बुध मिथुन राशि में मार्गी (24 जुलाई 2026)

बुध मिथुन राशि में मार्गी: बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध 24 जुलाई 2026 की रात 03 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध देव की मिथुन राशि में उपस्थिति बुद्धिमानी और तेज़ दिमाग का प्रतिनिधित्व करती है। यह तेज़ बुद्धि, संचार कौशल, विश्लेषण और तथ्यों को भी दर्शाते हैं। सरल शब्दों में कहें, तो यह बातचीत और खोज के माध्यम से जानकारी और तथ्य को एकत्रित करने के तरीके को नियंत्रित करते हैं। इनकी कृपा से जातक की बुद्धि सही तरीके से काम करती है क्योंकि बुध देव अपने ही स्वामित्व वाली मिथुन राशि में विराजमान होंगे जहाँ यह अनुकूल अवस्था में होते हैं। जब बुध ग्रह मिथुन राशि में बैठे होते हैं, तो जातक अपनी मानसिक क्षमताओं का उपयोग जैसे रिसर्च, सोच-विचारने, सवाल करने आदि कार्यों में पूरी तरह से कर सकता है, फिर अपनी बुद्धिमानी से प्राप्त की गई जानकारी को प्रभावशाली तरीके से दूसरों के सामने रख सकता है।

बुध मिथुन राशि में मार्गी 24 जुलाई 2026 को होने जा रहा है।

मिथुन राशि में बुध ग्रह के स्थित होने पर व्यक्ति में जिज्ञासा और किसी चीज़ या व्यक्ति के प्रति लगाव अपनी उच्चतम सीमा पर होता है। यह अवस्था आपको बेचैन करने का काम कर सकती है। साथ ही, आपके मन में कोई न कोई विचार चलता रहता है और किसी न किसी चीज़ में उलझे रहते हैं। बता दें कि बुध की मिथुन राशि में मौजूदगी जातक के मन को चंचल बना सकती है। ऐसे में, कभी-कभी यह जातक हद से ज्यादा सोचने के कारण खुद में उलझे हुए नज़र आ सकते हैं।

अगर आपकी कुंडली में बुध महाराज मिथुन राशि में विराजमान हैं, तो यह आपको उन सभी क्षेत्रों में सफलता प्रदान करते हैं जिनमें बुद्धि का इस्तेमाल होता है जैसे अंक गणित, सांख्यिकी, इकोनॉमिक्स, अकाउंटिंग, ज्योतिष, फिजिक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आदि। बुध के मिथुन राशि में बैठे होने से व्यक्ति की वाणी और लेखन क्षमता मज़बूत होती है और यह इनके लिए फायदेमंद साबित होती है। जर्नलिज्म और लॉ, ऐसे दो क्षेत्र हैं जो इस स्थिति को बहुत अच्छे से दर्शाते हैं। बता दें कि मिथुन राशि में बुध अपने विचारों को दूसरे के सामने रखने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

एस्ट्रोसेज एआई का यह आर्टिकल आपको “बुध मिथुन राशि में मार्गी ’ के माध्यम से जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों पर इसके प्रभाव के बारे में आपको विस्तारपूर्वक बताएगा। आइए अब हम बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं सभी 12 राशियों पर बुध मार्गी का प्रभाव।

To Read in English Click Here: Mercury Direct in Gemini

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

बुध मिथुन राशि में मार्गी: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध महाराज तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। सामान्य रूप से बुध ग्रह का तीसरे भाव में मार्गी होना शुभ परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। इसके परिणामस्वरूप, बुध मिथुन राशि में मार्गी आपके तीसरे भाव में होने से आपकी भाई-बहनों के साथ बहस हो सकती है। कभी-कभी यह डर या असुरक्षा की भावना भी आपको दे सकता है। हालांकि, आपको इस तरह की नकारात्मक परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन, आपको धन हानि हो सकती है क्योंकि गुरु ग्रह आपके धन भाव के स्वामी हैं और बुध इनके साथ मिथुन राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में, बुध पर बृहस्पति देव का प्रभाव रह सकता है।

बुध मिथुन राशि में मार्गी की अवधि में आपको परिवार के सदस्यों और अपने भाइयों के साथ मतभेद में पड़ने से बचना होगा। हालांकि, आपके लिए बेहतर होगा कि आप इन क्षेत्रों में सावधानी बरतें। अगर आप लोगों से प्रेम और विनम्रता से बात करेंगे, तो आपको निश्चित ही सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और छोटी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इस दौरान आप कुछ नए लोगों से मिल सकते हैं या फिर नए दोस्त बना सकते हैं।

मेष राशिफल 2026

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की कुंडली में बुध महाराज आपके दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं जो आपके दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी भी हैं। बता दें कि बुध ग्रह का दूसरे भाव में मार्गी होना सामान्य रूप से शुभ माना जाता है। साथ ही, बुध महाराज अपनी ही राशि में मौजूद होंगे और ऐसे में, यह आपके पक्ष में परिणाम देने की कोशिश करेंगे। यह जातक अपनी आर्थिक स्थिति के आधार पर ज्वेलरी, कपड़े और अन्य सामान खरीद सकते हैं। इस राशि के छात्रों का प्रदर्शन बुध मार्गी के दौरान शानदार रहेगा।

बुध मिथुन राशि में मार्गी की अवधि में आपका प्रदर्शन वाणी से जुड़े क्षेत्रों में विशेष रूप से अच्छा रहेगा। साथ ही, इस समय आपको अपनी मनपसंद चीज़ें खाने का भी मौका मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे से बात करेंगे जिससे आपके रिश्ते उनके साथ मज़बूत होंगे। आपका संचार कौशल दूसरों को भी प्रभावित करेगा।

वृषभ राशिफल 2026

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में बुध ग्रह आपके पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं जो आपके लग्न भाव में ही मार्गी हो रहे हैं। बुध अपनी ही राशि मिथुन में विराजमान होंगे और इन पर गुरु ग्रह का प्रभाव भी होगा। लेकिन, बता दें कि सामान्य रूप से बुध का लग्न भाव में मार्गी होना बहुत शुभ नहीं माना जाता है, फिर भी यह आपको काफ़ी हद तक सकारात्मक परिणाम देने की कोशिश करेंगे। किसी व्यक्ति की कुंडली के लग्न/पहले भाव में बुध ग्रह के बैठे होने से यह आपको कभी-कभी दूसरों को उकसाने या कठोर वाणी बोलने वाला बना सकते हैं।

बुध मिथुन राशि में मार्गी आपके पहले भाव में होंगे और इस भाव में बैठकर आपको धन हानि करवाने का काम कर सकते हैं। लेकिन, समझदारी और सावधानी बरतने के कारण आप अनावश्यक खर्च से बचकर अपनी आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, बुध देव कभी परिवार के साथ संबंधों को ख़राब करने या उनका अपमान करने की वजह से रिश्तों में दूरी लेकर आने के लिए जाने जाते हैं। जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि बुध पर गुरु ग्रह का प्रभाव होगा इसलिए आपको ऐसी किसी भी परिस्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरल शब्दों में कहें, तो अगर बुध का मिथुन राशि में गोचर अशुभ भी होगा, तब भी समझदारी से काम लेने पर आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशिफल 2026

कर्क राशि

कर्कराशि वालों की कुंडली में बुध देव आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्‍वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। बता दें कि बुध का बारहवें भाव में मार्गी होना आपको शुभ परिणाम देने में पीछे रह सकता है। साथ ही, बारहवें भाव का मज़बूत होना भी थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। हालांकि, बुध पर गुरु ग्रह का प्रभाव बना रहेगा जो आपके लिए शुभ कहा जाएगा। ऐसे में, बुध मिथुन राशि में मार्गी के दौरान अगर आप अच्छे से व्यवहार करेंगे और विनम्र बने रहेंगे, तो आप इनके नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं। बता दें कि जब यह बारहवें भाव में बैठे होते हैं, तो जातक अनावश्यक धन खर्च करते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, यह आपको धन हानि करवाने का काम भी कर सकता है।

बुध मिथुन राशि में मार्गी की अवधि में आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, परंतु गुरु ग्रह का प्रभाव आपको किसी तरह ही हानि नहीं होने देगा। इस दौरान शारीरिक और मानसिक परेशानियों के साथ-साथ महिलाओं से संबंधित कुछ विवाद भी जन्म ले सकते हैं। हालांकि, इस बात की संभावना कम है, लेकिन अगर आप ध्यान और योग करेंगे। साथ ही, आप अपने बड़े बुजुर्गों से सहायता लेंगे, तो आप इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं या फिर यह परेशानियां आएंगी ही नहीं। साथ ही, बुध मिथुन राशि में मार्गी होना पढ़ाई में बाधा पैदा कर सकता है, लेकिन मिथुन राशि में बुध और गुरु गढ़े के साथ बैठे होने के कारण छात्र मेहनत और लगन के बल पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क राशिफल 2026

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में यह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। जैसे कि हम जानते हैं कि बुध अपनी ही राशि मिथुन में पांचवें भाव के स्वामी गुरु ग्रह के साथ विराजमान हैं। ऐसे में, धन भाव में बुध का मार्गी होना आपको शुभ परिणाम देने का काम करेगा। बता दें कि बुध की यह स्थिति आपको जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में शानदार परिणाम प्रदान करेगी। आप हर काम को समझदारी और बुद्धिमानी के साथ करेंगे। इसके परिणामस्वरूप आपकी आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

जिन जातकों का अपना व्यापार है, वह इस अवधि में अच्छा-ख़ासा धन लाभ कमाएंगे। कुल मिलाकर, आपकी सेहत भी मज़बूत रहेगी। साथ ही, आपको हर कदम पर अपने दोस्तों और भाइयों का साथ मिलेगा। इसके अलावा, दोस्तों, बच्चों और प्रेम संबंधों से जुड़े मामलों में भी शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। इस प्रकार, हम कह सकते हैं कि बुध मिथुन राशि में मार्गी होकर आपको अनुकूल परिणाम प्रदान करेगा।

सिंह राशिफल 2026

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध देव आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं जो आपकी कुंडली में लग्न और कर्म भाव के भी स्वामी हैं। ऐसे में, बुध महाराज का दसवें भाव में मार्गी होना सामान्य रूप से आपको शुभ फल प्रदान कर सकता है। बुध अपनी राशि मिथुन में बैठे होंगे और ऐसा कहा जाता है कि लग्न भाव का स्वामी जब अपनी ही राशि में दसवें भाव में मौजूद होता है, तो इसे करियर के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

जिन लोगों का खुद का व्यापार होगा, वह अपने काम को बहुत अच्छे से करने में सक्षम होंगे और इसके परिणामस्वरूप, आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक जीवन में भी बुध की यह अवस्था आपके लिए फलदायी रहेगी क्योंकि यह आपको करियर के मार्ग में आगे लेकर जाएंगे। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ सकेंगे। बुध देव आपको प्रसिद्धि और सफलता के मार्ग पर लेकर जाएंगे। यह जातक व्यापार में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कन्या राशिफल 2026

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

तुला राशि

तुला राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह आपके भाग्य भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। बता दें कि बुध ग्रह आपके भाग्य भाव और बारहवें भाव के स्वामी हैं। जब बुध महाराज का नौवें भाव में गोचर होना सामान्य रूप से अनुकूल नहीं माना जाता है क्योंकि भाग्य भाव में बुध की स्थिति जीवन में दुर्भाग्य लेकर आने का काम कर सकती है।

ऐसे में, बुध का मिथुन राशि में मार्गी होना आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। ज्योतिष के अनुसार, नौवें भाव में बुध की स्थिति कभी-कभी आपके मान-सम्मान और धन में कमी का कारण बन सकता है। लेकिन, हर इंसान को इनके नकारात्मक परिणामों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके पीछे दो मुख्य कारण होते हैं, पहला अगर बुध आपके भाग्य भाव का स्वामी है और भाग्य भाव के स्वामी के रूप में यह अपने भी भाव में प्रवेश करते हैं, तब यह इस भाव को कमज़ोर बनाने के बजाय कमज़ोर कर देते हैं।

दूसरा कारण, बुध ग्रह गुरु देव के साथ बैठे होंगे धर्म और ज्ञान का कारक माना जाता है। अगर आप जीवन में सही मार्ग पर चलते हैं और दूसरों के प्रति आप अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे, तो आपको बुध नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बुध का मार्गी होना फलदायी साबित होगा। साथ ही, दान-पुण्य करने से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशिफल 2026

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध देव आपके आठवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं जो आपके आठवें भाव और लाभ भाव के भी स्वामी हैं। ऐसे में, बुध मिथुन राशि में मार्गी आपके आठवें भाव में होना आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। बता दें कि बुध देव की आठवें भाव में उपस्थिति को शुभ माना जाता है। इसके अलावा, बुध देव अपनी ही राशि में आठवें भाव में विराजमान होंगे और यह आपके लाभ भाव के स्वामी भी हैं। इसके परिणामस्वरू, बुध का मिथुन राशि में मार्गी होना आपको अच्छ-ख़ासा धन लाभ करवा सकता है। साथ ही, आपको कार्यों में अचानक से सफलता मिल सकती है। इसके अलावा, आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने की क्षमता को मज़बूत कर सकते हैं।

सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना आपको मान-सम्मान दिलाने का काम करेगा। साथ ही, आपको इस अवधि में आपको कोई शानदार नौकरी मिल सकती है। लेकिन, फिर भी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि शनि की दृष्टि आपकी वाणी पर रहेगी। मिथुन राशि में होने वाली वाणी के ग्रह बुध और ज्ञान के ग्रह गुरु की युति आपकी वाणी को नियंत्रण में रखेंगे। साथ ही, आपके दूसरे भाव के स्वामी बृहस्पति देव हैं जिनकी दृष्टि आपके दूसरे भाव पर होंगी। इसके अलावा, आपको वाणी को मधुर और विनम्र बनाए रखने का प्रयास करना होगा क्योंकि ऐसा करने से आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशिफल 2026

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध देव आपके सातवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं जो आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी भी हैं। बता दें कि सातवें भाव में बुध का गोचर शुभ नहीं माना जाता है। सबसे पहले हम बात करेंगे बुध की इस स्थिति से मिलने वाले परिणामों की, तो सातवें भाव में बुध देव के बैठे होने से आपका महिलाओं के साथ वाद-विवाद हो सकता है। यह आपको शारीरिक कष्ट देने का भी काम कर सकता है। साथ ही, आपको सरकार से जुड़े कामों में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको यात्रा और व्यापार दोनों में हानि उठानी पड़ सकती है जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में, आपको प्रतिकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि, आपको अपने जीवन पर इनका पूरा प्रभाव नहीं देखने को मिलेगा या फिर इस स्थिति का असर बहुत कम रह सकता है। जब बात है महिलाओं या रिलेशनशिप से जुड़े मामलों की, तो आपको बहुत विनम्र और समझदारी से व्यवहार करना होगा।

अगर आपके सामने वाला व्यक्ति आपकी बात पर नकारात्मक प्रतिक्रिया दें, तब भी आपको शांत रहने की सलाह दी जाती है। बता दें कि मिथुन राशि में बुध और गुरु ग्रह की युति आपके जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं होने देगी। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास मतभेदों और विवादों को रोकने का काम करेंगे। दूसरी तरफ, अगर आप योग का अभ्यास करेंगे, तो आपको किसी तरह के शारीरिक कष्टों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इस महीने के पहले भाग में सूर्य देव आपके छठे भाव में मौजूद होंगे। इसके फलस्वरूप, सरकार से जुड़े कामों में आपको किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, परन्तु महीने के मध्य में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। सरल शब्दों में कहें, तो इस समय आपके लिए सरकारी कामों में नियमों का पालन और अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा, जिससे आपको मिलने वाले परिणाम अशुभ रहेंगे। वहीं, इस अवधि में कॉमर्स, व्यापार और यात्रा के दौरान आपको सावधानी बरतनी होगी।

धनु राशिफल 2026

मकर राशि

मकर राशिवालों के लिए बुध ग्रह आपके छठे भाव और भाग्य भाव के स्वामी हैं जो अब आपके छठे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। आपके छठे भाव में मार्गी होना सामान्य रूप से आपके लिए फलदायी साबित होगा। बता दें कि बुध ग्रह अपनी राशि में और आपके छठे भाव में बैठे होंगे जो आपको सकारात्मक परिणाम प्रदान करेंगे। बुध का मिथुन राशि में मार्गी होना आर्थिक जीवन में आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। बुध महाराज आपके बारहवें भाव के स्वामी बृहस्पति देव के साथ युति कर रहे होंगे और ऐसे में, आपके सामने एक के बाद एक ख़र्चे आ सकते हैं। लेकिन ये खर्च बेकार की चीजों पर नहीं बल्कि जरूरी और उपयोगी चीजों पर होंगे।

आपके दूसरे भाव पर गुरु और बृहस्पति दोनों का प्रभाव बना रहेगा और यह दर्शाता है कि आप केवल जरूरी चीज़ों पर पैसा ख़र्च करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इन जातकों का प्रदर्शन प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन रहेगा। इसके अलावा, यह समय आपको मान-सम्मान दिलाने का काम कर सकता है। अगर आपका संबंध लेखन, साहित्य या कला से है, तो इस समय आपका कोई काम प्रसिद्धि दिलवा सकता है।

मकर राशिफल 2026

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके पांचवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं जो आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी भी हैं। हालांकि, प्रथम भाव में बुध ग्रह की स्थिति को शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि यह आपकी मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। इस समय आपके दिमाग में अनेक विचार और बातें चल सकती हैं, लेकिन बुध ग्रह के साथ गुरु ग्रह का संयोजन आपके विचारों को संतुलित बनाए रखेगा। ऐसे में, आपको कोई मानसिक समस्या परेशान नहीं करेगी।

बता दें कि बुध का आपके पांचवें भाव में मार्गी होना छोटे भाई-बहनों के साथ कुछ समस्याएं दे सकता है। लेकिन, गुरु ग्रह की उपस्थिति इन समस्याओं को दूर करने का काम करेगी। हालांकि बुध देव की उपस्थिति के कारण आपकी योजनाएं कभी-कभी अधूरी रह सकती हैं, परंतु बृहस्पति जैसे अनुभवी ग्रह के साथ बैठे होने से आपकी योजनाएं आपको अच्छे परिणाम दे सकती है। सरल शब्दों में कहें, तो बुध ग्रह आपके पांचवें भाव में मार्गी होकर जो भी नकारात्मक प्रभाव आपको देंगे, वह कम हो जाएंगे क्योंकि यह अपनी ही राशि में और गुरु ग्रह के साथ विराजमान होंगे। बुध मार्गी की अवधि में आपको ज्यादातर सकारात्मक परिणाम और संतुष्टि की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशिफल 2026

मीन राशि

मीन राशि वालों की कुंडली में बुध देव आपके के जातकों के लिए बुध ग्रह आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके चौथे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं जिसका संबंध करियर से होता है। वर्तमान समय में बुध आपके चौथे भाव में मार्गी हो रहे हैं और इस भाव में बुध की स्थिति को सामान्य रूप से शुभ माना जाता है। जब बुध देव अपनी ही राशि में मौजूद होते हैं और आपके लग्न भाव के स्वामी बृहस्पति ग्रह के साथ उपस्थित होते हैं, तो यह आपको ज्यादा से ज्यादा शुभ परिणाम देने का काम करते हैं। बुध मिथुन राशि में मार्गी होना आपके घर-परिवार को खुशियां से भर सकते हैं। साथ ही, माता के साथ चल रहे विवाद भी अब दूर होंगे और आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस अवधि में संपत्ति से जुड़े विवादों का समाधान हो सकता है।

आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन बुध का मिथुन राशि में मार्गी होना बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। सरल शब्दों में कहें, तो कुल मिलाकर बुध मिथुन राशि में मार्गी होना आपको शुभ फल प्रदान कर सकता है। अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद करनी चाहिए। महीने के पहले हिस्से में, जब सूर्य का प्रभाव चौथे भाव पर नहीं होगा, तब परिवार से जुड़े मामलों में और ज्यादा अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। मिलेंगे। हालांकि, महीने के मध्य में सूर्य देव की चौथे भाव में स्थिति जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में समस्याएं पैदा कर सकती हैं। लेकिन, इसे बुध का नहीं सूर्य का प्रभाव माना जाएगा। इस प्रकार, हम कह सकते हैं कि बुध मिथुन राशि में मार्गी होना आपके लिए काफ़ी हद तक शुभ कहा जा सकता है।

मीन राशिफल 2026

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध मिथुन राशि में मार्गी कब होगा?

बुध देव 24 जुलाई 2026 को मिथुन राशि में रहते हुए अपनी वक्री अवस्था से बाहर आकर मार्गी हो जाएंगे।

2. मार्गी किसे कहते हैं?

जब कोई ग्रह अपनी वक्री अवस्था से पुनः सीधे या मार्गी चाल चलने लगता है, तो इसे ग्रह का मार्गी होना कहते हैं।

3. बुध किस राशि के स्वामी हैं?

राशि चक्र में बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer