कन्या राशिफल 2027 (Kanya Rashifal 2027)

एस्ट्रोसेज ए.आई. के “कन्या राशिफल 2027” के इस लेख के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि साल 2027 आपके लिए यानी कि “कन्या राशि” वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा? कन्या राशि के वार्षिक राशिफल 2027 के माध्यम से आप जान पाएंगे कि यह साल आपके स्वास्थ्य और शिक्षा पर किस तरह से प्रभाव डाल सकता है? आपको आपके व्यापार या फिर नौकरी में किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं?

कन्या राशिफल 2027

इतना ही नहीं इस राशिफल के माध्यम से आप यह भी जान सकेंगे कि साल 2027 आपके आर्थिक मामलों, प्रेम, सगाई, विवाह, वैवाहिक जीवन, घर गृहस्थी, भूमि भवन वाहन इत्यादि के लिए कैसा रहने वाला है? इसके अलावा हम इस राशिफल में आपको उपाय भी बताएंगे जिन्हें करके आप अपने 2027 को और भी बेहतर बना सकेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि कन्या राशि वाले लोगों के लिए कन्या राशिफल 2027 क्या भविष्यवाणी कर रहा है?

Read in English - Virgo Horoscope 2027

2027 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ

कन्या राशिफल 2027: स्वास्थ्य

कन्या राशि वालों स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यदि हम इस वर्ष के लिए आपकी कुंडली के प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखें तो शनि का गोचर आपके सप्तम एवं अष्टम भाव में रहने वाला है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ये दोनों ही स्थितियां ठीक नहीं मानी गई हैं। राहु का गोचर आपके पंचम भाव में रहेगा, इसे भी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं कहा गया है। विशेषकर जिन लोगों को पेट इत्यादि से संबंधित परेशानियां पहले से हैं उनके लिए राहु का यह गोचर प्रतिकूल परिणाम भी दे सकता है। वहीं केतु का गोचर आपके लिए सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। देवगुरु बृहस्पति के गोचर की बात की जाए तो बृहस्पति का गोचर साल के 5 महीने अनुकूल तो वहीं लगभग सवा महीने एवरेज से बेहतर जबकि बाकी बचे समय में मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो शनि और राहु स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे परिणाम नहीं दे रहे हैं। केतु लगभग पूरे समय अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। वहीं बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक द्वादश भाव में रहेगा, यह मिले-जुले परिणाम देगा।

यानी कि कभी स्वास्थ्य अच्छा तो कभी खराब रह सकता है। हालांकि यदि आप सावधानी पूर्वक निर्वाह करेंगे और अपनी शारीरिक प्रकृति के अनुसार खान-पान अपनाएंगे तो स्वाभाविक है कि स्वास्थ्य सामान्य तौर पर संतुलित या अनुकूल बना रहेगा लेकिन थोड़ी सी भी लापरवाही होने की स्थिति में द्वादश भाव में गोचर करने की अवधि में बृहस्पति स्वास्थ्य को कमजोर करने का काम कर सकते हैं और इसकी शुरुआत साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी के बीच में रहेगी। 25 जनवरी से 26 जून के बीच में बृहस्पति आपको बहुत अच्छे परिणाम देने वाले हैं। इस बीच में स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। वहीं 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति के परिणाम पुनः मिले-जुले रहेंगे।

यानी स्वास्थ्य कभी अनुकूल तो कभी कमजोर रह सकता है। हालांकि बहुत कुछ आपके आहार विहार पर भी निर्भर करेगा। 26 नवंबर के बाद परिणाम पूरा तुलनात्मक रूप से बेहतर होने वाले हैं। तो इस तरह से हम कह सकते हैं की प्रमुख ग्रहों के गोचर के अनुसार स्वास्थ्य मिला-जुला या फिर औसत लेवल का नजर आ रहा है। आपकी लग्न या राशि के स्वामी बुध ग्रह की स्थिति को देखें तो बुध ग्रह साल के लगभग आधे समय में आपको अनुकूल परिणाम ही देता है। बाकी बचे आधे समय में 3 महीने कमजोर तो वहीं 3 महीने औसत परिणाम देता है। बुध के दृष्टिकोण से सबसे ज्यादा कमजोर कौन-कौन से महीने रहेंगे, हम उनकी चर्चा कर लेते हैं जिससे कि आप उन महीनों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करके अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकें।

10 जनवरी से 28 जनवरी के बीच बुध ग्रह आपके पंचम भाव में राहु के प्रभाव में रहेंगे। वैसे तो यहां पर बुध के परिणामों को अधिक खराब नहीं माना गया है लेकिन राहु की संगति में होने के कारण असंयमित खान-पान रखने की स्थिति में पेट से संबंधित कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती है। इसके बाद 5 अप्रैल 2027 से लेकर 22 अप्रैल 2027 के बीच बुध ग्रह नीच अवस्था में रहेंगे। यहां पर भी बुध ग्रह के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। अतः इस अवधि में भी स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना जरूरी रहेगा। तत्पश्चात 14 अगस्त 2017 से लेकर 31 अगस्त 2017 के बीच बुध ग्रह आपके द्वादश भाव में रहेंगे।

इस बीच में भी अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना जरूरी रहेगा। यानी ये कुछ टाइम अवधि आपकी लग्न या राशि स्वामी के अनुसार कमजोर हैं। इस अवधि में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना जरूरी रहेगा। आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य भी 12 में से सिर्फ चार भावों में अनुकूल परिणाम देता है। बाकी के परिणाम औसत या फिर कमजोर रहते हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव आपके लग्न या राशि के स्वामी बुध का पड़ता है, जिसकी चर्चा हमने कर ली है। उस बीच में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे तो बाकी की स्थितियां देवगुरु बृहस्पति सुधारने और संवारने का काम करेंगे। यानी सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में आप स्वस्थ को औसत लेवल का रख सकेंगे। अन्यथा कभी कभार स्वास्थ्य औसत से कमजोर भी रह सकता है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो इस वर्ष आपका स्वास्थ्य मिला-जुला या औसत लेवल का रहने वाला है।

कन्या राशिफल 2027: शिक्षा

कन्या राशि वालों शिक्षा के मामले में सबसे पहले प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखें तो शनि का संबंध चतुर्थ भाव से बन रहा है और शनि का गोचर सप्तम भाव में है। इसे शिक्षा की दृष्टिकोण से बहुत अच्छा तो नहीं कहा जाएगा। राहु का पंचम भाव में होना भी मन को डाइवर्ट करने वाला या फ़ोकस बिगाड़ने वाला कहा गया है। स्वाभाविक है कि ऐसे में पढ़ाई करते समय ध्यान इधर-उधर भटकेगा, जिससे शिक्षा का स्तर कमजोर हो सकता है। यदि उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति के गोचर को देखें तो बृहस्पति का गोचर भले ही साल की शुरुआत के समय द्वादश भाव में रहेगा जो कि बहुत अनुकूल स्थिति नहीं मानी गई है लेकिन 25 जनवरी से लेकर 26 जून तक बृहस्पति आपके लाभ भाव में रहेंगे जो आपको बहुत अच्छे परिणाम दे सकते हैं।

इस अवधि में शिक्षा का स्तर काफी अच्छा रह सकता है क्योंकि इस अवधि में बृहस्पति न केवल उच्च अवस्था में बल्कि आपके लाभ भाव में भी गोचर करेंगे। इन दो-दो स्थितियों के कारण बृहस्पति की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और आपकी शिक्षा में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। इस अवधि में की गई मेहनत आपको काफी अच्छे परिणाम दिलवाएगी लेकिन 26 जून से बृहस्पति पुन: आपके द्वादश भाव में पहुंच जाएंगे और 26 नवंबर तक यहीं बने रहेंगे। यानी जनवरी के 25 दिन और फिर अगले 5 महीने; इस तरह से लगभग 6 महीने बृहस्पति की स्थिति कमजोर रहेगी। 5 महीने बहुत अच्छी रहेगी और लगभग एक सवा महीने औसत लेवल की रहेगी। यानी बृहस्पति शिक्षा के मामले में मिले-जुले किंतु औसत से कुछ हद तक बेहतर लेवल के परिणाम देने का संकेत कर रहे हैं।

प्राथमिक शिक्षा का कारक ग्रह बुध गोचर के मामले में साल के आधे समय अनुकूल परिणाम देता है। बाकी बचे आधे समय में लगभग तीन गोचर खराब और तीन गोचर औसत माने गए हैं। ऐसे में उन तीन खराब गोचरों की चर्चा कर लेते हैं जिस अवधि में परिणाम अधिक कमजोर रहेंगे। क्योंकि उन अवधियों में आप शिक्षा पर और अधिक ध्यान देकर शिक्षा के स्तर को बेहतर करने में कामयाब हो सकेंगे। सबसे पहला टाइम अवधि आपको जनवरी के महीने में ही मिल जाएगा। 10 जनवरी से 28 जनवरी तक बुध ग्रह पंचम भाव में राहु के साथ रहेंगे। अतः आपका ध्यान शिक्षा से बहुत हद तक भटका रह सकता है।

बृहस्पति का सपोर्ट भी 25 जनवरी के बाद मिलेगा। यानी लगभग 15 दोनों की अवधि में आपका ध्यान शिक्षा से भटक सकता है। यदि इस अवधि में अर्थात 10 जनवरी से 25 जनवरी के बीच कोई जरूरी परीक्षा है तो उस पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। भले ही आपको उस विषय वस्तु का अच्छा ज्ञान हो लेकिन इसके बावजूद भी निरंतर अभ्यास जरूरी रहेगा। दूसरा टाइम अवधि 5 अप्रैल 2027 से 22 अप्रैल 2027 के बीच में आएगा जहां बुध न केवल नीच अवस्था में रहेंगे बल्कि शनि के प्रभाव में भी रहेंगे। अत: इस अवधि में भी शिक्षा पर बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

इसके पश्चात 30 जुलाई से 14 अगस्त के बीच भी शिक्षा का स्तर कमजोर रह सकता है। हालांकि इस अवधि में बृहस्पति की कृपा पूर्ण रूप से मिलती रहेगी लेकिन इसके बावजूद भी तुलनात्मक रूप से जागरूकता दिखाने की स्थिति में बेहतर लाभ मिल सकेंगे। तो इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो शिक्षा का स्तर इस साल मिला-जुला या औसत लेवल का रह सकता है। कोई बड़ा व्यवधान नजर नहीं आ रहा है लेकिन लापरवाही की स्थिति में परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। अत: शिक्षा पर पूरा ध्यान दें और बेहतर परिणाम प्राप्त करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कन्या राशिफल 2027: व्यापार व्यवसाय

कन्या राशि वालों व्यापार व्यवसाय के मामले में यदि प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखा जाए तो शनि का गोचर आपके सप्तम भाव एवं द्वादश भाव में रहेगा। सप्तम भाव व्यापार का प्रमुख भाव होता है और यहां पर शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। अतः शनि व्यापार में धीमापन या फिर अडचने देने का काम कर सकते हैं। वहीं अष्टम भाव में गोचर करने की स्थिति में शनि के परिणाम और कमजोर रह सकते हैं। यानी 3 जून 2027 से 20 अक्टूबर 2027 के बीच में शनि के परिणाम नकारात्मक भी रह सकते हैं। राहु का गोचर पंचम भाव में है और यहां पर राहु के गोचर को भी अच्छा नहीं माना जाता। यानी व्यापारिक निर्णय लेने में राहु व्यवधान डाल सकते हैं या फिर जोखिम भरा निर्णय लेने की टेंडेंसी दे सकते हैं और यह स्थिति भी अच्छी स्थिति नहीं मानी गई है। क्योंकि केतु का गोचर लाभ भाव में अत: इसे अनुकूल माना जाएगा।

अब देखा जाए तो शनि और राहु का सपोर्ट नहीं मिल रहा है बल्कि ये व्यापार के मामले में विरोध कर सकते हैं। ऐसे मे प्रश्न उठता है कि फिर केतु लाभ भाव में बैठकर लाभ कैसे दिलाएगा। तो इसका उत्तर आपके दशम भाव के स्वामी बुध और सप्तम भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति पर निर्भर करता है। बृहस्पति इस वर्ष औसत से थोड़े से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं या सीधे शब्दों में कहें तो मिले-जुले या औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं वहीं बुध ग्रह का गोचर भी पूरे वर्ष में मिलाकर आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। तो ये दोनों परिणाम यानी बृहस्पति के परिणाम और बुध के परिणाम आपको भली-भांति या भली प्रकार से मिल जाएंगे, इस बात का संकेत केतु कर रहा है।

यानी कुल मिलाकर इस वर्ष व्यापार व्यवसाय में कोई जोखिम नहीं लेना है, कोई बड़ा निवेश नहीं करना है बल्कि जो जैसा चल रहा है उसी को मेंटेन करना है; तो आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विशेष कर जब बृहस्पति की स्थिति सबसे अच्छी रहेगी उस समय आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकेंगे। बृहस्पति की स्थिति आपके लिए सर्वोत्तम कब रहेगी यह जानना जरूरी है। तो आप जान लें कि बृहस्पति का गोचर 25 जनवरी 2027 से 26 जून 2027 के बीच आपके लाभ भाव में उच्च अवस्था में रहेगा और बृहस्पति आपके व्यापार भाव यानी सप्तम भाव का भी स्वामी है सप्तमेश जब लाभ भाव में पहुंचकर सप्तम भाव को देखेगा तो वह व्यापारिक मामलों में अच्छा लाभ दे सकेगा। इसके अलावा 26 नवंबर के बाद वाले समय में भी आपको व्यापारिक मामलों में औसत लेवल का फायदा हो सकेगा क्योंकि आपका सप्तमेश प्रथम भाव में जाकर सप्तम भाव को देख रहा होगा। ऐसे में भले ही शनि देव कामों में धीमापन दें लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं देंगे लेकिन बाकी बचे समय में यानी कि साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक और 26 जून से 26 नवंबर के बीच के समय में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है।

यह समय व्यापारिक नुकसान देने का काम कर सकता है। वहीं बुध ग्रह की स्थिति को देखा जाए तो बुध ग्रह सिर्फ दो अवधि में नुकसान दे सकते हैं जिनमें से पहला अवधि है 5 अप्रैल 2027 से लेकर 22 अप्रैल 2027 के बीच का; इस बीच में व्यापारिक मामलों में बहुत ही ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहने वाली है और दूसरा अवधि है 14 अगस्त 2027 से लेकर 31 अगस्त 2027 के बीच में, हालांकि इस बीच में बृहस्पति की कृपा मिलेगी लेकिन फिर भी विदेशी मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। यानी टाइम अवधि के अनुरूप आचरण करके आप व्यापार व्यवसाय में नुकसान होने से बचाव कर सकेंगे और उसी के अनुरूप एक्शन लेकर फायदा भी ले सकेंगे।

कन्या राशिफल 2027: नौकरी

कन्या राशि वालों यदि आपकी नौकरी के लिए प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखा जाए तो शनि ग्रह का गोचर सप्तम भाव एवं द्वादश भाव में रहेगा। जिसे सामान्य तौर पर अनुकूल तो नहीं ही माना जाएगा। वहीं राहु का गोचर पंचम भाव में रहेगा। इसे भी अनुकूल स्थिति वाला गोचर नहीं कहा जाएगा। आपके कुछ निर्णय ऐसे रह सकते हैं जो आपके सहकर्मियों को पसंद नहीं आएंगे। फलस्वरूप सहकर्मी कई मामलों में आपका विरोध करते हुए देखे जा सकते हैं। जिसका प्रभाव आपकी नौकरी पर पड़ सकता है क्योंकि केतु का गोचर लाभ भाव में है जो आपको फायदा दिलाना चाह रहा है।

अत: कुछ व्यवधानों के बाद नौकरी में अनुकूलता भी देखने को मिलेगी। बृहस्पति का गोचर औसत से बेहतर लेवल का रहेगा। क्योंकि साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति आपके द्वादश भाव में है, वैसे तो अन्य लोगों के लिए स्थिति को अनुकूल नहीं कहा जाएगा लेकिन आपके मामले में बृहस्पति द्वादश भाव में रहते हुए छठे भाव अर्थात नौकरी के भाव को देख रहे हैं जो किसी ने किसी तरह से आपकी नौकरी में स्थितियों को अनुकूल बनाने का काम करेंगे। 25 जनवरी से लेकर 26 जून तक बृहस्पति आपके लाभ भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे और वो हर लिहाज से अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। तो स्वाभाविक है कि नौकरी में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुन: द्वादश भाव में जाएंगे।

बृहस्पति इस स्थिति में अन्य मामलों के लिए कमजोर परिणाम दे सकते हैं लेकिन नौकरी के मामले में कहीं न कहीं से कुछ न कुछ अच्छा ही डिलीवर करते रहेंगे। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति पहले भाव में चले जाएंगे और न्यूट्रल लेवल के परिणाम देंगे। तो इस तरह से बृहस्पति नौकरी में कोई व्यवधान नहीं दे रहे हैं। यानी की चार प्रमुख ग्रहों में शनि राहु नौकरी में सपोर्ट नहीं कर रहे हैं बल्कि कई मामलों में, कई स्थितियों में विरोध भी करेंगे। तो वहीं गुरु और केतु नौकरी के मामले में काफी हद तक सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। नौकरी में आपको औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। दशम भाव के स्वामी बुध साल में ओवरआल औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं। वहीं छठे भाव के स्वामी शनि का सपोर्ट नहीं मिल रहा है।

इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखें तो नौकरी के मामले में आपको और सबसे बेहतर लेवल के परिणाम मिलते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ सहकर्मियों से विवाद होंगे लेकिन उन्हें शांत करने की कोशिश करने का फायदा आपको मिलेगा। कुछ डिफिकल्ट टास्क आपको दिए जा सकते हैं लेकिन निष्ठा पूर्वक काम करके आप उन टास्क को कंप्लीट करके न केवल अपने प्रमोशन के रास्ते खोलेंगे बल्कि वरिष्ठों को प्रसन्न भी कर सकेंगे। यानी यह साल नौकरी के मामले में आपको अधिक असंतुष्ट नहीं करेगा लेकिन मेहनत अधिक ले सकता है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशिफल 2027: आर्थिक भविष्य

कन्या राशि वालों आर्थिक मामलों में प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखा जाए तो शनि का गोचर आर्थिक मामलों में कोई सपोर्ट नहीं कर रहा है। क्योंकि शनि साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक सप्तम भाव में रहेंगे, जिसे सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति नहीं कहा गया है। हो सकता है कि इस अवधि में शनि कोई आर्थिक नुकसान भी न पहुंचाएं लेकिन 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर के बीच शनि अष्टम भाव में रहेंगे और आपके धन भाव अर्थात दूसरे भाव को देखेंगे। यह स्थिति संचित धन को खर्च करवाने का काम कर सकती है और नए सिरे से बचत करने में कठिनाइयां भी दे सकती है। राहु का गोचर पंचम भाव में है।

वैसे तो आर्थिक मामले में प्रत्यक्ष रूप से राहु कोई बड़ा प्रभाव नहीं डाल रहा है लेकिन फिर भी आपके कुछ निर्णय ऐसे हो सकते हैं जहां धन कुछ ज्यादा ही खर्च हो जाए। अतः आर्थिक मामलों में बहुत ही सूझबूझ और एक्सपर्ट एडवाइस लेकर काम करने की आवश्यकता रहेगी। केतु का गोचर लाभ भाव में रहेगा। अतः वह लाभ करवाने का प्रॉमिस कर रहा है। बृहस्पति का गोचर साल के लगभग 5 महीने काफी अनुकूल की स्थिति में रहेगा। वहीं सवा महीने के आसपास औसत स्थिति में रहेगा। बाकी के समय कमजोर स्थिति में रहेगा। यानी कुल मिलाकर बृहस्पति औसत लेवल के या औसत से थोड़े से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं।

यानी कि देखा जाए तो शनि और राहु आर्थिक मामले में बिल्कुल सपोर्ट नहीं कर रहे हैं बल्कि कभी-कभार नुकसान करवाने का संकेत कर रहे हैं जबकि केतु पूरी तरह से अनुकूल है और बृहस्पति औसत से थोड़ा सा बेहतर है। इसलिए हम आर्थिक मामलों को मिला-जुला कह सकते हैं। यानी यह साल प्रमुख ग्रहों के दृष्टिकोण से आर्थिक मामले में आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। वहीं धन भाव के स्वामी शुक्र का गोचर साल के अधिकांश समय आपके फेवर के परिणाम देना चाह रहा है। धन का कारक बृहस्पति औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है।

ये सभी स्थितियां इस बात का संकेत कर रही हैं कि यह साल आपको आर्थिक मामले में औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। यद्यपि कई मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी लेकिन सावधानीपूर्वक निर्वाह करने के बाद आपको काफी हद तक अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। ये अच्छे परिणाम औसत से बेहतर लेवल के रह सकते हैं।

कन्या राशिफल 2027: प्रेम संबंध

कन्या राशि वालों यदि प्रेम संबंध के मामले में प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो शनि ग्रह का गोचर इस वर्ष आपके सप्तम एवं अष्टम भाव में रहने वाला है। भले ही सप्तम भाव प्रत्यक्ष रूप से प्रेम का भाव नहीं है लेकिन जीवनसाथी या जीवन संगिनी का भाव होने के कारण वह भाव भी प्रेम से कनेक्टेड है और सप्तम भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। इसी तरह जब 3 जून 2027 से 20 अक्टूबर 2027 के बीच शनि ग्रह अष्टम भाव में रहेंगे और पंचमेश होकर नीच अवस्था में रहेंगे, यह भी प्रेम संबंध के लिए अच्छी स्थिति नहीं मानी गई है। यानी चाहे साल की शुरुआत से 3 जून तक का मामला हो या फिर 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच का दूसरा गोचर अथवा 20 अक्टूबर के बाद पुन: सप्तम भाव में लौटे हुए शनि की स्थिति हो।

लगभग सभी स्थितियां ही प्रेम को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। लव लाइफ में व्यवधान देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं पंचम भाव में राहु का गोचर भी लव लाइफ के लिए ठीक नहीं कहा जाएगा। सिर्फ केतु का गोचर ऐसा है जो लाभ भाव में होने के कारण लव लाइफ के लिए अनुकूल मान लिया जाएगा। वहीं बृहस्पति का गोचर लव लाइफ के लिए एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। साल की शुरुआत के समय बृहस्पति की स्थिति अच्छी नहीं है यानी साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति आपके द्वादश भाव में रहेंगे, यह कमजोर स्थिति है लेकिन 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति लव लाइफ के लिए बहुत अच्छे परिणाम देने वाले हैं।

इस बीच में प्रेम संबंधों में काफी अच्छी प्रगाढ़ता देखी जाएगी। लव मैरिज करने वाले लोगों के लिए यह समय अवधि विशेष अनुकूल रह सकती है। यानी उनकी इस इच्छा की पूर्ति हो सकती है या पूर्ति के रास्ते खुल सकते हैं। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति की स्थिति फिर से थोड़ी सी कमजोर रहेगी लेकिन 26 नवंबर के बाद बृहस्पति पुन: लव लाइफ के लिए अनुकूल परिणाम देने लग जाएंगे। अर्थात शनि और राहु की स्थिति लव लाइफ़ के लिए ठीक नहीं है जबकि केतु और बृहस्पति सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। अतः प्रमुख ग्रहों का संकेत यह है कि लव लाइफ में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव रहेगा।

बीच-बीच में कुछ परेशानियां आयेंगी। वह भी उन लोगों को जिनके प्रेम में सच्चाई कम रहेगी। बाकी अन्य लोगों को उतार-चढ़ाव के बाद अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे और आगे बढ़ने के रास्ते भी मिलेंगे। प्रेम का कारक ग्रह शुक्र साल के अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। अतः शुक्र के अनुसार भी लव लाइफ सामान्य तौर पर अच्छी रहनी चाहिए। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह साल आपकी लव लाइफ के लिए एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है। फिर भी आपसी संदेह और जिद से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि ऐसा करने की स्थिति में ही अक्सर परेशानियां उत्पन्न होंगी। इससे बचेंगे तो आप एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

 अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

कन्या राशिफल 2027: विवाह एवं वैवाहिक जीवन

कन्या राशि वालों कन्या राशि वालों प्रमुख ग्रहों के गोचर को विवाह एवं वैवाहिक मामलों में देखने पर ऐसा लगता है कि इस मामले में भी इस वर्ष बहुत सावधान रहने की जरूरत रहेगी। क्योंकि साल की शुरुआत होते समय शनि ग्रह आपके सप्तम भाव में हैं। राहु पंचम भाव में हैं। दोनों ही प्रेम, सगाई, विवाह और वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल नहीं कहे जाएंगे। यदि विवाह की बात की जाए तो विवाह के मामले में राहु सगाई में अड़चने डाल सकते हैं या सगाई होने के बाद किसी गलतफहमी के चलते रिश्ते में दरार लाने का काम कर सकते हैं।

वहीं शनि सप्तम भाव में होने के कारण विवाह में विलंब करवाने का काम कर सकते हैं अथवा मनचाहे टाइम अवधि में विवाह न होकर विलंब से विवाह या किसी लंबे अवधि के बाद वाले मुहूर्त में विवाह की बात बन सकती है। वहीं 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि अष्टम भाव में रहेंगे। पंचम भाव के स्वामी होकर नीच अवस्था में रहेंगे। पंचम भाव में राहु है और शनि पंचम भाव को देखेंगे। ये सभी स्थितियां इस बात का संकेत हैं कि 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच सगाई आदि से संबंधित मामलों में काफी व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। यानी राहु और शनि साल के अधिकांश समय विवाह के मामले में प्रतिकूल परिणाम दे रहे हैं लेकिन बृहस्पति का गोचर साल के दो टाइम अवधि में विवाह से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम देना चाह रहा है।

25 जनवरी से 26 जून के बीच में विवाह, सगाई या अन्य वैवाहिक मामलों में बृहस्पति के परिणाम बहुत अच्छे रह सकते हैं। अत: इस बीच में इन मामलों को आगे बढ़ाना समझदारी का काम होगा। वहीं 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति के परिणाम कमजोर रहेंगे। अतः इस बीच में बातें बनते बनते रुक सकती हैं या फिर मामला वक्ती तौर के लिए टल सकता है। 26 नवंबर के बाद पुन: विवाह आदि से संबंधित बातें आगे बढ़ेंगी। वहीं वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो शनि का गोचर साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक सप्तम भाव में रहेगा जो वैवाहिक जीवन में निरसता देने का काम कर सकता है।

वहीं 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच कुछ राहत रहेगी लेकिन 20 अक्टूबर के बाद पुनः परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि बृहस्पति देव बीच-बीच में स्थिति को संभालने का काम करेंगे। अतः आपको समस्याएं ज्यादा बड़ी नहीं लगेंगी और सकारात्मक उम्मीद भी बनी रहेगी। बृहस्पति के द्वारा अनुकूल परिणाम दिए जाने वाले टाइम अवधि हैं। 25 जनवरी से 26 जून के बीच का टाइम अवधि और 26 नवंबर के बाद वाला टाइम अवधि; इन दो टाइम अवधि में वैवाहिक जीवन में अच्छी अनुकूलता देखने को मिलेगी। आगे पीछे के टाइम अवधि कमजोर हैं।

उस समय वैवाहिक जीवन का विशेष ख्याल रखना है। जीवनसाथी या जीवन संगिनी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना है, उनकी भावनाओं का भी ख्याल रखना है। छोटी-छोटी बातों को बड़ा नहीं बनने देना है। इस तरह के प्रयास परेशानियों को आने से रोकेंगे और आप बेहतर दांपत्य जीवन का आनंद ले सकेंगे। आइए जानते हैं कि साल 2027 कन्या राशि वाले लोगों के पारिवारिक एवं गृहस्थ जीवन के लिए कैसा रहने वाला है?

कन्या राशिफल 2027: पारिवारिक व गृहस्थ जीवन

कन्या राशि वालों सबसे पहले हम पारिवारिक मामलों के लिए प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखते हैं तो प्रत्यक्ष रूप से राहु केतु का गोचर पारिवारिक मामलों में कोई विशेष प्रभाव नहीं डालेगा, यह एक अनुकूल बिंदु माना जा सकता है। क्योंकि राहु केतु जैसे ग्रह नकारात्मकता न दें, यही बहुत है। हालांकि कभी कभार राहु वैचारिक रूप से कोई दोष दे सकता है। यानी आपकी या फिर किसी परिजन की सोच नकारात्मक रह सकती है जिसका कुछ प्रभाव तो संबंधों पर पड़ेगा लेकिन केतु सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। इस तरह से बैलेंस बन जाएगा। यानी राहु केतु के द्वारा पारिवारिक मामलों में कोई विशेष हस्तक्षेप नहीं दिया जाएगा। शनि ग्रह का हस्तक्षेप पारिवारिक मामलों में पर्याप्त मात्रा में देखने को मिल सकता है।

विशेषकर 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि ग्रह अष्टम भाव में रहेंगे और वहां से ये आपके दूसरे भाव को देखेंगे और पारिवारिक मामलों में परेशानियां देने का काम कर सकते हैं। हालांकि बृहस्पति बीच बीच में स्थितिओं को सुधारने का काम करेंगे। इसके बावजूद भी 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच पारिवारिक मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि दूसरे भाव का स्वामी शुक्र भी साल के अधिकांश समय संबंधों को सुधारने की प्रयास में रहेगा फिर भी इस टाइम अवधि में ख्याल रखेंगे तो परिणाम बेहतर हो सकेंगे।

यदि हम गृहस्थ जीवन की बात करें तो चतुर्थ भाव का स्वामी बृहस्पति भले ही साल की शुरुआत में अच्छी स्थिति में नहीं है लेकिन 25 जनवरी से 26 जून के बीच यह आपको काफी अच्छे परिणाम देना चाहेगा। वहीं 26 जून से 26 नवंबर के बीच परिणाम औसत या कुछ हद तक कमजोर रह सकते हैं। 26 नवंबर के बाद स्थितियां पुनः बेहतर होंगी। यानी बृहस्पति स्थितियों को सुधारने की बात कर रहा है, राहु केतु कोई विशेष प्रभाव इस मामले में नहीं डालेंगे लेकिन शनि का प्रभाव साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक चतुर्थ भाव पर रहेगा।

इस बीच में शनि ग्रह दशम दृष्टि से आपके चतुर्थ भाव को देखेंगे, जो गृहस्थ जीवन में कुछ न कुछ व्यवधान देने का काम कर सकते हैं। हालांकि 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच आपको शनि देव के द्वारा राहत दी जाएगी। 20 अक्टूबर के बाद पुनः शनिदेव कुछ परेशानियां दे सकते हैं। इस टाइम अवधि में घर गृहस्थी का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। जरूरत इस बात की रहेगी कि पुरानी चीजों को प्यार से सजाकर और सावरकर रखा जाए क्योंकि साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक और 20 अक्टूबर के बाद पुरानी चीजें खराब हो सकती हैं, टूट सकती हैं जिनको लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं।

घर गृहस्थी में किसी न किसी तरह की छोटी-मोटी दिक्कतें रह सकती हैं। यदि इन दो टाइम अवधि्स में आपने अपने गृहस्थ जीवन का ख्याल रखा तो बाकी आगे पीछे का समय आपको आनंद देने का काम कर सकता है।

कन्या राशिफल 2027: भूमि, भवन, वाहन सुख

कन्या राशि वालों यदि हम प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखें तो चतुर्थ भाव पर शनि ग्रह का प्रभाव इस वर्ष काफी समय तक रहने वाला है। साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक शनि ग्रह सप्तम भाव में रहकर चतुर्थ भाव को देखेंगे; जो न केवल भूमि भवन से संबंधित मामलों में बल्कि वाहन से संबंधित मामलों में भी कुछ परेशानियां देने का काम कर सकते हैं। वहीं 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि का प्रभाव चतुर्थ भाव से हट जाएगा जो आपको इन मामलों में बड़ी राहत देने का काम करेगा।

अतः महत्वपूर्ण डिसीजंस भी इस टाइम अवधि में सावधानीपूर्वक लिए जा सकेंगे। सावधानीपूर्वक इसलिए क्योंकि चंद्र कुंडली के अनुसार अष्टम भाव में शनि के गोचर को शनि की ढैया वाली स्थिति माना गया है। लग्न कुंडली के अनुसार भी अष्टम भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। इसलिए भले ही चतुर्थ भाव से शनि का प्रभाव दूर हो रहा है लेकिन सावधानी की जरूरत तब भी रहेगी। वहीं 20 अक्टूबर के बाद शनि पुन: चतुर्थ भाव को देखने लग जाएंगे और कुछ न कुछ परेशानियां देने का काम करेंगे।

राहु केतु इस वर्ष इन मामलों में कोई विशेष प्रभाव नहीं डालेंगे। क्योंकि राहु भले ही अच्छी स्थिति में नहीं है लेकिन केतु अच्छी स्थिति में हैं। दोनों के परिणामों को मिलाकर देखा जाए तो दोनों कहीं न कहीं संतुलित रूप से परिणाम देना चाहेंगे। बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक थोड़ा सा कमजोर है लेकिन 25 जनवरी से 26 जून के बीच बहुत अच्छे परिणाम देगा। इस बीच में आप भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में अच्छे डिसीजंस ले सकते हैं।

यानी इस पूरे वर्ष में ही डिसीजन लेने में समझदारी दिखाने की जरूरत रहेगी लेकिन यदि इन मामलों में कोई निर्णय लेना हो तो 25 जनवरी से लेकर 26 जून के बीच में निर्णय लेना ज्यादा समझदारी का काम होगा। 26 जून से लेकर 26 नवंबर के बीच परिणाम कमजोर रह सकते हैं। 26 नवंबर के बाद तुलनात्मक रूप से स्थिति बेहतर होगी लेकिन सबसे अनुकूल स्थिति 25 जनवरी से 26 जून के बीच में रहेगी। इसी बीच में यदि भूमि, भवन, वाहन इत्यादि की खरीदारी करना चाह रहे हैं तो इस बीच में आपके निर्णय अच्छे रह सकते हैं। विशेषकर 3 जून से 26 जून के बीच में यदि कोई डील बनती है तो उसे तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छा कहा जाएगा।

यानी बताए गए अनुकूल टाइम अवधि्स में यदि कुछ अच्छे अवसर मिलते हैं तो आप उनमें डिसीजन्स ले सकते हैं। वहीं जिन टाइम अवधि को कमजोर बताया गया है, उनमें बहुत सावधानीपूर्वक निर्वाह करके ही आप स्थितियों को संतुलित कर सकेंगे।

कन्या राशि वालों के लिए उपाय

  • यदि संभव हो तो नियमित रूप से अथवा कम से कम सप्ताह में एक बार गाय की सेवा जरूर करें।
  • चांदी का चकोर टुकड़ा अपने साथ रखें।
  • स्वयं को शुद्ध और सात्विक बनाए रखें।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल के माध्यम से कन्या राशि वाले अपने आने वाले साल 2027 के बारे में जानकर, अच्छे बुरे समय को पहचान कर साल को और बेहतर बना सकेंगे। आपका आने वाला साल बहुत मंगलमय हो। भगवती आप सबका कल्याण करें।

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 2027 में कन्या राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी?

सेहत सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं, लेकिन आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान का ध्यान रखना होगा।

2. क्या 2027 में कन्या राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी?

मेहनत और सही फैसलों से करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुछ मौकों पर चुनौतियां भी आ सकती हैं।

3. 2027 में कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के संकेत हैं और आय के साथ बचत के भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer