केतु ग्रह का गोचर 2027

वैदिक ज्योतिष में केतु को भी रहस्य का कारक माना जाता है। हालांकि राहु को ज्यादा रहस्यमई कहा गया है और केतु को तुलनात्मक रूप से कम लेकिन केतु का जुड़ाव भी रहस्य की दुनिया से माना गया है। हालांकि केतु के साथ सकारात्मक पक्ष यह रहता है कि यह रहस्य के साथ-साथ आध्यात्म, वैराग्य, शोध, अंतरज्ञान और अचानक होने वाले परिवर्तनों का भी कारक माना जाता है। साल 2027 में केतु पूरे वर्ष कर्क राशि में ही गोचर करेंगे लेकिन नक्षत्र तथा नक्षत्र के चरणों में बदलाव करेंगे। इसके प्रभाव के चलते हम सब के मन मस्तिष्क एवं कार्यशैली पर इनका प्रभाव पड़ सकता है। मानसिक संसार, पारिवारिक जीवन, करियर, संबंधों और आध्यात्मिक सोच में विशेष परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

Ketu Gochar 2027

इस वर्ष केतु अश्लेषा एवं पुष्य नक्षत्र में विचरण करने वाले हैं। वर्ष की शुरुआत के समय केतु अश्लेषा नक्षत्र में रहेंगे तो वहीं 14 अगस्त 2027 से आगे के बाकी के समय में केतु पुष्य नक्षत्र में रहने वाले हैं।

Click here to read in English: Ketu Transit 2027

सबसे पहले हम अश्लेषा नक्षत्र की चर्चा कर लेते हैं कि अश्लेषा नक्षत्र में रहते समय केतु के स्वभाव में क्या कुछ देखने का को मिल सकता है और उसका हम सब पर किस तरह से प्रभाव पड़ सकता है? क्योंकि अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध होते हैं और अश्लेषा नक्षत्र रहस्य, मानसिक गहराई, रणनीति तथा गुप्त विषयों से जुड़ा हुआ नक्षत्र माना गया है। केतु स्वयं भी एक रहस्यमयी ग्रह है इसलिए अश्लेषा नक्षत्र में रहने की अवधि में केतु अपने लेवल पर देश दुनिया या फिर व्यक्ति विशेष को अंदर से बदलने का काम कर सकते हैं।

2027 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ

केतु पुरानी मानसिक धारणाएं तोड़ने का काम कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों की वास्तविकता सामने आ सकती है। गुप्त विरोधी या फिर छिपे हुए मामले उजागर हो सकते हैं या उनके पीछे का उद्देश्य सामने आ सकता है। रिसर्च, ज्योतिष, अध्यात्म और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ाने का काम भी केतु के द्वारा किया जा सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि केतु का प्रत्यक्ष प्रभाव व्यक्ति पर होने पर यानी कि केतु की दशा अन्तर्दशा इत्यादि का प्रभाव हो तो व्यक्ति मानसिक रूप से कुछ लोगों से या परिस्थितियों से दूरी बनाना शुरू कर सकता है। यानी कि केतु इस तरह के परिणाम लगभग सभी को देने का प्रयास करेंगे लेकिन जिन लोगों की केतु की दशा अंतर्दशा चल रही है और केतु का प्रभाव प्रथम, पंचम कर्म या लाभ भाव पर है तो उन लोगों में इस तरह के लक्षण अधिक देखने को मिल सकते हैं।

14 अगस्त 2027 से लेकर आगे के समय में केतु ग्रह पुष्य नक्षत्र में रहने वाले हैं। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि होते हैं। इस नक्षत्र को पोषण करने वाला, अनुशासित रखने वाला, संरक्षण देने वाला तथा आध्यात्मिक विकास में सहयोग करने वाला नक्षत्र माना जाता है। ऐसे में केतु ग्रह के पुष्य नक्षत्र में आने के बाद व्यक्ति के जीवन में अनुशासन के माध्यम से वैराग्य अथवा आत्मविकास की प्रक्रिया तेज हो सकती है। क्योंकि केतु की यह स्थिति आध्यात्मिक सोच को बढ़ाने का काम कर सकती है। परिवार और भावनाओं के प्रति दृष्टिकोण बदलने का काम कर सकती है।

इतना ही नहीं जिम्मेदारियों के प्रति अस्थाई दूरी देने का भाव भी केतु की यह स्थिति दे सकती है। पुराने कर्मों के परिणाम सामने आ सकते हैं। ये परिणाम सकारात्मक अथवा नकारात्मक दोनों रूप में हो सकते हैं लेकिन नकारात्मक परिणामों के आने की संभावना तुलनात्मक रूप से अधिक रहेगी। क्योंकि शनि को दंडाधिकारी भी कहा जाता है, ऐसे में यदि किसी ने कोई पाप कर्म कर रखा है तो वह सबके सामने उजागर हो सकता है। जीवन के लिए वास्तव में क्या सबसे जरूरी होता है, इसका गहरा एहसास कराने में भी केतु की यह स्थिति अहम भूमिका निभा सकती है। यानी ऐसे प्रभाव सबके मन मस्तिष्क में रहेंगे लेकिन उन लोगों पर इस तरह के प्रभाव तुलनात्मक रूप से अधिक देखने को मिलेंगे, जिनकी केतु की दशा चल रही है और केतु उनकी कुंडली के प्रथम, पंचम, दशम अथवा लाभ भाव में बैठा है।

कहने का तात्पर्य यह है कि साल 2027 में केतु कर्क राशि में तो रहेंगे ही लेकिन कर्क राशि में रहते रहते केतु क्रमशः अश्लेषा एवं पुष्य नक्षत्र में विचरण करेंगे। अश्लेषा नक्षत्र बुध ग्रह का नक्षत्र है, अतः केतु भावनाओं के साथ-साथ बौद्धिक स्तर पर भी प्रभाव डाल सकते हैं। वहीं 14 अगस्त 2027 से लेकर आगे के समय में केतु पुष्य नक्षत्र में रहेंगे अर्थात शनि के नक्षत्र में रहेंगे जो आपके कर्मों का हिसाब करने का काम कर सकते हैं। यानी कि प्रत्यक्षत: केतु पर चंद्रमा का प्रभाव है लेकिन उस प्रभाव के पीछे बुध और शनि का प्रभाव भी रहने वाला है और चंद्रमा, बुध तथा शनि के संयुक्त प्रभाव का आप पर किस तरह से प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि साल 2027 में केतु मेष राशि वाले लोगों को किस तरह से परिणाम दे सकता है?

2027 में केतु के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

मेष राशि वालों, इस वर्ष केतु का गोचर आपके चतुर्थ भाव में रहने वाला है। यह भाव घर परिवार, माता, संपत्ति और मानसिक शांति से जुड़े हुए मामलों का द्योतक होता है। केतु की चतुर्थ भाव में उपस्थित इन मामलों में कुछ दूरी या असंतोष की भावनाएं दे सकती है। 14 अगस्त 2027 से पहले के समय में भाई बंधु, पड़ोसी अथवा रोग, ऋण, शत्रु आदि को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। वही 16 अगस्त 2027 के बाद कार्यक्षेत्र, लाभ और स्वास्थ्य इत्यादि को लेकर कुछ चिंताएं देखने को मिल सकती हैं। बाकी लगभग पूरे वर्ष में ही कभी कभार घर बदलने की भावनाएं बढ़ सकती हैं, पुरानी संपत्ति बेचने या किसी दूसरे स्थान पर रहने की योजना भी बन सकती है।

बेहतर होगा धैर्य के साथ प्रत्येक कार्यों को संपन्न किया जाए। माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जाए। साथ ही साथ अपने मेंटल हेल्थ का खास ख्याल रखें। यानी स्वयं को तनाव मुक्त रखें। प्रसन्न प्रहने की कोशिश करें क्योंकि यदि आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो केतु का यही गोचर आपको आध्यात्मिक और शांत वातावरण की तलाश करवाने में मदद करेगा। आपकी सोच को सकारात्मक रखना में मदद करेगा।

उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा उपासना करें साथ ही साथ माता और माता तुल्य स्त्रियों का सम्मान करते रहे, उनका आशीर्वाद लेते रहें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

2027 में केतु के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

वृषभ राशि वालों, इस वर्ष केतु का गोचर आपके तीसरे भाव में रहने वाला है। तीसरा भाव साहस, पड़ोसी, भाई, दूरसंचार और छोटी यात्राओं का है। केतु हर एक मामलों के साथ-साथ इन मामलों में विशेष प्रभाव डालेगा। आपका आत्मविश्वास इस वर्ष बेहतर रहेगा। आप अपने पुरुषार्थ को बढ़ाने का काम करेंगे। आपके भीतर अद्भुत साहस देखने को मिलेगा लेकिन हो सकता है कि आप अपनी उपलब्धियों और अपने अच्छाइयों का अधिक प्रचार प्रसार न करें बल्कि आप शांत रहकर काम करना पसंद करें। हालांकि 14 अगस्त 2027 तक केतु ग्रह बुध के नक्षत्र में रहेंगे। अतः कहीं न कहीं से आपकी अच्छाइयों की बात औरों तक पहुंच सकती है। आप अपने आर्थिक और पारिवारिक मामलों में कुछ विशेष अच्छा करने का प्रयास कर सकते हैं। संतान, शिक्षा आदि को लेकर आपके प्रयास सार्थक रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी इस अवधि में अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

14 अगस्त 2027 से लेकर आगे के समय में बुध ग्रह शनि ग्रह के नक्षत्र पुष्य में रहने वाले हैं। अतः इस समय अवधि में भाई बहनों से कुछ मतभेद हो सकते हैं अथवा किसी कारण से दूरी बढ़ सकती है। यात्राओं के दृष्टिकोण से समय अनुकूल कहा जाएगा। यानी यात्राओं के माध्यम से लाभ हो सकता है लेकिन यात्राओं में कुछ कठिनाइयां भी देखने को मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी संभावित है। हालांकि उस बदलाव को लेकर शायद आप बहुत प्रसन्न न रहें। ओवरऑल इस वर्ष कर्क राशि में रहने के कारण क्रिएटिव कामों के लिए केतु का गोचर सहायक बन सकता है। लेखन कार्य, रिसर्च से जुड़ा हुआ काम, आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी क्षेत्र में केतु का अच्छा सहयोग आपको मिल सकता है। यदि आप मीडिया से जुड़े हुए व्यक्ति हैं या कोई क्रिएटिव काम करते हैं अथवा डिजिटल दुनिया से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो इस वर्ष केतु का गोचर आपको अच्छा लाभ दे सकता है। केतु का यह गोचर आपके भीतर के साहस को बढ़ाने का काम करेगा जिससे आपके भीतर आत्मनिर्भरता के गुण और विकसित हो सकेंगे।

उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

2027 में केतु के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि वालों, केतु का गोचर इस वर्ष आपकी कुंडली के दूसरे भाव में रहने वाला है। दूसरा भाव पारिवारिक मामलों का द्योतक होता है। साथ ही साथ दूसरे भाव से हम वाणी से संबंधित मामलों का विचार करते हैं, इसके अलावा संचित धन यानी बचाए हुए पैसे का विचार भी कुंडली के दूसरे भाव से किया जाता है। दूसरे भाव में केतु ग्रह की गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। अतः दूसरे भाव में गोचर करने की अवधि में अर्थात इस वर्ष केतु परिजनों के बीच आपसी वैमनस्य बढ़ाने का काम कर सकता है। यानी परिवार के लोगों से मानसिक दूरी बढ़ सकती है। आर्थिक मामले में भी कुछ असंतोष देखने को मिल सकता है। पैसे बचाने के लिए अपेक्षाकृत अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। पहले से बचाए हुए धन को सुरक्षित रखने में भी कठिनाई का अनुभव हो सकता है। अर्थात अप्रत्याशित रूप से खर्च देखने को मिल सकते हैं।

14 अगस्त 2027 से पहले के समय में यह परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर रहेंगे। अर्थात इस तरह की समस्याएं बहुत कम आएंगी। क्योंकि 14 अगस्त 2027 तक केतु आपके लग्न या राशि के स्वामी बुध के नक्षत्र में रहेंगे लेकिन 14 अगस्त 2027 से लेकर आगे के समय में केतु ग्रह शनि के नक्षत्र में जाएंगे और शनि आपकी कुंडली में इस वर्ष दशम तथा लाभ भाव में गोचर करने वाला है। यानी 6 महीने के करीब के समय में शनि लाभ भाव में रहेंगे तो 6 महीने कर्म स्थान पर रहेंगे। अतः शनि के परिणाम मिश्रित रह सकते हैं। अष्टमेश होने के कारण शनि ग्रह केतु को औसत से कमजोर लेवल के परिणाम दे सकते हैं। फलस्वरूप केतु के परिणाम भी औसत से कमजोर रह सकते हैं। यानी कि 14 अगस्त 2027 के बाद आर्थिक और पारिवारिक मामले में तुलनात्मक रूप से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

अपने खान-पान को संयमित करने की भी जरूर रहने वाली है। बोलचाल में कठोरता नहीं लानी है। सभ्य और सौम्य तरीके से स्पष्ट रूप से अपनी बात रखनी है। यदि आप इस तरह के प्रयास करेंगे तो धन कमाने के नए साधन भी मिल सकेंगे। क्योंकि 14 अगस्त से पहले बुद्ध का पूरा सपोर्ट मिल रहा है, बाद में शनि का औसत सपोर्ट मिलेगा। इस तरह से प्रयत्नों के अनुरूप आप अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। इन सबके बावजूद भी बचत को लेकर अपेक्षाकृत अधिक जागरूकता जरूरी रहेगी। यानी कि इस वर्ष आपको अपनी शारीरिक प्रकृति के अनुरूप खान-पान रखना है। बातचीत के तौर तरीके को सभ्य बनाए रखना है तथा परिजनों के साथ बेहतर तालमेल की कोशिश लगातार करते रहना है। ऐसा करने की स्थिति में परिस्थितियां नियंत्रण में रह सकेंगी।

उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर या हल्दी का टीका लगाएं। साथ ही साथ नियमित रूप से मंदिर जाएं और अपने आराध्य को प्रणाम करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

2027 में केतु के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि वालों, इस वर्ष केतु का गोचर आपके पहले भाव में रहने वाला है। यहां पर केतु के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। यानी कि जन सामान्य के लिए केतु का यह गोचर अच्छा नहीं माना जाएगा लेकिन बीच-बीच में बृहस्पति की कृपा मिलने के कारण प्रथम भाव पर केतु का दुष्प्रभाव कम रहेगा। क्योंकि बृहस्पति आपके भाग्य भाव के स्वामी भी हैं और केतु को भी कई मामलों में ध्वजवाहक या धर्म और आध्यात्म से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसलिए धर्म और आध्यात्म से जुड़े हुए लोगों के लिए, परमार्थ करने वाले लोगों के लिए, दूसरे का दुख दर्द समझने वाले लोगों के लिए, केतु के परिणाम नकारात्मक नहीं रहेंगे या बहुत कम मात्रा में नकारात्मक रहेंगे लेकिन ऐसे लोग जो इसके विरुद्ध आचरण करते हैं, निष्ठुर हैं, दूसरों की बिल्कुल परवाह नहीं करते और अनैतिक तथा गैर कानूनी कामों से संलग्न हैं; उनके लिए केतु का यह गोचर नकारात्मक परिणाम दे सकता है।

विशेषकर स्वास्थ्य को कमजोर करने में यह गोचर अपना पूरा प्रभाव दिखा सकता है लेकिन थोड़ा सा भी मानवीय गुण होने की स्थिति में केतु का यह गोचर आपको आत्म परिवर्तन करने का मौका दे सकता है। आप अपने व्यक्तित्व को, अपने जीवन के उद्देश्य को, साथ ही साथ संबंधों को नए दृष्टिकोण से देखना चाहेंगे। पुराने लक्ष्य अचानक से अपना महत्व खोते हुए प्रतीत होंगे। यानी कि पुराने लक्ष्य महत्वहीन हो सकते हैं या महत्वहीन लग सकते हैं। यदि आप आत्मविश्वास को मेंटेन कर सकेंगे स्वयं को भ्रमित होने से बचाएंगे तो स्थितियां तुलनात्मक रूप से काफी अच्छी रह सकती हैं। वहीं ऐसा न कर पाने की स्थिति में यानी कि कॉन्फिडेंस फ्लकचुएट होने की स्थिति में या भ्रमित होने की स्थिति में आप थकान या मानसिक अकेलेपन का अनुभव कर सकते हैं।

यानी इस गोचर को सीधे तौर पर बहुत अच्छा तो नहीं कहा गया है लेकिन बृहस्पति के प्रभाव के चलते इसकी नकारात्मकता कम रहेगी। 14 अगस्त 2027 से पहले यात्राओं के लिए यह गोचर मददगार बन सकता है। हालांकि कुछ खर्च रहेंगे लेकिन भाग दौड़ के सार्थक परिणाम भी मिल सकते हैं वहीं 14 2027 अगस्त के बाद कार्यक्षेत्र को ले गई लेकर की गई भाग दौड़ अच्छे परिणाम भी दे सकेगी लेकिन थकान और परेशानी का अनुभव भी आप कर सकते हैं।

उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें और माथे पर केसर का तिलक भी नियमित रूप से लगाएं।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

2027 में केतु के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि वालों, इस वर्ष केतु का गोचर आपके द्वादश भाव में रहने वाला है। वैसे तो सामान्य तौर पर द्वादश भाव में केतु के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन विदेश से संबंधित मामलों में केतु का गोचर द्वादश भाव में भी अनुकूल परिणाम देते हुए देखा गया है। इसके अलावा आध्यात्मिक मामलों में भी केतु का द्वादश भाव में गोचर अच्छे परिणाम दे सकता है लेकिन खर्च बढ़ाने में भी केतु अग्रणी रह सकता है, जो कि सामान्य तौर पर एक नकारात्मक बिंदु कहा जाएगा। द्वादश भाव में केतु का गोचर एकांत बढ़ाने का भी काम कर सकता है। ऐसे में आपको यथासंभव खर्चों को रोकने की कोशिश करनी चाहिए।

नींद इत्यादि के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यानी अनावश्यक खर्च और नींद की अनियमितता से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। 14 अगस्त 2027 तक क्योंकि केतु बुध ग्रह के नक्षत्र में रहेंगे, फलस्वरुप आर्थिक मामलों में बुध के परिणाम कुछ विशेष स्थितियों में अनुकूल भी रह सकते हैं। जैसे कि यदि आपका कोई काम विदेश से संबंधित है या आप अपने जन्म स्थान से दूर रहकर काम कर रहे हैं तो 14 अगस्त 2027 से पहले के टाइम ड्यूरेशन में आप अच्छी आमदनी भी कर सकते हैं और अच्छी बचत भी कर सकते हैं। इसकी विपरीत यदि आप अपने जन्म स्थान के आसपास रहकर कोई काम कर रहे हैं तो आमदनी में कुछ विलंब हो सकता है और कुछ अप्रत्याशित खर्च भी देखने को मिल सकते हैं। यानी कि केतु का गोचर द्वादश भाव में रहते हुए भी 14 अगस्त 2027 से पहले कुछ विशेष परिस्थितियों में काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।

वहीं 14 अगस्त 2027 के बाद आपको अपने स्वास्थ्य इत्यादि का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। व्यापार व्यवसाय को लेकर किसी भी तरीके का रिस्क नहीं लेना है। यदि आप विवाहित है तो जीवन संगिनी या जीवनसाथी के साथ अपने तालमेल को बेहतर बनाए रखने की और अधिक कोशिश करनी जरूरी रहेगी। यानी इस वर्ष केतु का गोचर विदेशी संपर्कों को बनाने में मददगार बनेगा, ध्यान योग और आध्यात्मिक साधना में भी विशेष लाभ दिला सकता है लेकिन खर्चे और स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की भी आवश्यकता रहने वाली है।

उपाय: गणेश भगवान की नियमित रूप से पूजा अर्चना करें और रात में सोने से पहले कुछ समय ध्यान किया करें। साथ ही संभव हो तो जरूरतमंदों को दान भी किया करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

2027 में केतु के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि वालों, इस वर्ष केतु का गोचर आपके लाभ भाव में रहने वाला है। यहां पर केतु के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला और उपलब्धियां दिलाने वाला माना जाता है। अतः इस वर्ष आप केतु से सामान्य तौर पर सकारात्मक परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। हालांकि आप अच्छी उपलब्धियां प्राप्त कर सकेंगे विभिन्न प्रकार के लाभ भी केतु दिलाना चाहेंगे लेकिन उन उपलब्धियां और उन लाभों से आपको संतुष्टि कम मिल सकेगी। यानी उपलब्धियां होने के बावजूद भी आप कुछ हद तक असंतुष्ट रह सकते हैं। आपका फ्रेंड सर्कल भी बदल सकता है।

हो सकता है कि कुछ पुराने मित्रों को छोड़ने की जरूरत पड़े या किसी कारण से वो स्वयं छूट जाएं। आपके सामाजिक दायरे में भी बदलाव संभावित है। कुछ पुराने मित्र जीवन से दूर हो सकते हैं तो वहीं कुछ नए और आध्यात्मिक तथा बौद्धिक रूप से संपन्न लोग आपसे जुड़ सकते हैं। यानी कि अध्यात्म और बौद्धिक क्षेत्र में आपके नए संपर्क भी बन सकते हैं। इन सब में सकारात्मक पक्ष यही रहेगा की आपको कहीं न कहीं किसी न किसी तरह से लाभ मिलता रहेगा। यहां तक कि बीच-बीच में कुछ अप्रत्याशित लाभ भी आपको मिल सकते हैं।

उपाय: बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। साथ-साथ नियमित रूप से गणेश जी के किसी मंत्र का जप भी करते रहें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 

 अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

2027 में केतु के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि वालों, इस वर्ष केतु का गोचर आपके दशम भाव अर्थात कर्म स्थान पर रहने वाला है। इसलिए साल 2027 की अवधि या यूं कहें कि साल 2027 में केतु का गोचर आपके कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देने का काम कर सकता है। यहां पर केतु को बहुत अच्छा तो नहीं माना गया है लेकिन व्यक्ति अपने प्रयत्नों से अच्छे परिणाम प्राप्त करने में समर्थ हो सकता है। इस वर्ष आपके नौकरी या व्यवसाय में आपकी जिम्मेदारी अचानक से बदल सकती है। हालांकि सबसे अधिक प्रभाव आपकी कुंडली की दशाओं और कुंडली में स्थित ग्रहों का पड़ता है लेकिन इंडिविजुअल केतु के इस वर्ष के गोचर की बात की जाए तो यह वर्ष चाही गई स्थिति अथवा अनचाही स्थिति में भी आपके काम या आपकी जिम्मेदारियां में कुछ बदलाव दे सकता है।

आप अपने वर्तमान काम से मानसिक रूप से कुछ अलगाव महसूस कर सकते हैं। नए कार्यक्षेत्र की तलाश भी आप कर सकते हैं। केतु का यह गोचर जब तक आपके दशम भाव में रहेगा, उस टाइम ड्यूरेशन में आप अपने कार्यक्षेत्र को लेकर बीच-बीच में असहज एवं असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। पर ध्यान रहे कि यह समय केवल नौकरी बदलने का नहीं है बल्कि अपने करियर के वास्तविक उद्देश्य को समझने का एक मौका है। आप समझिए कि आप नौकरी किस निमित्त कर रहे हैं? इसका भविष्य कैसा रहेगा? क्या वास्तव में यही आपके जीवन का लक्ष्य रहा है? उसके अनुरूप ही आपका आगे का प्लान होना चाहिए।

उपाय: मांस, मदिरा, अश्लीलता आदि से दूरी बनाए रखें। भगवान शिव की पूजा अर्चना करते रहें। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ अपना काम करना है, जल्दबाजी में आकर नौकरी नहीं छोड़नी है।

तुला साप्ताहिक राशिफल

2027 में केतु के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि वालों, इस वर्ष केतु का गोचर आपके भाग्य भाव अर्थात नवम भाव में रहने वाला है। गोचर शास्त्र में यहां पर भी केतु के गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना गया है लेकिन कुंडली में अनुकूल होने पर केतु अच्छे परिणाम भी दे सकता है। वैसे सामान्य तौर पर बात की जाए तो भाग्य भाव में गोचर करने के कारण केतु भाग्य के सपोर्ट को कभी दिलाने तो कभी निष्क्रिय करने का काम कर सकता है। ऐसे में भाग्य के भरोसे बैठता ठीक नहीं रहेगा।

नवम भाव धर्म, गुरु, उच्च शिक्षा का भाव होता है। इस कारण से केतु का नवम भाव में गोचर धार्मिक मान्यताओं में तथा इन क्षेत्रों में भी परिवर्तन दे सकता है। आप पारंपरिक, धार्मिक पद्धति से हटकर आध्यात्मिकता के किसी नए मार्ग की ओर आकर्षित हो सकते हैं। केतु का यह गोचर पिता, गुरु, शिक्षक आदि से मतभेद देने का भी काम कर सकता है लेकिन ध्यान रहे ऐसे संबंधों के साथ मतभेद करने से स्वयं को बचाने की जरूरत भी बनी रहेगी। यानी पिता, गुरु और आपके जो मार्गदर्शक हैं उनके साथ अपने संबंधों को मेंटेन करने की कोशिश करना बहुत जरूरी रहेगा।

उपाय: भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते रहें। साथ ही साथ गुरुजनों और बुजुर्गों का सम्मान भी करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।

2027 में केतु के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

धनु राशि वालों, इस वर्ष केतु का गोचर आपके अष्टम भाव में रहने वाला है। अष्टम भाव में केतु के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता। यहां पर स्थित केतु अचानक से परिवर्तन देने वाला माना गया है। हालांकि शोध के विद्यार्थियों के लिए अथवा किसी भी तरह के लोग जो शोध कार्य से जुड़े हुए हैं उनके लिए केतु का यह गोचर अच्छे परिणाम भी दे सकता है लेकिन सामान्य तौर पर इसे अनुकूल गोचर की श्रेणी में नहीं रखा गया है। फिर भी अष्टम भाव में गोचर करने वाला केतु ज्योतिष, रहस्य, तंत्र, चिकित्सा और रिसर्च से जुड़े हुए लोगों को गहराई देने का काम करता है।

यदि कुंडली में अनुकूल दशाएं चल रही हैं और केतु की प्लेसमेंट भी अच्छी है तो हो सकता है कि केतु का यह गोचर आपको अच्छे परिणाम की दे लेकिन सामान्य तौर पर लोगों को इस गोचर की अवधि में वाहन इत्यादि सावधानी से चलने की सलाह दी जाती है। कहीं कोई बड़ा निवेश न करने की सलाह भी आपको दी जाती है। इतना ही नहीं अचानक घटने वाली घटनाओं को लेकर भी अपनी समझ के लेबल पर सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। यानी जिन चीजों या जिन घटनाओं को लेकर आपको किसी तरह की आशंका है, उन घटनाओं को लेकर यथा संभव अपने लेवल पर कोई योजना आप बनना चाहे तो बना सकते है, यह उचित रहेगा। निवेश की बात हो या फिर किसी भी तरीके की के गुप्त मामलों की बात; उन सभी मामलों में सजग और सावधान रहना समझदारी का काम होगा।

14 अगस्त 2027 तक केतु बुध के नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में कार्य व्यापार को लेकर या करियर को लेकर हर तरह की सावधानी बहुत जरूरी रहेगी। कोई नया व्यापारिक प्रयोग न किया जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा। वहीं यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो वरिष्ठों के साथ संबंधों को बेहतर करने की निरंतर कोशिश करनी होगी, तभी जाकर अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। 14 अगस्त 2027 के बाद आर्थिक मामलों में और पारिवारिक मामलों में, साथ-साथ यात्राओं से जुड़े हुए मामलों में, वाद संवाद से जुड़े हुए मामलों में; सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यानी इस बात का ध्यान रखना जरूरी रहेगा कि कोई आपकी बातों को रिकॉर्ड करके मिस यूज न कर सके। यानी दूरभाष इत्यादि पर बात करते समय भी स्वयं को सजग और सचेत रहना रखना समझदारी का काम होगा।

उपाय:माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं और नियमित रूप से ही भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते रहे।

धनु साप्ताहिक राशिफल

2027 में केतु के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि वालों, साल 2027 में केतु का गोचर आपके सप्तम भाव में रहने वाला है। सप्तम भाव विवाह, वैवाहिक जीवन, साझेदारी यानी कि व्यावसायिक पार्टनरशिप आदि का द्योतक होता है। तो ऐसे में सप्तम भाव में केतु के गोचर के कारण इन मामलों में दूरी या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। आप अपने संबंधों में अपने लिए अधिक स्थान की इच्छा रख सकते हैं। यानी जितना आपको आपके हिस्से का मान सम्मान मिलना चाहिए आप उतने से असंतुष्ट रह सकते हैं बल्कि उससे ज्यादा की इच्छा रख सकते हैं और इस कारण से संबंधों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी तरह का प्रभाव व्यावसायिक साझेदारों के साथ भी देखने को मिल सकता है और इसी तरह का प्रभाव जीवनसाथी या जीवन संगिनी के मामले में भी देखने को मिल सकता है।

बेहतर होगा इस मामले में भावनाओं के साथ-साथ तार्किक रूप से भी सोचा जाए। व्यवसायिक हिस्सेदारी यानी बिजनेस पार्टनरशिप में दस्तावेजों और जिम्मेदारियां को स्पष्ट रखना समझदारी का काम होगा। क्योंकि 14 अगस्त 2027 तक केतु ग्रह, बुध ग्रह के नक्षत्र में गोचर करेंगे और बुध ग्रह आपके छठे तथा भाग्य भाव के स्वामी है। इसलिए कार्य क्षेत्र के मामले में विशेष कर व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय थोड़ी सी कठिनाई भरी रह सकती है। किसी भी तरीके का व्यापार व्यवसाय से संबंधित रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।

यदि आप लोन लेकर व्यापार व्यवसाय कर रहे हैं अथवा व्यापार व्यवसाय के लिए आपको लोन चाहिए तो हो सकता है कि उस मामले में कठिनाई के बाद आपको सफलता मिल जाए लेकिन अन्य कार्यों को लेकर यानी कि व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए अन्य कामों को लेकर किसी भी तरीके का रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। 14 अगस्त 2027 के बाद अपने तथा जीवनसाथी या जीवन संगिनी के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की अधिक आवश्यकता रह सकती है। आर्थिक और पारिवारिक मामले में भी अपेक्षाकृत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। बातचीत के तौर तरीके को और अधिक सभ्य और सौम्य बनाने की भी आवश्यकता रहने वाली है। यानी कि इस गोचर से अनुकूलता की उम्मीद कम है। अतः इस गोचर की अवधि में विशेषकर 2027 के पूरे समय में सावधानी पूर्वक निर्वाह की आवश्यकता रहने वाली है।

उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाए तथा पार्टनर के साथ खुलकर संवाद करें। एक दूसरे की भावनाओं को पूरी तरह से समझने का प्रयास करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

2027 में केतु के गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव

कुम्भ राशि वालों, इस वर्ष केतु का गोचर आपके छठे भाव में रहने वाला है। छठे भाव में केतु के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। क्योंकि हम छठे भाव से विरोधियों, प्रतिस्पर्धियों और रोग तथा ऋण इत्यादि का विचार करते हैं तो ऐसे में छठे भाव में केतु का गोचर इन मामलों पर नियंत्रण देने का काम कर सकता है। यानी कि आपके विरोधी या प्रतिस्पर्धियों की संख्या में कमी आएगी। आप उनसे बेहतर हो सकेंगे। आपका रोगों पर नियंत्रण होगा यानी आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। कर्ज मुक्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे या अपनी उन्नति के लिए आप कहीं से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

पुराने कर्ज या विवादों को समाप्त करने का अवसर केतु की इस गोचर के कारण मिलेगा। ऐसे में यदि आप चाहें तो इस अवसर का लाभ आप ले सकेंगे लेकिन स्वास्थ्य के मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी है। हालांकि केतु का गोचर स्वास्थ्य को बेहतर करने का काम करेगा लेकिन फिर भी स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरीके से लापरवाह नहीं होना है। इस गोचर का सबसे बड़ा सकारात्मक पक्षी यही रहेगा कि आप शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करने में समर्थ हो सकेंगे। 14 अप्रैल 2027 तक केतु, बुध ग्रह के नक्षत्र में गोचर करेंगे और बुध आपकी कुंडली में पंचम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ अष्टम भाव के भी स्वामी होते हैं।

ऐसे में केतु शिक्षा से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। विशेषकर प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अप्रत्याशित रूप से लाभ दिलाने में भी केतु का यह गोचर आपके लिए मददगार हो सकता है लेकिन 14 अप्रैल 2027 के बाद का समय विदेश ले जाने में तो मददगार बनेगा लेकिन घर से दूर करने की स्थितियां भी निर्मित कर सकता है, जो नकारात्मकता भरा विषय हो सकता है। 14 अप्रैल 2027 के बाद स्वास्थ्य का अपेक्षाकृत अधिक ख्याल रखने की आवश्यकता रहने वाली है?

उपाय: दूध में केसर या हल्दी डालकर पिएं। जरूरतमंदों की सेवा किया करें और नियमित रूप से योग व्यायाम किया करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।

2027 में केतु के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि वालों, इस वर्ष केतु का गोचर आपकी कुंडली के पंचम भाव में रहने वाला है। पंचम भाव में केतु के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। क्योंकि हम पंचम भाव से प्रेम, शिक्षा, संतान और रचनात्मकता के मामलों का विचार करते हैं। तो इन सभी मामलों में केतु का कुछ अलग सा प्रभाव देखने को मिल सकता है। बहुत संभव है कि इन मामलों में केतु के गोचर के द्वारा कुछ अड़चने या परेशानियां दी जा सकती हैं। ऐसे में प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी देखने को मिल सकती है अथवा प्रेम संबंधों को लेकर कुछ भ्रम या संदेह वाली स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। ऐसे में बिना मजबूत साक्ष्य के एक दूसरे पर संदेह करना या एक दूसरे पर आरोप लगाना ठीक नहीं रहेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो अपने सब्जेक्ट पर पूरा फोकस बनाए रखने की कोशिश लगातार करें बल्कि तुलनात्मक रूप से अधिक प्रयास भी करें। तभी जाकर आवश्यकता के अनुरूप फायदा मिल सकेगा।

हालांकि यदि आप ज्योतिष, आध्यात्म, आध्यात्मिक ज्ञान, रिसर्च और गहरे अध्ययन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो आपको केतु के इस गोचर के चलते कुछ फायदा भी मिल सकता है लेकिन सामान्य तौर पर यह गोचर प्रेम, शिक्षा, संतान आदि से डिटैचमेंट देने का काम कर सकता है। क्योंकि 14 अगस्त 2027 से पहले तक केतु, बुध ग्रह के नक्षत्र में रहेंगे और बुध ग्रह आपकी कुंडली के चतुर्थ तथा सप्तम भाव के स्वामी होते हैं तो ऐसे में आपको न केवल अपने प्रेम संबंध में बल्कि दांपत्य संबंधी मामले में भी पूर्णत: मर्यादित आदित्य रहने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही साथ एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखने की भी आवश्यकता रहेगी। एक दूसरे से संबंधित कामों में पारदर्शिता रखने की भी आवश्यकता रहने वाली है।

वहीं 14 अगस्त 2027 के बाद शनि के प्रभाव के चलते कुछ फायदे तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। हालांकि विदेश आदि से संबंधित मामलों में कुछ अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं लेकिन आर्थिक मामलों के लिए यह समय अवधि ठीक नहीं कही जाएगी। विशेषकर प्रिय जनों से किए गए आर्थिक आदान-प्रदान के मामले में कोई वैमनस्य न पैदा होने पाए इस बात का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। सीधे शब्दों में कहा जाए तो साल 2027 में केतु का गोचर आपको सावधानीपूर्वक निर्वाह करने का संदेश दे रहा है।

उपाय: मंदिर में महीने में कम से कम एक बार या फिर अधिक बार दूध और चीनी का दान करें। प्रतिदिन या फिर प्रत्येक बुधवार गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और समय-समय पर विद्यार्थियों की सहायता करते रहें।

उम्मीद है कि इस वर्ष केतु से मिलने वाले परिणामों का अनुमान लग जाने के कारण आप अब बेहतर योजना बनाकर बेहतर परिणाम प्राप्त करने में समर्थ हो सकेंगे। आपका आने वाला समय मंगलकारी हो।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2027 से

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. केतु गोचर 2027 कब होगा?

2027 में केतु राशि परिवर्तन करेंगे और इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है।

2. केतु गोचर 2027 का किन क्षेत्रों पर असर पड़ेगा?

इसका प्रभाव करियर, रिश्तों, स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता और व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है।

3. क्या केतु गोचर 2027 करियर को प्रभावित करेगा?

करियर में बदलाव, असमंजस या नई दिशा की स्थिति बन सकती है। परिणाम कुंडली के अनुसार अलग होंगे।

4. क्या केतु गोचर 2027 से रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं?

हां, कुछ लोगों के रिश्तों में दूरी या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखना जरूरी होगा।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer