कर्क राशिफल 2027 (Kark Rashifal 2027)
एस्ट्रोसेज एआई के “कर्क राशिफल 2027” के इस लेख के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि साल 2027 आपके लिए यानी कि “कर्क राशि” वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा? कर्क राशि के वार्षिक राशिफल 2027 के माध्यम से आप जान पाएंगे कि यह साल आपके स्वास्थ्य और शिक्षा पर किस तरह से प्रभाव डाल सकता है? आपको आपके व्यापार या फिर नौकरी में किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं?
इतना ही नहीं इस राशिफल के माध्यम से आप यह भी जान सकेंगे कि साल 2027 आपके आर्थिक मामलों, प्रेम, सगाई, विवाह, वैवाहिक जीवन, घर गृहस्थी, भूमि भवन वाहन इत्यादि के लिए कैसा रहने वाला है? इसके अलावा हम इस राशिफल में आपको उपाय भी बताएंगे जिन्हें करके आप अपने 2027 को और भी बेहतर बना सकेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि कर्क राशि वाले लोगों के लिए कर्क राशिफल 2027 क्या भविष्यवाणी कर रहा है?
Read in English - Cancer Horoscope 2027
2027 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ
कर्क राशिफल 2027: स्वास्थ्य
कर्क राशि वालों, स्वास्थ्य के लिहाज से हम प्रमुख ग्रहो के गोचरों को देखते हैं तो पहली नजर में ही राहु केतु का प्रभाव आपके प्रथम भाव पर नजर आ रहा है, जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं कहा जाएगा। वैसे तो शनि ग्रह का प्रत्यक्ष प्रभाव स्वास्थ्य के मामले में नजर नहीं आ रहा है लेकिन साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक उसके बाद 20 अक्टूबर के बाद शनि ग्रह दशम दृष्टि से आपके छठे भाव को देखेंगे। ऐसे में वो लोग जिन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या है, अर्थात कई वर्षों से किसी एक ही रोग से पीड़ित है उन्हें स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि नीच अवस्था में रहेंगे लेकिन उनकी प्लेसमेंट तब भी ठीक नहीं रहेगी।
जीर्ण रोगियों को 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच कुछ राहत मिल सकती है। क्योंकि राहु केतु का प्रभाव पूरे वर्ष ही आपके प्रथम भाव पर रहेगा। अतः पूरे साल ही स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। कहने का तात्पर्य यह है कि यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रह सकता है, ऐसा प्रमुख ग्रहों का संकेत है। इसलिए लगभग पूरे वर्ष ही स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। यदि हम बृहस्पति के गोचर की ओर बढ़ें तो बृहस्पति का गोचर आपको किसी न किसी माध्यम से सपोर्ट करेगा। यानी बृहस्पति रोग के फेवर में नहीं हैं बल्कि आरोग्यता देने के फेवर में नजर आ रहे हैं।
साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी 2027 तक बृहस्पति का गोचर आपके दूसरे भाव में रहेगा। दूसरे भाव में बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छा माना जाता है। अतः बृहस्पति स्वास्थ्य के मामले में प्रत्यक्ष प्रभाव भले ही न डालें लेकिन धन संचय के मामले में प्रभाव डालेंगे। स्वाभाविक है कि जब धन खर्च होने से बचने का संकेत मिल रहा है तो इसका मतलब यह है कि उचित खान-पान अपनाने वाले लोग इस समय अवधि में भी नए सिरे से किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित नहीं होंगे और उनका धन दवाओं पर खर्च नहीं होगा। 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति की स्थिति औसत लेवल की रहेगी लेकिन बृहस्पति अपने लेवल पर राहु केतु के दुष्प्रभाव को कम करने की कोशिश करेंगे।
हालांकि बृहस्पति भी राहु केतु के प्रभाव में रहेंगे, ऐसे में अजीब सा द्वंद चलेगा। बृहस्पति नकारात्मकता दूर करने की कोशिश करेंगे तो वहीं राहु केतु बृहस्पति को पीड़ित करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में स्वास्थ्य में अनुकूलता तभी रह पाएगी जब आप स्वयं स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से जागरूक रहे और अपनी प्रकृति के विरुद्ध आहार विहार न करें। लापरवाही की स्थिति में राहु केतु ज्यादा बलवान बनेंगे और बृहस्पति को पीड़ित करके आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकते। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति की स्थिति पुनः अनुकूल रहेगी और बृहस्पति आपके स्वास्थ्य की रक्षा करना चाहेंगे।
26 नवंबर के बाद की स्थिति भी इस बात का संकेत कर रही है कि योग व्यायाम करने वाले लोग, जिम जाने वाले लोग और तेजी से चलने वाले तथा दौड़ने वाले लोग; बेहतर स्थिति में रहेंगे। यानी कि स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने वाले लोग अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। अत: व्यायाम करते रहें अर्थात शारीरिक रूप से एक्टिव रहें। तभी आप अनुकूल स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।
कर्क राशिफल 2027: शिक्षा
कर्क राशि वालों, शिक्षा के मामले में देखा जाए तो राहु, केतु, शनि जैसे प्रमुख ग्रह इस मामले में सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। हालांकि प्रत्यक्ष रूप से राहु, केतु शिक्षा के मामले में कोई व्यवधान भी नहीं दे रहे हैं लेकिन अप्रत्यक्षत: इनका कनेक्शन शिक्षा से नजर आ रहा है। क्योंकि यह स्वास्थ्य को खराब करने और मन को भटकाने का काम कर सकते हैं। ये यह दो कारण ऐसे हैं जो शिक्षा के ग्राफ को कमजोर कर सकते हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि न केवल राहु, केतु बल्कि 3 जून 2027 से 20 अक्टूबर 2027 के बीच शनि देव भी आपकी शिक्षा में व्यवधान देने का काम कर सकते हैं। यानी मेजर प्लैनेट्स के गोचर शिक्षा के लिए ठीक नहीं है।
शिक्षा के कारक बृहस्पति की स्थिति को देखें तो बृहस्पति शिक्षा के मामले में कुल मिलाकर औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकेंगे। वहीं पंचम भाव के स्वामी मंगल क्योंकि केवल तीन भावों में ही अच्छे परिणाम देने वाले माने गए हैं, अन्य भावों में औसत या कमजोर परिणाम देते हैं। अतः मंगल से आप मिले जुले परिणामों की उम्मीद ही रख सकते हैं। शुक्र का गोचर काफी हद तक अनुकूल यानी कि ज्यादातर समय अनुकूल परिणाम देने वाला माना गया है। यह सभी स्थितियां शिक्षा से संबंधित परिणामों को मिला-जुला या औसत दर्जे का ही रहने का संकेत कर रही है। क्योंकि उच्च शिक्षा का कारक बृहस्पति औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे रहे हैं। वहीं प्राथमिक शिक्षा के कारक बुध भी औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देने का संकेत कर रहे हैं। बाकी अन्य स्थितियां व्यवधान आने का संकेत कर रही हैं।
इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो शिक्षा का स्तर औसत लेवल कर रह सकता है। कुछ ऐसे टाइम अवधि जिस समय आपको शिक्षा के मामले में विशेष सजग रहने की जरूरत रहेगी, उनका उल्लेख हम यहां पर कर रहे हैं… जैसे कि 9 मार्च 2027 से लेकर 26 अप्रैल 2027 के बीच या तो स्वास्थ्य की कमजोरी के चलते अथवा किसी अन्य के कारण से आप चिड़चिड़े रहेंगे और आपका फ़ोकस आपकी शिक्षा से बिगड़ा हुआ रह सकता है। इसके अलावा 24 अगस्त 2027 से 8 अक्टूबर 2027 के बीच भी मानसिक प्रसन्नता पर काम करने की आवश्यकता रहेगी, तभी शिक्षा के स्तर को बेहतर रखा जा सकेगा या फिर मेंटेन किया जा सकेगा।
इसके अलावा 5 अप्रैल 2027 से 22 अप्रैल 2027 के बीच भी बुध ग्रह की कमजोरी के चलते शिक्षा में कुछ व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। यदि इस समय आपकी कोई महत्वपूर्ण परीक्षा या शिक्षा से संबंधित कार्य हो तो उसके प्रति बहुत जागरुकता जरूरी रहेगी। यानी शिक्षा के मामले में इस वर्ष आपको औसत दर्जे के परिणाम ही मिल सकेंगे। परिणामों को और बेहतर करने के लिए आपको अपनी मेहनत के ग्राफ को बढ़ाने की जरूरत रहने वाली है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कर्क राशिफल 2027: व्यापार
कर्क राशि वालों, व्यापार व्यवसाय की दृष्टिकोण से प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखा जाए तो आपके दशम भाव में राहु केतु का कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं है लेकिन सप्तम भाव पर है। यानी कार्य क्षेत्र के मामले में भले संबंध न हो लेकिन कार्यक्षेत्र का ही एक हिस्सा व्यापार व्यवसाय के मामले में राहु केतु का प्रत्यक्ष संबंध है। जो इन मामलों में व्यवधान या परेशानियां देने का काम कर रहे हैं। वहीं शनि ग्रह का गोचर भी 3 जून 2027 से 20 अक्टूबर 2027 तक नीच अवस्था में आपके कर्म स्थान पर रहेगा। यह भी एक कमजोर बिंदु है। हालांकि शनि सप्तमेश होकर सप्तम भाव को देखेगा, यह अनुकूल बिंदु है लेकिन सप्तमेश का नीच का होना एक कमजोर बिंदु है।
कुल मिलाकर इस टाइम अवधि में परिणाम कमजोर ही रह सकते हैं। भले ही सप्तमेश सप्तम भाव को देख रहा है तो परिणाम बहुत ज्यादा कमजोर न रहें लेकिन औसत से नीचे वाला ग्राफ व्यापार व्यवसाय में कुछ व्यवधान तो दे सकता है। यानी प्रमुख ग्रहों का गोचर व्यापार व्यवसाय के मामले में ठीक नहीं है। यदि हम व्यापार व्यवसाय के कारक ग्रह बुध की स्थिति को देखें तो बुध साल के आधे समय अनुकूल परिणाम देता है। बाकी बचे आधे समय में परिणाम औसत या फिर कमजोर रहते हैं। जिन टाइम अवधि में परिणाम के कमजोर रहने की उम्मीद है, उन टाइम अवधि की चर्चा हम कर लेते हैं जिससे आप उस समय अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क न लें और अपने व्यापार व्यवसाय के ग्राफ को मेंटेन कर सकें।
सबसे पहला टाइम 10 जनवरी 2027 से 28 जनवरी 2027 के बीच रहने वाला है। इस बीच में जो जैसा चल रहा है उसी को मेंटेन करना जरूरी रहेगा। किसी भी प्रकार का रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। इसके अलावा 5 अप्रैल 2027 से 22 अप्रैल 2027 के बीच में भी सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहने वाली है। 13 मई 2027 से 30 जुलाई 2027 के बीच वही लोग व्यापार व्यवसाय में रिस्क ले सकते हैं जिनका कोई कनेक्शन विदेश से है। अन्य लोगों को इस टाइम अवधि में भी सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहने वाली है। 30 जुलाई से 14 अगस्त के बीच भी थोड़ी सी सावधानी रखेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। बाकी के समय में बुध ग्रह या तो औसत लेवल के परिणाम देंगे या फिर अनुकूल परिणाम देंगे।
अतः बाकी के बचे समय में चिंतित या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कहने का तात्पर्य यह है कि साल 2027 आपके व्यापार व्यवसाय के लिए खराब नहीं है लेकिन हर समय अनुकूल परिणाम नहीं दे पाएगा। इसलिए सावधानी पूर्वक निर्वाह करना जरूरी रहेगा। सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में परिणाम औसत लेबल तक जा सकते हैं।
कर्क राशिफल 2027: नौकरी
कर्क राशि वालों, वैसे तो इस साल के ग्रह इस बात का संकेत कर रहे हैं कि नौकरी के मामले में आपका कोई भी प्रयत्न व्यर्थ नहीं जाएगा लेकिन मेहनत अपेक्षाकृत अधिक करनी पड़ सकती है और मेहनत की तुलना में परिणाम कमजोर रह सकते हैं। हालांकि परिणाम इतने सार्थक रहेंगे जिससे आपका निर्वाह भली-भांति हो सके। यदि हम प्रमुख ग्रहों के गोचर की बात करें तो शनि का गोचर साल की शुरुआत में भाग्य भाव में रहेगा। यहां पर शनि का गोचर वैसे तो अच्छा नहीं माना गया है लेकिन पिछले गोचर की तुलना में यानी जब शनि आपके अष्टम में थे उसकी तुलना में शनि यह स्थिति काफी अच्छी कही जाएगी।
3 जून 2027 से लेकर 20 अक्टूबर 2027 तक शनि ग्रह आपके कर्म स्थान पर नीच अवस्था में रहेंगे। ये सभी स्थितियां इस बात का संकेत कर रही हैं कि कार्यक्षेत्र में कुछ तो व्यवधान रहेगा लेकिन मेहनत करने वाले लोग व्यवधान के बावजूद भी अपने काम को किसी ने किसी तरह से पूरा कर लेंगे। बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक आपके दूसरे भाव में है। यानी यह बहुत अच्छी स्थिति है। बृहस्पति आपकी नौकरी के स्थान के स्वामी होकर नौकरी के स्थान को देख भी रहे हैं। यानी कि छठे भाव को देख रहे हैं। यह भी एक अनुकूल स्थिति है।
25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति का गोचर नौकरी के मामले में प्रत्यक्ष रूप से कोई बड़ा सपोर्ट नहीं करेगा लेकिन नौकरी के स्थान का स्वामी का उच्च का होना एक अनुकूल संकेत है। यह भी ऐसा संकेत कर रहा है कि नौकरी में सब कुछ ठीक-ठाक बना रहेगा। 26 जून के बाद से लेकर 26 नवंबर तक बृहस्पति पुनः आपके दूसरे भाव में पहुंच जाएंगे जो आपको काफी अच्छे परिणाम देंगे। यानी कि नौकरी के मामले में यह साल सामान्य तौर पर एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है। बस ख्याल इस बात का रखना है कि जब शनि नीच अवस्था में रहे अर्थात 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर के बीच उस समय अपने वरिष्ठों के साथ बेहतर तालमेल रखना है।
यदि वरिष्ठों का सपोर्ट न मिले बल्कि कई मामलों में वरिष्ठ आपकी विरुद्ध भी नजर आएं तो उस अवस्था में भी समर्पण के साथ अपना काम करना है और ऑफिस पॉलिटिक्स में बिल्कुल भी नहीं पड़ना है। जो आपको काम दिया गया है उसे ईमानदारी के साथ करना है। भले ही इस अवधि में कुछ परेशानियां रहें लेकिन देर सबेर आपका कर्म व्यर्थ नहीं जाएगा, उसके परिणाम आपको मिल ही जाएंगे। सीधे शब्दों में कहें तो साल 2027 कर्क राशि वाले लोगों की नौकरी के लिए एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
कर्क राशिफल 2027: आर्थिक भविष्य
कर्क राशि वालों, यदि आर्थिक मामलों में हम आपके इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखें तो राहु केतु का गोचर आर्थिक मामले में प्रत्यक्ष रूप से कोई प्रभाव नहीं डाल रहा है। यानी राहु केतु न तो आर्थिक मामले में कोई सपोर्ट कर रहे हैं न ही विरोध कर रहे हैं। अलबत्ता राहु केतु आपके पहले एवं सप्तम भाव में बैठे हैं। इन ग्रहों के गोचर के लिए ये बहुत अच्छे भाव नहीं हैं। फिर भी राहु केतु किसी अन्य तरह से व्यवधान दे सकते हैं लेकिन डायरेक्टली फाइनेंशियल मैटर में कोई इंफ़्लुएंस नहीं करेंगे। वहीं धन के कारक बृहस्पति के गोचर को देखें तो धन का कारक बृहस्पति सामान्य तौर पर पूरे वर्ष ही किसी न किसी तरह से अच्छे परिणाम देता रहेगा।
सबसे ज्यादा अच्छे परिणाम तो बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक देगा। 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति के परिणाम औसत से बेहतर रह सकते हैं। वहीं 26 जून से लेकर 26 नवंबर के बीच बृहस्पति के परिणाम पुनः काफी अच्छे रहेंगे। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति के परिणाम औसत दर्जे के हो जाएंगे। इस तरह से हम पाते हैं कि बृहस्पति मिले-जुले किंतु एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं। कुछ टाइम अवधि में बृहस्पति के परिणाम बहुत ही अच्छे रह सकते हैं। अतः इनके परिणाम के अनुसार आर्थिक मामला एवरेज से बेहतर लेवल तक जा रहा है। वहीं लाभ भाव के स्वामी शुक्र के गोचर को देखें तो यह साल के अधिकांश समय आपके अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है।
धन भाव के स्वामी सूर्य की स्थिति 2 साल के सिर्फ 3 महीने के करीब के समय में ही अनुकूल रहती है। बाकी सूर्य कमजोर या फिर औसत लेवल के परिणाम देते हैं। इसलिए हम उन टाइम अवधि को जान लेते हैं जब सूर्य के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। उस अवधि में अपनी बचत को लेकर या फिर बचाए हुए पैसों को लेकर किसी भी तरीके का रिस्क नहीं लेंगे तो आर्थिक मामले में परिणाम और बेहतर हो सकेंगे। सबसे पहला टाइम अवधि है 13 फरवरी से लेकर 15 मार्च के बीच का, दूसरा टाइम अवधि है 15 जून से लेकर 17 जुलाई के बीच का, वहीं तीसरा टाइम अवधि 18 अक्टूबर से लेकर 17 नवंबर के बीच रहेगा।
इनमें भी 18 अक्टूबर से लेकर 17 नवंबर के बीच वाला टाइम अवधि सबसे कमजोर कहा जाएगा। अत: इस अवधि में किसी भी प्रकार का आर्थिक रिस्क नहीं लेना है। बाकी आगे पीछे के समय में सामान्य तौर पर आपको अनुकूल या फिर मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। तो कहने का तात्पर्य है कि ओवरऑल साल 2027 कर्क राशि वाले लोगों को आर्थिक मामले में एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।
कर्क राशिफल 2027: प्रेम संबंध
कर्क राशि वालों, यदि आपके प्रेम संबंध के मामले में प्रमुख ग्रहों की हस्तक्षेप को देखा जाए तो राहु केतु प्रेम संबंध के मामले में कोई प्रत्यक्ष प्रभाव तो नहीं डाल रहे हैं लेकिन सप्तम भाव पर डाल रहे हैं। तो ऐसे में प्रेम यदि पति पत्नी के मध्य है तो उसमें कुछ व्यवधान रह सकता है लेकिन यदि केवल और केवल प्रेमी प्रेमिका वाले संबंध की बात की जाए तो उस मामले में राहु केतु का कोई हस्तक्षेप नजर नहीं आ रहा है। शनि का गोचर भी 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच दांपत्य संबंधी मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है, विशेषकर कमजोर परिणाम दे रहा है लेकिन पंचम भाव पर डायरेक्टली कोई प्रभाव लंबे समय तक नहीं दे रहा है।
ये सभी इस बात के संकेत हैं कि प्रेमी प्रेमिका के मध्य होने वाले प्रेम या आत्मीयता के लिए प्रमुख ग्रहों में राहु केतु और शनि प्रत्यक्षत: कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। वहीं बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक दूसरे भाव में है। दूसरे भाव में बृहस्पति के गोचर को अच्छा माना गया है। इस रिश्ते से बृहस्पति करेंगे तो आपकी लव लाइफ में सपोर्ट करेंगे, विरोध तो नहीं ही करना चाहेंगे। वहीं 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति उच्च अवस्था में आपके पहले भाव में रहेंगे और आपके पंचम भाव यानी प्रेम वाले भाव को देखेंगे तथा सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। यानी बृहस्पति की ये दोनों ही स्थितियां लव लाइफ के लिए किसी न किसी तरह से फेवर वाली ही कहीं जाएंगी। 26 जून से लेकर 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुनः आपके दूसरे भाव में रहेंगे और यहां पर बृहस्पति के गोचर को अच्छा माना गया है।
अतः बृहस्पति आपकी लव लाइफ में अच्छा करना चाहेंगे। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति लव लाइफ के मामले में न तो अच्छा न ही बुरा परिणाम देंगे बल्कि बृहस्पति आपके दांपत्य संबंधी मामलों में प्रभाव डालना शुरू करेंगे जिसकी चर्चा हम आपके दांपत्य वाले मामले में करेंगे। इस सेक्शन में फिलहाल इतना जान लीजिए कि बृहस्पति लव लाइफ के लिए सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं। वहीं राहु केतु शनि जैसे ग्रह लव लाइफ में प्रत्यक्षत: कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। यदि हम पंचम भाव के स्वामी मंगल की स्थिति को देखें तो मंगल मुख्यतः तीन भावों में ही अच्छे परिणाम देते हैं। बाकी के भाव में मंगल के परिणाम या तो कमजोर रहते हैं या फिर औसत रहते हैं। ऐसे में अन्य ग्रहों के अनुसार ही परिणाम मिलते रहेंगे। मंगल किन-किन टाइम अवधि में कमजोर परिणाम दे सकते हैं उनकी चर्चा कर लेते हैं।
उस टाइम अवधि में अपनी लव लाइफ का अपेक्षाकृत अधिक ख्याल रखना जरूरी रहेगा। बाकी के समय में किसी न किसी तरह से आपको अनुकूल परिणाम मिल ही जाएंगे। सबसे पहला टाइम अवधि है 9 मार्च से लेकर 26 अप्रैल के बीच, इस बीच में मंगल नीच अवस्था में आपके पहले भाव में रहेंगे। दूसरा टाइम अवधि है 24 अगस्त 2027 से लेकर 8 अक्टूबर 2027 के बीच का, अगला टाइम अवधि यानी 8 अक्टूबर 2027 से 18 नवंबर 2027 के बीच का टाइम अवधि खराब तो नहीं है क्योंकि मंगल अपनी ही राशि में पंचम भाव में रहेंगे लेकिन मंगल स्वभाव से कड़क मिजाज और गर्म स्वभाव के माने गए हैं इसलिए इस टाइम अवधि में अरगुमेंट्स या कुछ लड़ाइयां हो सकती हैं लेकिन जो भी होगा नियंत्रण में रहेगा। फिर भी इस टाइम अवधि में स्वयं को शांत रखने और प्रेम की कद्र करने की सलाह आपको दी जाती है।
इसके बाद 27 दिसंबर के बाद वाले समय में पूरा ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। तो इस तरह से सिर्फ तीन टाइम अवधि का ख्याल रखेंगे तो आप अपने लव लाइफ को एंजॉय कर सकेंगे। प्रेम का कारक ग्रह शुक्र अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देता है। उसके अधिकांश गोचर अनुकूल माने गए हैं। अतः वह किसी न किसी तरह से आपको सपोर्ट देता रहेगा। यानी साल का अधिकांश हिस्सा आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
कर्क राशिफल 2027: विवाह एवं वैवाहिक जीवन
कर्क राशि वालों, सबसे पहले हम आपके विवाह की बात करेंगे; जिसमें सगाई, विवाह की बातों को आगे ले जाने वाली स्थिति आदि भी शामिल रहेंगी। प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो राहु केतु का गोचर विवाह से संबंधित मामलों के लिए ठीक नहीं है। वहीं शनि का गोचर साल की शुरुआत में विशेष कर 3 जून तक विवाह से संबंधित मामलों के लिए औसत स्थिति वाला है। यानी न तो सपोर्ट कर रहा है न ही विरोध कर रहा है। 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर के बीच आपके सप्तम भाव के स्वामी शनि नीच अवस्था में रहेंगे। यह प्रतिकूल स्थिति है लेकिन दसम भाव में जाकर शनि सप्तम यानी अपने भाव को देखेंगे, इसे कुछ हद तक फ़ेवर वाली स्थिति कहा जा सकता है।
यानी 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर के बीच शनि के परिणाम मिले जुले रह सकते हैं। इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो शनि, राहु, केतु के गोचर को विवाह से संबंधित मामलों के लिए ठीक नहीं कहा जाएगा। वहीं बृहस्पति का गोचर विवाह से संबंधित मामलों में सपोर्ट कर सकता है। विशेषकर साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति आपके दूसरे भाव में रहेंगे, यह अनुकूल स्थिति है। 25 जनवरी से 26 जून तक बृहस्पति आपकी पहले भाव में रहेंगे और यहां से सप्तम भाव को देखेंगे यानी विवाह से संबंधित मामलों को अनुकूल बनाएंगे।
26 जून से 26 नवंबर तक बृहस्पति दूसरे भाव में रहेंगे, यह भी अनुकूल स्थिति है। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति तीसरे भाव में पहुंचकर सप्तम भाव को देखेंगे। इसे भी अनुकूल कहा जाएगा। यानी बृहस्पति किसी न किसी माध्यम से अनुकूल परिणाम देता ही रहेगा। यदि कभी अनुकूल परिणाम नहीं भी देगा तो कम से कम विरुद्ध परिणाम भी नहीं देगा। यानी बृहस्पति को विवाह से संबंधित मामलों के लिए आप अनुकूल मान सकते हैं। इस कारण से मेजर प्लैनेट्स के गोचर की अगर बात की जाए तो बृहस्पति का सपोर्ट आपको मिल रहा है जबकि राहु, केतु, शनि के गोचर को आप प्रतिकूल ही मान कर चल सकते हैं।
सीधे शब्दों में कहा जाए तो विवाह करवाने के मामले में, सगाई इत्यादि के मामले में यह साल आपको मिले-जुले परिणाम दे रहा है। यदि उम्र विवाह की हो गई है और आप विवाह करने कोशिश भी कर रहे हैं तो राहु केतु की स्थिति को देखते हुए जल्दबाजी में विवाह नहीं करना है। जहां भी विवाह करें, भली बात सोच विचार करके, पड़ताल करके ही विवाह करें। अन्यथा राहु का गोचर ऐसे प्रपोजल दे सकता है जो आपकी उम्मीद पर खड़े नहीं उतरेंगे या जिन मामलों में आपको कोई फ्रॉड होता हुआ नजर आए। अथवा ऐसा भी हो सकता है कि अपने वादे के मुताबिक रिश्ते वास्तव में वैसे न हों, जैसे बताया गया है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो सगाई एवं विवाह के लिए साल मिले-जुले परिणाम दे सकता है। भली भांति पड़ताल करके आप आगे बढ़ सकते हैं लेकिन जल्दबाजी में कोई प्रपोज एक्सेप्ट नहीं करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
दांपत्य संबंधी मामलों की बात की जाए तो सप्तम भाव के स्वामी शनि साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक आपके भाग्य भाव में हैं। यद्यपि यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं है लेकिन पिछले गोचर की तुलना में इस स्थिति को ठीक कहा जाएगा। अतः आप इसे औसत लेवल का मान सकते हैं। औसत लेवल का इसलिए भी मान सकते हैं क्योंकि बृहस्पति बीच-बीच में आपके सप्तम भाव को सपोर्ट दे रहे हैं लेकिन राहु केतु के गोचर को अच्छा नहीं माना जाएगा। ये स्थितियां इस बात का संकेत हैं कि दांपत्य जीवन में इस वर्ष कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेषकर 3 जून 2027 से लेकर 20 अक्टूबर 2027 के बीच का समय विशेष कमजोर रह सकता है। क्योंकि राहु केतु का गोचर लगभग पूरे वर्ष ही सप्तम भाव को प्रभावित कर रहा है अतः रिस्क तो पूरे साल ही रहने वाला है लेकिन 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच अपेक्षाकृत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। उसमें भी 24 अगस्त से 8 अक्टूबर के बीच जब मंगल तुला राशि में रहेंगे, उस समय बहुत ही सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी।
किसी भी तरीके का विवाद या लड़ाइयां नहीं करनी है। हालांकि बृहस्पति आपको सपोर्ट दे रहे हैं जो इस बात का संकेत कर रहे हैं कि जिन लोगों में संस्कार को बड़ा महत्व दिया जाता है और जिन घरों में बड़े बुजुर्गों तथा अनुभवी लोगों की बात मानी जाती है; वहां संतुलन बिठाना आसान रहेगा। शुक्र का गोचर साल के अधिकांश समय आपका फ़ेवर कर रहा है। अतः वहां से कोई नकारात्मकता नहीं मिलेगी बल्कि बीच-बीच में वह आपको समस्याओं से छुटकारा भी दिलाने का काम करेगा। सारांश यह कि इस वर्ष दांपत्य जीवन पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। जरा सी लापरवाही बड़ी सी परेशानी दे सकती है। अत: छोटी बातों को छोटे लेवल पर समाप्त कर लेना ही समझदारी का काम होगा।
कर्क राशिफल 2027: पारिवारिक व गृहस्थ जीवन
कर्क राशि वालों, पारिवारिक मामलों की बात की जाए तो पारिवारिक मामले में राहु, केतु, शनि जैसे ग्रहों का प्रत्यक्ष रूप से कोई प्रभाव नजर नहीं आ रहा है; यह एक अनुकूल स्थिति है। वहीं दूसरे भाव पर बृहस्पति ग्रह का बीच-बीच में अच्छा प्रभाव रहेगा, यह भी आपको पारिवारिक मामलों में संतुलन बिठाने में मददगार बनेगा। यानी पारिवारिक मामलों के लिए साल 2027 काफी हद तक अनुकूल रहेगा। छोटे-मोटे व्यवधान कभी कभार आ सकते हैं लेकिन कोई बड़ी समस्या आती हुई प्रतीत नहीं हो रही है जबकि गृहस्थ मामलों में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। सामान्य तौर पर चतुर्थ भाव का स्वामी शुक्र अनुकूल परिणाम देने का काम करेगा लेकिन राहु केतु का प्रभाव अनुकूल नहीं है।
साथ ही साथ शनि ग्रह का प्रभाव भी 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर के बीच ठीक नहीं रहेगा। अतः इस बीच में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। उसमें भी 24 अगस्त 2027 से लेकर 8 अक्टूबर 2017 के बीच जब शनि मंगल दोनों का संयुक्त प्रभाव आपके चतुर्थ भाव पर रहेगा, उस समय गृहस्थ जीवन का पूरा ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। यदि घर गृहस्थी की कोई जरूरत की चीज नहीं है तो उसको लेकर बेचैन नहीं होना है। आने वाले समय में ईश्वर आपके प्रयत्न को सफलता देकर उन चीजों की उपलब्धि करवा भी सकता है।
इससे भी ज्यादा जरूरी बात यह रहेगी कि घर की कोई जरूरत की सामग्री टूटने फूटने या खराब न होने पाए इस बात का ख्याल रखा जाए। विशेष कर बिजली या आग से चलने वाले उपकरण इस समय परेशानियां दे सकते हैं। मन किसी कारण से नाखुश रह सकता है। जिस पर काम करने की आवश्यकता रहेगी। कहने का तात्पर्य है कि पारिवारिक मामलों में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। यदि कभी-कभार छोटे-मोटे व्यवधन आएंगे तो उन पर नियंत्रण पाना सहज रहेगा लेकिन गृहस्थ जीवन में इस वर्ष विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहने वाली है।
कर्क राशिफल 2027: भूमि, भवन, वाहन सुख
कर्क राशि वालों, इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो राहु केतु का गोचर भले ही भूमि भवन और वाहन से संबंधित मामले में सीधा प्रभाव नहीं डाल रहे हैं लेकिन यह सपोर्ट भी नहीं कर रहे हैं। अलबत्ता रिस्क टेकिंग टेंडेंसी देकर कभी-कभार यह इन मामलों में भी प्रभाव डाल सकते हैं। यानी भले ही सीधे-सीधे प्रभाव न डालें लेकिन आपके मन के भीतर ऐसे भाव दे सकते हैं कि आप जोखिम भरे काम कर सकते हैं जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
इन मामलों में कोई भी रिस्क लेने से बचने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे। वैसे तो शनि का गोचर भी साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक किसी भी प्रकार से चतुर्थ भाव पर प्रभाव नहीं डाल रहा है लेकिन 3 जून 2027 से 20 अक्टूबर 2027 के बीच शनि आपके चतुर्थ भाव को देखेंगे, जो समझदारी से काम लेने की स्थिति में कुछ अच्छे परिणाम देंगे लेकिन लापरवाही की स्थिति में बड़ा नुकसान भी दे सकते हैं। कहने का तात्पर्य है कि इस टाइम अवधि में सिर्फ अनुभवी लोग ही फायदा उठा सकेंगे बाकी लोग शांति के साथ निर्वाह करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
इस टाइम अवधि में भी जब शनि मंगल एक दूसरे के आमने-सामने रहेंगे मतलब 24 अगस्त 2027 से 8 अक्टूबर 2027 के बीच; तब किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना है। वाहन इत्यादि सावधानीपूर्वक चलाना है। वाहन की स्पीड बहुत धीमी रखती है। यदि सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करेंगे तो और ज्यादा अच्छा रहेगा। कहने का तात्पर्य है कि साल 2027 में भूमि, भवन और वाहन को लेकर जोखिम नहीं उठाना है लेकिन सावधानी पूर्वक निर्वाह किया जा सकेगा।
कर्क राशि वालों के लिए उपाय
- माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।
- प्रत्येक चौथे महीने बहते हुए शुद्ध जल में जटा वाले सूखे नारियल 6 की संख्या में दिन के समय बहाएं।
- स्वयं को शुद्ध और सात्विक रखें और जब संभव हो कम से कम 10 नेत्रहीन लोगों को भोजन करवाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल के माध्यम से कर्क राशि वाले अपने आने वाले साल 2027 के बारे में जानकर, अच्छे बुरे समय को पहचान कर साल को और बेहतर बना सकेंगे। आपका आने वाला साल बहुत मंगलमय हो। भगवती आप सबका कल्याण करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. 2027 में कर्क राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी?
सेहत अच्छी रखने के लिए नियमित देखभाल, अनुशासन और शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देना जरूरी होगा।
2. क्या 2027 में कर्क राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी?
लगातार मेहनत और समर्पण से करियर में सामान्य से बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं।
3. 2027 में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं और धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






