Personalized
Horoscope
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

वार्षिक हिन्दी राशिफल (कर्क राशि) / Karka Rashifal

Year 2026
General
एस्ट्रोसेज एआई “कर्क राशिफल 2026” का यह विशेष आर्टिकल कर्क राशि वालों के लिए लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको वर्ष 2026 की विस्तृत भविष्यवाणी प्रदान की जा रही है। साथ ही, इस राशिफल की सहायता से आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का हाल जान सकेंगे जैसे कि इस साल कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? शिक्षा में कैसे मिलेंगे आपको परिणाम? करियर और व्यापार नए साल में कब पकड़ेगा रफ़्तार? प्रेम, विवाह समेत आर्थिक जीवन कैसा रहेगा वर्ष 2026 में? इसके अलावा, वर्ष 2026 में होने वाले ग्रहों के गोचर के आधार पर हम आपको कुछ सरल उपाय भी प्रदान करेंगे जिससे आप इस साल को बेहतर बना सकेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए कर्क राशिफल 2026 क्या कुछ लेकर आएगा।
Career
कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, कर्क राशि वालों की नौकरी के लिए वर्ष 2026 औसत से बेहतर रहेगा। आपके कर्म भाव के स्वामी मंगल इस वर्ष आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। वहीं, छठे भाव के स्वामी बृहस्पति देव साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक द्वादश भाव में रहेंगे। ऐसे में, घर से दूर रहकर नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। लेकिन, भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है जबकि कार्यों के नतीजे कमज़ोर रह सकते हैं। इसके बावजूद भी आप काफ़ी हद तक संतुष्ट नज़र आ सकते हैं।

02 जून 2026 से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक आपके छठे भाव तथा भाग्य भाव के स्वामी बृहस्पति प्रथम भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे जो कार्यों में आपको सफलता दिलाने का काम करेंगे। साथ ही, आपके वरिष्ठ और बॉस आपके काम से खुश दिखाई देंगे। ऐसे में, आपके पदोन्नति के योग बनेंगे और मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल 2026 कहता है कि 31 अक्टूबर 2026 के बाद बृहस्पति दूसरे भाव में जाकर आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने का संकेत कर रहे हैं। ऐसे में, यह स्थिति आपका इंक्रीमेंट करवाने का काम करेगी। हालांकि, राहु-केतु का गोचर आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है इसलिए इस दौरान सहकर्मियों के साथ व्यर्थ की बातचीत करने से बचें। विशेष रूप से किसी की निंदा या चुगली बिल्कुल भी न करें क्योंकि आपकी बातों को बढ़ा-चढ़ा कर बताया जा सकता है जिससे आपकी छवि खराब हो सकती है। ऐसे में, आपके लिए बेहतर होगा कि आप शांति से अपना काम करे जिससे आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
Finance
कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के आर्थिक जीवन के लिए वर्ष 2026 मिलाजुला रह सकता है। साल की शुरुआत में धन के कारक ग्रह बृहस्पति आपके लाभ भाव में रहेंगे जो सामान्य तौर पर एक अच्छी स्थिति मानी जाती है। इस वर्ष के शुरू से लेकर 02 जून 2026 तक बृहस्पति महाराज आर्थिक जीवन में आपकी सहायता करेंगे क्योंकि अष्टम भाव के स्वामी लाभ भाव में रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको अप्रत्याशित रूप से भी धन प्राप्त हो सकता है। अगर आपका धन कहीं रुका या फंसा हुआ है, तो अब वह आपको मिल सकता है। बीते दिनों में की गई मेहनत का फल उस समय नहीं मिल पाया था, तो इस समय आपको उसका फल मिल सकता है।

02 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक बृहस्पति देव का गोचर आपके द्वादश भाव में रहेगा जिसे अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि, गुरु ग्रह उच्च अवस्था में अष्टम भाव के स्वामी के रूप में द्वादश भाव में जाएंगे और इस प्रकार, विपरीत राजयोग की स्थिति निर्मित होगी। इसका फायदा कुछ लोगों को मिल सकता है, विशेषकर उन्हें जो विदेश में रहकर कोई काम कर रहे हैं या अपने जन्मस्थान से दूर रहते हैं। कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति देव की स्थिति आपके लिए औसत रहेगी। ऐसे में, यह आपको वर्ष 2026 में अनुकूल परिणाम दे सकते हैं।

वहीं, आपके लाभ भाव और धन भाव के स्वामी बुध ग्रह इस वर्ष अपना एक चक्र पूरा करेंगे। सरल शब्दों में कहें तो, बुध देव साल की शुरुआत में धनु राशि से चलकर साल के अंत में धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में, वर्ष के ज्यादातर समय बुध महाराज आपको अच्छे परिणाम देने का काम करेंगे। कुल मिलाकर, आर्थिक जीवन के लिए वर्ष 2026 कर्क राशि वालों के लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा, विशेषकर आय के मामले में। इस साल आप अधिक बचत करने में असमर्थ रह सकते हैं क्योंकि शनि की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर होगी। ऐसे में, आपकी आय इस साल अच्छी रहेगी जबकि बचत कमज़ोर रह सकती है।
Health
कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, वर्ष 2026 कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए औसत से बेहतर रहेगा। साल के अधिकांश समय में आपके लग्न या राशि पर किसी भी नकारात्मक ग्रह का प्रभाव नहीं रहेगा। लेकिन, 05 दिसंबर के बाद राहु-केतु का प्रभाव शुरू होगा। हालांकि, बृहस्पति महाराज का गोचर द्वादश भाव में होने के कारण बीच-बीच में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं बनी रह सकती हैं, ख़ासकर पेट या कमर के आसपास कोई समस्या परेशान कर सकती है। साथ ही, घुटने या जांघों से जुड़ी शिकायत भी हो सकती है। शनि देव की दृष्टि आपको कंधे, बाजू या सीने से संबंधित परेशानी भी दे सकती है। हालांकि, यह समस्याएं ज्यादा समय तक नहीं रहेंगी। वहीं, 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक बृहस्पति देव आपके पहले भाव में रहेंगे और इनकी स्थिति काफ़ी हद तक आपके लिए मददगार बनेगी।

सरल शब्दों में कहें तो, साल की शुरुआत से 2 जून 2026 तक कुछ स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन इसके बाद का समय काफ़ी अच्छा रहेगा। वहीं 31 अक्टूबर 2026 के बाद बृहस्पति महाराज की स्थिति मज़बूत होगी जो आपका पूरी तरह से सहयोग करेगी। दूसरी तरफ, शनि का गोचर आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, भाग्य भाव में बैठे होने के कारण शनि आपके विरोध में भी नहीं माने जाएंगे, फिर भी योग-व्यायाम करना आवश्यक होगा। इन जातकों को वाहन सावधानी पूर्वक चलाना होगा।

कर्क राशिफल 2026 कहता है कि 05 दिसंबर के बाद राहु-केतु के प्रभाव को देखते हुए आपको स्वास्थ्य को लेकर अत्यंत सावधान रहना होगा। इस दौरान किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरतें। मंगल देव की स्थिति 23 जनवरी से लेकर 02 अप्रैल 2026 और 02 अगस्त 2026 से 18 सितंबर 2026 के बीच कमज़ोर रह सकती है। ऐसे में, इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है, बाकी का समय सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। कुल मिलाकर, सभी ग्रहों के गोचर के आधार पर साल 2026 आपको स्वास्थ्य के क्षेत्र में औसत या औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है।
Love/Marriage/Personal Relations
कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, कर्क राशि के जातकों का प्रेम जीवन वर्ष 2026 में काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। आपके पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति देव साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक लाभ भाव में रहेंगे और यहाँ से इनकी दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही होगी। यह दोनों ही स्थितियां काफ़ी अच्छी कही जाएंगी। इसके फलस्वरूप, आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। युवा जातकों को किसी से प्रेम हो सकता है। जो पहले से रिश्ते में हैं, उनके प्रेम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं, जिनके प्रेम जीवन में कोई परेशानी चल रही थी, अब वह भी दूर हो जाएगी। लेकिन, 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 के दौरान बृहस्पति ग्रह द्वादश भाव में रहेंगे जो कि एक कमज़ोर बिंदु कहा जाएगा। हालांकि, गुरु ग्रह उच्च अवस्था में होंगे इसलिए कोई बड़ी परेशानी नहीं आने देंगे।

लेकिन, द्वादश भाव में उच्च अवस्था में होने के कारण जातकों को साथी से मिलने के मौके कम मिल सकते हैं अथवा किसी कारण से थोड़ी दूरी आ सकती है। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं होगी, परंतु फिर भी आपको सावधानी बरतनी होगी। वहीं, 31 अक्टूबर 2026 के बाद बृहस्पति महाराज पहले भाव में बैठकर पंचम भाव को देखेंगे और यह स्थिति प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगी।

कर्क राशिफल 2026 भविष्यवाणी करता है कि 12 में से 5 महीने बृहस्पति देव कमज़ोर और 7 महीने आपको अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। कुल मिलाकर, वर्ष 2026 आपके प्रेम जीवन के लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकता है। लेकिन, शनि की दशम दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही होगी। ऐसे में, जिद करने वाले अथवा सीमाओं से बाहर जाने वाले जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए प्रेम जीवन में सीमाओं में रहकर रिश्ता निभाएंगे, तो आपको अनुकूल परिणाम मिल सकेंगे।
Family & Friends
कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, कर्क राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए वर्ष 2026 थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। हालांकि, दूसरे भाव के स्वामी बुध ग्रह इस पूरे वर्ष सभी राशियों में गोचर करेंगे और यह अधिकांश राशियों को अच्छे परिणाम देने का काम करेंगे। लेकिन, दूसरे भाव पर शनि की दृष्टि इस बात का संकेत कर रही है कि पारिवारिक संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपको काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं, दूसरे भाव के कारक ग्रह बृहस्पति वर्ष के 12 महीनों में से 7 महीने अनुकूल स्थिति में होंगे, विशेषकर साल की शुरुआत से लेकर 2 जून 2026 तक। इस दौरान घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिजन थोड़े से असंतुष्ट रह सकते हैं, लेकिन एक-दूसरे का पूरा ख्याल रखेंगे। आशंका है कि इसके बाद परिस्थितियां उतार-चढ़ाव भरी रह सकती हैं।
बेहतर होगा कि इस वर्ष पारिवारिक रिश्तों को बहुत प्यार से संभालें और छोटी-छोटी समस्याओं को बड़ा न बनने दें।

कर्क राशिफल 2026 कहता है कि गृहस्थ जीवन के लिए साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक का समय बेहद अनुकूल रहेगा। इसके बाद आपको सावधानी बरतनी होगी, तब ही जीवन मधुर बना रहेगा क्योंकि 2 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक बृहस्पति ग्रह द्वादश भाव में बैठकर अपनी पंचम दृष्टि से चतुर्थ भाव को देखेंगे। इसके परिणामस्वरूप, गुरु देव उन लोगों की मदद जरूर करेंगे जो घर-गृहस्थी का ख्याल रखते हैं। वही, घर-परिवार में सुख-सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास कर रहे जातकों की मेहनत रंग लाएगी। जो लोग गृहस्थी को लेकर लापरवाही बरतेंगे, उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 31 अक्टूबर के बाद भी समान परिस्थितियां बनी रह सकती हैं। कुल मिलाकर, आपका पारिवारिक और गृहस्थ जीवन साल 2026 में मिला-जुला रह सकता है, फिर भी आपको सावधान रहना होगा।
Trade & Finance
कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, कर्क राशि वालों के व्यापार के लिए वर्ष 2026 पिछले साल की तुलना में बेहतर रहेगा। लेकिन, फिर भी हालात पूरी तरह से आपके पक्ष में नज़र नहीं आ रहे हैं। इस प्रकार, वर्ष 2026 कर्क राशि के जातकों को व्यापार के मामले में औसत परिणाम दे सकता है। आपके सप्तम भाव के स्वामी शनि भाग्य भाव में रहेंगे जो अड़चनों के बाद आपको आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता प्रदान करेंगे। साल की शुरुआत से लेकर 20 जनवरी 2026 तक शनि ग्रह बृहस्पति महाराज के नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में, आपको इस दौरान अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

वहीं, 20 जनवरी से 17 मई के बीच शनि ग्रह अपने ही नक्षत्र में रहेंगे। इस अवधि में आपको काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, मेहनत की तुलना में परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। साथ ही, बड़े बुजुर्ग और अनुभवी लोगों का सहयोग भी ज्यादा न मिलने की आशंका है या फिर उनकी सलाह को आप नज़रअंदाज़ कर सकते हैं इसलिए यह अवधि थोड़ी नाज़ुक रह सकती है। दूसरी तरफ, 11 अप्रैल 2026 से लेकर 30 अप्रैल 2026 के बीच बुध ग्रह नीच अवस्था में आपके नवम भाव में शनि देव के साथ बैठे होंगे इसलिए इस समय कोई भी छोटा-बड़ा निवेश न करें। लेकिन जब 17 मई 2026 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच शनि ग्रह बुध ग्रह के नक्षत्र में रहेंगे, तब उस अवधि को व्यापार के लिए अच्छा कहा जाएगा। आप जरूरी निर्णय भी इस दौरान ले सकते हैं।

कर्क राशिफल 2026 कहता है कि 9 अक्टूबर 2026 के बाद शनि ग्रह अपने ही नक्षत्र में पुनः लौट जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, यह आपसे दोबारा मेहनत करवाना शुरू कर देंगे। राहु-केतु का गोचर 5 दिसंबर 2026 तक व्यापार के मामले में कोई समस्या पैदा नहीं करेगा। लेकिन, आर्थिक जीवन को प्रभावित करने के कारण इस समय कोई नया और बड़ा निवेश करना ठीक नहीं रहेगा, बल्कि जो जैसा चल रहा है, उसे वैसा ही आगे बढ़ाने का प्रयास करें। कुल मिलाकर, व्यापार की दृष्टि से साल 2026 कर्क राशि वालों के लिए औसत रहेगा, लेकिन आपको सावधानी बरतनी होगी।
Advice
माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।
प्रत्येक चौथे महीने जटा वाले 4 नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें।
चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने साथ रखें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

AstroSage TVSubscribe

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com

Reports

Live Astrologers