December, 2026 का वृष राशिफल - अगले महीने का वृष राशिफल
December, 2026
सामान्य
इस महीने सूर्य ग्रह क्रमशः आपके सप्तम एवं अष्टम भाव में रहेगा। सामान्य तौर पर इन दोनों ही गोचरों को अच्छा नहीं माना जाता। अतः इस महीने सूर्य ग्रह से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। मंगल ग्रह का गोचर पूरे महीने आपके चौथे भाव में रहेगा। वैसे तो चौथे भाव में मंगल की गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन मित्र राशि में होने के कारण हो सकता है कुछ मामलों में मंगल आपको अच्छे परिणाम भी दे दे। बुध ग्रह का गोचर 2 दिसंबर यानी महीने की शुरुआती 2 दिनों में आपके छठे भाव में रहेगा। 2 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक बुध ग्रह आपके सप्तम भाव में रहेगा। वहीं इसके बाद बुध ग्रह आपके अष्टम भाव में चले जाएंगे। 14 दिसंबर के बाद बुध ग्रह अस्त रहेंगे। इसलिए बुध ग्रह इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। यानी कि कुछ मामलों में अनुकूल तो कुछ मामलों में कमजोर परिणाम भी बुध ग्रह के द्वारा दिए जा सकते हैं। बृहस्पति ग्रह का गोचर आपके चौथे भाव में रहेगा, जिसे अनुकूलता की श्रेणी वाला तो नहीं माना गया है लेकिन बृहस्पति के द्वारा कोई नकारात्मक परिणाम भी नहीं देखने को मिलेंगे। इसलिए बृहस्पति से आप औसत लेवल के परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। शुक्र ग्रह का गोचर इस पूरे महीने ही आपके छठे भाव में रहेगा, जिसे सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देने वाला नहीं माना गया है लेकिन अपनी राशि में होने के कारण कुछ एक मामलों में शुक्र ग्रह अनुकूल परिणाम भी दे सकते हैं। शनि ग्रह का गोचर लाभ भाव में होने के कारण सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। वहीं राहु के गोचर से आप मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं जबकि केतु का गोचर 5 दिसंबर तक कमजोर तो वहीं बाद में अनुकूल परिणाम दे सकता है। तो इस तरह से हम पाते हैं कि यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। कुछ एक मामलों में परिणाम औसत से कमजोर भी रह सकते हैं। इसलिए इस महीने ज्यादातर मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह जरूरी रहेगा। इस महीने आपको किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि दिसम्बर 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह शनि की प्लेसमेंट सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति में रहेगी। हालांकि 11 दिसंबर तक शनि ग्रह वक्री रहेंगे लेकिन फिर भी प्लेसमेंट अच्छी होने के कारण ओवरऑल हम शनि ग्रह से अच्छे परिणाम की उम्मीद रख सकते हैं। आपके कर्म स्थान पर राहु का गोचर इस बात का संकेत कर रहा है कि कठिनाइयों के बाद ही सही आप बड़े-बड़े कामों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यानी कि इसे भी हम सामान्य तौर पर एवरेज से बेहतर लेवल की स्थिति वाला कह सकते हैं। इस महीने ज्यादातर समय आपके दशम भाव में मंगल और बृहस्पति का प्रभाव रहेगा। सामान्य तौर पर इन्हें भी आप सकारात्मक श्रेणी में रख सकते हैं लेकिन सूर्य का गोचर इस महीने अनुकूल नहीं रहेगा। ये सभी लक्षण इस बात का संकेत कर रहे हैं कि आपके कार्य व्यापार में कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं लेकिन कठिनाइयों के बाद अच्छी उपलब्धियां मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। इसलिए यदि शुरुआती समय में कोई कठिनाई आए तो उससे निराश या हताश नहीं होना है बल्कि लगातार प्रयास करते रहना है। ऐसा करने से अंततः आपको अनुकूल परिणाम मिल सकेंगे। व्यापार व्यवसाय के कारक ग्रह बुध की स्थिति इस महीने औसत लेवल की रहेगी लेकिन बाकी स्थितियां औसत से बेहतर लेवल की रहेगी। इसलिए परिणामों में आप एवरेज से बेहतर लेवल की सफलता प्राप्त करते हुए नजर आएंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कुछ कठिनाइयों के बाद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि छठे भाव का स्वामी छठे भाव में रहेगा, यह एक अनुकूल स्थिति है लेकिन छठे भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा नहीं माना गया। इन दोनों सूत्रों को अप्लाई करने पर हम मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रखते हैं। यदि आप अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर काम करेंगे तो परिणाम अच्छे रहेंगे। विशेषकर महिला सहकर्मियों के साथ संबंधों में ईमानदारी और पवित्रता के भाव रखना जरूरी रहेंगे, जिससे कि आपकी जॉब में अनुकूलता बनी रहे। इसके विरुद्ध आचरण करने की स्थिति में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। करियर के बाद अब चर्चा कर ली जाय वृषभ राशि वालों की शिक्षा के संदर्भ में कि यह महीना वृषभ राशि वाले विद्यार्थियों के लिए कैसा रहने वाला है?
आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह बृहस्पति की स्थिति औसत लेवल की है लेकिन लाभ भाव में बैठा हुआ कर्मेश शनि आपको अच्छा सपोर्ट देना चाहेगा। इसलिए रूकावटों के बाद ही सही आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। धन भाव के स्वामी ग्रह बुध की स्थिति भी इस महीने औसत लेवल की नजर आ रही है। अत: बुध से भी किसी बड़े चमत्कार की उम्मीद नहीं है। धन के कारक बृहस्पति भी औसत लेवल का सपोर्ट दे रहे हैं। तो इस तरह से सभी स्थितियां आर्थिक मामले में मिले जुले परिणाम देने का काम कर सकती हैं। यद्यपि कर्म स्थान के स्वामी का लाभ भाव में जाना आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम को दिलाने का संकेतक है। अतः आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी लेकिन फिर भी इस महीने किसी बड़े चमत्कार की उम्मीद नहीं है। साथ ही साथ बचाए हुए धन को व्यर्थ में खर्च होने से रोकने के प्रति भी चिंतन मंथन जरूरी रहेगा। इन युक्तियों को अपनाने की स्थिति में ही आप आर्थिक मामलों में संतुलन बना सकेंगे। वृषभ राशि वाले लोगों की अर्थव्यवस्था को जानने के बाद आइए अब उनके स्वास्थ्य के बारे में भी चर्चा कर ली जाय।
स्वास्थ्य
आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शुक्र की स्थिति इस महीने बहुत अनुकूल नहीं है। विशेषकर स्वास्थ्य के मामले में अनुकूल नहीं है। हालांकि शुक्र अपनी ही राशि में रहेंगे लेकिन छठे भाव में रहेंगे। छठा भाव रोग और शत्रु का भाव माना जाता है। इन सभी परिस्थितियों के चलते स्वास्थ्य के मामले में शुक्र से किसी विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं है फिर भी अपनी राशि में होने का फायदा हो सकता है कि वह किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या को नहीं आने देगा। आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य इस महीने आपको सपोर्ट नहीं कर रहा है, यह भी एक कमजोर बिंदु है। ये सभी स्थितियां इस बात का संकेत कर रही हैं कि इस महीने स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या न आए लेकिन यदि पिछले दिनों से कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही थी तो उसे लेकर लापरवाह नहीं होना है और ऐसा कोई जोखिम भरा काम भी नहीं करना है जिससे आपका स्वास्थ्य का बिगड़ने का डर रहे। चतुर्थ भाव में मंगल की स्थिति को देखते हुए वाहन इत्यादि सावधानी से चलने की आवश्यकता रहेगी जिससे आपको कोई चोट खरोच न आए। साथ ही साथ ऐसा कोई काम नहीं करना है जहां चोट लगने का भय रहे। इन सावधानियां को अपनाकर आप अपने स्वास्थ्य की रक्षा सुरक्षा कर सकेंगे। वृषभ राशि वाले लोगों की स्वास्थ्य चर्चा के बाद आइए अब इस बात की भी चर्चा कर ली जाय यदि इस महीने वृषभ राशि वाले लोगों को यदि किसी तरह की कोई समस्या आती है तो कौन से उपाय उनके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं?
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह बुध ग्रह होते हैं और बुध की स्थिति इस महीने मिली जुली रहेगी। प्रेम संबंधों के कारक ग्रह शुक्र का गोचर छठे भाव में रहेगा, यह कमजोर बिंदु है लेकिन अपनी राशि में रहेगा यह एक अनुकूल बिंदु है। इसलिए शुक्र से भी हम औसत लेवल के परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। क्योंकि शनि ग्रह की दृष्टि लगातार आपके पांचवें भाव पर बनी हुई है, जिसे हम नजर अंदाज नहीं कर सकते। अतः पुरानी समस्याएं अब भी रह सकती हैं। प्रेम के कारक ग्रह शुक्र और बुध की स्थिति भी इस बात का संकेत कर रही है कि कभी-कभी आपसी अनबन भी देखने को मिल सकती है। बेवजह बात का बतंगड़ बन सकता है। इन सब स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रेम संबंधी मामले में सावधानी पूर्वक निर्वाह जरूरी रहेगा और ऐसा करने की स्थिति में कोई नकारात्मकता देखने को नहीं मिलेगी। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेगा। यानी कि कोई नकारात्मकता भी नहीं देगा, न ही सपोर्ट करेगा। ऐसे में बेहतर यही रहेगा की इस समय इस मामले में अपनी ऊर्जा को व्यर्थ न किया जाय। अनुकूल समय आने दिया जाय। उस समय की गई कोशिश कामयाबी देगी। वैवाहिक जीवन की बात की जाय तो इस मामले में यह महीना मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। आपके सप्तम भाव का स्वामी चतुर्थ भाव में रहेगा और महीने के ज्यादातर समय राहु केतु के प्रभाव में रहेगा। यह एक कमजोर बिंदु है लेकिन बृहस्पति के साथ भी युति करने के कारण वह विध्वंसक नहीं बनेगा। अर्थात दांपत्य जीवन में बड़ी परेशानियां नहीं आने देगा लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। 16 दिसंबर तक सप्तम भाव में सूर्य का गोचर भी अनुकूल परिणाम देने में अड़चनें दे सकता है। यानी कि दांपत्य संबंधी मामले के लिए भी स्थितियां अनुकूल नहीं नजर आ रही हैं। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता देने का काम करने वाले बृहस्पति और शुक्र भी खुलकर आपका सपोर्ट नहीं कर पाएंगे। यही कारण रहेगा कि इस महीने दांपत्य जीवन में थोड़ा सा असंतोष देखने को मिल सकता है। हालांकि कोई बड़ी नकारात्मक घटना नहीं होगी बल्कि सामंजस्य बिठाने की कोशिश करने की स्थिति में संतुलन बना रहेगा। प्रेम संबंध एवं वैवाहिक जीवन से संबंधित मामलों की चर्चा के बाद आइए अब जाना जाय कि दिसम्बर 2026 का महीना वृषभ राशि वाले लोगों के आर्थिक पक्ष के लिए कैसा रहने वाला है?
पारिवारिक
आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह बुध की स्थिति इस महीने मिली जुली रहने वाली है लेकिन दूसरे भाव पर कोई बहुत नकारात्मक प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। हालांकि 16 दिसंबर के बाद सूर्य ग्रह की दृष्टि दूसरे भाव पर रहेगी जो लोग राहु ग्रह की पंचम दृष्टि को मानते हैं; 5 दिसंबर तक राहु ग्रह की दृष्टि भी दूसरे भाव पर मानी जाएगी। तो इस तरह से पारिवारिक मामलों में महीने को मिला-जुला कहा जा सकता है। नए सिरे से कोई बड़ी परेशानी आती हुई नजर नहीं आ रही है बल्कि जैसी परिस्थितियों पहले थीं, वैसे ही परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं। आपसी समस्याओं को बातचीत के माध्यम से सुलझाना संभव हो सकेगा। वहीं गृहस्थ जीवन की बात की जाय तो आपके चतुर्थ भाव में महीने के शुरुआती दिन में चार-पांच ग्रहों का प्रभाव रहेगा लेकिन धीरे-धीरे यह प्रभाव कम होने लग जाएगा और बाकी के समय में मंगल और बृहस्पति का प्रभाव ही चतुर्थ भाव पर रहेगा; जो तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति कही जाएगी। विशेषकर 5 दिसंबर के बाद जब राहु केतु का प्रभाव चतुर्थ भाव से समाप्त होगा तो वह आपके गृहस्थ जीवन में बड़ी शांति देने का काम कर सकता है। यानी कि पिछले कई महीनो से चली आ रही घरेलू समस्याएं दूर हो सकेंगी। इस तरह से हम कह सकते हैं कि दिसंबर का महीना आपके गृहस्थ जीवन के लिए बड़ी राहत लेकर आ रहा है। कहने का तात्पर्य है कि पारिवारिक मामलों के लिए महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। तो वहीं गृहस्थ जीवन में बड़ी सकारात्मकता देखने को मिल सकती है। हो सकता है कि छोटी-मोटी परेशानियां इस महीने भी रहें लेकिन बड़ी-बड़ी समस्याएं दूर होने से आप बड़ी राहत का अनुभव कर सकेंगे। पारिवारिक एवं गृहस्थ जीवन की चर्चा के बाद आइए अब जान लिया जाय कि दिसम्बर 2026 का महीना वृषभ राशि वाले लोगों के प्रेम प्रसंग के लिए कैसा रहेगा साथ ही साथ उनके वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा?
उपाय
संभव हो तो नियमित रूप से बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
इस महीने नमक कम खाएं और रविवार के दिन नमक बिल्कुल न खाएं।
तो हम उम्मीद करते हैं कि दिसम्बर 2026 महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।