वार्षिक राशिफल 2014
नए साल में कुछ नया करने की सोच सबके मन में होती है। हर कोई यह सपना देखता है कि जो काम वह इस साल नहीं कर पाया है, शायद नया साल उन कामों को पूरा करने में मददगार सिद्ध हो। आपने भी साल 2014 को लेकर कुछ योजनाएं बनाई होंगी, कुछ सपने देखे होंगे। क्या आपके वो सपने पूरे होंगे? क्या इस साल आप कुछ नया करने जा रहे हैं? क्या इस वर्ष घर परिवार में कुछ नई खुशियां आ रही हैं? या आप कोई घर या वाहन खरीदने वाले हैं? आपके कार्य, व्यवसाय या नौकरी के लिए साल 2014 कैसा रहेगा? आपने इस तरह के सभी सवालों के जवाब आपके इस वर्ष के राशिफल यानी कि राशिफल 2014 में मिल जाएंगे। राशीफल 2014 न केवल आपके हर क्षेत्र में ज्योतिषीय प्रकाश डालेगा बल्कि भविष्य बताते हुए, यदि कोई समस्या भी हुई तो उसका उपाय भी बताएगा। भविष्यफल 2014 के इस लेख के माध्यम से 2014 का भविष्यफल जानकर आप अपने आने वाले समय का अंदाज़ा लगा सकेंगे और उसके अनुसार आप अपनी योजना बनाकर अपने आने वाले समय को सुनहरा और सुखद बना पाएंगे।
नोट - “राशिफल २०१४” में चन्द्र राशि के आधार पर फलकथन किया गया है। यदि आप अपनी चन्द्र राशि नहीं जानते हैं, तो कृपया इस पृष्ठ पर जाएँ - अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कीजिए।
मेष राशिफल 2014
राशिफल 2014 के अनुसार सामान्य तौर पर यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन
सुखी रहेगा। लेकिन शनि राहु की सप्तम में उपस्थिति जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद दे सकती
है अथवा जीवन साथी का स्वास्थ कुछ ढीला रह सकता है। आपके स्वास्थ्य के लिए यह साल मिला
जुला रहेगा, अत: सावधानी से काम लेकर आप बीमार होने से बच सकते हैं। वैसे तो प्रेम
प्रसंगों के लिए भी समय शुभ है फ़िर भी अंतरजातीय प्रेम संबंधों के लिए समय कम ठीक है।
यदि आपका प्रेम अंतर्जातीय है तो ऐसे कामों से बचें जिनसे बदनामी होने का डर हो। भविष्यफल
2014 के दृष्टिकोण से काम धंधे के लिए भी समय अनुकूल है, पदोन्नति होने की
भी सम्भावना है। आर्थिक मामलों के लिए भी साल अच्छा है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के
इच्छुक विद्यर्थियों को बड़े ही शुभ परिणामों की प्राप्ति होने वाली है। जो लोग विदेश
जाकर पढ़ने की सोच रहे हैं उनके लिए जून के बाद का समय बेहतर रहेगा। उपाय के रूप में
काली गाय की सेवा करना आपके लिए शुभ रहेगा। और भी...
वृष राशिफल 2014
यह साल आपके लिए बहुत सारे शुभ परिणामों का पिटारा भर कर लाया है। राशीफल 2014 के अनुसार
आप अपने परिजनों के हित के लिए इस वर्ष कुछ विशेष करने की सोच सकते हैं। ऐसा करने से
आपके मान सम्मान भी बढ़ेगा। यदि आपको कोई पुरानी बीमारी नहीं है तो इस वर्ष आपका स्वास्थ्य
भी अनुकूल रहेगा। यदि किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त हैं तो भी उसमें सुधार की सम्भावनाएं
प्रबल हो रही हैं। वैसे तो प्रेम प्रसंगों के लिए भी समय अनुकूल है लेकिन कुछ मामलों
में आपसी मनमुटाव सम्भव है। बेहतर होगा छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ न बनाएं। नौकरी पेशा
लोगों के लिए समय शुभ है, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा लेकिन व्यवसायियों को मेहनत
करते रहना होगा। क्योंकि बिना मेहनत किए आपको अधिक अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे।
वहीं यदि आपने मेहनत की है तो अधिकांश मेहनत सफल रहेगी। आर्थिक मामलों के लिए वर्ष
उत्तम रहेगा। राशिफल 2014 की दृष्टि से वर्ष के प्रथम भाग में आर्थिक बचत के अच्छे
योग हैं जबकि वर्ष के दूसरे भाग में आमदनी में इजाफ़ा सम्भव है। विद्यार्थियों को भी
शुभ परिणाम मिलेंगे। उपाय के रूप में कन्याओं की सेवा करना आपके लिए शुभ रहेगा।
और भी...
मिथुन राशिफल 2014
यह साल आपके लिए कई मामलों में अनुकूल रहेगा। घर परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता
है। घर परिवार में विवाह या संतान प्राप्ति के अच्छे योग हैं। लेकिन राशिफल 2014 कहता
है कि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी होगी। हांलाकि कोई गंभीर बीमारी नहीं होगी फ़िर
भी बीच-बीच में मौसम जनित बीमारियों की वजह से परेशानी रह सकती है। प्रेम प्रसंगों
के मामलों में हठ न करें। अन्यथा आपका प्रेम पात्र किसी नए सम्बंध की ओर आकर्षित हो
सकता है। अंतर्जातियता की ओर झुकाव सम्भव है। काम धंधे एवं नौकरी के लिए समय शुभ है।
बेरोजगारी से मुक्ति मिलेगी अथवा पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक मामलों के लिए भी समय
शुभ हैं। आमदनी के श्रोतों में इजाफ़ा होगा लेकिन कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें।
विद्यार्थियों के 2014 उत्तम फलदायी रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए समय विशेष शुभ है। उपाय
के रूप में मंदिर में बादाम दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
और भी...
कर्क राशिफल 2014
यह वर्ष आपके लिए मिला जुला रहेगा। वर्ष के प्रथम भाग में आपको कुछ परेशानियों से रू-ब-रू
होना पड़ सकता है। राशिफल 2014 इंगित करता है कि चतुर्थ भाव में स्थित राहु और शनि आपके
दिमागी शुकून में बाधा डालेंगे। आप अपने घरेलू जीवन को लेकर चिंतित रह सकते हैं। इस
समय आप परिजनों के वैमनस्य से दुखी हो सकते हैं, स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं
के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऐसे में आपको हमेशा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
नौकरी में भी बदलाव सम्भव है। अपने उच्चाधिकारियों से विवाद करने से बचें तथा बेवज
यात्रा न करें। लेकिन साल का दूसरा भाग अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम देगा। और आपकी परेशानियां
धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। आप धर्म-कर्म में संलग्न होकर काफी बेहतर अनुभव करेंगे।
साल के दूसरे भाग में आपकी शिक्षा का स्तर सुधरेगा और उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे
आपके प्रयास सफल होंगे। उपाय के रूप में दूध और चावल मिलाकर किसी गाय को खिलाना आपके
लिए शुभ रहेगा। और भी...
सिंह राशिफल 2014
साल के पहले भाग में आपको बहुत सारे शुभफलों की प्राप्ति होने वाली है। साल के पहले
भाग में घर परिवार के लोग खुशहाल होंगे। राशिफल 2014 के मुताबिक़ आमदनी के स्रोतों में
इज़ाफ़ा होगा। मित्रों एवं भाइयों से खूब सहयोग मिलेगा। संतान और शिक्षा के लिए भी समय
ठीक है। हालांकि शनि की दृष्टि पंचम भाव में होने से संतान को लेकर कुछ चिंताएं भी
रहेंगी लेकिन चिंताओं का निराकरण भी होता रहेगा। स्वास्थ्य भी अनुकूल बना रहेगा, प्रेम
प्रसंग को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। काम धंधे के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पदोन्नति की
भी सम्भावनाएं हैं। लाभ के अनेक अवसर सामने आएंगे। भविष्यफल 2014 संकेत करता है कि
विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़ल होंगें। साल के दूसरे भाग में खर्चों बढ़
सकते हैं और आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है। कुछ बेवजह की यात्राएं करनी पड़
सकती हैं। उपाय के रूप में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना आपके लिए शुभ रहेगा।
और भी...
कन्या राशिफल 2014
सामान्य तौर पर साल 2014 आपके लिए बड़े अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन
सुखद रहेगा। आप स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। लेकिन वाणी पर संयम रखने की सलाह हम आपको राशीफल
2014 को ध्यान में रखते हुए देना चाहेंगे। साथा ही बेवजह के खर्चों से भी बचना जरूरी
होगा। वर्ष का दूसरा भाग प्रेम प्रसंग व विवाह के लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस साल
आप अपने काम-धंधें में कुछ विशेष करने वाले हैं। पदोन्नति की भी सम्भावना है। लाभ के
अवसर मजबूत होंगे। लेकिन दूसरे भाव में स्थित शनि और राहु के कारण संचय में परेशनियां
रह सकती हैं। हालांकि जुलाई में हो रहे राहु के राशि परिवर्तन के कारण संचय में कुछ
बेहतरी आएगी लेकिन राहु का यह गोचर आपके स्वास्थ्य के किए अनुकूल नहीं कहा जाएगा। राशिफल
2014 के दृष्टिकोण से कहा जाए तो विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
उपाय के रूप में माथे पर केशर का तिलक लगाना आपके लिए शुभ रहेगा।
और भी...
तुला राशिफल 2014
यह साल आपके लिए मिले जुले फल देने वाला रहेगा। यदि आप धार्मिक स्वभाव के हैं तो आप
के परिवार में सुख शांति बनी रहेगी, क्योंकि भाग्य स्थान में स्थित बृहस्पति आपके भाग्य
को प्रबल कर रहा है। लेकिन प्रथम भाव में स्थित शनि और राहु आपके स्वास्थ्य को ढीला
रख सकते हैं। हालांकि जुलाई में राहु के राशि परिवर्तन के बाद स्वास्थ संबंधी समस्याएं
कम हो जाएंगी। राशिफल 2014 के अनुसार प्रेम-प्रसंगों के लिए वर्ष अनुकूल है, लेकिन
वैवाहिक जीवन में कुछ व्यवधान रह सकता है। बेवजह के कानूनी मामलों में न उलझें अन्यथा
समय और धन दोनो का अपव्यय होगा। कार्यक्षेत्र में भी कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं। लेकिन
कठिनाई के बाद कई मामलों में सफलता भी मिलेगी। आर्थिक मामलों के लिए भी साल मध्यम अनुकूल
है जबकि विद्यार्थियों को मेहनत के बाद अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। जो लोग दूर देश
में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूलता लिए हुए है। उपाय के
रूप में बंदरों की सेवा करें और मांस मदिरा से परहेज करें।
और भी...
वृश्चिक राशिफल 2014
वर्ष के आरम्भ में बृहस्पति आपके आठवें भाव में स्थित है अत: वर्ष के आरम्भ में आपको
अधिक अनुकूल परिणाम पाने के लिए कठिन प्रयास करना पड़ेगा। परिजनों के बर्ताव में कुछ
फ़र्क रह सकता है। मन में असुरक्षा की भावना जाग सकती है जिससे स्वास्थ्य पर भी फ़र्क
पड़ेगा। अदालती मामलों में पड़ने से यथा सम्भव बचें। बेवजह की यात्राएं करना भी आपके
लिए ठीक नहीं रहेगा। आपके राशिफल 2014 में संकेत हैं कि प्रेम-संबंधों में भी असंतोष
रह सकता है, कड़ी मेहनत के बाद काम पूरी तरह से नहीं बन पाएंगे। लेकिन साल के दूसरे
भाग में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे, क्योंकि वृहस्पति का गोचर उस समय आपके भाग्य स्थान
पर होगा। जुलाई में राहु आपके लाभ भाव में पहुंचेगा, यह गोचर आपके लिए बेहतरी लाएगा।
फलस्वरूप आपकी आमदनी में सुधार होगा और विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय के रूप में घी और आलू मंदिर में दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
और भी...
धनु राशिफल 2014
राशिफल 2014 कहता है कि वर्ष का प्रथम भाग आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण
सुखद रहेगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। लाभ भाव में स्थित शनि और राहु आपके
लाभ में बढ़ोत्तरी करवाने का संकेत कर रहे हैं। लेकिन लग्न भाव पर शनि का प्रभाव आपमें
कुछ नकारात्मक आदतें भी डाल सकता है। अत: आपका प्रयास यही होना चाहिए कि बुरी आदतों
से परहेज करें। विवाह या प्रेम संबध के मामले में भी आशानुकूल लाभ मिलेगा। फ़िर भी शनि
का पंचम भाव में प्रभाव बीच-बीच में प्रेम पात्र से कहा सुनी करवा सकता है। बेहतर होगा
छोटी बात का बतंगड न बनाएं। काम धंधे में अनुकूलता बनी रहेगी। आमदनी भी संतोषप्रद रहेगी।
विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलते रहेंगे लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में
आपको हर मामलें में कठिनाइयां मिल सकती हैं। इस समय निवेशादि सावधानी पूर्वक करना उचित
रहेगा। अचानक धन कमाने के लालच से बचें। नौकरी पेशा सावधानी भरा आचरण करें। आपको नौकरी
में बदलाव करना पड़ सकता है अथवा आपका तबादला किसी अनचाही जगह पर हो सकता है। उपाय के
रूप में हर चौथे महीने 6 जटा सहित नारियल पानी में बहाना आपके लिए शुभ रहेगा।
और भी...
मकर राशिफल 2014
साल 2014 आपके लिए मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। वर्ष के आरम्भ में वृहस्पति का
गोचर आपके छ्ठे भाव में है। अत: साल के पहले भाग में परिजनों से कुछ मनमुटाव रह सकता
है, आर्थिक मामलों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कर्ज के लेन देन में विशेष
सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है लेकिन बीमारियां
अधिक परेशान नहीं कर पाएंगी। कुछ विवाद या अदालती मामलों से परेशानी रह सकती है। लेकिन
यह समय परेशानी के बाद ही सही, आपको अदालती मामलों विजय दिला सकता है। आपके शत्रु कुछ
हद तक परेशान तो कर सकते हैं किन्तु अंत में जीत आपकी ही होगी। लेकिन साल के दूसरे
भाग में प्रेम संबंधों में बेहतरी आएगी। राशिफल 2014 इंगित करता है कि विवाह की खुशी
मिल सकती है। घर परिवार में कोई मांगलिक कृत्य हो सकता है। यदि आप साझेदारी के व्यापार
में संलग्न हैं तो आपको इससे लाभ मिलेगा। आमदनी और विद्या में भी सुधार आएगा। उपाय
के रूप में पुजारी को पीले कपड़े दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
और भी...
कुम्भ राशिफल 2014
साल की शुरुआत काफ़ी बेहतर ढंग से होने वाली है। घर परिवार में कोई शुभ कृत्य हो सकता
है। संतान सुख के लिए यह एक उत्तम समय होगा। शिक्षा के लिए भी समय को अनुकूल कहा जाएगा।
दूर की यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। धार्मिक यात्राओं के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा फिर भी खान पान पर संयम रखना होगा। वाहन आदि सावधानी से
चलाएं। विवाह या प्रेम संबध के मामले में भी अनुकूलता रहेगी। बेहतर नौकरी मिल सकती
है। लाभ के बढ़ने के योग हैं। शिक्षा के लिए भी समय अनुकूल रहेगा लेकिन साल के दूसरे
भाग में कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। अकारण ही कुछ लोग आपके विरोध में खड़े होना
शुरू हो सकते हैं। राशिफल 2014 के मुताबिक़ कर्ज के लेन देन को लेकर भी कुछ समस्याएं
सामने आ सकती हैं। बेहतर होगा इस समय कोई बड़ा निवेश करने से बचें। यदि आप जल मार्ग
से कोई दूर की यात्रा करना चाह रहे हैं तो उससे यथा सम्भव बचनें की कोशिश करें। उपाय
के रूप में मंदिर में चावल, गुड़ और चने की दाल भेंट करें।
और भी...
मीन राशिफल 2014
राशीफल 2014 के नज़रिए से यह साल आपके लिए काफ़ी बेहतर सिद्ध हो सकता है। भले ही आप पर
शनि की ढइया का प्रभाव हैं लेकिन इस साल बृहस्पति की कृपा आप पर बनी रहेगी। जिससे घर
परिवार में सुख शांति रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। घर या वाहन खरीदने के लिए
भी समय शुभ रहेगा। वर्ष का दूसरा भाग प्रेम प्रसंगों और वैवाहिक मामलों के लिए शुभ
रहेगा। लेकिन जुलाई के महीने में राहु का गोचर आपके सप्तम भाव में हो जाएगा जो शादीशुदा
लोगों के बीच आपसी तनाव को बढ़ाने का कारण बन सकता है। राशिफल 2014 के अनुसार आप अपने
व्यापार-व्यवसाय को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई
बेहतर योजना बनाकर आप कुछ नया कर सकते हैं। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। लेकिन
साझेदारी में काम करने वालों के लिए हर काम सावधानी से करने की सलाह हम उनको देना चाहेंगें।
विद्य़ार्थियों के लिए भी समय पूर्णतय: अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक
विद्यार्थियों के लिए समय और बेहतर है। उपाय के रूप में चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने
पास रखना शुभ रहेगा। और भी...
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada