंग का संबंध शनि देव से है।

मकर राशि वालों के लिए शुभ दिन

यूँ तो किसी जातक के लिए सप्ताह के सातों दिन शुभ होते हैं। लेकिन मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शनिवार का दिन शुभ होता है। सप्ताह के सात वारों में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है।

मकर राशि वालों के लिए शुभ रत्न

शनि ग्रह से संबंध होने के कारण मकर राशि के जातकों के लिए नीलम रत्न को धारण करना शुभ माना जाता है। यदि मकर राशि के जातक नीलम रत्न को धारण करते हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को अन्य क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

मकर राशि वालों के लिए शुभ जड़ी

जड़ियों में मकर राशि वाले जातकों के लिए धतूरे की जड़ शुभ होती है। यदि इस राशि के जातक धतूरे की जड़ी को धारण करते हैं उन्हें इसका सकारात्मक फल मिलेगा। हालाँकि जड़ी को विधि के अनुसार ही धारण करना चाहिए। इसके लिए आप ज्योतिषीय परामर्श भी ले सकते हैं।

मकर राशि वालों के लिए शुभ रुद्राक्ष

मकर राशि शनि ग्रह के अधीन है और शनि ग्रह शांति के लिए सात मुखी रुद्राक्ष धारण किया जाता है। अतः मकर राशि के जातकों के लिए सात मुखी रुद्राक्ष शुभ होता है। ध्यान रखें, रुद्राक्ष को सदैव विधि के अनुसार ही धारण करना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको मकर राशिफल के जातकों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपके मन में अपने जीवन को लेकर किसी प्रकार की शंका है और आप उसका ज्योतिषीय समाधान चाहते हैं तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।


Talk to Astrologer Chat with Astrologer