मकर राशिफल 2014
मकर राशिफल 2014 - स्वभाव
आप उदार स्वभाव के व्यक्ति हैं। आप दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। आप कुछ संकोची
लेकिन चालाक हो सकते हैं। आप हर किसी को प्रोत्साहित करने की योग्यता रखते हैं। आपका
जीवन महान आकांक्षाओं से भरा हुआ होना चाहिए। सामन्यत: आप स्वयं को परिस्थितियों के
अनुसार ढाल लेते हैं। आप परिश्रमी व्यक्ति हैं लेकिन कुछ मामलों आप दिखावा पसंद भी
हो सकते हैं।
मकर राशिफल 2014 - परिवार
राशिफल 2014 के अनुसार पारिवारिक मामलों में यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। वर्ष के पहले भाग में केतु और बृहस्पति दोनो का गोचर अनुकूल न होने के कारण घरेलू व पारिवारिक जीवन में कुछ विसंगतियां रह सकती हैं। अथवा परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। अत: आपको चाहिए कि छोटी छोटी बातों पर झगड़ें और विवाद करने से बचें।लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बनेंगे। परिवार के विरोध दूर होंगे और परिवार के लोगों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा हो जाएगा। किसी निकट सम्बंधी के बारे में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों और हितैषियों से खूब मदद मिलेगी।
मकर राशिफल 2014 - स्वास्थ्य
साल की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से कम ठीक रह सकती है। सम्भवत: आपको ऐसा लगे कि आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे करके कम हो रही है। कुछ पेट की तकलीफें भी परेशान कर सकती हैं, लेकिन खान-पान पर संयम रखकर इसे कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। कुछ बेवजह की यात्राएं आपको थका सकती हैं। लेकिन साल का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस समय आपका आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ मौसम जनित बीमारियों को छोडकर कोई विशेष बीमारी होने के योग नहीं हैं।
मकर राशिफल 2014 - प्रेम
राशिफल 2014 के दृष्टिकोण से प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग अधिक अनुकूल नहीं है। इस समय प्रेम प्रसंगों के मामले में सावधानी से काम लेने की जरूरत है। किसी भी मामले को लेकर जिद न करें क्योंकि आपकी जिद संबंधों में दरार का कारण बन सकती है। अपने प्रेम पात्र की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखना भी जरूरी होगा। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको अनुकूल फल मिलेंगे। प्रेम प्रगाढ होगा। आप जीवन साथी के साथे आनंद मनाएंगे। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है उनके विवाह या सगाई सम्भावनाएं मजबूत होंगी। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय प्रेम को बढाने वाला है।
मकर राशिफल 2014 - कार्यक्षेत्र
वर्ष के शुरुआती दिनों में बृहस्पति का गोचर अनुकूल न होने के कारण छोटे कामों के लिये भी आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन शीघ्र ही आप इन पर नियंत्रण पा लेंगे। लेकिन नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शूभ रहेगा, उनकी अधिक मेहनत और लगन के चलते उनकी पदोन्नति सम्भव है। लेकिन साल के दूसरे भाग में आप नए उद्यम शुरू करेंगे। आमदनी में इजाफा स्पष्टरूप से प्रतिक्षित है। मित्रों और हितैषियों से खूब मदद मिलेगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। लेकिन आपको बहुत से कामों एक साथ करने की प्रवृत्ति से बचना होगा।
मकर राशिफल 2014 - धन
राशिफल 2014 के नज़रिए से आर्थिक मामलों के लिए यह साल अच्छा प्रतीत हो रहा है। यदि आप निष्ठा के साथ प्रयास करते हैं तो पैसों को लेकर परेशानी नहीं होगी। हांलाकि कि साल की शुरुआत में रुपए पैसों को लेकर कुछ मेहनत करने पड सकती है। अथवा कुछ घरेलू उपकरणों की खाराबी के कारण खर्चे करने पड़ सकते हैं लेकिन बाद में आपकी सारी इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से भी आप खूब धनार्जन करेंगे। आपकी आमदनी में बढोत्तरी के प्रबल योग बने हुए हैं। लेकिन किसी बडे निवेश के मामले में आपको सावधानी से काम करने की जरूरत है।
मकर राशिफल 2014 - विद्या
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सामान्यतय: अनुकूल रहेगा। हालांकि साल के पहले भाग में कुछ कठिनाइयां रहेंगी। किसी सफलता के लिए आपको अपेक्षाकृत अधिक प्रयास करना पडे़गा फ़िर भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लेकिन: किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में चीजें काफ़ी आसान होंगी। आपको विशेष सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी भाषा विशेष को सीखने के लिए अध्ययन कर रहे हैं तो यह समय आपके उत्तम है। दूर देशों में जाकर पढ़ाई करने वालों के लिए भी समय शुभ रहेगा।
मकर राशिफल 2014 - उपाय
- किसी धर्म स्थान में अखरोट चढ़ाएं और उसी में से थोड़ा बहुत घर में लाकर रख लें।
- भैंस, कौओं और मजदूरों को भोजन करें।
- बंदरों की सेवा करें।
- असत्य का पक्ष न लें न ही असत्य बोलें।
- घर के किसी हिस्से में अंधेरा न रखें।
- पूर्व दिशा वाले मकान में निवास करें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






