सिंह राशिफल 2027 (Singh Rashifal 2027)

एस्ट्रोसेज एआई के “सिंह राशिफल 2027” के इस लेख के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि साल 2027 आपके लिए यानी कि “सिंह राशि” वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा? सिंह राशि के वार्षिक राशिफल 2027 के माध्यम से आप जान पाएंगे कि यह साल आपके स्वास्थ्य और शिक्षा पर किस तरह से प्रभाव डाल सकता है? आपको आपके व्यापार या फिर नौकरी में किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं?

सिंह राशिफल 2027

इतना ही नहीं इस राशिफल के माध्यम से आप यह भी जान सकेंगे कि साल 2027 आपके आर्थिक मामलों, प्रेम, सगाई, विवाह, वैवाहिक जीवन, घर गृहस्थी, भूमि भवन वाहन इत्यादि के लिए कैसा रहने वाला है? इसके अलावा हम इस राशिफल में आपको उपाय भी बताएंगे जिन्हें करके आप अपने 2027 को और भी बेहतर बना सकेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि सिंह राशि वाले लोगों के लिए सिंह राशिफल 2027 क्या भविष्यवाणी कर रहा है?

2027 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ

सिंह राशिफल 2027: स्वास्थ्य

सिंह राशि वालों, यदि स्वास्थ्य के मामले में इस वर्ष के लिए आपकी कुंडली के प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो साल की शुरुआत में शनि ग्रह अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह अनुकूल स्थिति नहीं है। 3 जून 2027 से लेकर 20 अक्टूबर 2027 तक शनि ग्रह रहेंगे तो भाग्य भाव में लेकिन नीच अवस्था में रहेंगे। यह भी अनुकूल स्थिति नहीं है। राहु छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, इसे अनुकूल कहा जाएगा। वहीं केतु द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं, यह भी अनुकूल स्थिति नहीं है। बृहस्पति का गोचर इस वर्ष आपके द्वादश, प्रथम एवं द्वितीय भाव में रहेगा; जिनमें से सबसे ज्यादा समय बृहस्पति पहले भाव में रहेंगे। अतः देवगुरु बृहस्पति स्वास्थ्य के मामले में मिले-जुले परिणाम देना चाहेंगे लेकिन परिणाम औसत से कुछ हद तक बेहतर ही कहे जाएंगे।

यानी बृहस्पति आपको स्वास्थ्य के लिहाज से एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं। अर्थात शनि ग्रह के परिणाम कमजोर, केतु के परिणाम कमजोर राहु के परिणाम अनुकूल तो वहीं बृहस्पति के परिणाम औसत से बेहतर हैं। यानी प्रमुख ग्रह स्वास्थ्य को मिला-जुला कह रहे हैं। थोड़ी सी जागरूकता दिखाने की स्थिति में परिणाम औसत से बेहतर लेवल के रहेंगे। यदि हम आपके लग्न यानी राशि के स्वामी सूर्य; जो कि आरोग्यता के कारक भी हैं, उनके गोचर को देखें तो सूर्य 12 में से केवल चार भावों में अच्छे परिणाम देते हैं। बाकी के परिणाम औसत या फिर कमजोर रहते हैं। हम यहां पर कमजोर परिणामों की बात कर लेते हैं जिससे आप उन टाइम अवधि में अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख करके समस्याओं से बच सकें।

इस साल की शुरुआत में सबसे पहले टाइम अवधि 13 फरवरी 2027 से 15 मार्च 2027 का रहेगा। इसके बाद 15 मार्च 2027 से 14 अप्रैल 2027 का रहेगा। यानी सीधे शब्दों में कहा जाए तो 13 फरवरी 2027 से लेकर 14 अप्रैल 2027 के बीच सूर्य की स्थिति ऐसी रहेगी जहां स्वास्थ्य कुछ हद तक कमजोर रह सकता है। अत: इस बीच में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना जरूरी रहेगा। इसके बाद 17 जुलाई से लेकर 17 अगस्त के बीच सूर्य आपके द्वादश भाव में रहेंगे। इस बीच में भी स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। बाकी के समय में सूर्य के परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं अथवा अनुकूल भी रह सकते हैं।

बाकी के अवधि में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में 19-20 का मामला भी चल जाएगा लेकिन इन टाइम अवधि में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना जरूरी रहेगा। कहने का तात्पर्य है कि स्वास्थ्य के लिए यह साल औसत या औसत से कुछ हद तक बेहतर रह सकता है लेकिन कुछ टाइम अवधि में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना जरूरी रहेगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो सामान्य तौर पर आप अपने हेल्थ को मेंटेन करने में कामयाब हो सकेंगे।

सिंह राशिफल 2027: शिक्षा

सिंह राशि वालों, यदि शिक्षा के लिए प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो शनि का गोचर शिक्षा के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं माना जाएगा। हालांकि शनि छठे भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में गए हैं, जो शोध की विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम दे सकते हैं लेकिन 3 जून 2027 से 20 अक्टूबर 2027 के बीच में यानी लगभग साढे चार-पांच महीने शनि भाग्य भाव में रहेंगे लेकिन नीच अवस्था में रहेंगे। सामान्य तौर पर इस गोचर को भी अच्छा नहीं कहा जाएगा। केतु का गोचर भी द्वादश भाव में होने के कारण विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भले ही कुछ अच्छे परिणाम दे दे लेकिन सामान्य तौर पर हर एक विद्यार्थियों के लिए अनुकूलता देने में पीछे नजर आ रहे हैं। जबकि राहु का गोचर अपने सब्जेक्ट पर फोकस करने की स्थिति में शिक्षा के मामले में बहुत अच्छे परिणाम दे सकता है।

बृहस्पति के गोचर को भी शिक्षा के मामले में सामान्य तौर पर एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देने वाला माना जाएगा। वैसे बृहस्पति लगभग पूरे वर्ष ही अनुकूल परिणाम ही देना चाहेंगे लेकिन 25 जनवरी 2027 से लेकर 26 जून 2027 के बीच में बृहस्पति द्वादश भाव में रहेंगे। हालांकि बृहस्पति उच्च अवस्था में रहेंगे यह अनुकूल स्थिति है लेकिन द्वादश भाव में होने के कारण विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अथवा जन्म स्थान से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को तो बृहस्पति अच्छे परिणाम दे सकेंगे बाकी अन्य विद्यार्थियों के लिए बृहस्पति के परिणाम थोड़े से कमजोर रह सकते हैं। इसीलिए हमने बृहस्पति को इस वर्ष के लिए औसत से कुछ हद तक बेहतर परिणाम देने वाला कहा है। यानी प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो शिक्षा का लेवल औसत से बेहतर रह सकता है।

थोड़ी सी कड़ी मेहनत करने की स्थिति में शनि देव भी विरोध करना छोड़ देंगे और यह परिणाम काफी हद तक अनुकूल हो सकेंगे। क्योंकि बृहस्पति आपके पंचम भाव के स्वामी है, अतः पंचमेश होने के नाते भी बृहस्पति औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे रहे हैं। वहीं उच्च शिक्षा का कारक होने के नाते भी बृहस्पति एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम दे रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा का कारक आपके पूरे वर्ष में मिलाकर औसत से बेहतर लेवल का परिणाम दे रहा है। चतुर्थ भाव का स्वामी मंगल भी औसत लेवल का परिणाम देना चाह रहा है।

इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो शिक्षा के मामले में आप औसत से काफी हद तक बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। थोड़ी सी मेहनत के ग्राफ को बढ़ाने की स्थिति में परिणाम और भी अच्छे हो सकेंगे। सीधे शब्दों में कहा जाए तो शिक्षा के लिए 2027 एवरेज से बेहतर या एवरेज से काफी हद तक बेहतर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सिंह राशिफल 2027: व्यापार

सिंह राशि वालों, व्यापार व्यवसाय के मामले में देखा जाए तो शनि ग्रह साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक अष्टम भाव में है और तीसरी दृष्टि से आपके कर्म स्थान को देख रहे हैं। इन दोनों ही स्थितियों को अच्छा नहीं माना जाएगा। वहीं 3 जून 2027 से लेकर 20 अक्टूबर 2027 के बीच शनि नीच अवस्था में रहेंगे। सप्तम भाव जिसे हम व्यापार व्यवसाय का भाव मानते हैं, वहां के स्वामी का नीच का होना अनुकूल तो नहीं माना जाएगा। यानी भले ही शनि ग्रह आपके भाग्य भाव में क्यों न हों लेकिन नीच अवस्था में होने के कारण व्यापार व्यवसाय के मामले में अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकते हैं।

20 अक्टूबर के बाद से शनि पुन: अष्टम भाव में आ जाएंगे और यहां पर शनि की स्थिति को चंद्र कुंडली के अनुसार शनि की ढैया माना गया है, जिसे सामान्य तौर पर अच्छा नहीं माना जाता। अतः व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण शनि ग्रह के गोचर को अनुकूल नहीं माना जाएगा। राहु का गोचर छठे भाव में है जो प्रतिस्पर्धात्मक मामलों में आपको किसी ने किसी तरह से आगे ले जाने का काम करेगा, यह एक अनुकूल बिंदु है। यह इस बात का संकेत है कि विदेश से संबंधित काम करने वाले लोगों को कुछ अच्छे परिणाम भी मिल सकेंगे लेकिन सामान्य तौर पर सभी को अनुकूल परिणाम देने में केतु भी असमर्थ रह सकता है। जबकि बृहस्पति के परिणाम औसत से बेहतर लेवल के नजर आ रहे हैं। बृहस्पति ग्रह साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक प्रथम भाव में हैं। जो सप्तम भाव को देखेंगे और किसी न किसी तरह से आपको अच्छे परिणाम दिलाना चाहेगा।

25 जनवरी से 26 जून के बीच में बृहस्पति द्वादश भाव में रहेंगे, हालांकि बृहस्पति उच्च अवस्था में रहेंगे लेकिन द्वादश भाव में बृहस्पति के गोचर को अनुकूल नहीं माना गया है और इसका सप्तम या दशम भाव से कोई प्रत्यक्ष संबंध भी नहीं रहेगा। ऐसे में बृहस्पति भी जन्म स्थान से दूर रहकर व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों को या फिर विदेश से संबंधित काम करने वाले लोगों को अथवा विदेश में रहकर काम करने वाले लोगों को तो अच्छे परिणाम दे सकेगा बाकी अन्य लोगों को बृहस्पति भी अनुकूलता देने में असमर्थ रह सकता है लेकिन 26 जून 2027 से 26 नवंबर 2027 के बीच बृहस्पति पुनः आपके प्रथम भाव में पहुंच जाएंगे और आपके अनुकूलता देना चाहेंगे। 26 नवंबर के बाद भी बृहस्पति के परिणाम और सबसे बेहतर रहेंगे। यानी बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम या फिर अनुकूल परिणाम देने का संकेत कर रहा है।

अतः व्यापार व्यवसाय में व्यवधान के बाद निर्वाह होता रहेगा। व्यापार व्यवसाय के कारक ग्रह बुध की स्थिति को देखा जाए तो बुध भी साल के आधे समय अनुकूल परिणाम देता है। बाकी के समय में परिणाम औसत या फिर कमजोर रहते हैं। हम कमजोर टाइम अवधि की चर्चा कर लेते हैं जिससे उस बीच में आप अपेक्षाकृत अधिक सावधानी बरत करके अपने व्यापार व्यवसाय को मेंटेन कर सकें। साल की शुरुआत के समय बुध पंचम भाव में रहेंगे, जिसे बुद्धि को भ्रमित करने वाला माना जाएगा लेकिन क्योंकि यह स्थिति केवल 10 जनवरी तक रहेगी उसमें भी बृहस्पति की दृष्टि बुध ग्रह पर पड़ती रहेगी; अत: इस टाइम अवधि में थोड़ी सी भी समझदारी आपको रिस्क से बचाएगी।

इसके बाद 5 अप्रैल 2027 से लेकर 22 अप्रैल 2027 के मध्य भी विशेष सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी। बल्कि इस टाइम अवधि में सबसे अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि बुध नीच के रहेंगे और शनि की संगति में भी रहेंगे। इसके बाद 30 जुलाई 2027 से 14 अगस्त 2027 के बीच में भी किसी भी तरीके का व्यापारिक या व्यावसायिक रिस्क नहीं लेना है। बाकी आगे पीछे के समय में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में अनुकूलता को मेंटेन किया जा सकेगा। कहने का तात्पर्य यह है कि साल 2027 व्यापार व्यवसाय की दृष्टिकोण से कुछ तक संघर्ष भरा रह सकता है लेकिन संघर्ष करने के बाद निर्वाह होता रहेगा और यदि आप लापरवाही नहीं दिखाएंगे तो स्वयं को बड़े नुकसान से बचा सकेंगे।

सिंह राशिफल 2027: नौकरी

सिंह राशि वालों, नौकरी के मामले में प्रमुख ग्रहों के गोचरों की बात की जाए तो शनि का गोचर अष्टम एवं नवम भाव में होने के कारण बहुत अच्छा नहीं माना जाएगा। विशेषकर अष्टम भाव में शनि के गोचर को नौकरी के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं कहा जाएगा। शनि साल की शुरुआत से लेकर 3 जून 2027 तक अष्टम भाव में रहेंगे। यह अवधि ऐसी है जहां शनि नौकरी के मामले में बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं कर पाएंगे। वहीं 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर के बीच शनि भले ही नीच अवस्था में रहे लेकिन भाग्य भाव में चले जाएंगे और तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देंगे।

20 अक्टूबर के बाद शनि के परिणाम पुन: अपेक्षाकृत कमजोर हो जाएंगे। केतु का गोचर वैसे तो नौकरी के मामले में कोई भी सपोर्ट नहीं कर रहा है लेकिन द्वादश भाव में होने के कारण विदेश में नौकरी करने वाले लोगों को शायद कुछ हद तक सपोर्ट दे दे अथवा विदेशी कंपनियों में जॉब करने वाले लोग भी कुछ हद तक लाभान्वित में हो सकते हैं। वही राहु का गोचर छठे भाव में होने के कारण नौकरी के मामले में काफी अच्छा सपोर्ट करने वाला माना जाएगा। यानी देखा जाए तो राहु का गोचर पूरी तरह से फेवर करेगा जबकि शनि और केतु का गोचर कभी-कभी कुछ मामलों में ही फेवर कर सकता है। वैसे ज्यादातर मामलों में शनि और केतु के गोचर को अनुकूल नहीं माना जाएगा।

बृहस्पति का गोचर भी जॉब के मामले में मिले-जुले परिणाम ही दे पाएगा। क्योंकि बृहस्पति इस वर्ष आपके द्वादश, पहले और दूसरे भाव में रहने वाला है। दूसरे भाव को छोड़ दिया जाए तो बाकी दो भावों में बृहस्पति नौकरी को लेकर औसत लेवल के परिणाम ही दे पाएगा। हालांकि अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में काम करने वाले लोगों को बृहस्पति काफी हद तक अनुकूल परिणाम भी दे सकता है। विशेषकर जब बृहस्पति आपके दूसरे भाव में होगा और दूसरे भाव में बृहस्पति साल के अंतिम महीनों में विशेषकर 26 नवंबर के बाद ही जाएगा। उसके पहले बृहस्पति के परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं लेकिन 26 नवंबर के बाद जॉब को लेकर बृहस्पति के परिणाम काफी अच्छे रह सकते हैं। तो इस तरह से हम पाते हैं कि नौकरी के मामले में यह साल आपको मिले-जुले परिणाम देना चाह रहा है लेकिन राहु की स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि इस वर्ष आपके काम में पॉलिटिक्स का इंवॉल्वमेंट रह सकता है।

यानी ऑफिस पॉलिटिक्स का माहौल रह सकता है या तो आप खुद ऑफिस पॉलिटिक्स करने में लगे हुए रह सकते हैं या कोई आपके खिलाफ पॉलिटिक्स करने की कोशिश कर सकता है। हालांकि इन दोनों ही स्थिति में तुलनात्मक रूप से फायदा आपका अधिक रहेगा। साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति पहले भाव में है जो आपकी बुद्धि को बेहतर करने का काम करेंगे। यदि आप बुद्धि का सदुपयोग करेंगे तो जॉब में बेहतर कर पाएंगे। 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति द्वादश भाव में रहेंगे। वैसे द्वादश भाव में बृहस्पति को अच्छा नहीं माना गया है लेकिन बृहस्पति के उच्च अवस्था में रहने के कारण यदि आप विवेकपूर्ण निर्णय लेंगे तो कुछ मामलों में आपको अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं लेकिन 25 जनवरी से 26 जून के बीच जॉब के मामले में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। 26 जून से 26 नवंबर के बीच का समय पुर एवरेज लेवल के परिणाम देगा। यानी आप बौद्धिक रूप से सशक्त बने रहने का प्रयास करेंगे तो काम बनते रहेंगे।

26 नवंबर के बाद बृहस्पति का दूसरे भाव में गोचर हो जाएगा जो पंचम दृष्टि से आपकी नौकरी के स्थान को भी देखेगा और आपके लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। हालांकि 25 जनवरी से 26 जून के बीच जॉब चेंज के लिए किए गए प्रयासों में कामयाबी मिल सकती है लेकिन अन्य मामलों के लिए यह टाइम अवधि तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकता है। वैसे ओवरऑल नौकरी के मामले में इस वर्ष आपको मिले-जुले परिणाम देना चाह रहा है लेकिन अपने अनुभव और वरिष्ठों के मार्गदर्शन में काम करने वाले लोगों को काफी अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशिफल 2027: आर्थिक भविष्य

सिंह राशि वालों, आर्थिक मामलों में यदि हम प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखते हैं तो पाते हैं कि शनि का गोचर आर्थिक मामलों के लिए ठीक नहीं है। विशेष कर साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक शनि अष्टम भाव में रहेंगे और आपके धन भाव यानी दूसरे भाव को देखेंगे। यह अच्छी बात या अच्छी स्थिति नहीं है। 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि आपके भाग्य भाव में रहेंगे, नीच अवस्था में रहेंगे और तीसरी दृष्टि से आपके आमदनी वाले भाव को देखेंगे। यानी शनि किसी ने किसी प्रकार से आपके धन वाले मामले को प्रभावित करेंगे। या तो शनि संचित धन वाले यानी दूसरे वाले भाव को देखेंगे या फिर आमदनी के भाव को देखेंगे। दोनों ही स्थितियों को ठीक नहीं कहा गया है। राहु के गोचर को देखे हैं तो यह सामान्य तौर पर हर मामले में अनुकूल परिणाम देना चाहेगा।

अत: आर्थिक मामले में भी राहु से आप अनुकूलता की उम्मीद रख सकते हैं। वहीं केतु का गोचर द्वादश भाव में होने के कारण व्यर्थ के खर्च करवाने वाला माना जाएगा। सिर्फ विदेश से संबंधित काम करने वाले लोगों को केतु थोड़ी बहुत राहत दे सकता है या थोड़े बहुत फायदे भी कर सकता है लेकिन सामान्य तौर पर इस गोचर को अनुकूल नहीं माना जाएगा। अब हम धन के कारक बृहस्पति के गोचर की ओर चलते हैं तो धन का कारक बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक आपके पहले भाव में है। यह पिछले साल की तुलना में बेहतर गोचर कहा जाएगा लेकिन 25 जनवरी से लेकर 26 जून तक बृहस्पति पुन: द्वादश भाव में चला जाएगा। द्वादश भाव में बृहस्पति के गोचर को अच्छा नहीं माना जाएगा। भले ही बृहस्पति उच्च का है लेकिन यह लाभ करवाने की बजाए खर्च अधिक करवा सकता है। जो आर्थिक मामलों के लिए ठीक नहीं कहे जाएंगे।

वहीं 26 जून के बाद बृहस्पति पुनः आपका पहले भाव में आ जाएगा। यानी तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देगा। आर्थिक मामले में यह औसत परिणाम दे सकता है। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति के परिणाम बहुत अच्छे हो जाएंगे लेकिन यह साल के आखिरी महीने में होगा। जिसका बड़ा फायदा पूरे वर्ष तो नहीं मिल पाएगा। सिर्फ 26 नवंबर से साल के बाकी बचे हुए दिनों में ही हो पाएगा। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि प्रमुख ग्रह आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाहते हैं। वहीं लाभ भाव के स्वामी बुध साल के आधे समय में आपको अच्छे परिणाम देना चाह रहे हैं। लगभग 3 महीने बुध ग्रह कमजोर परिणाम भी देना चाह रहे हैं लेकिन बाकी के 3 महीनों में बुध ग्रह औसत परिणाम देना चाह रहे हैं। यानी लाभ भाव के स्वामी बुध भी आपको एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं।

तो इस तरह से हम पाते हैं कि आर्थिक मामले में यह साल आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। विशेषकर पिछले साल की तुलना में यह साल आर्थिक मामलों के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। यदि हम ग्राफ के रूप में देखें तो आर्थिक मामले का ग्राफ औसत से बेहतर लेवल का रह सकता है।

सिंह राशिफल 2027: प्रेम संबंध

सिंह राशि वालों, यदि आपकी लव लाइफ के लिए प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखा जाए तो शनि का गोचर इस मामले में कोई सपोर्ट नहीं कर रहा है बल्कि साल के कई महीनों में शनि लव लाइफ में परेशानियां भी दे सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 3 जून 2027 तक शनि आपके अष्टम भाव में रहेगा और दशम दृष्टि से आपके पंचम भाव अर्थात लव हाउस को देखेगा। यह अच्छी स्थिति नहीं है। हालांकि 3 जून 2027 से लेकर 20 अक्टूबर 2027 तक शनि पंचम भाव पर प्रभाव नहीं डालेंगे। इस तरह से आपको आपकी लव लाइफ में अच्छी राहत मिल सकेगी।

राहु का गोचर छठे भाव में है जो हर मामले में अच्छे परिणाम देना चाहेगा। तो भले ही प्रत्यक्ष रूप से यह आपकी लव लाइफ पर कोई प्रभाव न डालें लेकिन सामान्य तौर पर यह कोई परेशानी भी नहीं देगा। इस तरह से हम इसे अनुकूल स्थिति मान सकते हैं। केतु का गोचर द्वादश भाव में है, ऐसे में यह लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोगों को कुछ परेशानियां दे सकता है लेकिन अन्य लोगों के मामले में यह किसी तरीके का हस्तक्षेप नहीं करेगा। यदि हम पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति और नैसर्गिक रूप से शुभ तथा लोगों के जीवन में सौभाग्य देने वाले ग्रह बृहस्पति की स्थिति के अनुसार देखें तो बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक आपके प्रथम भाव में है और पंचम दृष्टि से आपके पंचम भाव को देख रहे हैं।

यह अनुकूल स्थिति है। 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति की स्थिति ठीक नहीं रहेगी लेकिन यह स्थिति उन लोगों के लिए अच्छी हो सकती है जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। यानी केतु जो लगभग पूरे वर्ष की परेशानियां देना चाह रहा है उसकी परेशानियों को कम करने का काम बृहस्पति करेंगे और यह अवधि होगी 25 जनवरी 2027 से लेकर 26 जून 2017 के बीच, जहां अपने लव पार्टनर से दूर रहने वाले लोगों को संतोषप्रद परिणाम मिल सकेंगे। 26 जून 2027 से 26 नवंबर 2027 के बीच बृहस्पति पुनः आपका पहले भाव में रहेंगे और पंचम भाव को देखेंगे जो आपकी लव लाइफ में अच्छाइयां देने का काम करेंगे। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति आपके दूसरे भाव में आ जाएंगे और हर लिहाज से परिणाम देना चाहेंगे। तो स्वाभाविक है कि लव लाइफ में भी अच्छा ही देंगे। वहीं प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की स्थिति को देखें तो शुक्र साल के अधिकांश समय आपको अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है।

इस तरह से सभी स्थितियों को मिलाकर देखें तो इस वर्ष अधिकांश समय आपकी लव लाइफ में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि लापरवाही से बचेंगे और एक दूसरे की कद्र करते रहेंगे तो इस वर्ष आपकी लव लाइफ सामान्य तौर पर अनुकूल बनी रहेगी।

 अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

सिंह राशिफल 2027: विवाह एवं वैवाहिक जीवन

सिंह राशि वालों, हम विवाह के मामले में प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखते हैं तो पाते हैं की शनि सगाई या विवाह से संबंधित मामलों में कुछ व्यवधान देने का काम कर सकते हैं। वहीं राहु प्रत्यक्ष रूप से कोई प्रभाव ही नहीं डालेंगे लेकिन जब भी डालेंगे अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे जबकि केतु भी सामान्य तौर पर कोई प्रभाव नहीं डालेगा लेकिन यदि डालेगा तो कुछ परिणाम नकारात्मक भी रह सकते हैं। सगाई के स्थान के स्वामी बृहस्पति की स्थिति को देखा जाए तो बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति आपके पहले भाव में रहेंगे और पंचम दृष्टि से सगाई वाले भाव को देखेंगे। फलस्वरूप सगाई तथा विवाह के प्रस्ताव को मजबूती देने का काम करेंगे।

25 जनवरी 2027 से लेकर 26 जून 2027 के बीच बृहस्पति द्वादश भाव में चले जाएंगे। जिसे सामान्य तौर पर अनुकूल नहीं माना जाएगा। यानी इस टाइम अवधि में विवाह से संबंधित प्रस्तावों में कमजोरी देखने को मिल सकती है अथवा ऐसा भी हो सकता है कि इस बीच में किए गए प्रयास सफलता देने में पीछे रहें। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुनः पंचम तथा सप्तम भाव को देखेंगे जो सगाई और विवाह से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। वहीं 26 जून के बाद बृहस्पति दूसरे भाव में जाकर घर परिवार में मांगलिक कार्य करवाने का संकेत कर रहे हैं, जो विवाह और सगाई आदि से संबंधित कार्यक्रम भी हो सकते हैं।

यानी यह साल अधिकांश समय विवाह और सगाई के मामले को सपोर्ट कर रहा है। शुक्र का गोचर भी इस मामले में आपका सपोर्ट करता हुआ प्रतीत हो रहा है। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों की बात करें तो सप्तम भाव के स्वामी शनि का आठवें भाव में जाना या फिर नीच का होना दोनों ही स्थितियां अच्छी नहीं मानी गई है। अतः दांपत्य संबंधी मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। राहु का गोचर दांपत्य संबंधी मामलों में कोई परेशानी नहीं देगा लेकिन राहु और शनि के कारण सप्तम भाव काफी समय तक पाप कर्तरी योग में रहेगा।

फिर भी हम राहु के गोचर को प्रतिकूल नहीं कहेंगे। केतु का गोचर सामान्य तौर पर कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है लेकिन यदि कभी करेगा तो किसी न किसी तरह से नकारात्मकता देने का काम ही कर सकता है। यानी शनि और केतु के गोचर वैवाहिक जीवन के लिए ठीक नहीं हैं। यदि हम बृहस्पति के गोचर को देखें तो बृहस्पति साल के अधिकांश समय इस मामले में आपको अनुकूल परिणाम देना चाह रहे हैं। बृहस्पति सिर्फ 25 जनवरी से 26 जून के बीच में दांपत्य संबंधी मामलों में मदद नहीं कर पाएंगे। फल स्वरुप शनि और केतु की प्रतिकूलता परेशानियां दे सकती हैं।

यानी आपको 25 जनवरी से 26 जून के बीच विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। बाकी आगे पीछे के समय में बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता दांपत्य जीवन में संतुलन बिठाने का काम करेगी। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि विवाह और सगाई के लिए वर्ष का काफी बड़ा हिस्सा अनुकूल है। तो वहीं दांपत्य संबंधी मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप सावधानी पूर्वक निर्वाह करेंगे तो बृहस्पति की कृपा से दांपत्य जीवन में संतुलन बिठाया जा सकेगा। लापरवाही की स्थिति में परेशानियां देखने को मिल सकती है।

सिंह राशिफल 2027: पारिवारिक व गृहस्थ जीवन

सिंह राशि वालों, यदि हम पारिवारिक मामलों में प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखते हैं तो शनि का गोचर साल की शुरुआत से ही पारिवारिक मामलों के लिए अनुकूल नजर नहीं आ रहा है। शनि का गोचर साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक अष्टम भाव में है और यहां से शनि ग्रह आपके दूसरे भाव को देख रहें हैं जो पारिवारिक मामलों के लिए अच्छा संकेत नहीं है। हालांकि 3 जून 2027 से लेकर 20 अक्टूबर 2027 के बीच शनि ग्रह का प्रभाव दूसरे भाव से दूर हो जाएगा और पारिवारिक मामलों में राहत रहेगी लेकिन 20 अक्टूबर के बाद शनि ग्रह पुन: अष्टम भाव में पहुंचकर दूसरे भाव को देखेंगे और पारिवारिक मामलों में दिक्कत दे सकते हैं।

यानी शनि ग्रह साल की शुरुआत से लेकर 3 जून और उसके बाद 20 अक्टूबर के बाद के समय में पारिवारिक मामलों के लिए ठीक नहीं हैं। राहु का गोचर सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देना चाहेगा। वहीं केतु का गोचर पारिवारिक मामलों में सपोर्ट नहीं कर रहा है। बृहस्पति ग्रह के गोचर को देखा जाए तो बृहस्पति ग्रह पारिवारिक मामलों में भी एवरेज या एवरेज से कुछ हद तक बेहतर परिणाम ही देना चाहेंगे। क्योंकि साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति की स्थिति औसत लेवल की रहेगी जो आपके बौद्धिक रूप से परिजनों के प्रति अच्छे भाव रखने के लिए प्रेरित करेगी।

फलस्वरुप आप परिजनों के साथ अच्छे संबंध निभाना चाहेंगे। 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति द्वादश भाव में रहेंगे और ये पारिवारिक मामलों में कोई प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं करेंगे बल्कि राहु केतु के प्रभाव में होने के कारण ये तुलनात्मक रूप से कमजोर ही रहेंगे। यानी 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति के परिणाम एवरेज से कमजोर रह सकते हैं। वहीं 26 जून से 26 नवंबर के बीच पुनः बृहस्पति के परिणाम एवरेज या मिले-जुले रह सकते हैं। जिसमें अच्छाइयों का ग्राफ तुलनात्मक रूप से अधिक रहेगा। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति के परिणाम बहुत अच्छे हो जाएंगे जो पारिवारिक मामलों में आपको काफी अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। दूसरे भाव का स्वामी बुध साल के लगभग आधे समय में आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। वहीं 3 महीने के करीब के समय में बुध ग्रह औसत लेवल के परिणाम देंगे। वहीं बाकी के बचे 3 महीनों में बुध के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। यानी बुध पारिवारिक मामलों में एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकते हैं।

सीधे शब्दों में कहा जाए तो पारिवारिक मामलों के लिए यह साल मिला-जुला रह सकता है। सामान्य तौर पर परिणाम औसत लेवल के रह सकते हैं लेकिन साल की शुरुआत से लेकर 3 जून और इसके बाद 20 अक्टूबर के बाद के समय में पारिवारिक मामलों में अपेक्षाकृत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। वहीं गृहस्थ जीवन की बात की जाए तो इस मामले में शनि ग्रह प्रत्यक्ष रूप से तो कोई प्रभाव नहीं डाल रहे हैं लेकिन अष्टम भाव में शनि ग्रह के गोचर को विभिन्न मामलों में कमजोर परिणाम देने वाला माना गया है। इसलिए साल की शुरुआत से 3 जून और 20 अक्टूबर के बाद के समय में गृहस्थ मामलों में भी तुलनात्मक रूप से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी लेकिन पारिवारिक मामलों की तुलना में गृहस्थ मामले में ज्यादा अच्छे परिणाम रह सकते हैं।

बृहस्पति ग्रह भी साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक पहले भाव में रहेंगे जो गृहस्थ मामलों में कोई प्रत्यक्ष प्रभाव तो नहीं डालेंगे लेकिन आपके प्रथम भाव में बैठकर आपकी सोच को तुलनात्मक रूप से बेहतर करके आपके गृहस्थ जीवन को भी बेहतर करने का काम करेंगे। वहीं 25 जनवरी से 26 जून के बीच बृहस्पति ग्रह द्वादश भाव में रहेंगे। वैसे तो बृहस्पति के द्वादश भाव में प्लेसमेंट को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन बृहस्पति पंचम दृष्टि से आपके गृहस्थ भाव अर्थात चतुर्थ भाव को देखेंगे; जो गृहस्थ जीवन में किसी ने किसी तरह से अनुकूलता बनाने का काम करेंगे। सीधे शब्दों में कहा जाए तो बृहस्पति इस अवधि में भी आपके गृहस्थ जीवन को बेहतर करना चाहेंगे। 26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति पुन: पहले भाव में रहेंगे और किसी न किसी तरह से आपके गृहस्थ जीवन को सपोर्ट करेंगे।

26 नवंबर के बाद बृहस्पति की स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी जो हर मामले में अच्छा करेंगे। तो स्वाभाविक है कि गृहस्थ मामले में भी अच्छा करेंगे। इस तरह से हम पाते हैं कि बृहस्पति किसी न किसी प्रकार से आपके गृहस्थ जीवन को अच्छा रखना चाहेगा। राहु का प्रभाव किसी भी तरह से नकारात्मक नहीं है। केतु की स्थिति को जरूर कमजोर कहा जाएगा। वहीं मंगल सिर्फ तीन भागों में अनुकूल परिणाम देने वाला माना गया है। इस लिहाज से देखा जाए तो मंगल के परिणाम कमजोर रहेंगे लेकिन क्योंकि मंगल हर मामले में ही सिर्फ तीन भावों में ही अच्छे परिणाम दे पाता है लिहाजा इस मामले में भी अन्य ग्रहों की स्थितियों के साथ मंगल के प्रभाव को देखें तो वह एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। फिर भी मंगल जिन टाइम अवधि में सबसे कमजोर परिणाम दे सकते हैं उनकी चर्चा कर देनी जरूरी है।

मंगल 9 मार्च 2027 से 26 अप्रैल 2027 के बीच कर्क राशि में रहेंगे। उस समय अवधि में गृहस्थ जीवन का अपेक्षाकृत अधिक ख्याल रखना जरूरी रहेगा। वहीं 5 जुलाई 2027 से 24 अगस्त 2027 के बीच मंगल दूसरे भाव में रहेंगे। तब पारिवारिक जीवन का अपेक्षाकृत अधिक ख्याल रखना जरूरी रहेगा। तो सीधे शब्दों में कहा जाए तो यह साल पारिवारिक एवं गृहस्थ मामलों में मिले जुले परिणाम दे सकता है। तुलना करें तो पारिवारिक मामलों की तुलना में गृहस्थ जीवन ज्यादा अच्छा रहने की योग बन रहे हैं।

सिंह राशिफल 2027: भूमि, भवन, वाहन सुख

सिंह राशि वालों, भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में यदि प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो लगभग कोई भी ग्रह प्रत्यक्ष रूप से कोई दुष्प्रभाव नहीं डाल रहे हैं लेकिन शनि के गोचर को अष्टम भाव में खराब माना गया है और लगभग सभी मामलों में खराब माना गया है। शनि साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक अष्टम भाव में रहेंगे यह शनि की ढैया वाली स्थिति मानी जाती है। वहीं इसके बाद शनि ग्रह 20 अक्टूबर के बाद पुन: अष्टम भाव में रहेंगे। यह टाइम अवधि भूमि, भवन और वाहन तीनों मामलों में रिस्क लेने का नहीं है।

विशेषकर वाहन इत्यादि बहुत ही सावधानी से चलने की जरूरत पड़ेगी। राहु की प्लेसमेंट की अच्छी स्थिति वाली है। लिहाजा वह हर मामले में अच्छा सपोर्ट देगा। स्वाभाविक है कि भूमि, भवन, वाहन से संबंधित मामलों में भी राहु सपोर्ट देगा लेकिन केतु की स्थिति अच्छी नहीं है। जो लोग केतु की पंचम दृष्टि को मानते हैं उनके अनुसार तो यह भूमि, भवन और वाहन वाले मामले में प्रत्यक्षत: अड़चने या परेशानी देने का काम कर सकता है। तो ऐसी स्थिति में इस वर्ष यदि भूमि, भवन और वाहन को लेकर कोई रिस्क नहीं लेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। विशेषकर विवादित जमीन या प्रॉपर्टी बिल्कुल भी नहीं खरीदनी है।

पुराने वाहन की खरीदारी से भी बचना जरूरी रहेगा। यदि खरीदना बहुत जरूरी हो तो किसी जान पहचान वाले से खरीदें। जहां कमी आने पर आप शिकायत कर सकें या उसकी वापसी भी कर सकें। बृहस्पति का गोचर इस मामले में भी आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे रहा है, यह एक अनुकूल बिंदु है। आपके चतुर्थेश मंगल तो केवल तीन भावों में अच्छे परिणाम देते हैं। बाकी के भाव में मंगल औसत या फिर कमजोर परिणाम देते हैं। आपके लिए मंगल की सर्वाधिक कमजोर स्थिति होगी जब मंगल आपके द्वादश भाव में नीच अवस्था में रहेंगे और राहु केतु के प्रभाव में रहेंगे। यह स्थिति 9 मार्च 2027 से लेकर 26 अप्रैल 2027 के बीच रहेगी। इस बीच में भूमि, भवन, वाहन से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से बचेंगे तो परिणाम ज्यादा अच्छे रहेंगे।

बात की जाए शुक्र के गोचर की तो शुक्र का गोचर इन मामलों में अधिकांश समय आपको लाभ देना चाह रहा है। इस तरह से सभी स्थितियों परिस्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो साल 2027 आपके लिए भूमि, भवन और वाहन का इंतजाम तो करेगा लेकिन इन मामलों में सावधानी की भी जरूरत रहेगी। धैर्य के साथ चिंतन मंथन करने के बाद किसी विश्वासपात्र से आप इन मामलों में डील करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। वैसे रिस्क नहीं लेंगे तो और ज्यादा अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वालों के लिए उपाय

  • चांदी का एक चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने साथ रखें।
  • नियमित रूप से गणेश जी का पूजन अर्चन करें।
  • बहते हुए शुद्ध जल में प्रत्येक शनिवार के दिन आठ बादाम बहाएं।

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल के माध्यम से सिंह राशि वाले अपने आने वाले साल 2027 के बारे में जानकर, अच्छे बुरे समय को पहचान कर साल को और बेहतर बना सकेंगे। आपका आने वाला साल बहुत मंगलमय हो। भगवती आप सबका कल्याण करें।

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 2027 में सिंह राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी?

सेहत सामान्य रहने के संकेत हैं, लेकिन कुछ समय के दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

2. 2027 में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

2027 में आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं।

3. 2027 में सिंह राशि वालों का करियर कैसा रहेगा?

करियर में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान कुछ चुनौतियां आएंगी, तो वहीं आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer