बुध मेष राशि में अस्‍त

बुध मेष राशि में अस्‍त: जब कोई ग्रह सूर्य के अत्‍यंत नज़दीक आ जाता है, जब वह अपनी शक्‍ति खो देता है और अस्‍त हो जाता है। सरल शब्‍दों में कहें, तो किसी ग्रह के अस्‍त होने का मतलब है उसकी शक्‍ति और प्रभाव का खत्‍म होना।

बुध मेष राशि में अस्‍त 01 मई 2026 को होंगे।

वैदिक ज्‍योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है। वह तर्क का कारक हैं और स्‍त्री तत्‍व वाला ग्रह है। बुध का तीसरे एवं छठे भाव पर आधिपत्‍य होता है। इस लेख में बताया गया है कि बुध मेष राशि में अस्‍त होने पर सभी राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।

यदि बुध ग्रह स्‍वराशि जैसे कि मिथुन और कन्‍या राशि में हो, तो इससे अत्‍यंत उच्‍च एवं शुभ परिणाम प्राप्‍त होते हैं। वहीं जब बुध ग्रह कन्‍या राशि में यानी अपनी उच्‍च राशि में होता है और शक्‍तिशाली स्थिति में होता है, तब लोगों को अच्‍छे परिणाम मिलते हैं। उन्‍हें व्‍यवसाय, ट्रेड और शेयर मार्केट में सफलता मिलने के आसार हैं। बुध मेष राशि में अस्‍त होने के दौरान लोगों को नकारात्‍मक और सकारात्‍मक दोनों तरह के परिणाम मिल सकते हैं।

01 मई, 2026 को रात्रि 11 बजकर 08 मिनट पर बुध मेष राशि में अस्‍त होने जा रहे हैं।

तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और इस विशेष लेख के ज़रिए जानते हैं कि बुध ग्रह का राशिचक्र की सभी राशियों पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा और इसके दुष्‍प्रभाव से बचने के लिए क्‍या उपाय करने चाहिए।

Read Here In English: Mercury Combust In Aries

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें शुक्र का मकर राशि में गोचर का अपने जीवन पर प्रभाव

ज्‍योतिष में बुध के अस्‍त होने का मतलब

बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, शिक्षा और संचार कौशल का कारक माना जाता है। जब बुध ग्रह कमज़ोर होता है, तब इस गोचर के दौरान व्‍यक्‍ति में बुद्धि और स्‍पष्‍ट सोचने की कमी हो सकती है और उसे निर्णय लेने में दिक्‍कत हो सकती है। अस्‍त होने का मतलब है अपनी शक्‍ति खो देना और इसकी वजह से स्‍पष्‍ट सोचने की क्षमता में कमी आ सकती है। अस्‍त होने का अर्थ है असफलता मिलना और शक्‍ति में कमी आना। जातकों में स्‍पष्‍टता की कमी देखी जा सकती है और वे गलत निर्णय ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

बुध मेष राशि में अस्‍त: राशि अनुसार भविष्‍यवाणी और उपाय

मेष राशि

बुध ग्रह तीसरे और छठे भाव के स्‍वामी हैं और अब वह मेष राशि के पहले भाव में अस्‍त होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्‍वरूप आपकी प्रगति में देरी आने की आशंका है और आपको प्रयास करने के बावजूद सफलता पाने में संघर्ष करना पड़ सकता है। इस समय आपके आत्‍म विकास में कमी आ सकती है।

करियर की बात करें, तो इस गोचर के दौरान आपके अंदर साहस और दृढ़ संकल्‍प की कमी देखने को मिल सकती है। इस समय आपको सकारात्‍मक रहने की जरूरत है।

यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो आपको फायदे की जगह अधिक नुकसान होने का डर है। आपको अधिक प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

वित्तीय जीवन में आपको अधिक नुकसान देखना पड़ सकता है और ऐसा आपकी ओर से योजना की कमी के कारण हो सकता है।

निजी जीवन में इस समय आपकी ओर से एडजस्ट करने की कमी की वजह से खुशियों और संतुष्टि में कमी आने के संकेत हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको अपने भाई-बहनों की सेहत पर अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है और इस पर आपका ज्‍यादा खर्चा हो सकता है।

उपाय: आप शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

मेष राशिफल 2026

वृषभ राशि

बुध ग्रह दूसरे और पांचवे भाव के स्‍वामी हैं और अब वह वृषभ राशि के बारहवें भाव में अस्‍त होने जा रहे हैं। इस वजह से आपको धन से संबंधित समस्‍याएं होने का डर है। बुध के अस्‍त होने पर आपको परिवार और धन से जुड़ी समस्‍याएं और बच्‍चों की प्रगति को लेकर समस्‍याएं आ सकती हैं।

करियर के क्षेत्र में आपको अपने उच्‍च अधिकारियों की ओर से चुनौतियां देखनी पड़ सकती हैं जिस वजह से आपको अपने काम को लेकर असंतुष्टि हो सकतीहै और आपसे काम में गलतियां भी हो सकती हैं।

व्‍यापार की बात करें, तो आपके हाथ से अधिक मुनाफा छूट सकता है और आपके लिए अधिक धन कमाना आसान नहीं होगा।

वित्तीय जीवन में आपको लाभ की बजाय नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा आपको अपने बच्‍चों पर अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपको अपने बच्‍चों की सेहत पर धर्न खर्च करना पड़ सकता है।

निजी जीवन में तालमेल की कमी के कारण आपके और आपके पार्टनर के बीच भावनात्‍मक मतभेद उत्‍पन्‍न होने के संकेत हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य के स्‍तर पर आपको स्किन से जुड़ी समस्‍याएं, तेज सिरदर्द हो सकता है और ऐसा इम्‍यूनिटी के कमज़ोर होने की वजह से हो सकता है।

उपाय: आप गुरुवार के दिन बृहस्‍पति ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

वृषभ राशिफल 2026

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन र‍ाशि

मिथुन राशि के पहले और चौथे भाव पर बुध ग्रह का आधिपत्‍य है। बुध मेष राशि में अस्‍त के दौरान बुध ग्रह आपके ग्‍यारहवें भाव में अस्‍त होंगे। बुध के अस्‍त होने पर आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है और आपको अपने घर में परेशानियां देखनी पड़ सकती हैं।

करियर के क्षेत्र में आपको नौकरी के नए अवसर तो मिलेंगे ही साथ ही आपको अपने कार्यक्षेत्र में तरक्‍की मिलने के भी योग हैं।

व्‍यवसाय में व्‍यापारिक विकास के लिए यह समय अच्‍छा रहने वाला है। आपके अपने व्‍यावसायिक क्षेत्र में नए बिज़नेस कॉन्‍टैक्‍ट बना सकते हैं।

आर्थिक जीवन की बात करें, तो आप अधिक धन कमाने में सफल हो सकते हैं और आपके लिए अधिक पैसा कमाना आसान हो सकता है।

निजी जीवन में आपको अपने रिश्‍ते में अधिक खुशियां पाने के लिए अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है। आप अधिक संतुष्‍ट रह सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आप अच्‍छे शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य का आनंद ले सकते हैं और उपयोग उद्देश्‍यों पर धन खर्च कर सकते हैं।

उपाय: आप बुधवार के दिन बुध ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

मिथुन राशिफल 2026

कर्क राशि

कर्क राशि के तीसरे और बारहवें भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं जो कि अब आपके दसवें भाव में अस्‍त होने जा रहे हैं। ऐसे में आपको अपने प्रयासों की वजह से अच्‍छे परिणाम मिलने की उम्‍मीद है।

करियर की बात करें, तो आपको काम की वजह से यात्रा पर जाने की जरूरत पड़ सकती है। इस यात्रा से आपको बड़ी प्रगति एवं संपन्‍नता मिलने के आसार हैं। आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी संभावना है।

व्‍यवसाय के क्षेत्र में आपको अच्‍छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं और ऐसा आपके अंदर मौजूद नेतृत्‍व करने के कौशल की वजह से हो सकता है।

धन की बात करें, तो आप अपनी बुद्धि और योजना से अधिक धन कमाने में सफल होंगे। आप ज्‍यादा पैसों की बचत भी कर पाएंगे।

निजी जीवन में आपको अपने रिश्‍ते में अपने जीवनसाथी के साथ अधिक खुशियां देखने को मिलेंगी। ऐसा आपके सकारात्‍मक व्‍यवहार के कारण संभव हो पाएगा।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपके अंदर अधिक साहस रहने वाला है जिसकी वजह से आप उच्‍च स्‍तर की सकारात्‍मकता हासिल कर सकते हैं।

उपाय: आप शनिवार के दिन शनि देव के लिए यज्ञ-हवन करें।

कर्क राशिफल 2026

सिंह राशि

बुध ग्रह सिंह राशि के दूसरे और ग्‍यारहवें भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आपके नौवें भाव में अस्‍त होने जा रहे हैं।

बुध के अस्‍त होने के कारण इस समय आपके भाग्‍य में कमी आ सकती है। हो सकता है कि अधिक धन कमाने में भाग्‍य आपका साथ न दे पाए और आपको अपनी इच्‍छाओं को पूरा करने में अपनी किस्‍मत का साथ न मिल पाए।

करियर में आपको काम की वजह से यात्रा पर जाने की जरूरत पड़ सकती है। इस यात्रा से आपको बड़ी प्रगति मिलने के आसार हैं। आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी संभावना है।

व्‍यवसाय के क्षेत्र में आपके लिए बुध के अस्‍त होने के दौरान अधिक मुनाफा कमाना आसान नहीं होगा। आपके मुनाफे में कमी आ सकती है और आप अपने प्रतिद्वंदियों से प्रतिस्‍पर्धा करने में पीछे रह सकते हैं।

धन के मामले में आप अधिक पैसा कमा सकते हैं और धन की बचत करने में भी सफल हो सकते हैं।

निजी जीवन में इस समय आपको अपने जीवनसाथी के साथ खुशियां नहीं मिल पाएंगी। आप दोनों के बीच अहंकार से संबंधित समस्‍याएं होने की आशंका है।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको अपने पिता की सेहत पर अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपके पिता को हाई बीपी की शिकायत होने का डर है।

उपाय: आप रविवार के दिन सूर्य देव के लिए यज्ञ-हवन करें।

सिंह राशिफल 2026

कन्‍या राशि

बुध ग्रह कन्या राशि के पहले और दसवें भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आठवें भाव में अस्‍त होने जा रहे हैं।

बुध मेष राशि में अस्‍त होने पर आपको अपने प्रयासों में चुनौतियां देखने को मिल सकती है। इस समय आप अपने करियर में पीछे रह सकते हैं।

करियर के क्षेत्र में आपको अधिक असफलताएं देखनी पड़ सकती हैं और आप अधिक संतुष्टि के लिए नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं।

व्‍यवसाय के स्‍तर पर आपकी अधिक मुनाफा कमाने और अपने बिज़नेस का विस्‍तार करने की योजना असफल हो सकती है। आपको कड़ी प्रतिस्‍पर्धा मिलने के संकेत हैं।

आर्थिक जीवन में आप अधिक धन कमाने में असमर्थ रह सकते हैं। इसके बजाय कर्ज़ होने से आपके ऊपर बोझ बढ़ सकता है।

निजी जीवन में आपकी अपने पार्टनर के साथ तीखी बहस होने की आशंका है। ऐसा आप दोनों के बीच आपसी समझ की कमी के कारण हो सकता है जिससे आप दोनों में दूरियां आने का डर है।

स्‍वास्‍थ्‍य के स्‍तर पर आपको सिरदर्द होने की आशंका है। ऐसा हाई बीपी के कारण हो सकता है।

उपाय: आप शनिवार के दिन हनुमान जी के लिए यज्ञ--हवन करें।

कन्या राशिफल 2026

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

तुला राशि

इस राशि के नौवें और बारहवें भाव पर बुध ग्रह का स्‍वामित्‍व है। अब बुध ग्रह तुला राशि के सातवें भाव में अस्‍त होने जा रहे हैं।

बुध मेष राशि में अस्‍त होने पर आपको अपने बिज़नेस पार्टनर के साथ समस्‍याएं होने के संकेत हैं। अगर आप व्‍यवसाय करते हैं, तो आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

करियर की बात करें, तो आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियां देखनी पड़ सकती हैं। उच्‍च अधिकारियों के साथ अनबन और सहकर्मियों के साथ विवाद होने की आशंका है। हो सकता है कि आप अपने काम से संतुष्‍ट न हों।

व्‍यापार के क्षेत्र में आप अगर अपने बिज़नेस का विस्‍तार करने की सोच रहे हैं, तो इस समय यह आसानी से संभव नहीं हो पाएगा। आप अपने मुनाफे से नाखुश हो सकते हैं।

धन के स्‍तर पर आपको कोई बड़ा नुकसान होने का डर है। ऐसा आपकी ओर से लापरवाही की वजह से हो सकता है।

निजी जीवन में आपके और आपके पार्टनर के बीच तीखी बहस होने के संकेत हैं। ऐसा आपसी तालमेल की कमी के कारण हो सकता है।

स्‍वास्‍थ्‍य के स्‍तर पर आपको आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है और इस वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपकी इम्‍यूनिटी के भी कमज़ोर होने का डर है।

उपाय: आप शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

तुला राशिफल 2026

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के आठवें और ग्‍यारहवें भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं जो कि अब आपके छठे भाव में अस्‍त होने जा रहे हैं।

बुध मेष राशि में होने पर खर्चे बढ़ने की वजह से आपके ऊपर कर्ज़ बढ़ सकता है। इस वजह से आपको लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

करियर के क्षेत्र में काम के बहुत ज्‍यादा दबाव के कारण आपकी संतुष्टि में कमी आ सकती है और इस वजह से आपका नौकरी बदलने का मन कर सकता है।

व्‍यवसाय के स्‍तर पर बिज़़नेस में बड़ा मुनाफा कमाने के आसार औसत नज़र आ रहे हैं।

आर्थिक जीवन में आपको इस समय कोई बड़ा नुकसान होने का डर है। इस नुकसान की भरपाई के लिए आपका लोन लेना पड़ सकता है।

पर्सनल लाइफ में आपके और आपके जीवनसाथी के बीच बेवजह विवाद हो सकता है। ऐसा आपके नाखुश रहने की वजह से हो सकता है।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको तेज सिरदर्द होने का डर है जो कि इम्‍यूनिटी और जोश एवं उत्‍साह के कमज़ोर होने की वजह से हो सकता है।

उपाय: आप बृहस्‍पतिवार के दिन वृद्ध ब्राह्मणों को दान करें।

वृश्चिक राशिफल 2026

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

धनु राशि

बुध ग्रह धनु राशि के सातवें और दसवें भाव के स्‍वामी हैं और अब वह आपके पांचवे भाव में अस्‍त होने जा रहे हैं।

बुध मेष राशि में अस्‍त होने पर आपके धैर्य की परीक्षा ली जाती है और हो सकता है कि आपकी बुद्धिमानी आपको अपने परिश्रम का फल नहीं दिला पाए।

करियर के क्षेत्र में आपकी मौजूदा नौकरी आपकी बुद्धिमानी और काम की क्‍वालिटी को बेहतर करने में असमर्थ हो सकती है। इस समय आप अपनी नौकरी को नापसंद कर सकते हैं।

व्‍यवसाय के क्षेत्र में सामान्‍य बिज़नेस के मामले में आपके उच्‍च मुनाफा कमाने की संभावना कम दिख रही है। लेकिन अगर आप स्‍टॉक और ट्रेड से संबंधित बिज़नेस करते हैं, तो आप अच्‍छा मुनाफा कमा सकते हैं।

धन के मामले में आप औसत धन कमा सकते हैं। अगर आप अधिक पैसा कमा भी लें, तो भी आप पैसों की बचत करने में असफल हो सकते हैं।

निजी जीवन में आपके और आपके पार्टनर के बीच शीत युद्ध होने का डर है। ऐसा आप दोनों के बीच आपसी तालमेल की कमी के कारण हो सकता है।

स्‍वास्‍थ्‍य के स्‍तर पर आपको अपने बच्‍चों की सेहत पर धन खर्च करने की जरूरत हो सकती है और इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

उपाय: आप नियमित रूप से लिंगाष्‍टकम का पाठ करें।

धनु राशिफल 2026

मकर राशि

मकर राशि के नवम और छठे भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं जो कि अब आपके चौथे भाव में अस्‍त होने जा रहे हैं।

बुध मेष राशि में अस्‍त होने की वजह से आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। आप अधिक तनाव महसूस कर सकते हैं और परिवार में आपको समस्‍याएं देखनी पड़ सकती हैं।

करियर के क्षेत्र में कार्यस्‍थल पर आपको कम प्रगति देखनी पड़ सकती है। इस वजह से आप अधिक संतुष्टि पाने के लिए नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं।

व्‍यवसाय के स्‍तर पर आपके अंदर लीडरशिप की कमी हो सकती है जिसकी इस समय आपको जरूरत है। इसकी कमी के कारण आपको अपने बिज़नेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आर्थिक स्‍तर पर इस समय आपको धन हानि होने की आशंका है। ऐसा आपकी लापरवाही की वजह से हो सकता है।

पर्सनल लाइफ में आपकी रिश्‍तों और अपने जीवनसाथी में रुचि कम हो सकती है। इससे आप परेशान हो सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य के स्‍तर पर आपको मोटापा होने की आशंका है जो कि इम्‍यूनिटी के कमज़ोर होने की वजह से हो सकता है।

उपाय: आप नियमित रूप से 'ॐ मंदाय नम:' मंत्र का जाप करें।

मकर राशिफल 2026

कुंभ राशि

कुंभ राशि के पांचवे और आठवें भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं जो कि अब आपके तीसरे भाव में अस्‍त होने जा रहे हैं।

बुध मेष राशि में अस्‍त होने पर आपकी जीवन में रुचि कम हो सकती है और इस वजह से आपके आत्‍म विकास की उन्‍नति में कमी आ सकती है।

करियर की बात करें, तो आपको अपनी नौकरी से संबंधित यात्रा के दौरान अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपसे काम में गलतियां भी हो सकती हैं।

बिज़नेस के क्षेत्र में आपके लिए इस समय अधिक मुनाफा कमाने की संभावन कम नज़र आ रही है। ऐसा योजना की कमी के कारण हो सकता है।

वित्तीय जीवन में आपको मुनाफा और नुकसान दोनों हो सकता है। कभी-कभी आपको औसत मुनाफा होने के भी आसार हैं।

निजी जीवन में आपका अपने पार्टनर से भरोसा उठ सकता है। ऐसा आप दोनों के बीच अधिक बहस होने के कारण हो सकता है।

सेहत के मामले में आपको नसों से संबंधित समस्‍याएं और कंपकंपी होने का डर है।

उपाय: आप शनिवार के दिन भगवान शिव की उपासना करें।

कुंभ राशिफल 2026

मीन राशि

मीन राशि के चौथे और सातवें भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं और अब वह आपके दूसरे भाव में अस्‍त होने जा रहे हैं।

बुध मेष राशि में अस्‍त होने पर आप अपने भविष्‍य को लेकर अनिश्‍चित हो सकते हैं और आपके मन में अपने आर्थिक विकास को लेकर कई सवाल हो सकते हैं।

करियर के स्‍तर पर आपकी अपने सहकर्मियों और उच्‍च्‍च अधिकारियों के साथ तीखी बहस होने की आशंका है। इससे आपकी प्रतिष्‍ठा में कमी आने की आशंका है।

व्‍यापार के क्षेत्र में आपके अधिक मुनाफा कमाने के अवसर औसत रहने वाले हैं और आपको आगे चलकर अधिक चुनौतियां देखनी पड़ सकती हैं।

आर्थिक जीवन में आपको बढ़ती जिम्‍मेदारियों के कारण अधिक खर्चा उठाना पड़ सकता है।

निजी जीवन में आप धैर्य की कमी के कारण अपने पार्टनर के साथ अपना आपा खो सकते हैं। आपको इस समय धैर्य रखने की जरूरत है।

स्‍वास्‍थ्‍य के स्‍तर पर आपको दांतों पर दर्द और आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। आपको इस पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

उपाय: आप रोज़ 'ॐ गुरुवे नम:' मंत्र का जाप करें।

मीन राशिफल 2026

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध मेष राशि में अस्‍त कब होंगे?

01 मई, 2026 को रात्रि 11 बजकर 08 मिनट पर बुध मेष राशि में अस्‍त होने जा रहे हैं।

2. मेष राशि का स्वामी कौन है?

इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं।

3. बुध ग्रह की उच्च राशि कौन सी है?

बुध ग्रह कन्‍या राशि में उच्च अवस्था में होते हैं।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer