मीन राशिफल 2027 (Meen Rashifal 2027)

एस्ट्रोसेज ए.आई. के “मीन राशिफल 2027” के इस लेख के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि साल 2027 आपके लिए यानी कि “मीन राशि” वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा? मीन राशि के वार्षिक राशिफल 2027 के माध्यम से आप जान पाएंगे कि यह साल आपके स्वास्थ्य और शिक्षा पर किस तरह से प्रभाव डाल सकता है? आपको आपके व्यापार या फिर नौकरी में किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं?

मीन राशिफल 2027

इतना ही नहीं इस राशिफल के माध्यम से आप यह भी जान सकेंगे कि साल 2027 आपके आर्थिक मामलों, प्रेम, सगाई, विवाह, वैवाहिक जीवन, घर गृहस्थी, भूमि भवन वाहन इत्यादि के लिए कैसा रहने वाला है? इसके अलावा हम इस राशिफल में आपको उपाय भी बताएंगे जिन्हें करके आप अपने 2027 को और भी बेहतर बना सकेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मीन राशि वाले लोगों के लिए मीन राशिफल 2027 क्या भविष्यवाणी कर रहा है?

Read in English - Pisces Horoscope 2027

2027 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ

मीन राशिफल 2027: स्वास्थ्य

मीन राशि वालों स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यदि प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो शनि ग्रह का गोचर साल के 12 में से 7 महीने आपके पहले भाव में रहने वाला है। जिसे अनुकूल स्थिति वाला गोचर नहीं कहा जाएगा। हालांकि बाकी के बचे 5 महीनों में शनि दूसरे भाव में रहेगा, नीच अवस्था में रहेगा। इसे भी अनुकूल नहीं कहा जाएगा। साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक शनि ग्रह पहले भाव में रहेंगे। पहला भाव शरीर का भाव है और यहां पर शनि की उपस्थिति स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं मानी गई है। ऐसी स्थिति में पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं। यानी जिन लोगों को पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहती रही है और वह फिलहाल ठीक थी तो उन्हीं अपने पुराने रोगों को लेकर चिंतन मंथन करना जरूरी रहेगा, जिससे स्वास्थ्य अनुकूल बना रहे।

3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे किंतु नीच अवस्था में रहेंगे। द्वादश भाव के स्वामी का दूसरे भाव में जाना भी अनुकूल स्थिति नहीं है। ऊपर से नीच अवस्था में होना भी अनुकूल स्थिति नहीं है। ऐसे में आपका खान-पान असंतुलित रह सकता है। फलस्वरूप स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है। सीधे शब्दों में शनि का गोचर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूल नजर नहीं आ रहा है। राहु का गोचर लाभ भाव में है जिसे सामान्य तौर पर अनुकूल माना जाएगा। केतु का गोचर पंचम भाव में है, जिसे पेट या उसके आसपास के क्षेत्र में रोग उत्पन्न करने वाला कहा जाएगा। यानी कि केतु भी स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं देने का संकेत कर रहा है। बृहस्पति का गोचर इस साल आपको मिले जुले परिणाम दे सकता है। क्योंकि बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक आपके छठे भाव में रहेंगे। जिसे अनुकूल नहीं कहा जाएगा।

वहीं 25 जनवरी से 26 जून के बीच में बृहस्पति पंचम भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे, जो स्वास्थ्य को बेहतर करने का काम करेंगे। यानी की लगभग 5 महीने बृहस्पति के परिणाम काफी अच्छे रहेंगे। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुन: छठे भाव में चले आएंगे जिसे अनुकूल स्थिति वाला गोचर नहीं कहा जाएगा। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति की स्थिति पुनः अच्छी हो जाएगी। यानी साल के लगभग 6 महीने बृहस्पति के परिणाम कमजोर रहेंगे, तो वहीं लगभग 6 महीने परिणाम अनुकूल रहेंगे। यानी कि बृहस्पति स्वास्थ्य के मामले में आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आरोग्यता का कारक सूर्य भी मिले-जुले परिणाम देना चाह रहा है। क्योंकि सूर्य आपके छठे भाव का स्वामी भी है। अतः उस नाते भी सूर्य के परिणाम मिले जुड़े रहेंगे।

ऐसे में इस वर्ष स्वास्थ्य को मिला-जुला तो कहा जाएगा लेकिन स्वास्थ्य कमजोर होने की संभावनाएं अक्सर नजर आ सकती है। यानी कि इस साल स्वास्थ्य बीच-बीच में कमजोर हो सकता है, जिसे मेंटेन करने की जरूरत रहेगी। मेंटेन करने की कोशिश करने की स्थिति में स्वास्थ्य औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं पहले से हैं, उन्हें अपने पेट का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। पेट, किडनी, लीवर के साथ-साथ, फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या यदि पहले भी रही हो, जननांगों या गुप्तांगों से संबंधित कोई समस्या यदि पहले भी रही हो, तो इस वर्ष उन मामलों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

सीधे शब्दों में कहा जाए तो स्वास्थ्य के लिहाज से साल बहुत अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। बहुत सावधानी बरतने की स्थिति में ही औसत लेवल के परिणाम मिल सकेंगे। जिन लोगों को सीने या पेट अथवा कमर के निचले हिस्से में कोई समस्या पहले से है; उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूक रहने की आवश्यकता रहने वाली है।

मीन राशिफल 2027: शिक्षा

मीन राशि वालों यदि शिक्षा के मामले में प्रमुख ग्रहों की बात की जाए तो शनि का गोचर आपके पहले और दूसरे भाव में रहेगा, जो इस बात का संकेत है कि स्वास्थ्य बीच-बीच में कमजोर रह सकता है और कमजोर स्वास्थ्य का प्रभाव शिक्षा के मामले में भी पड़ सकता है। यानी कि शनि के गोचर को शिक्षा के मामले में डायरेक्टली इनडायरेक्टली ठीक नहीं कहा जाएगा। राहु का गोचर लाभ भाव में होने के कारण सभी मामलों में अच्छे परिणाम देगा। अत: राहु को शिक्षा के मामले में भी अच्छे परिणाम देने वाला कहा जा सकता है। केतु का गोचर पंचम भाव में रहेगा जो शिक्षा के मामले में व्यवधान देने का काम कर सकता है।

वहीं बृहस्पति का गोचर शिक्षा के मामले में मिले-जुले परिणाम दे सकता है। अंतत: प्रमुख ग्रहों की तरफ से जो परिणाम सामने आ रहे हैं वो इस बात का संकेत कर रहे हैं कि शिक्षा का स्तर औसत लेवल का रह सकता है। यद्यपि बुध और बृहस्पति मिलकर शिक्षा को औसत से बेहतर लेवल तक ले जाने का काम कर सकते हैं लेकिन फिर भी सीधे शब्दों में यही कहना उचित रहेगा कि इस वर्ष शिक्षा के मामले में खूब मेहनत करनी है, अपने सब्जेक्ट पर लगातार फोकस करने की कोशिश करनी है, तभी जाकर बात बन सकेगी।

25 जनवरी 2027 से 26 जून 2027 के बीच का समय बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं 26 नवंबर के बाद वाला समय भी बहुत अच्छा रहेगा। यानी ये दो टाइम अवधि शिक्षा के मामले में काफी हद तक अनुकूल परिणाम देने का काम करेंगे लेकिन साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी और 26 जून से लेकर 26 नवंबर तक के टाइम अवधि में प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। अन्य लोगों के लिए परिणाम कमजोर रह सकते हैं या फिर आप अपने मन में शिक्षा को लेकर, अपने अन्य सहपाठियों को लेकर प्रतिस्पर्धा के भाव कायम करें; तब आपको भी इस टाइम अवधि में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कहने का तात्पर्य है कि शिक्षा के मामले में कुछ विशेष परिस्थितियों में ही अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं अन्यथा परिणाम मिले-जुले लेवल के रह सकते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मीन राशिफल 2027: व्यापार

मीन राशि वालों यदि आपके व्यापार व्यवसाय के लिए साल 2027 के प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो साल की शुरुआत के समय शनि का गोचर आपके पहले भाव में रहेगा जो आपके सप्तम एवं दशम दोनों भावों को देखेगा। शनि की यह स्थिति 3 जून 2027 तक रहने वाली है। इस बीच में व्यापार व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार का रिस्क लेना बिल्कुल भी उचित नहीं रहेगा। हालांकि आपके सप्तम भाव के स्वामी बुध जो व्यापार के कारक भी हैं, वो आपको सपोर्ट देना चाह रहे हैं लेकिन प्रमुख ग्रहों में वह भी शनि जैसे ग्रहों की स्थिति यदि विरुद्ध हो तो व्यापार व्यवसाय को लेकर रिस्क लेना ठीक नहीं रहता। विशेषकर कोई नया प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना है। किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करनी है, क्योंकि काम में तुलनात्मक रूप से अधिक समय लगेगा। पेशेंस के साथ काम करने की स्थिति में फ़ेवर के परिणाम भी मिलेंगे। यानी की शनि कंडीशनली अच्छे परिणाम देने का भी संकेत कर रहे हैं।

3 जून से 20 अक्टूबर के बीच में शनि दूसरे भाव में रहेंगे, इनका प्रभाव सप्तम एवं दशम भाव से दूर रहेगा। अत: इस बीच में कुछ अच्छे सौदे हाथ लगा सकते हैं। कुछ अच्छी उपलब्धियां भी मिल सकती हैं। इस समय अवधि में कुछ अच्छे निर्णय भी हो सकते हैं। जो आने वाले समय में भी आपको अच्छे परिणाम देते रहेंगे। 20 अक्टूबर के बाद शनि ग्रह का गोचर पुन: पहले भाव में आ जाएगा और परिणामों में कमजोरी देने का काम कर सकता है। कहने का तात्पर्य यह है कि शनि ग्रह का गोचर पूरे वर्ष ही अच्छा नहीं है लेकिन 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। राहु का गोचर हर मामले में अच्छे परिणाम दे रहा है तो स्वाभाविक है कि व्यापार व्यवसाय के मामले में भी अच्छे परिणाम देगा। केतु का गोचर बहुत अनुकूल नहीं है लेकिन बृहस्पति की संगति के चलते बीच-बीच में केतु भी अच्छे परिणाम दे सकता है। जैसे कि बृहस्पति 25 जनवरी से 26 जून के बीच में केतु के साथ युति करते हुए उच्च अवस्था में रहेंगे।

अतः उस टाइम अवधि में केतु व्यापार व्यवसाय के मामले में कोई परेशानी नहीं देगा बल्कि अच्छे निर्णय में सहयोग भी करेगा। यानी कि साल के 5 महीनों में केतु के परिणाम अच्छे तो ही बाकी के महीनों में केतु के परिणाम भी कमजोर रह सकते हैं। बृहस्पति के परिणाम औसत से बेहतर लेवल के रह सकते हैं। साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति के परिणाम मिले-जुले या औसत लेवल के नजर आ रहे हैं। हो सकता है कि कभी-कभार परिणाम कमजोर भी प्रतीत हों, क्योंकि यहां पर बृहस्पति के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छा नहीं माना गया है लेकिन यदि आप अपने काम में मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से इंवॉल्व रहते हैं यानी कि एक एंप्लॉय की तरह समर्पण और पंक्चुअलिटी के साथ काम करते हैं तो; बृहस्पति आपको कुछ अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। 25 जनवरी से 26 जून के बीच में बृहस्पति के परिणाम अच्छे रहेंगे। कुछ अच्छे व्यापारिक निर्णय हो सकते हैं। आपके प्लान करने की क्षमता काफी अच्छी रहेगी। 26 जून से 26 नवंबर के बीच में बृहस्पति के परिणाम पुन: मिले-जुले या औसत लेवल के रह सकते हैं लेकिन 26 नवंबर के बाद बृहस्पति के परिणाम बहुत अच्छे हो जाएंगे।

व्यापार का कारक ग्रह बुध जो आपके सप्तम भाव का स्वामी भी है वह साल के अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। कम से कम साल की आधे समय में बुध के परिणाम बहुत अच्छे रहेंगे, बाकी के बचे आधे समय के आधे में औसत और आधे में कमजोर रह सकते हैं। यानी लगभग 6 महीने बुध के परिणाम अनुकूल और 3 महीने औसत रहेंगे। इसलिए बुध ग्रह को एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देने वाला माना जाएगा। इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखें तो व्यापार व्यवसाय के मामले में इस वर्ष रिस्क लेना ठीक नजर नहीं आ रहा है।

पेशेंस के साथ काम करना है. कोई नया प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना है लेकिन यदि करने की जरूरत पड़े तो एक्सपर्ट एडवाइस लेकर 25 जनवरी से 26 जून के बीच में या फिर 26 नवंबर के बाद करना उचित रहेगा। धैर्य पूर्वक अपने पुराने काम को सही ढंग से अंजाम देने की स्थिति में सामान्य तौर पर अनुकूलता बनी रहेगी।

मीन राशिफल 2027: नौकरी

मीन राशि वालों यदि आपकी नौकरी के बारे में प्रमुख ग्रहों की स्थिति को देखा जाए तो शनि का गोचर पहले और दूसरे भाव में रहेगा। जिसे सामान्य तौर पर अच्छा तो नहीं कहा गया है लेकिन इसके बावजूद भी शनि का सीधा संबंध छठे भाव से नहीं बनेगा। अलबत्ता साल के सात महीने शनि का प्रभाव दशम भाव पर रहेगा। तो ऐसे में हम कह सकते हैं की व्यापार व्यवसाय की तुलना में नौकरी के मामले में कुछ राहत या स्मूदनेस देखने को मिल सकती है। यानी शनि की स्थिति नौकरी के लिए भी ठीक नहीं है लेकिन बहुत ज्यादा खराब भी नहीं कही जाएगी। इसे आप यूं समझिए कि व्यापार व्यवसाय की तुलना में शनि नौकरी के मामले में कम व्यवधान देंगे।

नौकरी के मामले में शनि मामूली स्तर पर ही छोटे-मोटे व्यवधान देकर या छोटी-मोटी कठिनाइयां देकर आपको राहत देने का काम कर सकते हैं। राहु का गोचर लाभ भाव में होने के कारण हर मामले में अच्छा है। अतः नौकरी के मामले में भी अच्छा रहेगा। केतु के गोचर को नौकरी की दृष्टिकोण से औसत लेवल का कहा जाएगा। वहीं बृहस्पति जो आपके कर्म स्थान के स्वामी हैं। साल की शुरुआत में उनका गोचर छठे भाव में ही रहेगा और छठे भाव से बृहस्पति दशम भाव को देखेंगे। यानी की नौकरी के मामले में बृहस्पति अपने स्तर पर छोटा-मोटा ही सही लेकिन सपोर्ट करते रहेंगे।

वहीं 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति हर मामले में अच्छे परिणाम देंगे। अत: वो जॉब के मामले में भी अच्छे परिणाम देंगे। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुन: छठे भाव में आ जाएंगे और नौकरी के मामले में औसत लेवल का सपोर्ट कर सकते हैं। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति का गोचर सप्तम भाव में रहेगा और हर लिहाज से अच्छा कहा जाएगा। यानी प्रमुख ग्रह नौकरी के मामले में कोई बड़ा अवरोध नहीं दे रहे हैं। प्रमुख ग्रह भले ही अधिक सपोर्ट न कर रहे हों लेकिन कोई बड़ा विरोध भी नहीं कर रहे हैं, जिसका फायदा आपको मिलेगा और नौकरी में छोटे-मोटे व्यवधान या थोड़ी सी अधिक मेहनत करने की स्थिति में आपको अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं बन रही है। सबसे अधिक सपोर्ट तो आपको बृहस्पति का गोचर करेगा। बृहस्पति का गोचर साल के 6 महीने के करीब छठे भाव में रहेगा।

छठे भाव में बृहस्पति की गोचर को वैसे तो अच्छा नहीं कहा गया है लेकिन दशम भाव के स्वामी का नौकरी के स्थान पर जाना नौकरी के लिए अनुकूल कहा जाएगा। भले ही सत प्रतिशत अनुकूल न हो लेकिन काफी हद तक अनुकूल या औसत लेवल के परिणाम तो बृहस्पति दे ही देंगे और बाकी के बचे 6 महीनों में बृहस्पति के परिणाम अनुकूल रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे रहे हैं। बृहस्पति आपकी लग्न और दशम भाव के स्वामी है ऐसे में उनका औसत लेवल का सपोर्ट भी काफी अच्छा माना जाएगा। वहीं छठे भाव के स्वामी सूर्य पूरे वर्ष में मिलाकर मिले जुले परिणाम देते हैं। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि नौकरी के दृष्टिकोण से यह साल औसत से बेहतर लेवल का सपोर्ट दे सकता है।

यद्यपि शनि और केतु के गोचर के चलते कभी कभार कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं, कामों का प्रेशर अधिक रह सकता है, कुछ सहकर्मियों के साथ वैचारिक तालमेल कमजोर हो सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी नौकरी चलती रहेगी और आपकी मेहनत कामयाब होती रहेगी। हालांकि काम से जी चुराने वाले लोग या लापरवाह लोग सचेत हो जाएं क्योंकि शनि उनके लिए परेशानियां दे सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो मेहनत करने वाले लोगों की नौकरी को कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। उन्हें सामान्य तौर पर औसत से बेहतर लेवल के परिणाम मिल सकेंगे।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मीन राशिफल 2027: आर्थिक भविष्य

मीन राशि वालों यदि हम आपकी आर्थिक स्थिति अर्थात अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखते हैं तो शनि ग्रह का गोचर बहुत अनुकूल स्थिति में नहीं रहेगा लेकिन एकदम से खराब स्थिति वाला भी नहीं कहा जाएगा। क्योंकि शनि इस वर्ष आपके प्रथम और दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं और इन दोनों ही गोचरों को अच्छा नहीं माना गया है लेकिन कुछ कनेक्शन ऐसे भी बनेंगे जो किसी न किसी तरह से आपको आर्थिक मामले में सपोर्ट कर देंगे। जैसे कि साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक शनि पहले भाव में रहेंगे, पहले भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं कहा गया है।

चंद्र कुंडली के अनुसार यह शनि की साढ़ेसाती वाली स्थिति है। इसके बावजूद भी लाभ भाव के स्वामी का पहले भाव में जाना सामान्य तौर पर लाभ और आपके व्यक्तित्व का एक कनेक्शन माना जाएगा, जो मेहनत के बाद ही सही लेकिन लाभ के रास्ते खोलने का काम करेगा। यानी लाभ का कोई न कोई स्रोत बना रहेगा। भले ही लाभ का हर स्रोत स्मूथ न रहे, मेहनत अधिक लगे लेकिन फिर भी लाभ मिलता रहेगा। 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि का गोचर नीच अवस्था में आपके दूसरे भाव में रहेगा। चंद्र कुंडली के अनुसार यह भी शनि की साढ़ेसाती वाली स्थिति ही है। इसके बावजूद भी लाभ भाव का धन भाव से कनेक्शन कहीं ना कहीं लाभ के रास्ते खोले रहेगा। यानी शनि का संकेत कुछ ऐसा है कि आपके लाभ के रास्ते बंद नहीं होंगे लेकिन लाभ प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत खूब करनी पड़ेगी। हर लाभ स्मूथली मिले या न मिले लेकिन लाभ मिलता रहेगा। राहु का गोचर लाभ भाव में ही रहेगा।

अत: यहां से भी लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। लाभ के कुछ नए रास्ते भी राहु आपको दे सकता है। केतु का गोचर पंचम भाव में है, जिसे औसत लेवल का कह सकते हैं। यानी केतु न तो कोई विशेष सपोर्ट कर रहा है न ही कोई बड़ा विरोध कर रहा है जबकि धन का कारक बृहस्पति इस वर्ष तीन पोजीशन बदलेगा। साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति छठे भाव में है। वैसे तो छठे भाव में बृहस्पति के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है लेकिन छठे भाव में बैठकर बृहस्पति धन भाव को देखेंगे और धन को बचाने में तथा पहले से बचाए हुए धन को सुरक्षित रखने में आपकी मदद करेंगे। 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति पंचम भाव में जाएंगे और आपके लाभ भाव को देखेंगे। यानी लाभ करवाने में मददगार बनेंगे। सामान्य तौर पर बृहस्पति की यह स्थिति काफी अच्छी मानी गई है। यानी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुन: छठे भाव में आ जाएंगे और लाभ के मामले में ये कोई विशेष सपोर्ट करें या न करें लेकिन बचत के मामले में या पहले से बचाए हुए धन को सुरक्षित रखने में बृहस्पति आपकी अच्छी मदद करेंगे; जिसे सामान्य तौर पर अनुकूल कहा जाएगा। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति सप्तम भाव में पहुंचकर आपके लाभ भाव को देखेंगे और आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। आपके धन भाव का स्वामी मंगल पूरे वर्ष में मिलाकर औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। क्योंकि मंगल का गोचर कर्क राशि से लेकर मकर राशि तक रहेगा। यानी पंचम भाव से लेकर लाभ भाव तक रहेगा। जिनमें से मंगल दो भावों में बहुत अच्छे परिणाम देगा, वहीं दो भावों में औसत परिणाम देगा तथा बाकी में परिणाम कुछ कमजोर रह सकते हैं। कुल मिलाकर परिणाम औसत से बेहतर रहेंगे।

इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो आर्थिक मामले के लिए यह साल औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। आमदनी के दृष्टिकोण से साल बहुत अच्छा रह सकता है। तो वहीं बचत के दृष्टिकोण से साल औसत रह सकता है। दोनों परिणाम को मिला दिया जाए तो साल औसत से बेहतर लेवल के परिणाम आपकी अर्थव्यवस्था के मामले में दे सकता है।

मीन राशिफल 2027: प्रेम संबंध

मीन राशि वालों यदि हम आपकी लव लाइफ अर्थात प्रेम संबंध के बारे में प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखते हैं तो इस मामले में साल थोड़ा सा उलझा हुआ नजर आ रहा है। यद्यपि कोई बहुत बड़ी समस्या तो नहीं आएगी लेकिन केतु की प्लेसमेंट लव लाइफ के लिए अनुकूल नहीं की जाएगी। वैसे सबसे पहले हम शनि के गोचर की बात करते हैं तो शनि का गोचर इस वर्ष आपके प्रथम एवं दूसरे भाव में रहने वाला है। दोनों ही भावों में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। अतः भले ही शनि डायरेक्टली लव लाइफ में कोई दखल नहीं दे रहा है लेकिन इनडायरेक्टली इसके प्रभाव के चलते लव लाइफ पर भी प्रभाव पड़ सकता है। जैसे कि आप स्वभाव से थोड़े से चिड़चिड़े हो सकते हैं, लव लाइफ़ के मामले में थोड़े से लापरवाह भी हो सकते हैं।

पार्टनर की प्रति कम जागरूक रह सकते हैं। यानी कि लव पार्टनर की कम परवाह कर सकते हैं। इन सब का प्रभाव आपकी लव लाइफ पर देखने को मिल सकता है। यानी शनि के सपोर्ट को लव लाइफ के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। राहु आपके लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं। अतः राहु के परिणामों को आप लव लाइफ के मामले में अच्छा कह सकते हैं लेकिन केतु पंचम भाव में रहेंगे और पंचम भाव ही लव लाइफ का भाव है। जहां पर केतु के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। आपस में गलतफहमियों के चलते बीच-बीच में अनबन या लड़ाइयां हो सकती हैं और यदि एक दूसरे के प्रति वफादारी में कमी रही तो संबंध खराब भी हो सकते हैं। ऐसे में एक दूसरे के प्रति लॉयल रहना बहुत जरूरी रहेगा।

हालांकि बृहस्पति का गोचर बीच-बीच में आपकी मदद करेगा। यानी कि बृहस्पति के गोचर को आप उस श्रेणी में रख सकते हैं जहां वह खराब परिणाम तो नहीं देगा बल्कि साल के 6 महीनों में अच्छे परिणाम देगा और 6 महीनों में न्यूट्रल रह सकता है। तो इस तरह से प्रमुख ग्रहों का संकेत यह है कि लव लाइफ में व्यवधान के बाद सामंजस्य बन जाएगा। समझदार लोग अपनी लव लाइफ को सुरक्षित रखने में कामयाब हो सकेंगे। क्योंकि राहु केतु का गोचर पूरे वर्ष ही एक जैसा रहेगा लेकिन शनि का गोचर 3 जून तक प्रथम भाव में रहकर सप्तम भाव को दिखेगा। वहीं 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच दूसरे भाव में रहकर अष्टम भाव को देखेगा। ऐसे में लव लाइफ के मामले में शनि डायरेक्टली कोई तकलीफ नहीं दे रहा है। इसके बावजूद भी अपने व्यक्तित्व और बातचीत के तौर तरीके को पोलाइट या सौम्य रखने की आवश्यकता रहेगी। खासकर जब आप अपने लव पार्टनर से बात करें तो बहुत ही डीसेंट तरीके से बात करना जरूरी रहेगा।

बृहस्पति के गोचर की स्थिति को देखा जाए तो साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति छठे भाव में रहेंगे। लव लाइफ के मामले में बृहस्पति का कोई प्रत्यक्ष प्रभाव न तो नकारात्मक रूप में रहेगा न ही सकारात्मक रूप में रहेगा लेकिन 25 जनवरी से 26 जून के बीच में बृहस्पति आपके पंचम भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे; जो केतु की नकारात्मकता को रोकने का काम करेंगे और आपकी लव लाइफ में चल रही समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे। साथ ही साथ लव लाइफ में गर्मजोशी और प्यार भरने का काम भी करेंगे। यदि आप लोग मर्यादित तरीके से अपनी लव लाइफ का आनंद लेते हैं तो आपको और भी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति का प्रभाव पुनः पंचम भाव से हट जाएगा और केतु की नकारात्मकता का ग्राफ बढ़ सकता है। ऐसे में बृहस्पति तो अपने लेवल पर कोई समस्या नहीं देंगे लेकिन केतु की नकारात्मकता बढ़ने से लव लाइफ में फिर से कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।

26 नवंबर के बाद बृहस्पति की अनुकूल स्थिति फिर से अच्छे परिणाम देने लग जाएगी। विशेषकर ऐसे लोग जो प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें बृहस्पति काफी अच्छे परिणाम देंगे। शुक्र का गोचर साल में 12 में से लगभग 8 से 9 महीने अच्छे परिणाम दे रहा है यानी सामान्य तौर पर शुक्र का सपोर्ट आपको मिलता रहेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो यही कहा जाएगा कि लव लाइफ में केतु के चलते कुछ परेशानियां आ सकती हैं; उन्हें ठीक करने की जरूरत लगभग पूरे साल ही बनी रहेगी। इसके बावजूद भी 25

जनवरी से 26 जून के बीच का टाइम लव लाइफ के लिए सबसे अच्छा कहा जाएगा। जनवरी में और इसके बाद 26 जून से 26 नवंबर के बीच के टाइम अवधि में लव लाइफ की विशेष केयर करने की आवश्यकता रहेगी। यानी जिन टाइम अवधि की बात आपके समक्ष की जा रही है उसके अनुसार ही आचरण करना जरूरी रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों को 25 जनवरी से 26 जून के बीच संपन्न करना ज्यादा अच्छा रहेगा या फिर 26 नवंबर के बाद करना अच्छा रहेगा। आगे पीछे के टाइम अवधि में सावधानी रखने की स्थिति में सामंजस्य बनाया जा सकेगा। वहीं लापरवाही की स्थिति में केतु की नकारात्मक ऊर्जा लव लाइफ को परेशानी दे सकती है। उम्मीद है आप अनुकूल और प्रतिकूल टाइम अवधि को जानकर उसके अनुसार आचरण करेंगे और अपनी लव लाइफ को सुरक्षित रखने में कामयाब हो सकेंगे।

मीन राशिफल 2027: विवाह एवं वैवाहिक जीवन

मीन राशि वालों सबसे पहले हम विवाह के मामले में आपके लिए इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखते हैं तो शनि का गोचर आपके पहले एवं दूसरे भाव में रहेगा। यद्यपि इन दोनों ही भावों में शनि के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना गया है लेकिन साल के 7 महीने के करीब के समय में शनि का कनेक्शन सप्तम भाव से रहेगा, जिसे विवाह के मामले में यानी विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के मामले में कुछ हद तक अनुकूल भी कहा जा सकता है। राहु का गोचर लाभ भाव में है जिसे विवाह के मामले में अनुकूल कहा जाएगा। केतु का गोचर पंचम भाव में है जो सगाई या विवाह की बातों को पक्की करने में अड़चने देने का काम कर सकता है अथवा बनी हुई बात को बीच-बीच में बिगाड़ने का काम भी कर सकता है।

बृहस्पति का गोचर भी इस साल के लगभग 6 महीने के टाइम अवधि में विवाह से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम देगा। विशेषकर साल के आखिरी समय में यानी 26 नवंबर के बाद के समय में बृहस्पति विवाह के मामले में बहुत अच्छे परिणाम देने वाला है। हालांकि 25 जनवरी से 26 जून के बीच भी बृहस्पति के परिणाम सगाई एवं विवाह दोनों मामलों में अच्छे रहने वाले हैं। तो इस तरह से हम पाते हैं कि विवाह के मामले में यह साल अधिकांश समय आपकी मदद करता हुआ प्रतीत हो रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो इस वर्ष विवाह के योग बनेंगे। साल की शुरुआती समय की बात की जाए तो 25 जनवरी से 26 जून के बीच सगाई एवं विवाह के अच्छे योग बनेंगे। यद्यपि केतु ग्रह कुछ अड़चने दे सकता है लेकिन इसके बावजूद भी बातें आगे बढ़ेंगी।

प्रेम विवाह करने की इच्छा रखने वाले लोगों को भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी और 26 जून से लेकर 26 नवंबर के बीच का टाइम अवधि अपेक्षाकृत कम मददगार रहेगा। इन टाइम अवधि के अनुसार आप अपने प्रयासों में तेजी लाकर या फिर संयम रखकर अच्छे परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो इस वर्ष सगाई एवं विवाह से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम मिलने की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। यदि हम वैवाहिक जीवन की बात करें तो उस मामले में संभवत: इस वर्ष के परिणाम कमजोर रह सकते हैं, क्योंकि साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक शनि सप्तम दृष्टि से आपके सप्तम भाव को देखेगा जो वैवाहिक जीवन में कुछ निरसता देने का काम कर सकता है।

3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि दूसरे भाव में रहकर पारिवारिक एवं गृहस्थ मामलों को भी पीड़ित कर सकता है, जिसका प्रभाव दांपत्य जीवन पर देखने को मिल सकता है। यानी कि यह साल दांपत्य संबंधी मामलों में शनि के द्वारा कमजोर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। राहु का लाभ भाव में गोचर सामान्य तौर पर हर मामले में अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है, तो स्वाभाविक है कि आपको दांपत्य संबंधी मामले में भी राहु अच्छे परिणाम देंगे। केतु का प्रत्यक्षत: सप्तम भाव से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन फिर भी आप इससे मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। सप्तम भाव का स्वामी पूरे वर्ष में औसत से बेहतर लेवल का परिणाम देना चाह रहा है। तो वहीं लव एंड रोमांस का कारक ग्रह शुक्र एवरेज से काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। तो इस तरह से सभी ग्रहों परिणामों को मिलाकर देखा जाए तो वैवाहिक जीवन के लिए परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं।

यानी कि इस वर्ष वैवाहिक जीवन में आपको कुछ अच्छे तो कुछ कमजोर परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर जीवनसाथी या जीवन संगिनी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। साथ ही साथ उनकी भावनाओं का ख्याल रखना भी जरूरी रहेगा। एक दूसरे से प्यार से बातें की जाएं। कटाक्ष या व्यंग्य का प्रयोग न किया जाए। ऐसा करने की स्थिति में परिणाम तुलनात्मक रूप से और बेहतर हो सकेंगे। जितना शांत रहेंगे, जिद से जितना बचेंगे; दांपत्य जीवन उतना अच्छा रहने वाला है। क्योंकि जिद करने से या एक दूसरे पर टीका टिप्पणी करने से शनि की नकारात्मकता बढ़ती है। वहीं शांत रहने की स्थिति में शनि की नकारात्मकता शांत होती है और उसका परिणाम दांपत्य जीवन में सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है।

सीधे शब्दों में कहें तो दांपत्य संबंधी मामले में यह साल मिले-जुले परिणाम दे सकता है। सावधानी रखने की स्थिति में परिणाम औसत या औसत से कुछ हद तक बेहतर भी रह सकते हैं।

 अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मीन राशिफल 2027: पारिवारिक व गृहस्थ जीवन

मीन राशि वालों सबसे पहले हम आपके पारिवारिक मामलों की बात करेंगे तो पारिवारिक मामले में लगभग 5 महीने शनि का प्रभाव काफी नकारात्मक रहेगा। शनि ग्रह 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच आपके दूसरे भाव में रहेंगे, जो पारिवारिक मामले में भी कमजोरी देने का काम कर सकते हैं। साथ ही साथ तीसरी दृष्टि से गृहस्थ जीवन वाले भाव को देखकर वहां भी समस्या दे सकते हैं। क्योंकि फिलहाल हम पारिवारिक मामलों की बात कर रहे हैं तो शनि के परिणाम साल के लगभग 5 महीनों में पारिवारिक मामलों में काफी कमजोर रहने वाले हैं। बाकी के बचे सात महीनों में शनि के परिणाम पारिवारिक मामलों में मिले-जुले रह सकते हैं।

हालांकि बृहस्पति ग्रह की सप्तम दृष्टि साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक साथ ही साथ 26 जून से 26 नवंबर के बीच आपके दूसरे भाव में रहेगी। जो समझदार लोगों के पारिवारिक जीवन में संतुलन देने का काम करेगी। आगे पीछे के समय में भी बृहस्पति के परिणाम अनुकूल रहेंगे। राहु के परिणामों को भी सामान्य तौर पर अनुकूल मान सकते हैं। तो इस तरह से पारिवारिक मामलों में इस वर्ष आपको सावधानी रखने की स्थिति में ही अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं बन रही है। शांत रहें, सभ्य बने रहें, बड़े बुजुर्गों का आदर करते रहें, अपनी बात बड़े ही सलीके के साथ रखें। ऐसा करने की स्थिति में पारिवारिक संतुलन बिठाया जा सकेगा।

गृहस्थ जीवन की बात करें तो साल के 5 महीनों में यानी 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि की तीसरी दृष्टि चतुर्थ भाव पर रहेगी जो अनुकूल नहीं कही जाएगी। बाकी आगे पीछे के समय में शनि मिले जुले परिणाम देंगे। यानी कुछ अच्छे परिणाम भी रह सकते हैं तो कुछ कमजोर परिणाम भी रह सकते हैं। वहीं राहु का गोचर पूरे वर्ष ही अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। केतु का गोचर भी मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। बृहस्पति का गोचर साल के लगभग 6 महीने अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक छठे भाव में रहेगा जो पारिवारिक मामलों में तो मदद करेगा लेकिन गृहस्थ मामले में प्रत्यक्षत: कोई मदद करता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है लेकिन अनुकूल बात यह रहेगी कि बृहस्पति के परिणाम नकारात्मक भी नहीं रहेंगे।

25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति हर मामले में अच्छे परिणाम देगा, तो स्वाभाविक है कि गृहस्थ जीवन में भी कुछ अनुकूलता दे सकेगा। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुन: छठे भाव में जाकर चतुर्थ भाव से प्रत्यक्षत: कोई मतलब नहीं रखेंगे। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति के परिणाम अच्छे हो जाएंगे, अतः गृहस्थ मामले में भी अच्छे कहे जाएंगे। सीधे शब्दों में कहा जाए तो साल 2027 पारिवारिक एवं गृहस्थ दोनों मामलों में ही मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

विशेष कर कुछ कंडीशंस में परिणाम औसत से बेहतर भी हो सकेंगे। जैसे कि घर परिवार के सदस्यों से बहुत प्यार से बात की जाए। घरेलू चीजों को प्राप्त करने के लिए जल्दबाजी न दिखाई जाए। सार्थक चीजों पर ही खर्च करें। व्यर्थ के खर्च न किए जाएं। इस तरह की सावधानी और तौर तरीकों को अपनाकर आप परिणामों को और बेहतर कर सकेंगे।

मीन राशिफल 2027: भूमि, भवन, वाहन सुख

मीन राशि वालों भूमि, भवन और वाहन से संबंधित मामलों की बात की जाए तो इस मामले में साल आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। परिणाम औसत से बेहतर भी रह सकते हैं। क्योंकि शनि का गोचर साल के 12 में से 5 महीने चतुर्थ भाव पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालेगा। फलस्वरूप 5 महीने भूमि, भवन और वाहन से संबंधित मामलों में परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। आगे पीछे के समय में शनि के द्वारा आपको मिले-जुले लेवल के या औसत लेवल के परिणाम दिए जा सकते हैं। वहीं राहु का गोचर पूरे वर्ष ही अच्छे परिणाम देना चाह रहा है जबकि केतु का गोचर आपको औसत परिणाम देना चाह रहा है। ऐसे में निर्णायक की भूमिका बृहस्पति का गोचर निभाएगा।

बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत से 25 जनवरी तक छठे भाव में रहेगा जो भूमि, भवन और वाहन से संबंधित मामलों में प्रतिष्ठा कोई दखल नहीं देगा लेकिन 25 जनवरी से 26 जून के बीच में बृहस्पति जो कि आपकी लग्न और दशम भाव के स्वामी भी हैं, वो अनुकूल स्थिति में रहेंगे और बुद्धिमत्ता पूर्ण निर्णय लेने के लिए आपकी मदद करेंगे तो ऐसे में यदि वास्तव में जरूरी हुआ तो आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी या फिर बेचने का काम भी इस टाइम अवधि में कर सकेंगे। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति के परिणाम पुनः औसत लेवल की हो जाएंगे। इस अवधि में बृहस्पति न तो प्रत्यक्षत: कोई फायदा कराएगा और न ही नुकसान करेगा।

26 नवंबर के बाद बृहस्पति के परिणाम अच्छे हो जाएंगे और उस अवधि में भी आप भूमि, भवन तथा वाहन से जुड़े हुए निर्णय ले सकेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो यह साल भूमि, भवन और वाहन से संबंधित मामलों के लिए मिले जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। ये परिणाम औसत से कमजोर नजर आ रहे हैं लेकिन कुछ टाइम अवधि अच्छे हैं, जैसे कि 25 जनवरी से 26 जून के बीच और 26 नवंबर के बाद वाला टाइम अवधि; इन टाइम अवधि में आप बुद्धिमत्ता पूर्ण निर्णय लेकर इन मामलों में भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। बृहस्पति के कारण साल के 6 महीने अनुकूल तो 6 महीने रिस्क भारी नजर आ रहे हैं। हालांकि रिस्क तो पूरे साल ही है लेकिन 6 महीनों में रिस्क कम रहेगा। उसी बीच में आप बड़े बुजुर्गों और अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करके भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में पहल करके अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आइए अब जानते हैं कि साल 2027 में किन उपायों को करने से आपको और बेहतर परिणाम मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएगी?

मीन राशि वालों के लिए उपाय

  • मांस, मदिरा, अश्लीलता आदि से दूर रहते हुए स्वयं को शुद्ध और सात्विक बनाए रखें।
  • माथे पर नियमित रूप से दूध का तिलक लगाएं।
  • प्रत्येक गुरुवार मंदिर में चने की दाल का दान करें।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल के माध्यम से मीन राशि वाले अपने आने वाले साल 2027 के बारे में जानकर, अच्छे बुरे समय को पहचान कर साल को और बेहतर बना सकेंगे। आपका आने वाला साल बहुत मंगलमय हो। भगवती आप सबका कल्याण करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 2027 में मीन राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी?

सेहत अच्छी रखने के लिए नियमित देखभाल और संतुलित जीवनशैली अपनाना जरूरी होगा।

2. क्या 2027 में मीन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी?

करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों से सफलता हासिल की जा सकती है।

3. 2027 में मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के संकेत हैं। आय और धन लाभ के लिए नए अवसर मिल सकते हैं।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer