टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026: टैरो वार्षिक भविष्यफल 2026

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 एक ऐसा लेख है जिसे एस्ट्रोसेज एआई ने तैयार किया है ताकि आपको ये पता चल सके कि साल 2026 में आपकी राशि के लिए क्या कुछ खास हो सकता है। इसमें आपको टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 के जरिए आने वाले समय की एक झलक दी जाएगी। टैरो रीडिंग भविष्य बताने के पुराने और भरोसेमंद तरीकों में से एक हैं, जैसे कि ज्योतिष, हस्तरेखा और एक ज्योतिष इस लेख में 12 राशियों के लिए पांच जरूरी पहलुओं पर बात करेंगे रिश्ते, पढ़ाई, नौकरी, फाइनेंस और स्वास्थ्य। इसका मकसद है कि आप 2026 की प्लानिंग पहले से कर सकें और समझ सकें कि किन चीजों से सावधानी बरतनी है और किस ओर ध्यान देना है। टैरो कार्ड उन लोगों के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं, जिन्हें अपनी सही जन्म तारीख और समय नहीं पाता है।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026: 12 राशियों का राशिफल

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

तो चलिए इस रहस्यमयी टैरो की दुनिया में कदम रखते हैं और जानते हैं कि 2026 में आपकी राशि के लिए क्या खास बातें कहीं गई हैं।

Read here in English: Tarot Reading 2026

टैरो रीडिंग कैसे की जाती है?

जब टैरो रीडिंग की जाती है, तो सबसे पहले एक सवाल सोचा या पूछा जाता है। फिर कार्ड्स को अच्छी तरह से फैलाया जाता है और उसमें से कुछ कार्ड्स निकाले जाते हैं। हर कार्ड का एक खास मतलब होता है और टैरो रीडर उन कार्ड्स की स्थिति और आपस के संबंध देखकर उनका अर्थ समझते हैं। टैरो कार्ड डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिनमें से 22 होते हैं मेजर अरकाना और 56 होते हैं माइनर अरकाना। हर कार्ड का अपना अर्थ होता है, लेकिन जब ये किसी खास जगह पर निकाला जाता है या किसी और कार्ड के साथ आता है, तो उसका असर और अर्थ बदल सकता है। टैरो रीडिंग 2026 को हम 12 राशियों के लिए एक ऐसा जरिया मान सकते हैं, जिससे भविष्य की एक झलक मिलती है और साथ ही ये आत्मिक रूप से भी मार्गदर्शन करता है। यह न केवल आने वाले समय की तैयारी में मदद करता है, बल्कि आपको अंदर से मजबूत बनाने में भी सहायक होता है।

प्राचीनकाल में टैरो ने तेज़ी से रहस्यवादियों के बीच लोकप्रियता हासिल की थी जिन्होंने इसका इस्तेमाल भविष्यवाणी के लिए करना शुरू कर दिया था। लेकिन, मध्यकाल में टैरो कार्ड का संबंध जादू-टोने से जोड़ा गया जिसकी वजह से यह अपना मान-सम्मान और प्रतिष्ठा खो बैठा था इसलिए समाज ने टैरो कार्ड का त्याग कर दिया था। हालांकि, 21वीं शताब्दी में टैरो कार्ड ने अपने सम्मान को पुनः प्राप्त किया और पिछले कुछ दशकों से भारत समेत पूरी दुनिया में इसका इस्तेमाल भविष्य जानने के लिए तेज़ी से किया जाना लगा है।

अब हम टैरो और इसके इतिहास के बारे में थोड़ा जान गए हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 सभी 12 राशियों के लिए क्या भविष्यवाणी कर रहा है।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026: सभी 12 राशियों के लिए भविष्यवाणी

मेष राशि

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 की शुरुआत मेष राशि के साथ करेंगे क्योंकि यह राशि चक्र की पहली राशि है। वैदिक ज्योतिष में राशि चक्र को एक शरीर के रूप में देखा जाता है जिसमें मेष राशि सिर का प्रतिनिधित्व करती है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं इसलिए इस राशि के जातक साहसी और निडर होते हैं। तो आइए जानते हैं कि साल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

प्रेम जीवन: इस साल रिश्तों में कुछ उलझने आ सकती है। टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 कहता है कि आपको और आपके पार्टनर को अपने मतभेद दूर करने की जरूरत है। इस साल आपको एक मुश्लिक फैसला लेना पड़ सकता है, जो दोनों के हित में होगा। पारदर्शिता और साफ बातचीत से ही रिश्ते में आगे बढ़ा जा सकता है, चाहे साथ में हों या अलग-अलग राह पकड़नी हो।

शिक्षा: टैरो के अनुसार यह साल पढ़ाई में बदलाव का समय है। पुराने और बोझिल तरीकों को छोड़कर कुछ नया सीखने और अपनाने का समय आ गया है। आप किसी नए विषय या कोर्स की ओर आकर्षित हो सकते हैं। यह समय खुद को अपडेट करने और नई सोच अपनाने का है।

करियर: साल 2026 करियर के लिहाज़ से मेष राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 बताता है कि आप नेतृत्व की भूमिका में रहेंगे और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आपके अंदर आत्मविश्वास और ऊर्जा है, जो आपको हर लक्ष्य तक पहुंचा सकती है। यह समय है जब आपकी मेहनत रंग लाएगी।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की जरूरत है। टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, आप काम और जिम्मेदारियों के बोझ से तनाव में आ सकते हैं। यह तनाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद को प्राथमिकता दें और जहां जरूरत हो, वहां काम को बांटना सीखें।

आर्थिक दृष्टि से यह साल नए मौकों से भरा रहेगा। टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 संकेत देता है कि नई नौकरी, प्रमोशन या व्यापार की नई शुरुआत हो सकती है। आपको नए मौके अपनाने के लिए तैयार रहना चाहिए, लेकिन सोच-समझ कर कदम उठाएं। मेहनत और धैर्य से सफलता के बीज जरूर फलेंगे।

पूज्य देवता: हनुमान जी

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

वृषभ राशि

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ के लिए भविष्यवाणी करेगा जिसके राशि स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह लोग जमीन से जुड़े रहते हैं और वास्तविकता पर विश्वास करने वाले होते हैं। यह बहुत ही विनम्र स्वभाव के होते हैं और एक बार जब कोई फैसला लेते हैं, तो उसे बदलना बहुत मुश्किल होता है। तो आइए जानते हैं कि साल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

प्रेम जीवन: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026कार्ड प्रेम जीवन के लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस साल, प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के और करीब आएंगे और रिश्ते में संतुलन बना रहेगा। यदि आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आपका बंधन मजबूत होगा। जो लोग सिंगल हैं, वे प्यार पाने और खुद के लिए समय निकालने दोनों में संतुलन बनाए रखें।

शिक्षा: इस साल आप अपनी पढ़ाई को लेकर एक स्पष्ट दृष्टिकोण बनेए रखेंगे। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा समय हैं जो एमबीए, रिसर्च या उच्च शिक्षा की योजना बना रहे हैं। टैरो संकेत देता है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी।

करियर: वर्ष 2026 में संयम और धैर्य आपके करियर में कामयाबी और सफलता की कुंजी होगी। आपको जो चाहिए वो मिलेगा, लेकिन धीरे-धीरे और निरंतर प्रयास से। आपका शांत और संतुलित व्यवहार ऑफिस में आपके सीनियर्स और साथियों को प्रभावित करेगा। अगर आप करियर बदलना चाहते हैं तो टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 कहता है कि धैर्य रखें, भरोसा रखें, ब्रह्मांड आपके साथ है।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: इस साल आप अपने शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन पर ध्यान देंगे। पुराने स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे भी सुधर सकते हैं।

आर्थिक जीवन की बात करें तो आपको अपने खर्च और बचत में संतुलन बनाए रखना चाहिए। आप समझदारी से पैसे बचाएंगे और जरूरत पड़ने पर खुद को छोट-मोटे इनाम भी दे सकते हैं। इस साल न ज्यादा खर्च करें और न ज्यादा बचत, बस बैलेंस बनाए रखें।

पूज्य देवता: देवी लक्ष्मी

मिथुन राशि

मिथुन राशि चक्र की तीसरी राशि है और इस राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातक बहुत मिलनसार होते हैं और इन्हें अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों के साथ समय बिताना पसंद होता है। यह लोग चालाक, जिज्ञासु और बात करने में माहिर होते हैं। लेकिन, इनके अवगुणों की बात करें, तो इन जातकों में अनिश्चितता और अस्थिरता देखने को मिलती है।

प्रेम जीवन: यह साल प्रेम और रिश्तों के लिए बहुत अच्छा रहेगा।टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 कहता है कि यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो शादी के बारे में सोच सकते हैं या फिर पुराने रिश्ते में फिर से नजदीकियां बढ़ सकती है। इस साल रिश्तों में स्थिरता और समर्पण देखने को मिलेगा, हालांकि कभी-कभी अहं भाव आ सकता है, जिससे बचने की आवश्यकती होगी।

शिक्षा: 2026 में शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे। आप अपनी पढ़ाई में ज्यादा ध्यान दे पाएंगे और आपकी एकाग्रता भी बेहतर होगी।टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 आपको यह समझने का संकेत देता है कि सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि समय और परिस्थिति भी आपकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाएंगे। कुल मिलाकर यह साल शिक्षा के लिए शुभ प्रतीत हो रहा है।

करियर: इस साल आप अपने स्किल्स को अपग्रेड करने में लगे रहेंगे, चाहे नई पढ़ाई हो या नौकरी में कुछ नया सीखना। काम में सफलता, पहचान और पुरस्कार मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत और ध्यान से किया गया काम नजर आएगा। टीम वर्क के जरिए आप अच्छा परिणाम ला सकते हैं। यदि आपने कोई नया बिज़नेस शुरू किया है ,तो शुरुआती अड़चनों को आप आसानी से पार कर पाएंगे।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: यह साल जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेगा, लेकिन सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी या लापरवाही से चोट लग सकती है। सेहत को लेकर जागरूक रहें और सक्रिय लाइफस्टाइल अपनाएं।

वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। आर्थिक योजनाएं और पैसे से जुड़ी बातें सबके साथ शेयर न करें। कुछ लोग आपके आर्थिक विकास से जलन की भावना रख सकते हैं और आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। इस साल किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

पूज्य देवता: भगवान गणेश

कर्क राशि

कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि हैं और इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के जातक बेहद भावुक, प्यारे, दयालु और दूसरों की देखभाल करने वाले होते हैं। आइए जानते हैं कि साल 2026 में टैरो आपके लिए क्या संकेत दे रहा है।

प्रेम जीवन: इस साल आपको यह समझना होगा कि सच्चा प्यार सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि कामों से जाहिर होता है। पार्टनर का प्यार, समर्पण और सुरक्षा की भावना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगी। इस साल आपके रिश्तों में गहराई और स्थायित्व आएगा।

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में यह साल मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता का रहेगा। अगर आप छात्र हैं तो टैरो आपको प्रेरणा देता है कि अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और चुनौतियों को सीखने के मौके की तरह अपनाएं। साल 2026 में पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है।

करियर: जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह साल अनुकूल रहेगा।टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 कहता है कि इस साल आपको नई नौकरी या काम का अच्छा अवसर मिलेगा। यदि आप बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो यह समय शुभ हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने काम में विशेषज्ञता हासिल करेंगे।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 कहता है कि आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ी सजग होना होगा। पुरानी आदतों को छोड़ना जरूरी है, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यह समय आत्ममंथन का है। खुद को समझें और एक नई बेहतर जीवनशैली को अपनाएं।

आर्थिक जीवन के मामले में टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 करता है कि आप संतुलन बनाए रखें। न ज्यादा लालच करें और न ही ज्यादा लापरवाही। नई फाइनेंशियल सोच उभर सकती है, लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। सलाह लेना बेहतर रहेगा, वनरा जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पूज्य देवता: भगवान शिव

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि

ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि चक्र की पांचवीं राशि है, जो सूर्य द्वारा शासित है। आपकी नेतृत्व क्षमता मज़बूत होगी और आप जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना डटकर करेंगे। ये दूसरों का ध्यान आकर्षित करने में सफल होते हैं।

प्रेम जीवन: साल 2026 में रिश्तों के मामले में उम्मीदों और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। चाहे आप पहले से किसी रिश्ते में हों या सिंगल हों, यह साल आपको पुराने जख्मों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। यह सही समय है जब आप पुराने रिश्तों को सुधार सकते हैं या नए रिश्तों की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह साल बदलाव और नए रास्तों का संकेत है। हो सकता है कि आप अपनी पढ़ाई का विषय बदलें या किसी नए संस्थान में दाखिला लें। कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें पार करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। यह साल आपकी शिक्षा यात्रा में एक नया मोड़ ला सकता है।

करियर: इस साल करियर में एक नई शुरुआत हो सकती है, कोई नई नौकरी, नई भूमिका या बड़ा बदलाव। यह समय तेज़ी से फैसले लेने और अवसरों को हाथ से न जाने देने का है। आपको साहस और आत्मविश्वास के साथ काम करना होगा, तभी आप अपने प्रोफेशनल लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 कार्ड सलाह देता है कि आप खुद का ध्यान रखें। संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम और भरपूर नींद के जरिए आप खुद को फिट रखेंगे। साल 2026 आपका लक्ष्य मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना होगा।

आर्थिक जीवन के मामले में टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 करता है कि इस साल सोच-समझकर चलना जरूरी है। फिजूलखर्ची से बचें और दीर्घकालिक वित्तीय योजनाओं पर ध्यान दें। भविष्य में कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है, इसलिए पहले से तैयारी रखें। समझदारी से निवेश करें और बचत को प्राथमिकता दें।

पूज्य देवता: भगवान सूर्य

कन्या राशि

राशि चक्र की छठी राशि कन्या है। इस राशि के जातक विश्लेषणात्मक, व्यावहारिक और सावधानीपूर्वक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये मेहनती, ज़िम्मेदार और हर काम को सोच-समझकर करने वाले होते हैं। आइए जानते हैं कि 2026 में टैरो उनके लिए क्या संकेत देता है।

प्रेम जीवन: इस साल आपके रिश्तों में कुछ मनमुटाव या बहस हो सकती है।टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 करता है कि बेवजह के झगड़ों या पावर गेम्स से बचें। किसी मतभेद को सुलाझने के लिए खुलकर बात करें और समझदारी से समाधान निकाले। शांत दिमाग और बातचीत से रिश्तों में सामंजस्य बना सकते हैं।

शिक्षा: पढ़ाई में यह साल सोचने के तरीके और आदतों में बदलाव का है। यह समय पुराने और बेकार हो चुके तरीकों को छोड़ने और नए, बेहतर तरीकों को अपनाने का है।टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 करता है कि अगर आप सही दिशा में मेहनत करें तो बहुत कुछ सीख सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।

करियर: 2026 में आपके करियर में नई संभावनाएं खुलने वाली हैं। अगर आप लगातार मेहनत और सकारात्मक सोच बनाए रखेंगे तो आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। आपके अधिकारी और सहकर्मी आपके काम से प्रभावित होंगे और आपको अलग पहचान मिलेगी।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: आपकी कुछ पुरानी आदतें और लापरवाही आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर पहले से लीवर या किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो इस साल खास ध्यान रखें। संतुलित दिनचर्या और अच्छी आदतें अपनाएं।

आर्थिक जीवन के मामले में इस साल फालतू खर्चों से बचना होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले और वेबजह की खरीदारी आपके बजट को खराब कर सकती है। अगर आप आर्थिक रूप से सफल होना चाहते हैं तो आपको फोकस रखना होगा और एक स्पष्ट योजना बनाकर चलना होगा।

पूज्य देवता: भगवान कार्तिकेय

तुला राशि

तुला राशि चक्र की सातवीं राशि है, जो वायु तत्व की राशि है और इसके स्वामी शुक्र हैं। तुला राशि के जातक स्वभाव से शांत, मिलनसार और संतुलन बनाए रखने वाले होते हैं। ये अच्छे संप्रेषक और राजनयिक होते हैं और अपने आकर्षण से सभी को प्रभावित करते हैं।

प्रेम जीवन: तुला राशि वालों के लिएटैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 करता है कि इस साल आपको अपने दिल की सुननी चाहिए और भावनाओं को व्यक्त करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। यदि आप सिंगल हैं, तो कोई आपके लिए आकर्षण महसूस कर सकता है या किसी को आप पर क्रश हो सकता है। यह संकेत देता है कि किसी छोटे या युवा व्यक्ति के साथ रोमांटिक जुड़ाव हो सकता है। यदि आप खुद किसी को पसंद करते हैं, तो अपने दिल की बात कहने का यह सही समय है।

शिक्षा: 2026 में शिक्षा के क्षेत्र में आप नई चीज़ें सीखने को तैयार रहेंगे। आप उच्च शिक्षा जैसे ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। यह साल आपके ज्ञान को विस्तार देने और नई दिशा में बढ़ने का है।

करियर: करियर के मामले में यह साल आपके लिए बहुत शुभ है। नए ऑफर आ सकते हैं और आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आप करियर बदलना चाहते हैं या किसी नई दिशा में जाना चाह रहे हैं तो, यह बहुत उपयुक्त समय है। आने वाले प्रस्तावों को गंभीरता से लें।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 भविष्यवाणी करता है कि इस साल खरीदारी या कहीं निवेश करते समय जल्दबाजी न करें। यदि बिना जांच पड़ताल के पैसे लगाया तो नुकसान हो सकता है। सूझबूझ से निर्णय लें और आर्थिक मामलों में परिपक्व व्यवहार दिखाएं।

स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल आपके लिए एक सकारात्मक मोड़ लेकर आएगा। जैसे कोई रिपोर्ट जो स्पष्ट तस्वीर दें, सही इलाज मिलने की संभावना या कोई अच्छी सलाह जो आपकी सेहत में सुधार लाए। कुछ जातकों के लिए यह गर्भावस्था का भी संकेत हो सकता है।

पूज्य देवता: माँ दुर्गा

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि राशि चक्र की आठवीं राशि है और इसके स्वामी मंगल हैं। वृश्चिक राशि वाले गहरे सोच वाले रहस्यमयी, भावनात्मक और बेहद समर्पित होते हैं। इनमें स्वाभाविक आकर्षण होता है और यह कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहते हैं।

प्रेम जीवन: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 में आपके रिश्तों में आत्मचिंतन, मूल्यांकन और भविष्य को लेकर कुछ बड़े निर्णय लेने का समय है। यह साल आपको सलाह देता है कि आप बीते हुए कल के झगड़ों, गलतफहमियों या पुराने बोझ को छोड़ें और एक नया दृष्टिकोण अपनाएं। कुछ लोगों के लिए यह लंबी दूरी के रिश्ते या थोड़े समय के लिए अलगाव का संकेत भी हो सकता है। यदि रिश्ते में दूरी आ गई है, तो यह समय पुनर्मिलन या स्पष्ट संवाद का है।

शिक्षा: आपका दिमाग इस वर्ष तेज गति से सीखेगा। पढ़ाई में तेजी आएगी और आप कुछ नई और बड़ी चीज़ें सीखने में सफल रहेंगे। इस साल आपके विचार स्पष्ट होंगे और आप नए अवसरों को पहचानकर उन पर कार्य करने में तेजी दिखाएंगे। किसी नई शिक्षा पद्धति, कोर्स या दिशा की ओर बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं।

करियर: करियर के दृष्टिकोण से 2026 आपके लिए नई शुरुआत और नई उम्मीदों से भरपूर रहेगा। अगर आप नया काम शुरू कर रहे हैं या किसी ट्रेनिंग फेज़ में हैं, तो यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ है। आपके अंदर रचनात्मकता की शक्ति है और अपने काम के प्रति जुनून आपको ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। नौकरी बदलने, नई भूमिका संभालने या अपने क्षेत्र में गहराई से सीखने के अवसर मिल सकते हैं।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, इस वर्ष आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।कमाई ठीक रहेगी, लेकिन अचानक खर्च और बचत में भी आपको परेशान कर सकती है। सलाह है कि आप फिजूलखर्ची से बचें और हर खर्च से पहले योजना बनाएं।

इस वर्ष अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज न करें क्योंकि आपको फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं, खांसी, पेट संक्रमण, या पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। खानपान, नींद और व्यायाम पर विशेष ध्यान दें और नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं।

पूज्य देवता: देवी कात्यायनी

धनु राशि

धनु राशि के जातक साहसी और घुमक्कड़ होते हैं। वे राशि चक्र में सबसे अधिक चुलबुली राशियों में से एक होने के साथ-साथ स्वतंत्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बृहस्पति द्वारा शासित हैं इसलिए अत्यंत ज्ञानी होते हैं, उनमें बुद्धि होती है और वे जीवन में किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करने से नहीं डरते हैं।

प्रेम जीवन: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, इस साल आपके आकर्षण और व्यक्तित्व की खूब सराहना होगी, जिससे रोमांटिक अवसर बढ़ सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी पसंद-नापसंद आपसे मिलती-जुलती हो। वहीं पहले से रिश्ते में रह रहे लोगों को किसी तीसरे व्यक्ति से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह आपके रिश्ते में खलल डाल सकता है।

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में यह साल मिला-जुला रहेगा। साल की पहली छमाही प्रोफेशनल या तकनीकी शिक्षा में बेहतर परिणाम दे सकती है, लेकिन दूसरी छमाही में कुछ रुकावटें या देरी हो सकती है।

करियर: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, करियर में मेहनत अधिक और फल सामान्य रहेगा, इसलिए निरंतर प्रयास आवश्यक होंगे। बेरोजगार लोगों को धैर्य रखना होगा क्योंकि सही अवसर धीरे-धीरे आएंगे।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से साल की शुरुआत अच्छी रहेगी, विशेषकर अगर आप शाकाहारी जीवनशैली और संतुलित दिनचर्या अपनाते हैं। साल के उत्तरार्ध में पाचन संबंधी समस्याएं या मौसम से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

आर्थिक रूप से यह वर्ष उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। जहां एक ओर रियल एस्टेट, साझेदारी या अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ मिल सकता है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य खर्चों और अन्य ऋणों पर ध्यान देना जरूरी होगा।

पूज्य देवता: भगवान विष्णु

मकर राशि

मकर राशि पृथ्वी तत्व से संबंधित है, जो इन्हें व्यावहारिक, स्थिर और ज़मीन से जुड़े विचारों वाला बनाता है। शनि द्वारा शासित होने के बावजूद, ये लोग धन-संपत्ति और स्थायित्व की ओर आकर्षित रहते हैं।

प्रेम जीवन: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, आशंका है कि वर्ष 2026 में प्रेम संबंधों में विशेष उत्साह न रहे। सिंगल लोगों को इस साल नए रिश्तों में नहीं पड़ना चाहिए। यह समय आत्मचिंतन का है। बिना तैयारी के कोई रिश्ता शुरू करना स्थायी नहीं रहेगा। विवाहित जातकों को अपने साथी की भावनाओं को नजऱअंदाज नहीं करना चाहिए, इससे रिश्ते में दरार आ सकती है।

शिक्षा: पढ़ाई को लेकर मन में लापरवाही या ध्यान भटकाना नुकसानदायक हो सकता है। वर्ष की दूसरी छमाही में अत्यधिक सावधानी और मेहनत जरूरी होगी। मेडिकल छात्रों के लिए यह साल बेहद शुभ रहेगा।

करियर: यह वर्ष करियर में तरक्की और प्रोफेशनल ग्रोथ लेकर आएगा। संवाद- कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। तकनीक, शिक्षा, लेखन और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन हो सकता है।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। निवेश से अपेक्षित लाभ न मिल पाने से मानसिक तनाव संभव है। आय में वृद्धि सीमित हो सकती है, इसलिए खर्चों में नियंत्रण जरूरी है।

स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार अपनाना अनिवार्य है। जंक फूड से बचें और अत्यधिक साहसिक खेल या यात्रा करने से परहेज करें। इस साल मामूली चोट की संभावना हो सकती है।

पूज्य देवता: भगवान कृष्ण

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक प्रगतिशील सोच, परोपकारिता और असाधारण जीवनशैल के लिए जाने जाते हैं। ये बुद्धिमान, आत्मनिर्भर होते हैं और दुनिया में बदलाव लाने की चाह रखते हैं।

प्रेम जीवन: इस वर्ष रिश्तों में खुली बातचीत को प्राथमिकता दें। साथी की व्यक्तिगत सीमाओं और जरूरतों का सम्मान करें। प्रेम की तलाश कर रहे लोगों के लिए नए और रोमांचक अवसर बन सकते हैं। रचनात्मकता और व्यावहारिकता के बीच संतुलन बनाए रखें।

शिक्षा: वर्ष की पहली छमाही सामान्य रहेगी, लेकिन दूसरी छमाही में रिसर्च और आर्ट्स से जुड़े क्षेत्रों में उन्नति होगी। संचार, साहित्य, पत्रकारिता इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा विशेषकर सर्जरी जैसे क्षेत्रों में आपकी रुचि रहेगी और यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। बौद्धिक और रचनात्मक क्षमताओं के विकास पर ध्यान दें।

करियर: व्यक्तिगत विकास, वित्तीय सफलता और करियर में परिवर्तन की संभावना है। पुराने तरीकों और सीमित विचारों को छोड़कर नए अवसरों को अपनाएं। यह आत्म परिवर्तन का दोनों पर पुनर्विचार करना जरूरी होगा।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, लंबी अवधि की वित्तीय योजना बनाएं और जोखिम भरे निवेशों से बचें। साझेदारी और साझा धन संबंधी मामलों में समझदारी बरतें।

स्वास्थ्य की दृष्टि से तनाव प्रबंधन और नियमित सेल्फ केयर जरूरी रहेगा। थकान व पाचन संबंधी समस्याओं हो सकती है, सतर्क रहें।

पूज्य देवता: शनि देव

मीन राशि

राशि चक्र की बारहवीं राशि मीन है। इस राशि के जातक बेहद रचनात्मक, कल्पनाशील, दयालु और प्रेम से पूर्ण होते हैं। यह बहुत भावुक होते हैं और इसके परिणामस्वरूप, इन लोगों का तालमेल दूसरों के साथ अच्छा होता है। आइए जानते हैं टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 क्या कहता है इस राशि के बारे में।

प्रेम जीवन: इस वर्ष आपका भावनात्मक और आर्थिक स्थिरता पर ध्यान रहेगा। घर या प्रॉपर्टी में निवेश करने की संभावना बन सकती है। धैर्य, साझा सपने और स्पष्ट संवाद रिश्तों में मजबूती लाएंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ रोमांटिक या मूल्यवान मित्रता की शुरुआत हो सकती है।

शिक्षा: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2026 विशेष रूप से जुलाई के महीने में सफलता देने वाला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, खासकर उन छात्रों के लिए जिन्हें पढ़ाई में संघर्ष करना पड़ता है। निरंतर प्रयास और मार्गदर्शन से सफलता संभव है।

करियर: करियर में आत्मनियंत्रण और दीर्घकालिक योजना की आवश्यकता रहेगी। एक नया प्रोफेशनल व्यक्तित्व अपनाने का समय है, जिसमें व्यक्तिगत विकास और सुधार पर जोर होगा। रचनात्मक और कलात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह साल अंतर्ज्ञान और टैलेंट को उभारने वाला होगा।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, इस साल आपको आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य में मिले जुले परिणाम मिलेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य के लिए थोड़ा अच्छा समय हो सकता है, लेकिन अत्यधिक परिश्रम करने की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

आर्थिक जीवन की बात करें तो यह वर्ष थोड़ा कठिन हो सकता है, जिसमें प्रयास और आत्मविश्वास की कमी और प्रयासों की कमी आर्थिक अवसरों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, इस साल कुछ लाभ भी हो सकते हैं, जैसे कि परिवार की औसत आय में वृद्धि हो सकती है, जो आर्थिक संतुलन बनाए रखेगी।

पूज्य देवता: भगवान कुबेर

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सबसे आम टैरो डेक का नाम बताइए?

राइडर वेट डेक

2. टैरो रीडिंग की शुरुआत कहां से हुई?

यूरोप में, इटली के आसपास।

3. टैरो की शुरुआत किस वर्ष हुई?

टैरो की शुरुआत 1400 के दशक में हुई थी

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer