तुला राशिफल 2027 (Tula Rashifal 2027)
एस्ट्रोसेज ए.आई. के “तुला राशिफल 2027” के इस लेख के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि साल 2027 आपके लिए यानी कि “तुला राशि” वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा? तुला राशि के वार्षिक राशिफल 2027 के माध्यम से आप जान पाएंगे कि यह साल आपके स्वास्थ्य और शिक्षा पर किस तरह से प्रभाव डाल सकता है? आपको आपके व्यापार या फिर नौकरी में किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं?
इतना ही नहीं इस राशिफल के माध्यम से आप यह भी जान सकेंगे कि साल 2027 आपके आर्थिक मामलों, प्रेम, सगाई, विवाह, वैवाहिक जीवन, घर गृहस्थी, भूमि भवन वाहन इत्यादि के लिए कैसा रहने वाला है? इसके अलावा हम इस राशिफल में आपको उपाय भी बताएंगे जिन्हें करके आप अपने 2027 को और भी बेहतर बना सकेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि तुला राशि वाले लोगों के लिए तुला राशिफल 2027 क्या भविष्यवाणी कर रहा है?
Read in English - Libra Horoscope 2027
2027 में क्या बदलेगी आपकी किस्मत? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल पर करें बात और जानें सबकुछ
तुला राशिफल 2027: स्वास्थ्य
तुला राशि वालों, आपके स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से यदि इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों की बात की जाए तो शनि का गोचर इस वर्ष आपके छठे एवं सातवें भाव में रहने वाला है। एक ओर जहां शनि के गोचर को छठे भाव में अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है तो वहीं सातवें भाव में खराब परिणाम देने वाला माना जाएगा। यानी साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक शनि ग्रह का गोचर स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे परिणाम देगा। तो वहीं 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि स्वास्थ्य को लेकर कमजोरी या खराब परिणाम दे सकता है जबकि केतु का गोचर स्वास्थ्य के लिए मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है।
वहीं बृहस्पति के गोचर को देखें तो बृहस्पति का गोचर स्वास्थ्य के लिहाज से औसत से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है। क्योंकि बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक आपके लाभ भाव में हैं, यह बहुत अनुकूल स्थिति कही जाएगी। वहीं 25 जनवरी से 26 जून तक बृहस्पति दशम भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे, वैसे तो दशम भाव में बृहस्पति के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन छठे भाव के स्वामी का उच्च का होना और छठे भाव को देखना रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत देने का काम करेगा। फलस्वरूप यदि कोई रोग उत्पन्न भी होगा तो वह जल्दी ही ठीक हो जाएगा।
वहीं 26 जून के बाद बृहस्पति पुनः आपके लाभ भाव में पहुंच जाएंगे और यहां पर 26 नवंबर तक रहेंगे। यह अवधि सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकती है। 26 नवंबर के बाद बृहस्पति के परिणाम स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ हद तक कमजोर रह सकते हैं। हालांकि यहां पर बृहस्पति छठे भाव के स्वामी होकर छठे भाव को देखेंगे। इसलिए बृहस्पति के परिणामों को नकारात्मक नहीं कहा जाएगा लेकिन हो सकता है कि बृहस्पति उतना सपोर्ट न कर पाएं जितने की आपको जरूरत रहे। कहने का तात्पर्य यह है कि शनि साल के आधे से थोड़ा ज्यादा समय स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेंगे। बृहस्पति साल के अधिकांश समय अनुकूल रहेंगे।
राहु के परिणाम सामान्य तौर पर विरुद्ध या कमजोर रह सकते हैं। वहीं केतु के परिणाम मिले जुले रह सकते हैं। इस तरह से मेजर प्लैनेट्स आपके स्वास्थ्य को मिला-जुला रहने का संकेत कर रहे हैं लेकिन इस मिले-जुले में भी परिणाम एवरेज से बेहतर लेवल के रह सकते हैं। लग्न का स्वामी शुक्र साल के अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। तो वहीं छठे भाव के स्वामी होने के नाते बृहस्पति एवरेज से काफी हद तक बेहतर परिणाम देना चाह रहा है। आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य भी हर वर्ष की तरह औसत लेवल के परिणाम देना चाह रहा है।
ऐसे में परिणाम सामान्य तौर पर एवरेज से बेहतर लेवल के रह सकते हैं लेकिन जिन लोगों को मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं अर्थात जो लोग तनाव ग्रस्त रहते हैं, चिड़चिड़ा होते हैं या अन्य किसी तरह का अवसाद इत्यादि है; उन्हें इस वर्ष विशेष सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। जननांगों या गुप्तांगों से संबंधित कुछ परेशानियां भी कभी कभार परेशान कर सकती हैं। विशेषकर 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच स्वास्थ्य का अपेक्षाकृत अधिक ख्याल रखना होगा। क्योंकि यह वह समय अवधि जो कमर से निचले हिस्से के साथ-साथ हृदय आदि से संबंधित परेशानियां भी दे सकती है।
पेट की कुछ समस्याएं भी इस अवधि में देखने को मिल सकती हैं। बाकी आगे पीछे का समय सामान्य तौर पर कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आने देगा।
तुला राशिफल 2027: शिक्षा
तुला राशि वालों, शिक्षा के दृष्टिकोण से इस साल को देखा जाए तो इस साल के प्रमुख ग्रहों के गोचर का संकेत मिले-जुले परिणाम देने का मिल रहा है। सबसे पहले हम शनि के गोचर को देखें तो शनि का गोचर साल के आधे से थोड़ा अधिक समय अर्थात लगभग 7 महीने अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। राहु का गोचर पूरे वर्ष ही प्रतिकूल या कमजोर परिणाम दे सकता है। केतु का गोचर मिले-जुले परिणाम देना चाह रहा है। तो वहीं बृहस्पति का गोचर औसत से काफी हद तक बेहतर परिणाम देना चाह रहा है। खासकर साल के लगभग 6 महीने बृहस्पति के परिणाम काफी अच्छे तो वहीं लगभग 5 महीने बृहस्पति के परिणाम औसत से बेहतर रह सकते हैं।
वहीं लगभग एक से सवा महीने की टाइम अवधि में बृहस्पति के परिणाम शिक्षा के मामले में कमजोर रह सकते हैं। हालांकि उस अवधि में भी यानी की 26 नवंबर के बाद के टाइम अवधि में भी बृहस्पति विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम दे सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रमुख ग्रहों के गोचर शिक्षा के मामले में औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं। चतुर्थ एवं पंचम भाव के स्वामी होने के नाते शनि ग्रह साल के लगभग 7 महीने अच्छे परिणाम देंगे।
प्रतिस्पर्धात्मक मामलों में बृहस्पति भी एवरेज से काफी हद तक बेहतर परिणाम देना चाह रहे हैं। उच्च शिक्षा के कारक होने के नाते भी बृहस्पति के परिणाम औसत से बेहतर ही रहेंगे। वहीं प्राथमिक शिक्षा का कारक बुध भी औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। कुल मिलाकर सभी ग्रहों की स्थितियां औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रही हैं। सिर्फ राहु ग्रह ही ऐसा है जो आपके कंसंट्रेशन को बिगड़ने का काम कर सकता है और यह अन्य ग्रहों के परिणामों को भी प्रभावित कर सकता है। यानी की अधिकांश ग्रह औसत से बेहतर लेवल पर आपके परिणाम को ले जाना चाह रहे हैं लेकिन राहु जब कंसंट्रेशन ही नहीं बनने देगा तो परिणाम कमजोर भी रह सकते हैं।
अतः अपने सब्जेक्ट पर फोकस बनाने के लिए बार-बार प्रयत्न करना जरूरी रहेगा। विशेषकर 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच जब आपके चतुर्थ एवं पंचम भाव के स्वामी शनि नीच अवस्था में रहेंगे, उस समय आपकी पढ़ाई का स्तर कमजोर न होने पाए इस बात का पूरा ख्याल रखना जरूरी रहेगा। बाकी आगे पीछे के समय में निरंतर किए गए प्रयास को अच्छी सफलता भी मिल सकेगी।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
तुला राशिफल 2027: व्यापार
तुला राशि वालों, व्यापार व्यवसाय की दृष्टिकोण से सबसे पहले हम प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखेंगे तो इस मामले में शनि ग्रह की स्थिति साल के 7 महीने औसत रहेगी, वहीं लगभग 5 महीने खराब रह सकती है। यानी शनि का संकेत यही है कि व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ा प्रयोग करना ठीक नहीं रहेगा। राहु का गोचर भी मन में जल्दबाजी या उन्माद के भाव देने का काम कर सकता है। फलस्वरूप कोई गलत डिसीजन भी हो सकता है। जिसके कारण व्यापारिक नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में बेहतर तो यही रहेगा की कोई नया प्रयोग न किया जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
केतु का गोचर कठिन श्रम करने वाले लोगों को अनुकूल परिणाम भी देगा। ऐसे में केतु से आप मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। बृहस्पति का गोचर औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देगा। यानी सभी परिणामों को मिलाकर देखा जाए तो परिणाम औसत से कमजोर भी रह सकते हैं। क्योंकि इकलौता बृहस्पति ही है जो एवरेज से बेहतर लेवल तक जा रहा है। अधिकांश प्रमुख ग्रहों के परिणाम औसत से कमजोर या विरुद्ध भी जाते हुए प्रतीत हो रहे हैं।
व्यापार का कारक ग्रह बुध औसत से बेहतर लेवल की परिणाम देना चाह रहा है। तो वहीं सप्तम भाव के स्वामी मंगल भी साल के टोटल टाइम अवधि में मिलाकर देखा जाए तो यह भी आपको औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। सभी ग्रहों की स्थितियों को मिलाकर देखें तो यह साल व्यापार व्यवसाय के मामले में रिस्क न लेने का संकेत कर रहा है। इस साल को बहुत अच्छा तो नहीं कहा जाएगा। अलबत्ता धैर्य पूर्वक काम करने वाले अनुभवी लोगों को संतोषप्रद परिणाम मिल सकेंगे। शनि का गोचर 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच में खराब है। उस बीच में कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेना ठीक नहीं रहेगा।
इसके अलावा मंगल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 9 मार्च से 26 अप्रैल के बीच भी कोई व्यापारिक रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। यानी इन टाइम अवधि में सावधानीपूर्वक निर्वाह करके आप व्यापारिक नुकसान होने से बचा सकेंगे। धैर्य पूर्वक किए गए निर्णय संतोषप्रद परिणाम देने का काम करेंगे।
तुला राशिफल 2027: नौकरी
तुला राशि वालों, यदि हम आपकी नौकरी के संदर्भ में प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखें तो सबसे पहले शनि के पास चलते हैं। साल की शुरुआत में शनि का गोचर आपके छठे भाव में रहेगा जो सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाहेगा लेकिन शनि यहां पर सिर्फ 3 जून तक रहेंगे। 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर के बीच शनि ग्रह सप्तम भाव में चले जाएंगे। वैसे तो सप्तम भाव में गोचर करते हुए शनि नौकरी के मामले में कोई बड़ी दखल नहीं देंगे लेकिन शनि को नौकर ग्रह माना गया है और शनि 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच नीच अवस्था में रहेगा।
ऐसे में आपको अपनी पद, प्रतिष्ठा, इमेज और ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आपकी जो रेपुटेशन है; उसको लेकर सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। यानी इस अवधि में परिणाम खराब नहीं होंगे लेकिन सजग या सचेत रहने की जरूरत पड़ेगी। लापरवाही की स्थिति में परिणाम खराब हो सकते हैं। 20 अक्टूबर के बाद शनि पुन: छठे भाव में चले आएंगे और आपको अच्छे परिणाम देने लगेंगे। यानी शनि ग्रह साल के लगभग 7 महीने नौकरी में अच्छे परिणाम देना चाह रहे हैं। राहु ग्रह का गोचर लगभग हर मामले में ही कमजोर है। लिहाजा नौकरी के मामले में भी वह सपोर्ट नहीं करेगा। कभी कभार मति भ्रम की स्थिति दे सकता है या कंसंट्रेशन को बिगाड़ सकता है। फलस्वरूप अपना टारगेट अचीव करने में आपको कुछ कठिनाइयां रह सकती है।
केतु का गोचर भी मिले-जुले परिणाम देकर कभी अच्छे तो कभी कमजोर परिणाम दिलाना चाहेगा। वहीं बृहस्पति का गोचर पूरे वर्ष में मिलाकर औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। तो इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो यही कहा जाएगा कि व्यापार व्यवसाय की तुलना में नौकरीपेशा लोग इस वर्ष काफी अच्छे परिणाम प्राप्त करने वाले हैं लेकिन फिर भी राहु की स्थिति और 5 महीने शनि की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने काम को निष्ठा पूर्वक करना है। काम में लापरवाही नहीं बरतनी है और एक साथ एक से अधिक काम नहीं करने हैं।
आप जिस काम को कर रहे हैं, आपका ध्यान सिर्फ और सिर्फ उसी काम पर रहना चाहिए। तभी जाकर बात बन पाएगी। छठे भाव के स्वामी होने के नाते भी बृहस्पति पूरे वर्ष में औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं, यह अनुकूल बात है। यानी सभी स्थितियां नौकरी के मामले में कुछ कठिनाइयों के बाद अच्छे परिणाम मिलने का संकेत कर रहे हैं।
देखा जाए तो सिर्फ 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच में ही आपको अपेक्षाकृत अधिक सचेत या सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। आगे पीछे के समय में थोड़ी सी जागरूकता भी अच्छे परिणाम दिलाने का काम करती रहेगी।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशिफल 2027: आर्थिक भविष्य
तुला राशि वालों, आर्थिक मामलों के लिए सबसे पहले हम प्रमुख ग्रहों के गोचर पर विचार करेंगे तो इस वर्ष शनि ग्रह का गोचर आर्थिक मामले में भले यह प्रत्यक्ष रूप से कोई प्रभाव नहीं डाल रहा है लेकिन कार्यक्षेत्र के मामले में डाल रहा है और कार्यक्षेत्र का प्रभाव अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। तो स्वाभाविक है कि 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच कार्य क्षेत्र प्रभावित रह सकता है। विशेष कर व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों का कार्यक्षेत्र प्रभावित कर सकता है। अतः उनकी अर्थव्यवस्था भी प्रभावित रह सकती है।
उसके आगे पीछे के समय में शनि आर्थिक मामलों में कोई नुकसान नहीं देंगे बल्कि अपने लेवल पर सपोर्ट ही करेंगे। राहु का गोचर प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक मामले में कोई दखल नहीं दे रहा है लेकिन अचल संपत्ति के मामले में वह परेशानियां देने का काम कर रहा है। अतः अचल संपत्ति में, भूमि भवन इत्यादि में धन लगाने का जोखिम नहीं उठाएंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। क्योंकि ऐसा करने की स्थिति में अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। वहीं केतु का गोचर आर्थिक मामले में मिले-जुले परिणाम देना चाहेगा। बृहस्पति का गोचर औसत से काफी हद तक बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। यानी प्रमुख ग्रहों के गोचर को देखा जाए तो वो आर्थिक मामले में रिस्क न लेने की स्थिति में एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं।
लाभ भाव के स्वामी सूर्य साल में सिर्फ चार महीने ही अच्छे परिणाम देते हैं। बाकी में सूर्य के परिणाम औसत या फिर कुछ हद तक कमजोर भी रहते हैं। यानी कि साल के लगभग 3 महीने कमजोर तो वहीं बाकी के समय में औसत रहता है। वहीं धन भाव के स्वामी मंगल की स्थिति को देखें तो मंगल सिर्फ तीन भावों में अच्छे परिणाम देते हैं बाकी मंगल के परिणाम कमजोरी या फिर औसत रह सकते हैं। मंगल ग्रह किन-किन टाइम अवधि में खराब परिणाम देंगे, उसकी चर्चा कर लेते हैं जिससे उस टाइम अवधि में आप संचित धन को लेकर किसी भी तरीके का रिस्क न लें साथ ही साथ बचत के मामले में भी सचेत रहें। मंगल का गोचर 9 मार्च से 26 अप्रैल के बीच कमजोर रहेगा।
हालांकि मंगल दशम भाव में रहकर बलवान तो रहेंगे लेकिन नीच अवस्था में होने के कारण आर्थिक रूप से रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। विशेष कर जमा पूंजी को लेकर रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। क्योंकि यह समय अवधि व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी अच्छी नहीं है। अतः व्यापार व्यवसाय में भी संचित धन लगाना रिस्क भरा काम हो सकता है। अतः बहुत सूझबूझ के साथ निर्णय लेना जरूरी रहेगा। इसके अलावा 5 जुलाई से 24 अगस्त के बीच में संचित धन को लेकर सचेत रहना समझदारी का काम होगा। बाकी आगे पीछे के समय में मंगल के परिणाम सामान्य तौर पर औसत लेवल के रहेंगे।
आर्थिक मामलों के लिए मंगल के द्वारा सर्वोत्तम परिणाम 18 नवंबर से 27 दिसंबर के बीच दिए जाएंगे। यानी इस बीच में आप संचित धन को बेहतर जगह लगा सकेंगे। इस तरह से सभी स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो आर्थिक मामले में आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम मिल रहे हैं। बस बचाए हुए धन को लेकर जोखिम भरा निवेश नहीं करना है।
तुला राशिफल 2027: प्रेम संबंध
तुला राशि वालों, प्रेम संबंध के मामले में सबसे पहले हम इस वर्ष के प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखते हैं तो शनि ग्रह जो आपके पंचम भाव यानी प्रेम भाव के स्वामी है; साल की शुरुआत से लेकर 3 जून तक आपके छठे भाव में रहेंगे। छठे भाव में शनि के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। हालांकि पंचम भाव के स्वामी का छठे भाव में जाना, आर्गुमेंट इत्यादि करवा सकता है लेकिन फिर भी शनि के परिणाम नकारात्मक नहीं रहेंगे। भले ही छोटे-मोटे अरगुमेंट्स हों लेकिन प्रेम बना रहेगा लेकिन 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर के बीच पंचम भाव के स्वामी शनि नीच अवस्था में रहेंगे, यह अनुकूल स्थिति नहीं है। हालांकि इस प्रतिकूलता में भी एक अनुकूलता छिपी हुई है कि पंचम भाव का स्वामी शनि सप्तम भाव में जाएगा। यानी ऐसे लोग जो प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं और अपने प्रेम को लेकर सीरियस है; शायद उन्हें इस अवधि में कुछ परेशानियों के बाद ही सही लेकिन अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।
यानी कि लव मैरिज के लिए की जा रही कोशिश कामयाब भी हो सकती है लेकिन यह आसान नहीं रहेगा। कठिनाई के बाद ही सही इसमें अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। राहु का गोचर मन में संदेह देने का काम कर सकता है और संदेह प्रेम का शत्रु होता है। ऐसे में यदि इस वर्ष अच्छे परिणाम की उम्मीद आप रख रहे हैं तो आपसी संदेश से बचने की सलाह आपको दी जाती है। केतु का गोचर प्रेम संबंध के मामले में कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं डालेगा। बृहस्पति का गोचर आपको औसत से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है। यानी प्रमुख ग्रहों के गोचरों को देखा जाए तो आपसी संदेश से बचने की स्थिति में और सीरियसली प्रेम करने की स्थिति में अच्छे परिणाम देने का संकेत कर रहे हैं। प्रेम का कारक शुक्र भी साल के अधिकांश समय आपके फ़ेवर के परिणाम देना चाह रहा है।
यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो इस वर्ष आपकी लव लाइफ ठीक-ठाक रहेगी, एवरेज से बेहतर लेवल की रहेगी। परिणाम और भी अच्छे हो सकते हैं, बस आपसी संदेह से बचने की जरूरत रहेगी और प्रेम को लेकर सीरियस रहने की जरूरत रहेगी। टाइम पास करने वाले लोगों को परेशानियां रह सकती है। विशेषकर 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच में टाइम पास करने वाले लोग परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। उनके ब्रेकअप इत्यादि हो सकते हैं लेकिन सीरियस लव करने वाले लोगों को उस टाइम अवधि में भी अच्छे परिणाम मिलते रहेंगे।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
तुला राशिफल 2027: विवाह एवं वैवाहिक जीवन
तुला राशि वालों, सबसे पहले हम आपके विवाह की स्थिति को देखते हैं कि विवाह को लेकर इस वर्ष के प्रमुख ग्रह क्या संकेत कर रहे हैं। इस वर्ष शनि ग्रह का गोचर विवाह के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है। यद्यपि जिनकी दशाएं अनुकूल हैं, विवाह के योग बने हुए हैं; उनके लिए शनि का गोचर भी सपोर्ट करेगा लेकिन व्यवधान देने का काम भी करेगा। विशेषकर 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनि जब सप्तम भाव में रहेंगे तो ये परेशानियां देने का काम करेंगे। हालांकि सप्तम भाव से शनि का संबंध बनने की स्थिति में बहु प्रतीक्षित विवाह होते भी हैं।
यानी कि जिन लोगों का विवाह लंबे समय से प्रयास के बावजूद भी नहीं हो रहा था, दशाएं अनुकूल हैं तो यह गोचर फ़ेवर करेगा लेकिन परेशानियों तब भी रह सकती हैं। यानी कुछ न कुछ अड़चने आएंगी लेकिन विवाह हो जाएगा। उसके आगे पीछे के समय में शनि देव विवाह करवाने के मामले में कोई विशेष प्रभाव नहीं डालेंगे। यानी न तो अच्छे परिणाम देंगे न ही खराब परिणाम देंगे। हो सकता है ऐसे में विवाह को लेकर मन में कसम की स्थिति रहे। यदि किसी अपरिचित से विवाह हो रहा है तो ससुराल पक्ष को लेकर मन में कोई संदेह रह सकता है। केतु का गोचर विवाह के मामले में प्रत्यक्षत: कोई प्रभाव नहीं डाल रहा है। वहीं बृहस्पति का गोचर साल के लगभग 5 महीने विवाह के मामले में अच्छी मदद करना चाह रहा है।
विशेषकर साल की शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक बृहस्पति लाभ भाव में होकर सप्तम भाव को देखेंगे। ये सगाई और विवाह से संबंधित मामलों के लिए अनुकूल स्थिति कही जाएगी। 25 जनवरी से 26 जून के बीच में बृहस्पति उच्च अवस्था में रहेंगे लेकिन विवाह के मामले में कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं डालेंगे। यानी बृहस्पति के परिणाम न तो फ़ेवर के रहेंगे न ही विरुद्ध। ऐसी स्थिति में यदि बात पहले से पक्की हो चुकी है तो बात आगे बढ़ सकेगी लेकिन नए सिरे से शायद कोई बड़ा प्रभाव देखने को न मिले।
26 जून से 26 नवंबर के बीच बृहस्पति के परिणाम पुनः अनुकूल रहेंगे। इस बीच में विवाह से संबंधित बातें आगे बढ़ेगी और अनुकूल परिणाम मिलेंगे। शुक्र का गोचर भी इन तमाम मामलों में आपका अच्छा सपोर्ट करेगा। क्योंकि शनि सगाई की स्थान के स्वामी है। अतः 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच में पंचम सप्तम का कनेक्शन रहेगा जो कुछ व्यवधान के बाद सगाई विवाह इत्यादि के मामले में अच्छा सपोर्ट करेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह साल बीच-बीच में विवाह के योग निर्मित करेगा।
यद्यपि सगाई और विवाह में कुछ कठिनाइयां देखने को मिलेगी लेकिन अंतत: दिल से प्रयास करने वाले लोगों को सफलता भी मिलेगी। यानी विवाह संभव हो सकेगा। वहीं वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो पूरे वर्ष तो नहीं लेकिन 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच शनिदेव नीच अवस्था में सप्तम भाव में रहेंगे जो वैवाहिक जीवन में परेशानियां देने का काम कर सकते हैं। उसके आगे पीछे के समय में शनि किसी भी तरीके का व्यवधान नहीं देंगे और बृहस्पति एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देंगे; जो दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनाने का काम करेंगे।
कभी-कभार राहु कुछ मामलों में गलतफहमियां देकर अरगुमेंट विवाद इत्यादि करवा सकता है। गृहस्थी को लेकर भी कुछ अरगुमेंट्स हो सकते हैं लेकिन ओवरऑल आपको 3 जून से 20 अक्टूबर के अलावा कोई बड़ी परेशानी देखने को नहीं मिलेगी। सिर्फ इसी टाइम अवधि में विशेष सचेत रहने की आवश्यकता रहने वाली है।
तुला राशिफल 2027: पारिवारिक व गृहस्थ जीवन
तुला राशि वालों, सबसे पहले हम पारिवारिक मामलों की बात करेंगे तो शनि का गोचर छठे भाव में रहेगा| साथ ही साथ सातवें में भाव में रहेगा। इन दोनों ही स्थितियों में शनि दूसरे भाव पर कोई प्रभाव नहीं डालेगा। शनि के गोचर को पारिवारिक मामलों के लिए सामान्य तौर पर अच्छा माना जाएगा। फिर भी 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच संबंधों का विशेष ख्याल रखेंगे तो परिणाम और भी अच्छे हो सकेंगे। राहु का गोचर चतुर्थ भाव में है जो किसी कारण से मन को भिन्न कर सकता है। और मन की चिंता के कारण पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियां रह सकती है।
यानी यदि परिजनों पर संदेह नहीं करेंगे और एक दूसरे से प्रसन्न मन से मिलेंगे तो राहु भी पारिवारिक मामलों में परेशानी नहीं देगा। केतु भी सामान्य तौर पर कोई परेशानी नहीं देगा। बृहस्पति भी कोई परेशानी नहीं देगा बल्कि बृहस्पति बीच-बीच में आपको अच्छा सपोर्ट भी दे सकता है। साल के 10 महीने बृहस्पति पारिवारिक मामलों में अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। यानी पारिवारिक मामलों के लिए प्रमुख ग्रहों के गोचर ज्यादातर समय अच्छे परिणाम देने का संकेत कर रहे हैं। बस आपसी संदेह से बचना है और एक दूसरे से प्रसन्नतापूर्वक मिलना है। मंगल के कुछ टाइम अवधि कमजोर हैं सिर्फ उन्हीं टाइम अवधि में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। जैसे की 9 मार्च 2017 से 26 अप्रैल 2027 के बीच में मंगल नीच अवस्था में रहेंगे।
इस बीच में पारिवारिक विवाद उत्पन्न न होने पाएं, इस बात का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। बाकी आगे पीछे के समय में परिणामों की बात करें तो इस मामले में साल कमजोर परिणाम दे सकता है। चतुर्थ भाव में राहु का गोचर पूरे वर्ष रहेगा, केतु का गोचर भी कहीं न कहीं चतुर्थ भाव पर प्रभाव डालता रहेगा लेकिन साल के 5 महीने गृहस्थ मामलों में कमजोर परिणाम दे सकता है क्योंकि चतुर्थ भाव का स्वामी शनि 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच नीच अवस्था में रहेगा और नीच अवस्था में जाकर दशम दृष्टि से चतुर्थ भाव को देखेगा भी यानी इस बीच में गृहस्थ जीवन विशेष तौर पर कमजोर रह सकता है।
आगे पीछे के समय में स्थितियां नियंत्रण में भी रह सकती हैं। यानी स्थितियां पूरी तरह से नियंत्रण में भले न रहें लेकिन काफी हद तक विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। भले ही सब कुछ ठीक न रहे लेकिन काफी कुछ ठीक किया जा सकेगा लेकिन 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच गृहस्थ जीवन में विशेष सावधानी से काम लेने की आवश्यकता रहेगी।
तुला राशिफल 2027: भूमि, भवन, वाहन सुख
तुला राशि वालों, पहली नजर में देखें तो यह साल भूमि, भवन और वाहन सुख के लिए अनुकूल नजर नहीं आ रहा है क्योंकि इन तीनों मामलों का विचार कुंडली के चतुर्थ भाव से किया जाता है और चतुर्थ भाव में राहु का गोचर पूरे वर्ष रहेगा। केतु का प्रभाव भी चतुर्थ भाव पर माना जाएगा। इन मामलों में किसी भी प्रकार का रिस्क बिल्कुल भी नहीं लेना है। किसी भी प्रकार की विवादित प्रॉपर्टी नहीं खरीदनी और प्रॉपर्टी के मामले में किसी पर भी ब्लाइंड फेथ भी नहीं करना है। प्रॉपर्टी से रिलेटेड जो भी डॉक्यूमेंट्स हैं, उन्हें कंप्लीट रखना है। यदि कोई डॉक्यूमेंट किसी भी सरकारी विभाग से लेना है तो उसे लास्ट टाइम से पहले पहले लाने का प्रयास करें।
आखिरी वक्त पर जाने की स्थिति में कोई परेशानी देखने को मिल सकती है। इसमें भी 3 जून से लेकर 20 अक्टूबर के बीच जब चतुर्थ भाव का स्वामी शनि नीच अवस्था में सप्तम भाव में रहेगा तब तो किसी भी प्रकार की खरीदारी न करने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे। न भूमि की न भवन की और न ही वाहन की। शुक्र का गोचर साल के अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देता है तो वह बीच-बीच में ऐसे योग संयोग बनाएगा जहां आप वाहन इत्यादि खरीददारी करने का प्लान बना सकते हैं। वैसे यदि इस वर्ष कोई नया वाहन न लें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
पुराने वाहन को ही मेंटेन करें। उसी में ही सुख का अनुभव करें लेकिन यदि लेना बहुत जरूरी हो तो 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच के समय को छोड़कर आगे पीछे के समय में कोई अच्छा मुहूर्त देखकर आप वाहन ले सकते हैं लेकिन भूमि और भवन के मामले में पूरे वर्ष बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना है। 3 जून से 20 अक्टूबर के बीच में तो बिल्कुल भी नहीं देना है।
तुला राशि वालों के लिए उपाय
- शरीर के ऊपरी हिस्से में चांदी धारण करें।
- शारीरिक एवं मानसिक रूप से शुद्ध और पवित्र बने रहें।
- काली गाय की सेवा करें।
हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल के माध्यम से तुला राशि वाले अपने आने वाले साल 2027 के बारे में जानकर, अच्छे बुरे समय को पहचान कर साल को और बेहतर बना सकेंगे। आपका आने वाला साल बहुत मंगलमय हो। भगवती आप सबका कल्याण करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. 2027 में तुला राशि वालों की सेहत कैसी रहेगी?
सेहत सामान्य से बेहतर रह सकती है, लेकिन लापरवाही से बचना और नियमित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी होगा।
2. क्या 2027 में तुला राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी?
करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मेहनत और समझदारी से लिए गए फैसले आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे।
3. 2027 में तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने के संकेत हैं। आय बढ़ाने और धन लाभ के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






