Mithun Saptahik Rashifal - मिथुन साप्ताहिक राशिफल
26 Oct 2026 - 1 Nov 2026
चंद्र राशि के अनुसार शनि के दसवें भाव में स्थित होने के कारण, इस समयावधि के दौरान, आप निरंतर अपनी जीवन शैली में सुधार करने का परिवर्तन करेंगे। इसके लिए आप बेहतर स्वास्थ्य जीवन के लिए, खुद को अपने आराम के क्षेत्र से निकालते हुए, रोज़ाना नियमित रूप से योग, व्यायाम करने का फैसला भी ले सकते हैं। हालांकि इस समय आपको काम का ज्यादा बोझ, अपने ऊपर लेने से बचना चाहिए। हमेशा हमे अपने जीवन की गाड़ी को सही से चलाने के लिए, समय-समय पर धन की ज़रूरत पड़ती ही है। और इस बात को आप भी भली-भांति समझते है। बावजूद इसके आप अपने धन को संचय करने की ओर अधिक प्रयास नहीं करते, जो आने वाले वक़्त में आपके लिए खासा परेशानी उत्पन्न कर सकता है। इस सप्ताह आपका कोई दोस्त या करीबी आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकता है, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। इसलिए दूसरों पर किसी भी ज़रूरत को लेकर अधिक निर्भर होने से बचें, अन्यथा बाद में आपको ही परेशानी होगी। हमेशा परिस्थितियां हमारे अनुसार काम करें, ऐसा ज़रूरी नहीं होता है और ठीक ऐसा ही इस सप्ताह आपको भी महसूस होने वाला है। जब आपकी हर राणिनीति और योजना बेकार होती दिखाई देगी। इससे आप खुद को प्रोत्साहित रखने में भी असमर्थ होंगे। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और कहीं नौकरी करना चाहते हैं तो, आपको अपने ज्ञान और मेहनत का इस सप्ताह ऐसा उत्तम फल मिलेगा, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि आपको भविष्य में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए, अभी से कमर कसने की ज़रूरत भी इस दौरान रहने वाली है।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems






