मकर राशिफल 2027 (Makar Rashifal 2027)
एस्ट्रोसेज ए.आई. के “मकर राशिफल 2027” के इस लेख के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि साल 2027 आपके लिए यानी कि “मकर राशि” वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा? मकर राशि के वार्षिक राशिफल 2027 के माध्यम से आप जान पाएंगे कि यह साल आपके स्वास्थ्य और शिक्षा पर किस तरह से प्रभाव डाल सकता है? आपको आपके व्यापार या फिर नौकरी में किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं?
इतना ही नहीं इस राशिफल के माध्यम से आप यह भी जान सकेंगे कि साल 2027 आपके आर्थिक मामलों, प्रेम, सगाई, विवाह, वैवाहिक जीवन, घर गृहस्थी, भूमि भवन वाहन इत्यादि के लिए कैसा रहने वाला है? इसके अलावा हम इस राशिफल में आपको उपाय भी बताएंगे जिन्हें करके आप अपने 2027 को और भी बेहतर बना सकेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मकर राशि वाले लोगों के लिए मकर राशिफल 2027 क्या भविष्यवाणी कर रहा है?
Read in English - Capricorn Horoscope 2027
2027 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ
मकर राशिफल 2027: स्वास्थ्य
मकर राशि वालों, यदि आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखते हैं तो हम पाते हैं कि शनि का गोचर इस वर्ष क्रमशः आपके तीसरे एवं चौथे भाव में रहने वाला है। साल के 12 में से 7 महीने के करीब शनि ग्रह तीसरे भाव में रहेगा। शनि ग्रह की यह अच्छी स्थिति है लेकिन लगभग 5 महीने के टाइम अवधि में शनि ग्रह आपके चतुर्थ भाव के नीच अवस्था में रहेंगे, यह एक कमजोर स्थिति है। वहीं राहु का गोचर आपकी कुंडली के पहले भाव में रहेगा। यह भी स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है। केतु के गोचर को भी सप्तम भाव में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं कहा गया है। यानी शनि का गोचर आधे से अधिक समय में अनुकूल तो वहीं राहु केतु का गोचर पूरे समय प्रतिकूल परिणाम दे सकता है।
बृहस्पति के गोचर की बात की जाए तो बृहस्पति लगभग साल के आधे समय में कमजोर तो वहीं लगभग आधे समय में अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति आपके अष्टम भाव में रहेंगे यह अनुकूल स्थिति नहीं है। यह स्थिति उन लोगों के लिए विशेष कमजोर कहीं जाएगी जिन्हें हृदय या सीने से संबंधित कोई तकलीफ पहले से है अथवा पेट वगैरह की समस्या अक्सर रहती है; तो बृहस्पति की यह स्थिति उनको सपोर्ट नहीं करेगी और क्योंकि राहु केतु के गोचर अनुकूल नहीं हैं तो ऐसे में पेट, गुप्तांगो, हृदय और फेफड़े इत्यादि से संबंधित रोगों को लेकर जागरुकता जरूरी रहेगी।
25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति का गोचर सप्तम भाव में रहेगा, उच्च अवस्था में रहेगा। यहां से बृहस्पति आपके पहले भाव को देखेंगे। हालांकि बृहस्पति, राहु-केतु के प्रभाव में रहेंगे इसके बावजूद भी बृहस्पति आपके स्वास्थ्य की रक्षा करना चाहेंगे। तो सीधे तौर में कहा जाए तो 25 जनवरी से 26 जून के बीच का टाइम अवधि स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर रहने वाला है। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति का गोचर पुनः अष्टम भाव में रहेगा और उपरोक्त स्वास्थ्य समस्याओं का भय रह सकता है। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति की स्थिति पुनः आपके स्वास्थ्य को पूरी तरह से सपोर्ट देना चाहेगी।
आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य साल भर में कुल मिलाकर लगभग औसत या मिले जुले परिणाम देने वाला कहा जाता है। वहीं छठे भाव का स्वामी बुध आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखें तो इस वर्ष आपका स्वास्थ्य मिला-जुला रह सकता है। राहु केतु की प्लेसमेंट को देखते हुए जरा भी लापरवाह नहीं होना है। अन्यथा राहु केतु आपके स्वास्थ्य को कमजोर कर सकते हैं। यानी सजग और जागरूक रहने की स्थिति में आप अपने स्वास्थ्य को औसत लेवल तक रख सकेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं बीच में आएंगी लेकिन रिकवरी भी पॉसिबल होगी लेकिन लापरवाही की स्थिति में स्वास्थ्य समस्याएं बड़ा रूप भी ले सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहिए और आने वाली समस्याओं से बचिए।
मकर राशिफल 2027: शिक्षा
मकर राशि वालों, शिक्षा के दृष्टिकोण से इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो राहु केतु भले ही शिक्षा के मामले में डायरेक्ट कोई प्रभाव नहीं डाल रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य के मामले में प्रभाव डाल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य, शिक्षा के मामले में बाधा बन सकता है। यदि आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे तो शिक्षा का ख्याल अपने आप होता रहेगा। यदि आप पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे और सब्जेक्ट पर लगातार फोकस करने की कोशिश करेंगे तो स्थितियां बेहतर रह सकती हैं अन्यथा राहु का प्रथम भाव में गोचर न केवल स्वास्थ्य के लिए कमजोर माना गया है बल्कि मन को भटकाने वाला कहा गया है और इसका प्रभाव शिक्षा पर पड़ता है। शनि का गोचर साल के सात महीने के करीब अनुकूल तो वहीं बाद में कमजोर परिणाम दे सकता है।
राहु केतु का गोचर किसी भी मामले के लिए अनुकूल नहीं कहा गया है। तो स्वाभाविक है कि शिक्षा के मामले में भी अनुकूल नहीं रहेगा। ऊपर से राहु फ़ोकस बिगाड़ने का काम करता है। सब्जेक्ट पर कंसंट्रेट नहीं करने देता। इस कारण से शिक्षा भी बाधित रह सकती है। हालांकि उच्च शिक्षा का कारक बृहस्पति बीच बीच में आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। जैसे कि साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति के परिणाम कमजोर रह सकते हैं लेकिन शोध के विद्यार्थियों को इस अवधि में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति सप्तम भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे। स्वाभाविक है कि बृहस्पति सभी तरह के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। 26 जून से 26 नवंबर के बीच पुनः बृहस्पति के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। हालांकि शोध के विद्यार्थियों को इस अवधि में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
26 नवंबर के बाद सभी तरह के विद्यार्थियों के लिए बृहस्पति काफी अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। यानी कि बृहस्पति के परिणाम मिले-जुले नजर आ रहे हैं। शनि के परिणाम भी मिले जुले नजर आ रहे हैं लेकिन राहु केतु के परिणाम विरुद्ध हो सकते हैं। इस कारण से शिक्षा के मामले में इस वर्ष कुछ व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। हालांकि मेहनती विद्यार्थी किसी ने किसी तरह से प्रयास करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे लेकिन लक्ष्य को प्राप्त करना आसान नहीं रहेगा। इसीलिए सभी तरह के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति का उद्देश्य सुनिश्चित करते हुए तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। चतुर्थ भाव का स्वामी मंगल इस वर्ष सप्तम भाव से लेकर पहले भाव तक गोचर करने वाला है। जिनमें से केवल एक भाव में मंगल को अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है।
वहीं दो भावों में औसत मंगल के परिणामों को औसत तो वहीं बाकी के भागों में कमजोर परिणाम देने वाला माना गया है। यानी मंगल साल के अधिकांश समय कमजोर परिणाम दे सकता है। इसलिए मंगल के द्वारा दिए गए परिणामों को आप कुल मिलाकर औसत से कमजोर मान सकते हैं जबकि शुक्र के द्वारा दिए गए परिणामों को आप काफी हद तक अनुकूल मान सकते हैं या आसान शब्दों में कहें तो शुक्र के परिणामों को लगभग पूरी तरह से अनुकूल लेबल का मान सकते हैं। यानी सभी ग्रह मिलकर आपकी शिक्षा के स्तर को औसत लेवल तक ही ले जा पाएंगे। इसलिए निष्ठा पूर्वक अध्ययन की आवश्यकता रहने वाली है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मकर राशिफल 2027: व्यापार
मकर राशि वालों, व्यापार व्यवसाय की दृष्टिकोण से सबसे पहले हम प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखते हैं तो शनि ग्रह का गोचर 12 में से 7 महीने आपका फ़ेवर के परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। तो वहीं 5 महीने के टाइम अवधि में विशेषकर 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच के टाइम अवधि में शनि ग्रह कमजोर परिणाम दे सकता है। यानी इस बीच में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। राहु केतु के गोचर को व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं कहा जाएगा। उन्मादी होकर या जज्बाती होकर व्यापारिक निर्णय लेने ठीक नहीं रहेंगे।
संभव हो तो नए सेक्टर में किस्मत आजमाई ही न जाए। जिन क्षेत्रों को आप विधिवत जानते हैं उन्हीं क्षेत्रों में प्रयास करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। सप्तम भाव में केतु का गोचर इस बात का संकेत कर रहा है कि इस वर्ष आप कोई व्यापारिक रिस्क लेने की योजना बना सकते हैं। ऐसा आप तभी करें जब आपकी कुंडली की दशाएं पूरी तरह से अनुकूल हों। अन्यथा गोचर की स्थिति को ठीक नहीं कहा जाएगा। जो जैसा चल रहा है उसी को मेंटेन करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। बृहस्पति का गोचर 12 में से 5 महीने ठीक नहीं है जबकि 7 महीने बृहस्पति औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। यहां से भी बड़ा रिस्क न लेने का संकेत मिल रहा है।
बृहस्पति का टाइम अवधि 25 जनवरी से 26 जून के बीच कमजोर रहेगा। उसके आगे पीछे के समय में बृहस्पति तुलनात्मक रूप से काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। यानी जिस टाइम अवधि में शनि के परिणाम कमजोर हैं; बृहस्पति उस अवधि में अच्छे परिणाम देना चाह रहे हैं, यह एक अनुकूल स्थिति है। जो किसी न किसी तरह से आपके आत्मज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन दिलाने का काम करेगी। ऐसे में आप स्वयं को नुकसान से बचा सकेंगे। व्यापार का कारक ग्रह बुध औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। यह एक अनुकूल स्थिति है। ऐसे में सभी स्थितियों को मिलाकर देखें तो यही कहा जाएगा कि यह वर्ष व्यापारिक दृष्टिकोण से रिस्क भरा रह सकता है।
रिस्क नहीं लेंगे तो बड़े नुकसान से स्वयं को बचा पाएंगे। यदि रिस्क लेना बहुत जरूरी लगे तो वरिष्ठों के निर्देशन के साथ-साथ ही रिस्क लिया जा सकता है। सामान्य स्थिति में कोई नया प्रयोग उचित नहीं रहेगा।
मकर राशिफल 2027: नौकरी
मकर राशि वालों, यदि आपकी नौकरी के लिए इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों को देखा जाए तो शनि ग्रह का गोचर साल के 12 में से 7 महीने अनुकूल रहने वाला है। 5 महीने यानी कि 3 जून 2027 से लेकर 20 अक्टूबर 2027 के बीच शनि के गोचर हर लिहाज से कमजोर रह सकता है। विशेषकर इस अवधि में शनि की तीसरी दृष्टि छठे भाव पर रहेगी। नौकरी में भी कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। काम का बोझ तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकता है। सहकर्मियों का सपोर्ट कम मिल सकता है, इस कारण से इस टाइम अवधि में नौकरी को लेकर आप कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। राहु केतु का गोचर पूरे वर्ष क्रमशः आपके प्रथम एवं सप्तम भाव में रहने वाला है। जिसे हर मामले के लिए अच्छा नहीं कहा गया है, तो स्वाभाविक है कि नौकरी के मामले में भी ये सपोर्ट नहीं करेंगे।
वहीं बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत के समय 25 जनवरी तक अष्टम भाव में रहेगा, इसे अच्छा नहीं कहा जाएगा। यानी बृहस्पति इस अवधि में नौकरी के मामले में सपोर्ट नहीं करेंगे। 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति आपके सप्तम भाव में रहेंगे, जो हर मामले में सपोर्ट करेंगे। अतः नौकरी में भी अनुकूल परिणाम देंगे। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति के परिणाम पुनः कमजोर हो जाएंगे लेकिन 26 नवंबर के बाद बृहस्पति के परिणाम फिर से अनुकूल हो जाएंगे। यानी शनि ग्रह 12 में से 7 महीने अनुकूल परिणाम देंगे। राहु केतु अनुकूलता देने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। वहीं बृहस्पति साल के 12 में से लगभग 6 महीने आपको अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं। इस तरह से प्रमुख ग्रहों का गोचर जॉब के मामले में मिले जुले परिणाम देना चाह रहा है। हालांकि इन मिले जिले परिणामों को प्राप्त करने में भी मेहनत तुलनात्मक रूप से अधिक करनी पड़ सकती है।
छठे भाव का स्वामी बुध साल के अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। सिर्फ तीन से चार महीने के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह के परिणाम अधिकांश समय अनुकूल रह सकते हैं। यहां से तो साल एवरेज से बेहतर रहने का संकेत मिल रहा है। यानी प्रमुख ग्रह एवरेज लेवल के परिणाम दे रहे हैं, तो छठे भाव का स्वामी और दशम भाव का स्वामी एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं। इन दोनों तरह से के ग्रहों के परिणामो को देखा जाए तो परिणाम एवरेज से थोड़े से बेहतर रह सकते हैं लेकिन बीच-बीच में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है।
सीधे शब्दों में कहा जाए तो यह साल नौकरी के लिए थोड़ा सा कठिन है। आपका कंसंट्रेशन या फोकस बिगड़ा हुआ रह सकता है। आपकी कार्यशैली पर लोग उंगलियां उठ सकते हैं लेकिन निष्ठा पूर्वक काम करते हुए अंत में आप खुद को सही सिद्ध कर सकेंगे और जॉब को सुरक्षित भी रख सकेंगे। यानी इस वर्ष निर्वाह हो जाएगा लेकिन आप अपनी उपलब्धियां को लेकर बहुत अधिक संतुष्ट नहीं रहेंगे।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
मकर राशिफल 2027: आर्थिक भविष्य
मकर राशि वालों, आर्थिक मामलों में यदि इस साल के प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो शनि का गोचर 12 में से 7 महीने आपके फेवर के परिणाम देना चाह रहा है। विशेष बात यह कि शनि आपके धन भाव के स्वामी ग्रह भी हैं। अत: साल के अधिकांश समय यानी कि 12 में से 7 महीने अनुकूल परिणाम देने का प्रॉमिस शनि के द्वारा किया जा रहा है जो एक अच्छा संकेत है लेकिन 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच यानी लगभग 5 महीने के आसपास के टाइम अवधि में दूसरे भाव के स्वामी शनि नीच अवस्था में चतुर्थ भाव में रहेंगे। शनि का चतुर्थ भाव में गोचर भी अच्छा नहीं माना जाता और नीच का होना भी अच्छा नहीं माना जाता। अतः इस टाइम अवधि में शनि आर्थिक मामलों में फायदा बिल्कुल नहीं पहुंचाएंगे। बल्कि बीच-बीच में कोई नुकसान भी दे सकते हैं। इसलिए इस टाइम अवधि में बहुत ही सावधानी से आर्थिक मामलों में निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी।
राहु केतु का गोचर आर्थिक मामलों के लिए ठीक नहीं कहा जाएगा। वहीं बृहस्पति का गोचर आर्थिक मामलों में काफी हद तक अनुकूल परिणाम देने वाला माना जाएगा। साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति आपके अष्टम भाव में रहेंगे। वैसे तो यहां पर बृहस्पति के गोचर को अच्छा नहीं माना जाएगा लेकिन बृहस्पति आपके धन भाव को देखेंगे जो पहले से कमाए हुए या पहले से बचाए हुए धन को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे। 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति सप्तम भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे। हालांकि बृहस्पति पर राहु केतु का प्रभाव रहेगा लेकिन इसके बावजूद भी बृहस्पति आपको बहुत अच्छे परिणाम देने की कोशिश करेंगे।
यानी यह टाइम अवधि आर्थिक मामलों के लिए अच्छा कहा जाएगा। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुन: अष्टम भाव में पहुंच जाएंगे और बचाए हुए धन के मामले में अनुकूल परिणाम देंगे। हालांकि आमदनी के मामले में ये कोई सपोर्ट नहीं करेंगे। यानी कि बृहस्पति जब भी अष्टम भाव में रहेंगे आपको लगभग औसत लेवल के परिणाम देंगे। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति की स्थिति पुन: बहुत अच्छी होगी और यह आपके भाग्य भाव में पहुंचकर अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। यानी कि धन के कारक बृहस्पति या तो काफी अच्छे परिणाम देंगे या फिर औसत लेवल के परिणाम देंगे। नकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बृहस्पति के द्वारा नजर नहीं आ रही है।
यह एक अनुकूल स्थिति है। लाभ भाव के स्वामी मंगल का गोचर इस वर्ष आपके सप्तम भाव से लेकर प्रथम भाव तक रहने वाला है। गोचर शास्त्र के नियम के अनुसार इन सात में से केवल एक भाव ही अच्छा है, जहां पर मंगल अच्छे परिणाम देने वाले कह गए हैं और वह टाइम अवधि रहेगा 8 अक्टूबर 2027 से लेकर 18 नवंबर 2027 के बीच का टाइम अवधि। यानी इस बीच में मंगल आपको बहुत अच्छे परिणाम देंगे। आगे पीछे के परिणाम या तो औसत रहेंगे या तो कमजोर रह सकते हैं। हम कमजोर टाइम अवधि की बात करें तो शनि साल की शुरुआत से लेकर 9 मार्च तक अष्टम भाव में रहेंगे। यह एक कमजोर टाइम अवधि है। 9 मार्च से 26 अप्रैल के बीच शनि नीच अवस्था में सप्तम भाव में रहेंगे, इसे भी कमजोर टाइम अवधि ही कहा जाएगा।
26 अप्रैल से 5 जुलाई के बीच मंगल पुन: अष्टम भाव में रहेंगे। यह भी अनुकूल टाइम अवधि नहीं है। इसके बाद के टाइम अवधि सामान्य तौर पर अच्छे कहे जाएंगे। 18 नवंबर 2027 से लेकर 27 दिसंबर 2027 के बीच शनि के परिणाम पुन: कमजोर कर सकते हैं। यानी इन टाइम अवधि्स में आमदनी बाधित रह सकती है। अतः इस बात को ध्यान में रखते हुए आर्थिक निवेश या अन्य प्रयोग किए जाने चाहिए। आगे पीछे के टाइम अवधि में आपको औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। यानी देखा जाए तो मंगल ग्रह जो आपके लाभ भाव को रिप्रेजेंट कर रहे हैं, सात में से एक टाइम अवधि में अच्छे तीन टाइम अवधि में औसत और तीन टाइम अवधि में कमजोर परिणाम देना चाह रहे हैं। जिनकी चर्चा हमने कर दी है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो साल 2027 आर्थिक मामलों में आपको मिले-जुले परिणाम देना चाह रहा है। ये परिणाम औसत से थोड़े से बेहतर भी रह सकते हैं।
मकर राशिफल 2027: प्रेम संबंध
मकर राशि वालों, यदि हम आपकी लव लाइफ के लिए प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखते हैं तो इस मामले में गोचर थोड़े से कमजोर नजर आ रहे हैं। सबसे पहले हम शनि की बात करते हैं। शनि साल की शुरुआत के समय आपके तीसरे भाव में है। वैसे तो यह गोचर हर मामले के लिए अच्छा कहा गया है लेकिन यहां से शनि ग्रह तीसरी दृष्टि से आपके लव हाउस यानी फिफ्थ हाउस को देखेगा, जो लव लाइफ में कुछ परेशानियां देने का काम कर सकता है। शनि की यह स्थिति साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक रहने वाली है। 3 जून के बाद शनि चतुर्थ भाव में पहुंचकर नीच अवस्था में हो जाएंगे। ऐसे में कुछ मानसिक तनाव देखने को मिल सकता है। जिसका प्रभाव लव लाइफ में पड़ सकता है। यानी शनि ग्रह का कोई बड़ा सकारात्मक सपोर्ट लव के मामले में नज़र नहीं आ रहा है।
राहु केतु का गोचर भी पहले और सप्तम भाव में है। यह भी सपोर्ट तो नहीं करेगा बल्कि बीच-बीच में कुछ गलतफहमियां देकर या दिमाग में शंका के भाव देकर लव लाइफ को बाधित करने का काम कर सकता है। यदि हम बृहस्पति के गोचर को देखें तो बृहस्पति का गोचर जरूर आपकी मदद कर सकता है। साल की शुरुआत के समय तो बृहस्पति का गोचर प्रत्यक्ष तौर पर कोई सपोर्ट नहीं कर रहा है लेकिन 25 जनवरी से लेकर 26 जून के बीच बृहस्पति उच्च अवस्था में सप्तम भाव में रहेंगे। जो उन लोगों की अच्छी मदद कर सकते हैं जो लव को मैरिज में कन्वर्ट करना चाह रहे हैं। यानी जो प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो बृहस्पति उनकी मदद कर सकता है।
26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति के परिणाम पुन: कमजोर रह सकते हैं लेकिन 26 नवंबर के बाद बृहस्पति लव लाइफ के लिए बहुत अच्छे परिणाम देना शुरू कर देगा। यानी देखा जाए तो साल के लगभग 6 महीनों में बृहस्पति अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। बाकी के महीनों में बृहस्पति के परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। यदि हम पंचम भाव के स्वामी और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की स्थिति को देखते हैं तो शुक्र साल के अधिकांश समय आपके लिए अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है, यह एक अच्छी स्थिति है। यानी बृहस्पति और शुक्र अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं।
बाकी के ग्रहों का कोई बड़ा सपोर्ट आपकी लव लाइफ में नहीं मिल रहा है। इसलिए लव लाइफ को बहुत सावधानी से हैंडल करने की आवश्यकता रहेगी। एक दूसरे पर शंका नहीं करनी है, बेवजह की जिद नहीं करनी है और एक दूसरे से सच्चा प्रेम करना है। क्योंकि यदि आपका प्रेम सच्चा होगा तो शनि कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे लेकिन यह मानकर चलिए कि आपकी प्रेम की परीक्षा बीच-बीच में होती रहेगी। यदि आपका प्रेम सच्चा है, आप ईमानदारी से एक दूसरे को प्रेम करते हैं तो आप परीक्षा में पास होकर लव लाइफ को मेंटेन कर सकेंगे। नहीं तो बीच-बीच में ऐसी स्थिति आएगी जहां एक दूसरे के सामने एक दूसरे के वास्तविक चेहरा आएगा और उसके अनुरूप आगे की लव लाइफ डिसाइड होगी।
मकर राशिफल 2027: विवाह एवं वैवाहिक जीवन
मकर राशि वालों, सबसे पहले हम विवाह से संबंधित मामलों में इस वर्ष का विश्लेषण करते हैं। इस वर्ष प्रमुख ग्रहों में शनि का गोचर साल की शुरुआत में आपके तीसरे भाव में रहेगा, जो प्रत्यक्ष तौर पर विवाह से संबंधित मामले में कोई प्रभाव नहीं डाल रहा है लेकिन दूसरे भाव का स्वामी होने के नाते शनि विवाह के लिए सकारात्मक परिणाम ही देगा। 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच में शनि ग्रह आपके चतुर्थ भाव में नीचे अवस्था में रहेगा। यह अवधि शनि के दृष्टिकोण से शादी के लिए अच्छा नहीं कहा जाएगा। राहु केतु के गोचर को भी वैवाहिक मामलों के लिए अनुकूल तो नहीं ही कहा जाएगा। वहीं बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक अष्टम भाव में रहेगा, जो विवाह करवाने के मामले में मददगार नहीं बनेगा लेकिन 25 जनवरी से 26 जून के बीच शनि का गोचर विवाह के दृष्टिकोण से बहुत अच्छे परिणाम दे सकता है।
वहीं 26 जून से 26 नवंबर के बीच पुन: बृहस्पति के परिणाम न्यूट्रल रह सकते हैं जबकि 26 नवंबर के बाद बृहस्पति के परिणाम पुन: विवाह से संबंधित मामलों के लिए अनुकूल रह सकते हैं। यानी प्रमुख ग्रहों में शनि और बृहस्पति साल के लगभग 5 से 6 महीने तक विवाह करवाने में मददगार बन रहे हैं, यह एक अनुकूल बिंदु है। जबकि राहु केतु अड़चने दे रहे हैं। शनि और बृहस्पति कई महीने अनुकूल परिणाम दे रहे हैं। इससे संयुक्त परिणाम यह निकल रहा है कि अड़चनों के बाद ही सही लेकिन इस वर्ष भी विवाह होने के योग संयोग बनेंगे। विशेष कर फरवरी से जून के बीच में विवाह से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की अच्छी संभावनाएं प्रतीत हो रही है। वहीं वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में इस वर्ष सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि सप्तम भाव पर राहु केतु का प्रभाव रहेगा।
जो दांपत्य संबंधी मामलों में कमजोर परिणाम दे सकता है। ऐसे में एक दूसरे का पूरा ख्याल रखना है, चाहे स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बात हो या फिर भावनाओं का ख्याल रखने की बात। दोनों ही मामलों में एक दूसरे की केयर करनी है। एक दूसरे पर संदेह नहीं करना है। तभी जाकर परिणामों को मेंटेन किया जा सकेगा। अन्यथा राहु केतु कुछ परेशानियां दे सकते हैं। विशेषकर 9 मार्च से 26 अप्रैल के बीच सप्तम भाव पर राहु केतु और मंगल का संयुक्त प्रभाव रहेगा। इस अवधि में मंगल नीच अवस्था में सप्तम भाव में रहेंगे। इस टाइम अवधि में दांपत्य संबंधी मामलों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अतः इस अवधि में एक दूसरे का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। कहने का तात्पर्य है कि इस वर्ष के कुछ महीने विवाह से संबंधित मामलों में मददगार बनेंगे लेकिन दांपत्य संबंधी मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। सावधानीपूर्वक निर्वाह करेंगे तो बृहस्पति के परिणाम बीच-बीच में आपको लाभान्वित में करते रहेंगे।
विशेषकर 25 जनवरी से 26 जून के बीच में बृहस्पति आपकी मदद करना चाह रहे हैं और इसी बीच में मंगल राहु केतु कमजोर परिणाम देना चाह रहे हैं। तो ऐसा नहीं कि राहु केतु के परिणाम एकदम से विरुद्ध हो जाएंगे। सजग और सावधान रहने वाले लोग बृहस्पति की कृपा से नकारात्मकता को रोकने में कामयाब भी हो सकेंगे। शुक्र का गोचर भी ज्यादातर टाइम मदद करेगा। अतः जागरूक और समझदार लोग दांपत्य जीवन को मेंटेन करने में सफल रह सकेंगे।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशिफल 2027: पारिवारिक व गृहस्थ जीवन
मकर राशि वालों, सबसे पहले हम पारिवारिक मामलों की बात करेंगे तो आपके दूसरे भाव के स्वामी शनि ग्रह हैं और शनि ग्रह साल के 12 में से 7 महीने के करीब के समय में अच्छी स्थिति में रहेंगे। जो पारिवारिक मामलों में आपकी मदद कर सकते हैं लेकिन लगभग 5 महीने शनि के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। विशेष कर 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर के बीच में शनि ग्रह नीच अवस्था में रहेंगे। यानी कि दूसरे भाव का स्वामी नीच अवस्था में रहेगा जो पारिवारिक मामलों में परेशानियां देने का काम कर सकता है। इसी बीच में बृहस्पति के परिणाम आपकी मदद कर सकते हैं, क्योंकि बृहस्पति 26 जून से 26 नवंबर के बीच दूसरे भाव को देखेंगे। हालांकि बृहस्पति आठवें भाव में रहेंगे, यह कमजोर स्थिति है लेकिन दूसरे भाव पर बृहस्पति की दृष्टि रहेगी जो पारिवारिक मामलों की परेशानियों को अधिक बड़ा होने से रोकेगी। फिर भी और बारीकी से देखा जाए तो 3 जून से 26 जून के बीच में शनि नीच के रहेंगे और बृहस्पति का प्रभाव दूसरे भाव पर नहीं रहेगा।
अतः इस बीच में कुछ परिजनों के बीच तालमेल भी कम रह सकता है। बाकी आगे पीछे के समय में बृहस्पति देव किसी ने किसी तरह से आपको पारिवारिक मामलों में भी सपोर्ट कर देंगे। कहने का तात्पर्य है कि पारिवारिक मामलों में कोई बड़ी समस्या आती हुई प्रतीत नहीं हो रही है। छोटी-मोटी समस्याओं को आप मेंटेन कर सकेंगे लेकिन बृहस्पति का गोचर जल्द ही गलतफहमियों को दूर करके अच्छाइयां डिलीवर करना चाहेगा। कहने का तात्पर्य है कि पारिवारिक मामलों में कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं आएगी, छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी जिन्हें आप ईमानदार कोशिश करके मेंटेन कर सकेंगे। वहीं गृहस्थ जीवन से संबंधित मामलों की बात की जाए तो इस मामले में भी आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि शनि का गोचर 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच में चतुर्थ भाव में नीच अवस्था में रहेगा जो गृहस्थ जीवन को बिगाड़ने का काम कर सकता है।
इस टाइम अवधि में गृहस्थ जीवन का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी बाकी आगे पीछे के समय में समस्याएं तुलनात्मक रूप से कम रहेंगी, जिन्हें आप सामान्य कोशिश करके भी नियंत्रित कर सकेंगे। हालांकि इस अवधि में भी 26 जून के बाद बृहस्पति की नवम दृष्टि गृहस्थ जीवन को मेंटेन करने की कोशिश करेगी लेकिन 3 जून से 26 जून के बीच गृहस्थ से संबंधित मामलों में बहुत ही सावधानी की जरूरत रहेगी। क्योंकि इस बीच में आपके चतुर्थ भाव का स्वामी मंगल की स्थिति भी कमजोर रहेगी और चतुर्थ भाव में शनि नीच अवस्था में रहेंगे जो घर गृहस्थी में असंतुलन देने का काम कर सकते हैं। यानी घर गृहस्थी से संबंधित मामलों के लिए यह साल मिले-जुले परिणाम दे सकता है। जो टाइम ड्यूरेशंस सबसे कमजोर हैं, मैंने उसका उल्लेख कर दिया है। उस टाइम अवधि में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। आगे पीछे के समय में समझदार लोग समस्याओं को दूर करके गृहस्थ जीवन को संतुलित बनाने में कामयाब हो सकेंगे।
मकर राशिफल 2027: भूमि, भवन, वाहन सुख
मकर राशि वालों, यदि भूमि भवन और वाहन से संबंधित मामलों के लिए प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखा जाए तो शनि का गोचर साल के लगभग 5 महीने चतुर्थ भाव में नीच अवस्था में रहेगा। इस टाइम अवधि में भूमि भवन और वाहन से संबंधित मामलों बहुत ही सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। बाकी आगे पीछे के समय में आप समझदारी दिखाकर इन मामलों में अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी मंगल इस वर्ष सप्तम भाव से लेकर प्रथम भाव के बीच गोचर करने वाला है। यानी मंगल वर्ष 2027 में कर्क राशि से लेकर मकर राशि के बीच गोचर करेगा। जिसमें से सिर्फ एक टाइम अवधि ही अनुकूल माना गया है।
उस टाइम अवधि में मंगल भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में आपकी अच्छी मदद करना चाहेगा। वह टाइम अवधि है 8 अक्टूबर 2027 से लेकर 18 नवंबर 2027 के बीच का टाइम अवधि। बाकी आगे पीछे के समय में मंगल के परिणाम औसत या फिर कमजोर रह सकते हैं। क्योंकि मंगल इस वर्ष लगभग 7 भावों में गोचर करेगा। जिसमें से एक भाव अनुकूल तो वहीं तीन भाव औसत और तीन भाव कमजोर रह सकते हैं। सभी परिणामों को मिलाकर देखा जाए तो मंगल के परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। जिस टाइम अवधि में आपको सबसे अधिक सावधान या सजग रहने की आवश्यकता रहेगी वह टाइम अवधि रहेगा 9 मार्च 2027 से लेकर 26 अप्रैल 2027 के बीच का। क्योंकि इस अवधि में मंगल नीच अवस्था में राहु केतु के प्रभाव में रहेंगे। दूसरा एक बड़ा टाइम अवधि जब शनि नीच अवस्था में चतुर्थ भाव में रहेंगे।
वह अवधि 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच का है। तो इन दो टाइम अवधि में आपको भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में बहुत ही सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। उस पर भी 3 जून से 26 जून के बीच में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि इस बीच में शनि ग्रह नीच के रहेंगे, चतुर्थेश मंगल अष्टम भाव में रहेगा। चतुर्थ भाव पर बृहस्पति की दृष्टि भी नहीं रहेगी। अतः इस बीच में रिस्क भरा सौदा बिल्कुल भी नहीं करना है। इन टाइम ड्यूरेशंस को छोड़कर आगे पीछे के समय में आप सावधानी पूर्वक निर्वाह कर सकते हैं। यानी भूमि, भवन, वाहन इत्यादि की खरीदारी या प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों के लिए वर्ष सीधे-सीधे बहुत अधिक अनुकूल नहीं है। कुछ न कुछ व्यवधान या परेशानियों के बाद ही इनकी प्राप्ति संभव होगी। कुछ टाइम ड्यूरेशंस ऐसे हैं जिनमें आपको इन मामलों में बहुत ही सजग रहने की आवश्यकता रहेगी।
मकर राशि वालों के लिए उपाय
- गले में चांदी की चेन पहनना शुभ रहेगा।
- माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।
- जून से अक्टूबर महीने के बीच संभव हो तो प्रत्येक महीने नहीं तो कम से कम एक बार रुद्राभिषेक जरूर करवाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल के माध्यम से मकर राशि वाले अपने आने वाले साल 2027 के बारे में जानकर, अच्छे बुरे समय को पहचान कर साल को और बेहतर बना सकेंगे। आपका आने वाला साल बहुत मंगलमय हो। भगवती आप सबका कल्याण करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. 2027 में मकर राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी?
सेहत सामान्य रह सकती है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम और अच्छी दिनचर्या पर ध्यान देना होगा।
2. क्या 2027 में मकर राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी?
करियर में मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा।
3. 2027 में मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं। कमाई और बचत को बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






