प्रिंटेबल कैलेंडर 2025
एस्ट्रोसेज का यह खास और फ्री प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 आपको वर्ष 2025 में आने वाले प्रमुख व्रत त्योहार की तिथियां की जानकारी प्रदान करेगा। सिर्फ इतना ही नहीं इस साल में कब कौन सा राष्ट्रीय बैंक अवकाश, सार्वजनिक बैंक अवकाश या फिर धार्मिक अवकाश पड़ने वाला है इसकी जानकारी भी आपको प्रिंटेबल कैलेंडर के माध्यम से प्रदान की जा रही है। इस कैलेंडर में दी गई छुट्टियों को जानकर आप नए साल में अपनी छुट्टियों की योजना आसानी से बना पाने में कामयाब रहेंगे।
अपने रीडर्स की सहूलियत के लिए तैयार किया गया हमारा यह प्रिंटेबल कैलेंडर आप बेहद ही आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इस कैलेंडर को अपने घर की दीवार पर टांग सकते हैं या फिर ऑफिस के टेबल पर रख सकते हैं जिससे आप कोई भी महत्वपूर्ण तिथि कभी मिस नहीं करेंगे। आसान शब्दों में कहें तो इस कैलेंडर का इस्तेमाल आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं क्योंकि इसमें दी गई तिथियां को ध्यान रखकर महत्वपूर्ण योजना बना पाएंगे और साथी ही कोई भी महत्वपूर्ण व्रत त्यौहार आपसे मिस नहीं होगा। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले बात कर लेते हैं प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 के महत्व के बारे में।
Read in English: Printable Calendar 2025
प्रिंटेबल कैलेंडर क्यों है महत्वपूर्ण?
आमतौर पर भी आप अपने घर में देखेंगे तो आपको कोई ना कोई कैलेंडर अवश्य मिल जाएगा। इन कैलेंडर का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि यह हमें तिथि और दिन की जानकारी देने के साथ-साथ महत्वपूर्ण तिथियां की जानकारी भी प्रदान करें। वरना अक्सर देखा गया है कि लोग अपनी व्यस्त जिंदगी की भाग दौड़ के चलते महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मिस कर देते हैं और बाद में पछताते हैं। ऐसे में अगर हम प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 का सहारा लेते हैं तो हम इसके माध्यम से महत्वपूर्ण तारीख, तिथि और अवकाशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने सभी जरूरी काम समय पर निपटा सकते हैं, कोई भी महत्वपूर्ण ट्रिप समय से रहते प्लान कर सकते हैं, आदि। हालांकि बदलते समय का प्रभाव प्रिंटेड कैलेंडर पर भी देखने को मिला है क्योंकि अब लोग प्रिंटेबल कैलेंडर की जगह पर अपने लैपटॉप या फिर फोन में ही कैलेंडर का इस्तेमाल करने लगे हैं।
जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट
लेकिन आप देखेंगे तो पाएंगे कि आज भी प्रिंटेबल कैलेंडर पूरी तरह से विलुप्त नहीं हुए हैं। आज भी जहां एक तरफ अधिकतर मॉडर्न लोग फोन पर निर्भर हो चुके हैं वहीं इससे पहले की पीढ़ी प्रिंटेबल कैलेंडर का सहारा लेती है जहां से वह महत्वपूर्ण दिन और तिथि आदि के बारे में जानकारी जान सकते हैं और सोचिए दिन और तिथि के बारे में जानकारी दिलाने वाले यह कैलेंडर खूबसूरत भी हो तो यह हमारे घर की दीवारों की शोभा भी बढ़ाते हैं। इन दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए एस्ट्रोसेज के यह प्रिंटेबल कैलेंडर तैयार किए जाते हैं जो न केवल अपने रीडर्स को महत्वपूर्ण दिनों की जानकारी देते हैं बल्कि आपके वातावरण आपके आसपास के जगह को भी खूबसूरत बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2025
प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 लगाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
जब भी एक साल खत्म होता है और नए साल का आगाज होता है तो हमारे जीवन में बहुत सारे बदलाव आते हैं। इन्हें बदलाव में एक होता है कैलेंडर का बदलना। जहां पूरे साल हम एक ही कैलेंडर के पन्ने बदल बदल के उसको नया करते रहते हैं वहीं नए साल का समय ऐसा होता है जब वह पूरा ही पूरा पुराना कैलेंडर हटा दिया जाता है और उसकी जगह ले लेता है एक नया और और भी ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक कैलेंडर। लेकिन कैलेंडर से जुड़े कुछ वस्तु नियम होते हैं जिनको हम नहीं जानते हैं और जिसके चलते हम कैलेंडर के विषय में गलतियां कर बैठते हैं। कैलेंडर से संबंधित भी कुछ विशेष वास्तु नियम बताए गए हैं जिनका अगर पालन न किया जाए तो व्यक्ति की सेहत और सफलता पर नकारात्मक असर पड़ने लगता है। क्या कुछ हैं ये वास्तु नियम चलिए जान लेते हैं।
जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें
- कैलेंडर और दिशा: सबसे महत्वपूर्ण बात होती है कि आखिर जो भी प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 है वह हम किस दिशा में लगाएँ। तो कैलेंडर लगाने के लिए उत्तर और पश्चिम दिशा को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है क्योंकि जहां पश्चिम दिशा वहन की दिशा होती है वहीं उत्तर दिशा को कुबेर जी का स्थान माना गया है। ऐसे में आप जब भी नया कैलेंडर लगाएँ तो इस बात का विशेष ध्यान रखें।
- इसके अलावा दक्षिण दिशा में कभी भी कैलेंडर ना लगाएँ क्योंकि इससे घर में रहने वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
- घर का मुख्य द्वार हमेशा खाली रखें। यहां पर कभी भी कैलेंडर ना लगाएँ क्योंकि इसी दिशा से घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में यहां पर कैलेंडर लगाने से व्यक्ति की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।
- घर के दरवाजे पर अक्सर आपने देखा होगा कि लोग कैलेंडर लगा लेते हैं लेकिन यह भी बेहद गलत है। घर के दरवाजे पर कैलेंडर नहीं लगना चाहिए।
- इसके साथ ही अक्सर देखा गया है कि लोग घर में ऐसी जगह पर कैलेंडर लगा देते हैं जहां हवा बहुत तेज़ चल रही होती है। ऐसा करने से कैलेंडर उड़ने लगेगा। इसका नकारात्मक असर घर में रहने वालों की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें।
- जब भी हम नया कैलेंडर घर में लेकर आते हैं या नया कैलेंडर लगते हैं तो बहुत से लोगों की आदत होती है कि पुराने कैलेंडर को संजोकर रख लेते हैं, उन्होंने फेंकते नहीं है या फिर कई बार आपने देखा होगा कि लोग पुराने कैलेंडर के ऊपर ही नया कैलेंडर टांग देते हैं लेकिन वास्तु के हिसाब से यह बेहद ही गलत होता है क्योंकि व्यक्ति का बीता हुआ कल कई बार वास्तु दोष का कारण बनता है जिससे व्यक्ति की तरक्की, सफलता सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार हमेशा पुराने कैलेंडर को घर से बाहर निकाल देना चाहिए और नए कैलेंडर को घर में लगाना चाहिए।
- अगर आपके कैलेंडर में देवी देवता के चित्र बने हुए हैं और आप इन्हें फेंकना नहीं चाहते तो आप इन्हें किसी साफ जगह पर ले जाकर रख सकते हैं या फिर बहते हुए जल में प्रवाहित कर सकते हैं।
- जब भी आप अपने घर में प्रिंटेबल कैलेंडर के विकल्प चुनते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसमें युद्ध से रक्त रंजित दृश्य अर्थात खून खराब ना हो, उजड़े हुए लैंडस्केप, सूखे हुए पेड़ या फिर डिप्रेशन वाली चीज ना हो। इसे वास्तु के अनुसार उचित नहीं माना गया है।
- हमेशा ऐसे प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 का इस्तेमाल करें जो आंख को खूबसूरत लगे, जिसमें रंगीन कलर हो, जिसमे खूबसूरत तस्वीर हो। आप इसके लिए एस्ट्रोसेज के प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 का चयन कर सकते हैं।
शनि रिपोर्ट के माध्यम से जानें अपने जीवन में शनि का प्रभाव
प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 से होने वाले लाभ
हमारे रोज के जीवन में कई ऐसे काम होते हैं जो हमें एक निश्चित समय पर ही करने होते हैं। अगर इसमें देरी हुई तो उसका हमें भुगतान देना पड़ सकता है जैसे हो गया हमारा घर में बिजली का बिल या बच्चों के स्कूल की फीस, दूध वाले का हिसाब, आदि। इन सभी की महत्वपूर्ण तिथियां याद रखना बेहद जरूरी भी होता है लेकिन कई बार हम अपनी व्यस्तता के चलते भूल जाते हैं। ऐसे में यह महत्वपूर्ण तिथियां हम भूलें नहीं इसके लिए ऐस्ट्रोसेज के प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 पर आप उन तारीख को पर निशान लगा सकते हैं। इसके अलावा त्यौहार आप अच्छे से सेलिब्रेट कर सकें, अपने ऑफिस में समय से पहले छुट्टियां मांग सके, बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे बैंक अवकाश वाले दिन से पहले निपटा सके इन सबके लिए भी बेहद जरूरी है कि आपको त्योहार और व्रत की जानकारी पहले से हो। ऐसे में प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिसके माध्यम से आप इन महत्वपूर्ण तिथियां की जानकारी के बारे में समय से पूर्व अपडेट रह सकते हैं। तो आज ही अपने जीवन को और भी ज्यादा सुखद और समृद्ध बनाने के लिए एस्ट्रोसेज के प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 का करें इस्तेमाल और अपने जीवन में सुखद बदलाव आते देखे।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 पर विशेष हमारा यह खास लेख आपके लिए सहायक साबित हुआ होगा और आपको इससे उपयुक्त जानकारी प्राप्त हुई होगी। अगर ऐसा है तो इस लेख को अपने शुभचिंतकों, दोस्तों आदि के साथ शेयर करना ना भूलें। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या है प्रिंटेबल कैलेंडर का महत्व?
प्रिंटेबल कैलेंडर की मदद से हम वर्ष की सभी महत्वपूर्ण तिथियों को याद रख सकते हैं।
2. प्रिंटेबल कैलेंडर 2025 के क्या फायदे हैं?
यह कैलेंडर बैंक अवकाश जैसे प्रमुख अवकाशों के बारे में जानकारी देता है।
3. प्रिंटेबल कैलेंडर को किस दिशा में लगाना चाहिए?
वास्तु के अनुसार, इस कैलेंडर को उत्तर और पश्चिम दिशा में लगाना शुभ रहता है।






