Dhanu Saptahik Rashifal - धनु साप्ताहिक राशिफल
2 Nov 2026 - 8 Nov 2026
चंद्र राशि से राहु के तृतीय भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह यूँ तो आपकी सेहत में सुधार, साफ़ दिखाई देगा। परंतु बावजूद इसके आपको इस दौरान, हर प्रकार की लंबी दूरी की यात्रायें करने से परहेज करना होगा और यदि कोई यात्रा ज़रूरी हो तो, अपनी मेडिकल जांच करवाने के बाद ही किसी भी यात्रा पर जाएं। आपको ये बात समझनी होगी कि, अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो, वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी और आप उसी ही मदद से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकेंगे। जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ मिल सकेगा। इस सप्ताह जितना संभव हो, अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। क्योंकि ये बात आप भी जानते हैं कि घर के बच्चे ही, कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का वो स्रोत होते है, जिनके साथ समय बिताते हुए आप भी अपनी हर समस्या को कुछ समय के लिए भूल सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने पूर्व के लंबित पड़े कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे इस राशि के जातकों को इस दौरान पदोन्नति, वेतन वृद्धि और कार्यक्षेत्र के उच्च पद भी मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह, अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी। यानी आप इस दौरान कम मेहनत के बाद भी सामान्य से अधिक अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल होंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems





