सूर्य ग्रहण 2017
सूर्य ग्रहण: 21 अगस्त 2017 सोमवार को होने वाला सूर्य ग्रहण मघा नक्षत्र, सिंह राशि में लग रहा है। मघा केतु का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण परेशानी का कारण बन सकता है। हालांकि हर राशि पर ग्रहण का प्रभाव भिन्न-भिन्न होता है। इस सूर्य ग्रहण के फलस्वरूप विश्व में हिंसक घटनाओं में वृद्धि हो सकती है।

भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण का प्रारंभ और समाप्तिकाल इस प्रकार होगा।
सूर्य ग्रहण (21 अगस्त 2017) | ||||
---|---|---|---|---|
ग्रहण प्रारंभ | खग्रास प्रारंभ | परमग्रास प्रारंभ | खग्रास समाप्त | ग्रहण समाप्त |
21:16 | 22:18 | 23:51 | 25:32 | 26:34 |
ग्रहण का सूतक: यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक और धार्मिक प्रभाव भारत में मान्य नहीं होगा। हालांकि जिन देशों में यह ग्रहण दिखाई देगा। वहां इसका धार्मिक प्रभाव और सूतक माना जाएगा। ग्रहण का सूतक वृद्ध, बच्चों और रोगियों पर मान्य नहीं होता है।
विभिन्न राशियों पर होने वाले सूर्य ग्रहण के प्रभाव इस प्रकार है-
मेष: बच्चों के साथ मतभेद हो सकते हैं व उनका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता की कमी और अड़चन आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ और वृद्धि की संभावना कम है।
वृषभ:प्रसन्नता और संतुष्टि का अभाव रह सकता है। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। मॉं का स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है।
मिथुन: बल और दृंढ इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। अपने शौक को पेशा बनाने की कोशिश करें। क्योंकि शौक या प्रयासों के फलस्वरूप आपको सफलता मिल सकती है। भाई-बहन आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा की संभावना है, जो बेहद सुखद रहेगी।
कर्क: आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार के लोगों में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। संभलकर बोलें और गलत शब्दों के इस्तेमाल से बचने की कोशिश करें।
सिंह: मानसिक तनाव हावी रह सकता है। शारीरिक कष्ट या दुर्घटना की संभावना है इसलिए वाहन आदि सावधानी से चलाएं। शरीर में दर्द की शिकायत भी रह सकती है।
कन्या: परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने से परेशानी होगी। आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी कष्ट दे सकती है।
तुला: मौद्रिक लाभ की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों और प्रियजनों का साथ पाकर खुशी मिलेगी। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।
वृश्चिक: सभी क्षेत्रों में लाभ और वृद्धि की संभावना है। धन आगमन के नए साधन मिलेंगे। करियर और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
धनु: तनाव बढ़ने से परेशानी होगी। लंबी दूरी की यात्राएं कष्टकारी हो सकती है। नाम और प्रसिद्धि पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
मकर: स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन थोड़ा कष्टकारी रहेगा। अचानक धन हानि और मानहानि हो सकती है।
कुंभ: जीवन साथी को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी छोटे-मोटे विवाद की संभावना है। व्यवसायिक साझेदार के साथ गलतफहमी हो सकती है।
मीन: शत्रु और विरोधियों का नाश होगा। सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सफलता प्राप्त होने से खुशी मिलेगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
ग्रहण के समय क्या करें, क्या नहीं करें?
- ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान, मध्य में हवन,पूजा-पाठ और समाप्ति पर दान पुण्य करना चाहिए।
- देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान के बाद भगवान की मूर्तियों को स्नान कराएं और पूजा करें।
- सूतक काल समाप्त होने के बाद ताज़ा भोजन करें।
- सूतक काल के पहले तैयार भोजन को बर्बाद नहीं करें, बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोजन को शुद्ध करें।
- ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर से बाहन नहीं निकलें। किसी भी वस्तु को काटने, छीलने के लिए सुई, कैंची, चाकू आदि का उपयोग न करें।
- सूर्य ग्रहण के समय इस मंत्र का जप करें-
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2022
- राशिफल 2022
- Calendar 2022
- Holidays 2022
- Chinese Horoscope 2022
- अंक ज्योतिष 2022
- Grahan 2022
- Love Horoscope 2022
- Finance Horoscope 2022
- Education Horoscope 2022
- Ascendant Horoscope 2022
- Stock Market 2022 Predictions
- Best Wallpaper 2022 Download
- Numerology 2022
- Nakshatra Horoscope 2022
- Tamil Horoscope 2022
- Kannada Horoscope 2022
- Gujarati Horoscope 2022
- Punjabi Rashifal 2022