December, 2026 का मीन राशिफल - अगले महीने का मीन राशिफल
December, 2026
सामान्य
इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर क्रमशः आपके भाग्य भाव और दशम भाव में रहेगा। 16 दिसंबर तक सूर्य आपके भाग्य भाव में रहेंगे, जिसे सूर्य के लिए औसत या औसत से थोड़ी कमजोर स्थिति कहीं जाएगी। वहीं 16 दिसंबर 2026 के बाद सूर्य आपके दशम भाव में रहेंगे और सामान्य तौर पर आपको काफी अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। मंगल ग्रह का गोचर पूरे महीने आपके छठे भाव में रहेगा जो आपको अपने लेवल पर काफी अच्छे परिणाम देना चाहेगा। बुध ग्रह का गोचर महीने की शुरुआती 2 दिनों में आपके अष्टम भाव में रहेगा, जिसे अनुकूल स्थिति वाला माना जाएगा। 2 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बुध ग्रह की स्थिति कमजोर रहेगी। वहीं 22 दिसंबर के बाद बुध ग्रह पुनः आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। हालांकि 14 दिसंबर के बाद बुध ग्रह अस्त रहेंगे। इस तरह से बुध ग्रह से हम मिले जिन्हें किंतु एवरेज से थोड़े से कमजोर परिणामों की उम्मीद रख रहे हैं। बृहस्पति ग्रह का गोचर आपके छठे भाव में रहेगा, यह बहुत अनुकूल स्थिति नहीं है। अतः बृहस्पति से अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं है लेकिन आपकी लग्न या राशि और कर्म स्थान के स्वामी होने के कारण बृहस्पति ग्रह अपने लेवल पर आपको लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। शुक्र ग्रह का गोचर आपके आठवें भाव में अपनी राशि में रहेगा। अत: शुक्र भी अपने लेवल पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा लेकिन शनि ग्रह का गोचर पहले भाव में होने के कारण अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रहेगा। राहु ग्रह का गोचर 5 दिसंबर तक आपके द्वादश भाव में रहेगा। इसके बाद आपके लाभ भाव में पहुंच जाएगा। यानी कि महीने की ज्यादातर समय राहु आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। केतु का गोचर 5 दिसंबर तक आपके छठे भाव में रहेगा। अतः इन पांच दिनों में केतु सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। वहीं बाद में केतु के परिणाम तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकते हैं। तो इस तरह से हम पाते हैं कि यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम देना चाह रहा है। ये परिणाम एवरेज से कुछ हद तक बेहतर लेवल के रह सकते हैं। कुछ कठिनाइयों के बाद ही सही लेकिन कई मामलों में आप अच्छी सफलता भी प्राप्त कर सकेंगे। इस महीना आपको किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे, आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि दिसम्बर 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह बृहस्पति की स्थिति इस महीने बहुत मजबूत नहीं है लेकिन फिर भी दशम भाव के स्वामी होकर बृहस्पति दशम भाव को देख रहे हैं। अतः कार्य क्षेत्र के मामले में अपने लेवल पर आपको अच्छा सपोर्ट देना चाहेंगे। हालांकि शनि ग्रह की दृष्टि भी आपके कर्म स्थान पर रहेगी। साथ ही साथ सप्तम भाव पर रहेगी। ऐसे में व्यापार व्यवसाय के मामले में अपेक्षाकृत अधिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती हैं। व्यापार व्यवसाय का कारक इस महीने बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। यहां से भी व्यावसायिक कठिनाइयों के संकेत मिल रहे हैं। वहीं नौकरी के स्थान का स्वामी ग्रह सूर्य महीने के पहले हिस्से में भाग्य भाव में रहेगा, जो व्यापारिक यात्राएं करवाने में मददगार बनेगा। ऐसे लोग जिनका काम भाग दौड़ का रहता है या जो लोग फील्ड वर्क करते हैं, उन्हें कठिनाइयों के बाद ही सही अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। वहीं महीने के दूसरे हिस्से में व्यापार व्यवसाय तथा नौकरी दोनों के लिए ही सूर्य की स्थिति अच्छा सपोर्ट करेगी और आप तुलनात्मक रूप से बेहतर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विशेषकर नौकरीपेशा लोगों के लिए यह स्थिति काफी अच्छे परिणाम दिलवाने का काम कर सकती है। करियर के बाद अब चर्चा कर ली जाय मीन राशि वालों की शिक्षा के संदर्भ में कि यह महीना मीन राशि वाले विद्यार्थियों के लिए कैसा रहने वाला है?
आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति प्लेसमेंट के हिसाब से इस महीने बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी और इस महीने 11 दिसंबर तक शनि ग्रह वक्री भी रहेंगे। अतः लाभ में कुछ अड़चने देखने को मिल सकती हैं। हालांकि 11 दिसंबर के बाद स्थितियां तुलनात्मक रूप से बेहतर रहेगी लेकिन फिर भी उपलब्धियां के लिए थोड़ा सा संघर्ष करना पड़ सकता है। अर्थात लाभ के दृष्टिकोण से शनि की बहुत अच्छी नहीं है। वहीं धन स्थान के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी रहेगी, जो कमाई के अनुरूप बचत करने में अच्छी मदद करेंगे। यानी कि भले ही कमाई की गति इस महीने कुछ धीमी रहे लेकिन जितनी भी कमाई होगी उसके अनुरूप आप अच्छी बचत कर सकेंगे। साथ ही साथ पहले से बचाए हुए धन को सुरक्षित रखने में भी मंगल की स्थिति आपकी मदद करेगी। व्यर्थ में धन खर्च नहीं होगा। यदि कहीं खर्च भी होगा तो सार्थक चीजों में धन खर्च होगा। धन के कारक बृहस्पति का सपोर्ट भी बचत के मामले में आपको प्रत्यक्ष रूप से मिल रहा है। क्योंकि बृहस्पति नवम दृष्टि से धन स्थान को देख रहे हैं। साथ ही साथ धन स्थान के स्वामी के साथ युति भी कर रहे हैं। ऐसे में भले ही बृहस्पति की प्लेसमेंट बहुत अनुकूल नहीं है लेकिन अन्य स्थितियां ऐसी हैं जो आपको आर्थिक मामलों में अच्छा सपोर्ट दे सकेंगी। तो ऐसे में हम कह सकते हैं कि आर्थिक मामलों के लिए महीना औसत से बेहतर लेवल का रह सकता है। कमाई के मामले में परिणाम औसत रहेंगे लेकिन बचत के मामले में और बचाए हुए पैसे को सुरक्षित रखने के लिए ग्रहों के द्वारा दिए गए परिणाम काफी अच्छे रह सकते हैं। मीन राशि वाले लोगों की अर्थव्यवस्था को जानने के बाद आइए अब उनके स्वास्थ्य के बारे में भी चर्चा कर ली जाय।
स्वास्थ्य
आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति की स्थिति औसत लेवल की रहेगी। अतः स्वास्थ्य के मामले में बृहस्पति न तो पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं और न ही विरोध कर रहे हैं। यानी कि जैसा आपका आचार व्यवहार होगा उसी तरह से आपको स्वास्थ्य संबंधी परिणाम मिलेंगे। आपके छठे भाव का स्वामी सूर्य होते हैं, जिनकी स्थिति महीने के पहले हिस्से में औसत लेवल की रहेगी। वहीं महीने के दूसरे हिस्से में सूर्य की स्थिति काफी मजबूत रहेगी। क्योंकि सूर्य आरोग्यता के कारक ग्रह हैं, इस हिसाब से भी महीने का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छा माना जाएगा। इस तरह से हम पाते हैं कि स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना मिले जुड़े परिणाम दे सकता है। किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के योग नहीं हैं लेकिन महीने के पहले हिस्से में स्वास्थ्य को लेकर अपेक्षाकृत अधिक जागरूकता जरूरी रहेगी। दूसरा हिस्सा सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। मीन राशि वाले लोगों की स्वास्थ्य चर्चा के बाद आइए अब इस बात की भी चर्चा कर ली जाय यदि इस महीने मीन राशि वाले लोगों को यदि किसी तरह की कोई समस्या आती है तो कौन से उपाय उनके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं?
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह चंद्रमा क्योंकि बहुत तीव्रता से गतिमान रहते हैं तो ऐसे में उनके आधार पर मासिक फलादेश बताना बहुत लंबी प्रक्रिया होती है। इस कारण से हम प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की ओर बढ़ते हैं तो हम पाते हैं कि शुक्र ग्रह इस महीने आपके आठवें भाव में रहने वाले हैं, अपनी राशि में रहने वाले हैं। ये दोनों ही स्थितियां शुक्र के दृष्टिकोण से अनुकूल स्थितियां हैं। ऐसे में शुक्र प्रेम संबंधों में अपने लेवल पर अच्छी अनुकूलता देना चाहेंगे लेकिन अष्टम भाव कई बार वासनात्मक विचारों में असंतुलन देता है। जिन लोगों के विचार सात्विक होते हैं उन्हें तो शुक्र की यह स्थिति सात्विकता की ओर ले जाती है, साधना इत्यादि में सहयोग करती है लेकिन जन सामान्य, जो साधक नहीं है उनके भीतर शुक्र की यह स्थिति वासना को बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में आपको इस बात का ख्याल रखना है कि वासनात्मक विचारों के चलते आपकी अथवा आपके लव पार्टनर की प्रतिष्ठा को आंच न आए। यानी की मर्यादित रहने की स्थिति में इस महीने आपकी लव लाइफ अच्छी रह सकती है। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना कोई विशेष सहयोग करता हुआ नजर नहीं आ रहा है। वहीं
वैवाहिक जीवन की बात की जाय तो इस मामले में यह महीना आपको मेरे जुले परिणाम दे सकता है। सप्तम भाव के स्वामी ग्रह बुध की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं रहेगी। विशेषकर ज्यादातर समय बहुत अच्छी नहीं रहेगी। क्योंकि 30 में से 20 दिनों तक बुध ग्रह कमजोर परिणाम देना चाह रहे हैं लेकिन 10 दिनों में अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। ऐसे में समझदार लोग उन 10 दिनों में कुछ ऐसा कर सकेंगे जो 20 दिनों की नकारात्मकता को रोकने का काम करेगा। सप्तम भाव पर शनि ग्रह की दृष्टि भी है। यह भी अनुकूल स्थिति नहीं कही जाएगी। अतः सीधे शब्दों में यही कहा जाएगा कि वैवाहिक संबंधों के लिए महीना मिला-जुला किंतु एवरेज से कुछ हद तक कमजोर रह सकता है। इसलिए इस महीने वैवाहिक संबंधों के मामले में जागरूक रहना समझदारी का काम होगा।
प्रेम संबंध एवं वैवाहिक जीवन से संबंधित मामलों की चर्चा के बाद आइए अब जाना जाय कि दिसम्बर 2026 का महीना मीन राशि वाले लोगों के आर्थिक पक्ष के लिए कैसा रहने वाला है?
पारिवारिक
आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति इस महीने काफी अच्छी है, जो इस बात का संकेत कर रही है कि पारिवारिक मामलों में किसी भी तरीके की कोई परेशानी नहीं आएगी बल्कि यदि कोई पारिवारिक समस्या पहले से चल रही थी तो अब उसे ठीक करने के मौके मिल सकते हैं। शुक्र ग्रह की सप्तम दृष्टि भी पारिवारिक मामलों में अनुकूल परिणाम दिलवाना चाहेगी। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। घर परिवार में कोई ऐसा मेहमान आ सकता है जो आपसी सद्भाव को बढ़ाने का काम भी कर सकता है। वहीं गृहस्थ जीवन की बात की जाय तो इस मामले में महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। चतुर्थ भाव के स्वामी की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं रहेगी और चतुर्थ भाव पर पड़ने वाले ग्रहों के प्रभाव का भी कोई बड़ा अनुकूल प्रभाव आप पर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसलिए इस महीने गृहस्थ मामलों के प्रति जागरुकता जरूरी रहेगी। कहने का तात्पर्य यह है कि पारिवारिक मामलों के लिए महीना सामान्य तौर पर अनुकूल लेकिन गृहस्थ मामलों में थोड़ी सी परेशानी देने का काम कर सकता है। पारिवारिक एवं गृहस्थ जीवन की चर्चा के बाद आइए अब जान लिया जाय कि दिसम्बर 2026 का महीना मीन राशि वाले लोगों के प्रेम प्रसंग के लिए कैसा रहेगा साथ ही साथ उनके वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा?
उपाय
नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
मांस, मदिरा आदि का सेवन न करें।
मंदिर में मीठे दूध का दान करें।
तो हम उम्मीद करते हैं कि दिसम्बर 2026 महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।