December, 2026 का धनु राशिफल - अगले महीने का धनु राशिफल
December, 2026
सामान्य
इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर क्रमशः आपके द्वादश और प्रथम भाव में रहने वाला है। सामान्य तौर पर सूर्य के इन दोनों ही गोचरों को अच्छा नहीं माना गया है। इसलिए इस महीने सूर्य ग्रह से अधिक सपोर्ट की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। मंगल ग्रह का गोचर आपके भाग्य भाव में रहेगा। जिसे सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति में नहीं माना जाता। फिर भी मंगल आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। बुध ग्रह का गोचर महीने के शुरुआती 2 दिनों में यानी की 2 दिसंबर तक आपके लाभ भाव में रहेगा। यह एक अच्छी स्थिति है लेकिन 2 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बुध ग्रह आपके द्वादश भाव में रहेंगे। यह स्थिति बुध के लिए बहुत कमजोर मानी गई है। वहीं 22 दिसंबर के बाद बुध ग्रह आपके पहले भाव में रहेंगे। यह तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति कही जाएगी। यानी कि महीने के ज्यादातर समय बुध ग्रह अनुकूलता देने में असमर्थ रह सकते हैं। बृहस्पति ग्रह का गोचर आपके भाग्य भाव में रहेगा। यह एक अनुकूल स्थिति है। अतः इस महीने बृहस्पति अपने लेवल पर आपको पूरा सपोर्ट देना चाहेंगे। शुक्र ग्रह के गोचर की बात की जाय तो शुक्र ग्रह इस महीने आपके लाभ भाव में रहेंगे और आपको अपने लेवल पर अच्छा लाभ देना चाहेंगे। यानी कि शुक्र ग्रह से ज्यादातर मामलों में अनुकूल परिणाम की उम्मीद की जा सकती है। शनि ग्रह का गोचर चौथे भाव में रहेगा और 11 दिसंबर तक शनि वक्री भी रहेंगे। इसतरह से शनि से इस महीने अनुकूल परिणाम की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। राहु का गोचर 5 दिसंबर तक आपके तीसरे भाव में रहेगा। अतः महीने के शुरुआती 5 दिनों में राहु आपको अच्छे परिणाम दे सकते हैं लेकिन बाद में राहु के परिणाम भी कमजोर रह सकते हैं। वहीं केतु का गोचर भी 5 दिसंबर तक भाग्य भाव में होने के कारण औसत तो वहीं बाद में कमजोर परिणाम दे सकता है। तो इस तरह से हम पाते हैं कि इस महीने ज्यादातर ग्रह अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। वहीं बृहस्पति और शुक्र जैसे ग्रह अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं। तो वहीं कुछ एक ग्रह औसत लेवल के परिणाम दे सकते हैं। तो इस तरह से हम इस महीने को मिले-जुले परिणाम देने वाला मानकर चल रहे हैं। यह महीना आपको किस मामले में कैसे परिणाम दे सकता है आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि दिसम्बर 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह बुध की स्थिति इस महीने बहुत मजबूत नजर नहीं आ रही है। इसलिए कार्य क्षेत्र के मामले में यह महीना उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। यदि कार्य क्षेत्र से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने हो तो महीने की शुरुआती दो दिनों में ले लेना समझदारी का काम होगा। वो लोग जिनका काम दूर के स्थान से संबंधित है अथवा जो लोग ऑफिस की बजाय फील्ड वर्क करते हैं उन्हें 2 दिसंबर से 22 दिसंबर तक भले ही कुछ हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकें लेकिन बाकी लोगों के लिए यह समय अवधि कठिनाई भारी रह सकती है। व्यर्थ की भाग दौड़ और कम उपलब्धियों के चलते आपका मन असंतुष्ट रह सकता है। 22 दिसंबर के बाद हालात थोड़े से बेहतर होंगे लेकिन कठिनाइयां इस अवधि में भी जारी रह सकती है। व्यापार व्यवसाय की दृष्टिकोण से इस महीने को कमजोर श्रेणी में रखा जाएगा लेकिन छठे भाव के स्वामी शुक्र की अनुकूल स्थिति के चलते नौकरीपेशा लोगों को महीना संतोषप्रद परिणाम दे देगा। यानी कि सभी तरह के कामों के लिए और व्यापार व्यवसाय के लिए भी महीना कठिनाई भरा रहेगा लेकिन व्यापार व्यवसाय की तुलना में नौकरीपेशा लोग काफी हद तक अनुकूलता का अनुभव कर सकेंगे। करियर के बाद अब चर्चा कर ली जाय धनु राशि वालों की शिक्षा के संदर्भ में कि यह महीना धनु राशि वाले विद्यार्थियों के लिए कैसा रहने वाला है?
आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह शुक्र की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी है। शुक्र ग्रह लाभ भाव के स्वामी होकर लाभ भाव में ही रहने वाले हैं। अतः शुक्र अपने लेवल पर आपको अच्छा लाभ करवाएंगे। हालांकि कर्म स्थान के स्वामी की स्थिति ठीक नहीं है, अतः कामों में व्यवधान देखने को मिल सकते हैं लेकिन जो काम पूरे होंगे उनके परिणाम शीघ्र मिलेंगे और आप अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस समय किए गए कामों के परिणाम यदि किसी कारण से तुरंत नहीं मिलते हैं तो देर सवेर मिलेंगे और ऐसे परिणाम मिलेंगे कि आप उन उपलब्धियां से प्रसन्न हो सकेंगे। धन भाव के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। अतः बचत के मामले में महीना कमजोर रह सकता है। कहने का तात्पर्य है कि आमदनी के दृष्टिकोण से महीना अच्छा लेकिन बचत के दृष्टिकोण से कमजोर हैं। ऐसे में बचत करने के लिए आपको कंजूसी के लेवल तक जाना पड़ सकता है।
धन के कारक ग्रह बृहस्पति का गोचर अनुकूल स्थिति में है। अतः यहां से भी आर्थिक मामले में आपको सपोर्ट मिल रहा है। तो इस तरह से हम पाते हैं कि बृहस्पति और शुक्र की अनुकूलता के चलते आर्थिक मामले में कोई समस्या नहीं आएगी। अच्छी उपलब्धियां मिलने की योग बन रहे हैं लेकिन बचत के मामले में महीना कमजोर है। उस पर भी खूब प्रयत्न करने की स्थिति में बचत भी संभव हो सकेगी। धनु राशि वाले लोगों की अर्थव्यवस्था को जानने के बाद आइए अब उनके स्वास्थ्य के बारे में भी चर्चा कर ली जाय।
स्वास्थ्य
आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति की स्थिति अच्छी है। अतः स्वास्थ्य की रक्षा सुरक्षा में बृहस्पति आपका अच्छा सहयोग करेंगे। हालांकि बाकी के ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है। जैसे कि चौथे भाव में शनि का गोचर, ऊपर से 11 दिसंबर तक शनि का वक्री होना; हृदय या सीने से संबंधित तकलीफें देने का काम कर सकता है। ऐसे में वो लोग जिन्हें पहले से इस तरह की कोई समस्या है; उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का सुझाव हम देना चाहेंगे। महीने की शुरुआती 5 दिनों में राहु का गोचर फेफड़ों से संबंधित या स्वास्थ्य से संबंधित कोई तकलीफ दे सकता है। वहीं बाद में राहु केतु का गोचर मुख या जननांगों से संबंधित कुछ परेशानियां भी दे सकता है। ऐसे में जिन लोगों को इस तरह की परेशानियां पहले से हैं; उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत रहेगी लेकिन नए सिरे से किसी भी परेशानी, विशेषकर स्वास्थ्य समस्या को आने से बृहस्पति की पंचम दृष्टि रोकने का काम करेगी। छठे भाव को स्वामी शुक्र की अनुकूल स्थिति भी आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाने का काम करेगी। इसके बावजूद भी आरोग्यता के कारक सूर्य की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। कहने का मतलब यह है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और अपनी शारीरिक प्रकृति के अनुसार उचित आहार विहार अपनाने की स्थिति में आप स्वस्थ रह सकेंगे, अच्छे स्वास्थ्य का लाभ ले सकेंगे। धनु राशि वाले लोगों की स्वास्थ्य चर्चा के बाद आइए अब इस बात की भी चर्चा कर ली जाय यदि इस महीने धनु राशि वाले लोगों को यदि किसी तरह की कोई समस्या आती है तो कौन से उपाय उनके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं?
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति प्लेसमेंट के हिसाब से बहुत अच्छी नहीं है लेकिन गुरु की संगति में होने के कारण मंगल ग्रह नकारात्मक परिणाम नहीं देंगे। वहीं प्रेम संबंधों के कारक शुक्र की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी रहेगी। तो इस तरह से हम पाते हैं कि प्रेम के मामले में ग्रह गोचर एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम दे रहे हैं। अतः आप अपनी लव लाइफ को सामान्य तौर पर इंजॉय कर सकेंगे। पंचम भाव के स्वामी का अपने से पंचम भाव में जाना इस बात का भी संकेत है कि नए-नए युवा हो रहे लोग जो अभी तक सिंगल हैं; उन्हें कोई मिल भी सकता है। वहीं जो ऑलरेडी किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं उनके प्रेम में प्रगाढ़ता भी देखने को मिल सकती है। जिन लोगों के परिवेश में साथ में घूमना फिरना अलाउड है; वो लोग किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आपका किसी सहकर्मी से प्रेम हो और ऑफिस का कोई टूर बना रहा हो तो आप दोनों को साथ में घूमने के मौके भी मिल सकते हैं। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना आपका फ़ेवर कर सकता है। यानी कि विवाह की बात पक्की हो सकती है सगाई हो सकती है या फिर विवाह भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन की बात की जाय तो इस मामले में यह महीना थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकता है, क्योंकि सप्तम भाव के स्वामी बुध की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं रहेगी। हालांकि महीने के शुरुआती 2 दिनों में बुध की स्थिति ठीक है लेकिन 2 दिसंबर से 22 दिसंबर तक का समय वैवाहिक मामलों में कमजोर परिणाम दे सकता है। अलबत्ता बृहस्पति ग्रह की अनुकूल स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि समझदारी और गंभीरता से निर्वाह करने का प्रयत्न करने की स्थिति में संतुलन बना रहेगा लेकिन वैवाहिक जीवन को हल्के में लेना ठीक नहीं रहेगा। पति-पत्नी के विवाद को छोटे लेवल पर शांत कर लेना ही फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंध एवं वैवाहिक जीवन से संबंधित मामलों की चर्चा के बाद आइए अब जाना जाय कि दिसम्बर 2026 का महीना धनु राशि वाले लोगों के आर्थिक पक्ष के लिए कैसा रहने वाला है?
पारिवारिक
आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं है। दूसरे भाव पर किसी शुभ ग्रह का प्रभाव भी प्रत्यक्ष रूप से नजर नहीं आ रहा है। इसलिए परिवारिक मामलों में सब कुछ अनुकूल रहे, इस बात में संदेह है। यानी कि पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। इतना ही नहीं दूसरे भाव का स्वामी होकर शनि ग्रह चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है, इसलिए न केवल पारिवारिक मामलों में बल्कि गृहस्थ मामलों में भी शनि का हस्तक्षेप कुछ हद तक नकारात्मक रह सकता है लेकिन तुलना करें तो पारिवारिक मामलों की तुलना में गृहस्थ मामले ज्यादा अच्छे रह सकते हैं। क्योंकि चौथे भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति अनुकूल रहेगी, तो इस तरह से हम पाते हैं कि मामला पारिवारिक हो या फिर गृहस्थ दोनों ही मामले में कठिनाइयां देखने को मिल सकती हैं लेकिन बृहस्पति के अनुकूलता के चलते गृहस्थ जीवन में आने वाली कठिनाइयां शीघ्र दूर होंगी और आप अपने गृहस्थ जीवन का काफी हद तक आनंद भी ले सकेंगे लेकिन पारिवारिक मामलों में जागरूक रहकर ही संतुलन बिठाया जा सकेगा। पारिवारिक एवं गृहस्थ जीवन की चर्चा के बाद आइए अब जान लिया जाय कि दिसम्बर 2026 का महीना धनु राशि वाले लोगों के प्रेम प्रसंग के लिए कैसा रहेगा साथ ही साथ उनके वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा?
उपाय
माता और माता के समान स्त्रियों की सेवा करना तथा उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।
बहते हुए शुद्ध जल में जटा वाले सूखे नारियल चार की संख्या में शनिवार के दिन बहाएं।
नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप कम से कम एक माला जरूर करें।
तो हम उम्मीद करते हैं कि दिसम्बर 2026 महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।