मिथुन राशिफल 2027 (Mithun Rashifal 2027)
एस्ट्रोसेज एआई के “मिथुन राशिफल 2027” के इस लेख के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि साल 2027 आपके लिए यानी कि “मिथुन राशि” वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा? मिथुन राशि के वार्षिक राशिफल 2027 के माध्यम से आप जान पाएंगे कि यह साल आपके स्वास्थ्य और शिक्षा पर किस तरह से प्रभाव डाल सकता है? आपको आपके व्यापार या फिर नौकरी में किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं?
इतना ही नहीं इस राशिफल के माध्यम से आप यह भी जान सकेंगे कि साल 2027 आपके आर्थिक मामलों, प्रेम, सगाई, विवाह, वैवाहिक जीवन, घर गृहस्थी, भूमि भवन वाहन इत्यादि के लिए कैसा रहने वाला है? इसके अलावा हम इस राशिफल में आपको उपाय भी बताएंगे जिन्हें करके आप अपने 2027 को और भी बेहतर बना सकेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मिथुन राशिफल 2027 क्या भविष्यवाणी कर रहा है?
Read in English - Gemini Horoscope 2027
2027 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ
मिथुन राशिफल 2027: स्वास्थ्य
मिथुन राशि वालों, यदि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस साल के लिए प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखा जाए तो राहु की प्लेसमेंट अष्टम भाव में है, जो ठीक नहीं कही जाएगी। केतु की प्लेसमेंट दूसरे भाव में है, यह भी ठीक स्थिति नहीं है। शनि के गोचर को दशम भाव में बहुत अच्छा नहीं माना जाता लेकिन मिले जुले परिणाम देने वाला कहा जाता है। अतः इसे भी बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। यानी राहु केतु शनि स्वास्थ्य के मामले में सपोर्ट नहीं कर रहे हैं बल्कि राहु तो स्वास्थ्य का विरोध भी कर सकता है लेकिन केतु का संकेत यही है कि उचित खान-पान अपनाने की स्थिति में स्वास्थ्य को मेंटेन किया जा सकेगा। शनि का गोचर भी लगभग ऐसे ही संकेत कर रहा है कि संयमित दिनचर्या अपनाने की स्थिति में स्वास्थ्य कमजोर होने से बचाया जा सकेगा।
बृहस्पति का गोचर मिले जुले परिणाम दे रहा है लेकिन विरोध नहीं कर रहा है, यह एक अनुकूल बात है। बाकी आपके लग्न या राशि के स्वामी बुध कम से कम साल की आधे समय आपके अनुकूल परिणाम दे ही देता है जबकि छठे भाव का स्वामी मंगल इंडिविजुअली औसत लेवल के परिणाम दे पाता है। तो कहने का तात्पर्य यह है कि यदि इस वर्ष स्वास्थ्य को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहा जाएगा तो स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना भी संभव हो सकेगा लेकिन लापरवाही की स्थिति में स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती है। दशम भाव में गोचर करने वाले शनि इस बात का संकेत कर रहे हैं कि जिन लोगों को अनिद्रा और हृदय आदि से संबंधित कुछ समस्याएं हैं उन्हें इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी।
राहु और शनि का संयुक्त प्रभाव जननांगों या गुप्तांगों से संबंधित कुछ परेशानियां दे सकते हैं। वहीं केतु खान-पान को असंयमित करवाकर स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम कर सकता है। अत: इन मामलों में जागरूक रहने की जरूरत रहेगी। बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक तीसरे भाव में रहेगा, जो आपको औसत लेवल के परिणाम देगा लेकिन 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति आपको अनुकूल परिणाम देंगे और आप अपनी बिगड़ी हुई खान-पान की शैली को सुधार कर बेहतर स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे। वहीं 26 जून से लेकर 26 नवंबर तक पुन: बृहस्पति के परिणाम औसत रह सकते हैं। हालांकि भाग दौड़, योग, व्यायाम इत्यादि करने वाले लोग बृहस्पति से तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
यदि हम बुध ग्रह जो आपके लग्न या राशि के स्वामी है उसके गोचर के अनुसार देखें तो सबसे कमजोर टाइम अवधि साल की शुरुआती समय से शुरू होती है यानी 10 जनवरी तक का समय कमजोर रह सकता है। इसके बाद 5 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल के बीच भी स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत रहेगी, क्योंकि आपके लग्न या राशि के स्वामी बुध नीच अवस्था में रहेंगे और शनि के साथ गोचर करेंगे। हालांकि दशम भाव में बुध की गोचर को अच्छा माना जाता है लेकिन शनि की संगति और नीच राशि में होने के कारण स्वास्थ्य के मामले में बुध के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। शायद अन्य मामलों में परिणाम अच्छे भी रहे लेकिन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं कहे जाएंगे। इसके बाद 6 मई 2027 से लेकर 13 मई 2027 तक भी बुध के परिणाम कमजोर रह सकते हैं।
यानी इन टाइम अवधि में स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। वहीं आपके छठे भाव के स्वामी मंगल की स्थिति के अनुसार देखें तो मंगल का गोचर 9 मार्च से 26 अप्रैल के बीच ठीक नहीं है। इसके बाद 5 जुलाई से 24 अगस्त के बीच भी मंगल का गोचर कमजोर रह सकता है। तत्पश्चात 27 दिसंबर के बाद मंगल के गोचर को कुछ हद तक कमजोर माना जाएगा। यदि हम सूर्य ग्रह जो कि आरोग्यता के कारक हैं, उनके गोचर के अनुसार स्वास्थ्य के लिए कमजोर टाइम अवधि को देखें तो सूर्य का गोचर 14 जनवरी 2027 से लेकर 13 फरवरी 2027 के बीच कमजोर रहेगा। इसके बाद 15 मई 2027 से लेकर 15 जून 2027 के बीच कमजोर रहेगा।
तत्पश्चात 18 अक्टूबर 2017 से लेकर 17 नवंबर 2027 के बीच भी सूर्य का सपोर्ट नहीं मिल पाएगा। यानी बताए गए टाइम अवधि में कुछ कमजोर परिणाम मिल सकते हैं। जिन दो ग्रहों के टाइम अवधि एक साथ मैच कर रहे हैं उस टाइम पर विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। बाकी अन्य समय में औसत या बेहतर परिणाम मिलेंगे। इसीलिए हम स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस साल को मिला-जुला कह सकते हैं। विशेषकर यह कहना उचित रहेगा कि स्वास्थ्य का ख्याल रखने की स्थिति में स्वास्थ्य को मेंटेन किया जा सकेगा।
मिथुन राशिफल 2027: शिक्षा
मिथुन राशि वालों, यदि शिक्षा के मामले में शनि, राहु, केतु जैसे प्रमुख ग्रहों की स्थिति को देखें तो इनका कोई सपोर्ट शिक्षा के मामले में मिलता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है बल्कि राहु सामान्य तौर पर शिक्षा के मामले में व्यवधान देने का काम भी कर सकते हैं। अलबत्ता शोध के विद्यार्थियों को राहु भी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जो इंटरनेट की दुनिया में कोई शोध कर रहे हैं उन्हें परिणाम और भी अच्छे मिल सकते हैं लेकिन अन्य लोगों को राहु सपोर्ट देने के स्थान पर कभी-कभी व्यवधान भी दे सकता है। यदि हम उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति के गोचर के अनुसार देखें तो बृहस्पति लगभग साल के आधे समय में अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं। तो वहीं आधे समय में परिणाम औसत लेवल के रह सकते हैं।
यानी तीन प्रमुख ग्रहों का गोचर कोई विशेष सपोर्ट नहीं दे रहा है लेकिन बृहस्पति का काफी हद तक अनुकूल योगदान या अनुकूल सपोर्ट शिक्षा के स्तर को मेंटेन करने में मददगार बनेगा। यानी मेहनत तो लगेगी लेकिन परिणाम सामान्य तौर पर अनुकूल रह सकते हैं। आपके पंचम भाव का स्वामी शुक्र साल के अधिकांश समय आपका फेवर करना चाह रहा है। वहीं चतुर्थ भाव का स्वामी बुध साल के आधे समय पूरे सपोर्ट में है। तो वहीं बाकी बचे आधे समय में कुछ समय औसत तो कुछ समय बुध के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। यानी यहां से भी औसत से बेहतर लेवल का सपोर्ट मिल रहा है। कुल मिलाकर सभी स्थितियां ऐसा ही संकेत कर रही हैं कि मेहनत तो लगने वाली है लेकिन मेहनत के सार्थक परिणाम भी मिलेंगे। अर्थात शिक्षा के स्तर को खराब नहीं कहा जाएगा लेकिन कुछ हद तक कठिनाई भरा कहा जा सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति आपके तीसरे भाव में हैं। शिक्षा के लिए यह एक औसत समय है। वहीं 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति आपके दूसरे भाव में रहेंगे, इस अवधि में बृहस्पति काफी अच्छे परिणाम देने वाले माने जाएंगे। हालांकि राहु केतु का प्रभाव रहेगा लेकिन इसके बावजूद भी बृहस्पति काफी हद तक अनुकूल परिणाम देकर आपकी शिक्षा के स्तर को सुधारने का काम करेंगे।
26 जून के बाद बृहस्पति के परिणाम औसत लेवल के रह सकते हैं। 26 जून से 26 नवंबर बृहस्पति तीसरे भाव में रहेंगे और आपके नवम भाव को देखेंगे। हालांकि परिणाम पूरे के पूरे ठीक नहीं रहेंगे लेकिन फिर भी वरिष्ठओं और शिक्षकों का अच्छा सहयोग मिलने के कारण आपके शिक्षा के स्तर को मेंटेन किया जा सकेगा। 26 नवंबर के बाद परिणाम रहेंगे तो औसत दर्जे के ही लेकिन इस टाइम अवधि में शायद अन्य लोगों का सपोर्ट न मिल पाए। ऐसे में आपको अपने स्वाध्याय के ग्राफ को बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ टाइम अवधि जो अपेक्षाकृत अधिक कमजोर हैं उनकी चर्चा हम आपके समक्ष करते हैं। उन टाइम अवधि में किसी भी प्रकार की लापरवाही ठीक नहीं रहेगी।
विशेषकर यदि उस टाइम अवधि में आपका कोई एग्जाम है या आपकी शिक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने हैं तो उस अवधि में विशेष जागरूकता की जरूरत रहेगी। सबसे पहले तो साल की शुरुआत से लेकर 10 जनवरी के बीच शिक्षा को लेकर लापरवाही नहीं दिखानी है। यदि आप व्यावसायिक शिक्षा ले रहे हैं तो 5 अप्रैल 2027 से 22 अप्रैल 2027 के बीच भी आपको सीरियस रहने की जरूरत रहेगी। 6 मई 2027 से लेकर 13 मई 2027 के बीच भी अपेक्षाकृत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इसके अलावा 14 अगस्त 2027 से 31 अगस्त 2027 के बीच भी आपको अपने शिक्षा के स्तर को मेंटेन करने की आवश्यकता रह सकती है। यानी कि शिक्षा के मामले में आपको औसत लेवल के परिणाम मिल रहे हैं। कुछ सावधानियों को अपनाने की स्थिति में परिणामों को और बेहतर किया जा सकेगा। जो टाइम अवधि कमजोर हैं उन पर अपेक्षाकृत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी, तुलनात्मक रूप से अधिक जागरूकता की जरूरत रहेगी। ऐसा करके आप परिणामों को और बेहतर कर सकेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशिफल 2027: व्यापार
मिथुन राशि वालों, आपके व्यापार और व्यवसाय के बारे में इस वर्ष मेजर प्लैनेट्स के गोचर क्या संकेत कर रहे हैं, यह जानने के लिए हम सबसे पहले शनि के गोचर की तरफ बढ़ते हैं तो शनि आपके दशम भाव में रहने वाले हैं। वैसे तो यहां पर शनि के गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना गया है लेकिन शनि को कर्म प्रधान ग्रह कहा गया है अर्थात जो व्यक्ति मेहनत करता है उसके परिणाम शनिदेव जरूर देते हैं। ऐसे में आपके कर्म स्थान पर शनि का गोचर इस बात का संकेत है कि मेहनत करते जाइए, अंततः परिणाम मिलेगा ही मिलेगा। केतु का गोचर दूसरे भाव में है, जिसे अनुकूल नहीं माना गया है।
राहु का गोचर अष्टम भाव में है जिसे कमजोर माना जाएगा। अतः प्रमुख ग्रहों का विशेष सपोर्ट, व्यापार व्यवसाय के मामले में नहीं मिल रहा है लेकिन शनि की स्थिति को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। यदि हम आपके कर्म स्थान के स्वामी बृहस्पति की स्थिति को देखें तो बृहस्पति की स्थिति औसत से बेहतर लेवल की रहने वाली है। हालांकि साल की शुरुआत के समय विशेष कर 25 जनवरी तक बृहस्पति आपके तीसरे भाव में है, जो बृहस्पति के लिए औसत स्थित है। ऐसे में बृहस्पति उन लोगों के लिए बड़ी मदद कर सकते हैं जिनका व्यापार व्यवसाय यात्राओं से जुड़ा हुआ है। यानी जो यात्राओं से जुड़ी हुई चीजें बनाते हैं, जैसे वाहन; साइकिल, मोटरसाइकिल, कार इत्यादि से जुड़ा हुआ कोई काम करते हैं। टूर एण्ड ट्रैवेल्स से जुड़ा काम करते हैं, कम्युनिकेशन से जुड़ा हुआ कोई काम करते हैं, मीडिया से जुड़ा हुआ कोई काम करते हैं तो उन लोगों का व्यापार व्यवसाय काफी अच्छा रहने वाला है लेकिन 25 जनवरी 2027 से लेकर 26 जून 2027 के बीच बृहस्पति दूसरे भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे, यह बृहस्पति के लिए अनुकूल स्थिति है।
हालांकि राहु केतु का प्रभाव इस अवधि में बृहस्पति पर रहेगा लेकिन इसके बावजूद भी बृहस्पति काफी अच्छे परिणाम देंगे। बृहस्पति दूसरे भाव में रहकर दशम भाव को देखेंगे भी। यानी दशम भाव का स्वामी दशम भाव को देखेगा। यह भी एक अनुकूल स्थिति है। अत: इस अवधि में आप अपने व्यापार व्यवसाय को बहुत अच्छा कर सकेंगे। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति आपके तीसरे भाव में पहुंच जाएंगे और बृहस्पति के परिणाम पुनः मिले-जुले या औसत लेवल के रह सकते हैं। क्योंकि इस अवधि में बृहस्पति तीसरे भाव में रहकर पंचम दृष्टि से आपके सप्तम भाव यानी व्यवसाय के भाव को देखेंगे। अतः व्यापार व्यवसाय में लाभ दिलाने का पूरा प्रयत्न करेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो इस अवधि में व्यापार में सामान्य तौर पर अच्छा लाभ मिलने की संभावनाएं मजबूत रहेंगी। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव में चले जाएंगे और वहां से सीधे दशम भाव को देखेंगे।
हालांकि बृहस्पति के लिए यह एक औसत स्थित है लेकिन दशम भाव में दृष्टि होने के कारण बृहस्पति बाधाओं के बाद ही सही लेकिन सफलता देने का काम करेंगे। व्यापार व्यवसाय के कारक बुध ग्रह कम से कम साल के आधे समय में तो अनुकूल परिणाम देता ही है। क्योंकि आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह है। बुध आपको औसत से बेहतर लेवल का सपोर्ट देना चाह रहे हैं। इसलिए आप अपने व्यापार व्यवसाय में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त करते रहेंगे। वैसे तो छोटे-मोटे व्यवधान लगभग पूरे वर्ष रह सकते हैं लेकिन कोई बड़ी समस्या पूरे साल में आई हुई प्रतीत नहीं हो रही है। फिर भी मंगल ग्रह के कन्या राशि और धनु राशि में गोचर करने की अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेंगे और अपने प्रतिस्पर्धियों से सजग रहेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
मंगल कन्या राशि में 5 जुलाई 2027 से 24 अगस्त 2027 के बीच रहेंगे, इस बीच में जागरूक रहने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ 18 नवंबर 2027 से 27 दिसंबर 2027 के बीच भी अपने प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहने की जरूरत रहेगी। इस बीच में किसी भी प्रकार का रिस्क न लेना समझदारी का काम माना जाएगा। यानी मेहनत कीजिए और अपने विरोधियों से सचेत रहिए, अपने प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहिए; देर सवेर आपको आपकी मेहनत के परिणाम मिल जाएंगे। यानी आप किसी न किसी तरह से अपने व्यापार व्यवसाय को सही दिशा में ले जाने में कामयाब हो सकेंगे।
मिथुन राशिफल 2027: नौकरी
मिथुन राशि वालों, आपके दशम भाव अर्थात कर्म स्थान पर शनि का गोचर वर्ष के अधिकांश समय रहने वाला है। हालांकि 3 जून 2027 से 20 अक्टूबर 2027 के बीच शनि ग्रह आपके एकादश भाव में भी रहेंगे। शनि इस समय नीच अवस्था में रहेंगे लेकिन इसके बावजूद भी लाभ भाव में होने के कारण शनि आपको अच्छे परिणाम देंगे। तो स्वाभाविक है कि साल के अधिकांश महीनों में कामों में कठिनाइयां रह सकती हैं, वर्क प्रेशर अधिक रह सकता है लेकिन फिर भी शनि देव आपकी नौकरी को सुरक्षित रखने में मददगार बनेंगे। राहु का गोचर नौकरी के मामले में प्रत्यक्ष रूप से कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है लेकिन यदि कभी करेगा भी तो इसकी स्थिति ऐसी है कि राहु के परिणाम कमजोर या नकारात्मक ही रह सकते हैं।
केतु के परिणाम भी नौकरी के मामले में अच्छे नहीं कहे जाएंगे लेकिन आपके दशम भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति औसत से बेहतर लेवल की रहेगी। अत: नौकरी में किसी न किसी तरह से आपको अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे। विशेषकर 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति दूसरे भाव में जाकर आपके छठे भाव को पंचम दृष्टि से देखेंगे जो नौकरी में न केवल उन्नति देने का काम करेंगे बल्कि आपके भीतर प्रतिस्पर्धात्मक गुण और विकसित होंगे। फलस्वरूप आप अपने प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा बेहतर कर सकेंगे। अन्य लोगों की तुलना में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। ऐसे में आपको अपने वरिष्ठों की शाबाशी मिलेगी। साथ ही साथ अन्य फायदे तो मिल ही सकेंगे।
उसके आगे पीछे के समय में अर्थात साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी और 26 जून से लेकर 26 नवंबर के बीच के समय में परिणाम औसत दर्जे के रहेंगे। जिन लोगों की नौकरी में तबादले इत्यादि होते हैं अथवा जो लोग नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं उनके लिए यह टाइम अवधि काफी मददगार हो सकता है लेकिन यथावत रहने वाले लोगों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है या भाग दौड़ थोड़ी अधिक करनी पड़ सकती है। 26 नवंबर के बाद की स्थिति भी औसत लेवल की ही रहेगी लेकिन भाग दौड़ तुलनात्मक रूप से कम हो जाएगी। सीधे शब्दों में कहें तो नौकरी के लिए यह साल आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकेगा। यदि आपके छठे भाव के स्वामी मंगल के गोचर के अनुसार देखें तो मंगल आपको सामान्य तौर पर मिले-जुले परिणाम दिया करता है, क्योंकि मंगल सिर्फ तीन भावों में ही अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। बाकी में मंगल के परिणाम या तो औसत रहते हैं या फिर कमजोर।
हम कमजोर टाइम अवधि के बारे में जान लेते हैं जिससे उस टाइम अवधि में सावधानी बरत कर परिणामों को बेहतर कर सकें। साल की शुरुआत के समय तो मंगल का गोचर अच्छा है लेकिन 5 जुलाई से लेकर 24 अगस्त के बीच मंगल चतुर्थ भाव में रहेंगे; इस टाइम अवधि में अपने मन की शांति को मेंटेन करने की जरूरत रहेगी। अन्यथा घर की समस्याएं ऑफिस तक पहुंच सकती हैं और नौकरी में कुछ कठिनाइयां और परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा 18 नवंबर 2027 से लेकर 27 दिसंबर 2027 के बीच भी सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। यानी आपके छठे भाव का स्वामी मंगल इन दो टाइम अवधि में कमजोर रहेगा। अतः इस बीच में जॉब को लेकर किसी भी तरह के का रिस्क नहीं लेना है। बाकी आगे पीछे का समय औसत या फिर औसत से बेहतर परिणाम देगा। उस टाइम अवधि में आप सूझबूझ के साथ रिस्क भी लेंगे तो भी चलेगा।
कुल मिलाकर यह साल आपको नौकरी के मामले में औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
मिथुन राशिफल 2027: आर्थिक भविष्य
मिथुन राशि वालों, आर्थिक मामलों में यदि प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो शनि साल की शुरुआत में आपके दशम भाव में रहेंगे। यानी शनि सिर्फ आपके कामों में प्रभाव डालेंगे लेकिन यह आर्थिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। क्योंकि जब हमारा काम अच्छा चलता है, स्पीड से चलता है तो अर्थव्यवस्था भी तेजी के साथ ग्रो करती है लेकिन शनि कामों में धीमापन देने का संकेत कर रहे हैं। जो आर्थिक व्यवस्था में भी कुछ धीमापन ला सकती है। 3 जून 2027 से लेकर 20 अक्टूबर 2027 के बीच शनि ग्रह आपके लाभ भाव में रहेंगे। हालांकि नीच अवस्था में रहेंगे लेकिन फिर भी लाभ भाव में शनि का गोचर सीधे-सीधे आर्थिक मामलों में प्रभाव डालेगा, जो कुछ कठिनाइयों के बाद सार्थक आमदनी होने का संकेत है। यानी कि भले ही कठिनाइयां रहें, कुछ विलंब हो लेकिन अच्छी आमदनी होगी। विशेषकर व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह स्थिति अच्छी मानी जाएगी। क्योंकि नौकरीपेशा लोगों की सैलरी तो फिक्स होती है
अतः जून से अक्टूबर के बीच उनकी कंपनी की पॉलिसी के अनुसार इंक्रीमेंट इत्यादि हो सकता है लेकिन व्यापार व्यवसाय के मामले में यह समय अवधि आमदनी के ग्राफ को बढ़ाने का काम कर सकती है। बृहस्पति का गोचर भी साल की शुरुआत से 25 जनवरी तक, वहीं 26 जून से 26 नवंबर के बीच लाभ भाव को देखेगा। यह भी आमदनी को बढ़ाने में मददगार बनेगा लेकिन 25 जनवरी 2027 से लेकर 26 जून 2027 के बीच का टाइम अवधि आर्थिक मामलों के लिए काफी अच्छा रह सकता है। क्योंकि इस बीच में धन के कारक बृहस्पति धन भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे। बृहस्पति आपके कर्म स्थान के स्वामी हैं, साथ ही साथ सप्तम भाव के भी स्वामी हैं जो आपके कामों में अनुकूलता देने का काम करेंगे। क्योंकि सप्तम भाव के स्वामी हैं तो व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों को ज्यादा सपोर्ट देंगे। ऐसा नहीं कि नौकरीपेशा लोग इस गोचर का लाभ नहीं ले पाएंगे, इस गोचर का लाभ सबको मिलेगा लेकिन तुलना की जाए तो व्यापार व्यवसाय ज्यादा अच्छा रहेगा, अतः उनको ज्यादा लाभ मिल सकेगा।
नौकरीपेशा लोगों की सैलरी फिक्स होती है अत: हर किसी का इंक्रीमेंट हो या जरूरी नहीं है लेकिन फिर भी ओवरऑल सभी के लिए आर्थिक मामलों में अनुकूलता देने के लिए 26 जून 2027 से 26 नवंबर 2027 के बीच का समय काफी अच्छा कहा जाएगा। सीधे शब्दों में कहा जाए तो आर्थिक मामलों के लिए यह साल एवरेज से बेहतर लेवल का है। या यूं कहे कि आपका काम जैसा चलेगा उसके अनुरूप अर्थव्यवस्था काफी अच्छी कही जाएगी लेकिन ओवरऑल आर्थिक मामलों के लिए साल को एवरेज से बेहतर लेवल का ही माना जाएगा।
मिथुन राशिफल 2027: प्रेम संबंध
मिथुन राशि वालों, प्रेम संबंध के मामले में इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों के कनेक्शन को देखा जाए तो शनि ग्रह साल की शुरुआत में पंचम भाव से किसी भी तरीके का कोई कनेक्शन नहीं रख रहे हैं लेकिन 3 जून 2027 से शनि ग्रह लाभ भाव में जाएंगे। हालांकि शनि का लाभ भाव में जाना अनुकूल बिंदु है लेकिन शनि का पंचम भाव को देखना एक कमजोर बिंदु है लेकिन ओवरऑल इसे अनुकूलता के रूप में ही देखा जाएगा। यानी भले ही शनि के कुछ प्रभाव ठीक न हों फिर भी हम इसे अनुकूल ही कहेंगे। राहु केतु का प्रत्यक्ष प्रभाव प्रेम वाले भाव पर नहीं है लेकिन वाणी वाले भाव पर है और बातचीत के तौर तरीका का प्रभाव प्रेम पर पड़ता है।
ऐसे में अपशब्द या गाली देने की प्रवृत्ति से दूर रहना है तभी लव लाइफ की नकारात्मकता को रोका जा सकेगा। वहीं बृहस्पति के गोचर की बात की जाए तो बृहस्पति किसी न किसी तरह से आपको लगभग पूरे वर्ष ही मिले-जुले विशेष कर औसत लेवल के परिणाम दे सकेंगे। तो इस तरह से हम पाते हैं कि सभी प्रमुख ग्रह लव लाइफ के मामले में औसत लेवल के परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। वहीं पंचम भाव का स्वामी शुक्र पूरे वर्ष में मिलाकर देखा जाए तो औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे रहा है या काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। अतः हम पूरे वर्ष को मिलाकर देखें तो साल को औसत से बेहतर परिणाम देने वाला कह सकते हैं। क्योंकि राहु, केतु और शनि ग्रह की स्थिति की हमने चर्चा कर ली है, अब सूर्य और मंगल जैसे तेज स्वभाव वाले ग्रहों के गोचर की चर्चा भी कर ली जाए कि इनका गोचर कब-कब लव लाइफ के लिए खराब परिणाम दे सकता है।
उन टाइम अवधि में आपको विशेष सजग रहने की जरूरत रहेगी। मंगल ग्रह 24 अगस्त 2027 से 8 अक्टूबर 2017 के बीच तुला राशि यानी आपके पंचम भाव में रहेंगे, इस बीच में आपको विशेष सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि इस समय न केवल मंगल पंचम भाव पर गोचर कर रहे होंगे बल्कि शनि-मंगल का आपसी संबंध भी बन रहा होगा, जो आपके भीतर के क्रोध को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। आपसी अरगुमेंट्स दे सकते हैं और यदि रिश्ता पुराना और मजबूत नहीं है तो कई बार ऐसी स्थितियों में संबंध विच्छेद भी होते हुए देखा गया है। अतः इस टाइम अवधि में अपने लव लाइफ का पूरा ख्याल रखना जरूरी रहेगा। सूर्य ग्रह के गोचर की बात की जाए तो सूर्य ग्रह का गोचर भी इसी टाइम अवधि के आसपास कमजोर परिणाम दे सकता है। यद्यपि सूर्य के परिणाम तीन बार से अधिक कमजोर होते हुए देखे जा सकेंगे लेकिन जिन टाइम अवधि का प्रभाव लव लाइफ पर सीधा पड़ेगा; वो टाइम अवधि हैं 17 सितंबर से 18 अक्टूबर के बीच का टाइम अवधि तथा 18 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच का टाइम अवधि।
यानी अक्टूबर के मध्य भाग के आसपास तीन-तीन ग्रहों की नकारात्मकता लव लाइफ को प्रभावित कर सकती है। इसलिए उस टाइम अवधि में अपनी लव लाइफ का पूरा ख्याल रखना जरूरी रहेगा। कहने का तात्पर्य है कि यह साल मिथुन राशि वाले लोगों की लव लाइफ के लिए मिला-जुला रह सकता है, परिणाम एवरेस्ट से बेहतर लेवल के रह सकते हैं। अर्थात अच्छाइयां अधिक रहेंगी, कमियां कम रहेंगी और कमियां किस टाइम अवधि में सबसे ज्यादा रह सकती हैं उनका उल्लेख हमने कर दिया है। उस समय आप अपनी लाइफ का विशेष ख्याल रखते हुए एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम प्राप्त कर सकेंगे और अपनी लव लाइफ को काफी हद तक इंजॉय भी कर सकेंगे।
मिथुन राशिफल 2027: विवाह एवं वैवाहिक जीवन
मिथुन राशि वालों, सबसे पहले हम आपके विवाह संबंधी मामलों के लिए प्रमुख ग्रहों को देखते हैं तो शनि का प्रभाव विवाह से संबंधित मामलों में मिला-जुला रहने वाला है। उस पर भी 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच यानी लगभग साल के 5 महीने शनि विवाह के मामले में अच्छी मदद कर सकते हैं। यद्यपि राहु केतु किसी भी तरीके से मदद करते हुए प्रतीत नहीं हो रहे हैं बल्कि कभी-कभार इनके द्वारा विवाह के मामले में व्यवधान भी दिया जा सकता है लेकिन बृहस्पति का गोचर आपकी अच्छी मदद कर सकता है। बृहस्पति का गोचर बदलाव के बावजूद भी विवाह करवाने के मामले में मदद करता हुआ प्रतीत हो रहा है। साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति तीसरे भाव में रहकर आपके सप्तम भाव यानी विवाह के भाव को देखेंगे और विवाह करवाने के मामले में मदद करना चाहेंगे।
25 जनवरी से लेकर 26 जून के बीच बृहस्पति दूसरे भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे और परिवार के सदस्य की संख्या बढ़ाने में मदद करेंगे जो इनडायरेक्टली विवाह जैसे मामलों में मदद ही कही जाएगी। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुनः तीसरे भाव में आकर सप्तम भाव को देखेंगे। यानी विवाह के दृष्टिकोण से साल औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। भले ही सब कुछ स्मूथ न रहे लेकिन यदि आपकी विवाह की उम्र हो गई है तो प्रयत्न करके विवाह संभव होगा।
वहीं वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो आपके सप्तम भाव के स्वामी बृहस्पति किसी न किसी तरह से विवाह से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम देते रहेंगे। विशेष कर 26 नवंबर से पहले बृहस्पति वैवाहिक जीवन में काफी हद तक अनुकूलता देना चाहेंगे। ये टाइम अवधि साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी और 26 जून से लेकर 26 नवंबर के बीच के हैं, जिनमें बृहस्पति प्रत्यक्ष रूप से आपकी मदद करेंगे। उसके आगे पीछे के समय में परिवार और गृहस्थी में अनुकूलता देने की कोशिश के साथ बृहस्पति आपकी मदद करेंगे, अनुकूलता देना चाह रहे हैं। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि यह साल विवाह और वैवाहिक दोनों मामलों के लिए ही एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। यदि आपकी दशाएं अनुकूल रहेगी तो ये परिणाम और अच्छे हो सकेंगे।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मिथुन राशिफल 2027: पारिवारिक व गृहस्थ जीवन
मिथुन राशि वालों, यदि हम पारिवारिक मामलों के लिए मेजर ग्रहों की स्थिति को देखें तो आपके दूसरे भाव में केतु का गोचर पूरे वर्ष रहने वाला है। राहु का प्रभाव भी दूसरे भाव पर पूरे वर्ष ही माना जाएगा। इस कारण से पारिवारिक मामलों में कुछ असंतुलन तो देखने को मिलेगा। हालांकि बृहस्पति ग्रह का गोचर बीच-बीच में आपको राहत देने का काम करेंगे। जैसे कि बृहस्पति 25 जनवरी 2027 से लेकर 26 जून 2027 तक आपके दूसरे भाव में आएंगे और केतु के दुष्प्रभाव को समेटने का काम करेंगे।
केतु भी बृहस्पति की संगति में होने के कारण इतनी परेशानियां नहीं देगा। यानी की पारिवारिक मामलों में यह साल मिले-जुले परिणाम देगा। कभी-कभी परिणाम औसत से थोड़े से कमजोर भी रह सकते हैं। कभी-कभी आग में घी डालने का काम मंगल के गोचर के द्वारा भी किया जा सकता है। जैसे की मंगल 9 मार्च 2017 से 26 अप्रैल 2027 के बीच दूसरे भाव में रहेंगे जो राहु केतु के प्रभाव को बढ़ाने का काम कर सकते हैं और पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियां दे सकते हैं। अत: इस अवधि में पारिवारिक मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
यानी कि इस मामले में भी आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। शनि ग्रह की सातवीं दृष्टि वर्ष के अधिकांश समय आपके चतुर्थ भाव पर रहेगी जो कुछ न कुछ परेशानियां देने का काम कर सकती है। हालांकि बृहस्पति ग्रह बीच-बीच में परेशानियों को दूर करने का काम करेंगे लेकिन फिर भी गृहस्थ मामले में परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। ये परिणाम कभी कभार औसत से कमजोर भी रह सकते हैं।
5 जुलाई 2027 से 24 अगस्त 2027 के बीच मंगल का गोचर कन्या राशि में रहेगा। इस अवधि में गृहस्थ जीवन का अपेक्षाकृत अधिक ख्याल रखना जरूरी रहेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो पारिवारिक एवं गृहस्थ मामलों के लिए यह साल मिला-जुला रह सकता है। तुलना करें तो पारिवारिक मामलों को तुलनात्मक रूप से कुछ बेहतर कहा जाएगा।
मिथुन राशिफल 2027: भूमि, भवन, वाहन सुख
मिथुन राशि वालों, भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में भी यह साल आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। ये परिणाम औसत से कमजोर भी रह सकते हैं। अतः इस मामले में इस वर्ष अपेक्षाकृत अधिक सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहने वाली है। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी बुध साल के आधे समय में अनुकूल परिणाम दे पाता है। अतः बुध के द्वारा बीच-बीच में ऐसे अवसर आपको मिलते रहेंगे जिससे आप भूमि, भवन और वाहन इत्यादि की प्राप्ति कर सकें लेकिन साल के आधे से अधिक समय में शनि की सप्तम दृष्टि चतुर्थ भाव पर पड़ रही है जो अच्छी नहीं कही जाएगी।
ऐसे में भूमि, भवन, वाहन खरीदते समय बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। खासकर किसी भी तरीके की विवादित प्रॉपर्टी बिल्कुल न खरीदें। सारे डॉक्यूमेंट्स प्रॉपर्ली चेक करें। सस्ते के चक्कर में न तो पुराना वाहन खरीदना है और न ही विवादित जमीन। यदि आप ऐसा करते हैं तो बृहस्पति का गोचर बीच-बीच में आपको अनुकूल परिणाम दे देगा। सबसे अधिक सावधानी बरतने की जरूरत 5 जुलाई 2027 से 24 अगस्त 2027 के बीच में रहेगी। इस बीच में आपके चतुर्थ भाव पर शनि मंगल का संयुक्त प्रभाव रहेगा। बाकी आगे पीछे के समय में शुक्र, बुध और बृहस्पति बीच-बीच में
ऐसे मौके आपको देते रहेंगे; जहां आप अपनी क्षमता के अनुसार भूमि, भवन, वाहन इत्यादि की प्राप्ति कर सकेंगे। कहने का तात्पर्य है कि यह साल इन मामलों में थोड़ा सा रिस्क भरा है लेकिन बीच-बीच में ऐसे अवसर मिलेंगे जब आप अपनी इच्छा पूर्ति कर सकेंगे लेकिन उस समय अवधि में भी संबंधित चीजों के बारे में पूरी पड़ताल करना जरूरी रहेगा, तभी आप इस मामले में अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
मिथुन राशि वालों के लिए उपाय
- नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।
- चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने साथ रखें।
- स्वयं को शुद्ध और सात्विक रखें तथा नियमित रूप से मंदिर जाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल के माध्यम से मिथुन राशि वाले अपने आने वाले साल 2027 के बारे में जानकर, अच्छे बुरे समय को पहचान कर साल को और बेहतर बना सकेंगे। आपका आने वाला साल बहुत मंगलमय हो। भगवती आप सबका कल्याण करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. 2027 में मिथुन राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी?
सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, इसलिए अनुशासन और नियमित देखभाल जरूरी होगी।
2. क्या 2027 में मिथुन राशि वालों को शिक्षा में सफलता मिलेगी?
शिक्षा में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत करने पर अच्छे और महत्वपूर्ण परिणाम मिल सकते हैं।
3. 2027 में मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं और आय के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






