टैरो कार्ड रीडिंग 2023: टैरो 2023 भविष्यफल

टैरो कार्ड रीडिंग 2023 की मदद से व्यक्ति के भविष्य का आकलन किया जाता है और भविष्यवाणियां की जाती हैं। टैरो कार्ड की दुनिया काफी रहस्यमयी दुनिया बताई गई है। टैरो कार्ड राशिफल में उन लोगों की रुचि ज्यादा होती है, जो रहस्य विज्ञान में विश्वास रखते हैं। वैदिक ज्योतिष में जिस तरह से किसी व्यक्ति का भविष्य जानने के लिए जन्म कुंडली, हस्तरेखा और अंक ज्योतिष का अध्ययन किया जाता है। उसी प्रकार से इन सभी विधाओं के अतिरिक्त प्रचलित विधा टैरो कार्ड रीडिंग है। एस्ट्रोसेज के इस विशेष आर्टिकल में सभी 12 राशियों के जातकों को वर्ष 2023 के लिए टैरो कार्ड भविष्यवाणियां प्रदान की जाएंगी।

टैरो 2023 भविष्यफल

Read in English: Tarot Reading 2023

टैरो कार्ड रीडिंग में कुल 78 कार्ड होते हैं। सभी कार्ड दो वर्गों में बंटे होते हैं, जिसमें से पहला वर्ग 'मेजर अरकाना' कार्ड का होता है और दूसरा वर्ग 'माइनर अरकाना' कार्ड का होता है। ये दोनों प्रकार के ही कार्ड टैरो कार्ड रीडिंग में मुख्य भूमिका निभाते हैं। मेजर अरकाना टैरो डेक में 22 कार्ड होते हैं, जो इस प्रकार हैं:

टैरो कार्ड रीडिंग 2024 पढ़ने के यहाँ क्लिक करें : टैरो कार्ड रीडिंग 2024

  1. द मैजिशियन
  2. द हाई प्रीस्टेस
  3. द एम्प्रेस
  4. द एम्परर
  5. द हायरोफैंट
  6. द लवर्स
  7. द चेरियट
  8. स्ट्रेंथ
  9. द हर्मिट
  10. व्हील ऑफ फॉर्च्यून
  11. जस्टिस
  12. द हैंग्ड मैन
  13. डेथ
  14. टेम्पेरन्स
  15. द डेविल
  16. द टावर
  17. द स्टार
  18. द मून
  19. द सन
  20. द जजमेंट
  21. द वर्ल्ड'
  22. द फूल

माइनर अरकाना में 56 कार्ड होते हैं, जिन्हें 4 भागों में बांटा जाता हैं: वैन्ड्स, स्वॉर्ड्स, पेंटिकल्स और कप्स डेक। प्रत्येक डेक में चार कोर्ट कार्ड और 10 क्रमांकित कार्ड रखे जाते हैं। चार कोर्ट कार्ड किंग, क्वीन, नाइट और पेज हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए टैरो कार्ड रीडिंग 2023 भविष्यफल।

जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

मेष

राशि चक्र की पहली राशि मेष होती है। मेष राशि का स्वामी मंगल है। मेष राशि के जातक कलात्मक विचारों के धनी और भरपूर ऊर्जा से लिप्त होते हैं। ये हर काम के प्रति आत्मविश्वासी, साहसी और जोखिम लेने वाले होते हैं। ये जातक हमेशा दूसरों से आगे रहना चाहते हैं। मेष राशि के जातक अधीर स्वभाव के होते हैं। हमेशा जल्दी में रहते हैं। प्राकृतिक विद्रोही हैं। इन जातकों को सीमा में बंध कर रहना पसंद नहीं होता है। ये जातक आम तौर पर सामाजिक मानदंडों के खिलाफ जाते हैं। तो आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार कैसा रहने वाला है आपका यह साल।

टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार, इस वर्ष आपके लिए आर्थिक संपन्नता बनी रहेगी। इस माह जातक को प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट में निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी सबसे बड़ी ताकत खुद पर भरोसा करना है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि साल 2023 में आप बचत करने, कमाने और खर्च करने के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि आपको इस साल यात्रा में धन खर्च करने पड़ सकते हैं, लेकिन जातक इसे मैनेज करने में सक्षम होंगे।

प्रेम संबंध- टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार, यह साल रोमांटिक रहने वाला है। परिवार के साथ बेहतर सामंजस्य बैठाने में कामयाब हो सकते हैं। इस राशि के सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं और उसी के संग विवाह के बंधन में बंधने का विचार कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए इस साल शादी के प्रबल योग बनते नजर आ रहे हैं। आप जिस व्यक्ति से मिलेंगे वह भी जल्दी घर बसाने की उम्मीद कर सकता है। वहीं जो जातक प्रेम में पड़े हैं उनके लिए भी इस वर्ष विवाह के योग बन सकते हैं। इसके अलावा विवाहित जातकों के लिए भी यह समय बेहद ही अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन का आनंद ले सकते हैं।

शिक्षा- टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहने वाला है। खासतौर से जो जातक पुलिस या डिफेंस के क्षेत्र में जाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय बेहद फलदायी रहने वाला हो सकता है। यदि आप किसी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल संभावना हो सकती है।

पेशवर जीवन- पेशेवर जीवन के लिहाज से बात करें तो इस साल आपको कार्यक्षेत्र में संतुष्टि महसूस हो सकती है। काम में नई जिम्मेदारियां और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जो आपको जोशीला और उत्साहशील बना सकती हैं। इसके साथ ही पहले से शुरू किए गए प्रोजेक्ट और व्यवसाय का फल आपको इस साल के दौरान प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी में बदलाव का विचार बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहतर साबित होगा। जब आप पुरानी संस्था को छोड़ नई संस्था में जाते हैं तो यह आपके प्रोफाइल के लिए उत्तम रहता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिहाज से इस साल आप खुद को भरपूर ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। हालांकि आप आवेश में आकर फैसले ले सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि मानसिक शांति के लिए नियमित रूप से मेडिटेशन और योग करें, ताकि ऊर्जा के स्तर को नियंत्रित किया जा सके।

सलाह- टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार, इस साल अचानक हुए परिवर्तनों से आप घबराहट महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस साल हो रहे बदलावों को स्वीकार करें। व्याकुल न हों। सकारात्मक रहें। ध्यान रहें कि बेहतर होने के लिए बदलाव जरूरी होता है।

वृषभ

राशि चक्र की दूसरी राशि होती है वृषभ राशि। वृषभ राशि का चिन्ह होता है बैल। इस राशि के जातक के गुण भी बैल से मिलत-जुलते ही होते हैं। ये बैल की ही तरह हठी और दृढ़ होते हैं। इस राशि के लोग बेहद ही व्यवहारिक, जमीन से जुड़े हुए और विनम्र स्वभाव के होते हैं। ये लोग एक बार अगर कोई फैसला कर लेते हैं तो उसे पूरा करके ही पीछे हटते हैं। जीवन में सबसे अधिक इस राशि के जातकों को स्थिरता की जरूरत होती है। इसके अलावा प्रकृति के आसपास रहना और रचनात्मक चीजें करना भी आपको बेहद पसंद होता है। आपकी यही खूबी आपको एक बेहतर कलाकार बनाती है। इसके अलावा अच्छे और स्वादिष्ट भोजन के प्रति आपका झुकाव ज्यादा होता है। आइए जानते हैं कि, वृषभ राशि के जातकों का आने वाला साल कैसा रहने वाला है।

टैरो कार्ड रीडिंग 2023 राशिफल के अनुसार, इस साल आपकी प्रगति बेहद सामान्य रहने वाली है। इस वर्ष हर चीज शांत और स्थिर रह सकती है। चाहे वह आपका पेशेवर जीवन हो, व्यवसाय हो या पारिवारिक जीवन हो। यह वर्ष व्यापार और परिवार के क्षेत्र में कुछ बेहतर तरीके से काम करने का साल है। इस अवधि के दौरान आप लोगों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। 4 ऑफ स्वॉर्ड्स एनवायरनमेंट कार्ड के अनुसार, बेवजह की अफवाहों से बचने के लिए लो प्रोफाइल रहना बेहतर हो सकता है।

प्रेम संबंध- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष काफी रोमांटिक रहने वाला है। ये साल सिंगल जातकों के लिए बेहद ही शुभ साबित होगा क्योंकि खुशमिजाज लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। ये लोग आपको बेहतर और स्पेशल फील करा सकते हैं। उनसे मिलकर आपको सच्चे प्यार का एहसास हो सकता है। अगर आप इस रिश्ते में प्रवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए उत्तम समय है, लेकिन आपको सावधान रहने की भी जरूरत है, प्यार को स्थिर न होने दें। यदि आप जुड़ाव महसूस कर रहे हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ इस रिश्ते को नया मोड़ देने का विचार करें। आप अपने पार्टनर के सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। अपने रिश्ते में और प्यार भरने के लिए कहीं बाहर घूमने की योजना बनाएं। वहीं वैवाहिक जातक अपने जीवनसाथी के साथ सुखमय समय का आनंद ले सकते हैं। आप इस साल बाहर यात्रा में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जो आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकेगा।

शिक्षा- इस साल आप धर्म और पौराणिक कथाओं के बारे में अध्ययन करने के इच्छुक रह सकते हैं। यदि आप रहस्य विज्ञान या ज्योतिष विद्या सीखने में रुचि ले रहे हैं तो यह समय सीखने के लिए बेहतर है। इस वर्ष एक सलाहकार भी आपको सही मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन दे सकता है। आगे की ओर बढ़ने के लिए यह समय आपके लिए अच्छा है।

पेशेवर जीवन- इस वर्ष करियर के क्षेत्र में वृषभ राशि की महिलाएं पुरुषों की तुलना में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकती हैं। इस राशि के जातक काम और व्यापार के कारण बाहर यात्राओं में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन खासतौर से महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगी। महिलाओं को काम में प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। उन्हें महिला बॉस से समर्थन मिलेगा, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस आपके लिए भारी पड़ सकता है। इससे आप कई लोगों को नाराज कर सकते हैं। इस वर्ष वृषभ राशि के जातक अपने काम में आगे रह सकते हैं। साथ ही क्रोधी और बोलने में तेज भी हो सकते हैं।

स्वास्थ्य- इस साल आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और अच्छे से आराम करने की जरूरत है। अपने ऊपर किसी भी तरह की जिम्मेदारी और बोझ का तनाव न आने दें। इससे आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। बेहतर नींद और मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सलाह- करियर के क्षेत्र में आप काफी व्यस्त हो सकते हैं और यह व्यवस्था आपको चिंतित कर सकती हैं। ऐसे में आप अकेलापन महसूस करते हुए मूडी हो सकते हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं रह सकते हैं। इस साल आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है और खुद पर विश्वास रखने की जरूरत है। इस बात पर यकीन करें कि कोई भी परेशानी ज्यादा समय तक नहीं रहती है।

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

मिथुन

मिथुन राशि एक वायु तत्व की राशि है इसलिए इस राशि के लोग स्वभाव में चंचल, तेज तर्रार और एक बहुत ही अच्छे दोस्त बनते हैं। मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं और अपने शौक और करियर को लेकर काफी जुनूनी होते हैं। टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार आइए जानते हैं कि, मिथुन राशि के जातकों का आने वाला साल कैसा रहने वाला है।

इस वर्ष आपको अपने कार्यस्थल पर कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। ये बदलाव मैनेजमेंट लेवल के हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका उच्च मैनेजमेंट आंतरिक फेरबदल की योजना बना सकता है। संभव है कि इसके बारे में कोई घोषणा नहीं होगी, लेकिन घोषणा होने के बाद कई चीजों में हैरान कर देने वाले परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। जैसे- कंपनी के डायरेक्टर या हाई लेवल मैनेजमेंट के मैनेजर अचानक रिजाइन दे सकते हैं और उनकी जगह कोई दूसरा कार्यभार संभाल सकता है। ऐसे में मिथुन राशि के जातक इस बदलाव के लिए तैयार रहें। 4 ऑफ स्वॉर्ड्स एनवायरनमेंट कार्ड के अनुसार, साल 2023 अफवाहों से भरा रह सकता है। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अफवाहों और गॉसिप से बचें।

प्रेम संबंध- मिथुन राशि के जातकों का प्रेम और पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। मिथुन राशि के जातक जो सिंगल हैं उनकी इस वर्ष के दौरान किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है और संभावना है कि उसी व्यक्ति के साथ आप शादी के बंधन में बंधने का विचार कर सकते हैं। वहीं जो जातक पहले से ही प्रेम में पड़े हैं वे इस साल के दौरान शादी की योजना बना सकते हैं। साल 2023 डेटिंग और शादी के लिए बेहतर है। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए आनंदमय समय रहेगा। शादीशुदा जातक परिवार बढ़ाने का विचार कर सकते हैं।

शिक्षा- मिथुन राशि के जो जातक फाइनेंस की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष औसत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप मास कम्युनिकेशन या डिजाइनिंग के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

पेशेवर जीवन- इस वर्ष मिथुन राशि के जातकों को विदेश जाकर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस साल के दौरान कंपनियों और पदों में परिवर्तन की भी संभावना है। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बेहतर मौके मिल सकते हैं, लेकिन आपको इससे सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि नई कंपनी में कई सारे आंतरिक फेरबदल होने की आशंका है। जो जातक फ्रेशर हैं और टूर एंड ट्रैवल संबंधित कंपनी में हैं, वे साल 2023 में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।

स्वास्थ्य- मिथुन राशि के जातकों को 2023 में त्वचा में एलर्जी जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को अधिक तनाव और स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने के कारण हार्मोन में बदलाव या मासिक धर्म के बंद होने जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि परिस्थितियों से लड़ने के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

सलाह- अफवाहों और कार्यक्षेत्र में बदलाव के कारण आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। ऐसे में आपको निराश नहीं होना है बल्कि सकारात्मक बने रहना है। इस साल खुद को प्रूफ करके दिखाना होगा। 2023 को बेहतर बनाने के लिए आत्मविश्वास, निष्ठा, उद्देश्य और सहजता आपके काम आ सकते हैं।

कर्क

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और यह जल तत्व राशि है। कर्क राशि के जातक अत्यधिक सहज होते हैं और अपने आसपास की चीजों के प्रति बेहद ही संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही भावनात्मक दोस्त बनकर उभरते हैं। साथ ही अपने आप में यह काफी सुरक्षात्मक स्वभाव के होते हैं। प्रेम में होने पर यह एक अच्छे साथी साबित होते हैं। आमतौर पर स्वभाव से शर्मीले होते हैं। ऐसे में जब आप उनसे पहली बार मिलते हैं तो आपको यह थोड़े कड़क स्वभाव के लग सकते हैं। हालांकि असलियत में यह बेहद ही उदार, समझदार और भावुक किस्म के लोग होते हैं। यह लोग अपने घर और परिवार से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं कि कर्क राशि के जातकों का आने वाला साल कैसा रहने वाला है।

टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार, यह साल आपके लिए काफी उतार- चढ़ाव से भरा रहने वाला हो सकता है। कई बार जब आप कमजोर महसूस करेंगे तो अचानक भाग्य आपका साथ देने लगेगा और जब आप अपनी मंजिल के करीब होंगे तो आपका भाग्य नीचे आ सकता है। 4 ऑफ स्वॉर्ड्स एनवायरनमेंट कार्ड के अनुसार, आपके निर्णय बिगड़ सकते हैं। आपके पीठ पीछे बुराई करने वाले कई लोग होंगे, लेकिन आपको शांति बनाए रखने के लिए इन चीजों से दूर रहने की जरूरत है।

प्रेम संबंध- कर्क राशि की महिलाएं प्यार में खुशकिस्मत महसूस कर सकती हैं। वहीं कर्क राशि के पुरुष जातकों की मुलाक़ात निष्ठावान, खाना पकाने की शौकीन और कला में रुचि रखने वाली महिला से हो सकती है। वहीं जो जातक प्रेम बंधन में बंधे हैं या शादीशुदा हैं, उनके जीवन में महिलाएं ही प्यार को संभाले रखने की अहम भूमिका अदा करेंगी। ज्यादा संवेदनशील और मूडी होना आपके रिश्ते के लिए बेहतर साबित नहीं होगा। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना कोई तीसरा इस स्थिति का फायदा उठा सकता है।

शिक्षा- वर्ष 2023 में आपको शिक्षा में ध्यान केंद्रित करने के लिए अधिक परिश्रम करने की जरूरत होगी। आशंका है कि एकाग्रता की कमी और अशांति के कारण आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

पेशेवर जीवन - पेशेवर जीवन के लिहाज़ से इस वर्ष कर्क राशि के जातक बेहद व्यस्त रह सकते हैं। काम करने के लिए आपके पास काफी सारे प्रोजेक्ट रहेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। संचार में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। आशंका है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी आपके सहकर्मी को नहीं समझ आएगी। साल 2023 में पेशेवर जीवन में आप काम में दबाव और संचार की समस्या का सामना कर सकते हैं, जिसके कारण आपके काम में बाधा आ सकती है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह समय आपके लिए अनुकूल साबित न होने की आशंका है। मानसिक तनाव और चिंता के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि ज्यादा सोच विचार करके तनाव न लें।

सलाह- यह साल उतार चढ़ाव से भरा रहने के कारण आप थका हुआ और निराशा महसूस कर सकते हैं। आपको नकारात्मकता से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। उन चीजों से दूर रहें जिनका कोई मतलब नहीं है। अपने मन को शांत रखें और अच्छे से आराम करें ताकि अच्छे विचार आ सकें।

सिंह

सिंह राशि आकाशीय मंडल के राजा सूर्य द्वारा शासित होती है। इस राशि के जातकों का अपना एक विशिष्ट व्यक्तित्व होता है और यह जन्मजात नेता होते हैं। इसके अलावा सिंह राशि के जातक अत्यधिक गतिशील और बेहद ही सीधे स्वभाव के होते हैं। वह सबसे ज्यादा वफादार साथी और बेहद ही सहायक दोस्त बनकर उभरते हैं। महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित इस राशि के जातक अजेय होते हैं और हर काम के प्रति एक निडर दृष्टिकोण रखते हैं।

टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार, यह साल सिंह राशि के जातकों के लिए आशाजनक और बेहद शुभ रहने वाला है। इस साल आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और कई अच्छे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। आप इस वर्ष अपनी पैतृक संपत्तियों से भी अच्छा फायदा कमाएंगे, जो काफी लाभप्रद होगा। जो लक्ष्य आपने सोच रखे थे, वे तरक्की में सहायक होंगे।

प्रेम संबंध- सिंह राशि के जातक इस साल नए प्रेम संबंधों में पड़ सकते हैं या पुराना रिश्ता खत्म हो सकता है। इस साल आपको अपना पुराना रवैया और दृष्टिकोण बदलने की जरूरत होगी। अपने साथी के साथ सहजता से पेश आएं। घर में शांति बनाए रखने के लिए अनावश्यक बहस और विवादों से बचें। जिस व्यक्ति में आप रुचि ले रहे हैं, हो सकता है कि वह आपके प्रति गंभीर न हो। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में संघर्ष करने की जरूरत पड़ सकती है।

शिक्षा- शिक्षा के क्षेत्र में सिंह राशि के जातकों के लिए यह बेहद आशाजनक और प्रगतिशील वर्ष है। सिंह राशि के जो जातक आईएएस, आईपीएस या राजनीति के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष सफलता मिलने की संभावना है। उम्मीद है कि वे अच्छे नंबरों से परीक्षा पास कर सकेंगे।

पेशेवर जीवन- इस वर्ष आप दिल के सबसे करीबी नए प्रोजेक्ट या नई नौकरी शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आप लंबे समय से विचार कर रहे थे। यदि आप इस अवसर का फायदा उठाते हैं तो यह नई शुरुआत आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकती है। कार्यक्षेत्र में इस वर्ष आपको नए अवसर, प्रमोशन और नई पहचान मिलने की संभावना अधिक है। आपको धन और आय को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। लेकिन आपको आर्थिक मामलों में अपने मन की सुननी चाहिए।

स्वास्थ्य- इस वर्ष आप कार्यक्षेत्र में व्यस्तता महसूस कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर पैसा अत्यधिक खर्च होने की आशंका है। सिंह राशि के बुजुर्ग जातकों को अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि अचानक मौसम में बदलाव या नौकरी में परिवर्तन के कारण सेहत पर प्रभाव पड़ने की आशंका है।

सलाह- करियर के क्षेत्र में यह वर्ष आपके लिए व्यस्ततापूर्ण हो सकता है। इस वर्ष आप अकेलापन और मूडी महसूस करेंगे। ऐसे में आपको सकारात्मक बने रहने की सलाह दी जाती है। आपको यह विश्वास रखना होगा कि कोई भी परेशानी ज्यादा समय तक नहीं रहती है। अपनी समस्या और निराशा को शेयर करें और लोगों से इस विषय पर बात करें।

प्रेम संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लीजिये प्रेम संबंधी परामर्श

कन्या

कन्या राशि को पृथ्वी तत्व की राशि माना जाता है। इसका स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के जातक बुद्धिजीवी होते हैं और हर काम में पूर्णता प्राप्त करना इनके लिए लक्ष्य होता है। वे दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। ये लोग न केवल जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करते हैं बल्कि उन्हें प्राप्त करने के लिए हर मुमकिन कोशिश भी करते हैं। इस राशि के लोग अच्छे आलोचक बनते हैं। साथ ही किसी भी समस्या का समाधान खोजने में माहिर होते हैं। आइए जानते हैं कि कन्या राशि के जातकों का आने वाला साल कैसा रहने वाला है।

टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार, इस वर्ष कन्या राशि के जातक अंसतोष, भय और असुरक्षा का अनुभव कर सकते हैं। आपके लिए अनुकूल महसूस करना संभव नहीं होगा और हो सकता है कि कुछ भी अच्छा करने के लिए सही वातावरण न मिले। ऐसे में आपके अंदर असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। अशुभ ग्रहों की स्थिति के कारण, कन्या राशि के जातकों को चेतावनी दी जाती है कि वे किसी भी गलत काम में न पड़ें। इससे आप खतरे में पड़ सकते हैं।

प्रेम संबंध- प्यार में इस वर्ष भाग्य आपका साथ देगा। कन्या राशि के पुरुष जातक फैशन और आकर्षण की बेहतर समझ रखते हैं, जिसके परिणामस्वरूप वे विपरीत लिंग के व्यक्ति से जल्दी आकर्षित हो सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि अपनी बातों को खुलकर अपने साथी के सामने रखें। संभावना है कि आपके प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन आपको ऐसे लोगों से बच कर रहना है जो रिश्ते को खिलवाड़ समझते हैं। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के बदलते रवैया से सावधान रहना चाहिए। आपको प्रेम में मूडी और अधिक संवेदनशील होने से बचना चाहिए क्योंकि इससे व्यक्ति डिप्रेशन में आ सकता है।

शिक्षा- कन्या राशि के जो जातक फाइनेंस की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह समय ठीक है, लेकिन अगर आप मास कम्युनिकेशन जैसे विषयों में अध्ययन कर रहे हैं तो इस क्षेत्र में आपको अपने विचार रखने में समस्याएं आ सकती हैं।

पेशेवर- अशुभ ग्रहों के प्रभावस्वरूप, आप अपनी नौकरी से बोर हो सकते हैं और बाहर नए अवसरों की तलाश शुरू कर सकते हैं। आशंका है कि इस वर्ष भय और असुरक्षा की भावना के कारण आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़ने का विचार कर सकते हैं। हालांकि आपको नौकरी का नए मौके मिलेंगे, लेकिन नई जगह पर भी आप भय और असुरक्षा की भावना महसूस करेंगे क्योंकि आप ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। दूसरी ओर, संभावना है कि कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो अपनी नौकरी बचाने के लिए आप पर नियंत्रण बनाने कोशिश कर सकता है, ताकि आप उसके लिए खतरा न बन सकें। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। यदि आप किसी लंबी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान थे तो इस साल आपको इन समस्याओं से राहत मिल सकती है। इस वर्ष आप भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे और खुश रहेंगे। दोस्तों से मिलने और उनके साथ समय बिताने से आपका मूड बेहतर रहेगा।

सलाह- इस वर्ष पेशेवर जीवन में उतार-चढ़ाव के चलते आप निराश और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको इन समस्याओं से लड़ने के लिए सकारात्मक रहना होगा। काम का अधिक बोझ न लें और न ही ज्यादा सोच विचार करें। खुली हवा में सांस लेने के लिए मॉर्निंग वॉक और व्यायाम करें।

तुला

इस राशि के जातक शांति प्रिय होते हैं और हर चीज के लिए सामंजस्य बनाए रखना पसंद करते हैं। उन्हें आसपास खूबसूरत चीजें और रचनात्मकता बेहद पसंद होती है। तुला राशि के जातक बेहद ही परिष्कृत और कला प्रेमी होते हैं। वास्तुकला में भी दिलचस्पी होती है। रिश्तों में इन्हें हमेशा स्थिरता और तालमेल की तलाश होती है। इसके अलावा इस राशि के लोग अत्यधिक देखभाल करने वाले होते हैं। उनकी खुशी प्रियजनों की खुशी में ही है। आइए जानते हैं कि तुला राशि के जातकों का आने वाला साल कैसा रहने वाला है।

टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार, इस वर्ष तुला राशि के जातकों को कड़ी परिश्रम करने की जरूरत होगी। आप जितना अधिक अपने काम में मेहनत करेंगे उतनी ही सफलता मिलेगी, खासकर जो लोग व्यवसाय के क्षेत्र में हैं। इस साल आलस छोड़कर फुर्ती से मेहनत करने का समय है। यह साल अपनी कंपनी या जिस कंपनी में आप काम कर रहे हैं, उसके लिए संरचना प्रणाली की योजना बनाने के लिए बेहतरीन समय है। हालांकि, पुस्तकालय अध्यक्ष को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर से बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि इस वर्ष दिल की समस्या परेशानी का सबब बन सकती है। आशंका है कि किसी के द्वारा किए गए विश्वासघात से आपको गहरी चोट लग सकती है। ऐसे में आप वातावरण के प्रति अनुकूल महसूस नहीं करेंगे।

प्रेम संबंध- प्रेम में इस वर्ष आपको निराशा महसूस हो सकती है। आपके पास विकल्प तो बहुत होंगे, लेकिन कोई ऐसा विकल्प नहीं होगा, जिसे आप पसंद करते हैं। यहां तक कि ईमानदार व्यक्ति पर भी आप आसानी से भरोसा नहीं कर पाएंगे। जो जातक प्रेम संबंध में हैं, वे अपने रिश्ते में आकर्षण की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि प्रेम के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपसी तालमेल बढ़ाने का प्रयास करें। वहीं शादीशुदा जातक परिवार बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं।

शिक्षा- शिक्षा के क्षेत्र में अगर आप इस वर्ष सफल होना चाहते हैं तो कठिन परिश्रम करने की जरूरत होगी। नियमित प्रयास से ही आप पढ़ाई में ध्यान लगाने में सफल होंगे और अच्छे भविष्य के लिए उचित स्टडी प्लान बना सकेंगे, जो आपको टाइम मैनेजिंग करने में मदद करेगा। 2023 पूरी तरह से आपके लिए सेल्फ-लर्निंग वाला वर्ष रहेगा।

पेशेवर- इस वर्ष आपके सामने कई नए मौके आ सकते हैं। नौकरी में नए अवसर, नया पद और ड्यूटी में बदलाव की प्रबल संभावना है। बाहर जाकर उद्यम करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है और इस दौरान छोटी यात्रा भी लाभप्रद साबित होगी। विदेश में जाकर कार्य करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत और एक बेहतर योजना बनाने की जरूरत होगी। संकेत मिल रहे हैं कि आपको इस वर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनी या एक बुजुर्ग व्यक्ति के अधीन काम करना पड़ सकता है, जिसका रवैया सख्त होगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के मामले में यह साल आपके लिए बेहतर साबित होगा। बीमारियों से छुटकारा मिलने की संभावना है। मगर फिट रहने के लिए आपको योग, व्यायाम और टहलने की आवश्यकता होगी। साथ ही अपने खानपान का भी ध्यान रखें और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

सलाह- अधिक हठी न बनें। खाने-पीने, शॉपिंग में फिजूलखर्ची न करें। यदि आप किसी प्रकार की परेशानी महसूस करते हैं तो अपनी मां, पत्नी या किसी ऐसी महिला से सलाह लें, जिसे आप अपने करीब मानते हों।

आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए लीजिये धन सम्बन्धी परामर्श

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातक ऊर्जा और शक्ति के साथ बेहद ही उत्साहित होते हैं। इस राशि के लोगों की रहस्य पूर्ण प्रकृति होती है और यह किसी का भी राज़ अपने पास रखने में बेहद ही अच्छे होते हैं। इस राशि के लोग बेहद अच्छे और वफादार दोस्त बनते हैं। साथ ही भावनात्मक अंतरंगता में विश्वास करते हैं और बेहद शानदार पार्टनर बनते हैं। आइए जानते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों का आने वाला साल कैसा रहने वाला है।

टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार, इस साल आप काम में काफी व्यस्त रहेंगे। लेकिन इसके बावजूद भी आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे। पिछले साल की अपेक्षा यह साल ज़्यादा बेहतर साबित होगा। इस वर्ष चीजें सकारात्मक होती नजर आएंगी। हालांकि काम में व्यस्तता अधिक होगी। आप पर काम का बोझ भी अधिक रहेगा। लेकिन कार्यस्थल पर सुधार और स्थिरता बनी रहेगी। आप अपने सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय हो सकते हैं। ऐसे में आपके लिए बेहतर रहेगा कि आप लो प्रोफाइल बने रहें ताकि अनावश्यक अफवाहों से बच सकें।

प्रेम संबंध- इस वर्ष आपको खोया हुआ प्यार मिल सकता है, लेकिन आपको सावधान रहने की भी आवश्यकता होगी क्योंकि खोया हुआ प्यार दोबारा पाना हमेशा सही संकेत नहीं होता है। सिंगल जातकों को इस वर्ष कई कार्यक्रम और उत्सव में जाने का मौका मिलेगा और योग बन रहे हैं कि इन कार्यक्रमों में आपको अपना पार्टनर मिल सकता है। जो जातक पहले से ही किसी प्रेम संबंध में हैं, वे एक दूसरे के साथ समय बिताकर रिश्ते को और मजबूत कर सकते हैं।

शिक्षा- आपको सलाह दी जाती है कि अपना कीमती समय इधर-उधर की बातों में बर्बाद न करें और सारा ध्यान पढ़ाई और पेशेवर विकास की ओर केंद्रित करें क्योंकि इस वर्ष मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है।

पेशेवर- सन कार्ड के आधार पर, जातकों को इस वर्ष कार्यक्षेत्र में अच्छे मौके प्राप्त होंगे, लेकिन सावधान रहने की भी जरूरत है क्योंकि अक्सर ऐसे अवसर बहुत सारे आंतरिक उथल-पुथल भी साथ लाते हैं। आशंका है कि कार्यक्षेत्र में पॉलिटिक्स हो सकती है, जो कई तरह की गलतफहमियां पैदा कर सकती है। ऐसे में आपको फैसले लेने में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि सन कार्ड की मदद से आपको अपने बॉस और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जो आपको कार्यस्थल की उथल-पुथल और खराब वातावरण से बाहर निकलने में मदद करेगा।

स्वास्थ्य- इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपको पाचन, पेट में संक्रमण, खांसी और मोटापे से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान दें और फिट रहने के लिए तनाव, चिंता से बचें। साथ ही शारीरिक गतिविधियों को जीवनशैली में जरूर शामिल करें।

सलाह- इस वर्ष आप काम में व्यस्त रहने की वजह से थकान महसूस करेंगे। अपनी मदद आपको स्वयं करनी होगी लोगों पर निर्भर न रहें। आपको कड़ी परिश्रम करने की सलाह दी जाती है और साथ ही अधिक अध्ययन और शोध पर भी ध्यान दें।

धनु

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। यह राशि चक्र की अंतिम अग्नि तत्व की राशि है, जो कि जलते हुए तीर द्वारा चिन्हित की गई है। इस राशि के जातकों की ऊर्जा और शक्ति बेहद ही शानदार होती है। इनकी सोच उदार और खुली होती है। इनमें अच्छी अनुकूलन क्षमता होती है। आइए जानते हैं कि धनु राशि के जातकों का आने वाला साल कैसा रहने वाला है।

टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार, धनु राशि के जातकों को कई बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। संभावना है कि ये बदलाव अचानक से होंगे, जिसके कारण शुरुआत में आपको तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा वैसे-वैसे आपको एहसास होने लगेगा कि यह बदलाव उनकी बेहतरी के लिए हो रहा है। अचानक से दोस्ती, करियर और आर्थिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। इन बदलावों को नकारात्मक रूप से नहीं बल्कि अच्छे रूप में देखें।

प्रेम संबंध- युवा जातकों को लिए यह समय रोमांचक रहने वाला है। सिंगल जातकों की इस वर्ष किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी पंसद और रुचि मिलती-जुलती होगी और यह समानता आपको एक-दूसरे के करीब लाने में मददगार साबित होगी। जो लोग पहले से ही रिलेशनशिप में हैं, उन्हें तीसरे व्यक्ति से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आशंका है कि कोई तीसरा व्यक्ति आपके रिश्ते में समस्या पैदा कर सकता है।

शादीशुदा जातकों को प्रेग्नेंसी की खबर मिल सकती है। ऐसे में आपका ध्यान होने वाली संतान पर ज़्यादा रहेगा और आप अपने साथी को नजरअंदाज कर सकते हैं, जो वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल नहीं है। आपको सलाह दी जाती है कि ऐसा करने से बचें और अपने साथी को बराबर समय दें।

शिक्षा- धनु राशि के जातक यदि विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं तो यह वर्ष आपके लिए बेहद फलदायी साबित होगा। इसके अलावा यह वर्ष उन जातकों के लिए भी बेहतर साबित होगा जो शोध क्षेत्र या उच्च अध्ययन जैसे कि पीएचडी आदि कर रहे हैं क्योंकि इस दौरान आपको अपने शिक्षकों और सलाहकारों का पूरा सहयोग मिलेगा। धनु राशि के छात्रों को सलाह दी जाती है कि साल के पहले भाग में वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें क्योंकि ज्यादा खलबली आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है।

पेशेवर- आशंका है कि धनु राशि के जातक इस वर्ष अपने पेशेवर जीवन में संतुष्टि महसूस नहीं कर पाएंगे। आपको इस दौरान ऐसा प्रतीत हो सकता है कि जिस कंपनी में आप काम कर रहे हैं उससे बाहर निकलकर आप अपना कोई काम शुरू कर सकते हैं। यह साल आपके लिए कई सारे परिवर्तन लेकर आएगा। इस वर्ष आपका कार्ड नई नौकरी, निवेश और नई योजना की शुरुआत करने की ओर इशारा कर रहा है। पैसा कमाने का एक बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। आपको इसके बारे में सोचना चाहिए और इसे स्वीकार करना चाहिए। आपको अपने उद्यम के लिए आर्थिक तौर पर मदद मिल सकती है। नए प्रयास के लिए सावधानी से कोशिश करते रहें, कड़ी मेहनत करें और खुद पर भरोसा रखें क्योंकि इससे आपको सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी।

स्वास्थ्य- इस साल आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप लंबे समय से बीमार हैं तो इस वर्ष आपको बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपका तन और मन संतुलन में बना रहेगा। आपको सकारात्मक सोच रखने, व्यायाम करने और योग करने की सलाह दी जाती है।

मकर

मकर राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातक मेहनती और बेहद ही जिम्मेदार माने जाते हैं। इस राशि के लोग लक्ष्य उन्मुख और होनहार होते हैं। इन्हें आमतौर पर अपने जीवन के शुरुआती वर्षों में काफी सारी चुनौतियों और संघर्षों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते जीवन के अगले चरण में ये बेहद ही अनुभवी और चंचल बन जाते हैं। ये लोग काम को लेकर बेहद ही तत्पर होते हैं और अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच एक उचित संतुलन बनाए रखने की जीवन भर कोशिश करते हैं। आइए जानते हैं कि मकर राशि के जातकों का आने वाला साल कैसा रहने वाला है।

टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार, इस साल जीवन के सभी पहलुओं पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं, खासतौर पर करियर और नौकरी में। काम के क्षेत्र में आपको विदेश भी जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है या किसी अन्य विभाग में ट्रांसफर होने की संभावना है। आपको इस वर्ष बुरे लोगों और विचारों को चुराने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। आपके आसपास आपकी तरक्की पर जलने वाले लोग मौजूद हो सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतें क्योंकि चोरी होने की आशंका है।

प्रेम संबंध- इस वर्ष आपका रोमांटिक जीवन अनुकूल न रहने की आशंका है। सिंगल जातकों के कई प्रेम प्रसंग हो सकते हैं, लेकिन किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप क्या चाहते हैं, इस बारे में स्पष्ट रहें। रिश्ते के मामले में जल्दबाजी करना आपको परेशानी में डाल सकता है और रिश्ता भी टिकाऊ नहीं रह सकते हैं। मकर राशि की महिलाएं रिश्ते में सावधान रहें क्योंकि धोखा मिलने की प्रबल संभावना है। जो जातक शादीशुदा है उन्हें अपने पार्टनर की भावनाओं के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आपका नजरअंदाज करना उन्हें अकेला महसूस करा सकता है और इससे आपके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

शिक्षा- इस साल के दूसरे भाग में मकर राशि के जातकों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि एकाग्रता की कमी के कारण गलतियां होने की आशंका है, जो आपकी मेहनत को प्रभावित करेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए यह वर्ष आशाजनक रह सकता है।

पेशेवर- यह साल मकर राशि के जातकों के लिए करो या मरो का साल है। नई नौकरी, करियर में बदलाव या नए व्यवसाय शुरू करने का साल है। यदि आप इन क्षेत्रों में कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो बेशक आगे बढ़ें, बशर्ते आपकी योजना बेहतर होनी चाहिए। अपने दिल की सुनें और एक बार जो निश्चय कर लें तो पीछे मुड़कर देखने की मत सोचें।

स्वास्थ्य- इस साल आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। सेहत के प्रति लापरवाह न हों। खानपान पर ध्यान दें। बाहर के तले-भुने और जंक फूड से दूर रहें। स्वस्थ दिनचर्या का सही से पालन करें। कई बार आपको छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी भी यात्रा की अच्छी तरह से प्लानिंग करें और एडवेंचर करने से बचें।

सलाह- यह वर्ष आपके लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है, इसलिए छोटी यात्रा प्लान करें ताकि मूड फ्रेश हो सके। इस यात्रा से आपको मानसिक सुख की प्राप्ति होगी और भाग्य में भी परिवर्तन संभव होगा। पूरे वर्ष को बेहतर बनाने के लिए आपको नए विचार, यात्रा, मौज-मस्ती और नई चीजों को करना चाहिए।

कुंभ

कुंभ राशि अत्यधिक स्वतंत्र राशि मानी जाती है। कुंभ राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातक रचनात्मक और बड़ा सोचने के लिए जाने जाते हैं। इस राशि के जातक इंटीरियर में खासा रुचि रखते हैं और अपने आसपास की जगह को साफ, सुंदर और सुव्यवस्थित रखना इन्हें बेहद पसंद होता है। समाज सुधार के प्रति उनका झुकाव काफी अधिक होता है जिसके चलते कई बार अपने परिवार और प्रियजनों को नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं कि कुंभ राशि के जातकों का आने वाला साल कैसा रहने वाला है।

इस वर्ष आप उमंग से भरे हुए रहेंगे और अपने व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत से उच्च प्रयास करेंगे। अगर आप इस वर्ष निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह साल आपके लिए बेहद अनुकूल है, जो आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।

प्रेम संबंध- सिंगल जातकों की मुलाकात मनमौजी और रोमांस से भरे हुए लोगों से हो सकती है। ये जातक फैसले लेने में कमजोर हो सकते हैं। डेटिंग के दौरान आपको अपने साथी से पूरी अटेंशन मिलेगी, जैसा आप चाहते हैं। हालांकि वह व्यक्ति पीछा न छोड़ने वाला हो सकता है। संभव है कि इस वर्ष कुंभ राशि के जातक रिश्ते में ज्यादा भावुक होंगे। लेकिन अगर आप अपनी भावनाओं को सही से प्रदर्शित नहीं कर पाएंगे तो आपके बीच मतभेद भी पैदा हो सकते हैं। शादीशुदा जातक अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन का आनंद ले सकेंगे। हालांकि भावनाओं को अच्छे से मैनेज करने की सलाह दी जाती है क्योंकि आप ही हैं जिससे परिवार की खुशी जुड़ी है।

शिक्षा- इस साल कुंभ राशि के जातकों को उनके प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। अकाउंटिंग, मास कम्युनिकेशन, थिएटर एक्टिंग, डेटा साइंस या किसी भी क्षेत्र में अध्ययन करने वाले जातक इस वर्ष बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। कुंभ राशि के छात्र जो बैंकिंग या NEET, CAT, MAT की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे इस वर्ष बेहतर करने की स्थिति में हो सकते हैं।

पेशेवर- मैनेजमेंट में अचानक हुए बदलाव के कारण कुंभ राशि के जातक नए अवसरों की तलाश शुरू कर सकते हैं या फिर मौजूदा नौकरी के प्रति उनका लगाव बढ़ सकता है। इस वर्ष कार्यस्थल का माहौल आपको अनुकूल और सौहार्दपूर्ण महसूस होगा। आपको नया असाइनमेंट या काम मिल सकता है। अगर आप इस साल कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो इस बात की प्रबल संभावना है कि आपकी योजना सफल होगी। आपको कार्यस्थल पर भी नई शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।

स्वास्थ्य- इस वर्ष आप काम को लेकर अत्यधिक बोझिल महसूस कर सकते है, जिसके परिणामस्वरूप आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर सकते हैं। काम में मेहनत करने के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी अच्छे से ध्यान दें। अच्छा खानपान लें। फिट रहने के लिए मेडिटेशन और व्यायाम करें।

सलाह- अचानक मैनेजमेंट और प्यार में बदलाव हो सकता है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। इस साल के लिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने लिए लड़ें और दूसरे को खुद पर हावी न होने दें। किसी पर भी आसानी से भरोसा न करें सिर्फ अपनी मेहनत पर भरोसा करें।

मीन

राशि चक्र की आखिरी राशि मीन है। यह एक जल तत्व की राशि है। मीन राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस राशि के जातक सहज स्वभाव के होते हैं और अपने अंदर कलात्मक क्षमता रखते हैं। ये लोग दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। जीवन-मृत्यु की बेहद ही अच्छी समझ इनके अंदर होती है। प्रेम में पड़ने के बाद ये बेहद ही वफादार और शानदार साथी बनकर उभरते हैं। आइए जानते हैं कि मीन राशि के जातकों का आने वाला साल कैसा रहने वाला है।

टैरो कार्ड रीडिंग 2023 के अनुसार, मीन राशि के जातकों को अपने काम को पूरा करने के लिए पहले से कई गुना ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। बहुत सी चीजें फंसी हुई नजर आ रही हैं, जिनके कारण आप खुद भी इन चीजों में उलझा हुए महसूस करेंगे। फैसला लेने के दौरान आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप हर किसी के लिए अच्छे नहीं हो सकते। ऐसे में किसी एक चीज के लिए आपको समझौता करना पड़ेगा। इस वर्ष अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्षम होने की संभावना कम है। आपको कई त्याग करने पड़ सकते हैं। क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड के मुताबिक, विकल्पों से निपटने के लिए आपको जल्दी फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि समस्याओं का सामना करने के लिए आपको महिलाओं का काफी सहयोग मिलेगा।

प्रेम संबंध- प्रेम संबंध के लिहाज से मीन राशि के जातकों का यह साल बेहतर रहेगा। सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। जो जातक पहले से ही प्रेम संबंध में हैं उनके रिश्ता और बेहतर होने की उम्मीद है। जातक रिश्ते को शादी का भी मोड़ दे सकते हैं। शादीशुदा जातकों के भी रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और वे जीवन को बेहतर बनाने के लिए समुद्र-पर्यटन या समुद्र किनारे घूमने की योजना बना सकते हैं।

शिक्षा- मीन राशि के जो जातक शोध, प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्य और इतिहास में पीएचडी कर रहे हैं तो उनके लिए यह वर्ष बेहतर साबित होगा। वहीं जिन जातकों की रुचि ज्योतिष, रहस्य विज्ञान या पौराणिक अध्ययन में है, वे इन विषयों में गहरा शोध करते हुए कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

पेशेवर- इस वर्ष मीन राशि के जातकों का करियर पिछले साल की अपेक्षा ज़्यादा बेहतर रहेगा। व्यापार और करियर के सिलसिले से आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। व्यस्तता भी काफी हो सकती है। अगर आप लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस वर्ष आपकी मनोकामना पूर्ण होने के योग बन रहे हैं क्योंकि आपको अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। बस आपको केवल ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा क्योंकि इससे लोगों निराशा हो सकती है और यह आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य- इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता होगी। एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के लिए, आपको योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करने की सलाह दी जाती है। नियमित रूप से रूटीन चेकअप भी कराते रहें और खानपान पर बेहद ध्यान दें। ऐसा न करने पर आपको बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सलाह- इस वर्ष के लिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने सहज ज्ञान पर भरोसा करें। कोई भी फैसला लेते समय शांति बनाए रखें। समस्याओं से लड़ने के लिए अपने बुद्धि, विवेक और शक्ति का इस्तेमाल करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि वर्ष 2023 आपके लिए शुभ और मंगलमय हो। एस्ट्रोसेज की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer