मीन राशिफल 2014
मीन राशिफल 2014 - स्वभाव
आप श्रद्धालु और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आम तौर पर, आप सिद्धांतों के अनुयायी हो सकते हैं। आप धार्मिक रिवाजों और प्रथाओं का पालन करने वाले हैं। आप सौन्दर्य पर जल्दी मुग्ध हो जाते हैं। आप एक आदर्शवादी व्यक्ति हैं। आपकी रुचि अज्ञात और रहस्य की खोज में हो सकती है। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका आकर्षण होना स्वाभाविक है। आपमें जनकल्याण की भावना है।
मीन राशिफल 2014 - परिवार
राशिफल 2014 के अनुसार पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। आप पारिवारिक सुख प्राप्त करेंगे। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में राहु का गोचर सप्तम भाव में हो जाने के कारण दाम्पत्य जीवन में कुछ उथल पुथल सम्भव है। कोशिश करें कि आपके भीतर अहंकार युक्त भावनाएं न पनपने पाएं। गुरूजनों और माता पिता से संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। बृहस्पति का गोचर इस मामले में आपकी सहायता करेगा। फलस्वरूप आप विपरीत परिस्थितियों से उबर के पारिवारिक सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगें।
मीन राशिफल 2014 - स्वास्थ्य
वर्ष का प्रथम भाग आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा। इस अवधि में साधारण या छोटी-मोटी बीमारियों को छोड दिया जाय तो लगभग जून के महीने तक स्वास्थ्य में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि मौसम जनित किसी बीमारी से आपको कष्ट होता भी है तो वह जल्द ही दूर भी हो जाएगा। लेकिन जुलाई से गोचर का केतु प्रथम भाव में होने के कारण स्वास्थ्य में कुछ नरमी रह सकती है। इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने समाधि और योग क्रियाओं को करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपमे उत्साह का संचार होगा। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे।
मीन राशिफल 2014 - प्रेम
प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष मिलाजुला परिणाम देगा। वर्ष के आरम्भिक महीने प्रेम प्रसंगों में मनमुटाव पैदा कर सकते हैं। अत: किसी भी मुद्दे को लेकर जरूरत से ज्यादा जिद न करें। लेकिन वर्ष का दूसरा भाग प्रेम प्रसंग और सगाई के लिए अनुकूल रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। लेकिन जुलाई महीने से राहु का गोचर सप्तम भाव में होने के कारण किसी खास वजह से जीवनसाथी नाराज रह सकता है। फिर भी जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के मौके मिलेंगे। दूर देशों की अथवा धर्म स्थलों से जुडी यात्राएं भी हो सकती हैं।
मीन राशिफल 2014 - कार्यक्षेत्र
राशिफल 2014 के दृष्टिकोण से कार्य-व्यवसाय के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। पदोन्नति मनोनुकूल रहेगी। सरकारी अफसरों, वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपको मिल सकता है जिससे आपके कामों में लाभ का इजाफा हो सकता है। कुछ व्यवसायिक और अनुभवी व्यक्तियों से मिलकर आप अपनी कार्यशैली को और अधिक सुधार पाएंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अडचने पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं होंगे और अपने काम को पूरा करके ही रहेंगे।
मीन राशिफल 2014 - धन
इस वर्ष आपकी आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरु करने में खर्चे हो सकते हैं। हालांकि कहीं से अचानक कोई बडा लाभ भी हो सकता है। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि इस वर्ष आप कोई बैंक बैलेंस न बना पाएं। इसके पीछे कारण यह हो सकते है कि आप कोई सम्पत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर यह साल आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा।
मीन राशिफल 2014 - विद्या
राशिफल 2014 के मुताबिक अध्ययन के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। कडी मेनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन अध्ययन में लापरवाही करने वालों को रुकावट का सामना करना पड सकता है। अपने अध्यापकों और प्राध्यापकों से उत्तम रिश्ते बनाए रखने का प्रयास करें। उनसे की गई बेवजह बहसबाजी आपको परेशानी में डाल सकती है। ऐसे विद्यार्थी जो तर्कशास्त्र से संबंध रखते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्ष का दूसरा भाग शुभ और अनुकूल है। विदेश जाकर शिक्षा लेने वालों के लिए समय मध्यम फलदायी है।
मीन राशिफल 2014 - उपाय
- धर्म स्थान में जाकर पूजन करें।
- कुल पुरोहित का आशीर्वाद लें,
- किसी के सामने स्नान न करें।
- संतों की सेवा करें तथा धर्म स्थान की सफाई करें।
- कोई भी कार्य पत्नी या माता की सलाह से ही करें।
- किसी से मदद स्वीकार न करें, अपने भाग्य पर विश्वास करें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2024
- राशिफल 2024
- Calendar 2024
- Holidays 2024
- Chinese Horoscope 2024
- Shubh Muhurat 2024
- Career Horoscope 2024
- गुरु गोचर 2024
- Career Horoscope 2024
- Good Time To Buy A House In 2024
- Marriage Probabilities 2024
- राशि अनुसार वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2024
- राशि अनुसार घर खरीदने के शुभ योग 2024
- वॉलपेपर 2024
- Astrology 2024