धनु शिक्षा राशिफल 2022
धनु शिक्षा राशिफल 2022 (Dhanu Education Horoscope 2022
in Hindi) के अनुसार साल 2022 की शुरुआत धनु राशि के उन जातकों के लिए अच्छी रह सकती
है जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि इस दौरान राहु का आपके
छठे भाव पर प्रभाव रहेगा जो कि आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल
संभावना पैदा करता है। इस दौरान आपको कुछ अनुभवी लोगों का साथ मिल सकता है जिससे आपको
लाभ मिलने की संभावना है। आपके दुश्मन अपनी योजनाओं में विफल रहेंगे। हालांकि अप्रैल
महीने के बाद राहु आपके पंचम भाव को प्रभावित करेगा जिसकी वजह से धनु राशि के छात्रों
को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जून महीने के बाद बृहस्पति
की आपके आठवें भाव पर दृष्टि रहेगी जिसकी वजह से अगस्त महीने तक आपको शिक्षा के क्षेत्र
में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात
इस दौरान आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाने में असफल रह सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप इस दौरान पढ़ाई से संबंधित कोई भी समस्या होने पर अपने शिक्षकों और दोस्तों की मदद लें और स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें। सितंबर से नवंबर तक की अवधि उन जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हैं क्योंकि इस दौरान आपके बारहवें भाव का स्वामी आपके प्रतियोगिता के भाव को प्रभावित करेगा। इसके अलावा धनु राशि के वह जातक जो विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें साल 2022 के अंत तक इससे जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।






