कर्क राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) विशेष रूप से आपके लिए निर्मित किया गया है। यह वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और ग्रहों की चाल और ग्रहों के गोचर को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है। वर्ष 2024 के दौरान ग्रहों की क्या स्थिति रहेगी और वह आप को किस प्रकार प्रभावित करेगी जिससे आपके जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में किस प्रकार के अच्छे और बुरे परिणाम आपको प्राप्त होंगे, यह सब कुछ इस राशिफल 2024 के अंतर्गत बताया जा रहा है। अगर आप जानना चाहते हैं कि वर्ष 2024 में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है और आपको अपने करियर यानी कि अपनी जॉब या अपने व्यापार में कब सफलता मिलेगी और कब आपके लिए कमज़ोर समय होगा तो यह भी आपको इस लेख के माध्यम से पता चल सकता है। आपके लिए तैयार किए गए इस विशेष लेख में आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा। अगर आप विवाहित हैं तो आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहने वाला है और वर्ष 2024 में कब अच्छे और कब बुरे समय की आहट होगी, यह भी आप राशिफल 20024 के माध्यम से जान सकते हैं।

हम आपको यह अवगत कराना चाहते हैं कि यह कर्क राशिफल 2024विशेष रूप से आपकी मदद करने के लिए ही प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे आप वर्ष 2024 में अपने लिए पूर्वानुमान भी लगा सकते हैं और इस साल की भविष्यवाणी को जानकर अपने जीवन को सही क्षेत्रों में आगे बढ़ा कर सफलता अर्जित कर सकते हैं। आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को इसमें स्थान दिया गया है जैसे कि आपको धन लाभ अथवा हानि होगी और कब होगी, आपको वाहन और संपत्ति से संबंधित कैसे परिणाम इस वर्ष मिलने वाले हैं, आपका करियर किस दिशा में रहेगा, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा अथवा आप बीमार पड़ सकते हैं आदि सभी विशेष जानकारियां आपको इस कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) में बताई गई हैं जिसेएस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषी डॉ. मृगांक द्वारा तैयार किया गया है। वर्ष 2024 के दौरान कर्क राशि के जातकों को ग्रहों के गोचर का क्या प्रभाव मिलेगा, कब ग्रह आप के पक्ष में होंगे और कब आपके लिए प्रतिकूल परिणाम देने वाले बनेंगे, यह सब कुछ ध्यान में रखते हुए ही यह राशिफल आपके लिए तैयार किया गया है। यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है यानी कि यदि आपका जन्म कर्क राशि में हुआ है तो यह राशिफल विशेष रूप से आपके लिए ही तैयार किया गया है। तो आइए अब ज्यादा समय व्यर्थ नहीं गंवाते हैं और आपको बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए वर्ष 2024 क्या विशेष लेकर आ रहा है।
2024 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात
कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत में बुध और शुक्र पांचवें भाव में विराजमान हैं और ऐसे में प्रेम और आर्थिक जीवन के लिहाज यह वर्ष आपके लिए अनुकूल साबित होगा लेकिन सूर्य और मंगल के छठे भाव में होने और शनि महाराज के आठवें भाव में होने से स्वास्थ्य समस्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है और आपके खर्चे भी अधिक हो सकते हैं। देव गुरु बृहस्पति दसवें भाव में होकर करियर और परिवार के बीच संतुलन स्थापित करने में मददगार बनेंगे और 01 मई के बाद आपके ग्यारहवें भाव में जाकर आपकी आमदनी में स्पष्ट वृद्धि करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रुचि जागृत होगी। राहु की मौजूदगी पूरे वर्ष आपके नौवें भाव में रहने से आपको तीर्थ स्थानों पर जाने और विशेष नदियों जैसे की गंगा जी में स्नान करने का मौका मिलेगा। आप धार्मिक भी बनेंगे और लंबी यात्राओं पर भी जाएंगे। इस प्रकार यह वर्ष यात्राओं से भरा रह सकता है। इस वर्ष आप को विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके साथ ही अपने पिताजी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव आते जाते रहेंगे लेकिन आपको बिना हिम्मत हारे अपने काम में लगे रहने की आदत डालनी होगी। इसी से आपको सफलता मिलेगी। इस वर्ष आपको विदेश जाने में सफलता मिल सकती है।
Click here to read in English: Cancer Horoscope 2024
सभी ज्योतिषीय आंकलन आपकी चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर
कर्क प्रेम राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, वर्ष 2024 में कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों की शुरुआत बहुत खूबसूरती से होगी क्योंकि वर्ष की शुरुआत में ही बुध और शुक्र जैसे दो शुभ और प्रेम प्रदान करने वाले ग्रह आपके पांचवें भाव में रहेंगे। इसके परिणाम स्वरूप आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा बनी रहेगी। आप और आपके परिजनों के बीच रोमांस के भरपूर योग बनेंगे। आप अपने रिश्ते का पूरा लुत्फ उठाएंगे। साथ में घूमने जाना, फिल्म देखना, बाहर खाना खाने जाना, एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले घूमना, ऐसी अनेक गतिविधियां जो एक प्रेमी प्रेमिका आमतौर पर करते हैं, आप भी करते नजर आएंगे। इससे वर्ष की शुरूआत आपको बहुत खुशी देगी लेकिन फरवरी से लेकर अगस्त के बीच का समय आपके प्रेम संबंधों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, आपके प्यार को किसी की बुरी नज़र भी लग सकती है इसलिए अपने प्यार का बखान करने से बचें। इसके साथ ही एक बात और विशेष ध्यान रखें कि अपने किसी दोस्त को भी इतना हक ना दें कि वह आपके प्रेम संबंध के बारे में हस्तक्षेप करें क्योंकि इससे आपका रिश्ता टूट सकता है। आप और आपके प्रियतम एक दूसरे पर विश्वास रखेंगे तो वर्ष की तीसरी तिमाही आपके प्रेम जीवन को संतुलित बनाए रखेगी और वर्ष के चौथे तिमाही में आप अपने प्रेम संबंध का अगला पड़ाव पार कर सकते हैं और एक दूसरे के साथ विवाह के बारे में विचार कर सकते हैं।
कर्क करियर राशिफल 2024
वर्ष 2024 के दौरान आपके करियर की बात करें तो वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। शनि महाराज आठवें भाव से आपके दसवें भाव दृष्टि डालेंगे और देव गुरु बृहस्पति भी दसवें भाव में रहेंगे तथा सूर्य और मंगल छठे भाव में रहकर आपको अपनी नौकरी में परिपक्व बनाएंगे। आप अपने काम के लिए जाने जाएंगे। लोगों की जुबान पर आपका नाम होगा। आप पूरी मेहनत और कार्यकुशलता से अपने काम को अंजाम देंगे जिससे नौकरी में आप की स्थिति प्रबल होगी। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, 1 मई को बृहस्पति के ग्यारहवें भाव में जाने से आप और आप के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच रिश्ते और बेहतर बनेंगे। इसका आपको समय-समय पर लाभ होगा और आपकी मुश्किल परिस्थितियों में आप के वरिष्ठ अधिकारी आपको सहयोग करेंगे। बृहस्पति की पांचवीं दृष्टि तीसरे भाव पर होने से आपको अपने साथ काम करने वाले सहकर्मियों का सहयोग भी समय-समय पर मिलता रहेगा।
कर्क करियर राशिफल 2024 के अनुसार आप अपनी नौकरी में वर्ष के उत्तरार्ध में और भी अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे। इसकी बदौलत आपको पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है और आपकी तनख्वाह में भी वृद्धि होगी जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी और आपका आत्मबल बढ़ेगा। आप अपनी नौकरी को दिल लगाकर करेंगे। बीच-बीच में कुछ षड्यंत्रकारी लोग आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे जिससे कुछ समय के लिए आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा लेकिन आप उन चुनौतियों से बाहर निकल कर अपने करियर में अपने काम के दम पर टिके रहेंगे और अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, 23 अप्रैल से 1 जून के बीच नौकरी में बदलाव हो सकता है।
कर्क शिक्षा राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार वर्ष की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगी। बुध और शुक्र के प्रभाव से तथा चतुर्थ भाव और द्वितीय भाव पर देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि के कारण आप अपनी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे। आपकी स्मरण शक्ति और आपकी मेधा बढ़ेगी तथा आप अपने विषयों को और बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। आप की एकाग्रता भी बनी रहेगी जिससे पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखना आपके लिए आसान होगा। इससे आपकी राह आसान होगी। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के छठे भाव में रहने से प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता के योग बन सकते हैं। इसके बाद मई, अगस्त और नवंबर - दिसंबर के बीच भी आपके लिए उत्तम समय होगा क्योंकि तब आप किसी अच्छी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करके सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
कर्क वार्षिक शिक्षा राशिफल 2024 के अनुसार अगर आप इस वर्ष उच्च उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस वर्ष विदेश जाने का मौका मिल सकता है लेकिन उसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी और राहु की उपस्थिति नौवें भाव में होने से आप अपनी शिक्षा को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित रहेंगे लेकिन बीच-बीच में आपका ध्यान भंग होता रहेगा जिससे शिक्षा में उतार-चढ़ाव रहेगा। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, आठवें भाव में शनि होने के कारण भी आपको अपनी शिक्षा में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा और विशेष रूप से वर्ष का प्रथम और द्वितीय तिमाही कमजोर रह सकता है। वर्ष का उत्तरार्ध आपको उच्च शिक्षा में सफलता देगा।
कर्क वित्त राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, वर्ष 2024 आपको वित्तीय तौर पर संतुलन साधने में समस्या को दर्शा रहा है। आपको बार-बार अपने वित्तीय संतुलन पर ध्यान देना होगा क्योंकि जहां एक ओर वित्त बार-बार आपकी तरफ आएगा तो वहीं दूसरी ओर आमदनी और व्यय के बीच आप परेशानी महसूस करेंगे। आपको किसी वित्तीय सलाहकार की आवश्यकता भी पड़ सकती है जो समय-समय पर आपको सही सलाह देकर वित्तीय रूप से मजबूत बनने में आपकी मदद कर सके क्योंकि इस वर्ष जहां धन बराबर मात्रा में आएगा तो वहीं खर्चों में भी वृद्धि होगी। अब आप उनके बीच कैसा संतुलन बना कर रखते हैं, यही आप की वित्तीय स्थिति को दर्शाएगा।
कर्क पारिवारिक राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, वर्ष की शुरुआत पारिवारिक जीवन के लिए बहुत अनुकूल रहेगी। देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर रहेगी लेकिन शनि महाराज आपके दूसरे भाव को देखेंगे तथा मंगल की दृष्टि वर्ष की शुरुआत में आपके बारहवें भाव और आपके पहले भाव पर होने से परिवार में प्रेम रहेगा। घर के बुजुर्ग आपको आशीर्वाद देंगे और आपकी बातों को सराहेंगे। आपका मार्गदर्शन करेंगे लेकिन आपकी वाणी में कुछ उग्रता होने के कारण आप उनकी बातों को उल्टे रूप में ले सकते हैं जिससे कुछ समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। आपको अपनी इस आदत से बाज आना होगा क्योंकि यह वर्ष की प्रथम तिमाही में आपको परेशान कर सकती है। हालांकि परिवार के लोगों की ओर से आप को समर्थन जारी रहेगा। आपके भाई - बहनों को कुछ समस्याएं हो सकती हैं लेकिन अपनी निजी समस्याओं को एक तरफ रखते हुए वे आपके लिए मददगार बने रहेंगे। इस वर्ष आपके पिताजी को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आठवें भाव में वर्ष पर्यंत शनि महाराज और नौवें भाव में वर्ष पर्यंत राहु महाराज की उपस्थिति आपके पिताजी की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, विशेष रूप से जब 23 अप्रैल से 1 जून के बीच मंगल का गोचर भी आपके नवम भाव में राहु के साथ होगा तो अंगारक दोष बनने के कारण पिताजी को विशेष स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और आवश्यकता होने पर उपचार कराएं। वर्ष की अंतिम तिमाही निजी संबंधों में प्रगाढ़ता लाएगी।
बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय
कर्क संतान राशिफल 2024
यदि आपकी संतान के लिए वर्ष की शुरुआत की बात करें कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपकी संतान में कलात्मक अभिव्यक्ति की बढ़ोतरी होगी। वह अपनी किसी रुचि को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। उनको समाज में मान सम्मान भी मिलेगा और आपका प्रेम भी प्राप्त होगा। उनकी उन्नति देखकर आप भी फूले नहीं समाएंगे। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, 1 मई से जब बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में बैठकर आपके पांचवें भाव और सातवें भाव को देखेंगे तो आपके संतान के लिए वह समय अधिक उपयुक्त रहेगा और वे अपने जिस भी क्षेत्र में हों, उसी में उन्हें सफलता मिलेगी। उनको मान सम्मान मिलेगा, वे आज्ञाकारी बनेंगे, उनके अंदर संस्कारों की वृद्धि होगी और आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी तथा खुद पर गर्व भी महसूस होगा। आपकी विवाह योग्य संतान का विवाह भी इस वर्ष के उत्तरार्ध में होने के प्रबल योग बनेंगे। यह साल आपको संतान की ओर से प्रसन्नता देगा। अप्रैल, मई और जून के महीने कुछ कमजोर रहेंगे। इस दौरान उनकी सेहत और संगति का ध्यान रखें।
कर्क विवाह राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार वैवाहिक जातकों को वर्ष की शुरुआत में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य और मंगल के छठे भाव तथा शनि देव के आठवें भाव में रहने से सातवां भाव पीड़ित अवस्था में रहेगा और सातवें भाव के स्वामी शनि स्वयं आठवें भाव में जाने से दांपत्य जीवन में तनाव और टकराव का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, इस वर्ष आपको बहुत ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि यदि आपकी कुंडली विशेष में दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां अनुकूल नहीं हैं और आप की ग्रह दशा भी अच्छी नहीं चल रही है तो इस वर्ष विवाह विच्छेद की स्थिति भी बन सकती है क्योंकि आपके रिश्ते में ससुराल पक्ष का हस्तक्षेप बहुत ज्यादा हो जाएगा जिसके परिणामस्वरूप दांपत्य जीवन में कष्ट बढ़ेगा। जनवरी और फरवरी के महीने ज्यादा परेशानी युक्त रहेंगे क्योंकि सूर्य और मंगल दोनों ही सातवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इससे जीवन साथी के व्यवहार में भी उग्रता बढ़ सकती है जो आपके बीच झगड़ा करा सकती है। थोड़ा सा धैर्य रखते हुए आप परिस्थितियों को संभाल सकते हैं। आपके लिए अगस्त के बाद से अनुकूल समय शुरू हो सकता है, तब तक आप को विशेष रूप से ध्यान देना होगा।
कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार यदि आप अकेले हैं और एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको अपनी तलाश को जारी रखना होगा। वर्ष के अंतिम महीनों में अल्प संभावनाएं बन सकती हैं कि आपका विवाह हो जाए अन्यथा आपका विवाह अगले वर्ष होने के योग अधिक बनेंगे। विवाह संबंधित बातें अवश्य ही इस वर्ष चल सकती हैं लेकिन विवाह अगले वर्ष करना ही आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है क्योंकि इस वर्ष ग्रह स्थिति आपके पक्ष में नहीं हैं। हालांकि कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, 1 मई को जब देव गुरु बृहस्पति ग्यारहवें भाव में बैठकर आपके पांचवें और सातवें भाव को देखेंगे तो उससे वर्ष का उत्तरार्ध दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाएगा और विवाहित जातकों के दांपत्य संबंधों को धीरे-धीरे अनुकूल बनाने में मददगार बनेगा।
कर्क व्यापार राशिफल 2024
कर्क व्यापार राशिफल 2024 के अनुसार व्यापार करने वाले जातकों को इस वर्ष सावधानी से काम करना होगा क्योंकि सातवें भाव के स्वामी शनि महाराज पूरे वर्ष पर्यंत आपके आठवें भाव में बने रहेंगे जिससे व्यापार में उठापटक होती रहेगी और व्यापार को लेकर पूंजी निवेश करने से पहले भी आपको बहुत सोचना होगा क्योंकि कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न होगी कि जब आपको धन हानि हो सकती है और व्यापार में बनते हुए काम अटक सकते हैं। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार, दसवें भाव में बृहस्पति की उपस्थिति 1 मई तक रहेगी। तब तक का समय बृहस्पति की वजह से थोड़ा बहुत ठीक बना रहेगा और आप कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं लेकिन कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार 1 मई के बाद बृहस्पति ग्यारहवें भाव में जाकर सप्तम भाव को देखेंगे और तीसरे और पांचवें भाव पर भी दृष्टि डालेंगे। इससे आप व्यापार में सीमित मात्रा में जोखिम लेंगे और व्यापार को उन्नत बनाने की कोशिश करेंगे। आपको इस वर्ष किसी महत्वपूर्ण और समाज में जाने-माने वयोवृद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है जो आपके व्यापार में साथ देकर आपको उन्नति की राह पर लाने में मददगार बन सकते हैं। 5 फरवरी से 15 मार्च तक मंगल का गोचर आपके सातवें भाव में रहने से आप कोई बड़ी डील भी कर सकते हैं जिससे आपके व्यापार को और उन्नति मिलेगी और आपका नाम होगा लेकिन 15 मार्च से 23 अप्रैल तक मंगल का गोचर भी आठवें भाव में शनि के साथ होगा। यह स्थितियां आपके व्यापार के लिए परेशानी जनक हो सकती हैं और आपके व्यवसायिक साझेदार को भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार 1 जून से 26 अगस्त तक का समय आपके व्यापार में बाहरी लोगों के सहयोग से अच्छा रहने वाला है। हालांकि उसके बाद समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको धीरे-धीरे चुनौतियों से पार पाना होगा। यदि आपके जीवन साथी ही आपके व्यापार के साझेदार हैं तो आपको अपने ससुराल के लोगों को अपने व्यापार से दूर करना होगा नहीं तो आप परेशानियों में आ सकते हैं। अपना कर समय से चुकाएं क्योंकि उसके लिए आपको नोटिस भी प्राप्त हो सकता है। नवंबर से दिसंबर के महीने व्यापार को अच्छी उन्नति दिलाएंगे और कुछ बाहरी स्रोतों से भी आपका व्यापार मजबूत होगा।
कर्क संपत्ति और वाहन राशिफल 2024
कर्क संपत्ति और वाहन राशिफल 2024 के अनुसार, वर्ष का पहला तिमाही आपकी संपत्ति और वाहन के लिहाज से अनुकूल रहने की संभावना है। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार आप 1 से 18 जनवरी, 12 फरवरी से 7 मार्च, 31 मार्च से 12 जून और फिर 18 सितंबर से 13 अक्टूबर के बीच कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। हालांकि इस दौरान भी सबसे ज्यादा उपयुक्त समय 19 मई से 12 जून के बीच होगा, जब आपके चतुर्थ भाव के स्वामी शुक्रवार आज अपनी उच्च राशि में होंगे और आपको वाहन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपको भूल कर भी 18 जनवरी से 12 फरवरी और 12 फरवरी से 7 मार्च के बीच वाहन खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि उस दौरान वाहन लेने से दुर्घटना की संभावना बन सकती है।
कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो वर्ष की शुरुआत के लिए अच्छी रहने वाली है। जनवरी से मार्च के बीच आप कोई संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। यह संपत्ति खूबसूरत जगह पर हो सकती है तथा उसके आसपास कोई मंदिर या धार्मिक स्थल होने के योग भी होंगे। इसके अतिरिक्त अगस्त और फिर नवंबर तथा दिसंबर के बीच आप किसी बड़ी संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ भी कमा सकते हैं।
सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
कर्क धन और लाभ राशिफल 2024
कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष एक बात का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी कि आपको अच्छी आमदनी प्राप्त होने के योग बनेंगे लेकिन वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार सूर्य और मंगल आपके छठे भाव में रहेंगे तो शनि महाराज पूरे वर्ष ही आपके आठवें भाव में रहकर खर्चों में तेजी बनाए रखेंगे। आपको कोई भी काम करने से पूर्व और किसी भी संपत्ति में हाथ डालने से पूर्व उसके सभी पक्षों को ध्यान से देखना होगा क्योंकि अगर आप कोई ऐसी प्रॉपर्टी खरीद लेते हैं जो विवादित हो तो उस पर आपको काफी धन व्यय करना पड़ सकता है। शेयर बाजार में निवेश के उद्देश्य से फरवरी का महीना अच्छा है और उसके बाद जुलाई से अगस्त के बीच का समय भी अनुकूल रहेगा।
कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार आपको अपने भाई बहनों के द्वारा भी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है जो आपके कामों को बनने में आपकी मदद करेंगे और उसके लिए धन प्रदान कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को वर्ष के उत्तरार्ध में तनख्वाह में वृद्धि की सौगात मिल सकती है जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को भी अच्छे लाभ की स्थिति बन सकती है लेकिन दूसरी तिमाही में ही ऐसा होने की संभावना अधिक है। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार पहली तिमाही में कहीं पर भी पूंजी निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है इसलिए बहुत सावधानी से आगे चलना चाहिए। आपको अप्रैल से जून के बीच और फिर सितंबर से अक्टूबर के बीच सरकारी क्षेत्र से भी धन लाभ हो सकता है।
कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2024
कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2024 के अनुसार वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूल नहीं रहने वाली है इसलिए आपको सावधानी रखनी चाहिए। छठे भाव में सूर्य और मंगल स्थित होंगे जिसकी वजह से शरीर का ताप बढ़ सकता है और इससे आपको बुखार और सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक गर्म मिर्च मसालों के भोजन से भी आपको बचना चाहिए। कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार शनि महाराज वर्ष भर आपके आठवें भाव में रहेंगे इसलिए इस वर्ष कोई बड़ी बीमारी ना जन्म ले, इसके लिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा और छोटी-छोटी समस्याओं को भी पूरी गंभीरता से लेना होगा। 15 मार्च से 23 अप्रैल के बीच आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उस दौरान मंगल भी शनि के साथ अष्टम भाव में होंगे। इस दौरान वाहन भी सावधानी से चलाएं और संभव हो तो किसी और से वाहन चलवाएं और खुद बैठकर जाएं। यदि आप किसी पुरानी समस्या से जूझ रहे हैं तो इस दौरान आपकी शल्य चिकित्सा भी हो सकती है। इसके बाद 23 अप्रैल से 1 जून तक मंगल का गोचर आपके नवम भाव में होगा, जहां पर पहले से ही राहु विराजमान हैं और इस प्रकार मंगल - राहु अंगारक योग बनने से आपके पिताजी को भी स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं और आपको भी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय के बाद धीरे-धीरे आपकी सेहत में सुधार आने के योग बनेंगे और 12 जुलाई के बाद से आपका स्वास्थ्य अनुकूलता की ओर बढ़ेगा। नवंबर और दिसंबर के महीने स्वास्थ्य लाभ कराएंगे लेकिन बीच-बीच में छोटी-छोटी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) के अनुसार,साल 2024 के दौरान आपको शरीर में पित्त प्रकृति की समस्याओं का सामना अधिक करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त मौसम को देखते हुए सर्दी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द जैसी समस्याएं और कमर में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। आपको चाहिए कि आप छोटी-छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज ना करें और स्वयं को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए थोड़ा सा व्यायाम और योग अवश्य करें। इससे आप बहुत सारी समस्याओं को समय रहते ही दूर कर सकते हैं और तंदुरुस्त बने रह सकते हैं।
2024 में कर्क राशि के लिए भाग्यशाली अंक
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और कर्क राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 2 और 6 है। ज्योतिष के अनुसार कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024) यह बताता है कि, वर्ष 2024 का कुल योग 8 होगा। यह साल कर्क राशि के जातकों के लिए मध्यम वर्ष रहने वाला है इसलिए आपको इस वर्ष जिस क्षेत्र में भी उन्नति करने की आप सोच रहे हों, उसके लिए ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आपकी मेहनत ही आप का मुख्य स्रोत होगी जिसके माध्यम से आप अपने जीवन में वर्ष 2024 के दौरान सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2024?
कर्क राशि के जातकों को वर्ष 2024 में अपने परिवार और प्रेम संबंधों में सुख और सम्बंधों की मजबूती के समय के शुभ परिणाम प्राप्त होने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं।
कर्क राशि का भाग्योदय कब होगा 2024?
कर्क जातकों के लिए वर्ष 2024 पूरा ही शानदार रहने वाला है। विषेशतौर पर वर्ष 2024 की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक जब देवगुरु बृहस्पति आपके दशम भाव से गोचर करेंगे।
कर्क राशि वालों के भाग्य में क्या लिखा है?
वर्ष 2024 में जिम्मेदारी से कार्य करना और अपने कामों की सूची बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा और इससे आपका भाग्य भी निखरेगा।
कर्क राशि का जीवनसाथी कौन है?
वृषभ राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि के लोगों को कर्क जातकों का सबसे उत्तम साथी माना जाता है।
कर्क राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?
वृषभ राशि, तुला राशि और वृश्चिक राशि।
कर्क राशि वालों के दुश्मन कौन है?
कर्क राशि के शत्रुओं में कुंभ राशि के जातकों का नाम शीर्ष पर होता है।
रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें:
एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2024
- राशिफल 2024
- Calendar 2024
- Holidays 2024
- Chinese Horoscope 2024
- Shubh Muhurat 2024
- Career Horoscope 2024
- गुरु गोचर 2024
- Career Horoscope 2024
- Good Time To Buy A House In 2024
- Marriage Probabilities 2024
- राशि अनुसार वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2024
- राशि अनुसार घर खरीदने के शुभ योग 2024
- वॉलपेपर 2024
- Astrology 2024