Kanya Saptahik Rashifal - कन्या साप्ताहिक राशिफल
16 Nov 2026 - 22 Nov 2026
चंद्र राशि से केतु के बारहवें भाव में स्थित होने के कारण, ये सप्ताह वैसे तो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है, लेकिन आपका किसी भी बात पर अत्यधिक सोचना, आपको मानसिक तनाव दे सकता है। इसलिए अपनी इस आदत में आप कुछ सुधार करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सप्ताह के अंत तक सफलता मिलने के योग भी बन सकेंगे। चंद्र राशि से बृहस्पति के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण, एक लंबे अरसे के बाद, ये सप्ताह आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती देगा। क्योंकि इस समय आप हर प्रकार के ख़र्चों पर नियंत्रण रखते हुए, अपने धन को संचित करने में कामयाब हो पाएँगे। इसके लिए सारा श्रेय केवल खुद को ही देने की जगह, अपने करीबियों, घरवालों, और अपने साथी को भी इसका कुछ श्रेय ज़रूर दें। घर में उल्लास का माहौल, इस सप्ताह आपके तनावों को कम कर देगा। ऐसे में ज़रूरी होगा कि आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। साथ ही इस सप्ताह आपको इस बात को समझने में भी मदद मिलेगी कि, अपने परिवार की भलाई के लिए आपको लगातार मेहनत करनी होगी। इसके लिए आपके हर कामों के पीछे, प्यार और दूर दृष्टि की भावना होनी चाहिए। करियर में बेहतर करने के लिए इस सप्ताह आपको खुद को हर प्रकार से सभी तरह के नकारात्मक विचारों से दूर रखने की ज़रूरत होगी। अन्यथा ये नकारात्मक विचार आपको भर्मित करते हुए अपने लक्ष्य से दूर कर सकते है, जिससे आपको आने वाले समय में बहुत परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह कई छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ, अन्य पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी खुद को बेहतर प्रदर्शित करने की ज़रूरत होगी। क्योंकि इस समय आपके आस-पास के लोग आपका आंकलन पढ़ाई-लिखाई के साथ ही, कई दूसरे पाठ्यक्रम गतिविधियों से भी करेंगे। इसलिए बढ़-चढ़कर हर चीज़ में हिस्सा लेते हुए, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems






