मकर पारिवारिक राशिफल 2022 - मकर राशिफल 2022 के अनुसार वैवाहिक जीवन एवं संतान
मकर पारिवारिक राशिफल 2022 (Makar Rashifal Family 2022 in Hindi) के अनुसार यह वर्ष पारिवारिक जीवन के लिहाज से मकर राशि के जातकों के लिए औसत रह सकता है। साल के शुरुआत में मंगल की आपके चौथे भाव पर दृष्टि रहेगी जिसकी वजह से आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान अपनी माँ के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। साथ ही इस अवधि में आपके परिवार में किसी वजह से कलह होने की भी आशंका है जिससे आपका मन खिन्न हो सकता है। हालांकि इस बात की भी संभावना है कि आप इस अवधि में कुछ संपत्ति भी खरीद सकते हैं। यह वर्ष जैसे-जैसे बीतता जाएगा आपके पारिवारिक जीवन की स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। आपके परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम में वृद्धि हो सकती है और आप इस अवधि का आनंद उठा सकते हैं। बृहस्पति का मीन राशि में गोचर होने के बाद आपके परिवार में खुशियों का संचार होगा। इस बात की भी संभावना है कि इस दौरान आपके परिवार में किसी प्रकार का कोई आयोजन हो सकता है जिसकी वजह से आप अपने परिवार के साथ सुखद पल बिताने में सफल रह सकते हैं।
2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात
इस वर्ष आपके परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की भी संभावना है। मुमकिन है कि किसी शिशु का आपके घर में जन्म हो या फिर किसी सदस्य का विवाह सम्पन्न हो जिसकी वजह से घर में आनंदमय माहौल रह सकता है। हालांकि आशंका है कि साल के आखिरी छह महीने के दौरान आपके घर कुछ अतिथियों का आगमन हो सकता है जिसकी वजह से आपके खर्चों में वृद्धि होगी।
हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2024
- राशिफल 2024
- Calendar 2024
- Holidays 2024
- Chinese Horoscope 2024
- Shubh Muhurat 2024
- Career Horoscope 2024
- गुरु गोचर 2024
- Career Horoscope 2024
- Good Time To Buy A House In 2024
- Marriage Probabilities 2024
- राशि अनुसार वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2024
- राशि अनुसार घर खरीदने के शुभ योग 2024
- वॉलपेपर 2024
- Astrology 2024