सिख त्योहार 2026

सिख त्योहार 2026: एस्ट्रोसेज एआई का यह आर्टिकल “सिख त्योहार 2026” आपको नए साल यानी कि वर्ष 2026 में आने वाले सिख धर्म के प्रमुख पर्वों एवं त्योहारों की पूरी सूची प्रदान करेगा। हमारा यह लेख सिख धर्म के नियमों और परंपराओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ताकि आप तीज-त्योहारों की तिथियां पहले से जानकर उनकी योजना बना सकें। साथ ही, इन अवकाशों को अपने करीबियों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ बीता सकें। तो आइए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस लेख की और नज़र डालते हैं सिख त्योहार 2026 की सूची पर।

सिख त्योहार 2026

Read in English: Sikh Holiday 2026

2026 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ

सिख त्योहार 2026: पर्व एवं त्योहारों की तिथियां

जनवरी 2026 में सिख त्योहार

तिथि

दिन

पर्व एवं त्योहार

13 जनवरी 2026

मंगलवार

लोहड़ी

31 जनवरी 2026

शनिवार

गुरु हरराय जयंती

सिख त्योहार 2026: फरवरी 2026 में सिख त्योहार

फरवरी 2026 में सिख धर्म का कोई पर्व नहीं मनाया जाएगा।

मार्च 2026 में सिख त्योहार

तिथि

दिन

पर्व एवं त्योहार

04 मार्च 2026

बुधवार

होला मोहल्ला शुरू

06 मार्च 2026

शुक्रवार

होला मोहल्ला समाप्त

17 मार्च 2026

मंगलवार

गुरु हरराय गुरयाई

19 मार्च 2026

गुरुवार

गुरु अमरदास गुरयाई

22 मार्च 2026

रविवार

गुरु अंगद देव ज्योति जोत

23 मार्च 2026

सोमवार

गुरु हरगोबिंद सिंह ज्योति जोत

सिख त्योहार 2026: अप्रैल 2026 में सिख त्योहार

तिथि

दिन

पर्व एवं त्योहार

01 अप्रैल 2026

बुधवार

गुरु हरकिशन सिंह ज्योति जोत

01 अप्रैल 2026

बुधवार

गुरु तेग बहादुर गुरयाई

07 अप्रैल 2026

मंगलवार

गुरु तेग बहादुर जयंती

09 अप्रैल 2026

गुरुवार

गुरु अर्जुन देव जयंती

14 अप्रैल 2026

मंगलवार

बैसाखी

18 अप्रैल 2026

शनिवार

गुरु अंगद देव जयंती

30 अप्रैल 2026

गुरुवार

गुरु अमरदास जयंती

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मई 2026 में सिख त्योहार

तिथि

दिन

पर्व एवं त्योहार

10 मई 2026

रविवार

गुरु हरगोबिंद सिंह गुरयाई

सिख त्योहार 2026: जून 2026 में सिख त्योहार

तिथि

दिन

पर्व एवं त्योहार

18 जून 2026

गुरुवार

गुरु अर्जुन देव ज्योति जोत

30 जून 2026

मंगलवार

गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती

जुलाई 2026 में सिख त्योहार

जुलाई 2026 में सिख धर्म का कोई पर्व नहीं मनाया जाएगा।

सिख त्योहार 2026: अगस्त 2026 में सिख त्योहार

तिथि

दिन

पर्व एवं त्योहार

07 अगस्त 2026

शुक्रवार

गुरु हरकिशन सिंह जयंती

शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय

सितंबर 2026 में सिख त्योहार

तिथि

दिन

पर्व एवं त्योहार

12 सितंबर 2026

शनिवार

गुरु ग्रंथ साहिब जयंती

13 सितंबर 2026

रविवार

गुरु अर्जुन देव गुरयाई

14 सितंबर 2026

सोमवार

गुरु रामदास ज्योति जोत

24 सितंबर 2026

गुरुवार

गुरु रामदास गुरयाई

26 सितंबर 2026

शनिवार

गुरु अमरदास ज्योति जोत

सिख त्योहार 2026: अक्टूबर 2026 में सिख त्योहार

तिथि

दिन

पर्व एवं त्योहार

01 अक्टूबर 2026

गुरुवार

गुरु अंगद देव गुरयाई

05 अक्टूबर 2026

सोमवार

गुरु नानक देव ज्योति जोत

27 अक्टूबर 2026

मंगलवार

गुरु रामदास जयंती

नवंबर 2026 में सिख त्योहार

तिथि

दिन

पर्व एवं त्योहार

03 नवंबर 2026

मंगलवार

गुरु हरकिशन सिंह गुरयाई

03 नवंबर 2026

मंगलवार

गुरु हरराय ज्योति जोत

11 नवंबर 2026

बुधवार

गुरु ग्रंथ साहिब गुरयाई

14 नवंबर 2026

शनिवार

गुरु गोबिंद सिंह ज्योति जोत

24 नवंबर 2026

मंगलवार

गुरु नानक देव जयंती

सिख त्योहार 2026: दिसंबर 2026 में सिख त्योहार

तिथि

दिन

पर्व एवं त्योहार

12 दिसंबर 2026

शनिवार

गुरु गोबिंद सिंह गुरयाई

14 दिसंबर 2026

सोमवार

गुरु तेग बहादुर ज्योति जोत

नोट: आपको बता दें कि सिख त्योहार 2026 में ऊपर दी गई त्योहारों की तिथियों में बदलाव हो सकता है। अगर भविष्य में किसी तिथि में बदलाव किया जाता है, तो हम कैलेंडर में तिथि अपडेट कर देंगे।

चलिए अब हम आपको अवगत करवाते हैं सिख धर्म के महत्व और इतिहास से।

सिख त्योहार 2026: सिख धर्म का महत्व और इतिहास

भारत को विविधताओं वाला देश कहा जाता है जहाँ अनेक धर्म और संस्कृति के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। इन्हीं धर्मों में से एक है सिख धर्म जिसे दुनियाभर में पांचवां सबसे बड़े धर्म का दर्जा प्राप्त है। सिख धर्म को मानने वालों की संख्या विश्व में 28 मिलियन से भी अधिक है। यह धर्म एकता और प्रेम के सिद्धांत पर आधारित है जो सिख धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को आध्यात्मिक योद्धा बनने के लिए प्रेरित करता है।

संसार में सिख धर्म को सर्वेश्वरवादी या एकेश्वरवादी धर्म माना जाता है। सामान्य शब्दों में कहें तो, सिख धर्म के अनुयायी एक ही ईश्वर में विश्वास करते हैं जिसे वह ओंकार कहते हैं। इस धर्म को मानने वालों का मत है कि ईश्वर निरंकार है इसलिए मनुष्य को अपने हर काम में ईश्वर का स्मरण करना चाहिए और इसे ही सिमरन के नाम से जाना जाता है। बता दें कि सिख धर्म की मूल भाषा पंजाबी है और अगर बात करें इसके अर्थ की, तो सिख शब्द का वास्तविक अर्थ पंजाबी भाषा में शिष्य होता है। मान्यताओं के अनुसार, सिख धर्म की स्थापना का श्रेय पहले गुरु गुरुनानक देव जी को जाता है जिन्होंने दक्षिण एशिया के पंजाब में इसकी नींव रखी थी। सिख धर्म की स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बुराई और जातीय भेदभाव को समाप्त करना था।

सिखों का पवित्र धर्म गुरु ग्रंथ साहिब है जो सिख धर्म में विश्वास करने वाले लोगों के लिए मात्र ग्रंथ नहीं है, बल्कि उनके लिए यह सिख समुदाय का अंतिम और जीवित ग्रंथ माना गया है। इसके पीछे की वजह है कि साल 1708 में दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह ने अपनी मृत्यु से पूर्व ऐलान कर दिया था कि उनके पश्चात कोई गुरु नहीं होगा और गुरु ग्रंथ साहिब ही सबसे अंतिम गुरु होंगे। इसी वजह से गुरु ग्रंथ साहिब को आदि ग्रंथ भी माना गया है। जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि सिख समुदाय में दस गुरु हुए हैं और इनके नामों पर अब हम आगे विस्तार से चर्चा करेंगे।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्

कौन थे सिख धर्म के 10 गुरु?

सिख धर्म में 10 गुरु हुए हैं और इन सभी गुरुओं ने सिख समुदाय को मज़बूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसा कहा जाता है कि इन 10 गुरुओं में एक ही आत्मा का वास होता था। सिख धर्म के इन 10 गुरुओं के नाम इस प्रकार हैं: गुरु नानक देव जी (1469-1539), गुरु अंगद (1539-1552), गुरु अमरदास (1552-1574), गुरु रामदास (1574-1581), गुरु अर्जुन (1581-1606), गुरु हरगोविन्द (1606-1645), गुरु हरराय (1645-1661), गुरु हरकिशन (1661-1664), गुरु तेग बहादुर (1664-1675), गुरु गोविन्द सिंह (1675-1708) आदि।

सिख त्योहार 2026: सिख धर्म के पर्वों और त्योहारों का महत्व

सिख धर्म का इतिहास और महत्व जानने के बाद अब हम आपको रूबरू करवाते हैं सिख धर्म के त्योहारों के महत्व से।

बैसाखी

सिख धर्म के लोगों के लिए बैसाखी का पर्व बेहद ख़ास होता है जिसे बसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसे वैशाखी के नाम से भी जाना जाता है जो हर साल 13 या 14 अप्रैल को देशभर में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सिखों के दसवें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह ने वर्ष 1699 में खालसा पंथ की स्थापना बैसाखी के दिन ही की थी। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराइयों का अंत करते हुए धर्म की रक्षा करना था। यह पर्व मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में उत्साह के साथ मनाया जाता है। बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में बैसाखी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे कि परम विशु,नबी आदि।

लोहड़ी

नए साल की शुरुआत में आने वाला सबसे पहला त्योहार लोहड़ी का होता है जिसे पंजाब समेत देशभर में बहुत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी हर साल 13 या 14 जनवरी के दिन पड़ती है और इसे फसल की कटाई और बुआई की ख़ुशी में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग खुले स्थान पर आग जलाकर चारों तरफ गीत गाते हैं और नाचते हैं। साथ ही, पंजाब का पारंपरिक नृत्य गिद्दा करते हैं। लोहड़ी की पवित्र अग्नि में गुड़, रेवड़ी, गजक, तिल आदि डाले जाते हैं। इसके पश्चात, शाम के समय सब लोग मिल-जुलकर सरसों के साग और मक्के की रोटी का आनंद लेते हैं।

गुरुनानक जयंती

सिख धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है गुरुनानक जयंती। इस पर्व को सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी की याद में मनाया जाता है। सिख त्योहार 2026 के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जी का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को हर साल गुरु नानक जयंती के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। आपको बता दें कि पंजाब के तलवंडी में 15 अप्रैल 1469 को गुरु नानक जी का जन्म हुआ था। अब इस स्थान को ननकाना के नाम से जाना जाता है जो वर्तमान समय में पाकिस्तान में स्थित है।

गुरु नानक जी ने ही सिख धर्म की स्थापना की थी और लोगों को जातिवाद का विरोध करने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। गुरुद्वारों में लंगर की परंपरा की भी शुरुआत गुरु नानक देव जी द्वारा ही की गई थी जो आज भी लगातार चलती आ रही है। लंगर के पीछे का उद्देश्य था कि एक ऐसा स्थान जहाँ पर अमीर-गरीब बिना किसी भेदभाव के सब एक साथ मिलकर भोजन कर सकें। साथ ही, गुरु नानक द्वारा ही दुनिया को “ एक ईश्वर” यानी कि ‘इक ओंकार’ का संदेश दिया था।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

गुरु गोविंद सिंह जयंती

सिख समुदाय के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मदिन को बहुत जोश और उत्साह से मनाया जाता है। सिख त्योहार 2026 के अनुसार, गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को साल 1666 में बिहार के पटना में हुआ था। गुरु गोविंद जी के प्रति आदर और सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल इस दिन को गुरु गोविंद सिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है।

खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोविंद द्वारा की गई थी जिसकों सिख धर्म में सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण घटना के रूप में देखा जाता है। हालांकि, वर्ष 1708 में अपनी मृत्यु से पूर्व गुरु गोविंद सिंह जी ने यह घोषणा कर दी थी कि वह सिख धर्म के अंतिम गुरु होंगे और इसके बाद कोई व्यक्ति गुरु नहीं बनेगा। अंतिम गुरु केवल गुरु ग्रंथ साहिब होंगे। बता दें कि गुरु गोविन्द सिंह जी ने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा और सत्य के पथ पर चलते हुए व्यतीत किया था इसलिए आज भी उनके शिष्य गुरु गोविन्द जी की शिक्षा का अनुसरण करते हैं।

होला मोहल्ला

होला मोहल्ला सिख धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे दुनियाभर में सिख समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है। इस त्योहार की रौनक देखने के लिए दूर-दूर से लोग आनंदपुर साहिब पहुँचते हैं। होला मोहल्ला लगातार तीन दिनों तक चलता है और धार्मिक दृष्टि से सिख धर्म के लिए विशेष होता है। इस पर्व की शुरुआत सिखों के दसवें गुरु ,गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा 17वीं शताब्दी में की गई थी और इसे आज भी मनाया जा रहा है। होला मोहल्ला के पीछे गुरु गोविंद सिंह जी का मकसद एक ऐसे समुदाय का निर्माण करना था जहाँ लोग एक काबिल योद्धा होने के साथ-साथ आत्म-अनुशासन और आध्यात्मिकता में भी अच्छे हो।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. साल 2026 में लोहड़ी कब है?

सिख त्योहार 2026 के अनुसार, लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा।

2. 2026 में होला मोहल्ला कब से शुरू हैं?

वर्ष 2026 में होला मोहल्ला 04 मार्च से लेकर 06 मार्च 2026 तक चलेगा।

3. गुरु नानक जयंती साल 2026 में कब है?

साल 2026 में गुरु नानक जयंती 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer