मेष राशिफल 2027 (Mesh Rashifal 2027)

एस्ट्रोसेज एआई के “मेष राशिफल 2027” के इस लेख के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि साल 2027 आपके लिए यानी कि “मेष राशि” वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा? मेष राशि के वार्षिक राशिफल 2027 के माध्यम से आप जान पाएंगे कि यह साल आपके स्वास्थ्य और शिक्षा पर किस तरह से प्रभाव डाल सकता है? आपको आपके व्यापार या फिर नौकरी में किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं?

मेष राशिफल 2027

इतना ही नहीं इस राशिफल के माध्यम से आप यह भी जान सकेंगे कि साल 2027 आपके आर्थिक मामलों, प्रेम, सगाई, विवाह, वैवाहिक जीवन, घर गृहस्थी, भूमि भवन वाहन इत्यादि के लिए कैसा रहने वाला है? इसके अलावा हम इस राशिफल में आपको उपाय भी बताएंगे जिन्हें करके आप अपने 2027 को और भी बेहतर बना सकेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मेष राशि वाले लोगों के लिए मेष राशिफल 2027 क्या भविष्यवाणी कर रहा है?

Read in English - Aries Horoscope 2027

2027 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ

मेष राशिफल 2027: स्वास्थ्य

मेष राशि वालों, आपके स्वास्थ्य के लिहाज से यदि प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखा जाए तो शनि का गोचर इस वर्ष आपके द्वादश एवं पहले भाव में रहने वाला है, ये दोनो ही अनुकूल गोचर नहीं हैं। राहु का गोचर आपके है दशम भाव में है, भले ही स्वास्थ्य के मामले में राहु प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव नहीं डाल रहा है लेकिन यह स्वास्थ्य के मामले में सपोर्ट भी नहीं करेगा। केतु का गोचर चतुर्थ भाव में है यह भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा गोचर नहीं माना जाएगा।

साल की शुरुआत से 25 जनवरी 2027 तक बृहस्पति देव आपके पंचम भाव में रहेंगे। यानी सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। 25 जनवरी से लेकर 26 जून के बीच बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव में केतु के साथ रहेंगे। यह अनुकूल स्थिति नहीं है लेकिन बृहस्पति अपने स्तर पर आपका विरोध भी नहीं करेंगे। यानी इस अवधि में स्वास्थ्य के लिए समय मिला-जुला रह सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की स्थिति में इस अवधि में भी अच्छे स्वास्थ्य को मेंटेन किया जा सकेगा। 26 जून 2027 से लेकर 26 नवंबर 2027 तक बृहस्पति आपकी पंचम भाव में रहेंगे और अपनी नवम दृष्टि से आपके प्रथम भाव को देखेंगे और आने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया करेंगे। यानी जो समस्याएं राहु केतु और शनि के द्वारा आपके स्वास्थ्य को खराब करने के लिए उत्पन्न की जाएंगी, बृहस्पति उन्हें शांत करने का काम करेंगे। अर्थात प्रमुख ग्रहों की सभी स्थितियों को मिलाकर देखें तो यह कह सकते हैं कि स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं आएंगी लेकिन बृहस्पति उन्हें ठीक करने का काम करेंगे। क्योंकि ज्यादातर समय बृहस्पति ठीक करने का ही प्रयास कर रहे हैं, अतः स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा कहा जाएगा।

26 नवंबर के बाद बृहस्पति स्वास्थ्य के मामले में शायद सपोर्ट न कर पाएं। अत: उस अवधि में यानी साल की आखिरी महीने में कुछ परेशानियां प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल सकती हैं, जिनको लेकर आपको पूरी तरह से सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। यदि हम और विस्तार से बात करें तो आपके लग्न या राशि स्वामी मंगल के गोचर के अनुसार भी देख लेते हैं। साल की शुरुआत से लेकर 9 मार्च 2027 तक मंगल आपके पंचम भाव में रहेंगे। वैसे यहां पर मंगल के गोचर को बहुत अच्छा तो नहीं माना गया है लेकिन अधिकांश समय बृहस्पति की संगति में रहने के कारण मंगल सामान्य तौर पर आपका सपोर्ट ही करना चाहेंगे। यानी साल की शुरुआत से लेकर 9 मार्च 2027 तक के समय को आप स्वास्थ्य के लिहाज से औसत लेवल का कह सकते हैं।

9 मार्च 2027 से 26 अप्रैल 2027 के बीच का समय स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं रहेगा। अतः इस टाइम ड्यूरेशन में अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। 26 अप्रैल 2027 से 5 जुलाई 2027 के बीच का समय औसत रहेगा। वहीं 5 जुलाई 2027 से लेकर 24 अगस्त 2027 के बीच का समय स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा कहा जाएगा। 24 अगस्त 2027 से लेकर 8 अक्टूबर 2027 के बीच का समय स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इस समय अवधि में न केवल अपना बल्कि पार्टनर विशेषकर लाइफ पार्टनर या व्यावसायिक पार्टनर के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना जरूरी रहेगा। उनके साथ विवाद इत्यादि नहीं करना है, जिससे आपका मेंटल हेल्थ भी अच्छा बना रहे। 8 अक्टूबर से लेकर 18 नवंबर के बीच मंगल आपके आठवें भाव में अपनी ही राशि में रहेंगे। यानी सावधानी रखने पर ही स्वास्थ्य को मेंटेन किया जा सकेगा। अन्यथा इस अवधि में भी चोट खरोच लगने का डर अथवा किसी कारण से तनाव देखने को मिल सकता है।

18 नवंबर से लेकर 27 दिसंबर के बीच का समय तुलनात्मक रूप से राहत देने वाला कहा जाएगा। वहीं 27 दिसंबर 2027 के बाद मंगल की स्थिति और अच्छी हो जाएगी। कुल मिलाकर देखा जाय तो यह साल स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा तो नहीं है लेकिन कुछ सावधानियां अपनाने की स्थिति में बृहस्पति की मदद से आप स्वस्थ को मेंटेन कर सकेंगे लेकिन कुछ टाइम ड्यूरेशंस ऐसे भी हैं जिनका उल्लेख हमने किया है। जिनमें स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरीके का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मेष राशिफल 2027: शिक्षा

मेष राशि वालों, शिक्षा के मामले में बात की जाए तो आपके पंचम भाव के स्वामी सूर्य का गोचर 14 जनवरी 2027 से लेकर 15 मार्च 2027 तक अनुकूल, 15 जून 2027 से लेकर 15 जुलाई 2027 तक अनुकूल तथा 17 सितंबर 2027 से लेकर 18 अक्टूबर 2027 तक अनुकूल रहेगा। यानी इन चार ड्यूरेशन्स में सूर्य पंचमेश सोने के नाते आपको शिक्षा के मामले में काफी अच्छे परिणाम देना चाहेंगे जबकि 15 मार्च 2027 से लेकर 14 अप्रैल 2027 के बीच, 17 जुलाई 2027 से लेकर 17 अगस्त 2027 के बीच और 18 अक्टूबर 2027 से लेकर 16 दिसंबर 2027 की अवधि में सूर्य के परिणाम कमजोर या खराब भी रह सकते हैं। वहीं बाकी के समय में सूर्य सामान्य तौर पर औसत लेवल का सपोर्ट करेंगे यानी सूर्य के द्वारा शिक्षा के मामले में आपको मिले-जुले परिणाम दिए जा रहे हैं।

चतुर्थ भाव में केतु का गोचर शिक्षा के मामले में प्रतिकूल परिणाम दे सकता है। विशेषकर आपका कंसंट्रेशन खराब कर सकता है, आप अपने सब्जेक्ट पर फोकस करने में कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं लेकिन उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक काफी अच्छे तो वहीं 25 जनवरी 2027 से लेकर 26 जून 2027 इसके बीच मिले-जुले या औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहा है जबकि 26 जून 2027 से लेकर 26 नवंबर 2027 के बीच बृहस्पति पुनः आपको काफी अच्छे परिणाम देना चाहेगा। वहीं 26 नवंबर 2027 के बाद बृहस्पति के परिणाम कुछ लोगों को छोड़कर अधिकांश लोगों के लिए कमजोर रह सकते हैं।

यदि हम प्राथमिक शिक्षा के कारक बुध ग्रह की स्थिति के अनुसार देखें तो बुध ग्रह भी सामान्य तौर पर आपको एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि शिक्षा के मामले में साल सामान्य तौर पर एवरेज से बेहतर लेवल का परिणाम दे सकता है। आप और अधिक प्रयत्न करके शिक्षा के ग्राफ को और अधिक बढ़ा सकते हैं। सिर्फ और सिर्फ साल के आखिर में अर्थात 26 नवंबर 2027 के बाद जब बृहस्पति आपके छठे भाव में चले जाएंगे, वह समय अवधि कुछ कमजोर कही जाएगी। यानी 26 नवंबर 2027 से साल के आखिरी समय तक बृहस्पति का सपोर्ट शिक्षा के मामले में सबके लिए ठीक नहीं रहेगा लेकिन प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को इस अवधि में भी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

कुल मिलाकर यही कहा जाएगा कि साल सामान्य तौर पर शिक्षा के लिए एवरेज से बेहतर या काफी हद तक अनुकूल है। कुछ टाइम ड्यूरेशन्स कमजोर हैं, जिनका उल्लेख हमने कर दिया है। उन टाइम ड्यूरेशन में अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करके शिक्षा के स्तर को मेंटेन किया जा सकेगा।

मेष राशिफल 2027: व्यापार

मेष राशि वालों, आपके दशम भाव के स्वामी शनि ग्रह इस वर्ष क्रमश: आपके द्वादश एवं भाव में रहने वाले हैं, जिसे सामान्य तौर पर अच्छा नहीं माना गया है। चंद्र कुंडली के अनुसार तो शनि की ये दोनों ही स्थितियां साढ़ेसाती वाली मानी गई हैं। यानी दशम भाव के स्वामी का सपोर्ट कार्यक्षेत्र के मामले में संदेहास्पद रह सकता है, कभी अच्छा तो कभी खराब भी रह सकता है। दशम भाव में राहु का गोचर पूरे वर्ष रहने वाला है। यह भी कभी कभार अप्रत्याशित कामयाबी तो वहीं कभी कभार अप्रत्याशित नुकसान भी दे सकता है। अतः शनि और राहु के प्रभाव के अनुसार तो इस वर्ष कार्यक्षेत्र उतार चढ़ाव भरा रह सकता है।

वहीं बृहस्पति की स्थिति को देखें तो बृहस्पति इस मामले में भी आपको एवरेज से बेहतर लेवल का सपोर्ट दे रहा है। यानी कि राहु, केतु, शनि और बृहस्पति के संयुक्त प्रभाव के अनुसार देखें तो आपका कार्यक्षेत्र मिला-जुला या औसत लेवल का रह सकता है। यदि हम व्यापार व्यवसाय के लिए स्पेशली सप्तम भाव, सप्तमेश और व्यापार के कारक बुध की स्थिति को देखें तो इनके परिणाम उपरोक्त प्रमुख ग्रह के परिणाम में कुछ अंतर ला सकते हैं। सबसे पहले हम बात करेंगे आपकी सप्तम भाव के स्वामी शुक्र के गोचर की। तो शुक्र का गोचर 24 फरवरी 2027 से 21 मार्च 2027 के बीच कमजोर स्थिति में रहेगा।

इसके अलावा 9 सितंबर 2027 से 3 अक्टूबर 2017 के बीच भी शुक्र की स्थिति कमजोर रहेगी। 3 अक्टूबर 2027 से 28 अक्टूबर 2027 के बीच शुक्र की स्थिति मिली जुली रह सकती है। बाकी के समय में शुक्र का अच्छा सपोर्ट आपको मिल सकेगा। वहीं बुध ग्रह के गोचर को देखें तो वह साल के आधे समय में अनुकूल स्थिति में होता है, तो वहीं आधे समय औसत या कमजोर स्थिति में होता है। बुध की सबसे कमजोर स्थिति की बात की जाए तो बुध 5 अप्रैल से लेकर 6 मई तक कमजोर स्थिति में रहेंगे। इस टाइम ड्यूरेशन में व्यापार व्यवसाय को लेकर कोई रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।

सप्तम भाव की स्थिति को देखें तो 24 अगस्त 2027 से 8 अक्टूबर 2027 के बीच मंगल सप्तम भाव में गोचर करेंगे। यह एक अनुकूल समय नहीं है। वहीं 18 अक्टूबर 2027 से 17 नवंबर 2027 के बीच सूर्य का गोचर सप्तम भाव में रहेगा, यह भी अनुकूल समय नहीं है। यानी सितंबर, अक्टूबर और नवंबर को अधिकांश ग्रह व्यापार व्यवसाय के लिए ठीक नहीं कह रहे हैं। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि यह साल आपके व्यापार व्यवसाय के लिए के लिए मिला-जुला या औसत लेवल का रह सकता है लेकिन सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के महीने में व्यापार व्यवसाय के मामले में किसी भी तरीके का रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। आगे पीछे के समय में आप अपने अनुभव और अनुभवी लोगों की राय को ध्यान में रखते हुए अच्छे डिसीजंस ले सकेंगे और ठीक-ठाक उपलब्धियां भी प्राप्त कर सकेंगे।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मेष राशिफल 2027: नौकरी

मेष राशि वालों, यदि आप की नौकरी यानी जॉब की बात की जाए तो दशम भाव का स्वामी शनि इस वर्ष आपके द्वादश एवं पहले भाव में गोचर करेंगे। शनि ग्रह के ये दोनों ही गोचर अच्छे नहीं माने गए हैं। सामान्य तौर पर इन दोनों स्थितियों को चंद्र कुंडली के अनुसार साढ़ेसाती वाली स्थिति माना जाता है, जिसे अच्छा नहीं कहा गया है। साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक शनि आपके द्वादश भाव में रहेंगे। इसके बाद शनि आपकी पहले भाव में चले जाएंगे। 20 अक्टूबर 2027 के बाद शनि ग्रह पुनः आपके द्वादश भाव में वापस लौट आएंगे।

वैसे तो किसी भी परिस्थिति में शनि का द्वादश भाव में गोचर अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन विदेश से संबंधित काम करने वाले लोगों को शनि कई बार अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। सीधे शब्दों में कहा जाय तो यह स्थिति नौकरी में बदलाव दे सकती है या फिर भाग दौड़ अथवा काम का प्रेशर अधिक रह सकता है लेकिन विदेशी कंपनियां में जॉब करने वाले लोग या विदेश से संबंधित प्रोडक्ट्स या सर्विसेज देने वाली कंपनियों के लिए जॉब करने वाले लोग तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर के बीच शनि ग्रह लगभग सभी के लिए कमजोर परिणाम दे सकते हैं।

राहु केतु का गोचर भी नौकरी के मामलों के लिए अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है। नौकरी में भी कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम हो सकते हैं। मन में जॉब को लेकर इन सिक्योरिटी वाले भाव भी बीच-बीच में आ सकते हैं। वैसे तो बुध ग्रह का गोचर 12 में से 6 भावों में अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है लेकिन बाकी बचे 6 भावों में से सिर्फ तीन भाव ऐसे रहेंगे जहां पर बुध यानी आपके नौकरी के स्थान के स्वामी आपको कमजोर परिणाम दे सकते हैं। वो टाइम ड्यूरेशन हैं, 5 अप्रैल 2027 से लेकर 6 मई 2027 के बीच का टाइम ड्यूरेशन इस बीच में जॉब को लेकर किसी भी तरीके का रिस्क नहीं लेना है, इसके अलावा 21 सितंबर 2027 से 21 अक्टूबर 2027 के बीच भी जॉब को लेकर किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है।

5 नवंबर 2027 से 26 नवंबर 2027 के बीच का टाइम ड्यूरेशन भी कुछ हद तक कमजोर रह सकता है। यानी इन टाइम ड्यूरेशंस को छोड़ दिया जाय तो बाकी आगे पीछे का समय सामान्य तौर पर आपको मेहनत के बाद संतोषप्रद परिणाम दे सकेगा। दशम में राहु का गोचर इस बात का संकेत है कि आपके वरिष्ठ या बॉस के पास आपके विरुद्ध वाली बातें पहुंचाई जा सकती हैं। यानी आपके सहकर्मी आपके सीनियर को, आपके बॉस को आपके खिलाफ भड़काने का काम कर सकते हैं, अतः इस बातों को ध्यान में रखकर के निर्वाह भी जरुरी रहेगा। अर्थात कुछ सावधानियां को अपनाएंगे और समर्पण के साथ अपना काम करेंगे तो जॉब में आपको संतोषप्रद परिणाम मिलते रहेंगे।

मेष राशिफल 2027: आर्थिक भविष्य

मेष राशि वालों, आपके लाभ भाव की स्वामी शनि की स्थिति इस वर्ष बहुत अच्छी नहीं रहने वाली है। शनि द्वादश एवं पहले भाव में रहेंगे, अतः कमजोर कहे जाएंगे। इस कारण से लाभेश के द्वारा लाभ दिलवाए जाने की संभावनाएं कम ही हैं। अलबत्ता धन के कारक बृहस्पति का गोचर आर्थिक मामले में सहयोग करता हुआ नजर आ रहा है। बृहस्पति साल की शुरुआत में आपके पंचम भाव में रहेंगे और लाभ भाव को देखेंगे, यह एक अनुकूल स्थिति है। हालांकि 25 जनवरी से लेकर 26 जून 2027 तक बृहस्पति कर्क राशि में यानी कि आपके चौथे भाव में राहु केतु के प्रभाव में रहेंगे, बृहस्पति के लिए यह औसत स्थिति होगी। अतः इस अवधि में बृहस्पति आपको औसत लेवल का सपोर्ट दे सकते हैं। 26 जून 2027 से लेकर 26 नवंबर 2027 तक बृहस्पति पुन: आपके पंचम भाव में रहेंगे। हालांकि 17 अगस्त 2017 से 13 सितंबर 2027 के बीच बृहस्पति अस्त भी रहेंगे लेकिन फिर भी ओवरऑल 26 जून 2027 से 26 नवंबर 2017 के बीच में बृहस्पति आपको काफी अच्छे परिणाम देंगे। 26 नवंबर के बाद शायद लाभ के मामले में बृहस्पति का सपोर्ट न मिले। अलबत्ता बचत के मामले में बृहस्पति का सपोर्ट तब भी मिलता रहेगा। यानी भले ही लाभेश शनि आपके लिए विशेष मददगार नहीं बन पा रहे हैं लेकिन धन के कारक बृहस्पति का सपोर्ट आपको आर्थिक मामले में इतना मिल जाएगा, जिससे आप अपनी अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से मेंटेन कर सकें।

बचत के दृष्टिकोण से साल को औसत कहा जाएगा क्योंकि लगभग 7 महीने शनि की तीसरी दृष्टि आपके धन भाव पर रहेगी, जो बचत में कुछ व्यवधान या कठिनाइयां दे सकती है। हालांकि शुक्र के द्वारा बीच-बीच में आपको ऐसा सपोर्ट मिल जाएगा जिससे आप बचत भी कर सकें। इन अनुकूल टाइम ड्यूरेशन में भी 21 मार्च 2027 से लेकर 15 अप्रैल 2017 वाला ड्यूरेशन सबसे अच्छा कहा जाएगा। इसके बाद 4 जून 2027 से 28 जून 2027 वाला ड्यूरेशन भी काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। अन्य ड्यूरेशंस भी बीच-बीच में अनुकूल रह सकते हैं लेकिन ये दो ड्यूरेशन्स सबसे ज्यादा अनुकूलता देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाय तो यह साल आर्थिक मामले में आपको औसत से बेहतर लेवल का सपोर्ट देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

 अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मेष राशिफल 2027: प्रेम संबंध

मेष राशि वालों, प्रमुख ग्रहों की दृष्टिकोण से देखें तो राहु, केतु और शनि प्रेम संबंध के मामले में आपकी कोई मदद नहीं कर रहे हैं। हालांकि अनुकूल बात यह है कि प्रेम संबंध के मामले में ये ग्रह विरोध भी नहीं कर रहे हैं। तो इसे एक तरह का सपोर्ट ही माना जाएगा। क्योंकि राहु, केतु, शनि जैसे ग्रह यदि विरोध न कर रहे हों तो यह अपने आप में एक अनुकूल बिंदु होता है। अब आपकी लव लाइफ का सारा दारोमदार आपके पंचमेश सूर्य और पंचम भाव को प्रभावित करने वाले अन्य ग्रहों पर निर्भर करेगा। जिनमें सबसे ज्यादा प्रभाव बृहस्पति का पड़ रहा है और यह एक अनुकूल स्थिति है। क्योंकि बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपके पंचम भाव में रहेंगे और आपकी लव लाइफ को बेहतर बनाने का काम करेंगे।

साल के शुरुआती समय में बृहस्पति आपके पंचम भाव में रहेंगे। यह बृहस्पति के लिए अनुकूल स्थिति है। वहीं 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति चतुर्थ भाव में रहेंगे, राहु केतु के प्रभाव में रहेंगे; जिसे बहुत अनुकूल नहीं कहा जाएगा। हालांकि बृहस्पति कोई नकारात्मकता भी नहीं देंगे। इसके बाद 26 जून से लेकर 26 नवंबर तक किसी न किसी तरह से बृहस्पति आपकी लव लाइफ में अनुकूलता देते ही रहेंगे। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति का प्रभाव पंचम भाव से दूर हो जाएगा और इसके बाद बृहस्पति न तो सकारात्मक न ही नकारात्मक परिणाम देंगे। सूर्य के गोचर को देखें तो सूर्य चार ड्यूरेशंस में सबसे अच्छे परिणाम देने वाले कह गए हैं। जिनमें से 14 जनवरी से लेकर 15 मार्च के बीच सूर्य के परिणाम अनुकूल रहेंगे।

हालांकि 13 फरवरी से 15 मार्च के बीच कुछ एक मामलों में छोटी-मोटी कठिनाइयां भी रह सकती है लेकिन ओवरऑल 14 जनवरी से 15 मार्च के बीच के समय को अनुकूल ही कहा जाएगा। इसके बाद 15 जून से 17 जुलाई के बीच भी सूर्य आपको अच्छा सपोर्ट देंगे। 17 सितंबर से 18 अक्टूबर के बीच का समय भी अच्छा कहा जाएगा। 17 अगस्त से 17 सितंबर के बीच का समय औसत तो वहीं 18 अक्टूबर से लेकर 16 दिसंबर के बीच का समय कमजोर रह सकता है। बाकी के समय में आपको मिले-जुले परिणाम सूर्य के द्वारा दिए जा सकते हैं। यदि हम मंगल के गोचर के अनुसार देखें तो मंगल का गोचर साल की शुरुआती समय में ही आपके पंचम भाव में रहेगा, जो कुछ कमजोर परिणाम दे सकता है।

साल की शुरुआत से लेकर 9 मार्च तक मंगल आपके पंचम भाव में रहेंगे, यह एक कमजोर स्थिति है; यह थोड़ा सा कमजोर पॉइंट है। वहीं 26 अप्रैल से 5 जुलाई के बीच पुनः मंगल आपके पंचम भाव में रहेंगे। यह भी एक कमजोर बिंदु है। इसके बाद के समय में या आगे पीछे के समय में, इस वर्ष, मंगल पंचम भाव पर प्रत्यक्षत: कोई प्रभाव नहीं डालेंगे। अन्य ग्रहों का प्रभाव भी पंचम भाव पर किसी भी तरह से नकारात्मक नहीं रहेगा। अतः आपकी लव लाइफ को हम एवरेज से बेहतर लेवल वाली कह सकते हैं। सीधे शब्दों में कहा जाय तो छोटे-मोटे व्यवधानों को छोड़ दिया जाए या कम टाइम ड्यूरेशन के व्यधानों को छोड़ दिया जाय तो अधिकांश समय आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करते हुए देखे जा सकेंगे।

मेष राशिफल 2027: विवाह एवं वैवाहिक जीवन

मेष राशि वालों, सबसे पहले हम बात करेंगे आपकी सगाई एवं विवाह की तो इस मामले में बृहस्पति का गोचर इस वर्ष ज्यादातर समय अनुकूल है। अत: आपको अच्छा सपोर्ट मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी के बीच का समय हो या फिर 26 जून से लेकर 26 नवंबर के बीच का समय; इस बीच में बृहस्पति आपको सगाई एवं विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने में अच्छी मदद करेंगे। आगे पीछे का समय कुछ हद तक कमजोर रह सकता है। शुक्र का गोचर भी ज्यादातर समय अनुकूल रहेगा, जो विवाह करवाने में आपकी मदद करेगा। सीधे शब्दों में कहा जाय तो साल का अधिकांश समय विवाह से संबंधित बातों के लिए अनुकूल रहेगा।

वहीं वैवाहिक जीवन की बात करें तो सप्तम भाव पर कोई नकारात्मक प्रभाव लंबे समय तक नहीं है। अलबत्ता चतुर्थ भाव में राहु केतु के प्रभाव के चलते किसी अन्य कारण से कुछ तनाव रह सकता है, जिसका प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है लेकिन सामान्य तौर पर कोई बड़ी नकारात्मकता नजर नहीं आ रही है। छोटे-मोटे गोचर कुछ परेशानियां दे दें, वह बात अलग है। जिनमें से मंगल के गोचर को सबसे ज्यादा दुष्प्रभावी कहा जा सकता है।

मंगल 24 अगस्त 2027 से 8 अक्टूबर 2017 के बीच आपके सप्तम भाव में रहेंगे, ये दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां दे सकते हैं। वहीं सूर्य का गोचर 18 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच सप्तम भाव में नीच अवस्था में रहेगा, यहां से भी कुछ परेशानियां आने के संकेत मिल रहे हैं। फिर भी ओवरऑल का अधिकांश समय दांपत्य जीवन के लिए अच्छा है। तो सीधे शब्दों में कहा जाय तो यह साल दाम्पत्य संबंधी मामलों में काफी हद तक मददगार रह सकता है।

मेष राशिफल 2027: पारिवारिक व गृहस्थ जीवन

मेष राशि वालों, आपके दूसरे भाव के स्वामी शुक्र साल के ज्यादातर समय आपके लिए अनुकूल परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। यानी कि पारिवारिक मामलों में दूसरे भाव के स्वामी आपकी अच्छी मदद करता हुआ प्रतीत हो रहा है लेकिन साल के बारह महीनों में से लगभग 7 महीने दूसरे भाव पर पड़ने वाली शनि की तीसरी दृष्टि को अनुकूल नहीं कहा जाएगा। इन दोनों स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो यही नतीजा सामने आ रहा है कि पारिवारिक मामलों में बीच-बीच में असमंजस्य आएगा लेकिन स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी। कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी।

परिवार की कोई समझदार स्त्री घर परिवार में सामंजस्य बनाने में मदद करती रहेगी। यदि आप बड़े बुजुर्गों की बातों को दिल पर नहीं लेंगे तो समस्याएं और भी कम रहेगी। यानी बड़े बुजुर्गों की बातों का बुरा न मानें, घर की स्त्रियों का अनादर न करें, तो पारिवारिक मामले में अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे। गृहस्थ मामले में राहु केतु का प्रभाव आपके चतुर्थ भाव पर वर्ष पर्यंत रहने वाला है।

हालांकि 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति कुछ बिगड़े हुए हालात को सुधारने में मदद करेंगे लेकिन आगे पीछे का समय गृहस्थ मामलों में कोई विशेष मदद नहीं कर रहा है। अतः गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ परेशानियां या तनाव रह सकते हैं। गृहस्थी से जुड़ी हुई कोई जरूरत की चीज जो आपकी वर्तमान स्थिति के अनुसार घर पर जरूरी होगी या अभी आप उस पर खर्च नहीं करना चाह रहे होंगे तो उस चीज को लेकर घर के कुछ सदस्य चिंतित से रह सकते हैं। यही कारण है कि आप भी गृहस्थी से संबंधित कुछ चीजों को लेकर चिंतित नजर आ सकते हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो पारिवारिक एवं गृहस्थ दोनों मामलों के लिए साल मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। दोनों ही मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में समस्याओं को शांत किया जा सकेगा और संतोषप्रद परिणाम भी प्राप्त किए जा सकेंगे।

मेष राशिफल 2027: भूमि, भवन, वाहन सुख

मेष राशि वालों, चतुर्थ भाव में राहु केतु के प्रभाव को देखते हुए भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में कुछ चिंताओं के योग बन रहे हैं। विशेषकर जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। विवादित जमीन जायदाद न खरीदें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। वैसे बेहतर तो यही रहेगा कि यदि बहुत आवश्यक न रहे तो नए सिरे से जमीन जायदाद की खरीदारी न की जाए लेकिन यदि करना बहुत आवश्यक हो तो साफ सुथरे सौदे ही ठीक रहेंगे।

यदि आप घर निर्माण करवा रहे हैं तो हो सकता है कि उसमें छोटे-मोटे व्यवधान देखने को मिलें। कुछ एक मामलों में निर्माण कार्य रुकने के भी योग बन सकते हैं। जमीन जायदाद घर इत्यादि से संबंधित मामलों में बहुत सूझबूझ के साथ निर्णय करने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि साल के कुछ महीने ऐसे आएंगे जहां शुक्र जैसे शुभ ग्रहों की मदद आपको मिलेगी। बुध ग्रह का गोचर भी इस मामले में कभी-कभार आपको सपोर्ट देगा। फलस्वरूप चिंता जैसी कोई बात नहीं है लेकिन फिर भी चिंतन की आवश्यकता रहेगी। वाहन से संबंधित मामलों की बात की जाए तो उसे मामले में भी कुछ रूकावटों के बाद इच्छापूर्ति की योग बन रहे हैं।

मेष राशि वालों के लिए उपाय

  • प्रत्येक मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा।
  • शरीर की ऊपरी हिस्से में चांदी धारण करना भी शुभता प्रदान करेगा।
  • जब कभी मौका मिला करे, नेत्रहीन लोगों को भोजन करवाएं।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल के माध्यम से मेष राशि वाले अपने आने वाले साल 2027 के बारे में जानकर, अच्छे बुरे समय को पहचान कर साल को और बेहतर बना सकेंगे। आपका आने वाला साल बहुत मंगलमय हो। भगवती आप सबका कल्याण करें।

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 2027 में मेष राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी?

2027 में मेष राशि वालों की सेहत अच्छी रहने के संकेत हैं, लेकिन पूरे साल जरूरी सावधानियां बरतनी होंगी।

2. क्या 2027 में मेष राशि वालों का करियर सफल रहेगा?

करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में धैर्य रखें, मेहनत करें और सोच-समझकर फैसले लें।

3. क्या 2027 में मेष राशि वालों के विवाह के योग बेहतर होंगे?

2027 के ज्यादातर समय विवाह के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने के संकेत हैं।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer