December, 2026 का तुला राशिफल - अगले महीने का तुला राशिफल

December, 2026
सामान्य
इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर क्रमशः आपके दूसरे और तीसरे भाव में रहने वाला है। 16 दिसंबर 2026 तक सूर्य ग्रह आपके दूसरे भाव में रहेंगे। सामान्य तौर पर इसे अनुकूल स्थिति नहीं माना जाएगा लेकिन 16 दिसंबर के बाद से सूर्य ग्रह आपके तीसरे भाव में रहेंगे और सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देंगे। मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाय तो मंगल ग्रह पूरे महीने आपके लाभ भाव में रहने वाले हैं। अतः मंगल भी अपने लेवल पर आपको काफी अच्छे परिणाम देने और दिलाने का प्रयास करेंगे। बुध ग्रह का गोचर महीने की शुरुआती 2 दिनों में आपके पहले भाव में रहेगा। इसके बाद 2 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बुध ग्रह आपके दूसरे भाव में रहेगा। यानी कि इस अवधि में बुध ग्रह सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। 22 दिसंबर के बाद बुध के परिणाम कमजोर हो सकते हैं। हालांकि 14 दिसंबर से ही बुध ग्रह अस्त रहेंगे लेकिन इसके बावजूद भी 2 दिसंबर से 22 दिसंबर तक सामान्य तौर पर बुध ग्रह आपके लिए अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। बृहस्पति ग्रह का गोचर आपके लाभ भाव में रहेगा। अत: बृहस्पति ग्रह आपको काफी अच्छे परिणाम देने का प्रयास करेंगे। शुक्र ग्रह गोचर अपनी राशि में होने के कारण सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। वहीं शनि ग्रह का गोचर भी छठे भाव में होने के कारण आपको अच्छे परिणाम देगा। अलबत्ता 11 दिसंबर तक शनि ग्रह वक्री रहेंगे तो शनि से संबंधित मामलों में छोटी-मोटी अड़चनें देखने को मिल सकती हैं। इसके बाद सामान्य तौर पर कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए। फिर भी शनि ग्रह से सामान्य तौर पर हम अच्छे परिणामों की उम्मीद रखेंगे। राहु ग्रह का गोचर 5 दिसंबर तक आपके पंचम भाव में, इसके बाद चतुर्थ भाव में रहेगा। ये दोनों ही स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। ऐसे में राहु ग्रह से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। केतु ग्रह का गोचर 5 दिसंबर तक आपके लाभ भाव में रहेगा। यह एक अनुकूल स्थिति है लेकिन 5 दिसंबर के बाद केतु आपके कर्म भाव पर आ जाएगा, जो सामान्य तौर पर मिले जुले परिणाम देने का काम करेगा। यानी कि केतु ग्रह से आप मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। तो इस तरह से हम पाते हैं कि इस महीने ज्यादातर ग्रह आपका सपोर्ट करते हुए प्रतीत हो रहे हैं। कुछ एक ग्रह विरोध भी कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। या यूं कहें कि यह महीना आपको एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है। इस महीने आपको किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे, आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि दिसम्बर 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं जो बहुत तीव्रता के साथ चलते हैं। यानी कि ग्रहों में सबसे ज्यादा स्पीड से चलने वाले ग्रह चंद्रमा होते हैं, उनके परिणाम लगभग हर रोज ही बदलते रहते हैं। ऐसे में महीने भर के करियर का लेखा-जोखा चंद्रमा के अनुसार बताना बहुत लंबी प्रक्रिया हो जाती है लेकिन अन्य ग्रहों की स्थितियां देखें तो कार्यक्षेत्र के मामले में यह महीना तुलनात्मक रूप से कठिनाई भरा रह सकता है। क्योंकि 5 दिसंबर के बाद इस महीने केतु का गोचर आपके दशम भाव में हो जाएगा। हालांकि गोचरशास्त्र में दशम भाव में केतु के गोचर को बहुत अच्छा नहीं कहा गया है लेकिन हमने अपने अनुभव में पाया है कि कठिनाई के बाद लगातार श्रम करने की स्थिति में केतु का गोचर कामों में सफलता दिलाने का काम कर सकता है। वहीं सूर्य का गोचर महीने के दूसरे हिस्से में अनुकूल लेकिन पहले हिस्से में कमजोर है। तो कार्यक्षेत्र के मामले में भी महीने का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से देखा जाय तो सप्तम भाव का स्वामी मंगल आपके लाभ भाव में रहेगा जो व्यापार व्यवसाय में सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। वहीं व्यापार का कारक बुध महीने की ज्यादातर समय अनुकूल स्थिति में रहने वाला है। अत: यहां से भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। यानी कि भले ही दशम भाव की स्थिति कामों में कठिनाइयां दर्शा रही हो लेकिन सप्तम भाव के स्वामी और व्यापार के कारक ग्रह बुध की स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि व्यापार व्यवसाय में सामान्य तौर पर उन्नति के मार्ग खुलेंगे और आप अच्छा कर सकेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे। क्योंकि छठे भाव का स्वामी लाभ भाव में रहेगा, यह भी एक अनुकूल स्थिति है। साथ ही साथ छठे भाव में शनि का गोचर भी मेहनती लोगों को अच्छी सफलता दिलाता है। हां यह बात और है कि 11 दिसंबर तक शनि ग्रह वक्री रहेंगे। अतः कुछ कामों को एक से अधिक बार करना पड़ सकता है। यानी कि सफलता के लिए अधिक प्रयत्न करने पड़ सकते हैं लेकिन अंतत: सफलता मिलेगी, इस बात की अच्छी उम्मीदें हैं। इस तरह से हम पाते हैं कि केतु के कारण कामों में कुछ कठिनाइयां आने की संभावनाएं बन रही है लेकिन अन्य स्थितियां इस बात का संकेत कर रही हैं कि कार्यक्षेत्र के मामले में इस महीने आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। करियर के बाद अब चर्चा कर ली जाय तुला राशि वालों की शिक्षा के संदर्भ में कि यह महीना तुला राशि वाले विद्यार्थियों के लिए कैसा रहने वाला है?
आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह महीने के पहले हिस्से में कमजोर तो वहीं दूसरे हिस्से में अच्छी स्थिति में रहेंगे। हालांकि महीने के पहले हिस्से में भी सूर्य लाभ भाव का स्वामी होकर धन भाव में रहेगा जो आर्थिक दृष्टिकोण से एक अच्छी स्थिति मानी जाएगी। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि लाभ के दृष्टिकोण से महीना अच्छा है। आपका कार्य व्यापार न केवल चलेगा बल्कि उसके अनुरूप आप अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकेंगे। कहीं किसी से कोई पैसे वापस लेने हैं तो उस मामले में भी यह महीना आपकी अच्छी मदद कर सकता है। क्योंकि आपके लाभ भाव में छठे भाव के स्वामी बृहस्पति भी गोचर कर रहे हैं, इतना ही नहीं धन भाव के स्वामी मंगल भी छठे भाव के स्वामी बृहस्पति के साथ युति करेंगे जो लोन इत्यादि लेने के लिए अच्छा सपोर्ट कर सकते हैं। यदि आप लोन चुकाने की कोशिश में लगे हुए हैं तो इस मामले में भी यह महीना आपको अच्छा सपोर्ट दे सकता है। बचत के दृष्टिकोण से भी महीने को अच्छा कहा जाएगा। क्योंकि धन भाव का स्वामी लाभ भाव में है जो लाभ का एक बड़ा प्रतिशत बचाने में मददगार बनेगा। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि आर्थिक दृष्टिकोण से दिसंबर 2026 का महीना आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। विशेषकर महीने का दूसरा हिस्सा आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। धन के कारक बृहस्पति की प्लेसमेंट भी इन सभी मामलों में आपका अच्छा सहयोग करेगा। तुला राशि वाले लोगों की अर्थव्यवस्था को जानने के बाद आइए अब उनके स्वास्थ्य के बारे में भी चर्चा कर ली जाय।
स्वास्थ्य
आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शुक्र की स्थिति इस महीने काफी अच्छी रहने वाली है जो सामान्य तौर पर स्वास्थ्य रक्षा में आपकी अच्छी मदद करेंगे। शुक्र इस महीने आपके पहले भाव में अपनी राशि में रहेंगे। पहले भाव पर लंबे समय तक किसी नकारात्मक ग्रह का प्रभाव भी नजर नहीं आ रहा है, यह भी एक अनुकूल स्थिति है। छठे भाव के स्वामी ग्रह बृहस्पति की स्थिति भी अच्छी नजर आ रही है। छठे भाव में शनि का गोचर भी स्वास्थ्य के मामले में आपकी अच्छी मदद करेगा। वहीं आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य महीने के दूसरे हिस्से में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अलबत्ता महीने के पहले हिस्से में स्वास्थ्य के मामले में सूर्य की स्थिति कमजोर कही जाएगी। अतः इस महीने स्वास्थ्य के मामले में कोई समस्या नजर नहीं आ रही है बल्कि पिछली समस्याओं को दूर करने में भी यह महीना आपके लिए मददगार बन सकता है। कमर या पेट से संबंधित परेशानियों को दूर करवाने में यह महीना विशेष मददगार रह सकता है लेकिन इन्हीं मामलों में अनुचित आहार बिहार उचित नहीं रहेगा। क्योंकि कई बार जो ग्रह आपको जिस मामले में रिलीफ दे रहा होता है असंयमित या अनुचित व्यवहार करने की स्थिति में वहीं ग्रह वैसी ही समस्या दे देता है। अतः संयमित दिनचर्या अपना कर आप अपने स्वास्थ्य का अच्छा आनंद ले सकेंगे। इसके बावजूद भी राहु केतु के बदले हुए गोचर को ध्यान में रखते हुए हृदय या घुटने के आसपास की तकलीफ वाले लोगों को इन मामलों में सचेत रहने का सुझाव भी हम आपको देना चाहेंगे। तुला राशि वाले लोगों की स्वास्थ्य चर्चा के बाद आइए अब इस बात की भी चर्चा कर ली जाय यदि इस महीने तुला राशि वाले लोगों को यदि किसी तरह की कोई समस्या आती है तो कौन से उपाय उनके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं?
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह शनि प्लेसमेंट के हिसाब से तो अच्छी स्थिति में है लेकिन पंचम भाव के स्वामी का छठे भाव में जाना आपकी आर्गूमेंट का संकेत करता है। पंचम भाव पर एक ओर जहां मंगल की दृष्टि का प्रभाव रहेगा, जो एक कमजोर पॉइंट माना जाएगा लेकिन बृहस्पति की दृष्टि को अनुकूल माना जाएगा। तो इस तरह से आपकी लव लाइफ मिली जुली देखने को मिल सकती है। यानी की प्रेम संबंध के लिए यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है, खट्टा मीठा रह सकता है लेकिन चिंता जैसी कोई बात नजर नहीं आ रही है। बल्कि पंचम भाव से राहु का प्रभाव समाप्त होने के कारण आपसी संदेह दूर होगा जो देर सबेर प्रेम को बढ़ाने का काम करेगा। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना अनुकूल परिणाम दे सकता है। क्योंकि बृहस्पति का प्रत्यक्ष प्रभाव आपके पंचम भाव पर रहेगा। सप्तम भाव का स्वामी होकर मंगल भी पंचम भाव को देखेगा। विशेष बात यह कि 5 दिसंबर के बाद राहु का प्रभाव पंचम भाव से दूर हो जाएगा और शुक्र ग्रह इस महीने अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं तो इस तरह से इस बात की अच्छी उम्मीदें नजर आ रही है की सगाई के लिए या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना आपको अच्छा सपोर्ट दे सकता है। वैवाहिक जीवन की बात की जाय तो इस मामले में यह महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। क्योंकि आपके सप्तम भाव का स्वामी लाभ भाव में रहेगा, बृहस्पति की संगति में रहेगा और 5 दिसंबर के बाद राहु केतु के प्रभाव से मुक्त भी रहेगा; जो दांपत्य जीवन में अच्छी अनुकूलता देने का काम करेगा। ऊपर से बृहस्पति ग्रह की नवम दृष्टि भी दांपत्य जीवन में अच्छी अनुकूलता देने का काम करेगी। पुरानी समस्याएं दूर होंगी। नए सिरे से कोई समस्या नहीं आएगी और समझदार लोग अपने दांपत्य जीवन का बेहतर आनंद ले सकेंगे। प्रेम संबंध एवं वैवाहिक जीवन से संबंधित मामलों की चर्चा के बाद आइए अब जाना जाय कि दिसम्बर 2026 का महीना तुला राशि वाले लोगों के आर्थिक पक्ष के लिए कैसा रहने वाला है?
पारिवारिक
आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति प्लेसमेंट के अनुसार काफी अच्छी है लेकिन चतुर्थ भाव पर मंगल की दृष्टि बीच-बीच में कुछ परिजनों के साथ हॉट टॉक करवा सकती है। विशेषकर महीने के पहले हिस्से में ऐसी स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। क्योंकि महीने के पहले हिस्से में सूर्य का गोचर आपके दूसरे भाव पर रहेगा। सूर्य और मंगल दोनों अग्नि तत्व के ग्रह हैं जो क्रोध देने में अग्रणी रहते हैं। अतः इस अवधि में आपसी सद्भाव के लिए कुछ एक्स्ट्रा यत्न प्रयत्न करने पड़ेंगे। बेवजह के विवाद से बचना जरूरी रहेगा। जरूरी रहेगा कि अपनी बातों को शांति के साथ रखा जाय और एक दूसरे को समझने की कोशिश की जाय। ऐसा करने की स्थिति में प्लेसमेंट के हिसाब से अनुकूलता देने का वादा कर रहा मंगल संतुलन बिठाने का काम करेगा। वहीं गृहस्थ जीवन की बात की जाय तो इस मामले में परिणाम औसत लेवल के रह सकते हैं। वैसे तो चतुर्थ भाव का स्वामी शनि प्लेसमेंट के हिसाब से अच्छी स्थिति में है लेकिन चतुर्थ भाव में राहु का प्रभाव महीने के ज्यादातर समय देखने को मिलेगा। क्योंकि 5 दिसंबर से राहु आपके चतुर्थ भाव में गोचर करने लग जाएंगे। जो कुछ परेशानियां देने का काम कर सकते हैं। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि पारिवारिक मामलों के लिए महीना एवरेज से बेहतर रह सकता है लेकिन गृहस्थ मामलों में परिणाम मिले-जुले या औसत लेवल के ही रह सकते हैं। पारिवारिक एवं गृहस्थ जीवन की चर्चा के बाद आइए अब जान लिया जाय कि दिसम्बर 2026 का महीना तुला राशि वाले लोगों के प्रेम प्रसंग के लिए कैसा रहेगा साथ ही साथ उनके वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा?
उपाय
मंदिर में नारियल का दान करें।
किसी शनिवार के दिन 400 ग्राम धनिया बहते हुए शुद्ध जल में बहाएं।
स्वयं को शुद्ध और सात्विक बनाए रखें।

तो हम उम्मीद करते हैं कि दिसम्बर 2026 महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।


Talk to Astrologer Chat with Astrologer