राशिफल 2023 (Rashifal 2023)

लेखक: पुनीत पांडे | Updated Wed, 25 Jan 2023 11:45 AM IST

राशिफल 2023 (Rashifal 2023) को वैदिक ज्योतिष पर आधारित ग्रह घटनाओं और ग्रह गोचर के आधार पर एस्ट्रोसेज के विद्वान ज्योतिषियों द्वारा सबसे अच्छी ज्योतिषीय गणना और विश्लेषण के बाद तैयार किया गया है। इस वार्षिक भविष्यफल 2023 के आर्टिकल में आपको अपने जीवन के संदर्भ में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका पेशेवर जीवन कैसा रहेगा या आपके व्यक्तिगत जीवन में किस तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे आपका प्रेम जीवन अथवा वैवाहिक जीवन किस करवट बैठेगा आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा में किस तरीके के परिणाम आपको मिलेंगे स्वास्थ्य से संबंधित भविष्यवाणियां और आर्थिक और वित्तीय लाभ के योग कब बनेंगे क्या आप संपत्ति या वाहन से संबंधित भविष्यवाणी जानना चाहते हैं या आप इस साल विदेश यात्रा कर पाएंगे इन सभी बातों की जानकारी आपको इस राशिफल 2023 (Rashifal 2023) में प्राप्त होने वाली है। Rashifal 2023 आपकी सहायता के लिए तैयार किया गया है ताकि आप इसमें बताई गई जानकारी को ध्यान में रखकर अपने जीवन को समृद्ध दीवान बना सके और जीवन में सुख का अनुभव कर सके तथा कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में भी आपको कोई समस्या ना आए और आपको पता चल सके कि कब आपके जीवन में कठिन समय आ सकता है इस भविष्यफल की गणना कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही तैयार की गई है।



राशिफल 2023 (Rashifal 2023) की मदद से आप जान सकेंगे कि 2023 में आपके जीवन के हर क्षेत्र में अनुकूल परिवर्तन आएंगे या प्रतिकूल। लिहाजा आप आने वाले अच्छे समय के लिए तैयार रहेंगे और विपरीत समय के लिए सावधान रहेंगे। जानने के लिए हैं उत्सुक? तो आख़िरी तक पढ़ें एस्ट्रोसेज का यह विशेष आर्टिकल!

हिंदी में पढ़ने के यहाँ क्लिक करें राशिफल 2024: राशिफल 2024

वैदिक ज्योतिष पर आधारित राशिफल 2023, आपको इस चीज़ से अवगत कराएगा कि वर्ष 2023 में आपके ऊपर किन ग्रहों की कृपा बरसेगी और कौन से ग्रह आपके जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकते हैं। साथ ही इसमें आप ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों से बचने के अचूक ज्योतिषीय उपाय भी जानेंगे।

यह राशिफल 2023 आपको बताएगा कि वर्ष 2023 में आप पर किन ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव रहेगा और किन ग्रहों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, इसमें आप जानेंगे कि प्रतिकूल ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फ़ोन पर बात!

वैदिक ज्योतिष पर आधारित एस्ट्रोसेज का यह राशिफल 2023, विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, स्थिति एवं अवस्था का गहन अध्ययन कर तैयार किया है। इसमें सभी 12 राशियों के पेशेवर जीवन, व्यक्तिगत जीवन, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक जीवन आदि के बारे में भविष्यवाणियां प्रदान की गई हैं।, जिनकी मदद से आप अपने आने वाले कल को बेहतर और ख़ुशनुमा बना सकते हैं।

Read in English - Horoscope 2023

मेष राशिफल 2023


मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023)के अनुसार, आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगल महाराज वर्ष की शुरुआत में वृषभ राशि में आपके दूसरे भाव में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे यह समय आर्थिक रूप से आपको मजबूत बनाएगा और आपकी आर्थिक स्थिति को समृद्ध बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगा लेकिन आपको अपनी वाणी पर विराम देना होगा और संयम से काम लेना होगा अन्यथा आप कुछ ऐसी बातें कर सकते हैं जो आपके अपने रिश्तो में तनाव बढ़ा सकती हैं 22 अप्रैल तक बृहस्पति महाराज द्वादश भाव में रहकर खर्च बढ़ाते रहेंगे लेकिन आपको आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रखेंगे उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थी विदेश गमन कर सकते हैं और उन्हें सफलता मिलेगी।

वार्षिक राशि फल 2023 के अनुसार साल 2023 की शुरुआत इस राशि के प्रेमी जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आएगी आप अपने प्रियतम को हर तरह की खुशी देना चाहेंगे वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव के स्वामी सूर्य बुध के साथ नवम भाव में बुध आदित्य योग बनाएंगे और मंगल की दृष्टि पंचम भाव पर होने से आपको अपने रिश्ते में सामंजस्य बिठाने के लिए गुस्से से बचना होगा और अपने प्यार से अपने प्रियतम का दिल जीतना होगा 17 जनवरी को शनि आपके दशम भाव से एकादश भाव में प्रवेश करेंगे तब से आपकी आर्थिक उन्नति होनी शुरू हो जाएगी 22 अप्रैल के बाद बृहस्पति का प्रथम भाव में गोचर करना भी आपके लिए शुभ परिणाम लाएगा लेकिन कुछ समय तक गुरु चांडाल दोष का प्रभाव समस्या देगा उसके बाद धीरे-धीरे सब कुछ अच्छा होने लगेगा।

मेष राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023


वृषभ राशिफल 2023 के अनुसार, इस वर्ष आपको मध्यम फल प्राप्ति होने की संभावना दिखाई दे रही है साल के शुरूआती महीने में यानी कि 17 जनवरी 2023 को शनि महाराज नवम भाव से निकलकर दशम भाव में आएंगे और आपके प्रोफेशन जीवन में स्थायित्व लाने का काम करेंगे लेकिन इस वर्ष आपको अपने करियर में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और यह मेहनत से भरा साल रहेगा लेकिन यही मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको बहुत अच्छी सफलताएं प्रदान करेंगी इस वर्ष के मध्य में आपको विदेश यात्राओं के भी योग बनेंगे और अपने काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ेगी इसके अतिरिक्त 22 अप्रैल तक बृहस्पति महाराज के एकादश भाव में होने से आर्थिक स्थिति में भी कोई समस्या नहीं रहेगी लेकिन द्वादश भाव में स्थित राहु खर्चे बढ़ाता रहेगा।

हालांकि, वार्षिक भविष्यफल 2023 के अनुसार, इस वर्ष मई से अगस्त के बीच आपके विदेश जाने के योग बनेंगे इस दौरान हद से ज्यादा खर्चे बढ़ जाने से आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है और आप आर्थिक तंगी का शिकार भी हो सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा क्योंकि 22 अप्रैल के बाद से बृहस्पति आपके द्वादश भाव में राहु और सूर्य के साथ युक्त होंगे इस दौरान आपको शारीरिक समस्याएं हॉस्पिटल जाने की संभावना भी पैदा कर सकती हैं इस दौरान कार्य सोच समझ कर करें क्योंकि शासन प्रशासन की तरफ से भी आपको कोई धन मिल सकता है वर्ष के अंतिम 2 महीने अर्थात नवंबर और दिसंबर आपके लिए बहुत बढ़िया साबित होंगे और आपकी चहुमुखी प्रतिभा का विकास होगा आपको धार्मिक काम करने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023


मिथुन राशिफल 2023 के अनुसार, ग्रहों की स्थिति इस ओर इशारा कर रही है कि इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए कुछ कमजोर रहेगी आर्थिक और शारीरिक रूप से आपको समस्याएं रह सकती हैं क्योंकि शनि आपके अष्टम भाव में शुक्र के साथ और द्वादश भाव में वक्री मंगल वर्ष की शुरुआत में स्थित होंगे लेकिन यह वर्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला वर्ष साबित होगा क्योंकि 17 जनवरी को शनि आपके अष्टम भाव से निकलकर नवम भाव में जाएंगे और आपके भाग्य को प्रबल बनाएंगे तथा आपकी दहिया का अंत हो जाएगा इससे आपके जीवन में आ रहे अवरोध दूर होंगे और आपको स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी तथा आर्थिक रूप से भी आप संपर्क बनेंगे।

हालांकि मध्य अप्रैल के बाद बृहस्पति का एकादश भाव में गोचर अर्थात 22 अप्रैल को बृहस्पति का आपके एकादश भाव में जाना आर्थिक रूप से संपन्न का प्रदान करेगा लेकिन इस दौरान बृहस्पति और राहु का गठजोड़ आपके लिए ज्यादा अनुकूल परिणाम भी नहीं देगा इसलिए आपको धन प्राप्ति के लिए उल्टे सीधे कदम उठाने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है राशि स्वामी बुध के कारण जून 4 अक्टूबर में आपको कुछ विशेष अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे 30 अक्टूबर को राहु का गोचर दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव संभव होगा और आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल होगी क्योंकि बृहस्पति राहु मुक्त हो जाएंगे।

मिथुन राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – मिथुन राशिफल 2023

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशिफल 2023


कर्क राशिफल 2023 (Kark Rashifal 2023) की भविष्यवाणियों के अनुसार, इस साल की शुरुआत में आपकी राशि के योग कारक ग्रह मंगल एकादश भाव में वक्री होकर उत्तम आर्थिक के स्थिति प्रदान करने वाला आपको बनाएंगे आपके पास बार-बार इसी दिशा में होंगे कि धन प्राप्ति कैसे हो और आप इस दिशा में सफल भी हो गए आपको प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से भी अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है हालांकि इस दौरान प्रेम संबंधों में कुछ तनाव रहने की संभावना है फिर भी आप अपने प्रियतम को अपने तरीके से मना सकते हैं और उनके दिल को जीत सकते हैं 17 जनवरी से शनि महाराज आपकी अष्टम भाव में प्रवेश करके आपकी ढैय्या शुरू करेंगे इस दौरान मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग बनेंगे।

इसके बाद अप्रैल में महत्वपूर्ण ग्रह बृहस्पति आपके नवम भाव से निकलकर दशम भाव में प्रवेश करेंगे जहां पहले से ही राहु महाराज विराजमान होंगे और सूरज भी स्थित होंगे इस दौरान कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ा बदलाव प्राप्त हो सकता है जो आपके भविष्य को बदल देगा और आपके भविष्य को उज्ज्वल बनाएगा क्योंकि आने वाले समय में जब राहु आपके दशम भाव से निकलकर 30 अक्टूबर को आपके नवम भाव में आ जाएंगे और बृहस्पति अकेले दशम भाव में स्थित रहेंगे तो आपको अपने करियर में बहुत ऊंचाइयां प्राप्त होंगी और आप अच्छी सफलता अर्जित कर पाएंगे विद्यार्थियों को इस वर्ष विशेष उपलब्धि प्राप्त होने के योग बन रहे हैं अगर आपकी पढ़ाई छूट गई थी तो इस वर्ष पुनः शुरू हो सकती है।।

कर्क राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023


सिंह राशिफल 2023 के अनुसार, यह साल सिंह जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आने की संभावना दिखाई दे रही है वर्ष का पूर्वार्ध जाने अनुकूल नहीं रहने की संभावना है लेकिन उत्तरार्ध अधिक अनुकूल रह सकता है। वर्ष की शुरुआत में शनि महाराज आपके छठे भाव में रहकर शत्रु हंता बनाएंगे और आप अपने विरोधियों को परेशान करके रख देंगे वह आप पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे लेकिन बृहस्पति महाराज आपके अष्टम भाव में रहकर आर्थिक समस्याओं का कारण बनेंगे धार्मिक रूप से मजबूत बनाएंगे। वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि स्वामी सूर्य महाराज पंचम भाव में बैठकर आपको उत्तम आर्थिक स्थिति भी प्रदान करेंगे और आपकी शिक्षा में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के योग बनेंगे हालांकि सूर्य और बुध के योग से जो बुधादित्य योग बन रहा है वह आपको ज्ञान प्रदान करेगा और आपको अच्छे विद्यार्थी के तौर पर देखा जाएगा।

वर्ष 2023 की भविष्यवाणी को देखें तो, सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना बहुत महत्वपूर्ण होगा क्योंकि पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति महाराज जो कि आपके अष्टम भाव में बैठे हुए थे 22 अप्रैल को नवम भाव में आकर आप को अचानक से धन प्राप्ति और किसी प्रकार की पैतृक संपत्ति प्रदान कर सकते हैं हालांकि यहां राहु गुरु के चांडाल योग के कारण कुछ समय आपको कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए मई से अगस्त के बीच किसी भी बड़े काम में हाथ डालने से बचना चाहिए नहीं तो समस्या हो सकती है अगस्त के बाद से धीरे-धीरे आपका ग्रह गोचर अनुकूलता की ओर बढ़ेगा और आपको सफलता प्रदान करेगा अक्टूबर-नवंबर में तो आप अपने भविष्य की कुछ सफल योजनाओं को बनाने में कामयाब रहेंगे और 30 अक्टूबर को जब राहु अष्टम भाव में आएगा और बृहस्पति अकेले नवम भाव में रहेंगे तो आपको धार्मिक यात्राओं के योग बनाएंगे तीर्थाटन पर जाने का मौका मिलेगा लेकिन अष्टम भाव का राहु अचानक से आर्थिक हानि मानसिक तनाव या शारीरिक चोट दे सकता है इसलिए इस दिशा में सावधानी बरतें।

सिंह राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023


कन्या राशिफल 2023 के अनुसार, जनवरी माह में मंगल महाराज का गोचर आपके नवम भाव में बकरी अवस्था में चल रहा होगा इस कारण वश आपको अचानक से कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं उसे प्रत्याशित घटनाएं आपके जीवन में घाटी हो सकती है जिनके कारण आपको अपने भाग्य पर विश्वास होगा और कुछ अच्छे परिणाम जी मिल पाएंगे। शनि महाराज वर्ष की शुरुआत में शुक्र के साथ पंचम भाव में रहकर प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे और 17 जनवरी को आपके छठे भाव में जाकर आपके लिए उत्तम स्थिति उत्पन्न करेंगे आपको अपनी नौकरी में अच्छी परिस्थितियों का प्रभाव प्राप्त होगा और पीछे से चले आ रहे द्वंद और परेशानियों का सिलसिला थमने लगेगा आप अपने विरोधियों को भी धूल चटा देंगे और वह आपको परेशान नहीं कर पाएंगे आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी।

बृहस्पति के सप्तम भाव में बैठे रहने से आपके दांपत्य जीवन में तनाव दूर रहेगा और आप एक दूसरे के निकट महसूस करेंगे इससे आपका रिश्ता और भी प्रगाढ़ होगा इसके बाद अप्रैल के महीने में बृहस्पति महाराज के आप के अष्टम भाव में जाने से आप बहुत ज्यादा धार्मिक हो जाएंगे आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों से भी अच्छे संबंध कायम रखने में सफलता मिलेगी और ससुराल पक्ष के किसी सदस्य का विवाह होने के कारण किसी शादी समारोह में जाने का मौका भी मिलेगा आप विद्यार्थी हैं तो आपको अच्छी सफलता भी प्राप्त होगी लेकिन उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी शनि महाराज नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग भी बनाएंगे राहु जो आपके अष्टम भाव में बैठे हैं 30 अक्टूबर को सप्तम भाव में आकर आपके जीवनसाथी को कुछ चंचल बनाएंगे और उनके स्वास्थ्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं इसलिए आपको उनकी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देना होगा।

कन्या राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023


तुला राशिफल 2023 के अनुसार, तुला राशि के जातकों को नए साल 2023 की शुरुआत में कोई संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है या अपनी मनपसंद कार खरीदने की शुभकामनाएं प्राप्त हो सकती हैं आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और आप अपने कार्य क्षेत्र में जमकर मेहनत करते हुए नजर आएंगे आपके योगकारक ग्रह शनि महाराज 17 जनवरी को आपके चतुर्थ भाव से निकलकर पंचम भाव में प्रवेश करेंगे इस दौरान प्रेम संबंधों की परीक्षा होगी आप अपने रिश्ते में यदि वफादार रहेंगे तो आपका रिश्ता बहुत मजबूत हो जाएगा अन्यथा उस में बिखराव के योग बनेंगे संतान संबंधी को चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन इसी दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा।

तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छी मेहनत से भरा रहने वाला है शनि महाराज आपसे बहुत मेहनत कर आएंगे लेकिन वह मेहनत आपके काम आएगी और आपको आपकी परीक्षाओं में सफलता दिलाएगी बृहस्पति महाराज छठे भाव में रहकर शारीरिक समस्याएं प्रदान करते रहेंगे लेकिन 22 अप्रैल के बाद जब वे सप्तम भाव में जाएंगे तो दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं का समापन होगा और आप और आपके जीवनसाथी के बीच निकटता बढ़ेगी आप दोनों अपने घर को एक अच्छा संसार बनाने का प्रयास करेंगे और मिलजुल कर काम करेंगे इस दौरान आपके व्यापार में भी वृद्धि होने के अच्छे योग बनेंगे लेकिन राहु के साथ बृहस्पति की युति के कारण आपको किसी भी उल्टी-सीधी योजना को आगे बढ़ाने से बचना चाहिए अन्यथा इससे आपकी मानहानि भी हो सकती है और आर्थिक हानि अक्टूबर के बाद जब राहु छठे भाव में जाएंगे तो आपको आपके विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और बृहस्पति के सप्तम भाव में बने रहने से आपका दांपत्य जीवन और व्यापार दोनों सफल रहेंगे।

तुला राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023


वृश्चिक राशिफल 2023 के अनुसार, नया साल 2023 वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी तो रहेगी क्योंकि आपके अंदर साहस और पराक्रम भरपूर होगा आप व्यापार में भी जोखिम उठाकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे तीसरे भाव में शनि देव की उपस्थिति और पंचम भाव में बृहस्पति की उपस्थिति आपको निजी प्रयासों से उत्तम आर्थिक लाभ प्रदान करेगी शिक्षा के क्षेत्र में भी आप विद्यार्थी के रूप में अच्छी पहचान बना पाएंगे आप का मन शिक्षा की ओर सहज रूप से झुकेगा आपको अपनी संतान से भी सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी इस आपकी संतान उन्नति करेगी आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप अपने प्रियतम के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे इस प्रकार वर्ष का पूर्वार्ध आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। 17 जनवरी को शनि के चतुर्थ भाव में आने के बाद स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।

22 अप्रैल को बृहस्पति महाराज आपके छठे भाव में राहु और सूर्य से युति करेंगे इस दौरान आपको स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं आपको उदर रोग डिलीवरी अमाशय से संबंधित समस्याएं मोटापा वसायुक्त समस्याएं कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और किसी भी तरह की ग्रंथि का बढ़ना जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं 30 अक्टूबर के बाद जब राहु राशि परिवर्तन करके पंचम भाव में जाएंगे और बृहस्पति महाराज अकेले छठे भाव में रहेंगे तब आपको कुछ हद तक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2023

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राज योग रिपोर्ट

धनु राशिफल 2023


राशिफल 2023 (Rashifal 2023) के अनुसार धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 अच्छे फल प्रदान करने वाला वर्ष साबित हो सकता है वर्ष की शुरुआत में शनि महाराज दूसरे भाव में होंगे लेकिन 17 जनवरी को तीसरे भाव में आकर आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी करेंगे आपको विदेश यात्रा और छोटी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे निजी प्रयासों से उत्तम सफलता दिलाएंगे 28 मार्च से 27 अप्रैल के बीच आपके राशि स्वामी बृहस्पति महाराज अस्त अवस्था में रहने से कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती है और आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है ।

अप्रैल के महीने में बृहस्पति महाराज पंचम भाव में राहु के साथ आकर गुरु चांडाल दोष बनाएंगे इस दौरान आपको सावधानी के साथ अपने प्रेम संबंधों में व्यवहार करना होगा अन्यथा आप के प्रेम संबंधों में भी खराब आ सकता है एक दूसरे से बनी मुश्किल होगी आपको लीवर संबंधित शारीरिक समस्या भी हो सकती है जो परेशानी का कारण बन सकती है। इसके अतिरिक्त यदि आप विवाहित हैं तो आपकी संतान को लेकर भी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं उनकी संगति बिगड़ सकती है वह गलत लोगों की बातों में आकर कुछ गलत कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपको भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है आपको उनकी संगति के साथ-साथ उनकी पढ़ाई पर भी ध्यान देना होगा और उनका स्वास्थ्य भी संभालना होगा 30 अक्टूबर को राहु चतुर्थ भाव में आएंगे और बृहस्पति अकेले पंचम भाव में रहेंगे तथा शनि आपकी तीसरे भाव में रहेंगे यह समय सफलता दायक होगा आर्थिक रूप से भी इस दौरान उन्नति मिलेगी और शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ होने की ओर अग्रसर होंगे।

धनु राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023


मकर राशिफल 2023 के अनुसार, साल 2023 मकर राशि वालों के लिए उत्तम फल प्रदान करने वाला वर्ष साबित हो सकता है वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि स्वामी आपकी ही राशि में रहकर आपको तेजस्वी बनाएंगे और कार्य में सफलता दिलाएंगे उसके बाद 17 जनवरी को शनि आपके दूसरे भाव में जाकर उत्तम आर्थिक स्थिति प्रदान करने वाले ग्रह बन जाएंगे आपके परिवार की वृद्धि होगी आपको आर्थिक लाभ होंगे आपको संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने या घर बनाने में भी सफल हो सकते हैं इस दौरान ससुराल पक्ष से कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप बहुत सारे काम है पूर्ण कर पाएंगे इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा अप्रैल के महीने में प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और भरपूर रोमांस हवाओं में बिखरा नजर आएगा क्योंकि 6 अप्रैल से 2 मई के बीच शुक्र आपके पंचम भाव में होंगे वह आपके पंचम भाव के स्वामी हैं यह समय संतान को भी उन्नति देगा और यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा में भी उत्तम परिणाम प्रदान करेगा।

अप्रैल में बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव में आ जाएंगे पारिवारिक जीवन में थोड़ा बहुत तनाव बढ़ेगा क्योंकि राहु वहां पर पहले से विराजमान रहेंगे 17 जून से 4 नवंबर तक राशि स्वामी शनि अस्त अवस्था में रहेंगे इसलिए इस दौरान शारीरिक रूप से कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं और आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है फिर भी अन्य ग्रहों की वजह से आपको सफलता मिलती रहेगी 3 नवंबर से 25 दिसंबर के बीच करियर में उत्तम सफलता के योग बनेंगे।

मकर राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – मकर राशिफल 2023

कुंभ राशिफल 2023


कुंभ राशिफल 2023 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष उन्नति के नए मार्ग खोलने वाला है। वर्ष की शुरुआत में शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं और खर्चों की वृद्धि भी हो सकती है लेकिन 17 जनवरी को आपके राशि स्वामी शनिदेव जी महाराज जी आपकी ही राशि में आ जाएंगे जिससे आपको बहुत ज्यादा अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। आपको विदेशी व्यापार से भी लाभ होगा। विदेशी संपर्कों के लाभ से आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे। आपकी राशि स्वामी के आपकी राशि में आ जाने से आपको सफलता मिल सकती है। आप अनुशासित होकर कार्य क्षेत्र में काम करेंगे। नए नए व्यापारिक समझौते होंगे। नए लोगों से मेल मुलाकात होगी जो आपके व्यापार को भी बढ़ाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव को हल करने के लिए आप कोई बड़ा कदम उठाएंगे और स्वयं को अनुशासित रखने का प्रयास करेंगे।

अप्रैल के महीने में बृहस्पति आप के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। भाई बहनों को शारीरिक समस्याएं और अन्य क्षेत्रों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। छोटी दूरी की यात्राओं में बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे। कुछ धार्मिक यात्राएं भी होंगी जो आपका मानसिक तनाव दूर करेंगी। आप को शांति और सुकून प्रदान करेंगी। अप्रैल से मई के बीच पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। कोई नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे। खर्चों में कमी रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वर्ष के अंतिम दिनों में 30 अक्टूबर के बाद राहु के दूसरे भाव में जाने से कुटुंब में कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

कुम्भ राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – कुम्भ राशिफल 2023

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मीन राशिफल 2023


मीन राशिफल 2023 के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 उतार-चढ़ाव से बराबर साबित हो सकता है वर्ष की शुरुआत तो बहुत अनुकूल होगी क्योंकि आपके राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में रहकर आपको हर समस्या से बचाएंगे आप को मजबूत निर्णय शक्ति प्रदान करेंगे आप अपने ज्ञान के सहारे बहुत बड़ी समस्याओं को भी पार कर लेंगे चाहे आपका कैरियर हो आया आपका निजी जीवन आपकी संतान से संबंधित कोई बात हो या भाग्य का गठजोड़ सभी में आपको बृहस्पति महाराज की कृपा से सफलता मिलेगी लेकिन 17 जनवरी को शनिदेव आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे इस दौरान पैर में चोट लगने मोर्चा ने पैर में दर्द आंखों में पीड़ा आंखों से पानी बहना बहुत अधिक नींद आना अप्रत्याशित खर्च और शारीरिक समस्याओं के योग बन सकते हैं इसलिए सावधानी रखना बेहद आवश्यक होगा।

22 अप्रैल को राशि स्वामी बृहस्पति दूसरे भाव में जाकर राहु से गठजोड़ करेंगे और मई से अगस्त के बीच आप को विशेष रूप से गुरु चांडाल दोष का प्रभाव मिलेगा जिससे आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं आपके कुटुंब में कुछ तनाव बढ़ेगा पारिवारिक विवाद बड़ा रूप धारण कर सकते हैं इसके लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा यदि आपको ही पैतृक व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान उसमें भी समस्या आ सकती है जब राहु 30 अक्टूबर को दूसरे भाव से निकलकर आपकी राशि में प्रवेश करेंगे और बृहस्पति महाराज अकेले दूसरे भाव में होंगे तब आर्थिक उन्नति होगी कुटुंब में चल रही समस्याओं का अंत होगा आपको राहत महसूस होगी और शारीरिक समस्याओं में भी कमी आएगी।

मीन राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – मीन राशिफल 2023

रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Talk to Astrologer Chat with Astrologer