सिंह 2012 राशिफल (चंद्र राशिफल)
Hindi Rashifal Singh Rashi 2012 (Moon Sign)

सिंह: (मा, मी, मू, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह जनवरी राशिफल- माह के पूर्वाद्ध नया काम शुरू करने से बचें. व्यापारी वर्ग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. लंबी यात्राएं आपके लिए खास फायदेमंद साबित नहीं होंगी. स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों की साजिशों का शिकार भी बनना पड़ सकता है.
सिंह फरवरी राशिफल- महीने की शुरुआत सामान्य रहेगी. आर्थिक पहलु को नजरअंदाज न करें. जमीन आदि में निवेश करने से बचें. पत्नी का स्वास्थ्य चिंता का सबब बन सकता है. कार्यों में रुचि नहीं होगी. बेकार की बातों मानसिक तनाव दे सकती हैं. कारोबार में हालात मध्यम रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों का अपने वरिष्ठों से विवाद हो सकता है.
सिंह मार्च राशिफल- मेहनत रंग लाने लगी है, लेकिन अति महत्वाकांक्षी बनने से बचें. रणनीति बनाकर ही आगे बढ़ें. सेहत ठीकठाक रहेगी. वाहन चलाते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतें. याद रखें प्यार देने का नाम है, इसलिए प्रेम संबंधों में देना सीखें.
सिंह अप्रैल राशिफल- कहीं से कोई पुरानी साथी या रिश्तेदार देवयोग से मिल सकता है. मौसमी बीमारियों से बचकर रहें. चिकित्सक के पास जाना आपके लिए बेहतर रहेगा. जीवन साथी का रवैया आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा. प्रतियोगिता से घबराएं नहीं, उसका आनंद उठाएं. फिर देखिए काम करने में कितना मजा आता है. धार्मिक कृत्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी.
सिंह मई राशिफल- सामान्य सा महीना है. काम करने का मन नहीं होगा और शरीर में दर्द होता रहेगा. मुकदमेबाजी में परिणाम आशा के विपरीत आ सकते हैं. कहीं से शुभाशुभ समाचार आ सकता है. काम को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाए रखें. मानसिक स्थिति सामान्य रखें.
सिंह जून राशिफल- किसी भी कागज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें. आपके बर्ताव से आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है. अपनी वाणी नियंत्रण में रखें. व्यर्थ किसी के पचड़े में टांग न अड़ाएं. महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है.
सिंह जुलाई राशिफल- समाज में आपका यश बढ़ेगा और करिअर में प्रगति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। हालाँकि आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घरेलू और पारिवारिक मोर्चे पर भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।
सिंह अगस्त राशिफल- आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी. भौतिक साधनों पर धन खर्च होगा. मित्रों का सहयोग आपके जीवन की गाड़ी को रफ्तार देगा. शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थी वर्ग को लाभ होगा. नौकरी में आगे बढ़ने की उम्मीद है. सेहत के प्रति सजग रहें.
सिंह सितम्बर राशिफल- शत्रुओं की निगाह आपकी कामयाबी पर है और आपका क्रोध उनके काम को आसान बना सकता है. गुप्त बातें किसी के साथ साझा करने से बचें. संतान की चिंता सताएगी. पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मची रह सकती है. सजग रहें.
सिंह अक्टूबर राशिफल- इस महीने आपके लिए सब कुछ सामान्य रहेगा. नए लोगों से परिचय होगा, जो लाभकारी साबित होगा. नौकरी के लिए किसी नये शहर का रुख कर सकते हैं. रुका हुआ धन वापस आएगा. जीवनसाथी आपके लिए चट्टान की तरह साबित होगा.
सिंह नबम्बर राशिफल- मानसिक शांति मिलेगी. तनाव काफी हद तक कम हो सकता है. चित्त शांत रहेगा. संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा. किसी जरूरतमंद की मदद करें, इससे आप अच्छा महसूस करेंगे. परिवार में आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा, आपकी बात को तवज्जो मिलेगी.
सिंह दिसम्बर राशिफल- जीवन में नए रंग भरने का वक्त है. पुरानी बातों को भूलकर आगे बढि़ए. मौसम का आनंद उठाइए. शैक्षिक कार्यों में खर्च करेंगे. जीवनसाथी का रवैया आपके लिए सहयोगात्मक होगा.
2012 का यह राशिफल चन्द्र राशि (Moon Sign) आधारित है और वैदिक ज्योतिष के सिद्धान्तों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आपको अपनी चन्द्र राशि का पता नहीं है तो Find your Moon Sign क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कर सकते हैं। 2012 Rashifal in Hindi is based on your moon sign and prepared according to ancient principles of Indian Vedic Astrology. If you do not know your Moon Sign, please click Find your Moon Sign to find out it free. it free. |
|
|
|
|
|
|
||||||||||||||||||
|
|
|
|
|
|
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada