Meena Saptahik Rashifal - मीन साप्ताहिक राशिफल
11 May 2026 - 17 May 2026
राहु के बारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको दूसरों की आलोचना में, अपना ज्यादातर समय और ऊर्जा बर्बाद करने से बचना होगा। क्योंकि इस बात को आपको समझने की इस समय सबसे अधिक ज़रूरत रहने वाली है कि, इसका बुरा असर आपकी छवि के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए सकारात्मक सोचें और अपनी वाणी में भी मधुरता लेकर आएं। इस सप्ताह व्यापारी जातकों को ध्यान रखना होगा कि, जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअंदाज़ ही करें। क्योंकि अगर आप उधारी करते रहेंगे तो, आपको कुछ ही समय में धन का अभाव होने लगेगा, जिससे आप कई अच्छे अवसरों का लाभ उठाने से वंचित रह सकते हैं। बृहस्पति के चौथे घर में होने की वजह से, यदि इस सप्ताह आपको कोई बड़ा निर्णय लेना है तो, किसी भी चीज़ को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय ज़रूर लें। क्योंकि संभव है कि महज़ आपका अपना फ़ैसला, कुछ दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। ऐसे में बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल पैदा करें और घर के बड़ों के अनुभव का लाभ उठाते हुए, हर फैसले में उनकी सलाह लें। करियर और पेशे के लिहाज़ से, आपकी राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने तनाव और जीवन में आ रहे हर उतार-चढ़ाव से निजात मिल सकेगी। क्योंकि ये समय आपके जीवन में कुछ ऐसे अच्छे बदलाव और अप्रत्याशित घटना लेकर आने वाला है, जिसका आप काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। यदि आपको अपनी परीक्षा के परिणाम का इंतजार था तो, इस सप्ताह आपका ये इंतज़ार खत्म हो सकता है। क्योंकि ये समय आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा, खासतौर से वो छात्र जो पढ़ाई के लिए अपने परिवार से दूर रहते हैं, उन्हें इस दौरान अपने माता-पिता से प्रोत्साहन मिलने के योग बनेंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






