Tula Saptahik Rashifal - तुला साप्ताहिक राशिफल
2 Nov 2026 - 8 Nov 2026
चंद्र राशि से राहु के पाँचवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको मानसिक शांति की कमी का अनुभव होगा, जिससे आपके अंदर कुछ व्याकुलता देखी जाएगी। ऐसे में इस कारण खुद को और ज्यादा व्याकुल करने की जगह, मानसिक शांति की प्राप्ति हेतु, धर्म-कर्म में कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेते हुए, जितना मुमकिन हो अपनी श्रद्धानुसार दान-पुण्य के काम में भाग लें। क्योंकि इससे समाज में तो आपका रुतबा बढ़ेगा ही, साथ ही आप खुद को काफी हद तक मानसिक तनाव से भी दूर रख सकेंगे। चंद्र राशि से शनि के छठे भाव में स्थित होने के कारण, अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो इस सप्ताह आप अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सही रणनीति बनाने और उसी अनुसार, कार्य करने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह आप महसूस करेंगे कि, परिवार के सदस्य आपके उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा उठा रहे है। जिसके कारण आपको कई कष्ट उठाने भी पड़ रहे हैं। परंतु बावजूद इसके आपको खुद को मजबूत बनाते हुए, अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लेने आने की इस समय ज़रूरत रहने वाली है। इसलिए शुरुआत से ही इस बात का ध्यान रखना, आपके लिए हितकारी सिद्ध होगा। यदि आपको कार्यस्थल पर कोई पसंद है तो, इस सप्ताह आपको उनसे बात करते समय मर्यादित आचरण करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि संभव है कि आप न चाहते हुए कुछ ऐसा कह दें, जिससे आपकी बनती बात भी बिगड़ जाएं। साथ ही आप उनसे ऑफिस से दूरी बनाकर ही बात करें। ये हफ्ता बहुत से उन छात्रों के लिए सकारात्मक रहने वाला है, जो सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों का स्थान परिवर्तन, विद्यार्थियों को भाग्य का साथ देगा और उन्हें अपने हर क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems





