सिंह राशिफल 2019

राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए यह साल अच्छा साबित होगा। करियर के क्षेत्र में नई पहचान और सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी इस वर्ष मजबूत रहने वाली है। वहीं प्रेम और वैवाहिक जीवन औसत रहने वाला है।

सिंह राशिफल 2019 यह इंगित करता है कि करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई जगह नौकरी करने का अवसर मिलेगा। अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में आप नया मुकाम बनाएंगे। इस वर्ष आर्थिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि धन के आवागमन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। फरवरी से अप्रैल तक की अवधि में धन संबंधी मामलों में थोड़ा संभलकर चलें।

इस साल लव लाइफ में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। इसलिए आपको अधिक सावधान रहने की जरुरत होगी। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है अथवा किसी ग़लतफ़हमी के कारण भी रिश्तों में खटास आ सकती है।

आपके पारिवारिक जीवन के लिए शानदार रहेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। साथ ही घर में ख़ुशियाँ आएंगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल और एकता दिखाई देगी। जनवरी में घरेलू परिस्थितियों में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव नज़र आ सकता है परंतु यह परिस्थिति मामूली समय के लिए ही होगी। आपको वैवाहिक जीवन में मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी।

हालांकि यह वर्ष आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर तो होंगे ही साथ में दोनों के बीच विवाद भी देखने को मिल सकता है। छात्रों के लिए यह साल थोड़ा कमज़ोर दिखाई दे रहा है। इस साल आपको पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। किसी कारण से आपकी पढ़ाई प्रभावित होगी।

राशिफल 2019 के अनुसार करियर

इस वर्ष करियर में सफलता पाने के लिए आप लगातार मेहनत करेंगे। करियर में आपको सफल परिणाम मिलेंगे, परंतु इन परिणामों से आप संतुष्ट नहीं दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका परिश्रम आपको नई पहचान दिलाएगा। आपको नई जगह नौकरी करने का भी अवसर मिलेगा। साल की शुरुआत में आपको करियर क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। कार्य के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपके सीनियर्स को दिखाई देगी। ऑफिस में आपके सफल कार्यों को सराहा जाएगा। इस दौरान आपकी पदोन्नति हो सकती है अथवा आपकी सैलरी बढ़ सकती है। जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके करियर के लिए अति उत्तम रहेगा। हालाकि मई में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इस दौरान किसी तरह के विवादों में न पड़े तो ही बेहतर है अन्यथा आपकी पिछली मेहनत बेकार जा सकती है। जून में आपको फिर से अच्छे परिणाम मिलने के संकेत है। जुलाई-अगस्त एवं सितंबर में आप अपनी सफलता को लेकर निराश रह सकते हैं। इस दौरान सीनियर्स के साथ आपकी बेहस भी हो सकती है। अक्टूबर में परिस्थितियाँ सुधरेंगी और आपको पुनः अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। इस समय आपको किसी अन्य कंपनी से कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। इस समय आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। साल के अंतिम चरण में परिस्थितियाँ आपके लिए ज़्यादा अनुकूल नहीं रहेंगी। इस दौरान आपके सहकर्मियों से आपकी अनबन हो सकती है। इसके अलावा कंपनी में कोई शख़्स आपके ख़िलाफ़ साज़िश रच सकता है, इसलिए सावधान रहें।

स्टार: 3/5

यह भी पढ़ें: ग्रह शांति और अन्य समस्याओं के असरदार उपाय

राशिफल 2019 के अनुसार आर्थिक जीवन

राशिफल 2019 के अनुसार इस साल आपको आर्थिक जीवन में छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा परंतु इसके बावजूद भी आपको बहुत बढ़िया परिणाम भी मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जनवरी को छोड़ दिया जाए तो फरवरी-मार्च और अप्रैल में आपको धन हानि हो सकती है। परंतु यदि आप आर्थिक मामलों में सावधानी से क़दम बढ़ाएंगे तो इस परिस्थिति से बचकर निकल सकते हैं। उसके बाद अप्रैल-मई का समय आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस समय आपको आर्थिक क्षेत्र में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफ़ा होगा। आप अपने भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं तैयार करेंगे। मई के बाद जून व सिंतबर और दिसंबर के महीनों में भी आपको भरपूर आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। मानकर चलिए, इस वर्ष आप धन को एकत्रित करने में कामयाब रहेंगे। वहीं आपके ख़र्चों पर नज़र डालें तो फरवरी और मार्च में आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। कई चीज़ों में आपका धन ख़र्च होगा। हालांकि फिर भी परिस्थितियां आपके नियंत्रण में ही रहेंगी। यदि संपत्ति को लेकर अदालत में केस चल रह है तो उसका फ़ैसला आपके हक़ में आ सकता है। विदेशी संबंधों से आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इस वर्ष आप कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं। इसके अलावा इस साल आप अपने पुराने उधार को भी चुका सकते हैं। यदि बैंक में लोन के लिए आवेदन किया है तो आपका लोन पास हो जाएगा।

स्टार: 4/5

राशिफल 2019 के अनुसार शिक्षा

राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि के छात्रों के लिए यह साल थोड़ा कमज़ोर दिखाई दे रहा है। इस साल आपको पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। किसी कारण से आपकी पढ़ाई प्रभावित होगी। हालांकि जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए जनवरी से मार्च तक का समय बहुत उत्तम रहेगा। यदि इस बीच आपकी कोई परीक्षा है तो आप उसमे सफल हो सकते हैं। मार्च के बाद पढ़ाई मेहनत की बजाय किस्मत और भगवान के भरोसे ज़्यादा रहेगी। एग्जाम में पास होने के लिए आप ईश्वर से प्रार्थना पर ज़्यादा यकीन करेंगे। इस समय आप धार्मिक साहित्य भी पढ़ सकते हैं। नई भाषा को जानने और उसे सीखने में आप रुचि दिखाएंगे। जो छात्र भाषा से संबंधित कोर्स कर रहे हैं तो उन्हें इस वर्ष लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। तकनीकि शिक्षा को प्राप्त करने में आप रुचि दिखा सकते हैं। इस साल आप कोई कम्प्यूटर कोर्स कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए जमकर मेहनत करने की आवश्यकता होगी। गहन अध्ययन ही आपको सफलता का स्वाद चखाएगा। वहीं जो छात्र विदेश में शिक्षा पाना चाहते हैं तो अप्रैल-मई का समय उनके लिए शुभ रहेगा। इस समय आप शिक्षा पाने के लिए विदेश जा सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए शुरुआती महीने बहुत ही अच्छे हैं। बाद में आपको इसके लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि सितंबर और नवंबर का समय आपको अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है।

स्टार: 3/5

पढ़ें: विभिन्न भावों में ग्रहों का प्रभाव और उनके फल

राशिफल 2019 के अनुसार पारिवारिक जीवन

यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए शानदार रहेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। साथ ही घर में ख़ुशियाँ आएंगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल और एकता दिखाई देगी। जनवरी में घरेलू परिस्थितियों में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव नज़र आ सकता है परंतु यह परिस्थिति मामूली समय के लिए ही होगी। माता जी की सेहत दुरुस्त रहेगी और घर की ख़ुशियों को देखकर उनके चेहरे की मुस्कान बनी रहेगी। भाई-बहनों के लिए भी यह वर्ष बहुत ही अनुकूल दिखाई दे रहा है। पढ़ाई अथवा करियर में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। विदेश जाने की भी प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। पिताजी की सेहत का ख्याल रखें। इस वर्ष पिताजी के करियर में बड़ी उछाल आ सकती है। हालांकि प्रमोशन के कारण उन्हें घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। इस वर्ष सहपरिवार आप किसी तीर्थ स्थल अथवा कहीं पर घूमने जा सकते हैं। मई-जून में घर के किसी सदस्य का विवाह होने की संभावना है। जबकि जुलाई-अगस्त में घर में पूजा-पाठ जैसे पवित्र कार्य का आयोजन भी हो सकता है। कभी-कभार भाई-बहनों के साथ किसी मुद्दे को लेकर बहसबाज़ी हो सकती है। इसके बावजूद भी आप सबके बीच प्यार का रिश्ता यूँ ही बना रहेगा। माता जी के साथ आपके रिश्ते घनिष्ठ रहेंगे।

स्टार: 4/5

राशिफल 2019 के अनुसार विवाह एवं संतान

इस वर्ष आपको वैवाहिक जीवन में मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। हालांकि यह वर्ष आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर तो होंगे ही साथ में दोनों के बीच विवाद भी देखने को मिल सकता है। इस वर्ष आपको जीवनसाथी के द्वारा आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्हें किसी प्रकार की बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। यदि जीवनसाथी कहीं पर कार्य कर रहे हैं तो उनका प्रमोशन अथवा सैलरी में वृद्धि की संभावना है। साल की शुरुआत में साथी की तबियत ख़राब हो सकती है। मार्च तक परिस्थितयाँ ज़्यादा अनुकूल नहीं है। अतः इस समय आपको अच्छे परिणाम मिलना मुश्किल है। बच्चों के स्वभाव में बदलाव नज़र आ सकता है। ज़रा-ज़रा सी बात को लेकर वे चिढ़ सकते हैं। इस समय आपको उनके साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करना होगा। उनकी जायज़ मांगों को पूरा करने का प्रयास करें परंतु यदि संभव न हो तो उन्हें परिस्थिति से अवगत कराएं। मूड फ्रेश के लिए जीवनसाथी को कहीं घुमाने अथवा सिनेमा दिखाने ले जाया जा सकता है। साल के दूसरे चरण में वैवाहिक जीवन में ख़ुशहाली आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है। क़दम-क़दम पर आपको लाइफ़ पार्टनर का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के भरोसे को न तोड़ें और उन्हें उनके हिस्से का समय दें।

स्टार: 3.5/5

राशिफल 2019 के अनुसार प्रेम जीवन

भविष्यफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपका प्रेम जीवन चुनौतीपूर्ण लग रहा है, इसलिए आपको इस साल ज़्यादा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है अथवा किसी ग़लतफ़हमी के कारण भी रिश्तों में खटास आने की संभावना है। कभी-कभार अपने रिलेशनशिप से आप असंतुष्ट दिखाई देंगे। इस समय कोई बात अपने दिल में न दबाएं। यदि साथी के साथ किसी प्रकार की कहासुनी है तो उसे साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। क्रोध करने की बजाय ठंडे दिमाग से चीज़ों को सुलझाने का प्रयास करें। इस समय साथी पर किसी तरह का दबाव न बनाएं और न ही अपने विचारों को उन पर थोपने की कोशिश करें। लव पार्टनर की भावनाओं को समझें। यदि साथी आपसे रूठा है तो उसे कोई प्यारा सा तोहफ़ा देकर मनाया जा सकता है। परिस्थितियाँ हमेशा प्रेम जीवन के लिए बुरी नहीं रहेंगी। कई मौक़े ऐसे भी आएंगे जिनमें आप अपने प्रियतम के साथ रोमांस भरे पल को व्यतीत करेंगे। साथ में कहीं ट्रिप पर भी जाना हो सकता है। इससे आप दोनों के रिश्ते मजबूत होंगे। साथी के विश्वास को कायम रखें। इस साल आप अपने जीवनसाथी के साथ विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं। नए-नए रिलेशनशिप में जल्दबाज़ी बिल्कुल भी न दिखाएं और अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

स्टार: 3/5

रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

राशिफल 2019 के अनुसार स्वास्थ्य

राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। साल के शुरुआती महीनों (जनवरी-फरवरी) में आपको सर्दी-जुकाम की शिकायत रह सकती है। आपको शारीरिक थकान एवं ऊर्जा की कमी महसूस होगी। हालांकि फरवरी मध्य से आपको स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। जबकि अप्रैल से लेकर सिंतबर तक का समय आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस समय आप अपनी सेहत को लेकर ज़्यादा गंभीर दिखेंगे। स्वस्थ्य दिनचर्या आपको हैल्दी रखेगी। योग और आसन से आपको मन स्थिर एवं प्रसन्न चित्त रहेगा। उधर, दिसंबर में अपनी सेहत का ख़्याल रखें। इस समय आपको पेटदर्द, अपच, सिरदर्द, खाँसी आदि की समस्या रह सकती है। छोटी-मोटी बीमारियों को कतई हल्के में न लें, बल्कि तल्काल उपचार कराएं। अच्छी सेहत के लिए अच्छी आदतों को अपना बेहद आवश्यक हो जाता है। इसलिए स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूर रहें। शाकाहारी भोजन को महत्व दें प्रतिदिन योग व व्यायाम करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान लगाएं। इस वर्ष आपके ऊपर काम का दबाव हो सकता है, इसलिए अपने आराम के लिए भी पर्याप्त समय निकालें। इस वर्ष आपको बुखार और गठिया रोग के अलावा आँखों से संबंधित परेशानी रह सकती है। अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

स्टार: 4/5

सिंह राशिफल 2019 उपाय

वर्ष 2019 में आपको निम्नलिखित उपाय करने चाहिए, इन उपायों को करने से आपको विभिन्न प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप अपने मनचाहे परिणामों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे:

  1. नियमित रूप से श्वेतार्क वृक्ष को जल चढ़ाएं तथा आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।
  2. मंगलवार के दिन किसी मंदिर में जाकर लाल रंग का झंडा लगाएँ तथा किसी गरीब को रंगीन कंबल दान में दें।
  3. रविवार के दिन किसी अनाथालय, वृद्ध आश्रम अथवा अंध-विद्यालय जाकर सेवा करें तथा निशुल्क दवाईयां वितरित करें।
Talk to Astrologer Chat with Astrologer