प्रेम राशिफल 2020

कैसा रहेगा 2020 में आपका प्रेम जीवन ? पढ़ें प्रेम राशिफल 2020 (Prem Rashifal 2020) और जानें इस साल आपको प्यार के मामलों में कैसे फल मिलेंगे। प्रेम राशिफल 2020 में दी गई भविष्यवाणी की मदद से आप जान सकते हैं कि किन जातकों के जीवन में इस साल प्यार की बहार होगी और किस राशि के जातक प्रेम के रिश्ते को शादी के बंधन में बांधेंगे। तो आईये जानते हैं कि कैसा रहने वाला है साल 2020 आपके लिए।

Read in English - Love Horoscope 2020

Click here to know your Moon Sign: Moon sign Calculator

मेष राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार मेष राशि के जातकों को इस साल प्रेम जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। इस साल फरवरी और मार्च के महीने आपकी लव लाइफ के लिए बहुत जरुरी हैं। इस समय आप कुछ खूबसूरत पल एक दूसरे के साथ बिता पाएंगे। आप दोनों को एक दूसरे से बहुत उम्मीदें हैं जिनके पूरा न होने से आफ थोड़े खिन्न भी हो सकते हैं। आपको अपने प्रेमी से बहुत बड़ी चीजों की कामना नहीं करनी चाहिए क्योंकि असली खुशियां छोटी-छोटी चीजों और अहसासों में बसी होती हैं। इस साल आपको अपने संगी की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और उनसे कोई भी बात छुपानी नहीं चाहिए। हालांकि इस साल फरवरी का महीना आपके लिए भाग्यशाली रहेगा और इस समय आप अपने दिल के किसी करीबी शख्स के साथ डेट पर जा सकते हैं। नये जोड़ों के लिए जून और जुलाई के महीने भी अच्छे रहेंगे। वहीं जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें भी इस साल अपना संगी मिल सकता है। इस साल आपको अपने लवमेट को गिफ्ट देने चाहिएं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अपनी प्रोफैशनल लाइफ में अच्छा करना चाहते हैं तो आपको अपने लवमेट की बातें माननी चाहिए।

वर्ष 2020 का मेष राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मेष राशिफल 2020

वृषभ राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार इस साल आपको प्रेम के रिश्ते में अपने अहम भाव पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपके अहम भाव की वजह से आपके रिश्ते में कई परेशानियां आ सकती हैं। इस साल अपने प्रेमी के साथ सामंजस्य बिठाएं और उनके अनुसार चलने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर इस साल आपको झगड़ना नहीं चाहिए इसकी वजह से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। अगर आप अपने अहम को दूर रखते हैं और छोटी-छोटी बातों पर नहीं उलझते हैं तो आपके प्रेम जीवन को इस साल ऊंचाईयां मिल सकती हैं। इस साल के शुरुआती महीनों में आपके और आपके प्रेमी के बीच रिश्ता मजबूती भरा रहेगा। आप एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे और रिश्ते में ईमानदार रहेंगे। आपको प्रेम में कुछ सीमाओं का ध्यान रखना होगा और अपने साथी के विश्वास को बनाए रखना होगा। प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने के लिए साल के मध्य में आप कोई फैसला ले सकते हैं। अगर आप दोनों के बीच कोई मतभेद हैं तो उन्हें दूर करने की कोशिश करें न की उनसे भागें। अपने इरादों को लेकर स्पष्ट रहें।

वर्ष 2020 का वृषभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृषभ राशिफल 2020

मिथुन राशि का प्रेम राशिफल 2020

मिथुन राशि के लोग हर स्थिति को अच्छी तरह से संभाल लेंगे क्योंकि आप स्थिति के अनुसार अपने व्यवहार में आमूल चूल परिवर्तन कर सकते हैं। प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार आप बातचीत के माध्यम से हर समस्या का समाधान इस साल निकाल पाएंगे। अपने लवमेट को आप अपने बोलने की क्षमता के दम पर खुश कर सकते हैं और उनके मन में उत्पन्न होने वाले शक को दूर कर सकते हैं। इस साल प्यार के रंग फिजाओं में बिखरे रहेंगे और आप अपने संगी के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। इस साल आपको अपने काम, परिवार और प्रेमी के बीच तालमेल बिठाकर चलने की जरुरत है। हालांकि काम में यदि आप ज्यादा व्यस्त रहे तो आपको प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। इसकी वजह से आप दोनों के बीच झगड़ा होने की भी संभावना है। आपको शांति से अपने प्रेमी को समझाने की जरुरत है। यदि आप उन्हें वास्तविक स्थिति के बारे में पूरी तरह से बताएंगे तो वो जरुर आपकी बात को समझेंगे। अगर आप अपने प्रेमी के साथ विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो अगस्त और दिसंबर के माह में यह शुभ काम कर सकते हैं। हालांकि शादी की बात आगे बढ़ाने से पहले आपको अपने लवमेट से सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिए।

वर्ष 2020 का मिथुन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मिथुन राशिफल 2020

प्रेम जीवन से सम्बंधित किसी भी समस्या के ज्योतिषीय समाधान के लिए लीजिये हमारे ज्योतिषी से प्रेम सम्बन्धी परामर्श

कर्क राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार इस साल आप अपने अंदर के डर को दूर करके अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते हैं और अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं। अब तक आपके पार्टनर को आप पर यह भरोसा नहीं था कि आप रिश्ते को आगे बढ़ाएँगे या नहीं लेकिन इस साल आप उनके दिमाग के सारे भ्रम दूर कर सकते हैं। इसलिये यह साल आपके लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। आपका स्वभाव इस साल अपने प्रेमी/प्रेमिका के प्रति बहुत अच्छा रहेगा जिसके कारण आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे और आप दोनों के बीच प्यार और रोमांस की अधिकता रहेगी। आपको अपने संगी में एक अच्छा दोस्त नजर आएगा, जिससे आपके रिश्ते में खूबसूरती आएगी। आप अपने संगी पर विश्वास करते हैं तो उनसे अपनी निजी बातें शेयर करें और उनसे सलाह लें। इस साल इस राशि के लोगों को एक से ज्यादा लोगों के साथ प्रेम नहीं रखने चाहिए नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

वर्ष 2020 का कर्क राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कर्क राशिफल 2020

सिंह राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के प्रेम जीवन में साल 2020 में कई परिवर्तन आने वाले हैं। इस साल आपको अपने संगी को पर्याप्त समय देने की जरुरत है, आपको उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए और यह जानना चाहिए कि उनके जीवन में क्या परेशानियां चल रही हैं। हालांकि आपको उनके हर मामले में टांग अड़ाने से बचना चाहिए। लंबे समय से चल रहा इस राशि के कुछ जातकों का रिश्ता इस साल टूट सकता है। वहीं कुछ लोग नया रिश्ता बना सकते हैं। अगर आप किसी रिश्ते में हैं और इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए। इस साल आप अपने संगी से भावनात्मक रुप से जुड़ सकते हैं। इस साल के मध्य से लेकर अंत तक का समय उन जातकों के लिए सुखद रहेगा जो किसी रिश्ते में हैं। आप दोनों के बीच खूब बातचीत होगी और आप अपने अनुभवों को अपने प्रेमी के साथ शेयर करेंगे। इस समय आप अपने संगी की जरुरतों का भी ख्याल रखेंगे।

वर्ष 2020 का सिंह राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – सिंह राशिफल 2020

कन्या राशि का प्रेम राशिफल 2020

साल की शुरुआत में पंचम भाव में शनि की स्थिति आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छी है। आपका प्रेमी इस समय आपके स्पोर्ट में खड़ा रहेगा और आपके हर फैसले को मानेगा। संगी के साथ आपके अच्छे संबंधों के कारण इस वर्ष आप उनके और करीब आ सकते हैं और उनके साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार यह पूरा साल प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा लेकिन साल के मध्य भाग में आपको कई अच्छे पल मिलेंगे जब आप अपने संगी के नजदीक आएंगे। इस साल अपनी जिंदगी में आपके साथी के प्रभाव का आपको अहसास होगा। वहीं इस राशि के जो जातक अब तक सिंगल हैं उन्हें कोई अच्छा जोड़ीदार इस साल मिल सकता है। मई से सितंबर के बीच कुछ परेशानियां आपके प्रेम जीवन में आ सकती हैं लेकिन इन परेशानियों को आप अपनी सूझबूझ से दूर कर लेंगे। आपके साथी का साथ इस साल आपमें सकारात्मकता भरेगा।

वर्ष 2020 का कन्या राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कन्या राशिफल 2020

तुला राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार इस साल आपको प्रेम में दिखावे से दूर रहना चाहिए। अपने जिद्दी स्वभाव पर भी आपको नियंत्रण रखने की जरुरत है क्योंकि इससे आपका पार्टनर आपसे दूर हो सकता है और उनके दिल में आपके प्रति घृणा भर सकती है। इसके साथ ही आपको अपने संगी को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए नहींं तो आपका रिश्ता खराब हो सकता है। अगर आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण कर पाएं तो यह साल अच्छा बीत सकता है। मई से सितंबर तक का समयकाल आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। इस समय प्रेम में पड़े जातकों को अच्छे फल प्राप्त होंगे। अगर आप अपने प्रमी या प्रेमिका से शादी करना चाहते हैं तो इस दौरान उनसे शादी की बात कर सकते हैं। आपकी शादी को लेकर अगर आपके घर में कोई अनबन चल रही है तो इस समय आप उसे भी सुलझा सकते हैं। इस साल आपको अपने प्रेमी को खुश रखने के लिए उन्हें थोड़ी स्वतंत्रता देने की जरुरत है।

वर्ष 2020 का तुला राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – तुला राशिफल 2020

वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये यह साल मिलाजुला रहने वाला है। इस साल आपके जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हालांकि यदि आप शांति के साथ परिस्थितियों को समझेंगे तो आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। वहीं इस राशि के जो लोग अब तक सिंगल हैं वो किसी के साथ इस साल मिंगल हो सकते हैं। अगर पूरे साल के परिदृश्य में देखा जाए तो प्रेम जीवन में कुछ अच्छे क्षण भी इस साल अवश्य आएँगे। प्रेम जीवन में जो परेशानियां बार-बार आती हैं उनसे पार पाने के लिए इस साल आपको थोड़ा अलग तरीके से सोचना होगा। जो जातक लंबे समय से किसी प्रेम संबंध में हैं उनके जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि इससे आपके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि इससे आपके रिश्ते को और मजबूती मिलेगी। शक और निराशा की स्थिति को दूर करने के लिए आपको इस साल कुछ बड़े निर्णय भी अपने प्रेम जीवन को लेकर लेने पड़ सकते हैं। वहीं जिन जातकों का ब्रेकअप हुआ था वो सुलह करके वापस अपने प्रेमी के करीब जा सकते हैं।

वर्ष 2020 का वृश्चिक राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2020

धनु राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में इस साल अच्छे फल मिलेंगे। आपके चारों ओर इस साल प्रेम की हवा बहेगी और आपके प्रेम के रिश्ते में नई ऊंचाईयां आएंगी। हालांकि आपको अपने रिश्ते से अहम भाव को दूर रखना चाहिए। अपने संगी के साथ आप जितने ईमानदार रहेंगे उतना आपके लिये बेहतर रहेगा। अगर कोई समस्या आप दोनों के बीच है तो उसे बातचीत करके सुलझायें। साल के मध्य भाग में आप खुद को अपने संगी के बहुत करीब पाएंगे। धनु राशि के कुछ जातक इस दौरान अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं। हालांकि आपको शादी का निर्णय लने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेना चाहिए। अगर कोई संदेह हो तो अपने प्रेमी से बात करके उसे दूर करें। कुल मिलाकर देखा जाए तो आप एक अच्छे प्रेमी हैं और आपका संगी आपसे संतुष्ट रहता है। इस साल भी यह संतुष्टि का भाव आपके संगी के मन में रहेगा।

वर्ष 2020 का धनु राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – धनु राशिफल 2020

मकर राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 बताता है कि प्यार के मामले में यह साल मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो जातक अभी तक प्यार के अहसास से अछूते थे उन्हें कोई खास इस साल मिल सकता है। वहीं कुछ जातक इस साल शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिए यह साल शुभ फलदायक है। अगर इस साल आप अपने प्रेमी को शादी के लिये कहते हैं तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने के पूरे आसार हैं। इस पूरे वर्ष प्रेमी जातकों के बीच प्रेम और समर्पण का भाव बना रहेगा। वहीं जो जातक अपने संगी से दूर रहते हैं उनके प्रेम में भी इस साल गहराई आ सकती है, दूरियों का आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लंबे समय से यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस साल आप अपने घर वालों से अपने संगी को मिला सकते हैं और आपके घरवालों से आपको शादी की सहमति मिल सकती है। प्यार का अहसास इस साल आपके व्यवहार में भी सकारात्मकता लाएगा.

वर्ष 2020 का मकर राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मकर राशिफल 2020

कुंभ राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार कुंभ राशि वालों को इस साल प्रेम जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलने की संभावना नजर आ रही है। इस साल आपको प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिये अधिक प्रयास करने होंगे और उन ख्वाहिशों को दूर रखना होगा जिनकी वजह से आपका प्रेमी आप से दूर जा सकता है। अगर इस साल के सकारात्मक पहलू पर नजर डालें तो फरवरी और मार्च के महीने में इस राशि के कुछ प्रेमी जातक शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। इस साल आप अपने संगी की भावनाओं को समझ पाएंगे और आपका संगी भी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। हालांकि साल की शुरुआत में आपको कुछ परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है क्योंकि बृहस्पति की स्थिति इस समय आपके एकादश भाव में होगी। इस समय आपको अपने आप पर काबू रखना होगा और आपके संगी और आपके बीच किसी और को नहीं आने देना होगा।

वर्ष 2020 का कुंभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कुंभ राशिफल 2020

मीन राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार इस साल के मध्य में आपको प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। इस साल की शुरुआत में आप अपने संगी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपके एकादश भाव में शनि की स्थिति आपके पंचम भाव को भी प्रभावित करेगी जिसकी वजह से प्रेम जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस साल आप को छोटी-छोटी बातों पर अपने संगी से झगड़ने से बचना चाहिए क्योंकि इन झगड़ों की वजह से आपको बेवजह का तनाव हो सकता है। फरवरी-मार्च में स्थितियां आपके पक्ष में होंगी और इस समय आप अपने संगी को और वो आपको पूरा सम्मान देंगे। इसके साथ ही आपको अपने मन की बातों को अपने साथी के साथ शेयर करना चाहिये इससे आप दोनों के बीच कभी गलतफहमियां नहीं आएंगी।

वर्ष 2020 का मीन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मीन राशिफल 2020

Talk to Astrologer Chat with Astrologer