श्रवण नक्षत्र का फल

वैदिक ज्योतिष के अनुसार श्रवणनक्षत्र का स्वामी गुरु ग्रह है। यह ढपली की तरह दिखायी देता है। इस नक्षत्र विष्णु और लिंग स्री है। यदि आप श्रवणनक्षत्र से संबंध रखते हैं, तो उससे जुड़ी अनेक जानकारियाँ जैसे व्यक्तित्व, शिक्षा, आय तथा पारिवारिक जीवन आदि यहाँ प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आपको अपना नक्षत्र ज्ञात नहीं है, तो कृपया यहाँ जाएँ - अपना नक्षत्र जानें
श्रवण नक्षत्र के जातक का व्यक्तित्व
आप हर एक कार्य सफ़ाई व कुशलता से करते हैं। आपके जीवन के कुछ निश्चित सिद्धांत हैं। आपको स्वच्छता से रहना पसंद है व जो लोग साफ़-सफ़ाई से नहीं रहते उन्हें आप क़तई पसंद नहीं करते हैं। बेढंगे लोगों को देखकर उन्हें टोकने से भी आप संकोच नहीं करते। दूसरों की दुर्दशा देखकर आपका हृदय तुरंत पिघल जाता है। अतिथि-सत्कार करने में आप माहिर हैं और साफ़-सुथरा भोजन करना आपको अच्छा लगता है। आप धार्मिक और गुरु-भक्त भी हैं व “सत्यमेव जयते” के उसूलों पर चलते हैं। जिनकी आप मदद करते हैं, उनसे बदले में कुछ भी पाने की इच्छा नहीं रखते हैं, यानी निस्वार्थ भाव से सबकी सेवा करते हैं। लोगों से आपको धोखा व फ़रेब मिल सकता है। आपकी मुस्कान में एक ज़बरदस्त आकर्षण है इसलिए एक बार जिससे भी आप मुस्कुराकर मिल लेते हैं, वो आपका मुरीद हो जाता है। आपके जीवन में चाहे कितने ही उतार-चढ़ाव आएँ, आप सामान्य जीवन जीते रहेंगे। व्यक्तिगत या सामूहिक समस्याओं के समाधान के लिए आप लोगों की मदद करते हैं क्योंकि आप एक अच्छे सलाहकार भी हैं। अगर आप कम पढ़े-लिखे हों तो भी आपकी प्रतिभा बहुमुखी रहेगी। एक ही समय में कई काम करने की योग्यता आपके अंदर मौजूद है। अगर किसी अधिकार या शक्तिशाली पद पर आप नियुक्त हों तो आपको काफ़ी लाभ मिलेगा। आपका ख़र्चा अधिक है क्योंकि आप बहुत सी ज़िम्मेदारियों के तले दबे हुए हैं, इसलिए आर्थिक कष्ट भी आपको रह सकता है। आपमें सेवा भाव अधिक है, इसलिए आप माता-पिता के भक्त हैं। आपके व्यवहार में सभ्यता और सदाचार साफ़ दिखाई देता है। निजी जीवन में आप विश्वासपात्र समझे जाते हैं क्योंकि अनजाने में भी आप किसी के विश्वास को तोड़ना नहीं चाहते। ईश्वर में आपकी गहरी आस्था हैं और आप सत्य की तलाश में लगे रहते हैं। पूजा-पाठ एवं अध्यात्म के क्षेत्र में भी आप काफ़ी नाम कमा सकते हैं और इस माध्यम से काफ़ी धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके चरित्र की यह विशेषता है कि आप कोई भी कार्य सोच समझकर करते हैं, इसलिए सामान्यत: कोई ग़लत कार्य नहीं करते हैं। आपकी मानसिक क्षमता काफ़ी अच्छी है, इसलिए आप पढ़ाई में अच्छे हैं। आपके अंदर सहनशीलता व स्वाभिमान भरा हुआ है। आप साहसी और बहादुर भी हैं। किसी भी बात को आप मन में नहीं रखते, जो भी आपको महसूस होता है या उचित लगता है उसे आप मुंह पर बोल देतें हैं, यानी आप स्पष्टवादी हैं। आजीविका की दृष्टि से नौकरी और व्यवसाय दोनों ही आपके लिए लाभप्रद और उपयुक्त हैं। इन दोनों में से जिस क्षेत्र में आप जायेंगे उसी में आपको तरक़्क़ी और क़ामयाबी हासिल होंगी।
शिक्षा और आय
30 वर्ष की आयु से आपके जीवन में परिवर्तन आना शुरू होगा। 30 से 45 वर्ष की आयु के बीच जीवन में पूर्ण स्थिरता आएगी। आप मशीनी या तकनीकी कार्य, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम व तैल से जुड़े कार्य, अध्यापक, प्रशिक्षक, उपदेशक, शोधकर्ता, अनुवादक, कथा वाचक, गीत, संगीत व फिल्मों से जुड़े कार्य, टेलीफ़ोन ऑपरेटर, समाचार वाचक, रेडियो व दूरदर्शन से जुड़े कार्य, सलाहकार, मनोचिकित्सक, ट्रैवल एजेंट, पर्यटन व परिवहन से जुड़े कार्य, होटल या रेस्त्राँ कर्मचारी, समाजसेवा से जुड़े कार्य आदि करके जीवनयापन कर सकते हैं।
पारिवारिक जीवन
आपका वैवाहिक जीवन काफ़ी सुखी रहेगा। आपकी जीवनसाथी आपको समझने वाला होगा। वह आपकी अनुपस्थिति में परिवार पूरा ध्यान रखेगा। बच्चों से भी आपको काफ़ी सुख प्राप्त होगा और आपकी संतान उच्च शिक्षा प्राप्त करेगी।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Mars Transit In Taurus (10 August): Impact & Remedies
- Numerology Reveals Lucky-Unlucky Numbers & Their Significance!
- Sun Transit in Leo Soon: 4 Signs Will Benefit-3 Must Beware!
- Vaidhavya Yoga Forms In Women’s Horoscope Under These Circumstances, Must Be Careful!
- Weekly Horoscope 08-14 August, 2022: Lucky-Unlucky Signs Of The Week!
- If This Is Your Birth Date, Be Ready To Become A Millionaire!
- Numerology Weekly Horoscope 07 August-13 August, 2022
- Venus Transit In Cancer (7 August): Which Signs Will Be Lucky In Love?
- Raksha Bandhan 2022 in Auspicious Yogas: Correct Date, Legend, & Zodiac-Wise Rakhi!
- Were You Born After Sunset? Astrology Reveals Your Personality!
- वृषभ में मंगल का गोचर इन राशियों के लिए बेहद शुभ- इन जातकों के बनेंगे विवाह के योग!
- Ank Shastra: अंकों से भी होती है व्यक्तितव की पहचान, जानें क्या कहता है आपका अंक!
- सूर्य करेंगे अपनी ही सिंह राशि में गोचर, इन जातकों को मिलेगी अपने हर रोग से मुक्ति !
- महिलाओं की कुंडली में इन परिस्थितियों में बनता है वैधव्य योग, समय रहते हो जाएं सावधान!
- साप्ताहिक राशिफल 08 अगस्त से 14 अगस्त, 2022: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ?
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 07 अगस्त से 13 अगस्त, 2022
- शुक्र का कर्क राशि में गोचर: कौन सी राशियाँ होंगी प्रेम संबंधों में भाग्यशाली?
- रक्षाबंधन पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, जानें महत्व और लाभ।
- जानें कैसा होता है सूर्यास्त के बाद जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व!
- एक महीने में शुक्र के बैक-टू-बैक गोचर से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य-देश पर भी पड़ेगा प्रभाव!
- Horoscope 2022
- राशिफल 2022
- Calendar 2022
- Holidays 2022
- Chinese Horoscope 2022
- अंक ज्योतिष 2022
- Grahan 2022
- Love Horoscope 2022
- Finance Horoscope 2022
- Education Horoscope 2022
- Ascendant Horoscope 2022
- Stock Market 2022 Predictions
- Best Wallpaper 2022 Download
- Numerology 2022
- Nakshatra Horoscope 2022
- Tamil Horoscope 2022
- Kannada Horoscope 2022
- Gujarati Horoscope 2022
- Punjabi Rashifal 2022