August, 2026 का तुला राशिफल - अगले महीने का तुला राशिफल
August, 2026
सामान्य
तुला राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना कई मायनों में अनुकूल रहने की संभावना दिखाई दे रही है। वर्ष महीने की शुरुआत में सूर्य और बृहस्पति दशम भाव में, केतु एकादश भाव में, शुक्र द्वादश भाव में, राहु पंचम भाव में, वक्री शनि छठे भाव में, मंगल और बुध नवम भाव में विराजमान होंगे। यहां से 5 तारीख को बुध आपके दशम भाव में जाएंगे और 17 तारीख को सूर्य दशम भाव से निकलकर एकादश भाव में जाएंगे और 22 तारीख को बुध भी एकादश भाव में चले जाएंगे। इसके अतिरिक्त 12 तारीख से बृहस्पति महाराज अपनी उदित अवस्था में आ जाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह महीना सफलता दायक रहेगा। उन्हें पद का लाभ हो सकता है और उनकी तनख्वाह में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यवसाय करने वाले जातकों को लंबी यात्रा करने से व्यवसाय में उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को तेज बुद्धि का लाभ मिलेगा लेकिन कई परेशानियां आपका रास्ता रोकेंगी। प्रेम संबंधी मामलों के लिए महीना मिलाजुला रहेगा। प्रेम तो बना रहेगा लेकिन कुछ कड़वाहट भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए यह महीना अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव की स्थितियां रहेंगी। पारिवारिक जीवन के लिए महीना ठीक-ठाक रहने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आमदनी तो देगा लेकिन खर्च ज्यादा रखेगा इसलिए आपको उन पर ध्यान देना होगा।
कार्यक्षेत्र
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है। महीने की शुरुआत में सूर्य और बृहस्पति जैसे ग्रह आपके दशम भाव में विराजमान रहेंगे और वक्री शनि छठे भाव में उपस्थित होंगे। शनि के कारण आपके ऊपर काम का थोड़ा दबाव तो जरूर रहेगा और आप बहुत भी मेहनत करेंगे लेकिन सूर्य और बृहस्पति की कृपा से आपको कार्यक्षेत्र में उत्तम पद भी प्राप्त हो सकता है। पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। इससे आपको लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारी जरूर आपके काम पर ध्यान देंगे इसलिए अपने काम में मेहनत और अनुभव का समावेश बनाए रखें। 5 तारीख से बुध आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे जिससे कार्यक्षेत्र में आप और ज्यादा दिमाग लगाकर काम करेंगे और आपको उसका लाभ होगा। 17 तारीख को बृहस्पति और 22 तारीख को बुध दशम भाव से निकालकर आपके एकादश भाव में चले जाएंगे और उससे पहले ही 12 तारीख को बृहस्पति दशम भाव में उच्च राशि कर्क में उदित हो जाएंगे। इससे नौकरी में उत्तम लाभ मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह महीना अच्छा रहेगा। सप्तम भाव के स्वामी मंगल महाराज नवम भाव में विराजमान रहेंगे। आप व्यापार के संबंध में लंबी यात्राएं करेंगे जिससे नए संपर्क स्थापित होंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा तथा आपके व्यापार की स्थिति मजबूत होगी।
आर्थिक
यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो आर्थिक तौर पर आपके लिए यह महीना मध्यम से बेहतर रहने की संभावना है। महीने की शुरुआत में देखें तो बुध महाराज अपनी नीच राशि कन्या में आपके द्वादश भाव में पूरे महीने विराजमान रहेंगे और वक्री शनि छठे भाव में बैठकर द्वादश भाव पर दृष्टि डालेंगे तथा पूरे महीने नवम भावमें बैठे मंगल महाराज की दृष्टि भी एक द्वादश भाव पर होगी। इन तीन ग्रहों के सम्मिलित प्रभाव के कारण आपके खर्चों में लगातार निरंतर बनी रहेगी और कोई न कोई खर्च लगातार बना रहेगा जिससे आपको आर्थिक तौर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दशम भाव में बैठे बृहस्पति और सूर्य तथा एकादश भाव में बैठे केतु महाराज के कारण आपको आमदनी में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। वहीं 17 तारीख से सूर्य देव के एकादश भाव में आ जाने से आपकी आमदनी में और तेजी आ जाएगी और आप इन खर्चों से ऊपर उठने में सफल हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त 22 तारीख से बुध महाराज भी आपके एकादश भाव में आ जाएंगे। इस प्रकार केतु - सूर्य - बुध जैसे तीन ग्रहों का आपके एकादश भाव में आना आपकी आर्थिक समृद्धि को बढ़ाएगा तथा आपके धन प्राप्ति के रास्ते खोलेगा। आपके पास एक से ज्यादा संसाधनों के माध्यम से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। अपने संचित धन से कुछ निवेश करके भी आप धन प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि शेयर बाजार में सोच समझकर धन लगाना आपके लिए बेहतर होगा।
स्वास्थ्य
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा ध्यान देने वाला महीना रहेगा क्योंकि आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपकी राशि के स्वामी शुक्र महाराज पूरे महीने अपनी नीच राशि कन्या में द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे जो अपने आप में ही स्वास्थ्य समस्याओं को इंगित करते हैं। इसके अतिरिक्त छठे भाव में बैठे वक्री शनि की दृष्टि भी शुक्र और द्वादश भाव पर होने के कारण आपकी शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। मंगल की दृष्टि भी नवम भाव से आपकी राशि स्वामी पर और द्वादश स्थान पर होगी जिससे स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आंखों से संबंधित समस्या, त्वचा जनित समस्याएं, शरीर पर रैशेज होना, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी होना तथा पंचम भाव पर सूर्य, बुध और राहु के प्रभाव के कारण महीने के उत्तरार्ध में पेट से जुड़ी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं इसलिए इन सभी समस्याओं के प्रति सावधानी बरतें और छोटी-मोटी समस्या होने पर भी उसे नजरअंदाज करने से बचें तथा तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें तथा समय रहते उस समस्या से छुटकारा पाने का प्रयास करें, ऐसा करने से आपकी सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा और धीरे-धीरे सभी स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाएंगी। आपको ज्यादा शारीरिक थकान से बचने का प्रयास करना चाहिए और ऐसे पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए जिनसे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी हो और आप हर छोटे-बड़े संक्रमण के प्रति मजबूती से टिक पाएं, ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।
प्रेम व वैवाहिक
यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपके लिए यह महीना मिला-जुला असर लेकर आएगा। पंचम भाव में उपस्थित राहु प्यार में आपको आगे बढ़ाएंगे और आपके संबंधों की वृद्धि करेंगे। वहीं पंचम भाव के स्वामी शनि महाराज वक्री अवस्था में छठे भाव में होंगे जिससे कई बातों को लेकर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है। आप अपनी बात पर अड़े रहेंगे और आपके प्रियतम की कोई बात अखर सकती है जिससे आपस में कुछ दूरियां बढ़ सकती हैं। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य और बुध का प्रभाव राहु के साथ-साथ पंचम भाव पर होने के कारण आपसी संबंधों में उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं। हालांकि राहु का पंचम भाव में होना यह भी बताता है कि आप अपनी प्यार भरी बातों से अपने प्रियतम को मनाने में कामयाब हो सकते हैं। विवाहित जातकों की बात करें तो आपके लिए महीना ठीक-ठाक रह सकता है। सप्तम भाव के स्वामी मंगल महाराज पूरे महीने नवम भाव में रहेंगे जिससे आपको अपने जीवनसाथी के साथ लंबी यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा। एक साथ काफी समय व्यतीत करेंगे जी और एक दूसरे को और बेहतर तथा नजदीक से जानने का मौका मिलेगा। आपकी दूरियां कम होंगी और आपका रिश्ता पहले से सुधरेगा। हालांकि छठे भाव में वक्री शनि की उपस्थिति जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं दे सकती है इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
पारिवारिक
यह महीना पारिवारिक रूप से ठीक-ठाक रहने की संभावना है। दशम भाव में बैठे बृहस्पति दूसरे भाव और चतुर्थ भाव पर अपनी दृष्टि का प्रभाव बनाए रखेंगे, वहीं महीने की शुरुआत में सूर्य और मंगल की दृष्टियां दशम भाव पर होंगी तथा मंगल और बुध की दृष्टि तीसरे भाव पर होगी, इससे पारिवारिक संबंधों में अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्य वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करेंगे और उनकी बातों को मान कर चलने का प्रयास करेंगे। इससे परिवार में एक अच्छी एकजुटता देखने को मिलेगी और परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम भी संपन्न हो सकता है। माता और पिता के स्वास्थ्य की बात करें तो पिताजी का स्वास्थ्य कुछ हद तक ठीक रह सकता है लेकिन माता जी को स्वास्थ्य समस्याएं अपनी पकड़ में ले सकती हैं इसलिए आपको उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। परिवार की आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने के योग बनेंगे। भाई - बहिनों से संबंध मित्रवत रहेंगे। हालांकि महीने की शुरुआत में कुछ कहा सुनी की नौबत आ सकती है लेकिन वह दूसरे सप्ताह तक दूर हो जाएगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा तथा संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बड़े भाई - बहिनों से कुछ बातों पर विरोधाभास होने की स्थिति बन सकती है लेकिन किसी प्रकार का लड़ाई - झगड़ा नहीं होगा और आपसी प्रेम बना रहेगा। इस प्रकार इस महीने पारिवारिक जीवन आपको काफी हद तक खुशी दे सकता है।
उपाय
आपको शुक्रवार के दिन शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
श्री दुर्गा चालीसा का पाठ प्रतिदिन करना आपके लिए परम लाभकारी रहेगा।
हम बुधवार के दिन पक्षियों के जोड़े को स्वतंत्र करें।
शुक्रवार के दिन खीर बनाकर मां दुर्गा को भोग लगे और स्वयं उसे भोग को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें तथा अपने परिवार तथा इष्ट मित्रों में वितरित करें।
श्री दुर्गा चालीसा का पाठ प्रतिदिन करना आपके लिए परम लाभकारी रहेगा।
हम बुधवार के दिन पक्षियों के जोड़े को स्वतंत्र करें।
शुक्रवार के दिन खीर बनाकर मां दुर्गा को भोग लगे और स्वयं उसे भोग को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें तथा अपने परिवार तथा इष्ट मित्रों में वितरित करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026







