नववर्ष 2024 व्हाट्सएप स्टेटस
एस्ट्रोसेज के विशेष आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं नववर्ष 2024 व्हाट्सएप स्टेटस , जिन्हें आप डाउनलोड करके अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करते हुए शुभकामनाएं भेज सकते हैं, तो ज्यादा इंतजार न करें अपने प्रियजनों को नए साल के मौके पर दिल खुश कर देने वाले नववर्ष 2024 व्हाट्सएप स्टेटस तुरंत शेयर करें।
Read in English: Best Whatsapp Status 2024 For New Year (LINK)
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
हर कोई नए साल को लेकर उत्साहित होता है। आने वाला नया साल सूरज की नई किरण की तरह होता है, जो प्रकाश की नई उम्मीद की तरह आता है। ऐसे में हर कोई आशा रखता है कि आने वाला साल पिछले साल से अच्छा हो। लोग उम्मीद करते हैं कि साल बदलने के साथ ही उनके जीवन में भी कई अच्छे बदलाव आए। इस उम्मीद के साथ लोग नए साल की शुरुआत बड़े ही धूमधाम से करते हैं। हर कोई नववर्ष के मौके पर दोस्तों और अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देते हैं। 31 दिसंबर की रात 12 बजे से तारीख़ बदलते ही लोग एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर देते हैं। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है ऐसे में, लोग व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया के जरिए नए साल के शुभकामना संदेश भेजते हैं। इस लेख के माध्यम से आप नए साल के बेस्ट व्हाट्सएप मैसेज डाउनलोड करके अपने ख़ास को एडवांस में शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
अपने जीवन को कैसे बनाएं खास?विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बातकरके जानें जवाब
नववर्ष 2024 व्हाट्सएप स्टेटस संग सभी को दें शुभकामनाएं
- नए वर्ष का नया प्रभात, बस खुशियां ही खुशियां लाए, मिट जाए सब मन का अंधेरा, हर पल बस रोशन हो जाए। हैप्पी न्यू ईयर 2024!
- नया साल, नया अध्याय, नया संस्करण, नई शुरुआत, और कुछ वही पुरानी कहानी! नया साल मुबारक हो, आइए उम्मीद करते हैं कि हम नई शुरुआत करें और अपने जीवन में और उत्साह लाएं।
- प्रार्थना करें कि आने वाला साल अधिक से अधिक आपदाओं के बिना एक हो। यह अधिक हंसने, कम दुखी होने और एक दूसरे के प्रति दयालु होने का समय है! एक खुशहाल और समृद्ध नया साल मुबारक हो!
- सोचा किसी अपनों से बात करें, अपने किसी ख़ास को याद करें, किया जो फैसला नए साल की शुभकामनाएं देने का, दिल ने बोला क्यों न शुरुआत आप से करें।नए साल 2024 की हार्दिक बधाई!
- आने वाले नए साल नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए कि आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाए। ये दिन आपको इतनी खुशियां दे जाए की ख़ुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए। हैप्पी न्यू ईयर 2024!
- स्वर्णिम बने भविष्य आपका जीवन हो सुगम-सफल, एक नया संकल्प लेकर आप नववर्ष को बनाए उज्जवल। नए साल की ढेर सारी बधाई।
शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय
- सुख, संपत्ति, सादगी, सफलता, स्वास्थ्य, सम्मान शान्ति एवं समृध्दि मंगलकामनाओं के साथ मेरे एवं मेरे परिवार की तरफ से आपको और आपके परिवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।
- सदा दूर रहो ग़म की परछाइयों से, सामना न हो कभी तन्हाइयों से, हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका, यही दुआ है दिल की गहराइयों से। नव वर्ष की ढेर सारी बधाई।
- अपने पिछले दुखों, कष्टों और दुखों को पीछे छोड़कर, नए साल में खुशी, गर्मजोशी और एक आशावादी दृष्टिकोण के साथ प्रवेश करें। नया साल मुबारक हो।
- हर अंत एक नई शुरुआत का प्रतीक है। अपने हौसले और दृढ़ संकल्प को अडिग रखें और हमेशा सही मार्ग पर चले। साहस, विश्वास और महान प्रयास से आप वह सब कुछ हासिल कर लेंगे, जो आप चाहते हैं। नया साल मुबारक हो।
- ईश्वर करें न कोई परेशानी किसी के पास आए, नया साल सबको रास आए। दस्तक दी किसी ने कहा सपने लाया हूं, खुश रहो आप हमेशा, इतनी दुआ लाया हूं। हैप्पी न्यू ईयर 2024!
- इस नए साल में जो भी आप चाहे वो आपका हो, हर दिन ख़ूबसूरत और रातें रोशन हो, कमियाबी चूमती रहे आपके कदम, नया साल मुबारक हो मेरे हमदम।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें
एक क्लिक पर 250 से ज्यादा लोगों को भेजें व्हाट्सएप मैसेज
नववर्ष 2024 व्हाट्सएप स्टेटस: डिजिटल युग का समय है इसलिए लोग नए साल की बधाई देने के लिए डिजिटल तकनीक अपनाते हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से आप भी घर बैठे देश विदेश में रह रहे लोगों को भी प्यार भरे संदेश भेजते हैं। कई बार सभी को मैसेज करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। ऐसे में इस साल आपका समय बर्बाद न हो इसलिए व्हाट्सएप पर मौजूद एक फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं और एक क्लिक पर 250 से ज्यादा लोगों को नया साल विश कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप खोलें। इसके बाद सबसे ऊपर आपको तीन डॉट (बिंदु) दिखाई देंगे जिस पर आपको क्लिक करना होगा। डॉट पर क्लिक करते ही कई सारे ऑप्शन आपके सामने आएंगे, जिसमें आपको न्यू ब्रॉडकास्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको उन लोगों को सेलेक्ट करना है जिन्हें आप नए साल पर मैसेज भेजना चाहते हैं। इसमें आप कम से कम 256 लोगों को सेलेक्ट कर सकते हैं। आप जो भी संदेश भेजना चाहते हैं यहां लिख दें। यह संदेश 256 लोगों को अलग-अलग मिलेगा। इससे सबको एक साथ मैसेज भी चला जाएगा और आपका समय बर्बाद भी नहीं होगा।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।




